- Home
- छत्तीसगढ़
- -प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों की 6 साल से लंबित मांग 24 घंटे के अंदर हुई पूरी-समितियों के कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में हुई बढ़ोत्तरी-छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कियारायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के प्रबंधकों और कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई। मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर समिति कर्मचारियों की 6 वर्षों से लंबित वेतन वृद्धि की मांग को पंजीयक सहकारी संस्थाएं द्वारा 24 घंटे के भीतर पूर्ण करते हुए समिति कर्मचारियों के वेतन और भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि की गयी। इसके साथ ही अन्य 2 मांगों के संबंध में शासन स्तर पर अंतर्विभागीय समिति का गठन कर उचित कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री साय के पहल पर वर्ष 2018 के बाद पहली बार सहकारी समितियों के लगभग 13 हजार कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में 25 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कर्मचारियों की मांगों पर स्वयं संज्ञान लेकर इनके निराकरण के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये थे, इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री साय के समक्ष 10 नवम्बर को विभागीय अधिकारियों के साथ सहकारी समितियों के कर्मचारियों की मांगों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र निराकरण के संबंध में निर्देश दिये।समिति के कर्मचारियों के वेतन एवं भत्तों में 25 प्रतिशत की वृद्धिमुख्यमंत्री के निर्देशों के परिपालन में आयुक्त सहकारिता विभाग द्वारा सहकारी समिति कर्मचारी सेवा नियम में संशोधन किये जाने के आदेश 11 नवम्बर 2024 को जारी कर दिये गए। इसमें समिति के कर्मचारियों के वेतन एवं भत्तों में 25 प्रतिशत की वृद्धि स्वीकृत कर दी गई है, जिसमें सभी कर्मचारियों में हर्ष एवं उल्लास व्याप्त है।खाद्य विभाग द्वारा इस आशय का पत्र भी जारी कर दिया गया है कि धान उपार्जन समाप्त होने के एक माह के अंदर धान का उठाव राइस मिलर्स एवं विपणन संघ द्वारा किया जाएगा, यदि इसके पश्चात् भी उपार्जन केन्द्रों में धान शेष रहता है तो खाद्य विभाग द्वारा सहकारी समितियों को धान की सूखत दिये जाने संबंधी प्रस्ताव वित्त विभाग को प्रेषित किया जाएगा।कर्मचारियों की अन्य मांग के निराकरण के संबंध में खाद्य विभाग, वित्त विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग एवं विपणन संघ को शामिल करते हुए एक अंर्तविभागीय समिति का गठन किया गया है, जो कर्मचारी संघ की मांग पर विचार कर निराकरण हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित करेगी।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा संवेदनशीलता के साथ सहकारी समितियों के कर्मचारियों की मांगों के निराकरण करने पर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।कर्मचारी अपनी-अपनी समितियों में कार्य में वापस लौटेसभी कर्मचारी अपनी-अपनी समितियों में कार्य में वापस आ गए हैं तथा 14 नवम्बर 2024 से प्रारंभ हो रही धान खरीदी की समुचित व्यवस्था में लग गए हैं। कर्मचारियों द्वारा यह भी आश्वस्त किया गया है कि किसानों को धान उपार्जन के दौरान किसी प्रकार की कोई कठिनाई नही होगी। धान उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक तैयारी 13 नवम्बर 2024 तक पूर्ण कर ली जाएगी।आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री कुलदीप शर्मा द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ धान उपार्जन सुगमतापूर्वक किये जाने के निर्देश सभी विभागीय कर्मचारियों-अधिकारियों को दिये गये हैं। धान उपार्जन के दौरान उपार्जन केन्द्रों का सतत् निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण के निर्देश भी उन्होंने अधिकारियों को दिये हैं।छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ द्वारा 4 नवम्बर 2024 से की जा रही हड़ताल आज समाप्त घोषित कर दी गई है। छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र साहू ने समिति कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त घोषित करते हुए कहा है कि समस्त समिति कर्मचारी शासन की समस्त योजनाओं का समिति स्तर से क्रियान्वयन किए जाने हेतु प्रतिबद्ध हैं। कर्मचारी महासंघ द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री बसव राजू एस., सचिव सहकारिता डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, आयुक्त एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री कुलदीप शर्मा, प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक श्री के.एन काण्डेय सहित अन्य अधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि-छत्तीसगढ़ विधासभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षतारायपुर / स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस पर राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में 14 और 15 नवंबर को दो दिवसीय राज्यस्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 14 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। 14 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे।विशिष्ट अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा, आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन एव जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण श्री राजेश मूणत, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, श्री अनुज शर्मा, श्री गुरु खुशवंत साहेब और श्री इन्द्रकुमार साहू शामिल होंगे।
- -रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 14 एवं 15 नवंबर को होगा राज्य स्तरीय आयोजनरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 14 एवं 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। दो दिवसीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित 17 राज्यों के आदिवासी नर्तक दल मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। जनजातीय गौरव दिवस पर अपने नृत्य की प्रस्तुति देने नर्तक दलों छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। आज अरूणाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, तेलंगाना, राजस्थान और सिक्किम के आदिवासी नर्तक दल रायपुर पहुंच चुके हैं। अरूणाचल प्रदेश के नर्तक दल आदिलोक नृत्य नाटिका, उत्तराखंड के नर्तक दल झींझी, होली, हन्ना और दिया नृत्य, तेलंगाना के नर्तक दल माथुरी जनजाति नृत्य, राजस्थान के नर्तक दल वालर गरासिया गैर नृत्य और सिक्किम के नृतक दल सुब्बा लोक नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देंगे। उल्लेखनीय है कि 14 नवंबर एवं 15 नवंबर को साइंस कॉलेज मैदान में संध्या 3 बजे से अंतर्राज्यीय लोक नर्तक दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ-साथ जनजातीय गौरव से संबंधित विषयों पर संगोष्ठी का आयोजन तथा जनजातीय जीवन शैली पर चित्रकला का प्रदर्शन भी होगा।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार श्री गजानन माधव मुक्तिबोध की 13 नवम्बर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हिन्दी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर और इस युग के महान कवि गजानन माधव मुक्तिबोध जी की कर्मभूमि छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी राजनांदगांव रही है।कवि, आलोचक, निबंधकार, कहानीकार तथा उपन्यासकार के रूप में उन्होंने अमूल्य साहित्य की रचना की है। उन्हें आधुनिक हिंदी कविता के अग्रदूतों में से एक माना जाता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री गजानन माधव मुक्तिबोध को स्मरण करते हुए कहा है कि मुक्तिबोध जी ने साहित्य की अनेक विधाओं में अपनी लेखनी से अमिट छाप छोड़ी है।
- -मुख्यमंत्री ने ॐ का उच्चारण कर महाआरती का किया शुभारंभ-गंगा आरती दरहाघाट का किया लोकार्पण-महाआरती में मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिलरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिले के चंद्रपुर में महानदी के दरहाघाट तट पर आयोजित मां महानंदा चित्रोत्पला गंगा महानदी महाआरती महोत्सव-2024 में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर सीएसआर मद से निर्मित गंगा आरती दरहाघाट का लोकार्पण किया। महाआरती में मातृशक्ति महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए।मुख्यमंत्री श्री साय ने गंगा आरती के अवसर पर सभी को देवउठनी एकादशी की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक दशक पहले इस भव्य आयोजन के शुभारंभ का सौभाग्य मुझे मिला था। आज पुनः यहां आने का मौका मिला है। महानदी छत्तीसगढ़ के लिए जीवनदायिनी है। इससे जनजीवन को जल तो मिल रहा है, इसके साथ ही यह प्रदेश में ऋषि परम्परा की साक्षी भी है। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती है। प्रभु श्री राम का ननिहाल है। अब अयोध्या में उनका भव्य मंदिर बन चुका है। प्राण प्रतिष्ठा के हम सब साक्षी बने हैं। छत्तीसगढ़ से भी लोग अयोध्या में सेवा दे रहे हैं। यहां के डॉक्टर अभी भी वहां निःशुल्क सेवा दे रहे हैं। राम लला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालु अयोध्या धाम के दर्शन कर रहे हैं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि तीर्थ यात्रा योजना को पुनः शुरू करने जा रहे हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के पांच शक्तिपीठों के कॉरिडोर बनाने का भी काम कर रहे है।नदियां हमारी अमूल्य विरासत है, आने वाली पीढ़ियों के लिए इन्हें सहेजें -मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नदियां किसी भी संस्कृति की जीवंत प्रतीक होती हैं। नदियां केवल बहता पानी नहीं बल्कि इसके साथ बसे समाज के सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों की पहचान होती हैं। भारतीय संस्कृति में नदियों को जीवनदायिनी कहा गया है। मानव सभ्यता को पीढ़ी दर पीढ़ी सींचती संवारती हमारी इस अमूल्य विरासत रूपी नदियों को सहेजने का भाव हम सभी के अंदर एक कर्तव्य के रूप में पल्लवित हो, इसमें यह आयोजन महती भूमिका निभाएगा।साध्वी प्रज्ञा देवी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर सांसद जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े, सांसद रायगढ़ श्री राधेश्याम राठिया, श्री गोकुलानंद पटनायक, श्री संतराम यादव, चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव, मातृशक्ति महिलाएं, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
-
बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बीते सोमवार को जिला चिकित्सालय का दौरा किया और ऑक्सीजन प्लांट, ब्लड बैंक तथा अन्य चिकित्सा सेवाओं एवं सुविधाओं का निरीक्षण किया। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कलेक्टर को बताया कि जिला चिकित्सालय में चार ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हैं। इनमें 1000 लीटर प्रति मिनट, 500 लीटर प्रति मिनट, 300 लीटर प्रति मिनट, और 250 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट सुचारू रूप से संचालित हैं और जरूरत के अनुसार भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।
अधिकारी ने कलेक्टर को यह भी बताया कि अस्पताल का ब्लड बैंक भी सुचारू रूप से कार्यरत है, जिसमें 250 यूनिट ब्लड बैग रखने की क्षमता है। प्रतिदिन अस्पताल में लगभग 12 से 15 यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है, और वर्तमान में सभी ब्लड ग्रुप के 19 यूनिट रक्त उपलब्ध हैं। आपात स्थिति में डोनरों से संपर्क कर रक्त की व्यवस्था की जाती है।कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान पाया कि दो ऑक्सीजन प्लांट 300 और 250 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाले हैं और सुचारू रूप से काम कर रहे हैं। अन्य दो प्लांट में तकनीकी समस्या को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने ऑक्सीजन की नियमित आपूर्ति, ब्लड बैंक और दवाइयों के स्टॉक का भी निरीक्षण किया, खासकर मौसमी बीमारियों जैसे ब्लडप्रेशर, मधुमेह और वायरल फीवर की दवाइयों की उपलब्धता पर ध्यान दिया। उन्होंने ओपीडी का भी दौरा किया और वहाँ उपचार के लिए आए मरीजों व उनके परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा। - -दो किसानों के पड़त भूमि में धान फसल की प्रविष्टि पाए जाने पर पटवारी को लगाई फटकारगौरेला । गौरेला पेंड्रा मरवाही कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आज पेंड्रारोड तहसील के ग्राम खंता और ग्राम सपनी के किसानों के खेत पहुंचकर पटवारी द्वारा किए गए फसल गिरदावरी का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने ग्राम सपनी में भूमि खसरा नंबर 246, 247, 252 एवं 233 के सम्मिलित खातेधारी किसानों एवं भूमि स्वामी शिवमंगल सिंह द्वारा बोए गए धान की खेत, पड़त भूमि, बाड़ी, मकान की वास्तविक स्थिति तथा खसरा पंचासाला (फसल विवरण) में पटवारी द्वारा किए गए प्रविष्टि का मिलान किया।इसी तरह कलेक्टर ने ग्राम खंता में खसरा नंबर 57 बटे 3 के भूमि स्वामी जय सिंह तथा खसरा नंबर 55, 56, 95, 111, 217, 287, 284, 280 एवं 281 के भूमि स्वामी सहित विभिन्न किसानों कमलेश कुमारी, प्रेमलाल, सोनमती, छक्के लाल, सुरजन सिंह, संतलाल, जनमत बाई, आनंद राम, कुंदन सिंह, चंदन सिंह, मोहन, रति राम आदि किसानों द्वारा बोले गए धान फसल की गिरदावरी कार्य का भौतिक सत्यापन किया। कलेक्टर ने दो किसानों के पड़त भूमि में धान फसल की प्रविष्टि पाए जाने पर पटवारी को फटकार लगाई। भौतिक सत्यापन के दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री दिलेराम डाहिरे, राजस्व निरीक्षक संजय तिवारी एवं घनश्याम भारद्वाज तथा पटवारी मुकेश दिवाकर मौजूद थे।
-
बिलासपुर, /गिरदावरी कार्य में लापरवाही बरतने पर 71 पटवारियों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर संबंधित एसडीएम ने जांच में विसंगति पाए जाने पर नोटिस दिए हैं। दो दिनों में उनसे जवाब तलब किया गया है। संयुक्त कलेक्टर मनीष साहू ने बताया कि इनमें कोटा अनुविभाग में 9, बिल्हा में 9, तखतपुर में 42 और बिलासपुर में 11 पटवारियों को नोटिस इश्यू किया गया है। ग्रामों में संबंधित पटवारियों के द्वारा किये गये गिरदावरी कार्य के भौतिक सत्यापन का निरीक्षण किया गया। उक्त निर्देश के परिपालन में सभी तहसीलों के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों में पटवारियों के द्वारा किये गये गिरदावरी कार्य का भौतिक सत्यापन किया गया। अकेले तहसील तखतपुर अंतर्गत आने वाले ग्रामों क्रमशः मोढ़े, गिरवीना माँछ, अचानकपुर गमजू, पेण्डी, उमरिया सल्टैया बाजार सिंधनपुरी, राजपूर टिदुलाडीट, टिंगीपुर, नेक्सा पचबटर टिकरी, चोरटा सिंघनपुरी, नगोई, खम्हरिया, दरी, पकरिया, हरदी, निगारबंद, बेलसरी चितावर अचानकपुर में की गई गिरदावरी अंतर्गत फसल प्रविष्टि में त्रुटियां पाई गई। संबंधित ग्राम के हल्का पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से जवाब प्रस्तुत करने देतु निर्देशित किया गया है। जवाब संतोषप्रद नहीं पाये जाने पर संबंधित पटवारियों के विरुन्द्र एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
-
बिलासपुर /जिले के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जो पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है, वे 31 दिसंबर 2024 तक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। इसी प्रकार ड्राफ्ट प्रोपोजल लॉक करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2025 तक एवं सेक्शन ऑर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 तक है। यह पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेजों, आईटीआई, पालीटेक्निक के विद्यार्थियों के लिए है। शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही https://postmatric-
scholarship.cg.nic.in/ वेबसाइट पर की जा रही है।
निर्धारित तिथि के पश्चात शिक्षा सत्र 2024-25 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाईन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जाएगा एवं ड्राफ्ट प्रोपोजल लॉक अथवा सेक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगें। पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा रहा है। विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन करते समय ध्यान रखे कि उनका बचत खाता एक्टिव होता एवं आधार सीडेड बैंक खाता नंबर की प्रविष्टि ही करना सुनिश्चित करें।
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से ओटीआर की प्रविष्टि ऑनलाइन आवेदन में करना है। ओटीआर की प्रविष्टियों के संबंध में जानकारी संस्था या कॉलेजों द्वारा छात्रों को दी जानी है। वर्ष 2024-25 में संस्थाओं को जिला नोडल द्वारा दिए गए प्रशिक्षण के अनुसार जीईओ टैगिंग कराना अनिवार्य है। जिन संस्थाओं द्वारा जीईओ टैगिंग नहीं कराया जायेगा ऐसे संस्था या कॉलेजों में अध्ययन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं दिया जायेगा - खरीदी केन्द्र पहुंचकर तैयारी का लिया जायजाधान बेचने आने किसानों को दिया न्योताकिसानों की सुविधाओं का रखें पूरा ख्यालबिलासपुर/ शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण इलाकों में इन दिनों गिरदावरी सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने इस सिलसिले में आज बेलतरा तहसील के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का दौरा किया। कलेक्टर ने खेतों में उतरकर गिरदावारी का सत्यापन किया। कलेक्टर ने भरवीडीह, गढ़वट, अकलतरी, बाम्हू, खैरखूंडी चोरहादेवरी, सरवनदेवरी सहित अन्य गांव में खसरा सत्यापन किया । कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में पहुंचकर तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने किसानों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने कुछ किसानों को धान बेचने आने का न्योता भी दिया। कलेक्टर ने खेत में धान की कटाई भी की।कलेक्टर ने सबसे पहले भरवीडीह गांव में गिरदावरी का सत्यापन देखा। उन्होंने किसान भुनेश्वर के खसरा में लगी फसल का मुआयना किया। पटवारी द्वारा दर्ज अभिलेखों की मोके पर क्रॉस जांच की। कलेक्टर ने गढ़वट गांव में किसान दुखीराम साहू के खसरे का भी गिरदावरी सत्यापन किया। श्री दुखीराम ने धान की फसल ली है। वे धान खरीदी को लेकर उत्साहित नजर आए। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि उन्होंने टोकन कटवा लिया हैैं। वे अकलतरी सोसायटी में धान बेचने जाते हैं। बाम्हूं के किसान श्री ईश्वर प्रसाद और चोरहादेवरी के किसान श्री मालिक राम में भी धान खरीदी को लेकर खासा उत्साह था।मालूम हो कि जिले में पटवारियों ने गिरदावरी कर भूईयां साफटवेयर में जानकारी अपलोड की थी। इसके बाद पटवारी द्वारा संपादित गिरदावरी कामों के भौतिक सत्यापन के लिए तहसील स्तर पर नियुक्त अधिकरियों-कर्मचारियों ने सत्यापन किया। तहसील स्तर पर सत्यापित खसरों में से 5 प्रतिशत खसरों का सत्यापन जिला स्तर पर नियुक्त 84 अधिकारियों ने किया।धान खरीदी केन्द्र का लिया जायजा-कलेक्टर अवनीश शरण ने ग्राम टेकर में धान खरीदी केन्द्र पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने समिति प्रभारी से कहा कि किसानों से उनकी मेहनत का उपज खरीदा जाए। किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। किसानों की सुविधा के लिए छाया-पानी का पूरा इंतजाम होना चाहिए। धान खरीदी अभियान का लाभ हमारे वास्तविक किसानों के लिए है, न कि कोचियों और दलालों के लिए। इसलिए दलाल किस्म के लोगों की पहचान पहले से कर लें और उनकी गतिविधि पर नजर रखी जाए। उन्होंने चेकलिस्ट के अनुरूप पूरी तैयारी रखने कहा। कुछ किसानों से चर्चा कर धान बेचने आने का न्योता भी दिया। इस सोसायटी में भेलनी, गोपलपुर और टेकर के किसान अपना धान बेचने आते हैं।
- -नोडल अधिकारियों को मिला अंतिम प्रशिक्षण- खरीदी शुरू होने को लेकर किसानों में भारी उत्साहबिलासपुर। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां जिले में लगभग पूर्ण कर ली गई है। खरीदी कार्य 14 नवम्बर 2024 से शुरू होकर 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। खरीदी केन्द्रों के नोडल अधिकारियों का अंतिम प्रशिक्षण आज यहां जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में संपन्न हुआ। उन्हें विस्तार से उनके दायित्व को बताया गया और कठोरता से इनका पालन करने के निर्देश दिए गये। इस दफा नोडल अधिकारियों को पूरे समय खरीदी केन्द्र पर बैठकर नजर रखना होगा। हर दिन खरीदी की शुरूआत उनकी मौजूदगी से होगी और समापन भी उनके द्वारा किया जायेगा। अपर कलेक्टर आरए कुरूवंशी एवं खाद्य नियंत्रक श्री भदौरिया ने धान खरीदी के संबंध में राज्य शासन के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। राजस्व् विभाग के पटवारी एवं कृषि विभाग के आरएईओ को इस बार नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिले में 140 धान खरीदी केन्द्र बनाये गये हैं। इन केन्द्रों पर 1 लाख 37 हजार किसान अपना धान बेच पाएंगे। समर्थन मूल्य में धान बेचने को लेकर किसानों में उत्साह देखा जा रहा है। वे बेसब्री से खरीदी शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।प्रशिक्षण में बेचने लाने वाले धान सहित अन्य नियम कायदों की जानकारी दी गई। बताया गया कि धान में 17 प्रतिशत से अधिक नमी नहीं रहनी चाहिए। इसके अलावा निम्न श्रेणी के धान का मिश्रण 6 प्रतिशत, डेमेज एवं डिस्कलर 5 प्रतिशत, अधपका एवं सिकुड़ा धान 3 प्रतिशत, बाह्य पदार्थ 1 प्रतिशत एवं कार्बनिक 1 प्रतिशत तक मान्य होगा। केवल पंजीकृत किसानों से उन्हें जारी टोकन के अनुसार धान खरीदा जायेगा। पुराने वर्षो से धान की खरीदी नहीं की जायेगी। सात दिवस पूर्व इस साल टोकन जारी किये जाएंगे। सीमांत एवं लघु किसानों को टोकन जारी करने में प्राथमिकता दी जायेगी। इलेक्ट्रानिक कांटा-बांट का धान तौल में उपयोग किया जायेगा। एक बोरे में 40 किलोग्राम धान की भरती किया जायेगा। उपार्जन केन्द्रों पर धान का भण्डारण एवं सुरक्षा अच्छी तरह किया जाए। बारदाने की व्यवस्था के अंतर्गत आधा-आधा पुराने और नये बारदानें उपयोग में लाये जाएंगे। धान की ढेरी स्टेक प्लान के बारे में भी बताया गया। सभी तहसीलदारों को अपने तहसील का नोडल अधिकारी बनाया गया है। वे हर दिन निरीक्षण कर कलेक्टर को रिपोर्ट करेंगे। गड़बड़ी करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।
-
-बैठक से नदारद सीएमओ को नोटिस
बिलासपुर / कोटा विकासखंड के ग्राम बेलगहना में 15 नवम्बर को जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस मनाया जायेगा। केंद्रीय आवासन व शहरी विकास मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि होंगे। कलेक्टर अवनीश शरण ने टीएल बैठक में आयोजन की तैयारी की समीक्षा की। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उद्बोधन का जीवंत प्रसारण बड़े एलईडी पर देखने का मौका मिलेगा। विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल को आयोजन के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। पीएम जनमन योजना की जिले की उपलब्धियों को प्रमुखता से स्टॉल में प्रदर्शित किया जाएगा।
कलेक्टर श्री शरण ने बैठक में रतनपुर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी के एल निर्मलकर को शो कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बिना अनुमति लिए वे टीएल बैठक से नदारद थे। कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा से मृत लोगों को आर्थिक सहायता देने के लंबित मामलों को टीएल पंजी में दर्ज करने के निर्देश दिए। पीड़ित व्यक्ति के परिवार को 4 लाख की आर्थिक मदद दी जाती है। एसडीएम को विलंब का कारण बताना होगा। सहकार से समृद्धि योजना के तहत वन, मछलीपालन और पशुपालन से जुड़ी गतिविधियों की प्राथमिकता से समिति गठित करने को कहा गया है। पशु आश्रय स्थल के कामकाज की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन सहित विभिन्न विभागों के लंबित मामलों की समीक्षा कर जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। पुराने वाहनों की नीलामी की प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में डीएफओ सत्यदेव शर्मा, निगम आयुक्त अमितकुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। - मतदान दलों के सुविधाओं का किया अवलोकन13 नवंबर को दक्षिण विधानसभा उप चुनाव का होना है मतदानरायपुर / जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह देर रात दक्षिण विधान सभा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने निकलें। उनके साथ नगर निगम कमिश्नर श्री अभिनाश मिश्रा , जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. सिंह ने जोन 04 के सरस्वती स्कूल स्थित मतदान केंद्र का किया निरीक्षण किया।कलेक्टर ने कहा कि सभी मतदान केन्दों में पेयजल, शौचालय और आवश्यकतानुसार टेंट पंडाल की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतदान दलों को रात में रुकने बिस्तर इत्यादि की व्यवस्था मुहैया करवाएं। साथ ही डॉ सिंह ने कहा कि उनके लिए दैनंदिनी आवश्यकताओं जैसे टूथब्रश आदि देना सुनिश्चित करे। बूथों में पहचान चिन्ह और कतार सिस्टम बनाएं, उन्हीने और मतदान दलों को रात रूकने के दौरान उनके सोने के लिए बिस्तर आदि की व्यवस्था भी करें। उल्लेखनीय है कि 13 नवंबर को दक्षिण विधान सभा उप चुनाव के लिए मतदान होगा।
- दुर्ग/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मागदर्शन में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा विगत दिवस जिला अस्पताल दुर्ग और नगर निगम रिसाली का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। जिला अस्पताल भ्रमण/निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ एवं सीविल सर्जन द्वारा स्वास्थ्य से संबंधित सरकारी योजनाओं का विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही जिला चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधा के बारे में भी बताया गया।इसी प्रकार प्रशिक्षु अधिकारियों ने नगर पालिक निगम रिसाली के स्लम बस्ती रूआबांधा क्षेत्र का भी भ्रमण किये। प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, बी.एल.सी. घटक, ए.एच.पी. घटक, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाएं, राशन कार्ड, मोर संगवारी सेवा, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, धन्वंतरी, पेंशनधारी हितग्राहियों की योजनावार जानकारी, आयुष्मान की जानकारी, एस.बी.एम., डेंगू एवं मच्छर उन्मूलन रोकथाम हेतु प्रयासों का विवरण इत्यादि विषयों पर सारगर्भित चर्चा एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त किये। योजनाओं के लाभार्थियों से सार्थक, संवाद एवं स्लम बस्ती का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर नगर निगम रिसाली के संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
- दुर्ग/ समग्र शिक्षा अंतर्गत् 200 सीटर संजीवनी बालिका व संदीपनी बालक छात्रावास संचालित है। जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा दुर्ग से मिली जानकारी के अनुसार संजीवनी बालिका व संदीपनी बालक छात्रावास हेतु पृथक-पृथक 03-02 अनुदेशक नियुक्त किया जाना है। अनुदेशक को स्नातक, बीएड (विषय- कला संकाय, विज्ञान, गणित) होना अनिवार्य है। 18 नवंबर 2024 को जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा दुर्ग में सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक साक्षात्कार रखा गया है। योग्यताधारी अपने प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में शामिल हो सकते है।
- दुर्ग/ जिला पंचायत दुर्ग की सामान्य सभा की बैठक 20 नवम्बर 2024 को दोपहर 1 बजे जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा डी.एम.एफ. से स्वीकृत कार्यों की समीक्षा, पी.एच.ई.नल जल योजना की समीक्षा एवं टंकी सफाई के संबंध में प्राप्त शिकायत संबंधी जांच कमेटी के संबंध में जानकारी, लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित कार्यों एवं डी.एम.एफ. से स्वीकृत कार्यों की समीक्षा, महिला बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा, मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री सड़क योजना की समीक्षा की जाएगी। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्धारित तिथि को समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।
- निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 11 दिसम्बर 2024 कोदुर्ग/ छत्तीसगढ़ नगर पालिका निर्वाचन नियम में हुए संशोधनों के परिक्षेप्य में छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 01 अक्टूबर 2024 की अर्हता तिथि नियत करते हुए उसके आधार पर फोटो युक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए पूर्व में जारी आदेश एवं कार्यक्रम में पुनः संशोधन किया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार निर्वाचन नामावली तैयार करने का संशोधित कार्यक्रम निम्नानुसार है- दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करना 13 नवम्बर 2024, दावे/आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख व समय 20 नवम्बर 2024 को अपरान्ह 3 बजे तक, दावे/आपत्तियों का निपटारे की अंतिम तारीख 24 नवम्बर 2024, प्रारूप क-1 से रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 27 नवम्बर 2024, प्रारूप क-1 में प्राप्त दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2024, दावे/आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तारीख निराकरण आदेश पारित होने के 05 दिवस के भीतर। परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में करना 05 दिसम्बर 2024 तक, चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पी.डी.एफ. मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को सौंपना 07 दिसम्बर 2024 तक। अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना और अनुपुरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्न करना 10 दिसम्बर 2024 तक और निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 11 दिसम्बर 2024 को किया जाएगा।
- बिलासपुर। बिलासपुर निवासी श्री अविनाश मिश्रा अधिवक्ता (गीधा लिम्हा) वाले का निधन हो गया है। श्री अविनाश मिश्रा, डा. विनय कुमार मिश्र एवम स्व श्रीमती शैल बाला मिश्रा के पुत्र, स्व. आशुतोष मिश्रा के बड़े भाई, डा.शशांक के पिता एवं शोभित मिश्र (अधिवक्ता) के बड़े पिताजी थे।
- पायल की चमक बढ़ा रहे सुंदरताबिलासपुर/ सभी को पता है कि महिलाओं के लिए गहना कितना प्रिय होता है। गरीब, अमीर सबकी इसके प्रति समान रूप से लगाव होता है। अमीर महिलाएं जहां संसाधनों से लैस होती हैं। वे जब चाहें , आसानी से कोई भी मनपसंद चीज खरीद लेती हैं। लेकिन गरीब महिलाओं का नसीब ऐसा नहीं होता है । रोजी - रोटी की जुगाड़ में ही उनकी सारी कमाई खर्च हो जाती है। उनकी ख्वाहिश अधूरी रह जाती है। ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महतारी वंदन योजना लेकर आए जो कि गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। उनके गहने सहित सभी तरह की चाहत पूरी हो रही है। वंदन योजना की राशि बचाकर संतोषी मोहले ने अपने लिए चांदी से बना एक जोड़ा पायल खरीदा है। बेलगहना इलाके की रहने वाली संतोषी इस दिवाली में 8 हजार रुपए की पायल खरीद कर अपनी दबी हुई इच्छा को साकार किया है। संतोषी कहती है कि बेहतर भविष्य और काम की खोज में पति के साथ तीन साल पहले बिलासपुर आ गए। धुरीपारा में किराए की मकान में रहते हैं। चौक चौराहों में साग भाजी और मौसमी फल मैं बेचती हूं। पति एक पुराना ऑटो चलाते हैं। कमाई इतनी नहीं कि हम अपना हर शौक पूरा कर सकें। फिर भी मैं अपने पति को पायल व गहना खरीदने बार - बार कहती रहती थी। हालत देखकर मन मसोस कर रह जाती। लेकिन विष्णुदेव साय की महतारी वंदन योजना से मेरी दबी हुई आशा फिर उछाल मारने लगी। लगने लगा कि अबकी बार सपना पूर्ण होकर रहेगा। हर माह मिलने वाली 1-1 हजार की रकम बैंक खाते में जमा होने लगा। जब 8 हजार पूरे हो गए तो इस दिवाली के अवसर पर चांदी का पायल खरीद लाई। अब मेरे पैर सूने नहीं बल्कि पायल की चमक इसकी सुंदरता बढ़ा रहे हैं। आगे और बचत कर राशि से कुछ बड़ा काम करूंगी। मेरी दबी हुई इच्छा को सायं सायं पूरी करने में मददगार विष्णुदेव सरकार को धन्यवाद और आशीर्वाद।
- डाटा प्रविष्टि करने 2 दिन का अल्टीमेटम, नहीं करने पर मान्यता होगी रद्दबिलासपुर/जिला शिक्षा अधिकारी ने यूडाईस प्लस पोर्टल में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय के मूलभूत सुविधाओं से संपूर्ण जानकारी के डाटा प्रविष्टि का कार्य जल्द पूरा करने सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि दो दिवस के भीतर सभी कार्य पूरे नहीं हुए तो शासकीय विद्यालयों के संस्था प्रमुख के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अशासकीय विद्यालयों की मान्यात समाप्त की जाएगी। उन्होंने बताया कि 293 शासकीय एवं 289 प्राइवेट स्कूलों द्वारा अब तक डेटा प्रविष्टि का कार्य पूर्ण नही किया गया है।डीईओ ने बताया कि जिले में संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों का यूडाईस प्लस सत्र 2024-25 का विद्यार्थी प्रोफाइल डाटा एण्ड्री का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि पहले से ही सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों को यूडाईस प्लस पोर्टल में अपने विद्यालय के डाटा प्रविष्टि करने निर्देशित किया गया है। लेकिन आज तक यूडाईस प्लस में विद्यार्थी प्रोफाइल का कार्य पूरा नहीं किया गया । उन्होंने बताया कि बहुत से स्कूलों में बड़ी संख्या में ड्रॉप बॉक्स में विद्यार्थी दिखाई दे रहे है जिनको उनकी वर्तमान शाला द्वारा इम्पोर्ट किया जाना है। डीईओ ने कहा कि यदि ड्रॉप बॉक्स मे विद्यार्थी को उनकी शाला द्वारा इम्पोर्ट नहीं किया जाता है तो ऐसे विद्यार्थियों को शाला त्यागी विद्यार्थियों के लिस्ट में शामिल किया जाएगा और इसके जिम्मेदार शाला प्रमुख होंगे।
-
*केन्द्रों में धान खरीदी की तैयारियां लगभग पूर्ण*
*नोडल अधिकारियों को मिला अंतिम प्रशिक्षण*
*खरीदी शुरू होने को लेकर किसानों में भारी उत्साह*
बिलासपुर/समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां जिले में लगभग पूर्ण कर ली गई है। खरीदी कार्य 14 नवम्बर 2024 से शुरू होकर 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। खरीदी केन्द्रों के नोडल अधिकारियों का अंतिम प्रशिक्षण आज यहां जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में संपन्न हुआ। उन्हें विस्तार से उनके दायित्व को बताया गया और कठोरता से इनका पालन करने के निर्देश दिए गये। इस दफा नोडल अधिकारियों को पूरे समय खरीदी केन्द्र पर बैठकर नजर रखना होगा। हर दिन खरीदी की शुरूआत उनकी मौजूदगी से होगी और समापन भी उनके द्वारा किया जायेगा। अपर कलेक्टर आरए कुरूवंशी एवं खाद्य नियंत्रक श्री भदौरिया ने धान खरीदी के संबंध में राज्य शासन के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। राजस्व् विभाग के पटवारी एवं कृषि विभाग के आरएईओ को इस बार नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिले में 140 धान खरीदी केन्द्र बनाये गये हैं। इन केन्द्रों पर 1 लाख 37 हजार किसान अपना धान बेच पाएंगे। समर्थन मूल्य में धान बेचने को लेकर किसानों में उत्साह देखा जा रहा है। वे बेसब्री से खरीदी शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
प्रशिक्षण में बेचने लाने वाले धान सहित अन्य नियम कायदों की जानकारी दी गई। बताया गया कि धान में 17 प्रतिशत से अधिक नमी नहीं रहनी चाहिए। इसके अलावा निम्न श्रेणी के धान का मिश्रण 6 प्रतिशत, डेमेज एवं डिस्कलर 5 प्रतिशत, अधपका एवं सिकुड़ा धान 3 प्रतिशत, बाह्य पदार्थ 1 प्रतिशत एवं कार्बनिक 1 प्रतिशत तक मान्य होगा। केवल पंजीकृत किसानों से उन्हें जारी टोकन के अनुसार धान खरीदा जायेगा। पुराने वर्षो से धान की खरीदी नहीं की जायेगी। सात दिवस पूर्व इस साल टोकन जारी किये जाएंगे। सीमांत एवं लघु किसानों को टोकन जारी करने में प्राथमिकता दी जायेगी। इलेक्ट्रानिक कांटा-बांट का धान तौल में उपयोग किया जायेगा। एक बोरे में 40 किलोग्राम धान की भरती किया जायेगा। उपार्जन केन्द्रों पर धान का भण्डारण एवं सुरक्षा अच्छी तरह किया जाए। बारदाने की व्यवस्था के अंतर्गत आधा-आधा पुराने और नये बारदानें उपयोग में लाये जाएंगे। धान की ढेरी स्टेक प्लान के बारे में भी बताया गया। सभी तहसीलदारों को अपने तहसील का नोडल अधिकारी बनाया गया है। वे हर दिन निरीक्षण कर कलेक्टर को रिपोर्ट करेंगे। गड़बड़ी करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। - बिलासपुर/जिले के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जो पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है, वे 31 दिसंबर 2024 तक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। इसी प्रकार ड्राफ्ट प्रोपोजल लॉक करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2025 तक एवं सेक्शन ऑर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 तक है। यह पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेजों, आईटीआई, पालीटेक्निक के विद्यार्थियों के लिए है। शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ वेबसाइट पर की जा रही है।निर्धारित तिथि के पश्चात शिक्षा सत्र 2024-25 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाईन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जाएगा एवं ड्राफ्ट प्रोपोजल लॉक अथवा सेक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगें। पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा रहा है। विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन करते समय ध्यान रखे कि उनका बचत खाता एक्टिव होता एवं आधार सीडेड बैंक खाता नंबर की प्रविष्टि ही करना सुनिश्चित करें।अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से ओटीआर की प्रविष्टि ऑनलाइन आवेदन में करना है। ओटीआर की प्रविष्टियों के संबंध में जानकारी संस्था या कॉलेजों द्वारा छात्रों को दी जानी है। वर्ष 2024-25 में संस्थाओं को जिला नोडल द्वारा दिए गए प्रशिक्षण के अनुसार जीईओ टैगिंग कराना अनिवार्य है। जिन संस्थाओं द्वारा जीईओ टैगिंग नहीं कराया जायेगा ऐसे संस्था या कॉलेजों में अध्ययन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं दिया जायेगा
- -विद्यार्थियों को सिखाया कृत्रिम उपग्रह का विज्ञान-वनांचल क्षेत्र के स्कूलों का शिक्षा सचिव ने किया आकस्मिक निरीक्षणरायपुर /स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने आज महासमुंद जिले के उड़ीसा सीमा से सटे वनांचल क्षेत्रों में स्थित विभिन्न विद्यालयों का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रों की शैक्षिक प्रगति, स्कूलों की सुविधाओं और शैक्षिक गतिविधियों का गहन अवलोकन किया। बच्चों के उत्साही उत्तरों से प्रभावित होकर श्री परदेशी ने उनकी समझ और ज्ञान की सराहना की।निरीक्षण के दायरे में आने वाले स्कूलों में हायर सेकेंडरी स्कूल बेलसोंडा, प्राथमिक शाला ओंकारबंद, पीएम श्री स्कूल खोपड़ी, मिडिल एवं हाई स्कूल खोपली, मिडिल और हाई स्कूल कसेकेरा, मिडिल स्कूल कुलिया, और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सुनसुनिया शामिल थे।निरीक्षण के दौरान श्री परदेशी ने कुछ समय के लिए शिक्षक की भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों को कृत्रिम उपग्रह के बारे में समझाया। उन्होंने बच्चों से विज्ञान, भूगोल और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे। बच्चों से भारत के महान वैज्ञानिकों, इंद्रधनुष के रंगों की संख्या, छत्तीसगढ़ के जिलों और पड़ोसी राज्यों के बारे में सवाल किए गए, जिनका बच्चों ने सही जवाब दिया। छोटे बच्चों से रंगों और फलों से जुड़े सवाल भी पूछे गए, जिनमें अधिकांश बच्चों ने सही उत्तर दिए।कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सुनसुनिया की छात्राओं ने शिक्षा सचिव से राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से रक्षाबंधन पर्व पर हुई मुलाकात का अपना अनुभव साझा किया जिसे छात्रों ने एक अविस्मरणीय पल बताया। इस पर सचिव ने कहा कि आज की बालिकाएं और महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, वे सुई से लेकर हवाई जहाज तक उड़ा रही हैं। यह समाज में महिला सशक्तिकरण का एक शानदार उदाहरण है।निरीक्षण में शौचालयों की तालाबंदी देखकर श्री परदेशी ने प्रधानपाठक और प्राचार्य को नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि सभी सुविधाएं बच्चों के लिए सुलभ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन से प्राप्त सामग्री बच्चों के उपयोग के लिए खुली और उपलब्ध रहनी चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने शौचालयों में स्वच्छता बनाए रखने और उन्हें स्कूल समय में खुला रखने के निर्देश के साथ ही परिसर की साफ-सफाई, पुस्तकालय का अधिकतम उपयोग, प्रयोगशाला का उपयोग, शिक्षकों की समय पर उपस्थिति, शिक्षक डायरी का संधारण और शासन के दिशा-निर्देशों का समयानुसार पालन करने पर भी जोर दिया।निरीक्षण के अवसर पर रायपुर संभाग के संयुक्त संचालक श्री राकेश पांडे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री मोहन राव सावंत, आलोक चांडक, जिला मिशन समन्वयक श्री कमल नारायण चंद्राकर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
- - छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया आदेश-निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 11 दिसम्बर को किया जायेगारायपुर, / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 1 अक्टूबर 2024 की अर्हता तिथि के अनुसार फोटो युक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने का आदेश जारी किया गया है। अब जो मतदाता 1 अक्टूबर 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके होंगे, वे आगामी स्थानीय नगरीय निकाय निर्वाचन में मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। पूर्व में निर्वाचक नामावली हेतु 01 जनवरी 2024 की अर्हता तिथि निर्धारित की गई थी किन्तु राज्य शासन द्वारा नगरीय प्रशासन अधिनियम में संशोधन उपरांत 01 अक्टूबर 2024 की तिथि निर्धारित की गई है, जिसका प्रकाशन छत्तीसगढ़ राजपत्र में किया जा चुका है। यह प्रक्रिया चुनाव में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है, ताकि सभी योग्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व में जारी आदेश में संशोधन किया गया है जिसके तहत् अर्हता तिथि अनुसार मतदाता सूची में नाम शामिल करने, हटाने तथा अद्यतन करने का कार्य किया जा सकेगा। नगरीय निकाय हेतु मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 16 अक्टूबर 2024 को किया जा चुका हैं। अब नवीन संशोधित जारी कार्यक्रम अनुसार दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करना बुधवार 13 नवम्बर 2024 से तथा दावा/आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख व समय बुधवार 20 नवम्बर 2024 को दोपहर 3 बजे तक एवं दावा/आपत्तियों को निपटारे की अंतिम तारीख बुधवार 24 नवम्बर 2024 निर्धारित किया गया है।इसी प्रकार प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि बुधवार 27 नवम्बर 2024, प्ररूप क-1 में प्राप्त दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि शनिवार 30 नवम्बर 2024 तथा दावे/आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तारीख निराकरण आदेश पारित होने के 05 दिवस के भीतर निर्धारित किया गया है। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन बुधवार 11 दिसम्बर 2024 को किया जाएगा।छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने बताया कि यदि किसी मतदाता के नाम, फोटो या अन्य विवरण में कोई त्रुटि हो तो उसे समय रहते सुधरवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अब नवीन अर्हता तिथि अनुसार हर योग्य व्यक्ति को मतदान का अधिकार मिल सकेगा तथा चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न होगा।
- बिलासपुर/छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग रायपुर के आदेशानुसार प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति बिलासपुर का निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया था। संशोधित जारी कार्यक्रम के अुनसार 23 नवंबर को विशेष साधारण सम्मेलन मतदान एवं मतगणना सवेरे 11 से दोपहर 3 बजे तक संपन्न किया जाएगा जिसका मतगणना 4 बजे होगा। 24 नवंबर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य सोसाइटियों के प्रतिनिधियों तथा अन्य पदाधिकारियों के निर्वाचन की सूचना जारी किया जाएगा। 28 नवंबर को सवेरे 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य सोसाईटियों के प्रतिनिधियों तथा पदाधिकारियों का निर्वाचन कार्यक्रम ईदगाह चौक प्रेस क्लब ट्रस्ट भवन में संपन्न होगा।


.jpg)





.jpg)












.jpeg)





