- Home
- छत्तीसगढ़
- - क़ृषि उपज मण्डी परिसर में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रमबलौदाबाजार /11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन योगा संगम एवं हरित योग आधारित थीम पर किया जाएगा।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून 2025 क़ो प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक़ जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन नवीन क़ृषि उपज मण्डी परिसर बलौदाबाजार में किया जाएगा। कलेक्टर दीपक सोनी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजन की तैयारी हेतु अधिकारियो की बैठक लेकर जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने समय पर सभी तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिये।कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत एवं उप संचालक समाज कलयाण व वरिष्ठ खेल अधिकारी क़ो सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही अलग -अलग विभाग के अधिकारियो क़ो पृथक- पृथक जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम में योग आयोग द्वारा प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा प्रोटोकॉल के अनुसार योग अभ्यास होगा।योगाभ्यास में जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक, दिव्यांगजन, विशेष रूप से पिछडी जनजाति, विभिन्न आयु वर्ग के महिला व पुरुष, एनजीओ, विभिन्न संस्थाओं एवं छात्र- छात्राएं सम्मिलित होंगे।
-
रायपुर/ रोहिणीपुरम गोल चौक के आसपास आपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस की लापरवाही से ऐसे लोगों के हौसले बुलंद हैं । विगत दिनों अप्पू स्वीट्स के पास लगातार मोबाइल लूटने की घटनाएं और चाकू बाजी की शिकायत मिल रही है। लोकमान्य सोसायटी रोहिणीपुरम निवासी वैदुर्य निगम से मोबाइल लूट की घटना को एक मेडिकल स्टोर्स के सीसीटीवी कैमरे में देखा गया सफेद रंग की स्कूटर में सवार लुटेरा जो मुंह में कपड़ा बांध रखा था स्पीड अधिक होने के कारण गाड़ी का नम्बर नहीं दिख रहा है। शासन के द्वारा जो कैमरे लगे हैं उसकी भी क्वालिटी ठीक नहीं होने के कारण गाड़ी की नम्बर प्लेट नहीं दिखाई दे रहा है । लुटेरा तेजी से डंगनिया वाले रास्ते में भागते दिखाई दे रहा है । अगर पुलिस गंभीरता से घटना स्थल के आगे और पीछे के सभी सीसीटीवी फुटेज देखे तो अपराधी का पता लगाया जा सकता है। लेकिन पोलीस केवल खाना पूर्ति कर लगभग 15 दिन बाद भी FIR दर्ज नहीं किए है अपराधी को ढूंढना तो दूर की बात है। घटना की लिखित सूचना डी डी नगर थाने में दिनांक 28 मई को गई थी। उसी दिन टाटीबंध निवासी ओमप्रकाश साहू से भी डी डी नगर सेक्टर 1 के पास मोबाइल लूट की घटना हुई है वो भी थाने में लिखित शिकायत किए थे। इस प्रकार की घटना रोहिणीपुरम में बहुत ज्यादा हो रही है । पर्याप्त रौशनी नहीं होने की वजह से अंधेरे का फायदा उठा कर अपराध बढ़ रहा है महिलाएं अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। जबकि गोल चौक से साइंस कॉलेज तक लगातार कोई न कोई वीवीआईपी मूवमेंट रहता है उसके बावजूद इस प्रकार की वारदात होने से पुलिस प्रशासन की लापरवाही दिखती है।
- बलौदाबाजार / बीमा कम्पनी द्वारा जलकर क्षतिग्रस्त हुये वाहन की बीमा क्षतिपूर्ति की राशि नहीं देने के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग बलौदाबाजार ने बीमा कम्पनी को सेवा में कमी का दोषी मानते हुए वाहन की बीमा क्षतिपूर्ति राशि 65000 रुपये ब्याज सहित एवं अन्य व्यय प्रदाय किये जाने का आदेश पारित किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक रामलाल डहरिया अपनी बाईक से दिनांक 10 जून 2024 को जिला कलेक्टर कार्यालय बलौदाबाजार गया जहां पर हुये आंदोलन एवं आगजनी में आवेदक की बाईक भी पूरी तरह जल गई थी। दावा प्रस्तुत करने पर बीमा कम्पनी ने सर्वेक्षण नहीं कराये जाने की बहानेबाजी करते हुये दावा नो-क्लेम कर दिया।आवेदक द्वारा जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग बलौदाबाजार में परिवाद प्रस्तुत करने पर आयोग के अध्यक्ष छमेश्वर लाल पटेल एवं सदस्य हरजीत सिंह आहूजा व शारदा सोनी ने उभय पक्ष की सुनवाई पश्चात् इस मामाले में इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड रायपुर क़ो सेवा में कमी का आंशिक दोषी मानते हुए बीमा कंपनी इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड रायपुर को बीमा क्षतिपूर्ति की राशि 65000 एवं आदेश दिनांक से अदायगी दिनाक तक 6 प्रतिशत वार्षिक दर से व्याज एवं मानसिक तथा आर्थिक क्षति के रूप में 5000 रुपये एवं वाद व्यय के रूप में 2,000 रूपये आदेश दिनांक से 45 दिन के भीतर प्रदाय किये जाने का निर्णय सुनाया।
- -दावा-आपत्ति 17 जून तक कर सकते हैं प्रस्तुतमहासमुंद / महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद अंतर्गत संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर में साइको-सोशल काउंसलर, केस वर्कर एवं कार्यालय सहायक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों की पात्र एवं अपात्र सूची चयन समिति द्वारा तैयार कर ली गई है, जिसकी विस्तृत जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद के सूचना पटल एवं जिले की वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पद पर अवलोकन किया जा सकता है।जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि यदि किसी भी अभ्यर्थी को पात्रता सूची को लेकर कोई आपत्ति हो, तो वे 17 जून 2025 को शाम 05ः00 बजे तक जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद में स्वयं उपस्थित होकर अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात् कोई आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा।उन्होंने बताया कि चयन समिति द्वारा पात्र अभ्यर्थियों को 1ः5 के अनुपात में साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जाएगा। साक्षात्कार हेतु पृथक से सूचना पत्र/मेसेज भेजे जाएंगे। केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति होगी जिन्हें सूचना प्राप्त होगी तथा साक्षात्कार में अनुपस्थित अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया से पृथक मान लिया जाएगा।
- दुर्ग / जिले के बेरोजगारों को खुद का व्यवसाय शुरू करने जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या. दुर्ग द्वारा आवेदन आमंत्रित किया गया है, जिसमें अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग अंतर्गत बैंक प्रवर्तित अंत्योदय स्वरोजगार योजना एवं आदिवासी स्वरोजगार योजना का लाभ दिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत छोटे-छोटे व्यवसायियों को अंत्योदय स्वरोजगार योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के शिक्षित बेरोजगारों को बैंक के माध्यम से ऋण प्रदाय कर उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार किया जा सकेगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति दुर्ग से मिली जानकारी के अनुसार आवेदक किसी भी प्रकार का वैध व्यवसाय जैसे खोमचे, पान दुकान, मोटर सायकिल रिपेयरिंग, टेलरिंग, सिलाई मशीन, मोची दुकान, गुपचुप ठेला, सब्जी धंधा आदि छोटे-छोटे व्यवसाय संचालित करने हेतु अंत्योदय एवं आदिवासी योजनान्तर्गत ऋण हेतु आवेदन कर सकते है। आवेदन की पात्रता हेतु आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच हो, जाति प्रमाण पत्र धारक हो, आय प्रमाण पत्र ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र हेतु 1 लाख 50 हजार वार्षिक आय से अधिक न हो (तहसीलदार द्वारा जारी), निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, बैंक पास बुक की छायाप्रति, पेन कार्ड की छायाप्रति, उद्यमी पंजीयन प्रमाण पत्र (आवेदक के संबंधित बैंक शाखा की मांग अनुसार) एवं किसी बैंक में कोई कर्ज बकाया न हो का 10 रूपए के स्टाम्प पेपर में नोड्यूज होना आवश्यक है।
- - शैक्षणिक संस्थानों के चालक/परिचालकों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण- जांच शिविर 14 एवं 15 जून कोदुर्ग/ माननीय सर्वाेच्च न्यायालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों चालकों पर परिवहन विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए उनके चालक लायसेंस को निलंबन किया गया है। यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले चालकों पर यातायात विभाग, पुलिस विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए परिवहन विभाग को मोटरयान अधिनियम में उल्लेखित प्रावधानों के अध्ययधीन यातायात नियमों का उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही की गई है। साथ ही उनके चालक लायसेंस को आगामी 03 माह के लिए निंलबित किया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के अनुसार प्रमुख रूप से दुर्घटनावश मृत्यु 02, नशे में गाड़ी चलाना 53, तेज़ गति 68, लाल बत्ती पार करना 09, मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल 35, बिना हेलमेट 15 और अन्य 27 चालक शामिल है।इसी प्रकार शिक्षण सत्र प्रांरभ होने के पूर्व निर्धारित 14 बिन्दुओं पर जिला के शैक्षणिक संस्थानों के स्कूल बसों को निरीक्षण/परीक्षण एवं चालक/परिचालकों को स्वास्थ्य परीक्षण हेतु जांच शिविर 14 एवं 15 जून 2025 को प्रातः 8 बजे से सेक्टर 06 भिलाई में आयोजित की गई है। जांच शिविर में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी दुर्ग, यातायात पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग दुर्ग के संयुक्त तत्वाधान में किया जाएगा। जिससे क्षैणिक कार्य एवं स्कूली छात्र-छात्राओं का सुरक्षित आवागमन हो सके।
-
दुर्ग, / एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-01, जिला-दुर्ग में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 रिक्त पद पर भर्ती किया जाना है। इसके अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड क्र. 22, आंगनबाड़ी केन्द्र कुरूद-01 में सहायिका हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है।
आवेदन संबंधित ग्राम/वार्ड की आवेदिकाओं द्वारा आवेदन पत्र भरकर निर्धारित तिथि में दिनांक 25 जून 2025 तक आवेदिका द्वारा एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय भिलाई-01 (जुनवानी चिखली मुख्य मार्ग भिलाई) में कार्यालयीन समय 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक (शासकीय अवकाश को छोड़कर) सीधे अथवा पंजीकृत डॉक द्वारा जमा किये जाएंगे। सीधे कार्यालय में जमा करने की दशा में आवेदन बंद लिफाफे में देना है। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-01 के परियोजना अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार सहायिका पद हेतु 8वीं बोर्ड उत्तीर्ण न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य है। कार्यकर्ता/सहायिका के पद हेतु आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होना चाहिए। एक वर्ष या अधिक सेवा अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। सेवा की अधिकतम आयु 65 वर्ष होगी। आवेदिका उसी ग्राम की स्थानीय निवासी होनी चाहिए जिस ग्राम में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है। शहरी क्षेत्रों में आवेदिका उसी वार्ड की निवासी होना चाहिए। सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रति के साथ आवेदन पत्र संबंधित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में निर्धारित अंतिम तिथि तक सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से प्रस्तुत किया जा सकता है। - दुर्ग, / छ.ग. शासन कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2025 हेतु डॉ. खूबचंद बघेल, कृषक रत्न पुरस्कार के लिए कृषकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन पत्र विकासखण्ड स्तर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय एवं जिला स्तर पर उप संचालक कृषि कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किये जा सकते हैं। निर्धारित प्रपत्र में पूर्ण रूप से भरे आवेदन पत्र संबंधित जिले के उप संचालक कृषि कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन संबंधी विस्तृज जानकारी कृषि विभाग के वेबसाईट www.agriportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा को देखते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना की खुली लाटरी पद्वति का आयोजन 17 जून को रखा गया है। जिसमें मोर मकान-मोर चिन्हारी एवं मोर मकान-मोर आस घटक से निर्मित मकानों का आबंटन होना है। जो हितग्राही पूर्व से आवेदन कर चुके है और मकान का 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा किए है। उन्हे निगम मुख्य कार्यालय सभागार में समय दोपहर 3ः30 बजे से लाटरी निकालकर मकान आबंटन किया जाएगा। पात्र हितग्राहियो को जिस स्थल का मकान निर्माण पूर्ण हो गया है, उन जगहो का मकान आबंटन किया जाएगा। हितग्राही निर्धारित समय पर उपस्थित होकर लाटरी में भाग ले सकते है।
- रायपुर / जिला रोजगार कार्यालय तथा जिला कौशल विकास प्राधिकरण रायपुर द्वारा लाईवलीहुड कॉलेज जोरा में 16 जून को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन सुबह 10:30 बजे से दोपजर 3 बजे तक किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र के 5 नियोजकों द्वारा लगभग 264 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।इस प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र के संस्थान रूद्रा इन्टरप्राईजेस, कंवर नर्सिंग होम, इनफिनिटी सर्विसेस, रिलांयस निप्पोन लाईफ इन्शयोरेन्स तथा याना एसोसियेट्स आदि शामिल होंगे। इन संस्थानों द्वारा स्मार्ट मीटर टेक्निशियन, स्मार्ट मीटर ऑपरेटर, एल्युमिनियम विन्डो इन्सटॉलर, डॉलर, एल्युमिनियम विन्डो एसेम्बलर, हाऊसकिपिंग, सुपरवाईजर, स्वीपर, ओ.टी. नर्स रिसेप्शनिस्ट, पर्सनल असिस्टेंट, ड्राईवर, कुक, योगा एंड मेडिटेशन, डरम डरमाटोलोजिस्ट, फील्ड एसोसियेट, टेली कॉलर, अप्रेन्टिस, एल.पी.ओ. फीटर, वेल्डर, ऑपरेट / ड्राईवर (जे.सी.बी. हायड्रा पोकलेन) ट्रेक्टर ड्राईवर आदि प्रकार के पदों पर भर्ती किया जायेगा।उप संचालक रोजगार रायपुर ने बताया कि रायपुर जिले के वे युवा, जो कम से कम 5 एवं अधिक से अधिक स्नातक, आई.टी.आई. एवं नर्सिंग क्षेत्र परीक्षा उत्तीर्ण है, और जिनकी आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष तक हो, वे युवा अपने सभी प्रमाण पत्रों के मूल एवं सत्यापित प्रतिलिपि के साथ इस प्लेसमेंट कैंप में साक्षात्कार के लिये उपस्थित हो सकतें हैं। पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित है। यह प्लेसमेंट कैंप युवाओं के लिये पूर्णतः निःशुल्क है। चयनित युवाओं को उनके योग्यता एवं कार्यानुसार प्रतिमाह 8 हजार से 35 हजार रूपये का मानदेय दिया जाएगा।
- बिलासपुर. खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाडियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में वर्ष 2023-24 और वर्ष 2024-25 हेतु जिला कार्यालय एवं संचालनालय में राज्य खेल संघों से अनुशंसा सहित आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 जून 2025 कार्यालयीन समय तक निर्धारित की गई है। खिलाड़ी को एक से अधिक अंलकरण हेतु पृथक-पृथक आवेदन प्रस्तुत करना होगा। आवेदन पत्रों का प्रारूप सूचना विभाग की वेबसाईट https//sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध है।पुरस्कार नियम में प्रावधानों के अनुरूप जिन खिलाड़ियों की मान्यता प्राप्त संघ द्वारा पुरस्कार के लिए अनुसंशा नहीं की गई है और तुलनात्मक रूप से उनकी उपलब्धि अधिक है, तो ऐसे खिलाडी तत्संबंधी विवरण प्रस्तुत कर, निर्धारित प्रारूप में अपना व्यक्तिगत विवरण लेख करते हुए दिनांक 23 जून 2025 तक, कार्यालयीन समय में संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण, सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जी.ई. रोड, रायपुर या खेल विभाग के जिला कार्यालयों में अपना आवेदन सीधे जमा कर सकते हैं।राज्य खेल अलंकरण के अंतर्गत सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों को शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों को शहीद कौशल यादव पुरस्कार, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को वीर हनुमान पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है। ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने विगत 5 वर्षों में चार बार सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय चौम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाले महिला, पुरूष खिलाडियों को शहीद पंकज विक्रम सम्मान से सम्मानित किया जाता है। खेल से जुड़े 55 वर्ष या अधिक उम्र के अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लिया हो या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो या संबंधित ने ऐसी कोई उल्लेखनीय सेवा खेल के क्षेत्र में की हो, जिसके आधार पर उन्हें सम्मानित किये जाने हेतु विचार किया जाए, उन्हें शहीद विनोद चौबे सम्मान से अंलकृत किया जाता है। इसी प्रकार सीनियर व जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त दल को मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जाती है। पुरस्कार के नियम छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित किए गए है, नियमों के अंतर्गत पात्रता रखने वाले आवेदकों को पुरस्कार के लिए प्रावीण्यता के आधार पर चयन किया जाएगा।
- अपील समिति में कई वर्षों से मामले लंबित हैँ,जिनकी लगातार सुनवाई करके सभी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जायेगा- महापौर मीनल चौबेरायपुर / गुरुवार को रायपुर नगर पालिक निगम की अपील समिति की बैठक हुई, जिसमें 10 प्रकरणो की सुनवाई की गई.अपील समिति की बैठक होने के उपरांत महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि अपील समिति में कई वर्षों से मामले लंबित हैँ, जिसकी लगातार सुनवाई करके सभी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाएगा. 10 प्रकरणों में से 4 प्रकरण निराकरण की स्थिति में आ गए हैं, शहर की जनता पर किसी भी तरह से थोपे गए आदेशों के विरुद्ध अपील समिति से लोग न्याय की आशा रखते हैं.अपील समिति की बैठक में बेजा कब्जा, राजस्व, नामांतरण, तोड़फोड़ के प्रकरण सुने गए.उक्त बैठक में नगर निगम अपील समिति की पदेन अध्यक्ष महापौर श्रीमती मीनल चौबे, समिति के मानद सदस्य एवं पार्षद श्री राजेश गुप्ता, श्रीमती स्वप्निल मिश्रा,श्री महेंद्र औसर, श्री विनय पंकज निर्मलकर, नगर निगम सचिव सूर्यकान्त श्रीवास्तव,निगम के विधिक सलाहकर / स्थायी अधिवक्ता श्री टी.आर.गुप्ता उपस्थित थे.
- मालवीय रोड, तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राईव मार्ग को किया कब्जामुक्तरायपुर/ रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप और रायपुर जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार एवं रायपुर नगर निगम के नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंता श्री आशुतोष सिंह, नगर निवेश विभाग उप अभियंता श्री अमित सरकार सहित सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं की उपस्थिति में टीम प्रहरी द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न जोनों के नगर निवेश विभाग अधिकारियों सहित राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जनहित में जनसुविधा हेतु विभिन्न मुख्य मार्गों एवं बाजार क्षेत्रो में अभियान चलाकर यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे हटाकर सडक यातायात सुगम और सुव्यवस्थित बनाने कार्यवाही की है.आज टीम प्रहरी के अभियान के अंतर्गत नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम और नगर निगम जोन क्रमांक 3 के नगर निवेश विभाग एवं निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता की टीम ने कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस सहायक अभियंता श्री नरेश साहू की उपस्थिति में जोन 3 क्षेत्र में तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राईव मार्ग में अभियान चलाकर सड़क पर कब्जा जमाकर व्यवसाय कर रही अवैध गुमटियों को हटाकर विधानसभा मार्ग में सुगम और सुव्यवस्थित सड़क यातायात जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से कायम किया. इसी प्रकार जोन 4 नगर निवेश विभाग की टीम ने जोन 4 के मालवीय रोड क्षेत्र में मुख्य मार्गो को अवैध कब्जोँ से मुक्त करवाने अभियानपूर्वक उप अभियंता श्री नवीन वर्मा की उपस्थिति में कार्यवाही की और जोन 9 नगर निवेश विभाग की टीम और निगम मुख्यालय उड़न दस्ता द्वारा टीम प्रहरी के अभियान के अंतर्गत दलदल सिवनी में नाले के पास अवैध ठेलों, गुमटियों को हटाने अभियान चलाकर उप अभियंता श्री अतुल बंसल की उपस्थिति में कार्यवाही की. टीम प्रहरी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
-
सरगुजा/ जिले में पुलिस ने 37 वर्षीय व्यक्ति को अपनी पत्नी और सात वर्षीय बेटी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने घटना के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बुधवार को मैनपाट थाना क्षेत्र के माझापारा-नर्मदापुर गांव में हुई।
उन्होंने बताया कि आरोपी सुशील कुमार मांझी ने विवाद के बाद गांव में अपने घर के बाहर अपनी पत्नी संझाई (32) की पिटाई शुरू कर दी। उनके मुताबिक, आरोपी को संदेह था कि पत्नी का किसी और से प्रेम संबंध है। अधिकारियों ने बताया कि जब पड़ोस की एक लड़की ने अपने परिवार को हमले के बारे में बताया, तब मांझी ने अपनी पत्नी को अपने घर के अंदर खींच लिया और दरवाजा बंद कर दिया। बाद में उसने पत्नी को लाठी से पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि पिटाई के बाद आरोपी सुशील ने अपनी पत्नी पर कथित रूप से कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। अधिकारियों ने बताया कि उसकी बेटी प्रियंका (सात) ने अपनी मां को बचाने की कोशिश की तो आरोपी सुशील ने अपनी बेटी को भी कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला। उन्होंने बताया कि आरोपी सुशील ने घटना के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन रस्सी टूट जाने के कारण उसकी कोशिश नाकाम हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसियों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
उनके मुताबिक, पुलिस ने घर की छत के खपरैल तोड़कर घर में प्रवेश किया और आरोपी सुशील को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी सुशील ने अपराध कबूल कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुशील को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। - -मुख्यमंत्री ने कोरबा में किया केशव भवन का लोकार्पणरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज प्रदेश की ऊर्जाधानी कोरबा स्थित प्रदेश के सबसे बड़े सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में नन्हें-मुन्हें बच्चों के लिए नवनिर्मित केशव भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का संगम बनेगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि केशव भवन बच्चों के सर्वांगीण विकास का एक सशक्त माध्यम सिद्ध होगा। सरस्वती शिशु मंदिर संस्था शिक्षा जगत में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। यहां विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि उत्तम संस्कार भी प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर केवल विद्यालय नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक सशक्त आधारशिला है, जहाँ से सच्चे राष्ट्रभक्तों का निर्माण होता है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रप्रेम और नैतिक शिक्षा को समर्पित इस भवन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करते हुए विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु तैयार किया गया है।कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, महापौर कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधन समिति से जुड़े सदस्यगण तथा शिक्षक उपस्थित थे।
- -महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण-कन्वेंशन सेंटर का नामकरण महारानी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर करने की घोषणा-कोरबा जिले को दी 223 करोड़ रूपए की लागत के विकास कार्यों की सौगातरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कोरबा जिले के प्रवास के दौरान कन्वेंशन सेंटर में लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का लोकार्पण किया और कन्वेंशन सेंटर को महारानी के नाम पर करने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों को लगभग 223 करोड़ 88 लाख रूपए से अधिक लागत के 66 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर प्रजावत्सल और न्यायप्रिय शासक थी। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए, नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ ही उन्होंने देश के महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों, धार्मिक स्थलों को संवारा और नई पहचान दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कन्वेन्शन सेंटर को वातानुकूलित बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे छः माह पहले भी कोरबा आये थे, इस दौरान भी 600 करोड़ रूपए से अधिक की राशि के विभिन्न विकास कार्यों की सौगातें दी गई। आज सवा दो सौ करोड़ के विकास कार्यों की सौगात से कोरबा जिले के लोगों को लाभ मिलेगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने ऐलुमिनियम पार्क की स्थापना के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही। उन्होंने एक पेड़ माँ के नाम के तहत कन्वेन्शन सेंटर परिसर में सिंदूर का पौधा भी लगाया। उन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव और उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन भी ने सम्बोधित किया।लोकार्पण एवं शिलान्यासमुख्यमंत्री श्री साय द्वारा लोकार्पित किए गए कार्यों में मुख्य रूप से जल जीवन मिशन के अंतर्गत 11 गांवों में एकल ग्राम नल-जल योजना, 3 गांवों में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय नवीन भवन/जीर्णाेद्धार कार्य, और 47 छात्रावासों-आश्रमों में 2.4 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापना कार्य शामिल हैं। इसी प्रकार भूमि पूजन के प्रमुख कार्यों में नगर पालिक निगम कोरबा हेतु 100 टीपीडी सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा अंतर्गत सिटी बस डिपो-टर्मिनल कॉपलेक्स, 100 बेड हॉस्पिटल में एसएनसीयू हॉल, प्रशिक्षण हॉल सहित अन्य निर्माण कार्य, अयोध्यापुरी तालाब में जल संवर्धन कार्य एवं जिला खनिज संस्थान न्यास मद तथा 15 वें वित्त आयोग के विभिन्न कार्य शामिल हैं।प्लेन क्रैश में मृत लोगों के प्रति जताई संवेदनामुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुजरात से लंदन जा रहे प्लेन के क्रैश होने की घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी जी के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना की यह त्रासदी अत्यंत पीड़ादायक है। श्री रूपाणी जी का निधन न केवल गुजरात बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री विजय रूपाणी जी एक सरल, सहज और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के धनी थे। उनका जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव अनुकरणीय रहेगा। उन्होंने निष्ठा और कुशलता के साथ कार्य करते हुए माँ भारती की सेवा की।मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवारजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।
- रायपुर - आज दोपहर हुए अहमदाबाद प्लेन क्रेश हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी सहित सभी विमान यात्रियों और चालक दल सदस्यों के आकस्मिक अवसान की दुःखद आकस्मिक विमान दुर्घटना पर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक रायपुर नगर पालिक निगम रकी महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने गहन शोक व्यक्त किया है. महापौर और सभापति ने आकस्मिक विभाग दुर्घटना के सभी मृतात्माओं की आत्माओं को अपने दिव्य श्रीचरणों में स्थान देकर शान्ति प्रदान करने और उनके परिवारजनों, ईष्ट मित्रगणों, सहयोगियों को इस असीम दुःख का सामना करने की शक्ति प्रदान करने की परमपिता परमेश्वर से विनम्र प्रार्थना की है.
- -आदिवासी सशक्तिकरण के लिए जागरूकता व लाभ शिविरों का 17 से 30 जून तक होगा आयोजनमहासमुंद, / आदिवासी समुदायों के समग्र विकास और सरकारी योजनाओं के लाभों की शत-प्रतिशत पहुँच सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत 17 जून से 30 जून 2025 तक ग्राम स्तर पर जागरूकता एवं लाभ संतृप्ति शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार इन शिविरों में विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के चिन्हांकित गांवों में विभिन्न विभागीय सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर ने जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को शिविर के सफल संचालन के लिए जिम्मेदारी दी गई है।इन शिविरों का उद्देश्य विशेष रूप से जनजातीय समुदायों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित कर उन्हें सशक्त बनाना है। प्रत्येक चयनित ग्राम में ग्राम स्तरीय शिविरों के माध्यम से विभिन्न सुविधाएं और प्रमाण पत्र सांकेतिक रूप से उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसमें पहचान व सामाजिक सुरक्षा के लिए हितग्राहियों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, जाति व निवास प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। कृषि व वित्तीय सहायता के लिए किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा ऋण, पीएम-किसान पंजीयन व जन धन खाता खोला जाएगा, बीमा योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा किया जाएगा तथा वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन के लिए पात्र हितग्राहियो का चयन कर लाभान्वित किया जाएगा। इसी प्रकार रोजगार व आजीविका से जोड़ने के लिए मनरेगा, पीएम-विश्वकर्मा योजना में पंजीकृत किया जाएगा तथा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण हेतु प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ, आंगनबाड़ी लाभ व टीकाकरण की सुविधा दी जाएगी। इन शिविरों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन, पटवारी, मनरेगा अधिकारी, कृषि विभाग के कर्मचारी, छात्रावास अधीक्षक, महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक, पेंशन विभाग प्रतिनिधि, ग्राम सचिव, आधार ऑपरेटर आदि मौजूद रहेंगे।जागरूकता एवं शिविर महासमुंद विकासखंड अंतर्गत 17 जून को ग्राम रुमेकेल, 19 जून को तेलीबांधा, 20 जून को पथर्री, 23 जून को खमतराई, 25 जून को लहंगर, 26 जून को सलिहाभाठा, 30 जून को परसदा ख में शिविर का आयोजन होगा। इसी तरह बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत 17 जून को ग्राम टेढ़ीनारा, 19 जून को कर्मापटपर में, 20 जून को पतेरापाली स में, 23 जून को डोंगरीपाली मामाभांचा, 25 जून को भीमखोज, 26 जून को टोंगोपानीकला एवं 30 जून को हाथीबाहरा में शिविर आयोजित किया जाएगा।इसी प्रकार पिथौरा विकासखंड अंतर्गत 17 जून को गोपालपुर में, 18 जून को पेंड्रावन में, 19 जून को पिरदा में, 20 जून को गोड़बहाल में, 23 जून को खुटेरी, 24 जून को सपोस, 25 जून को बुंदेली में, 26 जून को भुरकोनी, 27 जून को पथरला एवं 30 जून को परसवानी में, बसना विकासखंड अंतर्गत 18 जून को ग्राम पंचायत जमदरहा में, 20 जून को बुंदेलभाठा, 25 जून को पीलवा पाली एवं 30 जून को ग्राम पंचायत नवागांव में शिविर लगेगा। इसी तरह सरायपाली विकासखंड अंतर्गत 17 जून को ग्राम पंचायत डूडूमचुंवा, 19 जून को सेमलिया, 23 जून को पझरापाली, 25 जून को खोखेपुर एवं 27 जून को सरायपाली में शिविर लगाया जाएगा।जिले के 306 ग्रामों के जनजातीय समुदायों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने जागरूकता व लाभ शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत 209 ग्राम, बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत 33 ग्राम, महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत 25 ग्राम, बसना विकासखण्ड अंतर्गत 23 ग्राम एवं सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत 16 ग्रामों के आदिवासी समुदायों को लाभान्वित किया जाएगा।
- -उरकुरा प्राथमिक स्कूल में समुचित शिक्षिकों की हुई नई पदस्थापनारायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश सहित जिलों में शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए युक्तियुक्तकरण किया गया है। जिले के उरकुरा स्कूल सहित आस पास के करीब आधे दर्जन से अधिक गांव के बच्चें शिक्षा प्राप्त करते है। यहां स्कूली बच्चों की दर्ज संख्या 466 है। कुछ समय पहले यहां 8 शिक्षक थे। इतने शिक्षकों को शिक्षण कार्य में कठिनाई होती थी। युक्तियुक्तकरण के निर्देश के बाद समीक्षा करने पर यह समस्या पाई गई। इसके बाद प्रक्रिया पूर्ण कर 7 शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। सभी शिक्षकों ने शाला में अपनी अधिकारिक रूप से अपना दायित्व संभाल लिया है। अब यहां पर बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाई नही होगी और परिणाम भी अच्छा आएगा।शिक्षकों की उपलब्धता से न केवल पढ़ाई के स्तर पर सुधार होगा बल्कि विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों में भी हर्ष का वातावरण व्याप्त होगा। युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के सफल क्रियान्वयन से यह स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा को लेकर गंभीर और प्रतिबद्ध है।
- -माध्यमिक शाला माना कैंप को मिले 4 नए शिक्षकरायपुर / शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने और स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक लागू किया गया है। इस अभियान के तहत जिले में अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग कर उन्हें जरूरतमंद स्कूलों में पदस्थ किया गया है। इससे छात्रों और शिक्षकों के अनुपात में संतुलन स्थापित हुआ है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा। शासकीय माध्यमिक स्कूल माना कैंप रायपुर में पहले जहां 180 विद्यार्थियों पर 2 शिक्षक पदस्थ थे वहीं अब युक्तियुक्तकरण के बाद 4 नए शिक्षकों की पदस्थापना की गई है, जिससे अब कुल 6 शिक्षक हो गए है। यह बदलाव ना केवल स्कूल बल्कि पूरे गांव के लिए सकारात्मक संकेत बन कर उभरा है।इस पहल से बच्चों को शिक्षा से वंचित नही होना पड़ेगा। उन्हें गांव में ही समुचित और गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिल सकेगी। शिक्षकों की कमी की समस्या से निजात मिलने से ग्रामीणों ने हर्षव्याप्त है तथा मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना की ।
-
-महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण कदम
-रोजगार के खुले द्वार, आवाजाही होने लगी सुगमरायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ रोजगार के अवसर भी तैयार कर रही है। उसी दिशा में एक कदम नवा रायपुर में भी महिलाओं को पिंक ई-रिक्शा सौंपकर उनकी तरक्की की राहें आसान कर दी है।नवा रायपुर के विकास में अब महिलाएं भी सहभागिता निभाएगी। यहां रेलवे स्टेशन खुलने के बाद से विकास के द्वार भी खुल गए है। व्यापारिक गतिविधियां भी तेजी के साथ संचालित होगी। इसके लिए महिलाओं को पिंक ई-रिक्शा सौंपा गया है। नवा रायपुर में अब एयरपोर्ट से सीबीडी रेलवे स्टेशन या जंगल सफारी, मंत्रालय, पुरखौती मुक्तांगन, शासकीय विभागों के दफ्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जाना बेहद आसान हो गया है। एनआरडीए ने ग्रामीण महिलाओं के हाथों में पिंक ई-रिक्शा की चाबी सौंपी है। इससे महिलाओं को स्वरोजगार के साथ आर्थिक तरक्की भी आसान हो जाएगी।छोटी दूरी के लिए आसान हुई राहेंनवा रायपुर में शानदार सड़कें निर्माण की गई हैं, लेकिन छोटी दूरियों और प्रमुख स्थानों तक आवाजाही में नागरिकों को पहले दिक्कतें होती थी। पहले बस के बाद आवाजाही के सुगम साधन नहीं थी, लेकिन अब सुगम साधन बन चुके है। पिंक ई-रिक्शा काफी मददगार साबित होगा।बिहान की दीदियों के हाथों में सौंपी गई कमानबिहान छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत अभनपुर और आरंग ब्लॉक के गांवों तूता, केंद्री, निमोरा, कुर्रू, चेरिया और बेंद्री की 40 महिलाओं को 40 इलेक्ट्रिक ऑटो मुफ्त में सौंपे गए हैं। यह पहल न केवल नया रायपुर में यात्रा को सुगम बनाएगी, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता भी देगी। इनका ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म रेपिडो से टाई-अप किया गया है, जिससे यात्री मोबाइल ऐप से ऑटो बुक कर सकते हैं। सेवा की दरें भी किफायती हैं और ऑटो पूरी तरह इलेक्ट्रिक हैं, जिससे पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी भी निभाई जा रही है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया शुभारंभइस योजना का उद्घाटन 11 अप्रैल 2025 को राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किया गया। उनके साथ वित्त एवं आवास मंत्री ओपी चौधरी भी उपस्थित हुए। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण और स्मार्ट सिटी के समावेशी विकास की दिशा में एक अहम पहल बताया।दीदियों की आवाजः रोजगार आत्मविश्वास और सम्मानबेंद्री गांव की निवासी रेशमा साहू कहती है कि अब नया रायपुर में ऑटो चलाने और अपने घर की आर्थिक जिम्मेदारी संभाल रही हैं। पहले घर में कोई आमदनी नहीं थी, अब रोजाना सवारी मिल जाती है तथा प्रतिदिन 500 से 600 की कमाई कर रही हैं। हम खुद बुकिंग ले सकते हैं, शहर के अंदर कई जगह जाती हूं। गर्व होता है जब लोग कहते हैं कि दीदी आप अच्छा चला रही हैं।कभी सोचा नहीं था, लेकिन सपना साकारकेंद्री की मीना वर्मा कहती है कि हमने सोचा नहीं था कि कभी गाड़ी चला पाएंगे। अब हम खुद अपनी गाड़ी चला रहे हैंए ऑनलाइन बुकिंग भी करते हैं। अब गांव की बेटियां भी प्रेरणा ले रही हैं। - महासमुंद / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज रायपुर जिले के चिखली रेत खदान की सीमा पर ग्राम सिरपुर, महानदी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 03 वाहनों को रेत के अवैध उत्खनन करते हुए पकड़ा गया।खनिज विभाग ,पुलिस एवं राजस्व की टीम ने 03 चैन माउंटेन मशीन (मशीन क्रमांक को अवैध रेत उत्खनन करते हुए जप्त किया गया। तीनों वाहनों को जब्त कर सुरक्षार्थ तुमगांव थाना में खड़ा किया गया है। खनिज अधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस प्रकरण में 2 से 5 वर्षों की सजा का प्रावधान है और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध FIR दर्ज कर न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया जाएगा। पूर्व में भी खनिज पट्टेदारों एवं खनिज परिवहनकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिज का उत्खनन, परिवहन या भंडारण करना कानूनन अपराध है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज विभाग का विशेष अभियान सतत जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना को अत्यंत हृदयविदारक और दुखद घटना बताया है। उन्होंने इस भीषण दुर्घटना में मृत यात्रियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल और शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
- -मुख्यमंत्री श्री साय की पहल से कर्मचारियों को डिजिटल सुविधा: सेवा जानकारी अब मोबाइल एप पर अपडेट-प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को होगा लाभ: सेवानिवृत्ति, पदोन्नति और वेतन विसंगति में नहीं होगी कोई परेशानी: जीपीएफ का होगा त्वरित भुगतानरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन ई-गवर्नेंस के माध्यम से सुशासन को सशक्त और सहज बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। "डिजिटल प्रशासन - पारदर्शी समाधान" की नीति को आगे बढ़ाते हुए, प्रदेश सरकार ने अब कर्मचारियों की सेवा जानकारी को मोबाइल एप के माध्यम से अद्यतन करने की अभिनव पहल की है। यह प्रयास मुख्यमंत्री श्री साय की उस सोच को दर्शाता है जिसमें प्रत्येक कर्मचारी की सुविधा, सम्मान और अधिकार सुरक्षित हों — तेज़, सरल और भरोसेमंद प्रणाली के माध्यम से। इसी कड़ी में प्रदेश के लगभग 4 लाख सरकारी कर्मचारियों की सीआर के लिए अब फाइलें पलटने का झंझट समाप्त हो गया है।कर्मचारियों की प्रोफाइल अब एम्प्लाई कॉर्नर मोबाइल एप पर अद्यतन (अपडेट) की जाएगी। इससे सेवानिवृत्ति, पदोन्नति, वेतन विसंगति आदि के समय किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।नई व्यवस्था के अनुसार अब कर्मचारियों की प्रोफाइल को कार्मिक संपदा पोर्टल पर लोड और अपडेट करना अनिवार्य होगा। इसके लिए एम्प्लाई कॉर्नर मोबाइल एप और वेब पोर्टल विकसित किए गए हैं।संचालनालय कोष एवं लेखा की इस नई व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। कर्मचारियों की सेवा संबंधी "कुंडली" को अद्यतन रखने में यह व्यवस्था अत्यंत सहायक सिद्ध होगी। हालाँकि 2019 से कार्मिक संपदा मॉड्यूल का उपयोग किया जा रहा है, किंतु यह नवीन डिजिटल प्लेटफॉर्म कर्मचारियों को उनकी व्यक्तिगत एवं सेवा संबंधी जानकारी त्वरित व सुविधाजनक रूप से उपलब्ध कराएगा।संचालक कोष एवं लेखा श्री रितेश अग्रवाल ने कहा कि यह पाया गया है कि कार्मिक संपदा पोर्टल पर अधिकांश कर्मचारी अपनी जानकारी अपडेट नहीं करते हैं, जिसके कारण सेवानिवृत्ति के समय उन्हें अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कार्मिक संपदा मॉड्यूल में व्यक्तिगत जानकारी अपडेट करने की जिम्मेदारी कार्यालय प्रमुख की होती है, लेकिन इसमें समय लगने के कारण असुविधाएँ उत्पन्न होती हैं। इन समस्याओं के समाधान हेतु एम्प्लाई कॉर्नर मोबाइल एप विकसित किया गया है, जो कर्मचारियों को स्वयं लॉगिन कर अपनी जानकारी अपडेट करने की सुविधा देता है।अब सेवा संबंधी जानकारी, नामिनी परिवर्तन, बैंक खाता परिवर्तन आदि के लिए कार्यालय प्रमुख पर निर्भरता नहीं रहेगी, जिससे अनावश्यक विलंब की स्थिति में भी कमी आएगी। स्थानांतरण, वेतन निर्धारण, पदोन्नति और अन्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और प्रगति सुनिश्चित होगी। साथ ही सेवा के दौरान और सेवानिवृत्ति उपरांत मिलने वाले लाभ जैसे पेंशन, जीपीएफ, उपादान, अवकाश नगदीकरण आदि प्रकरणों का शीघ्र निराकरण संभव होगा, क्योंकि संबंधित डेटा अद्यतन रहेगा।कार्मिक संपदा एप से मिलेंगे ये प्रमुख लाभकर्मचारियों से प्राप्त सेवा संबंधी आवेदनों का निपटारा सक्षम अधिकारी समयबद्ध तरीके से कर सकेंगे। मॉड्यूल के अद्यतन होने से वेतन विसंगति से जुड़ी समस्याएँ कम होंगी। कर्मचारी एम्प्लाई कॉर्नर मोबाइल एप या वेब एप्लिकेशन पर लॉगइन कर जानकारी स्वयं अपडेट कर सकते हैं। प्रोफाइल अद्यतन की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के उद्देश्य से यह एप और पोर्टल तैयार किया गया है। इसके उपयोग के लिए एसओपी (Standard Operating Procedure) की जानकारी https://ekoshonline.cg.gov.in/Advertisement/sop_karmik_website_merged.pdf में दी गई है।साथ ही, शासकीय कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति उपरांत महालेखाकार कार्यालय में अंतिम जीपीएफ दावा को पूर्णतः ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत करने की व्यवस्था भी तैयार की गई है। इससे दावे के निराकरण में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा।इसके अतिरिक्त, ऑनलाइन जीपीएफ क्रेडिट मिसिंग मॉड्यूल भी विकसित किया गया है, जिससे कार्यालय प्रमुख और कर्मचारी सेवा काल के दौरान मिसिंग जीपीएफ एंट्री का ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का यह स्पष्ट दृष्टिकोण है कि राज्य शासन का प्रत्येक निर्णय आम जन और कर्मचारियों के हित में हो। यह डिजिटल पहल कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा, प्रक्रिया में पारदर्शिता और त्वरित निपटान की दिशा में एक सशक्त कदम है, जो छत्तीसगढ़ को ई-गवर्नेंस की अग्रणी श्रेणी में स्थापित करता है।

.jpg)




.jpg)

.jpg)









.jpg)






.jpg)

