मूलांक 1 वालों के लिए जैकपॉट साबित होते हैं इन 3 मूलांक के पार्टनर
0- शादी के बाद चमक जाती है किस्मत!
अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 होगा। न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 1 वालों पर सूर्य का प्रभाव सबसे ज्यादा होता है क्योंकि यही इनका स्वामी ग्रह होता है। ऐसे में मूलांक 1 वालों में लीडरशिप क्वालिटी कूट-कूटकर भरी होती है। ये लोग जहां भी जाते हैं, वहां पर अपनी अलग छाप जरूर छोड़ते हैं। वहीं दूसरी ओर इनकी यही हाई एनर्जी कई बार रिश्ते पर हावी हो जाती है। ऐसे में मूलांक 1 वालों को ऐसे पार्टनर का चुनाव करना चाहिए जो ना सिर्फ इन्हें समझे बल्कि सपोर्ट भी करें।
मूलांक 1 को किससे करनी चाहिए शादी?
मूलांक 1 तो क्या हर किसी के मन में ये सवाल आता है कि आखिर शादी कैसे इंसान से की जाए? अब ऐसे में अगर न्यूमेरेलॉजी यानी अंक ज्योतिष की मदद ली जाए तो काम थोड़ा सा आसान हो जाता है। मूलांक 1 वालों के लिए सेम मूलांक का पार्टनर सबसे परफेक्ट होता है। जब दो मूलांक 1 साथ आते हैं तो ये जोड़ी पावरफुल बनती है। दोनों एंबिशियस होते हैं और ये मिलकर हर वो बड़ी चीज हासिल कर सकते हैं जिसका सपना सभी देखते हैं। हालांकि दिक्कत तब आएगी जब दोनों का ईगो क्लैश होगा। ऐसे में एक-दूसरे की फीलिंग्स का सम्मान किया जाए तो इस जोड़ी के टक्कर का कोई नहीं है।
मूलांक 1 और मूलांक 3 की जोड़ी
न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 1 वाले अगर अपने लिए शांत और समझदार पार्टनर की तलाश करें तो चीजें आसान हो सकती हैं। ऐसे में मूलांक 3 वाले लोग इनके लिए परफेक्ट साबित हो सकते हैं। दरअसल इस मूलांक के लोग मूलांक 1 वालों के गुस्से और डॉमिनेटिंग नेचर को अच्छे से बैलेंस कर ले जाते हैं। इन दोनों का मैच इसलिए भी अच्छा साबित हो सकता है क्योंकि इनके रिश्ते में समझदारी तो होगी ही साथ ही एक-दूसरे का अच्छा सपोर्ट भी होगा।
मूलांक 1 और मूलांक 5 की जोड़ी
न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से ये कॉम्बिनेशन भी अच्छा साबित होता है। अगर मूलांक 1 वाले लोग मूलांक 5 वालों से शादी करते हैं तो इनकी जिंदगी में एक्साइटमेंट खूब आएगा। मूलांक 1 वाले जहां थोड़ा सा सीरियस होते हैं वहीं मूलांक 5 वाले चीजों को खुशनुमा बना देते हैं। ऐसे में इनकी जोड़ी फन और बैलेंस का अच्छा कॉम्बिनेशन बन जाती है।
मूलांक 8 से रहें थोड़ा सावधान
मूलांक 1 वाले अगर अपने लिए परफेक्ट मैच देख रहे हैं तो उन्हें कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए। न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से इन लोगों को मूलांक 8 वालों से बचना चाहिए। दरअसल मूलांक 8 का स्वामी ग्रह शनि होता है। सूर्य और शनि एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन माने जाते हैं। ऐसे में मूलांक 1 वाले अगर मूलांक 8 वाले लाइफ पार्टनर को चुनते हैं तो मनमुटाव की स्थिति हमेशा बनी रहेगी। ऐसे में रिश्ते में तनाव बढ़ता जाएगा। अगर मूलांक 1 वाले इस मूलांक के साथी को चुनते हैं को समझदारी से काम लेके चीजों को बैलेंस किया जा सकता है लेकिन इसमें धैर्य की बहुत जरूर होगी।
न्यूमेरोलॉजी के हिसाब से चुनें सही लाइफ पार्टनर
न्यूमेरोलॉजी के अनुसार हर एक मूलांक की अपनी एनर्जी और नेचर होता है। मूलांक 1 वालों के लिए 1, 3 और 5 सबसे बेहतर माने जाते हैं क्योंकि इनकी एनर्जी एक-दूसरे के साथ मैच करती है। सही पार्टनर मिलने से रिश्ते में टकराव कम होता है और ऐसे में लाइफ ज्यादा स्मूद चलती है। ऐसे में न्यूमेरेलॉजी की मदद लेकर सही पार्टनर का चुनाव करना बेहतर है। डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं।
--










Leave A Comment