प्रतिबंधित चाइनीज माझा मिलने पर किया तत्काल जप्त
रायपुर/ रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम अंतर्गत जोन क्रमांक 3 क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय के साथ मिलकर गुरुनानक द्वार के पास तेलीबाँधा में स्थित सोनी दी रबड़ी नामक एक पतंग दुकान का नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह के मार्गनिर्देशन और जोन 3 नगर निवेश विभाग उप अभियंता श्री अक्षय भारद्वाज सहित सम्बंधित अन्य निगम कर्मचारियों की स्थल पर उपस्थिति में औचक निरीक्षण किया गया.
औचक निरीक्षण के दौरान तेलीबाँधा में सम्बंधित पतंग दुकान सोनी दी रबड़ी से लगभग 1 किलोग्राम प्रतिबंधित चाइनीज मांझा मिला, जिसे तत्काल स्थल पर जप्त कर लिया गया और आगे शासन के अधिनियम के प्रावधान अनुरूप नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मण्डल के दिशा - निर्देश के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही की जा रही है. सम्बंधित पतंग दुकान सोनी दी रबड़ी संचालक श्री मीत सोनी को भविष्य के लिए प्रतिबंधित चाइनीज मांझा मिलने पर नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही करने की स्पष्ट चेतावनी छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल क्षेत्रीय कार्यालय के सम्बंधित अधिकारियों द्वारा सम्बंधित स्थल पर रायपुर नगर निगम जोन 3 के सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में दी गयी है।









.jpg)

Leave A Comment