- Home
- छत्तीसगढ़
- -11 जून तक किए जा सकते है आवेदनदंतेवाड़ा । एकीकृत बाल विकास परियोजना बारसूर से प्राप्त जानकारी अनुसार एकीकृत बाल विकास परियोजना बारसूर अन्तर्गत के ग्राम पंचायत कोरकोटी के आंगनबाड़ी केन्द्र कोरकोटी केशकूटपारा, तथा ग्राम पंचायत तुमरीगुण्डा के तुमरीगुण्डा दबिनगुण्डा में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों हेतु संबंधित पंचायत से इच्छुक सभी आवेदनकर्ताओं से 28 मई से 11 जून 2025 तक कार्यालयीन समय 10 बजे से संध्या 5.30 बजे तक कार्यालय में सीधे अथवा डाक द्वारा आवेदन निश्चित प्रारूप में आमंत्रित किये गए है। किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप प्राप्त किये जाने हेतु सभी इच्छुक आवेदनकर्ता कार्यालयीन दिवसों में कार्यालयीन समय पर एकीकृत बाल विकास परियोजना बारसूर में सम्पर्क कर सकते है।
- दंतेवाड़ा । विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर दंतेवाड़ा जिले में जिला प्रशासन और यूनिसेफ के संयुक्त प्रयास से आज पूरे जिले में जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम फरसपाल (ब्लॉक गीदम) में संपन्न हुआ, जिसमें समुदाय की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। जागरूकता कार्यक्रमों में जनसामान्य तक पहुंचाने के लिए रैलियां संवाद सत्र, वीडियो प्रदर्शन और खुली चर्चा जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में जिला समन्वयक वॉश कार्यक्रम श्री सुरेश कुमार अनंत ने माहवारी से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारी, स्वच्छता के महत्व और सामाजिक मिथकों पर चर्चा की। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से जिला सलाहकार सुश्री ममता राणा माहवारी स्वच्छता के व्यवहारिक पहलुओं तथा समुदाय आधारित प्रबंधन के महत्व पर प्रतिभागियों को जागरूक किया। यूनिसेफ द्वारा इस पूरे आयोजन में न केवल सामग्री सहयोग प्रदान किया, बल्कि माहवारी से जुड़े प्रशिक्षण मॉड्यूल, ऑडियो-विजुअल कंटेंट, और स्वच्छता प्रबंधन की दिशा में तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया गया। इस दौरान फरसपाल में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती दीपमाला कर्मा, उपसरपंच, पंचगण, किशोरी बालिकाएं, महिला समूहों की सदस्याएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, ग्रामीण महिलाएं एवं युवोदय वॉलंटियर्स बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
- बलौदाबाजार /कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब निर्माण,भंडारण एवं परिवहन पर आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में गस्त के दौरान कसडोल क्षेत्र के कोट रोड पुल से आरोपी मोहित साहू पुत्र कौशल प्रसाद साहू निवासी कसडोल वार्ड-8 के कब्जे से 7.200 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब जम्मू सपेशल विहस्की सहित 1 वाहन होण्डा ड्रीम योगा जप्त किया गया है। आरोपीे के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबध्द किया गया है। कार्रवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी जलेश कुमार सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
- -ग्रामीणों से आत्मीयता के साथ किया संवाद, हितग्राहियों से की चर्चा-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 3.90 करोड़ की घोषणारायपुर / सुशासन तिहार के अंतिम चरण के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर कांकेर (उत्तर बस्तर) जिले के ग्राम मांदरी में उतरा। उन्होंने पंचायत शेड के नीचे अपनी चौपाल लगाई और ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं पर फीडबैक लिया।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ग्रामीणों की मांग पर मांदरी में हाई स्कूल बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु 20 लाख की स्वीकृति, मांदरी आंगनबाड़ी केंद्र भवन में बाउंड्रीवाल के लिए 5 लाख की स्वीकृति, साल्हेभांट मुख्य मार्ग से टीरउ सलाम के घर तक सीसी सड़क निर्माण 600 मीटर हेतु 15 लाख की स्वीकृति, झुरा नाला से खेतों में सिंचाई के लिए लाइन विस्तार हेतु 3.50 करोड़ की स्वीकृति की घोषणा की।मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि हमने बीते डेढ़ वर्षों में जनता के हित में कार्य किया है। सुशासन तिहार हमारा रिपोर्ट कार्ड भी है और सरकार द्वारा किए गए कार्यों का मूल्यांकन करने का अवसर भी। इसके माध्यम से हम जनकल्याणकारी योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन की स्थिति जान रहे हैं। हमारे अलावा मंत्री, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी सुशासन तिहार में शामिल हो रहे हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने शपथ लेते ही प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के तहत कैबिनेट में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जरूरतमंदों को आवास मिलेगा, ‘आवास प्लस’ में जिनका नाम है, उन्हें भी आवास दिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 70 लाख से अधिक महिलाओं को ‘महतारी वंदन योजना’ की राशि सीधे उनके खातों में देकर आर्थिक समृद्धि और महिला सशक्तिकरण का द्वार खोला गया है। जो लाभार्थी अभी वंचित हैं, उन्हें भी जोड़ा जाएगा।मुख्यमंत्री ने बताया कि 24 अप्रैल से ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र शुरू किए गए हैं। इससे ग्रामीणों को गांव में ही बैंकिंग व अन्य सेवाओं की सुविधा मिलेगी। अभी यह सेवा 1460 पंचायतों में शुरू की गई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सरकार तकनीक के उपयोग से भ्रष्टाचार के सभी रास्ते बंद कर रही है। पंजीयन की नई प्रक्रिया से रजिस्ट्री के साथ नामांतरण की प्रक्रिया को सरल किया गया है।जानी योजनाओं की हकीकतग्राम मांदरी में अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीणों से छत्तीसगढ़ी में संवाद किया। मुख्यमंत्री ने बिजली व्यवस्था, राशन वितरण और महतारी वंदन योजना की राशि के संबंध में हितग्राहियों से जानकारी ली। इस अवसर पर हितग्राही इतवारिन आचला ने बताया कि महतारी वंदन योजना की प्राप्त राशि का बेटी के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाकर राशि जमा कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है, और जनकल्याण ही सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।इस अवसर पर विधायक कांकेर श्री आशा राम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नूरेटी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ बसव राजु एस., कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, डीआईजी श्री अमित कामले, कलेक्टर श्री नीलेश क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक श्री इंद्र कल्याण एलेसेला सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में युवाओं प्रतियोगिता परीक्षा के तैयारी हेतु जिला प्रशासन द्वारा तैयार की पुस्तक “नई दिशा” का विमोचन कर युवाओं को वितरित किया। साथ ही विभिन्न विभागों के जन कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री, आवास की चाबी, ट्राई साइकिल आदि वितरित की ।
- -बच्चों से आत्मीयता से मिले, आंगनबाड़ी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा-बच्चों ने मुख्यमंत्री को भेंट किया फूलों का गुलदस्ता, सुनाई कविता, बच्चों को उपहार में मिली चॉकलेटरायपुर / सुशासन तिहार के तहत् मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय हेलीकॉप्टर से आज अचानक कांकेर जिले के मांदरी गांव पहुंचे। हेलीपेड से गांव के रास्ते पर आँगनबाड़ी भवन देखकर मुख्यमंत्री केंद्र के बच्चों से मिलने और वहां की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे। आँगनबाड़ी केंद्र में बच्चों ने मुख्यमंत्री का स्थानीय फूलों से तैयार किया गया गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बड़ी आत्मीयता के साथ बच्चों से घुल-मिल कर बातचीत की और उनसे आंगनबाड़ी और उनके अक्षर ज्ञान की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के पूछने पर बच्चों ने धारा-प्रवाह कविता सुनाई। मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उन्हें दुलार किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से आँगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं और भोजन व्यवस्था की जानकारी भी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसव राजु एस, कमिश्नर श्री डोमन सिंह, कलेक्टर श्री निलेश क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक श्री आई के एलेसेला, सहित क्षेत्र के जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
- रायपुर/ राज्यपाल श्री रमेन डेका जिला कांकेर में संचालित योजनाओं की ली समीक्षा बैठक राज्यपाल श्री रमेन डेका उत्तर बस्तर कांकेर जिला प्रवास के दौरान अधिकारियों की बैठक लेकर शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कहा कि योजनाओं का वास्तविक क्रियान्वयन तभी संभव होगा जब उसकी मॉनिटरिंग और फॉलोअप जमीनी स्तर पर हो। राज्यपाल इसके लिए अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग तथा मूल्यांकन करने के लिए निर्देशित किया।राज्यपाल ने कहा कि निचले स्तर की वास्तविकता से अवगत होने हितग्राहियों से अवश्य मिले और कमियों की जानकारी लें, साथ ही योजना अथवा गतिविधि के क्रियान्वयन की तुलनात्मक जानकारी प्राप्त करें। बैठक के दौरान श्री डेका ने विशेष रूप से जल संरक्षण पर फोकस करते हुए कहा कि जिले के शासकीय भवनों के साथ-साथ निजी भवनों में भी वॉटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर की अनिवार्यता हो। डबरी, तालाब, चेक डैम में जल संचयन के अलावा बड़े स्तर के जलाशयों में भी जल स्तर बना रहे, इस पर पहल करने की जरूरत है। राज्यपाल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पहल किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम‘ कोई योजना नहीं, बल्कि मिशन है। पौधे लगाने के साथ ही उसके जीवित रहने पर भी उतना ही ध्यान दें और लोगों को पर्यावरण की मानव जीवन में महत्ता के लिए पेड़ों की आवश्यकता व उसके महत्व की जानकारी दें। उन्होंने सड़कों के किनारे, खाली जगहों पर पौधे लगाने के साथ-साथ शासकीय कार्यालयों में भी अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित व सुरक्षित करने की बात जिला स्तरीय अधिकारियों से कही। इसके अलावा बारिश के पानी को संरक्षित करने ठोस कार्ययोजना बना कर, उसे अमल में लाने पर जोर दिया।राज्यपाल ने योग को बढ़ावा देने के प्रयासों की जानकारी लेते हुए कहा कि योग में निरंतरता बहुत जरूरी है। इसी तरह टीबी उन्मूलन कार्यक्रम पर कहा कि जिले में प्रत्येक मरीज की नियमित स्क्रीनिंग व उपचार का सतत् फॉलोअप लें और पूरी निष्ठा से स्वास्थ्य विभाग का अमला अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन करे। इसके अलावा उन्होंने ड्रॉप आउट विद्यार्थियों को पुनः स्कूलों में लाने, नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत नशे पर ठोस लगाम लगाने हेतु सतत् निगरानी और आदिवासी बाहुल्य कांकेर जिले में शिक्षा व चिकित्सा सेवाओं को समाज के निचले स्तर पर विद्यमान लोगों तक पहुंचाने पर विशेष रूप से फोकस करने की बात कही। इसके अलावा रेडक्रॉस के माध्यम से स्वास्थ्य शिविरों में महिलाओं की स्क्रीनिंग कर सेहत व खानपान संबंधी जागरूक करने तथा सड़क सुरक्षा को कारगर बनाने यातायात नियमों के पालन के लिए स्कूलों व कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के साथ-साथ आमजनता को जागरूक करने पर जोर दिया। इसी तरह महिला समूहों को स्वावलम्बी बनाने और आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए ।
- लाईवलीहुड कॉलेज में आयोजित कुकिंग-बेकिंग ट्रेनिंग में 34 युवा तराश रहे अपना हुनररायपुर/ खाना पकाने का शौक वैसे तो महिलाओं को होता है, किन्तु आज के दौर में पाककला के क्षेत्र में पुरूष भी आगे बढ़कर रूचि दिखा रहे हैं। जिले के ऐसे ही युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने, उन्हें रोजगार और स्व रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की पहल पर प्रोजेक्ट युवा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत युवाओं को उनकी रूचि के अनुसार व्यवसाय में प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि वे अपना स्वयं का रोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें। जिले के लाईवलीहुड कॉलेज में भी युवाओं को पाककला में दक्ष किया जा रहा है। कुकिंग-बेकिंग की ट्रेनिक मे न केवल युवतियां बल्कि युवक भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। यहां 30 युवतियां और 4 युवक खाना बनाने का प्रशिक्षण लेकर अपना हुनर को तराश रहे हैं। एक माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में फास्टफूड, चायनीज, स्वीटस्, मेनकोर्स और बेकिंग से बनने वाली लगभग 150 पकवानों को बनाने के तरीके को बारिकी से समझाया जा रहा है। इस कुकिंग-बेकिंग क्लास में युवाओं से प्रेक्टिकल भी कराया जा रहा है। युवाओं को जगदलपुर की श्रीमती ज्योति सुराना और धमतरी के सिमरन कौर तथा प्रतीमा साहू बतौर ट्रेनर कुकिंग-बेकिंग की ट्रेनिंग दे रहे हैं।यहां ट्रेनिंग लेने वाली हिना चंद्राकर ने बताया कि वैसे तो महिलाओं को खाना बनाना आता ही है, लेकिन पाककला की बारीकियों को समझने, इसे रोजगार के तौर पर स्थापित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा दी जाए रही ट्रेनिंग सराहनीय है। इसकी मदद से अपने हुनर को निखारकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। उन्होंने बताया कि वे ट्रेनिंग में फास्टफूड, चायनिज जैसे लोकप्रिय व्यंजन बनाना सीखा है और भी पकवान और खाना बनाने के तौर-तरीके सीख रहीं हैं। इसकी ट्रेनिंग के बाद वे रेस्टोरेंट या होटल में शेफ की नौकरी भी कर सकेंगी अथवा स्वयं का व्यावसाय प्रारंभ कर सकतीं हैं। पाककला का प्रशिक्षण ले रहे दीपक दास ने बताया कि उनका फुड स्टाल है, लेकिन ज्यादा आईडिया न होने के कारण वे अपने स्टाल में सीमित सामग्री बनाकर रखतें हैं। वे इस प्रशिक्षण में अपने व्यंजन बनाने की कला को बढ़ाने के लिए दक्ष हो रहे हैं। यहां उन्होंने पावभाजी, सेंडविच, चाउमीन आदि बनाना सीखा है। अब वे अपने स्टॉल में ज्यादा स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर अपनी आय को आसानी से बढ़ा सकते हैं। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन का धन्यवाद किया है।
- रायपुर/ छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कांकेर जिले के विकासखण्ड-कोयलीबेड़ा के लघु जलाशय पी.व्ही. 92 के नहरों की मरम्मत एवं लाईनिंग कार्य के लिए तीन करोड़ 60 लाख 19 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के कार्य होने पर क्षेत्र के किसानों को कुल 198 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग जगदलपुर को योजना के कार्यों को पूर्ण कराने प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
- रायपुर/जल जीवन मिशन योजना से मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत सिरियाखोह के ग्राम सिरियाखोह की बस्ती में एक नई रोशनी की किरण जगाई है। इस योजना के अंतर्गत हर घर तक स्वच्छ और सुरक्षित नल जल पहुंचाने का सपना अब साकार हो चुका है। इसका सबसे जीवंत उदाहरण है। सेमबती जो इस बदलाव की साक्षात प्रतीक बन चुकी हैं। सेमबती, जो पहले पानी के लिए कई किलोमीटर दूर पैदल चलने को मजबूर थीं, अब उनके आंगन में नल से स्वच्छ जल प्राप्त हो रहा है। इससे न केवल उनका समय बचा, बल्कि परिवार की महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर पड़ा है। पहले जहां पानी की कमी से उन्हें खेती-बाड़ी और घरेलू कामों में कठिनाई होती थी, वहीं स्वच्छ जल की उपलब्धता उसके व उसके परिवार के स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है, एक ओर जहां शुद्ध पेय जल उन्हें डायरिया, हैजा से बचाती है। वहीं उन्हें इन बीमारियों से होने वाली आर्थिक हानि से भी बचने में मदद करती हैं। अब वे अपने परिवार को अधिक समय भी दे पा रही है उनकी दिनचर्या सुचारू और संतुलित हो गई है।सेमबती की यह कहानी इस बात का प्रमाण है कि योजनाएं जब ज़मीनी स्तर पर ईमानदारी से लागू होती हैं, तो वे आम जीवन को असाधारण रूप से बदल सकती है। जल जीवन मिशन ने न केवल पानी पहुंचाया, बल्कि गांव की उम्मीदों की नई किरण है।
- रायपुर/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जिले के दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन आज कांकेर के सिंगारभाट स्थित ’काउंटर टेरेरिज्म एंड जंगलवार फेयर’ महाविद्यालय में पहुंचकर प्रशिक्षण की बारीकियों की जानकारी ली। इस दौरान जवानों के अभ्यास का लाइव डेमो देखा और उनका उत्साहवर्धन किया।जंगलवार फेयर कॉलेज में पीपीटी के माध्यम से जवानों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण एवं अन्य गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई। राज्यपाल ने इसके बाद महाविद्यालय में स्थित म्यूजियम में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख माओवादी घटनाक्रम से अवगत हुए। इसके अलावा राज्यपाल ने जंगलवार कॉलेज का भ्रमण कर विभिन्न प्रशिक्षण स्थलों में प्रशिक्षार्थियों के द्वारा अभ्यास का डेमो देखा।राज्यपाल को जंगलवार महाविद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह भी प्रदाय किया गया। इस अवसर पर कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना, एडीसी श्री निशांत कुमार, कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई. के. एलेसेला सहित पुलिस विभाग के आला अधिकारीगण उपस्थित थे।
- महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों से की चर्चारायपुर/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज कांकेर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में गौशाला का लोकार्पण किया तत्पश्चात उन्होंने महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवों से आए स्व-सहायता समूह के महिलाओं ने अपने समूह के कार्यों और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने महिला समूहों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में महिलाएं अच्छा कार्य कर रही हैं। इसी तरह मेहनत से कार्य करें और आगे बढ़ें। उन्होंने बकरी पालन को लाभकारी बताते हुए इस कार्य को बढ़ावा देने की बात कही। इस अवसर पर कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गिरीश चंदेल सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।
- भिलाईनगर। वैशाली नगर जोन क्रं. 02 क्षेत्र में बरसात के समय जल भराव की स्थिति निर्मित न हो, इसको रोकने के लिए आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, वार्ड पार्षद, जोन आयुक्त, स्वास्थ्य अधिकारी को लेकर ऐसे जगहो पर जाकर निरीक्षण किए। जहां से जल भराव की स्थिति निर्मित होती है। इसकी शुरूवात सुपेला गदा चौंक पर स्थित बड़े नाले का निरीक्षण करने से ज्ञात हुआ कि उस पर अवैध कब्जा करके उसे रोक दिया गया है। पानी निकासी का रास्ता आगे जाकर बंद हो गया है। थोड़ा भी बरसात होता है, तो गदा चौंक से वैशाली नगर, अवंती बाई चौंक, सुपेला बाजार इंदिरा नगर क्षेत्र में जल भराव हो जाता है। वहां पर गैंग लगाकर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।एम.आई.सी सदस्य केशव चौबे, पार्षद महेश वर्मा, अभिषेक मिश्रा संयुक्त रूप से गदा चौंक से मुरम खदान बस्ती क्षेत्र में निरीक्षण करने पर पता चला कि बड़े नाले के उपर अबदुल कलाम खान, नूर पोल्ट्री फार्म के द्वारा अवैध निर्माण कर लिया गया है। जिसके कारण पानी का निकासी आगे नहीं हो पा रहा है। उन्हे स्वयं से अवैध कब्जा हटाने के लिए 3 दिवस का नोटिस दिया गया है। नहीं हटाने पर निगम द्वारा नियमानुसार तोड़फोड़ की कार्यवाही की जावेगी। कुछ लोगो के अवैध कब्जे से नाले का पुरा पानी जाम हो जाता है। इसी प्रकार वार्ड 14 शांति नगर के निचली बस्ती इंदू आई.टी.आई का निरीक्षण भीगते पानी में किया गया। नाले के उपर गिरकर फस जाने के कारण पानी में रूकावट हो गया था, उसे तत्काल हटवाया गया। जो भी नाले के उपर अवैध कब्जे है, जहां से पानी जमा होने की संभावना है, उन सभी जगहो को साफ कराने के लिए आयुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को निर्देशित किया। यह बात का भी ध्यान रखा जाए, जो भी मलवा निकले उसे तुरंत वहां से हटाया जाए। नहीं तो वहीं मलवा बरसात होते ही नाली में जाकर जाम कर देता है।निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, भवन अनुज्ञा अधिकारी अरविंद शर्मा, अभियंता अर्पित बंजारे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा अपने क्षेत्र के सफाई दल के साथ उपस्थित रहे।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर परिषद की बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता में बुलाई गई। जिसमें ग्राम सेमरिया में निगम के 74 एकड़ भूमि के खसरा नबंर 312/1 आनग्रीड सोलर प्लांट की स्थापना के्रडा विभाग के सहयोग से 1000 किलो वाट का आनग्रीड सिस्टम के 2 प्लांट की स्थापना होगी। जिसकी लागत 12.76 करोड़ आएगी। उत्पादित बिजली छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड को दी जाएगी। उसके बदले में उसी मूल्य की राशि की बिजली से निगम भिलाई अपने विद्युत व्यय की प्रतिपूर्ति करेगा। एमआईसी के अनुशंसा के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। स्वीकृति पश्चात आगे की कार्यवाही की जावेगी।निगम क्षेत्र में स्थित भवन अनुज्ञा प्राप्त आवास एवं व्यवसायिक परिसर में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाये जाने हेतु निविदा आमंत्रित की जाएगी। जिसके माध्यम से लगभग 1660 बचे हुए आवासीय एवं व्यवसायिक मकान है, जिनका निगम कोष में 15 हजार रूपया जमा है। उसी पैसे से उन मकानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा। एमआईसी सदस्यगणो ने इस प्रस्ताव की सराहना की। महापौर नीरज पाल ने कहा इसे शीध्रता से पूरा किया जाए। इसके निविदा में यह शर्त रखा जाए कि कई एजेंसियों के माध्यम से काम कराया जाए। जिससे अधिक से अधिक संपादन कार्यो को बरसात आने से पूर्व कर लिया जाए। जोन 03 क्षेत्रांतर्गत सेक्टर 02 तालाब के पास निर्मित उद्यान में वीर शहीद राम आशीष यादव अमर बलिदानी स्मारक 3डी स्टेचू पेडस्टल प्रतिमा स्थापना एवं उद्यान का नामकरण करने के प्रस्ताव को महापौर परिषद ने अनुशंसा करके सामान्य सभा के समक्ष विचारार्थ रखने हेतु स्वीकृति प्रदान की।जोन 03 अंतर्गत वार्ड 56 सड़क 15 एवं 15ए के मध्य बैंडमिंटन कोर्ट निर्माण कार्य का स्थल परिवर्तन कर वार्ड 66 सेक्टर 02 सड़क 16 त्रिमूर्ति उद्यान में बैंडमिंटन कोर्ट निर्माण करने का सहमति प्रदान की गई। वार्ड पार्षद द्वारा स्वयं स्थल परिवर्तन का मांग किया गया था। निगम क्षेत्र में स्थित 500 सीट शहरी अजीविका केन्द्र निर्माण कार्य संशोधित प्राक्कलन अनुसार कार्य कराये जाने की अनुमति हेतु कुल राशि 800 लाख मात्र की स्वीकृति प्रदान की गई थी। उक्त कार्य में विद्युत कार्य एवं आधुनिक पार्किंग व्यवस्था कार्य शेष था। उक्त कार्य पूर्ण कराये जाने हेतु 49.96 लाख की अतिरिक्त बजट की आवश्यकता थी। भिलाईनगर विधायक देवेन्द्र यादव द्वारा विधायक निधि से शेष कार्य कराये जाने हेतु अतिरिक्त राशि 49.96 लाख अनुशंसा उपरांत दिनांक 23.03.2025 अनुसार प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त होने के बाद उपरोक्त कार्य कराये जाने की अनुशंसा एमआईसी द्वारा प्रदान की गई।महापौर परिषद की बैठक में प्रभारी सदस्य लक्ष्मी पति राजू, एकांश बंछोर, सीजू एन्थोनी, केशव चौबे, संदीप निरंकारी, साकेत चंद्राकर, आदित्य सिंह, लालचंद वर्मा, चंद्रशेखर गंवई, नेहा साहू, रीता सिंह गेरा, मालती ठाकुर सहित आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, सचिव नरेन्द्र कुमार बंजारे, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, येशा लहरे, सतीश यादव, कुलदीप गुप्ता, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली आदि उपस्थित रहे।
- दावा-आपत्ति 29 मई तकबिलासपुर/मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत बाल संरक्षण इकाई में जिला बाल संरक्षण अधिकारी, लेखापाल, डेटा एनालिस्ट, आउटरीच वर्कर, बाल कल्याण समिति अंतर्गत सहायक सह डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, शासकीय बाल देखरेख संस्थाओं अंतर्गत परामर्शदाता, स्टोर कीपर सही लेखापाल, हाउसफादर, पैरा मेडिकल स्टॉफ, पी.टी इन्स्ट्रक्चर सह योग प्रशिक्षक, एजुकेटर, कला एवं क्राफ्ट सह संगीत शिक्षक, ससोईया, रात्रि चौकीदार, चाइल्ड हेल्प लाईन अंतर्गत चाईल्ड हेल्पलाईन डेस्क में संविदा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की प्रारंभिक जांच उपरांत सूची पर दावा-आपत्ति आमंत्रित किए गए हैं। पात्र एवं अपात्र आवेदकों की सूची जिला प्रशासन की सरकारी वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बिलासपुर डॉट जीओव्ही डॉट इन में अपलोड कर दी गई है। इस संबंध में आवेदनकर्ता दावा-आपत्ति 29 मई 2025 तक जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग के पीछे स्थित कार्यालय में कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम से और निर्धारित समय अवधि के बाद दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- कलेक्टर ने ली उद्योगपतियों, अधिकारियों और समूह की दीदियों की बैठक*भू-जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और जनभागीदारी पर कलेक्टर का जोरबिलासपुर/जिले में गिरते भू-जल स्तर और बढ़ते तापमान जैसी पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जिले वृक्षारोपण अभियान शुरू करने की घोषणा की है। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिले में हरियाली के लिए सघन पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में औद्योगिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के प्रमुख उद्योगपतियों ने भाग लिया। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, एडीएम श्री शिव कुमार बनर्जी, लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष श्री हरीश केड़िया, प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री इरशाद अली सहित उद्योगपति, एनटीपीसी के अधिकारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा, “उद्योगों का विकास जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है पर्यावरण की सुरक्षा और सरंक्षण। हमें विकास और प्रकृति के बीच संतुलन बनाना होगा।” उन्होंने उद्योगपतियों से आग्रह किया कि वे सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं। कलेक्टर ने सभी औद्योगिक इकाइयों को कम से कम 10,000 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा स्थान की सूचना दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह सिर्फ संख्या का लक्ष्य नहीं है। बल्कि पौधों की सुरक्षा और देखभाल भी जरूरी है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सुझाव दिया कि फलदार वृक्षों को प्राथमिकता दी जाए, जिससे स्व-सहायता समूहों को देखरेख की जिम्मेदारी दी जा सके। इससे न केवल पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को आजीविका का नया माध्यम भी प्राप्त होगा।कलेक्टर ने गौठानों को वृक्षारोपण और वाटर रीचार्जिंग के केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन स्थलों का उपयोग जल संरक्षण, सोखता गड्ढों और वर्षा जल संचयन के लिए किया जाए, जिससे भू-जल स्तर में सुधार संभव हो सके।बैठक में सिरगिट्टी, तिफरा और सिलपहरी औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष रूप से सघन वृक्षारोपण की आवश्यकता बताई गई। उन्होंने निर्देश दिए कि इन क्षेत्रों में न केवल वृक्षारोपण हो, बल्कि पेड़ों की सुरक्षा और निरंतर देखरेख की भी समुचित व्यवस्था की जाए।कलेक्टर ने बड़े उद्योगों को नर्सरी विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि वृक्षारोपण के लिए स्थानीय स्तर पर पर्याप्त पौध सामग्री उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा जब इसमें सामूहिक भागीदारी, जनचेतना और सामाजिक सरोकार जुड़े हों।बैठक में उद्योगपतियों ने अब तक वृक्षारोपण किए गए कार्यों की जानकारी दी और भविष्य की योजनाओं पर सुझाव भी प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी संगठनों से विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए और कहा कि जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन की दिशा में औद्योगिक संगठनों की भूमिका महत्वपूर्ण है, उन्होंने पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले उद्योगों और सामाजिक संगठनों की सराहना की।
- रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में शहीद राजीव पाण्डेय के शहादत दिवस दिनांक 29 मई 2025 को प्रातः 11 बजे राजधानी शहर रायपुर के संजय नगर टिकरापारा में स्थित शहीद राजीव पाण्डेय की मूर्ति के समक्ष उनका सादर नमन करने नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 6 के सहयोग से पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है।
- महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने जागरूक करने की अपील कीरायपुर। नगर निगम मुख्यालय में तृतीय तल सभाकक्ष में अंतर्राष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर रेड डॉट कैंपेन को लेकर महिलाओं की जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्याशाला में महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोनिका पाठक, एमआईसी सदस्य श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, श्रीमती सरिता आकाश दुबे, डॉक्टर अनामिका सिंह, श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, डॉक्टर अनामिका सिंह, पार्षद श्रीमती प्रमिला बल्लाराम साहू, अपर आयुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक, जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही पहुंची। 100 से अधिक स्वच्छता दीदियां, स्वच्छ भारत मिशन शाखा की टीम स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में सेनेटरी पेड उपयोग सहित स्वच्छता दीदियों को दे रही हैं। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने स्वच्छता दीदियों से नगर की महिलाओं को सेनेटरी पेड के उपयोग को लेकर जागरूक बनाने की अपील की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रेड डॉट केम्पेन पोस्टर का विमोचन किया गया। डॉक्टर मोनिका पाठक ने सेनेटरी पेड का सही उपयोग कर शहर, राज्य, समाज, राष्ट्र को स्वच्छ, स्वस्थ, सुन्दर बनाने स्वच्छता दीदियों से की अपील. आयोजन हेतु महापौर श्रीमती मीनल चौबे और नगर निगम रायपुर की टीम को सराहा।
-
रायपुर। नगर निगम मुख्यालय में तृतीय तल सभाकक्ष में अंतर्राष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर रेड डॉट कैंपेन को लेकर महिलाओं की जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोनिका पाठक, एमआईसी सदस्य श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, श्रीमती सरिता आकाश दुबे, डॉक्टर अनामिका सिंह, श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, डॉक्टर अनामिका सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही पहुंची। कार्यशाला में सेनेटरी पेड उपयोग की जानकारी दी गई।
-
10 हजार 743 आवेदनों का निराकरण
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा हुए शामिल, कहा सुशासन तिहार में जनता की समस्याओं का हो रहा है निराकरण
रायपुर। सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत जनपद पंचायत तिल्दा के ग्राम पंचायत किरना में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा शामिल हुए।
समाधान शिविर में मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने हेतु समाधान शिविर किया जा रहा है। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, जिला पंचायत की सभापति श्रीमती स्वाति वर्मा एवं श्रीमती शैल साहू, जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन भी उपस्थित थे।
इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई। इस शिविर के तहत कुल 10 हजार 743 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें सभी का निराकरण कर दिया गया। -
चयनित प्रशिक्षणार्थियों को दिया ऑफर लेटर
बिलासपुर/कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज एचडीएफसी बैक परिवर्तन एवं अंबुजा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में कौशल विकास केंद्र कोनी में सहायक इलेक्ट्रीशियन, रिटेल सेल एसोसिएट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट बैच का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल मौजूद थे। कलेक्टर और सीईओ द्वारा चयनित प्रशिक्षणार्थियों को ऑफर लेटर दिया गया। कलेक्टर ने सेंटर का अवलोकन किया। उन्होंने एचडीएफसी बैंक के क्लस्टर हेड श्री सुदर्शन मोहन्ती की उपस्थिति में सेंटर का अवलोकन किया गया। कलेक्टर ने प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। एचडीएफसी परिवर्तन सेन्टर के माध्यम से कुल 1460 लोगों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसमें से 974 प्रशिक्षार्थी को रोजगार से जोड़ा गया। इस अवसर पर ब्रांच मैनेजर सरकंडा एचडीएफसी बैंक से सत्यजीत एवं एरिया हेड गवर्नमेंट बिजनेस यशोधरा तिवारी उपस्थित थे। -
रायपुर। जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक रायपुर के अधीनस्थ मंदिर हसौद शाखा में शाखा प्रबंधक का पद रिक्त पड़ा हुआ है व स्टाफ की भी कमी है जिसके चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । शाखा प्रबंधक का रिक्त पद तुरंत भरने व स्टाफ की कमी दूर करने की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने सहकारिता विभाग के पंजीयक कुलदीप शर्मा को व्हाट्स ऐप के माध्यम से व जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अपेक्षा व्यास से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है । ज्ञापन में जानकारी दी गयी है कि इस शाखा के अधीन 7 समितियां हैं जिसके अंतर्गत 60 ग्राम आते हैं । इन ग्रामों के किसानों के खाते इस शाखा में है । इसके अतिरिक्त फिक्स डिपाजिटे भी हैं । शाखा में रोजाना करीबन 60-70 लाख रुपये का संव्यवहार होने की जानकारी देते हुये बतलाया गया है कि खेती का मौसम शुरू हो गया है और समितियों में होने वाले खाद - बीज के भंडारण व इसके उठाव में किसानों को होने वाले परेशानियों का भी पर्यवेक्षण शाखा प्रबंधक के न होने से प्रभावी रूप से नहीं हो पा रहा है । स्थिति के मद्देनजर तत्काल शाखा प्रबंधक व स्टाफ के रिक्त पदों पर पदस्थापना का आग्रह किया गया है ।
-
रायपुर। ग्राम अमेरी (टेकारी) निवासी श्रीमती संतोषी शर्मा का आज 27 मई को 43 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। वे पंडित दीपक शर्मा की पत्नी , निखिल व कुणाल शर्मा की माता तथा अमेरी के सरपंच सूरज शर्मा की मामी थीं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार 28 मई को पूर्वाह्न 11 बजे अमेरी मुक्तिधाम में किया जाएगा।
- -सुशासन तिहार की व्यस्तता के बाद भी आमजन से मिलने का नहीं छोड़ा अवसररायपुर /रायगढ़ जिले के दौरे से लौटते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज सिमगा में एक साधारण से ढाबा में रुके और वहां बैठकर स्थानीय व्यंजन का स्वाद लिया। सुशासन तिहार के अंतर्गत दिनभर की व्यस्त दिनचर्या के बावजूद उन्होंने ढाबे में भोजन किया और आमजन से सहजता से संवाद स्थापित किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने ढाबा पर मौजूद लोगों से आत्मीयता से बातचीत की, हालचाल जाना और उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना। न कोई तामझाम, न कोई सुरक्षा का दिखावा—बस एक जननेता की तरह लोगों के बीच बैठकर उन्होंने विश्वास और अपनापन बाँटा। इस दृश्य ने वहाँ मौजूद हर व्यक्ति के मन में मुख्यमंत्री की सरलता और जमीन से जुड़ेपन की एक मजबूत छवि बनाई।सिमगा स्थित आनंद ढाबे पर आम नागरिकों ने भी मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि यह उनकी नेतृत्व शैली की सादगी और जनभावनाओं से जुड़ाव का प्रतीक है। भोजन के दौरान कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं और उत्साहपूर्वक उनसे बातचीत की। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि मैं जहाँ भी जाता हूँ, वहाँ के लोगों से मिलकर मुझे ऊर्जा मिलती है। ये मुलाकातें मेरे लिए औपचारिकता नहीं, आत्मीयता हैं। उनके इस सहज और मानवीय रूप ने यह स्पष्ट कर दिया कि सुशासन केवल मंचों पर नहीं, बल्कि आम जीवन के स्पर्श में भी झलकता है।
- रायपुर, / छत्तीसगढ़ के पहले मुख्य सचिव रहे श्री अरूण कुमार का कल निधन हो जाने पर आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखा गया एवं अधिकारियों ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। अधिकारियों ने उनके शासकीय सेवा के दौरान किए गए कार्यों को अति महत्वपूर्ण बताया। श्री कुमार को छत्तीसगढ़ राज्य गठन के समय 30 अक्टूबर 2000 राज्य प्रथम मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। इस दौरान नवगठित राज्य के लिए यह समय बहुत महत्वपूर्ण था, ऐसे समय में उन्होंने मुख्य सचिव के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। अधिकारियों ने श्री कुमार के साथ अपनी कार्य अनुभव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए उनके व्यक्तित्व एवं उनकी उत्कृष्ठ प्रशासनिक क्षमता के बारे में बताया।छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव श्री सुयोग्य कुमार मिश्रा ने श्री अरूण कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए उनके साथ प्रशासनिक काम-काज का अनुभव और व्यक्तित्व के बारे में बताया। अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने श्री कुमार के साथ कार्य अनुभव के बारे में बताया कि वे उस समय धमतरी जिले के कलेक्टर थे। श्री साहू ने बताया कि उनके मुख्य सचिव बनने के बाद धान खरीदी एवं आपदा प्रबंधन संबंधी कलेक्टरों की मिटिंग थी। श्री साहू ने उन्हें एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी बताते हुए उनके व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी। इसी तरह से अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुवा ने बताया कि श्री अरूण कुमार जब मुख्य सचिव थे तब वे जांजगीर-चापा जिले के कलेक्टर थे। उन्होंने उस समय उनके प्रशासनिक कार्यों एवं कुशलता के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने भी अपने अनुभव बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा का संचालन करते हुए प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने पूर्व मुख्य सचिव श्री अरूण कुमार को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने बताया कि वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति के बाद दुर्ग जिले में पदस्थ थे और इस दौरान उन्हें पूर्व मुख्य सचिव श्री कुमार से मिलने का अवसर मिला था। इसी तरह से पूर्व आईएएस श्री एस.के.तिवारी, श्री दिनेश श्रीवास्तव और श्री आर.एस.विश्वकर्मा, सचिव श्री कमलप्रीत सिंह, सचिव श्री अंकित आनंद, सचिव श्रीमती शहला निगार, संभागायुक्त श्री महादेव कावरे सहित अन्य अधिकारियों ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
-
रायपुर / भारत का पहला एआई-केन्द्रित स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (SEZ) अब छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में बनने जा रहा है। यह एक ऐसा विशेष क्षेत्र होगा, जिसे केवल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और कंप्यूटर डेटा से जुड़ी तकनीकों के विकास और संचालन के लिए तैयार किया जा रहा है। यहाँ अत्याधुनिक कंप्यूटर सिस्टम और सर्वर होंगे, जो सोचने जैसी क्षमता वाले एआई सिस्टम को चलाएंगे और दुनिया की बड़ी कंपनियाँ यहीं से अपने डिजिटल काम करेंगी। सरकार ने इस SEZ को टैक्स और अन्य कानूनी छूट दी है ताकि नई तकनीकों को तेजी से विकसित किया जा सके। यह पहली बार है जब भारत में ऐसा कोई क्षेत्र पूरी तरह एआई पर केंद्रित बनाया जा रहा है, जिससे नवा रायपुर देश का अगला डिजिटल और तकनीकी हब बनकर उभरेगा। इस परियोजना के ज़रिए भारत को वैश्विक स्तर पर टेक्नोलॉजी लीडर बनाने की दिशा में एक बड़ी छलांग मानी जा रही है।
छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में भारत का पहला एआई-आधारित रैकबैंक डेटा सेंटर एसईजेड बनाया जाएगा। यह स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन पूरी तरह से कंप्यूटर, इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ा होगा। इस परियोजना का विकास रैकबैंक डेटा सेंटर्स प्राइवेट लिमिटेड कर रही है, जिसमें करीब ₹1000 करोड़ का निवेश होगा।यह एसईजेड लगभग 6 एकड़ क्षेत्र में विस्तृत होगा और इसमें आधुनिक तकनीक से लैस 1.5 लाख वर्ग फीट का डेटा सेंटर तैयार होगा। भविष्य में चार हाई-डेंसिटी डेटा सेंटर बनाने की योजना है, जिनकी कुल क्षमता 80 मेगावाट होगी, जो कई राज्यों के डिजिटल नेटवर्क को संभाल सकेगी। यह परियोजना छत्तीसगढ़ को देश के तकनीकी मानचित्र पर एक नया मुकाम देगी।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इसे नवा छत्तीसगढ़ की नई शुरुआत बताया है और कहा है कि यह निवेश युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर और राज्य के लिए तकनीकी पहचान लाएगा। साथ ही, यह योजना डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया के विज़न को आगे बढ़ाएगी।रैकबैंक के सीईओ श्री नरेंद्र सेन ने बताया कि डेटा सेंटर में आईटी इंजीनियर, डेटा विशेषज्ञ, साइबर सुरक्षा अधिकारी, नेटवर्क मैनेजर और कई अन्य पद होंगे। कंपनी छत्तीसगढ़ के आईटीआई, इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों के साथ मिलकर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाएगी, जिससे छात्र इंडस्ट्री के लिए तैयार हो सकेंगे।उल्लेखनीय है कि आज की दुनिया में एआई केवल कंप्यूटरों तक सीमित नहीं है। यह हमारी भाषा, सोच, शिक्षा, स्वास्थ्य और यहाँ तक कि खेती की दिशा भी तय कर रही है। रायपुर में बन रहा यह डेटा सेंटर ठीक इन सेवाओं का केंद्र बनेगा। यहाँ गूगल, ओपनएआई, माइक्रोसॉफ्ट और मेटा जैसी कंपनियों की एआई सेवाएँ चलेंगी। भारत पहली बार इन सेवाओं का केवल उपभोक्ता नहीं, एक आत्मनिर्भर निर्माता और होस्ट भी बनेगा।इस पूरी परियोजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह केवल तकनीकी बातों तक सीमित नहीं है। इसका असर गांवों और छोटे शहरों तक पहुँचेगा। अब कांकेर, सुकमा, बिलासपुर या दंतेवाड़ा जैसे जिलों के छात्र भी यहीं रायपुर में रहकर ग्लोबल कंपनियों के साथ काम कर सकेंगे। उन्हें ना बेंगलुरु जाना पड़ेगा, ना विदेश।यह डेटा सेंटर पूरी तरह ग्रीन बिल्डिंग सर्टिफिकेशन के मानकों पर आधारित होगा और इसमें सौर ऊर्जा, जल संरक्षण और ऊर्जा दक्ष उपकरणों का उपयोग किया जाएगा।

.jpg)

























