- Home
- छत्तीसगढ़
- -संघों की मांगों का परीक्षण कराकर आवश्यक कार्यवाही का दिया आश्वासनरायपुर /प्रमुख सचिव तथा राज्य शासन के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों की समीक्षात्मक प्रक्रिया आरंभ करने एवं मार्ग प्रशस्त करने गठित समिति की अध्यक्ष श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने आज मंत्रालय में विभिन्न मान्यता प्राप्त पंजीकृत अधिकारी-कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा, उपाध्यक्ष नंदलाल चौधरी, महासचिव अविनाश तिवारी और छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जी आर चंद्रा शामिल हुए।प्रमुख सचिव श्रीमती अधिकारियों-कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के संबंध में चर्चा कर मांग पत्र एवं आवेदन लिया। प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारीक सिंह ने विभिन्न स्तरों पर इनका परीक्षण कराकर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।प्रमुख सचिव और विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों के बीच बैठक में प्रदेश के शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों को केन्द्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता दिए जाने और जुलाई-2019 से लंबित महंगाई भत्ते के एरियर्स को भविष्य निधि खाते में समायोजित किए जाने के साथ ही राजपत्रित अधिकारियों के सर्वोत्तम हित में एक राज्य-एक भर्ती नियम प्रणाली लागू किए जाने, आई.ए.एस. अवार्ड हेतु एलायड सर्विसेस के अधिकारियों को एक तिहाई पदों पर अवसर प्रदान किए जाने, विभिन्न विभागों में विभागाध्यक्ष के पदों पर विभागीय संवर्ग के अधिकारियों की पदोन्नति कर पदस्थ किए जाने तथा शासकीय सेवकों को चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान क्रमशः 8,16, 24 एवं 32 वर्ष में दिए जाने के संबंध में चर्चा की गई।बैठक में राजपत्रित अधिकारियों के गोपनीय प्रतिवेदन व अचल संपत्ति विवरण ऑनलाइन किए जाने पर चर्चा की गई, ताकि समय पर पदोन्नति एवं समयमान वेतनमान का लाभ मिल सके। शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों के लिए स्वास्थ्य सुविधा हेतु राज्य के मान्यता प्राप्त चिकित्सालयों से कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने, मध्यप्रदेश की तरह छत्तीसगढ़ के शासकीय सेवकों को अर्जित अवकाश नगदीकरण 240 दिन के स्थान पर 300 दिवस किए जाने, राजपत्रित अधिकारियों द्वारा गठित संचालनालयीन राजपत्रित अधिकारी गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित, रायपुर को नवा रायपुर में रियायती दर पर भूमि आबंटित किए जाने, राज्य सरकार के अंतर्गत विभिन्न विभागों में कार्यरत तकनीकी अधिकारियों की सेवाएं सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधीन लेते हुए संचालक स्तर तक का तकनीकी पद निर्मित किए जाने, शासकीय सेवकों को समय पर पदोन्नति एवं समयमान वेतनमान का लाभ दिए जाने, पूर्व कमिश्नर कार्यालय के समान समस्त विभागों के संभागीय कार्यालय स्थापित किए जाने और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को अन्य प्रशासनिक विभागों में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ नहीं करते हुए उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग अथवा राजस्व विभाग में ही पदस्थ किए जाने के संबंध में भी बैठक में चर्चा की गई।प्रमुख सचिव और अधिकारी-कर्मचारी संघों की बैठक में मंत्रालय की भांति सभी विभागों के विभागीय सेट-अप पुनरीक्षित किए जाने, बैकलॉग एवं सेवानिवृत्ति से रिक्त पदों की भर्ती तत्काल किए जाने, पशुधन विकास विभाग में तृतीय समयमान वेतनमान हेतु 15 अंक के स्थान पर 12 अंक निर्धारित किए जाने, प्रदेश के शासकीय सेवकों को केन्द्र के समान गृह भाड़ा भत्ता दिए जाने, प्रदेश सरकार द्वारा वेतन विसंगति एवं अन्य मुद्दों के लिए गठित पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक किए जाने, मंत्रालय की भांति संचालनालय में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों को समान सुविधाएं दिए जाने, पेंशनरों को त्वरित पेंशन भुगतान हेतु 23 वर्षों से लंबित राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49(6) को विलोपित किए जाने तथा विभागाध्यक्ष कार्यालयों में पदस्थ राजपत्रित अधिकारियों को मंत्रालय प्रवेश हेतु अस्थायी पास जारी किए जाने के संबंध में भी चर्चा की गई।
- रायपुर /छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में बैंक खातों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अधिसूचित बैंक अधिकारियों एवं बिल्डर्स के संगठन (क्रेडाई) के सदस्यों के साथ आज स्थानीय न्यू सर्किट हाऊस में संयुक्त बैठक किया गया। बैठक में रेरा के अध्यक्ष श्री संजय शुक्ला, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कार्यपालक निदेशक श्री महेन्द्र डोहरे, पंजाब नेशनल बैंक के जोनल मैनेजर और 28 राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों के अधिकारी, साथ ही क्रेडाई (रायपुर और बिलासपुर) के सदस्य शामिल हुए।रेरा के अध्यक्ष श्री संजय शुक्ला ने कहा कि बैठक का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि रियल एस्टेट परियोजनाओं के लिए बैंकों द्वारा खाता संचालन रेरा के नियमों के अनुसार हो। रेरा ने कई अवसरों पर पाया है कि कुछ बैंकों द्वारा खातों के संचालन में अनियमितताएं हो रही हैं, जिससे निवेशकों और बैंकों के हितों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। इसके लिए बैंकों को नियमों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि रेरा प्रावधानों के अनुसार, किसी भी प्रोजेक्ट के लिए तीन प्रकार के खाते आवश्यक हैं। कलेक्शन अकाउंट में जमा राशि का 70 प्रतिशत रेरा डेजिग्नेटेड खाते और 30 प्रतिशत राशि बिल्डर्स के प्रोजेक्ट से संबंधित खाते में अंतरित किया जाता है। उन्होंने कहा कि रेरा खाते में जमा 70 प्रतिशत राशि समय-समय पर बिल्डर द्वारा कार्य की प्रगति के आधार पर बिल्डर के खाते में अंतरित किया जाता है, जिससे बिल्डर आबंटितों से प्राप्त राशि का दुरुपयोग नहीं कर सकता है।बैठक में बैंकों ने रेरा के साथ मिलकर प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने तथा सॉफ्टवेयर में आवश्यक सुधार करने की सहमति दी। रेरा ने भविष्य में खातों की पारदर्शिता और अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का संकल्प लिया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी रेरा की वेबसाइट rera.cgstate.gov.in पर प्राप्त कर किया जा सकता है।
- -आवास मेला में 320 हितग्राहियों को आवास पूर्णता एवं नवीन स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरितरायपुर / प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आज कोण्डागांव के ऑडिटोरियम में आयोजित एक दिवसीय आवास मेला में जिले के प्रभारी मंत्री तथा वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम विभाग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र एवं आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किया। आवास मेला के शुभारंभ से पहले मंत्री श्री देवांगन ने जिले में लगभग 04 करोड़ रूपए से अधिक के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सोच है कि विकास के साथ हर गरीब का पक्का मकान हो, हर घर में शौचालय हो, हर घर में शुद्ध पेयजल हो और रसोई धुंआमुक्त हो, इसी सोच के साथ कार्य करते हुए उन्होंने कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जरूरतमंदों के पक्का मकान के सपने को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। उनके नेतृत्व में हमारा देश हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि आवास योजना के हितग्राहियों केे साथ धोखाधड़ी न हो, इसलिए प्रधानमंत्री द्वारा सीधे उनके खाते में किश्त की राशि भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भी सबसे पहले राज्य के गरीबों के हित में निर्णय लेते हुए 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी। मंत्री श्री देवांगन ने आवास का सपना पूरा होने पर सभी हितग्राहियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देवचंद मातलाम एवं नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेण्डी ने भी सम्बोधित किया।कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत जिले की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2011 के सर्वे सूची के अनुसार 36 हजार 811 परिवारों का नाम प्रतीक्षा सूची में शामिल था, जिसमें वर्ष 2016-17 से वर्ष 2022-23 तक कुल 15 हजार 994 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है।प्रधानमंत्री आवास योजना के 320 हितग्राहियों को दिया गया प्रमाण पत्रकार्यक्रम में मंत्री श्री देवांगन एवं उपस्थित अतिथियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत जिले के 12 हितग्राहियों को आवास पूर्ण होने पर प्रतिकात्मक चाबी और 42 हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र दिया गया। इसी प्रकार 266 हितग्राहियों को नवीन आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किया गया। साथ ही सभी हितग्राहियों को मिट्टी से बने दीये का भी वितरण किया गया।
- रायपुर, / वाणिज्य, उद्योग, एवं श्रम मंत्री एवं कोण्डागांव जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज कोण्डागांव प्रवास के दौरान जिला खनिज न्यास निधि अंतर्गत जिले में लगभग 441.07 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमें कोण्डागांव व केशकाल विधानसभा अंतर्गत माध्यमिक शाला निर्माण, जर्जर एवं भवन विहीन प्राथमिक शाला भवन का जीर्णाेद्धार, आंगनबाड़ी भवन निर्माण सहित विभिन्न कार्यों के कुल 181.38 लाख रूपए, केशकाल विधानसभा अंतर्गत उद्यानिकी रोपणी नर्सरी में आहता निर्माण एवं रनिंग मीटर में चैनलिंक फेसिंग कार्य सहित कुल 124.42 लाख रूपए और ईको पर्यटन केन्द्र टाटामारी में विभिन्न निर्माण कार्यों के कुल 96.32 लाख रूपए शामिल है। इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत विधानसभा कोण्डागांव हेतु 22 विकास कार्यों के कुल 38.95 लाख रूपए सहित कुल 441.07 लाख रूपए के कार्यों का भूमिपूजन किया गया।बस्तर ओलंपिक रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवानामुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बस्तर क्षेत्र के युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने और संवारने के उद्देश्य से बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ किया गया है। बस्तर ओलंपिक के बारे में जिले के विभिन्न क्षेत्र के लोगों को जानकारी देने और अधिक से अधिक पंजीयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज मंत्री श्री लखन देवांगन ने बस्तर ओलंपिक रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती भगवती पटेल, जनपद पंचायत कोण्डागांव के अध्यक्ष श्री शिवलाल मंडावी, श्री दीपेश अरोरा, श्री मनोज जैन, श्री सोनामनी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित एडीएम श्री चित्रकांत चाली ठाकुर सहित बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही और आवास मित्र उपस्थित थे।
- रायपुर ।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से आज रायपुर और बिलासपुर संभाग के आयुक्त श्री महादेव कावरे ने सौजन्य मुलाकात की। श्री साव के रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने दोनों संभागों में राजस्व प्रकरणों के निराकरण एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति तथा विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।
- रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर डॉ. सिंह के स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह को मंत्रीगणों, सांसद विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की।इस अवसर उप मुख्यमंत्री, गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग मंत्री श्री विजय शर्मा, आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप, खेलकूद एवं युवा कल्याण राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्री श्री टंकराम वर्मा, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यन्वयन मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल, वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन देवांगन, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक भरतपुर-सोनहत श्रीमती रेणुका सिंह, आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब, सांसद श्री संतोष पाण्डेय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, श्री महेश गागड़ा, संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, आईजी श्री दीपक झा, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को शरद पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सब के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य की कामना की है। श्री साय ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा और व्रत करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इन शुभ कार्यों को करने से श्रीहरि प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-शांति का वास होता है। ऐसा माना जाता है कि शरद पूर्णिमा के अवसर पर चंद्रमा की किरणों से अमृत की वर्षा होती है। इसलिए इस पर्व की रात को चंद्रमा के प्रकाश में रखी खीर खाने का महत्व बताया गया है।
-
रायपुर,/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर राजवाड़ा परिसर स्थित मंदिर में मां दंतेश्वरी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री साय के साथ इस मौके पर बस्तर दशहरा के माटीपुजारी श्री कमल चंद, वन मंत्री श्री केदार कश्यप वनमंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री महेश कश्यप, कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग, विधायक श्री किरण देव, कोंडागाँव विधायक लता उसेंडी,चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम अटामी,महापौर सफिरा साहू ने भी मां दन्तेश्वरी की पूजा-अर्चना की। - नयी दिल्ली. केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को कहा कि देश में बिजली की मांग 2047 तक बढ़कर 708 गीगावाट तक पहुंचने का अनुमान है और इस बढ़ती मांग पूरा करने के लिए विद्युत उत्पादन क्षमता उस समय तक चार गुना बढ़ाकर 2,100 मेगावाट करने की जरूरत है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 30 सितंबर तक भारत की कुल बिजली उत्पादन क्षमता लगभग 453 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) थी, जबकि इस वर्ष अधिकतम बिजली मांग को लेकर सरकार का अनुमान 260 गीगावाट था। हालांकि, बारिश के कारण कम तापमान की वजह से मांग इस स्तर पर नहीं पहुंची और अधिकतम बिजली की मांग 250 गीगावाट के आसपास रही। मंत्री ने ‘2047 तक भारतीय विद्युत क्षेत्र परिदृश्य पर विचार-मंथन सम्मेलन' को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि 2047 तक बिजली की मांग 708 गीगावाट तक पहुंच जाएगी। इसे पूरा करने के लिए, हमें अपनी क्षमता को चार गुना यानी 2,100 गीगावाट तक बढ़ाने की जरूरत है।'' इस दो दिन के सम्मेलन का आयोजन केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) ने उद्योग मंडल फिक्की के सहयोग से किया। सम्मेलन में फिक्की के पूर्व अध्यक्ष शुभ्रकांत पांडा ने कहा कि देश का बिजली क्षेत्र 2070 तक स्वच्छ ऊर्जा में बदलाव के लिए व्यापक अवसर प्रस्तुत करता है। इस क्षेत्र में वृद्धि की काफी संभावनाएं हैं। इंडियन मेटल्स एंड फेरो अलॉयज के प्रबंध निदेशक पांडा ने कहा, ‘‘स्थानीय विनिर्माण और अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में निवेश बढ़ाने से नवोन्मेष के लिए नये रास्ते खुलेंगे। आईएसटीएस (अंतरराज्यीय पारेषण प्रणाली) छूट को बढ़ाये जाने और बिजली पारेषण प्रणाली को मजबूत करने से क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा। इससे निवेशकों और कंपनियों के लिए कई अवसर बनेंगे।'' मनोहर लाल ने संबंधित पक्षों के परामर्श से तैयार राष्ट्रीय विद्युत योजना (ट्रांसमिशन) भी पेश की।इसमें 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के लिए आवश्यक पारेषण संबंधित बुनियादी ढांचे का विवरण दिया गया है। नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के 2032 तक 600 गीगावाट से अधिक हो जाने का अनुमान है। अगले दशक में 1,90,000 सर्किट किलोमीटर ट्रांसमिशन लाइन को जोड़ने की योजना है। इससे पारेषण क्षेत्र में नौ लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के अवसर हैं।
-
*कलेक्टर ने महिलाओं की उपस्थिति में किया भूमिपूजन*
बिलासपुर/ जिला कार्यालय में महिला कर्मचारियों के लिए पृथक कॉमन रूम एवं पिंक टॉयलेट बनाया जायेगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने महिला कर्मचारियों की उपस्थिति में आज इसका भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। नये साल के पूर्व इसका निर्माण पूर्ण करने के निर्देश नगर निगम को दिए। डीएमएफ मद से 25 लाख की लागत से मंथन हॉल के ऊपर कक्ष के एक हिस्से में इसे बनाया जायेगा। मालूम हो कि लगभग 50 महिला कर्मचारी एवं अधिकारी जिला कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत हैं। कई कर्मचारी शिशुवती माताएं भी हैं। अलग से रूम बनने से महिलाएं अवकाश के समय में बच्चों की देखरेख के साथ ही अपना शासकीय दायित्व भी निश्चिंत होकर निभा पाएंगी।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर अवनीश शरण ने महिला कर्मचारियों की समस्याएं जानने एवं समझने के लिए माह भर पहले उनकी बैठक ली थी। बैठक में उनकी समस्याएं सुनकर निदान का भरोसा दिलाया था। इस सिलसिले में भूमिपूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम आज संपन्न हुआ। कॉमन रूप में सोफा, टेबल, एसी, टीवी आदि बाल सुलभ सुविधाएं होगी। बच्चों के मन बहलाने के लिए खिलौने एवं झूले भी होंगे। कलेक्टर ने भूमिपूजन के बाद महिला कर्मचारियों से बैठक लेकर सामूहिक चर्चा की। उन्होंने बताया कि नये साल की सौगात के रूप में ये सभी सुविधाएं उन्हें मुहैया हो जायेंगी। महिला कर्मचारियों ने दिक्कतों को दूर करने के लिए कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले 8-10 बरस से इसके लिए प्रयास करते आ रहे थे। कलेक्टर ने इसके बाद पंजीयन कार्यालय परिसर में बने सीसी रोड का भी शुभारंभ किया। परिसर में बेजा कब्जाधारियों को हटाकर सीसी रोड बनाया गया है। नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इसका निर्माण किया गया है। परिसर से हटाये गये 28 अर्जीनवीस एवं स्टाम्प वेण्डरों का परिसर के ही एक हिस्से में व्यवस्थित रूप से पुनर्वास किया गया है। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार एवं अपर कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी सहित अधिकारी कर्मचारी गण इस अवसर पर उपस्थित थे। -
*मुख्यमंत्री ने आयोजन के लिए वन विभाग व समस्त प्रतिभागियों को दी बधाई*
*ओलंपिक पदक विजेता सुश्री मनु भाकर की मौजूदगी में होगा भव्य समापन कार्यक्रम*
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव को राजधानी रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक आयोजित 27वें अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। श्री साय से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में वन मंत्री श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में वन विभाग के अधिकारियों ने भेंटकर उन्हें शुभारंभ कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी करना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर अधिकारियों ने उन्हें स्पोर्ट्स किट भी भेंट किया।
इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव, एडिशनल पीसीसीएफ श्री सुनील मिश्रा, एडिशनल पीसीसीएफ श्री अरूण पाण्डेय, एडिशनल पीसीसीएफ श्रीमती संजीता गुप्ता, मुख्य वन संरक्षक श्रीमती शालिनी रैना, सीसीएफ श्री राजू अगासिमनी भी उपस्थित थे।प्रतियोगिता की नोडल अधिकारी श्रीमती शालिनी रैना (मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन व आईटी) ने बताया कि यह एक वृहद व प्रतिष्ठित आयोजन है जो वनों की सुरक्षा व वन्य प्राणियों के संरक्षण को लेकर समर्पित है, जिसमें देशभर के अनेक प्रतिभागी शामिल होने वाले हैं। उन्होंने बताया कि राजधानी के 27वें अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में देशभर से करीब 3 हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सतत प्रयासरत है।
गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन राजधानी के कोटा स्थित स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम में भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान और युवाओं में स्काई के नाम मशहूर क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव शामिल होंगे। साथ ही आयोजन के समापन समारोह में ओलंपिक पदक विजेता सुश्री मनु भाकर भी शामिल होंगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भी वीडियो जारी कर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देशभर के वन सेवा के अधिकारी व कर्मचारियों को बधाई देते हुए आयोजक वन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन को शुभकामनाएं प्रेषित की है।
-
*तितलियों को जानने और पहचानने का मिलेगा मौका*
रायपुर/वन विभाग एवं बारनवापारा अभ्यारण्य के संयुक्त तत्वाधान में 21 से 23 अक्टूबर 2024 को अभ्यारण्य में बटरफ्लाई मीट का आयोजन किया जाएगा। जिसके माध्यम को प्रकृति प्रेमियों को तितलियों को करीब से जानने और पहचानने का मौका मिलेगा। साथ ही विषय विशेषज्ञों द्वारा तितलियों के पर्यावास एवं उनके महत्त्व के संबध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रतिभागियों के साथ साझा की जाएंगी। उक्त आयोजन की तीसरी कड़ी है। इसके पूर्व 2022 एवं 2023 में यह आयोजन किया गया था। विभाग द्वारा बटरफ्लाई मीट की तैयारी पूरी कर ली गई है। आयोजन में भाग लेने एवं जानकारी प्राप्त करने के लिए क्यू आर कोड भी जनरेट किया गया है जिसके माध्यम से आसानी से पंजीयन कराया जा सकता है। मीट में प्रतिभागी स्टूडेंट के 15 सौ रूपये एवं अन्य व्यक्तियों के लिए 2 हजार रूपये पंजीयन शुल्क रखा गया है। इसके साथ ही भाग लेने के लिए 18 वर्ष से 60 वर्ष की आयु निर्धारित की गई है।
गौरतलब है कि बारनवापारा अभ्यारण्य में 150 प्रजाति के तितली एवं मोथ पायी जाती हैं। जिसमे से वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की शेड्यूल वन की क्रिमसन रोज (पैचीलौप्टा हेक्टर) डनाइड इगली (हाइपो सिलिमस मिसीपस) शेड्यूल दो की सिपोरा निरिसा,होगारा एनेक्स, यूक्रीशॉप्स सीनेजस, जेनेलिया लेपीडिया रपेला वरुणा,लैंपिडर्स बोइहन, तजुना शिप्स आदि पाई जाती है। शेड्यूल छह के भी बहुत से प्रजातियां पाई जाती हैं। विगत तीन वर्षों से बारनवापारा अभ्यारण्य में 14-16 हाथियों का दल निवास कर रहा है। साथ ही साथ विगत 8 माह से एक बाघ लगातार अभ्यारण्य में विचरण कर रहा है। बारनवापारा नाम बार और नवापारा गाँव से मिलकर बना है। बारनवापारा अभ्यारण्य अपनी स्थापना के बाद से ही देश के हर हिस्से से पर्यटकों को आकर्षित करता रहा है। बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले में स्थित है। अभ्यारण्य का कुल क्षेत्रफल 244.66 वर्ग किमी है। अभ्यारण्य की स्थलाकृति समतल और लहरदार इलाका है। ऊँचाई 640 मीटर समुद्र तल तक है। बालमदेही,जोंक और महानदी नदियाँ अभयारण्य की जीवन रेखा हैं जो अभयारण्य की जल कमी को पूरा करने के लिए अभयारण्य के साथ बहती हैं। वार्षिक वर्षा 1200 मिमी है इस अभ्यारण्य में सागौन, साल और मिश्रित वन की मुख्य वनस्पति है। पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने के लिए इसमें शिकार और शिकारियों का अच्छा घनत्व है। अभ्यारण्य के अंदर स्थित बलार जलाशय में कई आर्द्रभूमि पक्षी और मछलियाँ पाई जाती हैं। यह अभ्यारण्य लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए इकोटूरिज्म को बढ़ावा देता है।
बारनवापारा तक पहुँचने के लिए रायपुर से सड़क मार्ग से दो घंटे का सफर करना पड़ता है। यह रायपुर से NH53 पर 78वें किलोमीटर पर 106 किलोमीटर दूर है। पटेवा एक छोटा शहर है जहाँ बारनवापारा से 28 किलोमीटर की दूरी पर मौसम अनुकूल सड़क पर गाड़ी चलाकर पहुँचा जा सकता है।
- रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर पहुंचे। यहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री का जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय का स्वागत वनमंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप, सांसद कांकेर श्री भोजराज नाग, विधायक श्री किरणदेव, कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी, विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप,पूर्व विधायक श्री संतोष बाफना,श्री लच्छुराम कश्यप, श्री सुभाऊ कश्यप के साथ-साथ बस्तर कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी., सीसीएफ़ श्री आरसी दुग्गा, कलेक्टर श्री हरिस एस.,एसपी श्री शलभ कुमार सिन्हा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने किया।
- रायपुर/छत्तीसगढ़ कॉलेज में मेगा जॉब फेयर का आयोजनबड़ी संख्या में शिक्षित बेरोजगार अपना पंजीयन के लिए पहुंचेपंजीयन आज दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा।ऑफलाइन पंजीयन के लिए महिलाएं, युवक-युवतियां पहुंचीपंजीयन के बाद 17 अक्टूबर को इंटरव्यूइस मेगा जॉब फेयर के माध्यम से विभिन्न सेक्टरों में रोजगार उपलब्ध कराएं जाएंगे।
- -कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में हुआ कलेक्टर जनदर्शन का आयोजनरायपुर । कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने सोमवार को कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों से जनसामान्य यहां आते हैं, उनकी समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित करना है। जनदर्शन में आज ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के दर्जनों आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याएं बारी-बारी सुनी। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कहा।जनदर्शन में अभनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम चण्डी निवासी श्रीमती राजकुमारी कंडरा ने अपने घर के पास से गुजरे हाईटेंशन तार को हटवाने का आवेदन दिया था। जिस पर कलेक्टर ने विद्युत विभाग को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसी तरह मठपारा निवासी श्रीमती निशा यादव ने पीएम आवास के लिए एक साल पहले आवेदन किया था, लेकिन अभी तक आवंटन नहीं होने का आवेदन दिया। जिस पर कलेक्टर डॉ सिंह ने संबंधित विभाग को इस बारे में जानकारी लेने की बात कही। इसी प्रकार ग्राम तेंदुआ निवासी श्रीमती कुंती बाई ने शिकायत के बाद भी पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं करने को लेकर आवेदन दिया। चौबे कालोनी निवासी श्री तुषार कुमार ने ठेका कंपनी द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के नौकरी से हटाने, बांसटाल निवासी श्रीमती चंद्रकला यादव ने अपने पति का नया दाखिल खारिज जारी करने, महावीर नगर निवासी आसर बबडानी ने आधार कार्ड बनाने के लिए आवेदन सौंपा। इसी तरह जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने, नक्शा बटांकन, ऑनलाईन रिकार्ड दुरूस्त करने, आर्थिक सहायता, नजूल भूमि का पट्टा बनाने, राशन कार्ड बनवाने, विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने जैसे आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
- -एक साल से नल में नहीं आ रहा था पानी, एक फोन पर हुआ निराकरणरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्या का निराकरण हो रहा है। वार्ड 15 रावाभाठा के दुर्गा चौक के पास स्थित अंशु किराना स्टोर के पास नल कनेक्शन लगा था। लेकिन उसमें पानी नहीं आ रहा था। इसको लेकर वार्डवासी श्रीमती फुलेश्वरी साहू ने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से संबंधित विभाग को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर तत्काल नल कनेक्शन में सुधार कार्य करवाया। साथ ही तुरंत ही नल से पानी की सप्लाई का भी कार्य करवाया गया। जिसकी जानकारी श्रीमती साहू को दी गई। जिसके बाद उन्होंने प्रसन्न्ता जाहिर की साथ ही मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
- रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्या का निराकरण हो रहा है। बीरगांव निवासी श्री संतोष कुमार ने वार्ड में स्थित हिमानी किराना स्टोर के पास पाइप लाइन लीकेज को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया पाइप लाइन लीकेज होने से जलभराव की समस्या हो रही है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड रहा है। उन्होंने इसको लेकर कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से संबंधित विभाग को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर तत्काल लीकेज पाइप लाइन में सुधार कार्य करवाया। जिसकी जानकारी श्री कुमार को दी गई। जिसके बाद उन्होंने प्रसन्न्ता जाहिर की साथ ही मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
- -छात्र-छात्राओं के जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र बनाने में देरी न की जाएं: कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह-जिले के निकायों को राशन कार्डधारियों की ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश-दिव्यांगों का सर्वे कर बनाए सर्टिफिकेट, दिलाए शासकीय योजना का लाभ-कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठकरायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि गांव-कस्बे में आम नागरिकों को नशे से रोकने जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। नशे के खिलाफ एक युद्ध नशे के विरूद्ध अभियान भी चलाया जाएगा। स्कूल, काॅलेज एवं अन्य स्थानों जिला प्रशासन की टीम नशे के विरूद्ध जागरूक करेगी। साथ ही शपथ भी दिलाए जाएंगे। कलेक्टर ने कहा कि स्कूली-छात्राओं के जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र बनाने का कार्य गंभीरता से की जाएं। इस कार्य में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक स्कूलों में बच्चों के महत्वपूर्ण सर्टिफिकेट तत्काल बनाए जाएं। जिससे बच्चों के परिजनों को भी तत्काल राहत मिले। इसके अलावा आरबीसी 6-4 के प्रकरणों में जल्द से जल्द प्रक्रिया पूर्ण कर सहायता राशि दिलाई जाएं।कलेक्टर डाॅ. सिंह ने जिले के सभी निकायों को राशन कार्डधारियों को ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए है। इस कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जल संरक्षण एवं संवर्द्धन के कार्य को बेहतर तरीके से किया जाएं। साथ ही जिन स्थानों में जल संरक्षण के कार्य किए गए है, उन स्थानों की जियो टैगिंग की जाएं। इस कार्य को तेजी से किया जाएं। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व प्रकरण लंबित नहीं होने चाहिए। पुराने प्रकरणों का रिव्यू किया जाए और तत्काल उन प्रकरणों का निराकरण किया जाएं। कलेक्टर ने कहा कि दिव्यांगों का सर्वे किया जाए और उसकी सूची बनाए जाएं। सभी दिव्यांगों की आईडी बनाई जाए और शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया जाएं। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, एडीएम, एसडीएम समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
- -15 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ काॅलेज में होगा ऑफलाइन पंजीयन-17 अक्टूबर से विभिन्न स्थानों पर होगा साक्षात्कार-7 हजार से अधिक पदों पर की जाएगी भर्तियांरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में शिक्षित बेरोजगारों के लिए मेगा जाॅब फेयर का आयोजन जा रहा है। 15 अक्टूबर को ऑफलाइन पंजीयन किया जाएगा। मेगा जाॅब फेयर में सात हजार से अधिक पदों पर भर्तियां की जाएगी। छत्तीसगढ़ काॅलेज में 15 अक्टूबर की सुबह 11 बजे से पंजीयन प्रारंभ किया जाएगा और 2 बजे तक युवाओं के पंजीयन किए जाएंगे। पंजीकृत बेरोजगारों के 17 अक्टूबर से विभिन्न स्थानों पर साक्षात्कार किए जाएंगे। यह मेगा जाॅब फेयर का आयोजन 25 अक्टूबर तक किया जाएगा। आवेदकों को पंजीयन के पूर्व बायोडाटा, आधार कार्ड, मार्कशीट, फोटो, पेनकार्ड एवं प्रमाण-पत्र की फोटोकाॅपी के साथ उपस्थित होंगे। इसके अलावा क्यूआर कोड के माध्यम से भी पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सबसे अधिक सिक्योरिटी गार्ड के 2500 पदों पर भर्तियां की जाएगी। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कहा कि जिले में अधिक से अधिक लोगों को मेगा जाॅब फेयर के लिए अधिक से अधिक युवाओं का पंजीयन किया जाए और लाभ दिया जाए।स्वास्थ्य के क्षेत्र में उपलब्ध कराएंगे रोजगारस्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। नर्सिंग स्टाफ, नर्सिंग सुपरीटेंडेट, पैरा मेडिकल, विभिन्न टेक्निशियन, ड्रेसर एवं अन्य पदों के लिए रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे।बैंकिग, फाइनेंस एवं मार्केटिंगअकाउंटेंट, सहायक शाखा प्रबंधक, एटीएम आॅपरेटर, ब्लाॅक समन्वयक, बिजनेस डेवलपमेंट एक्जीक्यूटिव, सीएसए, कासा, कैश प्रोसिसिंग आॅफिसर, सिटी कॅरियर, एडवाइजर, कम्प्यूटर आॅपरेटर, ग्राहक सेवा एसोसिएट, ट्रेनिंग एसोसिएशन, ग्राहक सहायता, डिलिवरी बाॅय, जिला समन्वयक, ड्राइवर, महिला कॅरियर सलाहकार, सहायक, फील्ड बिक्री कार्यकारी, वित्तीय सलाहकार, एजेंट।कंज्यूमर मार्ट, शिक्षा, होटल एवं रेस्टोरेंटविक्रेता, स्टोर मैनेजर, कैशियर, टीम लीडर, एमजीआर, एफएमसीजी, फ्लिपकार्ट आॅपरेटर, स्पोकन इंग्लिश शिक्षक, नृत्य शिक्षक, खेल शिक्षक, संगीत शिक्षक, कैप्टन, शेफ, वेटर, इलेक्ट्रीकल इंजीनियर, डिजिटल सह मार्केटिंग मैनेजर, जिम ट्रेनर महिला, जिम मैनेजर, फूड मैनेजर।उद्योगइलेक्ट्रीशियन, मार्केटिंग सह आॅफिस असिस्टेंट, वाहन चालक, पंप आॅपरेटर, हेल्पर, इलेक्ट्रीकल फीटर टें, एप्लिेकशन आॅपरेटर।सिक्यूरिटी सेक्टर, बैकिंग सेक्टर, बैक आॅफिस, होटल मैनेजमेंट शिक्षण संस्थान, हाॅस्पिटल सेक्टरसिक्युरिटी गार्ड (महिला/पुरुष), सुपरवाईजर, लेजर, आर्म गार्डस, सेल्स ऑफिसर, कस्टर सर्विस, मैनेजर, एजेंट, सर्वेयर, सेल्स पर्सन, प्रमोटर्स, सेल्स आफिसर, फिल्ड आफिसर, कस्टमर हैण्डलिंग, पर्चेसिंग मैनेजर, एक्सीक्यूटिव, कम्प्यूटर ऑपरेटर, एकाउंटेंट, प्रोग्रामर, जिया प्वाइंट मैनेजर, बिजनेस ट्रेनर, टेली फॉलर, पर्सनल सेकेट्री, वेटर मैनेजर, स्पोकन इंगलिश, डांस, स्पोर्ट्स, संगीत टीचर, समस्त प्रकार के टेक्निशियन, नर्सिंग स्टॉफ, वार्ड बॉय, बैंक ऑफिस स्टॉफ, बैंक ऑफिस स्टॉक, इंजीनयर्स आदि।
- बूथ लेबल एजेन्ट नियुक्ति के लिए उपलब्ध कराये फार्मरायपुर । नगर पालिकाओं (नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद नगर पंचायत) तथा त्रिस्तरीय पंचायत के आगामी आम निर्वाचनो के लिए मतदाता सूची की तैयारी एवं अन्य विषय के संबंध में राजनीतिक दलो के साथ भारतीय रेडक्रास सोसायटी सभाकक्ष कलेक्टोरेट परिसर रायपुर मे बैठक आयोजित किया गया।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक मे मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित हुए। उन्हें छत्तीसगढ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्यक्रम की प्रति तथा बूथ लेबल एजेन्ट नियुक्ति के संबंध मे फार्म उपलब्ध कराया जाकर शीघ्र ही एजेन्ट नियुक्त करने के संबंध मे आग्रह किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे उपस्थित थे।
- रायपुर । रायपुर जिले अंतर्गत होने वाले आगामी विधानसभा उप निर्वाचन 2024, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-51 रायपुर नगर दक्षिण मे होना है, जिसके तहत 03 शिफ्ट में कुल 09 अधिकारियो की उडनदस्ता दल के रूप में ड्यूटी लगाई गई है। इस दल मे मजिस्ट्रेट के साथ-साथ पुलिस बल एवं विडियोग्राफ्र भी शामिल रहेगें, जो आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने पर उसके पालन संबंधी दायित्वो का निर्वाहन करेगें। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह की अध्यक्षता मे उक्त अधिकारियो का रेडक्रास सभाकक्ष मे प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण मास्टर टेनर्स श्री अजीत हुण्डैत, श्री विनय कुमार ताम्रकार, सहायक प्रोग्रामर द्वारा दिया गया, तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे द्वारा कई महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर प्रकाश डाला गया।
- -लक्ष्य तय करने अवश्य मिलती है सफलता: कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह-जेईई एवं नीट की निःशुल्क तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शनरायपुर । रायपुर के शासकीय स्कूलों में जेईई एवं नीट की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने मार्गदर्शन देते हुए प्रोत्साहित किया। साथ ही विनोबा पोल स्टार के युवाओं को छात्र-छात्राओं के भविष्य संवारने प्रेरित किया। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि लक्ष्य तय करने से सफलता अवश्य मिलती है। मेहनत और कड़ी लगन के साथ अध्ययन करने से हर उंचाईयों को हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर कलेक्टर ने अपने शैक्षणिक अनुभव भी साझा किए और युवाओं को सफल बनने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने विनोबा पोल स्टार के छात्र-छात्राओं को भी बैग भेंट किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप भी उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि रायपुर के 20 अलग-अलग स्थानों में स्कूली बच्चों को निःशुल्क जेईई एवं नीट की तैयारी के लिए कोचिंग उपलब्ध कराए गए है। जहां पर प्रतिदिन दो से तीन घंटे तक अनुभवी शिक्षक पढ़ाते है। उन्हीं में से 100 बच्चों को चयनित किया गया।
- बिलासपुर /कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने सोमवार को साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन प्रेषित करते हुए जल्द निराकरण के निर्देश दिए।साप्ताहिक जनदर्शन में पहुंचे मस्तूरी ब्लॉक के जयरामनगर (खैरा) गांव के किसानों ने धान में लगे तनाच्छेदक कीट के प्रकोप से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने कलेक्टर से गुहार लगाई है। कलेक्टर ने मस्तूरी एसडीएम को आवेदन भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। तखतपुर ब्लॉक के ग्राम नेवरा निवासी श्री रामनाथ साहू ने किसान ऋण पुस्तिका में नाम दर्ज कराने कलेक्टर को आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि ऋण पुस्तिका में नाम नहीं होने से धान विक्रय नहीं कर पा रहे हैं। कलेक्टर ने मामले को गनियारी तहसीलदार को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।सीपत के ग्राम जांजी निवासी श्री योगेश कुमार यादव ने विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने कलेक्टर से गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि आंखों की समस्या होने से कुछ भी काम नहीं कर पाने के संबंध में जानकारी देते हुए आवेदन दिया। कलेक्टर ने सिविल सर्जन बिलासपुर को आवेदन भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। श्रीमती प्रगति कुर्रे ने सड़क दुर्घटना में पति की मृत्यु का मुआवजा दिलाने कलेक्टर से गुहार लगाई है। इस मामले को एसडीएम बिलासपुर देखेंगे। देवरीखुर्द निवासी भारती बरगाह ने निराश्रित पेंशन दिलाने कलेक्टर से गुहार लगाई है। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को आवेदन भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
- बिलासपुर /राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिले में शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने लोगों से अपील की है कि वे शिविर में शामिल होकर अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं। शहरी क्षेत्रों में छूटे हुए सभी पात्र सदस्यों को आयुष्मान कार्ड का लाभ दिलाने शिविर का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में 15 अक्टूबर को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए वार्ड क्रमांक 20 के पंचायत भवन सिंधी कॉलोनी तिलक नगर में, वार्ड क्रमांक 19 हमर क्लीनिक कस्तूरबा नगर एवं वार्ड क्रमांक 52 के आंगनबाड़ी केन्द्र 6 पुरानी बस्ती लिंगियाडीह में शिविर का आयोजन किया गया है।
- बिलासपुर /एकीकृत बाल विकास परियोजना सीपत अंतर्गत ग्राम झलमला के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 01 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती हेतु आवेदन 28 अक्टूबर तक आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक आवेदिका कार्यालीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन कर सकती है। आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना सीपत में संपर्क कर सकते हैं।











.jpg)












.jpg)


