कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हाथों-पैरों में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण
आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में एक मोम जैसा पदार्थ होता है, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी होता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर यह नसों में जमने लगता है और धमनियों को ब्लॉक कर सकता है। इसके कारण स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी कई गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में, इसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। इनमें से कुछ लक्षण हमारे हाथों और पैरों में भी नजर आ सकते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो इस समस्या से बचा जा सकता है।
हाथों और पैरों में दर्द और ऐंठन
अगर आपके हाथों-पैरों में बार-बार दर्द या ऐंठन होती है, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण ब्लड फ्लो बाधित होने लगता है, जिसकी वजह से हाथों और पैरों में दर्द और ऐंठन की समस्या हो सकती है। अगर आपको भी इस तरह की परेशानी हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।
त्वचा का रंग बदलना
शरीर में कोलेस्ट्रॉल के बढ़े हुए स्तर का असर आपकी त्वचा की रंगत पर भी पड़ता है। अगर अचानक से आपके हाथों, पैरों और आंखों के आसपास की त्वचा पीली दिखने लगी है, तो यह हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है। दरअसल, हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से शरीर के कुछ हिस्सों तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन युक्त रक्त नहीं पहुंच पाता है। इसके कारण हाथों, पैरों और चेहरे की त्वचा का रंग बदल सकता है। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
हाथ-पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन
हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में हाथों और पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन महसूस हो सकती है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण ब्लड फ्लो सही ढंग नहीं हो पाता है, जिसकी वजह से हाथों-पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन की समस्या हो सकती है। अगर आपको बार-बार इस तरह की परेशानी हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
नाखूनों में बदलाव
हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में नाखून पीले पड़ने लगते हैं, उनकी बनावट मोटी और भंगुर हो जाती है। साथ ही, नाखूनों में हल्की दरारें या सफेद लकीरें दिखने लगती हैं। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
पैरों के तलवे हमेशा ठंडे रहना
अगर आपके पैरों के तलवे हमेशा बर्फ की तरह ठंडे रहते हैं, तो यह हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण ब्लड फ्लो सही ढंग से नहीं हो पाता है, जिसके कारण पैर ठंडे महसूस हो सकते हैं। अगर आपको भी इस तरह के संकेत दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Leave A Comment