ब्रेकिंग न्यूज़

गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर को जयन्ती पर विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल ने किया सादर नमन

रायपुर/गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर को जयन्ती पर राजधानी शहर रायपुर के टैगोर चौक स्थित मूर्ति  के समक्ष उन्हें सादर ससम्मान नमन करने पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। 
पुष्पांजलि आयोजन में रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर को जयन्ती पर सादर नमन किया.राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर कोउनकी जयन्ती पर समस्त राजधानीवासियों की ओर से सादर नमन करते हुए आदरांजलि अर्पित की. नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 6 के सहयोग से रखे गए पुष्पांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, जोन 6 जोन अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 10 जोन अध्यक्ष श्री सचिन बी. मेघानी, पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा,नगर निगम रायपुर के पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री सुभाष तिवारी, सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री राजेश जैन,श्री बबला होतवानी, सुश्री मोना मजूमदार, नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में राजधानी शहर रायपुर  के गणमान्यजनों , सामाजिक कार्यकर्त्ताओं , महिलाओं, नवयुवकों , बच्चों , आमजनों ने गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर का जयन्ती पर टैगोर नगर चौक स्थित मूर्ति स्थल पर सादर नमन किया.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english