- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार के नए विधानसभा भवन में प्रस्तुत तीसरे बजट को ऐतिहासिक एवं सर्वसमावेशी बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के इस बजट मे विकसित छत्तीसगढ़ की रूपरेखा तैयार की गई है। श्री पाण्डेय ने कहा कि इस बजट में बस्तर से लेकर सरगुजा तक सरकार ने दिल खोलकर प्रावधान रखा है। किसान, युवा, महिला सभी को इस बजट का लाभ मिलेगा। प्रदेश की 3 करोड़ जनता के हितों को ध्यान में रखकर यह बजट प्रस्तुत किया गया है। छत्तीसगढ़ का यह बजट सामाजिक न्याय और आर्थिक विकास के बीच संतुलन स्थापित करेगा। जहाँ एक ओर 'महतारी वंदन' और 'रानी दुर्गावती योजना' से महिलाओं और बच्चियों का भविष्य सुरक्षित करने का प्रयास है, वहीं युवाओं के लिए 'उद्यम क्रांति' जैसे कदम राज्य में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती प्रदान करेंगे। महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ रुपए का प्रावधान प्रदेश की मातृशक्ति को सशक्त करने के लिए, प्रदेश के कृषि उन्नत योजना के तहत 10 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान इस बजट में रखा गया है। बस्तर को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने सहित पूरे छत्तीसगढ़ के समुचित विकास की दृष्टि में यह बजट तैयार किया गया है। भाजपा के सभी प्रवक्ताओं ने बजट की प्रशंसा की है।
- रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग महिला, किसान, युवा, मजदूर और गरीब को साथ लेकर चलने वाला है। खाद्यान्न योजना से लेकर महतारी सदन, मेडिकल कॉलेज से लेकर उद्योग और सड़क विकास तक हर क्षेत्र में मजबूत प्रावधान यह साबित करते हैं कि सरकार केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि ठोस क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण की ठोस आधारशिला है। जनकल्याण, अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और तकनीकी प्रगति के संतुलित समावेश के साथ यह बजट प्रदेश में सकारात्मक माहौल और विश्वास का वातावरण मजबूत करेगा। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जल संसाधन, सड़क, आवास और खाद्यान्न जैसी योजनाओं में बड़े प्रावधान से गांवों में मूलभूत सुविधाएं मजबूत होंगी। महतारी सदनों के निर्माण से ग्रामीण महिलाओं को सशक्त मंच मिलेगा और सामाजिक समरसता को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट वास्तव में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प है।
- रायपुर। विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए कहा है कि यह बजट छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर, एवं विकसित बनाने वाला बजट है। बजट में हर वर्ग को प्राथमिकता दी गई है। कृषक उन्नति योजना, महतारी वंदन योजना, नए स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल निर्माण, सड़कों का जाल, पुल पुलियों का निर्माण सब 2026-27 के बजट में रखा गया है। शहरी क्षेत्र में 250 और ग्रामीण क्षेत्रों में 500 से अधिक नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण का प्रस्ताव है।पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री चंदेल ने कहा कि नए मेडिकल कॉलेज एवं 5 नालंदा लाइब्रेरी बनाने का प्रस्ताव बजट में रखी गई है जिसका सीधा लाभ युवाओं को होगा। उन्होंने कहा कि ट्रिपलआईटी में अधोसरचना विकास हेतु 20 करोड़ का प्रावधान किया गया है वहीं नवीन सीजी आईटी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित कवर्धा, रायगढ़, जशपुर एवं जगदलपुर में सीजी आईटी सस्थानों हेतु 38 करोड रु. का प्रावधान एवं आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों के अधोसंरचना उन्नयन हेतु 50 करोड का प्रावधान किया गया है। स्वामी विवेकानद उत्कृष्ट शाला योजना के लिए 100 करोड़ रु. का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के लिए 80 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही ओबीसी वर्ग के छात्रों के लिए 200 सीटर छात्रावास रायपुर में बनाने का लक्ष्य इस बजट में रखा गया है।
- रायपुर, / आज शासकीय व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और शैक्षणिक गुणवत्ता की जांच के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन ने पीएम श्री शासकीय अरुंधती देवी उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी उच्चतर माध्यमिक स्कूल, आरंग की बुनियादी सुविधाओं से लेकर शैक्षणिक स्तर तक कुल 21 बिंदुओं पर सघन जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।विद्यार्थियों की कक्षावार प्रगति और शिक्षकों एकेडमिक व्यवस्था,जिला एवं राज्य स्तर पर विद्यार्थियों का प्रदर्शन और खेलकूद गतिविधियां, स्कूल में संचालित 'करियर गाइडेंस प्रोग्राम' की प्रभावशीलता आदि पर फोकस किया गया। सीईओ ने शाला प्रबंधन के संबद्ध में स्पष्ट कहा कि केवल पढ़ाई ही नहीं अपितु बुनियादी सुविधाएं ,स्वच्छता एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दे तथा कैरियर गाइडेंस जैसे महत्वपूर्ण प्रोग्राम को और व्यवहारिक बनाने की बात कही। इस अवसर पर डीईओ श्री हिमांशु भारती ने परीक्षा परिणाम की समीक्षा करते हुए कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने की बात कही तथा शासन की गाइड लाइन के अनुसार बेहतर कार्य करने को निर्देशित किया। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री दिनेश शर्मा, प्राचार्य सहित विद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहे।
- रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार नगर निगम उपायुक्त श्रीमती अंजली शर्मा ने धरसीवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत तिवरैया स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान में वितरण व्यवस्था, स्टॉक स्थिति एवं रिकॉर्ड संधारण की जांच की गई।निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उपायुक्त ने स्टॉक रजिस्टर, वितरण पंजी एवं उपलब्ध खाद्यान्न सामग्री का मिलान किया तथा शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को समय पर एवं पूर्ण मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या रिकॉर्ड में विसंगति पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने तथा पारदर्शी वितरण प्रणाली बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
- रायपुर / कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज पशु चिकित्सा कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आधार आधारित उपस्थिति (Aadhaar Based Attendance) की जांच की तथा उपस्थिति पंजी एवं डिजिटल रिकॉर्ड का मिलान किया।कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी नियमित रूप से आधार आधारित उपस्थिति दर्ज करें तथा समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करें।कलेक्टर ने कार्यालय के स्टोर रूम एवं अन्य कक्षों का भी निरीक्षण किया एवं वहां उपलब्ध दवाइयों, उपकरणों एवं अन्य सामग्रियों की स्थिति की जानकारी ली तथा स्टॉक रजिस्टर का परीक्षण किया।कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि पशु चिकित्सा सेवाएं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पशुपालकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए कार्यालय की कार्यप्रणाली सुव्यवस्थित होनी चाहिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन, संयुक्त संचालक पशु स्वास्थ्य सेवाएं डॉ शंकर लाल उइके सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
- रायपुर / कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिला चिकित्सालय पंडरी में संचालित ई-कोर्ट वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कक्ष की खिड़की टूटी हुई पाए जाने तथा साफ-सफाई संतोषजनक न होने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की।कलेक्टर डॉ सिंह ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए तथा कहा कि न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों से जुड़े कक्षों की स्थिति व्यवस्थित एवं कार्य के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे कक्षों में अव्यवस्था या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि डॉक्टरों की कोर्ट अपीयरेंस अब वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ही सुनिश्चित की जाए, ताकि समय की बचत हो और चिकित्सकीय सेवाओं पर अनावश्यक प्रभाव न पड़े। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन उपस्थित रहे।
- -दवा स्टॉक एवं स्टोर व्यवस्था की जांच, कंप्यूटरीकृत रिकॉर्ड रखने के निर्देशरायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज जिला चिकित्सालय पंडरी का निरीक्षण कर दवाइयों की उपलब्धता एवं भंडारण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवाइयों का स्टॉक रजिस्टर देखा तथा स्टोर में मौजूद दवाइयों का भौतिक मिलान कराया।कलेक्टर ने स्टॉक रजिस्टर में दर्ज आंकड़ों और वास्तविक उपलब्ध दवाइयों की स्थिति की तुलना कर रिकॉर्ड संधारण प्रणाली की जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी दवाओं का विवरण रजिस्टर के साथ-साथ कंप्यूटर में भी व्यवस्थित रूप से दर्ज किया जाए, ताकि स्टॉक की अद्यतन स्थिति तत्काल उपलब्ध हो सके।निरीक्षण के दौरान एक्सपायर्ड दवाइयों के संबंध में भी जानकारी ली गई। कलेक्टर डॉ. सिंह ने निर्देशित किया कि Expired दवाइयों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित एवं विधिवत निष्पादन किया जाए। उन्होंने कहा कि दवा प्रबंधन स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही स्टोर रूम में रखे गए अन्य सामान एवं उपकरणों का भी प्रॉपर एवं अद्यतन रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए।
- -नि:शुल्क भोजन वितरण की कलेक्टर ने की सराहनारायपुर । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिला चिकित्सालय परिसर स्थित हेल्दी लाइफ स्टाइल क्लीनिक का आज निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्लीनिक में स्काई ग्रुप के csr fund के तहत निशुल्क भोजन वितरण की सराहना की।क्लीनिक के संचालक श्री अग्रवाल ने बताया कि हर मंगलवार को स्काई समूह एवं रोटरी क्लब ऑफ रायपुर द्वारा संयुक्त रूप से करीबन 400 लोगों को निशुल्क भोजन कराया जाता है। क्लीनिक में योग, फिजियोथेरेपी, एक्यूपंक्चर, डाइटेशन एवं मेडिटेशन जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कलेक्टर डॉ सिंह ने वहां उपस्थित चिकित्सकों एवं स्टाफ से चर्चा कर सेवाओं की नियमितता, लाभार्थियों की संख्या एवं व्यवस्थाओं के संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि जीवनशैली संबंधी रोगों की रोकथाम एवं उपचार के लिए इस क्लीनिक को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।
- रायपुर / कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ज़िला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में संचालित योगिता टी स्टॉल में प्रतिबंधित सामग्री (गुटखा पाउच) इत्यादि पाए जाने पर उन्होंने तत्काल सामान जब्त किया। साथ ही उन्होंने दुकान संचालक पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकान संचालक को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अस्पताल परिसर में किसी भी प्रकार की गुटखा, तंबाकू या अन्य प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित है। भविष्य में पुनः ऐसी सामग्री मिलने पर दुकान को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
- रायपुर । प्रशासनिक पारदर्शिता, शोध सुविधा एवं ऐतिहासिक अभिलेखों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रायपुर में प्रशासनिक एवं ऐतिहासिक प्रोजेक्ट दस्तावेज ग्रंथालय की स्थापना की गई है। यह पहल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में की गई है।इस पहल के अंतर्गत अविभाजित मध्यप्रदेश काल के ऐतिहासिक नियम-कानून, अधिनियम, विधानसभा एवं विधान परिषद की कार्यवाहियों सहित अन्य महत्वपूर्ण शासकीय दस्तावेजों का सुव्यवस्थित संकलन किया गया है। अब तक 1062 से अधिक पुस्तकों एवं अभिलेखों का संग्रह किया जा चुका है। इनमें वर्ष 1911 से 1971 तक की जनगणना से संबंधित पुस्तकें तथा प्रशासनिक, विधायी एवं ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं। इस संग्रह से प्रशासन, शोध एवं विधिक कार्यों में व्यापक लाभ मिलेगा। इसमें राजस्व, वित्त, योजना, कृषि, सिंचाई, अभिलेख, जेल सहित विभिन्न विभागों के अभिलेख, उच्च न्यायालय एवं अन्य न्यायिक संदर्भ सामग्री भी उपलब्ध है। यह संग्रह प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, विधि क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों के लिए एक सशक्त संदर्भ केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।कलेक्टर डॉ गौरव सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन के मार्गदर्शन में जिला पंचायत कार्यालय के द्वितीय तल पर इस प्रोजेक्ट दस्तावेज ग्रंथालय को सुव्यवस्थित किया गया है, जहां पाठकगण अध्ययन हेतु उपयोगी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह पहल प्रदेश की प्रशासनिक एवं विधायी धरोहर के संरक्षण के साथ-साथ सुशासन, पारदर्शिता एवं ज्ञान-आधारित प्रशासन को बढ़ावा देने की दिशा में उल्लेखनीय कदम माना जा रहा है। भविष्य में इन दस्तावेजों को ऑनलाइन उपलब्ध कराने की भी योजना है, जिससे इतिहासकारों एवं शोधार्थियों को और अधिक सुविधा मिल सके।
- रायपुर । प्रदेश के कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार ने बजट में कैशलेस चिकित्सा योजना की घोषणा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किए गए आश्वासन को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट भाषण में औपचारिक रूप से शामिल करते हुए इसे लागू करने की घोषणा की।राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष ए.के. चेलक एवं प्रदेश महामंत्री श्री बोधी राम निषाद ने संयुक्त वक्तव्य जारी कर कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित कदम है।उल्लेखनीय है कि 11 जनवरी 2026 को रायपुर में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को जुलाई 2025 से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की घोषणा की थी। उसी अवसर पर कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग भी प्रमुखता से रखी गई थी, जिस पर शीघ्र निर्णय का आश्वासन दिया गया था। बजट में की गई घोषणा से यह वादा पूरा हुआ है। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते चिकित्सा व्यय एवं गंभीर बीमारियों के उपचार की ऊंची लागत कर्मचारियों के लिए चुनौती बनी हुई है। कैशलेस चिकित्सा योजना लागू होने से कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित उपचार की सुविधा प्राप्त होगी तथा आर्थिक बोझ में कमी आएगी।
- रायपुर / कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज पशु चिकित्सा कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आधार आधारित उपस्थिति (Aadhaar Based Attendance) की जांच की तथा उपस्थिति पंजी एवं डिजिटल रिकॉर्ड का मिलान किया।कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी नियमित रूप से आधार आधारित उपस्थिति दर्ज करें तथा समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करें।कलेक्टर ने कार्यालय के स्टोर रूम एवं अन्य कक्षों का भी निरीक्षण किया एवं वहां उपलब्ध दवाइयों, उपकरणों एवं अन्य सामग्रियों की स्थिति की जानकारी ली तथा स्टॉक रजिस्टर का परीक्षण किया।कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि पशु चिकित्सा सेवाएं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पशुपालकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए कार्यालय की कार्यप्रणाली सुव्यवस्थित होनी चाहिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन, संयुक्त संचालक पशु स्वास्थ्य सेवाएं डॉ शंकर लाल उइके सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
- -आधुनिक डिजिटल टूल्स से हो रहे परिचितरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप तथा कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले में प्रोजेक्ट दक्ष का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत अब तक 2614 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शासकीय कार्यप्रणाली को डिजिटल रूप से सशक्त, पारदर्शी और अधिक प्रभावी बनाना है। प्रशिक्षण के माध्यम से कर्मचारियों को कंप्यूटर एवं मोबाइल के मूलभूत उपयोग, साइबर सुरक्षा, डेटा गोपनीयता, डिजिटल दस्तावेज़ प्रबंधन तथा ई-मेल जैसे आधुनिक डिजिटल टूल्स की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है।प्रोजेक्ट दक्ष से शासकीय कर्मचारियों की तकनीकी दक्षता में वृद्धि हुई है, जिससे ई-गवर्नेंस को मजबूती मिल रही है और नागरिकों को मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता व गति में भी सुधार हो रहा है। यह पहल शासन की डिजिटल इंडिया और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
- रायपुर /कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. गौरव सिहं ने डाक सेवकों की ली समीक्षा बैठक। कलेक्टर डॉ. सिंह ने डाक सेवकों को निर्देशित करते हुए कहा कि आप सभी रोजाना अपने डाक घरों में 0 से 05 वर्ष की आयु के बच्चों का आधार कार्ड बनाने का लक्ष्य 25 से अधिक रखें ताकि सभी बच्चों का आधार कार्ड जल्द से जल्द बन सके एवं आप सभी अपनी डेली मॉनिटरिंग रिपोर्ट भेजें। डाक सेवक यह सुनिश्चित करें कि शासन की इस महत्वकांशी योजना का लाभ हर नागरिक को मिले।कलेक्टर ने परिजनों से आग्रह किया कि जिनके बच्चों की उम्र 0 से 05 वर्ष की है वे 31 मार्च से पूर्व निःशुल्क रूप से अपने बच्चों का आधार कार्ड बनवालें, मार्च 2026 के बाद यूआईडीएआई द्वारा आधार कार्ड बनाने पर शुल्क लिया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- -डूंडा में करीब 50 करोड़ मूल्य की जमीन को कराया गया मुक्त-329 स्थानों पर अवैध प्लाटिंग सहित 675 प्रमुख स्थानों पर की गई सख़्त कार्यवाहीरायपुर / टीम प्रहरी द्वारा रोजाना राजधानी की प्रमुख सड़कों पर अतिक्रमण हटाने, अवैध प्लॉटिंग एवं यातायात व्यवस्थित करने के लिए कार्रवाई की जाती है। रायपुर शहर में अब तक 329 स्थानों पर अवैध प्लाटिंग की शिकायतों पर जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही की गयी है। अब तक शहर के 675 प्रमुख स्थानों पर कार्यवाही की जा चुकी है एवं नियमों का उल्लघन करने वालों पर 65 लाख रूपये से अधिक का जुर्माना भी लगाया जा चुका है। टीम प्रहरी द्वारा मालवीय रोड तेलीबांधा रोड, संतोषी नगर चौक, पचपेड़ी नाका चौक, गौरव पथ, एन.आई.टी. कॉलेज के सामने, टाटीबंध, समता कालोनी, लालपुर चौक, अम्लीडीह मार्ग, तेलीबांधा चौक से मरीन ड्राइव चौक तक, जेल रोड फाफाडीह चौक, मौदहापारा, घड़ी चौक, जयस्तंभ चौक, विधानसभा एवं अवंति विहार मुख्य मार्ग सहित अन्य स्थानों पर जाकर अतिक्रमण हटाने एवं रायपुर में अवैध निर्माण पर रोकथाम की कार्यवाही करते हैं। हाल ही में सेक्टर-10 डूंडा क्षेत्र में आर.डी.ए. की 26 एकड़ भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया, जिसका अनुमानित वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 50 करोड़ रूपये है। यह भूमि पुनः रायपुर विकास प्राधिकरण को वापस सौंप दी गयी है।उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन रायपुर द्वारा 25 जनवरी 2025 को ‘टीम प्रहरी’ की शुरूआत की गई थी। जिसका उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था और अवैध अतिक्रमण को हटाना है। इस टीम में रायपुर नगर पालिक निगम के 30 पुरुष एवं 20 महिला सदस्य, जिला प्रशासन के 05 अधिकारी, पुलिस विभाग के 15 जवान और यातायात विभाग के 10 अधिकारी शामिल हैैं।
- रायपुर /कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज जिला चिकित्सालय पंडरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही पाए जाने पर डॉ. सिंह ने जीवनदीप समिति के कर्मचारी श्री सूरज सोनी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आदेशित किया कि निर्देशों की अवहेलना एवं कार्य में शिथिलता के कारण उनकी वेतन वृद्धि रोकी जाए। डॉ. सिंह ने संबंधित सिविल सर्जन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं जैसे संवेदनशील क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पदों पर कार्यरत अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन उपस्थित रहे।
- -कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, एक्शन मोड में जिला प्रशासनरायपुर / कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने संभावित हीटवेव की स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय में की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। कलेक्टर के निर्देशानुसार अस्पताल में बाथ टब एवं बर्फ बनाने की मशीन इंस्टॉल की गई है, ताकि लू या अत्यधिक गर्मी से प्रभावित मरीजों को तत्काल राहत प्रदान की जा सके। उन्होंने आपातकालीन वार्ड में आवश्यक दवाओं, ओआरएस एवं शीतल पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को गर्मी के मौसम में बढ़ने वाले स्वास्थ्य संबंधी मामलों के मद्देनजर पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डॉ सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूर्णतः सतर्क है।
- रायपुर, / कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज जिला चिकित्सालय पंडरी के निरीक्षण के दौरान आईसीयू में भर्ती कुशालपुर निवासी नंदिता की माता श्रीमती राजनंदिनी से मुलाकात कर उपचार की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मरीज की तबीयत में सुधार है और उपचार जारी है। कलेक्टर ने चिकित्सकों को गंभीर मरीजों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इसके पश्चात कलेक्टर दीर्घायु वार्ड पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती मनीष, उनकी माता निर्मला बघेल तथा तुषार और उनकी माता निशा मानिकपुरी से चर्चा की। उन्होंने बढ़ी शुगर की शिकायत के साथ भर्ती 53 वर्षीय श्री पंकज पारेख से भी हाल चाल पूछा। उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं एवं दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
- रायपुर / कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एक टेबल पर उंगली फिराई तो धूल की परत उनकी उंगली पर लग गई जिसके बाद उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को जमकर फटकारा और ठीक से सफाई न रखने के लिए नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि अस्पताल में साफ-सफाई न रखने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और इसका विशेष ख्याल रखा जाए।उन्होंने चिकित्सकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। कलेक्टर ने कहा कि मरीजों को अनावश्यक प्रतीक्षा या असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि अस्पताल के मुख्य द्वार पर हेल्प डेस्क बनाये जहा बैठे कर्मचारी अस्पताल आने वाले मरीजों एवं परिजनों का उचित मार्गदर्शन कर सकें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे
- रायपुर, । अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान राठौर ने पीएम श्री स्कूल खोरपा, शासकीय उचित मूल्य दुकान खोरपा एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोरपा अभनपुर का निरीक्षण किया ।निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री राठौर ने स्कूल में विद्यार्थीयों लिए पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व शासकीय उचित मूल्य दुकान में चावल और नमन का जांच किया।
- -आरंग विकासखण्ड के स्कूलों में ‘यू-शेप’ में बैठने की, की गई व्यव्स्था, बच्चों में खत्म हूई झिझक, बढ़ा संवादरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन रायपुर द्वारा ‘Project U-Shape’ आरंभ किया गया है। जिसके तहत आरंग विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला गिधवा में वर्षों से चली आ रही पारंपरिक बैठने की व्यवस्था को बदलते हुए स्कूलों में नई बैठक व्यवस्था प्रस्तुत की गई है। अब बच्चे पंक्तियों में पीछे छूटने के बजाय ‘यू-आकार’ में बैठते हैं, जहाँ हर छात्र शिक्षक की सीधी दृष्टि में होता है। ब्लैकबोर्ड-केंद्रित व्यवस्था के स्थान पर यह पूर्णतः ‘छात्र-केंद्रित’ मॉडल है, जो सक्रिय अधिगम (Active Learning) को बढ़ावा देता है। यू-शेप में बैठने से विद्यार्थियों के बीच आपसी संवाद (Peer Learning) में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। बच्चे एक-दूसरे को देखते और सुनते हुए चर्चा में भाग लेते हैं। इससे झिझक कम हुई है और आत्मविश्वास में वृद्धि देखी गई है। समूह गतिविधियों और कक्षा चर्चाओं का संचालन भी अब अधिक प्रभावी ढंग से हो पा रहा है।पालकों और विद्यार्थियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया स्कूलों से प्राप्त फीडबैक के अनुसार विद्यार्थियों में उत्साह स्पष्ट रूप से बढ़ा है। बच्चे अब नियमित रूप से स्कूल जाने के लिए प्रेरित दिखाई देते हैं। पालकों का कहना है कि उनके बच्चों की एकाग्रता में सुधार हुआ है और वे घर लौटकर स्कूल की गतिविधियों के बारे में उत्साहपूर्वक चर्चा करते हैं।Project U-Shape केवल बैठने की नई व्यवस्था नहीं, बल्कि शिक्षण प्रक्रिया में सकारात्मक परिवर्तन की एक सशक्त शुरुआत है।
- रायपुर । आरंग एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैंकरा ने 10वीं बोर्ड परीक्षा केंद्र पीएम श्री शासकीय वीरांगना अवंतीबाई लोधी प्राथमिक शाला आरंग, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रीवा एवं भानसोज व प्राइवेट सर्वोदय हायर सेकेंडरी स्कूल फ़रफौद का निरीक्षण किया ।निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैंकरा ने परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए।
- रायपुर । रायपुर एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे ने 10वीं बोर्ड परीक्षा केंद्र पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल माना कैंप रायपुर निरीक्षण किया ।निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री चौबे ने परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं।
- राजनांदगांव । आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, राजनांदगांव में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के वर्ष 2026-27 के बजट का सीधा प्रसारण सामूहिक रूप से देखा गया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत , योगेश दत्त मिश्रा,रवि सिन्हा, दादूराम सोनकर, गिन्नी चावला , नादान सेन , मूलचंद लोधी,दीपक सिन्हा ,रमेश सोनवानी एवं अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने बजट को प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं, गरीबों, कर्मचारियों एवं व्यापारियों सहित समाज के सभी वर्गों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बजट में कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, ग्रामीण अधोसंरचना के विकास, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन तथा रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है।पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के संकल्प को मजबूत करेगा तथा विकास की गति को और तेज करेगा। ग्रामीण सड़कों, नगरीय विकास, पेयजल, विद्युत, महिला स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण और युवाओं के कौशल विकास से जुड़े प्रावधानों की सराहना की गई।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि आम जनता के सपनों और आकांक्षाओं को साकार करने का रोडमैप है। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से हर वर्ग को लाभ मिलेगा और छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने बजट के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया तथा इसे जनहितैषी और विकासोन्मुखी बजट बताया।



























