- Home
- छत्तीसगढ़
- - सोमनी पुलिस व साइबर टीम की की संयुक्त कार्रवाईराजनांदगांव। सोमनी पुलिस और साइबर सेल की टीम ने तीन ठग को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग भी है। आनलाइन ठगी के लिए आरोपित पहले रुपये का लालच देकर लोगों का बैंक खाता व एटीएम जुटाते थे। फिर इन्हीं बैंक खातों में ठगी की राशि जमाकर बाद में अपने साथियों को ट्रांसफर कर रहे थे। ऐसे तीन ठग को पुलिस ने पकड़ा है, जिनके पास से पुलिस ने 15 एटीएम कार्ड, आठ चेक बुक, पांच पासबुक व सात मोबाइल सिम के साथ पैन कार्ड और चार मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में एसपी मोहित गर्ग ने साइबर ठगी के मामले को राजफाश किया। उन्होंने बताया कि आरोपितों के पास से ठगी के एक लाख चार हजार 910 रुपये जप्त किया गया है। आरोपितों ने कई राज्यों में लाखों रुपये की साइबर ठगी है। भिलाई में रहकर ठगी की रकम को एटीएम के माध्यम से निकालकर अपने साथियों के खातों में सीडीएम मशीन के माध्यम से ट्रांसफर करते थे। आरोपित पंजकी कानपुर हाल निवास शिवाजी नगर चंद्रमा चौक खुर्सीपार भिलाई निवासी दीपांशु श्रीवास्तव 24 वर्षीय और जगन्नाथ मांझागढ़ बिहार के पवन कुमार 19 वर्षीय को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अपचारी बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है।पुलिस अधीक्षक गर्ग ने बताया कि भिलाई शिवाजी नगर चंद्रमा चौक खुर्सीपार निवासी बेबी सिंह ने सोमनी थाना में साइबर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि उसके परिचित बिहार निवासी दीपांशु श्रीवास्तव जो करीब दस दिन पहले ग्राम मनगटा में मिलकर बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, रजिस्टर्ड सिम कार्ड, मांगकर उसके एवज में 15000 रुपये देने का प्रलोभन दिया। सूचना पर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया, जिसमें पता चला कि दिपांशु अपने साथियों के साथ मिलकर कई भोले भाले लोगों को रुपये का लालच देकर बैंक खातों, मोबाइल नंबर और एटीएम कार्ड को अपने पास रख कर उन खातों का फर्जी तरीके से उपयोग कर कई राज्यों में ठगी की रकम प्राप्त कर रहा है। जिस पर पुलिस ने तत्काल टीम बनाकर आरोपित दीपांशु सहित उसके साथी पवन कुमार व अपचारी बालक को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपितों ने ठगी करना स्वीकार किया। जिसके बाद आरोपितों को जेल भेजा गया है और अपचारी बालक को बाल संप्रेक्षण गृह दाखिल कराया है।
- दंतेवाड़ा। जिले में तीन महिला नक्सलियों और एक पुरुष नक्सली ने समर्पण कर दिया। इन नक्सलियों पर कुल 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इसके साथ ही जून 2020 में शुरू किए गए 'लोन वर्राटू' (स्थानीय गोंडी बोली में बोले जाने वाला शब्द जिसका अर्थ है अपने घर/गांव वापस लौटो) अभियान के तहत अब तक दंतेवाड़ा में 872 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि एक दंपति समेत चार नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष समर्पण कर दिया। उन्होंने बताया कि इनमें से हुंगा तामो उर्फ तामो सूर्या (37) और उसकी पत्नी आयती ताती (35) माओवादियों की क्षेत्रीय कंपनी नंबर 2 में सक्रिय थे और दोनों पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। राय ने बताया कि वे 2018 में छत्तीसगढ़-तेलंगाना अंतरराज्यीय सीमा पर पामडे (बीजापुर) के जंगलों में सुरक्षाकर्मियों पर हुए हमले में कथित रूप से संलिप्त थे। उन्होंने बताया कि दो महिला नक्सलियों देवे उर्फ विज्जे (25) और माडवी पर क्रमश: तीन लाख रुपये और एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। राय ने बताया कि पड़ोसी सुकमा जिले के रहने वाले इन चारों लोगों को 25-25 हजार रुपये की सहायता दी गई है और सरकार की नीति के अनुसार उनका पुनर्वास किया जाएगा।
- भिलाई । राष्ट्रीय पोषण माह के तहत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय रायपुर द्वारा दुर्ग जिले के भिलाई 3 स्थित मंगल भवन में आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी के दूसरे दिन रंगोली, भाषण एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला और बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी श्रीमती किरण मघाड़े ने बड़े ही रोचक अंदाज में कार्यक्रम में उपस्थित कन्याओं और महिलाओं को पोषण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया है जिसमें हीमोग्लोबिन, रक्तचाप और ब्लड शुगर आदि जांच की जा रही है। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और नवजात बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, स्थानीय महिलाएँ और स्कूल व कॉलेज की छात्राएं इस कार्यक्रम का लाभ उठा रही हैं ।*
- -उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रायपुर संभाग बना ऑल ओवर चैंपियन-24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापनरायपुर, / 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2024 का समापन आज रायगढ़ स्टेडियम, बोईरदादर में लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ। समापन समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आकर्षक मार्चपास्ट भी किया।लोक सभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने कहा कि हर्ष की बात है रायगढ़ में राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ और आप सभी को यहां खेलने का अवसर मिला। श्री राठिया ने जीतने वाली टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हार-जीत खेल का एक अंग होता है, हारने वाली टीम को निराश न होकर खूब मेहनत करना चाहिए, जिससे अगली जीत आपकी होगी। आप सभी को खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है आप सभी छत्तीसगढ़ का नाम जरूर रोशन करेंगे। श्री राठिया ने कहा कि रायगढ़ को जोन बनाने का प्रयास किया जाएगा ताकि अंचल के खिलाडिय़ों को एक अच्छा अवसर मिलने के साथ सुविधाओं में वृद्धि हो सके।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न संभाग से आए बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।ऑल ओवर चैंपियन बना रायपुरराज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 में रायपुर संभाग ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑल ओवर चौम्पियन बना। इसी प्रकार व्हालीबॉल बालिका 19 वर्ष वर्ग में प्रथम रायपुर संभाग, द्वितीय बस्तर संभाग तथा तृतीय स्थान पर दुर्ग संभाग संभाग रहा। 19 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम रायपुर संभाग, द्वितीय दुर्ग संभाग तथा तृतीय स्थान पर बिलासपुर संभाग रहा। खो-खो 17 वर्ष बालिका वर्ग में दुर्ग संभाग प्रथम, द्वितीय बस्तर तथा बिलासपुर संभाग तीसरे स्थान पर रहा। इसी प्रकार 17 वर्ष बालक वर्ग में बस्तर संभाग प्रथम, द्वितीय दुर्ग संभाग तथा तृतीय स्थान पर बिलासपुर संभाग रहा। खो-खो 19 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर बस्तर, दुर्ग संभाग द्वितीय तथा तीसरे स्थान पर बिलासपुर संभाग रहा। खो-खो 19 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम बस्तर संभाग, द्वितीय दुर्ग संभाग तथा तृतीय स्थान पर रायपुर संभाग रहा। टेबल टेनिस 14 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम रायपुर संभाग, द्वितीय बिलासपुर संभाग तथा तृतीय बस्तर संभाग रहा। इसी प्रकार टेबल टेनिस 14 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम रायपुर संभाग, द्वितीय बिलासपुर संभाग तथा तृतीय दुर्ग संभाग रहा। टेबल टेनिस 17 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम दुर्ग संभाग, द्वितीय बिलासपुर संभाग तथा तृतीय रायपुर संभाग रहा। इसी प्रकार टेबल टेनिस 17 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम रायपुर संभाग, द्वितीय बिलासपुर संभाग तथा तृतीय दुर्ग संभाग रहा।
- -आम जनता को न्यायपालिका से शीघ्र व निष्पक्ष न्याय की उम्मीद-न्यायाधीशगण अपने न्यायिक कर्तव्य का निर्वहन न्यायपूर्ण तरीके से निडरता के साथ करें-कानून उत्पीड़न का साधन नहीं बल्कि न्याय प्रदान करने का उपकरण है माननीय मुख्य न्यायाधिपति श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हारायपुर /रायपुर के न्यू सर्किट हाउस के सभागार में 22 सितम्बर को रायपुर संभाग के जिले रायपुर, धमतरी, बलौदाबाजार एवं महासमुंद के न्यायिक अधिकारियों का डिवीजनल सेमीनार छ.ग.राज्य न्यायिक अकादमी के तत्वाधान में आयोजित किया गया। इस डिवीजनल सेमीनार का उद्घाटन छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधिपति श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया।माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय ने अपने उद्बोधन में न्यायिक कार्य के महत्व व चुनौती के बारे में बताते हुए कहा कि न केवल हाईकोर्ट बल्कि जिला न्यायपालिका में विविध प्रकार के समसामयिक महत्व के विवाद आते रहते हैं जो न्यायाधीशगण को न्याय प्रशासन में अपना अवदान देने व स्वयं को साबित करने का अवसर होते हैं।माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय ने न्यायिक अधिकारियों को उनके कर्तव्य की महत्ता को याद दिलाते हुए कहा कि ’’न्यायाधीश उन कुछ भाग्यशाली लोगों में हैं जिन्हें लोगों को न्याय प्रदान करने का अवसर प्राप्त होता है। न्यायिक सेवा अन्य सामान्य शासकीय सेवा की तरह नहीं हैं बल्कि न्यायाधीशगण लोक विश्वास का पद धारित करते हैं और न्यायिक व्यवस्था की विश्वसनीयता न्यायाधीश का पद धारित करने वाले व्यक्तियों पर निर्भर है। इसलिए न्यायाधीश को सीजर की पत्नी की तरह सभी संदेहों से ऊपर होना चाहिए।माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय ने साधारण व्यक्ति की न्यायपालिका से क्या अपेक्षाएं हैं इस संबंध में बताया कि एक साधारण व्यक्ति न्यायपालिका से निष्पक्ष व त्वरित न्याय की उम्मीद करता है और इसके लिए न्यायाधीश को अपने कर्तव्यों का निर्वहन सत्यनिष्ठा , निष्पक्षता , ईमानदारी व प्रतिबद्धता के साथ करना चाहिए।माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय ने कहा कि जिस समाज में हम रहते हैं वह समाज गतिशील है व समय के साथ बदलता रहता है और जो विधि समाज के साथ व्यवहरित करती है वह भी बदलती रहती है। ऐसी दशा में न्यायपालिका समाज को स्फूर्त बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है।माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय ने समय के साथ विधि के क्षेत्र में आने वाले बदलाव पर भी ध्यान केन्द्रित करने के लिए कहा और आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस, फारेंसिक साईंस आदि के संबंध में न्यायाधीशगणों को अद्यतन रहने को कहा और यह भी व्यक्त किया कि इस तरीके के सेमीनार न्यायिक अधिकारियों को सामूहिक विचार-विमर्श व अनुभवों का आदान प्रदान का अवसर प्रदान करते हैं।माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय ने बलात्कार पीड़िता के गर्भ समापन को एक जटिल व संवेदनशील विषय बताया और कहा कि जिन मामलों में न्यायालय की अनुमति की आवश्यकता नहीं है, उन मामलों में भी रेप पीड़िताओं को गर्भ समापन के लिए उच्च न्यायालय आना पड़ रहा है जबकि चिकित्सकीय गर्भ समापन अधिनियम में बलात्कार पीड़िताओं के संबंध में विधि के प्रावधान स्पष्ट हैं। माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय ने विश्वास व्यक्त किया कि आज का सेमीनार उक्त के संबंध में विधि की समझ को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय ने प्रकरणों के निराकरण में होने वाले विलंब पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पक्षकार शीघ्र न्याय चाहता है और कई बार प्रकरण के निराकरण में में विलंब कारित करने के लिए कुछ पक्षकार विलंबकारी युक्तियंा अपनाते हैं , ऐसे युक्तियों से निपटने में न्यायिक अधिकारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है और त्वरित व साहसी निर्णय तथा उदारतापूर्व स्थगन प्रदान करने से बचकर ऐसे विलंबकारी युक्तियों को हतोत्साहित किया जा सकता है।माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय ने न्यायिक अधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने न्यायिक कर्तव्यों का निर्वहन न्यायपूर्ण तरीके से निर्भीकता के साथ करें और विधि को उत्पीड़न का साधन नहीं बनने देना चाहिए बल्कि विधि को न्याय प्रदान करने के उपकरण के रूप में उपयोग किया जाना चाहिए। मुख्य न्यायाधिपति महोदय ने न्यायाधीशगण को आश्वस्त किया कि शीघ्र व निष्पक्ष न्याय प्रदान करने के लिए उठाए गए कदमों को उच्च न्यायालय का पूर्ण समर्थन प्राप्त होगा।इस संभागीय सेमीनार में छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के माननीय श्री न्यायमूर्ति पार्थ प्रतीम साहू द्वारा संबोधित किया गया । डिवीजनल सेमीनार में स्वागत भाषण प्रधान जिला न्यायाधीश रायपुर श्री अब्दुल जाहिद कुरैशी के द्वारा और परिचयात्मक उद्बोधन श्री सिराजुद्दीन कुरैशी डायरेक्टर छत्तीसगढ ज्यूडिशियल एकेडमी के द्वारा दिया गया। इस डिवीजनल सेमीनार में रायपुर, धमतरी, बलौदाबाजार एवं महासमुंद जिले के कुल 111 न्यायाधीशगण प्रतिभागी के रूप में सम्मिलित हुए। इस सेमीनार में पीसीपीएनडीटी अधिनियम, गर्भ का चिकित्सकीय समापन अधिनियम, सिविल ला, फारेंसिक साईंस, आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस आदि विषयों पर प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुति दी गई।
- -जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं के क्रियान्वयन की करेंगे समीक्षारायपुर. ।. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 23 सितम्बर को अपने कांकेर और चारामा प्रवास के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगें। वे कांकेर में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे। उप मुख्यमंत्री तथा कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव 23 सितम्बर को सवेरे नौ बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा कांकेर के लिए रवाना होंगे। वे कांकेर में सवेरे 11 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वे दोपहर तीन बजे कांकेर के नरहरदेव स्कूल में बंसल न्यूज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।उप मुख्यमंत्री श्री साव शाम चार बजे कांकेर से चारामा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे चारामा में शाम साढ़े चार बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति के अनावरण के बाद जल जीवन मिशन के अंतर्गत 'हर घर जल' प्रमाणित योजनाओं तथा लोक निर्माण विभाग के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। श्री साव शाम साढ़े पांच बजे चारामा से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम सात बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रसिद्ध साहित्यकार, शिक्षाविद और राज्यसभा सांसद पद्म भूषण रामधारी सिंह दिनकर की 23 सितम्बर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि दिनकर जी ऐसे लेखक थे, जिनमें राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक चेतना के साथ साथ सांस्कृतिक चेतना भी गहरे रूप से मौजूद थी। उन्होनें भारत की स्वतंत्रता से पहले अपनी प्रेरक कविताओं के माध्यम से लोगों में राष्ट्रवाद की भावना जागृत की। दिनकर जी ओज, विद्रोह, आक्रोश के साथ ही कोमल श्रृंगारिक भावनाओं के कवि थे। उनकी प्रेरक देशभक्ति की रचनाओं के कारण उन्हें राष्ट्रकवि भी कहा जाता है।श्री साय ने कहा कि दिनकर जी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी को पहचान दिलाई। उन्होंने संसद में आम आदमी से जुड़े मुद्दों को जोरशोर से उठाया। उनकी रचना ‘संस्कृति के चार अध्याय’ के लिए उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार और ‘उर्वशी’ के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिनकर जी का साहित्य और समाज के लिए योगदान विशेषकर हिन्दी को प्रतिष्ठा दिलाने में उनकी भूमिका को हमेशा याद किया जायेगा।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 23 सितम्बर को दोपहर 3 बजे राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
- तिल्दा-नेवरा। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज तिल्दा नेवरा के प्रेरणास्रोत संरक्षक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, वरिष्ठ जनसंघी, सरस्वती शिशु मंदिर तिल्दा नेवरा के प्रथम व्यवस्थापक, मीसाबंदी वरिष्ठ पत्रकार पंडित मालूराम शर्मा हम सब के बीच नहीं रहे। 86 वर्ष की आयु में बीते 12 सितंबर को प्रभु श्रीचरणों में उनका देवलोक गमन हो गया।स्वर्गीय पंडित मालूराम शर्मा आपात काल में करीब 19 महीने जेल में थे। उन्होंने जब तक जीवन जिया सादगी पूर्ण तरीके से समाज एवं राजनीति जीवन में संगठन को लेकर कार्य किया। बाल्य काल उम्र से ही अपने जीवन में अनेक अभावों में अपने परिवार को एकजुट तो किया ही सात ही बच्चों में भी हिम्मत दी।स्वर्गीय शर्मा ने तेरह वर्ष की उम्र में तिल्दा नेवरा में आकर अपनी जिंदगी की शुरुआत की। संघर्ष के साथ ज्योतिष विद्या में महारत हासिल कर पंडित बने और समाज में लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया। वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े थे। संघ में उनको पालक के रूप में जाना जाता था। वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, सरस्वती शिशु मंदिर और अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की स्थापना के साथ सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका में रहे। धीरे-धीरे बेटे बेटियों की शादी कर अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी भी निभाई। भारतीय जनता पार्टी से वे जन संघ के वक्त से जुड़े रहे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं के साथ- साथ प्रदेश के नेताओं के बीच उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने और उनके पूरे परिवार ने सदैव भाजपा का झंडा बुलंद किया है। नगरीय निकाय चुनाव, विधान सभा चुनाव एवं लोकसभा सहित अन्य चुनावों में उन्होंने महती भूमिका निभाई। वे आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में मालू महराज रूप में जाने जाते थे। .भाजपा संगठन मंत्री स्व गोविंद सारंग, कैलाश सारंग, रामाराव नायडू, विहिप के स्व रामजी बैस, पंद्रीराव जी, अशोक बजाज, श्याम बैस, रमेश बैस, बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, राजेंद्र दुबे, देवजी पटेल सहित प्रदेश के अनेक नेताओं से उनके मधुर संबंध थे। इसके अलावा वीरेंद्र पांडे , सच्चिदानंद उपासने, जगदीश उपासने, सोमप्रकाश गिरी , रमेश जलान, महस्शके जी, रूपनारायण सिन्हा, झूमक लाल टावरी, मुरलीधर जी, रामदत्त जी जैसे अनेक लोगों के साथ उनके अच्छे संबंध रहे। पत्रकार होने के नाते कांग्रेस के नेताओं से भी उनका सदैव मधुर संबंध रहा।नवागढ़ स्थित गणेश मंदिर, ग्राम ओटगन में राम मंदिर सहित प्रांत के वरिष्ठ शांता राम सर्राफ जी और गोपाल व्यास जी सहित संघ के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में उन्होंने धार्मिक कार्यों में अपनी भूमिका दर्ज की। स्वर्गीय शर्मा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख स्व श्री सुदर्शन जी और माननीय मोहन भागवत जी से पालक के रूप में मिले। जीवन के आखिरी समय तक वे धार्मिक पूजन, दुर्गा सप्तपी के साथ ही अन्य पाठ निरंतर करते रहे। उन्होंने अपने जीवन में 21 बार श्री मद भागवत के पाठ प्रतिदिन घर पर नियमित किया।पत्रकारिता जगत में पंडित मालूराम शर्मा युगधर्म, स्वदेश, तरुण छत्तीसगढ़, चेरेवती सहित अन्य पत्र पत्रिकाओं से जुड़े रहे । पत्रकार रहते हुए वरिष्ठ पत्रकार बबन प्रसाद मिश्रा, तरुण छत्तीसगढ़ के कौशल किशोर मिश्रा के साथ उनका परिवार की भांति रिश्ता रहा। साथ ही अंतिम समय तक वे प्रेस में अपनी सेवाएं भी देते रहे। पत्रकारिता क्षेत्र में उन्होंने अपने पुत्र नरेंद्र शर्मा मार्गदर्शन दिया। तो वहीं छोटे सुपुत्र विष्णु शर्मा को राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ाया। विष्णु शर्मा तिल्दा नेवरा के मंडल अध्यक्ष रहे। इसी दौरान उनका निधन हो गया।पंडित मालूराम शर्मा अपने रिश्तेदारों के बीच सदैव आदर्श बने रहे। उनका परिवार में समय के अनुसार पोता- पोतियों से दोस्त जैसे संवाद करना और संस्कार देना आखिरी समय तक जारी रहा। वे पत्रकार नरेंद्र, महेंद्र, ओमप्रकाश, सुरेंद्र, श्याम, पवन, स्वर्गीय विष्णु के पिता तथा निशांत, शुभम, प्रिंस, सुजल, रुद्राक्ष के दादा थे।
-
रायपुर। सरयूपारीण ब्राह्मण समाज द्वारा आज तुलसी भवन संजय नगर में स्वास्थ शिविर, सुरक्षा एवम के वाय सी मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पुरंदर मिश्रा एवम अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला,वरिष्ठ पत्रकार रामवतार तिवारी ने की। समाज के प्रवक्ता संजय तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के आरंभ में विधायक पुरंदर मिश्रा का स्वागत कैलाश तिवारी , आर एल द्विवेदी, संजय तिवारी द्वारा एवम युवाओं की ओर से बैजनाथ मिश्रा ,अंकुश शुक्ला ,शिवम त्रिपाठी संजय मिश्रा ने किया ,, अपने संबोधन में पुरंदर मिश्रा ने सबको भगवान जगन्नाथ का कार्यकर्ता बनने की सलाह देते हुए कहा कि श्री जगन्नाथ अपने कार्यकर्ताओं की गलतियों को माफ कर देते है , उन्होंने समाज के लिए सात दिन चौबीस घंटे उपलब्ध होने हर संभव सहयोग का भरोसा दिया ।विशेष अतिथि के रूप में ऊपस्थित रामावतार तिवारी वरिष्ठ पत्रकार ने समाज के युवाओं को समाजहित में कार्य करने की बात कही इस अवसर पर उनका सम्मान भी किया गया।
समाज के अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला ने विधायक मिश्रा जी को समाज में किये कार्यों व भवन विस्तार से अवगत कराया।विधायक श्री मिश्रा ने आज स्वास्थ शिविर का शुभारंभ करते हुए डा पीयूष भार्गव , डा देवेश द्विवेदी डा महामाया प्रताप , डा ओ ईश्वरचंद से अपना शुगर ,बी पी जांच करा कर स्वास्थ शिविर का शुभारंभ किया,, श्री तिवारी ने बताया कि आज 173 लोगो का निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण कर उपचार किया गया,,समाज की ओर से आज महिला एवम बच्चो के लिए सुरक्षा टिप्स विजयकांत शर्मा द्वारा दिया गया, श्री शर्मा एस पी जी कमांडो एवम सोनिया गांधी के सुरक्षा अधिकारी रह चुके है इन्होंने 47 महिलाओं ,बच्चियों को मार्गदर्शन देते हुए मोबाइल , कड़ा,चूड़ी ,हेयर क्लिप से खुद के रक्षा की जानकारी दी,वही आज समाज के हर्ष मिश्रा ,शशि द्विवेदी ,वंदना मिश्रा द्वारा 213 लोगो की के वाय सी बनाई गई तथा अपडेट की गई ,,समाज की ओर से सुपर संडे के आयोजन में साउथ इंडियन एवम छत्तीसगढ़ी व्यंजन का आनंद लिया गया, विधायक श्री मिश्रा को स्मृति चिन्ह दे कर राजेंद्र शर्मा ,राम मूर्ति तिवारी ने सम्मानित किया गया, । प्रवक्ता संजय तिवारी ने बताया कि आज समाज के ,युवक युवतियों महिला एवम पुरुषो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया ,रंजना मिश्रा ,वंदना मिश्रा, पुष्पा मिश्रा शशि मिश्रा कलावती मिश्रा , तृषि मिश्रा ,अपर्णा तिवारी,, युवजन राजेश त्रिपाठी ,बैजनाथ, संजय मिश्रा, हर्ष ,सतेंद्र उमाकांत पांडे आलोक मिश्रा, अंकुश, अभिषेक पांडे ,वरिष्ठ जन संगम लाल त्रिपाठी, इन्द्रनारायण त्रिपाठी, अजय तिवारी, राजकुमार पांडे, लक्ष्मण मिश्रा, शैलेश शर्मा ,दिनेश दुबे ,शिव मूर्ति ,शंभू प्रसाद पांडेय ,प्रवीण चौबे ,रामलोटन द्विवेदी,,विजय शंकर पांडेय, गौतम ओझा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे । - - परिक्षेत्र स्तरीय साहू समाज का आयोजनदुर्ग / छत्तीसगढ़ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज दुर्ग जिले के ग्राम बोराई में स्व. दाऊ उत्तम साव की पुण्यतिथि के संस्मरण में आयोजित तहसील स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किये। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अपने अमेरिका यात्रा वृतांत से अवगत कराया कि साहू समाज के नवयुवक अपने प्रतिभा से वहाँ समाज को गौरान्वित कर रहे है। उन्होंने कहा कि समाज और देश को अपने पूर्वज के बताए मार्ग पर चल कर आगे बढ़ना चाहिए। आयोजकों ने पुरखा के बताए मार्ग को नई पीढ़ी को बताने का बेहतर कार्य किये है। समाज को समय के साथ परिवर्तन करना चाहिए। जो समाज समय के साथ चलेगा विकास में वो आगे रहेगा। उन्होंने कहा कि साहू समाज सभी समाज को साथ लेकर आगे चलने वाला समाज है। हम सभी को संगठित प्रयास से अपने पुरखों के सपनों को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि समाज द्वारा बहुत से मांगे रखी गई है, समाज की मांग को क्रमशः पूरा करने का भरोसा दिलाया।मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री साव ने समाज के कला, शिक्षा, संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को अपने कर कमलों से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह को पूर्व मंत्री श्री जागेश्वर साहू, श्रीमती रमशीला साहू ने भी सम्बोधित किया। श्री जगमोहन साहू ने समाज रत्न स्व. दाऊ उत्तम साव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। इस अवसर पर साहू समाज के जिला अध्यक्ष श्री नन्दलाल साहू, तहसील अध्यक्ष श्री पूसऊ साहू एवं अन्य पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
- भिलाई ।नगर निगम भिलाई क्षेत्र में करुणा अस्पताल से लेकर छावनी थाने तक सड़क एवं सर्विस रोड पर हुए अतिक्रमण को हटाने का कार्य किया गया था। जिसका निरीक्षण करने के कलेक्टर सुश्री रिचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार नगर निगम भिलाई आयुक्त बजरंग दुबे पहुंचे, किस प्रकार से स्थल को व्यवस्थित किया जाए। इस संबंध में जोन आयुक्त बीके वर्मा से चर्चा किये। आयुक्त ने निर्देश दिया कि पूर्व में की बेदखली की कार्रवाई स्थल का एक अच्छा लेआउट बनाकर डायग्राम के साथ प्रस्तुत किया जावे। जिसमें पेवर ब्लॉक हो, वृक्षारोपण हो, वृक्ष ऐसे हो जो घने हो, ज्यादा बड़े ना हो, सुंदर दिखे, लाइटिंग व्यवस्थित हो। प्लानिंग इस प्रकार किया जाए की आगामी लंबे अवधि तक व्यवस्थित रहे। जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चले, बाजार में आने-जाने वालों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। वृक्षारोपण का कार्य शीघ्र अति शीघ्र शुरू किया जावे। पुनः अतिक्रमण न हो अवस्थित रहे इसलिए बोलाड्र रूप दिया जाए।आयुक्त बजरंग दुबे ने चर्चा के दौरान निर्देश दिया कि हम निगम की कार्य प्रणाली ऐसी बनाएं जिससे यहां पर काम कराने आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। उनको पूरी जानकारी मिले, जो भी व्यक्ति निगम में आए निगम के कार्य से संतुष्ट होकर जाएं। उसे पूरी जानकारी मिले, कहां पर किस विभाग में काम होना है। उसे विभाग में जाने पर उसका काम होना चाहिए। उसे भटकना न पड़े। हमारी प्राथमिकता होगी नागरिकों की संतुष्टि।
- बालोद। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार बालोद जिले के सभी न्यायालयों में आज नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिनमें राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सहमति व सुलह समझौता से निराकृत किये गये है। प्रकरणों के पक्षकारों की भौतिक तथा वर्चुअल दोनों ही माध्यमों से उनकी उपस्थिति में निराकृत किये जाने के अतिरिक्त स्पेशल सिटिंग के माध्यम से भी पेटी आफेंस के प्रकरणों को निराकृत किया गया। इस सिलसिले में माननीय न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा, चीफ जस्टिस, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर ने इस संपूर्ण लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु निरंतर प्रयास करते हुए वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से भी लगातार अधिक से अधिक मामलों को निराकृत किये जाने हेतु प्रेरित किया। इसी तारतम्य में प्रधान जिला व सत्र न्यायालय बालोद एवं व्यवहार न्यायालय स्तर पर डौण्डीलोहारा, दल्लीराजहरा, गुण्डरदेही में तथा बालोद जिले के राजस्व न्यायालयों में भी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री श्याम लाल नवरत्न बालोद के निर्देशानुसार इस लोक अदालत के लिए न्यायालयों में कुल 09 खण्डपीठ का गठन किया गया। जिसमे कुल लंबित प्रकरण 2410 रखे गये थे, जिसमें कुल 2142 लंबित प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से किया गया। इस लोक अदालत में, लंबित सिविल एवं दांडिक प्रकरण, प्री-लिटिगेशन के बैंक, विद्युत, जलकर, बीएसएनएल के तथा राजस्व न्यायालयों की खंडपीठ के समक्ष कुल 28912 प्रकरण रखा गया, जिसमें 25739 प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से किया गया। इस नेशनल लोक अदालत में आपसी सहमति व सुलह समझौता करने वालों पक्षकारों को प्रोत्साहन स्वरूप पौधा वितरण भी किया गया। नेशनल लोक अदालत में जिला न्यायालय परिसर में आये पक्षकारों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इस नेशनल लोक अदालत में बालोद बाजार के द्वारा स्टॉल भी रखा गया, जिसमें गांव के महिला समूह के द्वारा घरेलू उद्योगों का प्रदर्शनी लगाया गया। इस अवसर पर बिहान समूह के द्वारा हाथ करघा कपड़े, आचार, पापड़ आदि का स्टाल लगाया गया था तथा विधि महाविद्यालय बालोद के छात्राओं को लोक अदालत का भ्रमण कराया गया।
- -प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् बैंक खाते में आवास निर्माण हेतु आया प्रथम किश्त का 40 हजार रूपये-सपने को हकीकत में बदलने के लिए चोवाराम ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभारबालोद। कच्चे दीवारों और शेड लगे घर में रहने वाला चोवाराम अब अपने पक्का आवास निर्माण के सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् साकार करेगा। बालोद जिले के ग्राम कांडे़ निवासी श्री चोवाराम निर्मलकर ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् आवास निर्माण हेतु उसके बैंक खाते में उसे प्रथम किस्त की राशि 40 हजार रूपये मिला है। आवास निर्माण हेतु प्रथम किस्त की राशि आने पर उसने खुशी-खुशी बताया कि अब वह अपने पक्का आवास निर्माण का सपना बहुत ही शीघ्रता से पूरा कर सकेगा। उसने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के शासन में ही संभव हो पाया है, जो उसका वर्षों पुराना सपना साकार होने वाला है।पेशे से कपड़ा बुनाई का कार्य करने वाले श्री चोवाराम निर्मलकर ने बताया कि बुनकर का काम और रोजी-मजदूरी ही उसके आय का साधन है। जिससे वह घर की जरूरतें पूरी कर पाता है, लेकिन पक्का आवास निर्माण करने के लिए आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है। उसने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के आने से उसका सपना साकार होने की उम्मीद जगी है और अब वह सपना साकार होने वाला है। चोवाराम ने बताया कि वह काफी वर्षों से अपने कच्चे मकान रहता आ रहा है, जिसमें सभी मौसम में रह पाना काफी कठिन था, लेकिन अब उसके कठिन समय निकल गए हैं। वह अपने पक्का आवास को बनाने और उसे पूरा करने के लिए काफी उत्साहित है, जिसकी शुरूआत उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् प्रथम किस्त की राशि आते ही कर दी है। चोवाराम ने अपने पक्का आवास निर्माण के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।
- -सरकार का जताया आभारबिलासपुर /प्रधानमंत्री आवास योजना, शहरी से मंगला धुरीपारा की रहने वाली महेत्रीन बाई का पक्के आवास का सपना साकार हो गया है, उम्र के इस पड़ाव पर सरकार की इस योजना से पक्का घर मिलने से महेत्रिन बाई ने सरकार को ध्यान्यवाद दिया है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की आवासहीन परिवारों के लिए संवेदनशील योजना प्रधानमंत्री आवास योजना उन परिवारों के लिए वरदान बनी है जो अपने पक्के घर का सपना देख रहे थे। मंगला धुरी पारा निवासी महेत्रिन बाई को योजना के तहत पक्का घर मिला है वे कहती हैं कि उन्होंने अपने जीवन का लंबा समय कच्चे आवास में बिताया है,और उससे होने वाली दिक्कतों को झेला है, लेकिन अब प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का घर मिलने से उन जैसे गरीब परिवारों का पक्के घर का सपना पूरा हुआ है। महेत्रिन बाई ने पक्का आवास देने के लिए सरकार का आभार जताया है।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब परिवारों का का पक्के आवास का सपना साकार हो रहा है,और उनका जीवन संवर रहा है। जरूरतमंद परिवारों को शासन की इस महत्वपूर्ण योजना से मिल रही मदद से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
- रायपुर, /राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1099.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 22 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2314.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 570.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 591.3 मिमी, सूरजपुर में 1082.9 मिमी, बलरामपुर में 1627.8 मिमी, जशपुर में 940.2 मिमी, कोरिया में 1065.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1054.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।इसी प्रकार, रायपुर जिले में 914.0 मिमी, बलौदाबाजार में 1137.6 मिमी, गरियाबंद में 1024.2 मिमी, महासमुंद में 864.2 मिमी, धमतरी में 979.9 मिमी, बिलासपुर में 945.1 मिमी, मुंगेली में 1054.8 मिमी, रायगढ़ में 992.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 632.6 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1146.0 मिमी, सक्ती 976.1 मिमी, कोरबा में 1333.9 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1134.9 मिमी, दुर्ग में 631.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 854.1 मिमी, राजनांदगांव में 1090.5 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1198.3 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 819.4 मिमी, बालोद में 1136.3 मिमी, बस्तर में 1225.7 मिमी, कोण्डागांव में 1116.5 मिमी, कांकेर में 1363.1 मिमी, नारायणपुर में 1343.3 मिमी, दंतेवाड़ा में 1477.0 मिमी और सुकमा जिले में 1636.8 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
- -करहीबाजार स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिमाह लक्ष्य से पाँच गुना अधिक प्रसव-जनवरी से अब तक 129 सफल प्रसवरायपुर /मुंख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के विशेष प्रयासों से स्वास्थ्य केन्द्रों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से संस्थागत प्रसव में बेहतर प्रदर्शन किया जा रहा है। बलौदाबाजार भाटापारा विकासखंड के ग्राम पंचायत करहीबाजार में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक 129 प्रसव हुए हैं जो औसतन 16 प्रतिमाह है। जबकि लक्ष्य 3 प्रतिमाह का है। इस तरह करहीबाजार स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिमाह लक्ष्य से पाँच गुना अधिक प्रसव हो रहा है। जो शासकीय संस्थाओं के प्रति लोगों के विश्वास को दिखाता है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में विगत दिनों हुए एक प्रसव में चार किग्रा के शिशु वाली गर्भवती महिला ग्राम केशला निवासी 26 वर्षीय श्रीमती पितर पटेल का सामान्य प्रसव कराया गया। उनके पति हरकुमार पटेल ने बताया की वह कृषि मजदूरी करते हैं और पत्नी का यह तीसरा बच्चा है। बीच में आवश्यक जांच हुई थी और हम लोग एक निजी अस्पताल भी गए थे। पर फिर करहीबाजार के स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क किये जहाँ स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने आवश्यक दवाईयां और सलाह दी तथा समय-समय पर हम लोग जाँच के लिए जाते रहे है। प्रसव के बाद अब जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।इस संबध में भाटापारा के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेन्द्र माहेश्वरी ने बताया की बच्चे का वजन अधिक होने के कारण प्रसव के दौरान अधिक रक्तस्राव,पेल्विक विकृति, गर्भाशय के नीचे सरकने का खतरा हो सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य केंद्र में सामान्य प्रसव एक उपलब्धि है जिससे परिजनों का किसी संभावित परेशानी से भी बचाव हुआ। उक्त स्वास्थ्य केंद्र में शकुन बंजारे और विक्रम शर्मा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक और आशा दिवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य अधीकारी के रूप में अपनी सेवा दे रहे है।गौरतलब है की कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश में जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ही प्रसव की सुविधा प्रदान करने और संस्थागत प्रसव को बढ़ाने देने के उद्देश्य से जिला खनिज न्यास निधि से कई केंद्रों में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई थी जिसके अच्छे परिणाम मिल रहे है।
- -प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले पक्के आशियाने ने जीवन में लाई खुशहालीरायपुर / जिला मुख्यालय कबीरधाम से 62 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पोलमी के निवासी श्री बाबूलाल के जीवन में एक नया अध्याय तब शुरू हुआ जब उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपना पक्का घर मिला। बाबूलाल, जो पहले कच्चे मकान में अपने परिवार के साथ रहते थे, बारिश के मौसम में परेशानियों का सामना करते थे। उनका पुराना घर कमजोर था, दीवारों में दरारें थीं, और छत से पानी टपकता था। हर बार मानसून का आना उनके लिए चिंता का सबब होता था। बाबूलाल की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे खुद से पक्का मकान बना सकें। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा परिवार के दैनिक खर्चों में चला जाता था। लेकिन जब प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी उन्हें मिली, तो उन्होंने इस योजना के तहत आवेदन किया। कुछ समय बाद उन्हें योजना के तहत स्वीकृति पत्र प्राप्त हुआ और उनके सपनों का घर बनने की प्रक्रिया शुरू हुई।श्री बाबूलाल ने बताया कि उन्हे वर्ष 2023-24 में आवास बनाने की स्वीकृति दी गई, इसके बाद बाबूलाल को अपने खुद के पक्का मकान की उमीद पूरी होती दिखाई देने लगी। उन्होने बताया कि जैसे ही पहली किश्त की राशि 40 हजार का अंतरण उनके बैंक खातों ऑनलाईन डी.बी.टी. के माध्यम से किया गया वैसे ही पक्का आवास बनाने का सफर शुरू हुआ। आवास निर्माण की राशि 2 लाख रूपये के साथ-साथ बाबूलाल को महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत 95 दिवस की मजदूरी भुगतान की राशि 23 हजार 850 एवं स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रूपये की राशि सहित शासन की अन्य योजनांओ का लाभ अभिषरण के माध्यम से मिला।श्री बाबूलाल ने पक्का आवास मिलने पर साय सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि “मैं दिल से सरकार का आभारी हूँ, जिसने हमें यह अवसर दिया। यह घर मेरे लिए एक सपना था जो आज साकार हो गया है। पहले हमें कच्चे मकान में हर समय बारिश और तूफान का डर सताता था, लेकिन अब हम सुरक्षित और आरामदायक घर में रह सकते हैं। बाबूलाल बताते हैं, “ये घर मेरे जीवन का सबसे बड़ा सपना था। सरकार की इस योजना की वजह से आज मैं अपने परिवार के साथ चौन से रह सकता हूँ। अब बारिश या तूफान की चिंता नहीं रहती। मेरे बच्चे अब सुरक्षित और सुखद माहौल में रह सकते हैं।“ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले इस पक्के आशियाने ने हमारे जीवन में स्थिरता और खुशहाली ला दी है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री श्री साय का धन्यवाद करता हूँ।
- -रामेश्वर वैष्णव द्वारा रचित है पुस्तकरायपुर /छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शनिवार रात रायपुर स्थित निवास कार्यालय में सुप्रसिद्ध साहित्यकार, गीतकार रामेश्वर दास वैष्णव द्वारा रचित पुस्तक ’मोदी है तो सम्भव है’ का विमोचन किया। विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुस्तक के लेखक रामेश्वर दास वैष्णव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में प्रत्येक क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए हैं। साथ ही देश के प्रत्येक वर्ग का सर्वांगीण विकास हुआ है। ऐसे में उन्होंने साहित्यिक रचना हेतु पुस्तक के लेखक को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस किताब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों को अलग अंदाज में मुक्तकों के द्वारा प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री के प्रेस ऑफिसर श्री आलोक सिंह, सुप्रसिद्ध रंगकर्मी अनिल शर्मा, लेखक विजय मिश्रा ’अमित’, सतीश शर्मा, पत्रकार योगेश मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, हेमंत शर्मा उपस्थित रहे।
- -आवारा गौवंश का सहारा बनें किसान रमनलाल साहूरायपुर / जैविक खेती को बढ़ावा देने वाले धमतरी जिले के ग्राम गाड़ाडीह के किसान श्री रमन लाल साहू का सम्मान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विगत दिनों किया था। श्री साहू जैविक खेती कर मिट्टी की उर्वरकता बढ़ाने में महती भूमिका निभा रहे है,वही फसल चक्रण करके जल संरक्षण का काम भी कर रहे है।आज के आधुनिक दौर में खेती किसानी के काम को उतना महत्व नहीं दिया जाता है, जितना की सरकारी या किसी अन्य नौकरी को दिया जाता है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी ने लोगों को खेती किसानी की ओर मुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया है। प्रगतिशील किसान श्री रमनलाल साहू ने परम्परागत खेती को पीछे छोड़ आधुनिक खेती को अपनाया है। जैविक खेती को बढ़ावा देते हुए मृदा, जल एवं पर्यवरण संरक्षण की दिशा में भी सराहनीय काम किया है। श्री साहू बताते हैं कि विगत 8 सालों से वह 3 एकड़ से अधिक जमीन पर धान की जैविक खेती कर रहे हैं। जल संरक्षण की दिशा में रबी फसल में दलहन-तिलहन की खेती कर रहे हैं। इससे जमीन की उर्वरकता बढ़ने के साथ ही फसल का उत्पादन भी बढ़ा है।श्री साहू बताते है कि किसान होने के साथ-साथ वह पशु मित्र भी है, उन्होंने गली-मोहल्लों में आवारा घूमने वाले गौवंश के लिए अपने खेत के समीप लगभग 25 डिस्मिल क्षेत्र में गौठान तैयार कर उनका संरक्षण कर रहे है। इन गौवंशो से प्राप्त होने वाले गोबर का उपयोग जैविक खेती करने में कर रहे हैं। वहीं दूध बेचकर हर माह 9 हजार रूपये की शुद्ध आमदनी भी प्राप्त कर रहे हैं। श्री साहू ने यह भी बताया कि उन्होंने खेत में छोटा सा तालाब बनाया है, जिससे गौवंश के लिए पानी की व्यवस्था की है, वहीं क्रेडा की ओर से सोलर पैनल भी लगवाया है। इसके साथ ही गोबर गैस संयंत्र लगाकर गौवंश के लिए चारा की व्यवस्था करते हैं।श्री रमनलाल साहू रासायनिक खेती के दुष्परिणामों के बारे में अन्य किसानों को अवगत कराते हुए जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। साथ ही अपने गौशाला से उत्पादित गोबर, गौ मूत्र को अपने खेतों में उपयोग करते हुए जहरमुक्त अन्न की पैदावार कर उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे हैं।
- -मृतक प्रशांत साहू के परिजनों को सौंपा दस लाख का चेक, ग्रामीणों से चर्चा कर घटना की जानकारी ली-पीड़ितों और बेगुनाहों को मिलेगा न्याय, दोषियों पर की जाएगी सख्त कार्रवाई : उप मुख्यमंत्री श्री साव-उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लोहारीडीह की घटना पर भ्रम न फैलाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कीरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा शनिवार को कबीरधाम जिले के लोहारीडीह पहुंचे। राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक श्रीमती भावना बोहरा और साहू समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी भी इस दौरान उनके साथ थे। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोहारीडीह में मृतक श्री प्रशांत साहू के घर पहुँचकर उनकी मां से मुलाकात की और घटना पर राज्य सरकार की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्वर्गीय श्री प्रशांत साहू की मां को दस लाख रुपए का चेक सौंपा।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ग्रामीणों से घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए कहा कि आज हम सब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर लोहारीडीह आए हैं। हमने गांववालों, समाज के वरिष्ठजनों और जनप्रतिनिधियों के साथ मृतकों सर्वश्री शिव प्रसाद साहू, रघुनाथ साहू और प्रशांत साहू के घर पहुँचकर उनके परिजनों तथा पड़ोसियों से भेंटकर अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भी लोहारीडीह में दुखद घटना पर अपनी गहरी संवेदना और दुःख प्रकट किया है। उन्होंने घटना की हर पहलुओं की बारीकी तथा पूरी संवेदनशीलता के साथ जांच के निर्देश दिए हैं।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि आज हमने मृतक श्री रघुनाथ साहू के घर पहुंचकर आगजनी में जले उसके घर का मुआयना किया है। मृतक श्री शिव प्रसाद के बच्चों और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी है। लोहारीडीह की घटना की हर पहलू की जांच की जाएगी। पीड़ितों और बेगुनाहों को न्याय मिलेगा, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर इस पर तत्परता से कार्यवाही की जा रही है। हम लोग लौटकर सभी संबंधितों से हुई चर्चा से मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे।उप मुख्यमंत्री तथा गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने लोहारीडीह में ग्रामीणों से कहा कि उन्होंने गांव आने से पहले दुर्ग जिला जेल में रखे गए गांव की माताओं-बहनों से मुलाकात की है। उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए निर्देशित किया है। संदेह के आधार पर जेल में रखे गए सभी ग्रामीणों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रशासन को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि लोहारीडीह की घटना अत्यंत दुःखद है। पीड़ित परिवारों के साथ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। मैं भी इस क्षेत्र के विधायक के रूप में पीड़ित परिवारों के साथ एक अभिभावक के रूप में सदैव रहूंगा।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लोहारीडीह घटनाक्रम की पूरी निष्पक्षता से जांच के निर्देश दिए हैं। पीड़ितों तथा निर्दोषों के साथ न्याय होगा। जांच के बाद दोषियों पर कानून तथा विधि अनुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने प्रदेशवासियों और कबीरधाम जिले के लोगों से लोहारीडीह की घटना के संबंध में किसी भी प्रकार का भ्रम और अफवाह नहीं फैलाने की अपील की है। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा के निर्देश पर प्रशासन द्वारा लोहारीडीह में ग्रामीणों के घरों में सूखा राशन, दाल, तेल, आलू, सोयाबीन बड़ी सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्रियों के पैकेट का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में स्थिति सामान्य होते तक विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
- - बिलासपुर में 9 माह में 131 मरीजों को मिला लाभरायपुर / बिलासपुर के हेमूनगर निवासी लालवानी परिवार के मुखिया खियाल दास लालवानी को किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए ‘मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना’ के तहत सहायता राशि स्वीकृत हुई है, जिससे अब उनका इलाज चल रहा है, और परिवार ने राहत की सांस ली है। लालवानी परिवार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल के लिए आभार जताया है।लालवानी परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब उनके घर के एक मात्र कमाने वाले सदस्य किडनी की गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए। बुधवारी बाजार में अपने छोटे से व्यवसाय से परिवार चलाने वाले मुखिया की गंभीर बीमारी ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। खियाल दास लालवानी की पत्नी श्रीमती लक्ष्मी लालवानी ने भावुक होकर बताया कि पिछले 6 साल में महंगे इलाज के खर्च में उनकी जमा पूंजी खत्म हो गई, दो बेटियों की पढ़ाई प्रभावित होने लगी। इस परिस्थिति में बेटियों की उच्चशिक्षा का खर्च उठाना मुश्किल हो गया और मुझे व्यवसाय संभालना पड़ा, जबकि मैं हमेशा से एक गृहिणी थी।श्रीमती लालवानी ने बताया कि बेटियों ने अपनी पढ़ाई के साथ घर पर ट्यूशन पढ़ाकर परिवार के जरूरी खर्च पूरे किए, लेकिन डायलिसिस का महंगा खर्च वहन करना उनके लिए बेहद मुश्किल था। ऐसे में उन्हें इस योजना के विषय में जानकारी मिली, और आवेदन करने के बाद त्वरित रूप से सहायता राशि स्वीकृत हुई। अब आसानी से उनके पति का इलाज हो पा रहा है। श्रीमती लालवानी कहती हैं कि मुख्यमंत्री की इस संवेदनशील योजना से उनके पति को नई जिंदगी मिली है, उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा कि अचानक आई इस मुसीबत से उबरने में इस सहायता राशि से उन जैसे कई परिवारों को बड़ी मदद मिली है।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गंभीर रोगों के इलाज के लिए 25 लाख रूपए तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। जिले में अब तक 636 लोगों ने योजना के तहत लाभ प्राप्त किया है, और इस वर्ष जिले के 131 मरीजों को योजना के तहत लाभान्वित किया गया है।
- बिलासपुर/ कमिश्नर महादेव कावरे ने पेट्रोल पंपों में आम जनता के उपयोग के लिए बने टॉयलेट की नियमित साफ सफाई और रख रखाव सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने संभाग के सभी जिला कलेक्टरों को इस आशय का पत्र भी लिखा है। संभागायुक्त ने जारी पत्र में कहा है कि जिलों में भ्रमण और निरीक्षण के दौरान यह पाया गया है कि पेट्रोल पंपों में जन सुविधा के लिए बनाये गये टायलेट की रख-रखाव, साफ-सफाई व्यवस्था, दरवाजे ठीक से बंद नहीं होने व नल के टोटी टुटे हुए पाये गये हैं। कहीं कहीं पानी की नियमित आपूर्ति भी बाधित होना पाया गया। इसलिए जिलों में स्थित सभी पेट्रोल पंपों का अधिकारियों से निरीक्षण करा कर पंप मालिकों से इस व्यवस्था को दुरूस्त करने हेतु समुचित निर्देश प्रसारित करेंगे।
- बीजापुर. बीजापुर जिले में तीन इनामी नक्सली समेत आठ माओवादियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिले में आठ नक्सलियों चंदर कुरसम (38), मंगली पोटाम (25), आयतू कोरसा (52), रामू लेकाम (26), महेश यादव (36), सुदरू हेमला (27), हुंगा डोडी (22) और सुरित यादव (39) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्होंने बताया कि नक्सली चंदर, नक्सलियों के प्लाटून नम्बर 12 का कमांडर है तथा उसके सिर पर आठ लाख रुपये का इनाम है। वहीं मंगली पोटाम नेशनल पार्क एरिया कमेटी के अंतर्गत प्लाटून नंबर दो की सदस्य है तथा उसके सिर पर दो लाख रुपये का इनाम है। अधिकारियों ने बताया कि आयतू कोरसा जनताना सरकार का अध्यक्ष है तथा उसके सिर पर एक लाख रुपये का इनाम है। उन्होंने बताया कि नक्सली चंदर पर 2008 में मोदकपाल और तुनकीगुट्टा गांव के करीब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दल पर हमला करने का आरोप है। इस घटना में 10 जवान शहीद हुए थे तथा दो माओवादी मारे गए थे। इसके अलावा यह कई अन्य नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने माओवादियों की भेदभाव पूर्ण नीति, उपेक्षा, जीवन शैली और विचारधारा से क्षुब्ध होकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने पर उन्हें 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। राज्य शासन की पुनर्वास नीति के तहत उनकी मदद की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि 2024 में अब तक 178 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। वहीं विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल 378 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है।
- बचत होने लगे पैसे, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभाररायपुर । एक समय ऐसा था जब खुद का घर नहीं होने से चिंता भी सताती थी और किराए के घर में रहने से आर्थिक तौर पर परेशानियां होती थी, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद करते है। जिन्होंने गरीब परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देकर लाखों परिवारों के जीवन में खुशियां ला दी। यह कहना है कि मठपुरैना निवासी श्री विधान चक्रवर्ती का। श्री विधान पेशे से इलेक्ट्रीशियन है और श्री चक्रवर्ती बताते है कि खुद का मकान नहीं होने से बहुत तकलीफ होती थी। मेरा परिवार पहले किराए के मकान में रहता था। पहले मेरा परिवार भैरो नगर में किराए के मकान में रहते थे। जिसकी वजह से हर महीने पांच से छह हजार रूपए किराया देना पड़ता था। प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में पता चला। इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया और आवेदन करने के बाद मुझे मठपुरैना स्थित ईडब्लूएस काॅलोनी में फ्लैट आंवटित किया गया। साथ ही इसे खरीदने पर सब्सिडी भी मिली है। वे बताते है कि खुद का घर होने पर एक नई उम्मीद और स्थिरता आ गई है। पक्का घर मिलने से सुरक्षित भी महसूस कर रहे है और भविष्य की चिंता भी दूर हो गई है। वे बताते हैं कि श्री विधान चक्रवर्ती कहते हैं कि बेघर परिवारों को इस योजना के माध्यम से मिल रहे मकान ने न केवल लोगों के जीवन स्तर को उपर उठाया है, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित और स्थायी आवास भी प्रदान कर रही है। श्री चक्रवर्ती यह भी कहते जो सूकुन अपने घर में रहने होता है वह किराए के घर में नहीं।


.jpg)



.jpg)









.jpg)










