- Home
- छत्तीसगढ़
- - विधानसभा अध्यक्ष, डिप्टी सीएम साव के हाथों सम्मानितरायपुर। अभियंता दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में अभियंता जितेंद्र उपाध्याय को वर्ष 2025 का उत्कृष्ट अभियंता पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, डिप्टी सीएम अरुण साव और गौरीशंकर अग्रवाल के करकमलों से प्राप्त हुआ।अभियंता अलंकरण समारोह का आयोजन संयुक्त अभियंता आयोजन समिति, रायपुर द्वारा गत 25 वर्षों से किया जा रहा है। गरिमामय कार्यक्रम होटल बेबीलॉन कैपिटल, वीआईपी चौक, रायपुर में संपन्न हुआ। इसमें 30 से अधिक अभियंता संगठनों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रमन सिंह ने की तथा मुख्य अतिथि अरुण साव रहे।इस अवसर पर अभियंता हेमंत वर्मा, अध्यक्ष, विनियामक विद्युत बोर्ड, रायपुर भी उपस्थित रहे। आयोजन में अभियंता पी. एन. सिंह, डॉ. एम. एल. अग्रवाल (भूतपूर्व अभियंता प्रमुख, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग), अभियंता पी. के. खरे, अभियंता गोपाल मेनन, अभियंता सी. पी. शर्मा एवं अभियंता डी. एस. परोहा, अभियंता राजेश बी. ठाकरे का विशेष सहयोग रहा। अभियंता दिवस के दिन का शुभारंभ भारत रत्न अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की 165वीं जयंती के अवसर पर सिविल लाइंस, रायपुर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।अभियंता सम्मान प्राप्त करने के बाद जितेंद्र उपाध्याय ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सह-अभियंताओं से आत्मीय मुलाकात, वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त करना तथा कनिष्ठ अभियंताओं व युवाओं को रक्तदान हेतु प्रोत्साहित करना अत्यंत प्रेरणादायी रहा। श्री उपाध्याय ने कहा कि मैं सभी आयोजकों का हृदय से धन्यवाद करता हूं। विशेषकर अभियंता सलील राय श्रीवास्तव, अभियंता एस. के. अग्रवाल, अभियंता आलोक महावर, अभियंता के.के. वर्मा, अभियंता राजेश बी ठाकरे, डॉ. देबाशीष सन्याल, अध्यक्ष, इंडियन बिल्डिंग्स कांग्रेस, छत्तीसगढ़ राज्य अध्याय, रायपुर के सभी सदस्य, अभियंता योगेश शर्मा, अभियंता विपिन शर्मा तथा प्रैक्टिसिंग इंजीनियर वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों, परिवारजनों एवं मित्रों का, जिन्होंने इस गौरवपूर्ण क्षण को संभव बनाने में सहयोग, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के व्यापक जन-जागरूकता के उद्देश्य से 04 सितम्बर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक ’’अंगीकार 2025’’ अभियान की शुरूवात किया गया है। ’’अंगीकार 2025’’ अभियान के तहत 17 सितम्बर 2025 को ’’आवास दिवस’’ के रूप में मनाया जाना है। उक्त कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पूर्ण आवासो के हितग्राहियों का वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से ’’गृह प्रवेश’’ कार्यक्रम डाॅ भीमराव अम्बेडकर मांगलिक भवन, बैकुण्ठधाम, संतोषी नगर वार्ड 33 में प्रातः 9.00 बजे से आयोजित किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में शासन की अन्य योजनाओं का भी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अतः नगर निगम भिलाई शहर के आम नागरिको से अपील करती है कि उक्त तिथि में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ उठावें।
- रायपुर । श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवागंन ने भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर प्रदेश के श्रमवीरों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के श्रमिकों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका सीधा लाभ श्रमिकों एवं उने परिवार के सदस्यों को मिल रहा है। विश्वकर्मा पूजा की पूर्व संध्या पर प्रदेश के सभी श्रमवीरों को हार्दिक बधाई देते हुए श्री देवांगन ने कहा है कि श्रमवीर नये छत्तीसगढ़ को गढ़ने में सार्थक भागीदारी निभा रहे हैं। भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं। संसार के प्रथम वास्तुकार की संज्ञा भी उन्हें दी गई है। विश्वकर्मा जी की कुशल तकनीकी, कौशल और श्रमशीलता प्रेरणादायी है।
-
-’रजत महोत्सव अंतर्गत कोरबा में महतारी सम्मेलन का हुआ आयोजन’
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार रजत महोत्सव अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इंदिरा स्टेडियम, टी.पी नगर, कोरबा में महतारी सम्मेलन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम एवं आबकारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। उन्होंने महिला सशक्तिकरण एवं बालिकाओं की उन्नति के लिए चलाई जा रही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का अवलोकन किया तथा बाल विवाह निषेध हेतु उपस्थितजनों को शपथ भी दिलाई।अपने उद्बोधन में मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण और बाल विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि शासन का संकल्प है कि बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान प्राप्त हो तथा महिलाएँ आत्मनिर्भर बनकर समाज की रीढ़ बनें। उन्होंने यह भी कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचना चाहिए। आज महिलाएँ और बेटियाँ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रही हैं।कार्यक्रम में सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने भी संबोधित करते हुए कहा कि शासन की अनेक योजनाएँ महिलाओं और बेटियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही हैं। आज महिलाएँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और आत्मनिर्भरता के साथ समाज की दिशा तय कर रही हैं। सम्मेलन के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने वाली माताओं एवं बहनों को सम्मानित किया गया। साथ ही जिले के मेधावी बच्चों को भी पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। - - संयुक्त अभियंता आयोजन समिति के आयोजन में रायपुर निगम अधीक्षण अभियंता को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव ने प्रशस्ति पत्र और स्मृतिचिन्ह प्रदत्त कर किया सम्मानितरायपुर. अभियंता दिवस भारत रत्न महान अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरेय्या की 165 वीं जयन्ती पर संयुक्त अभियंता आयोजन समिति द्वारा आयोजित अभियंता दिवस समारोह में रायपुर नगर पालिक निगम के अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम के उत्कृठ अभियंता के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह और उप मुख्यमंत्रीनगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में मंच पर संयुक्त अभियंता आयोजन समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र और स्मृतिचिन्ह प्रदत्त कर सम्मानित किया गया.
- - आयुष्मान कार्ड ,ई-श्रम कार्ड भी बनाए गएबिलासपुर. रजत महोत्सव के अवसर पर श्रम और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में श्रमिक प्रतीक्षालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिकों और आम नागरिकों ने श्रमिक कल्याण और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। बृहस्पति बाजार स्थित श्रमिक प्रतीक्षालय में प्रशिक्षित चिकित्सकों की टीम ने कुल 538 लोगों की जांच की। इनमें मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) के माध्यम से 220 और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 318 जांचें की गईं। शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ भी लोगों को मिला।इस दौरान 5 आयुष्मान भारत कार्ड, 2 ई-श्रम कार्ड पंजीयन और 32 नए पंजीयन किए गए। आयुष्मान कार्ड से लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी, वहीं ई-श्रम कार्ड से श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिलेगा। श्रम आयुक्त ज्योति शर्मा ने ने बताया कि राज्य स्थापना के 25 वें वर्ष के उपलक्ष्य में रजत महोत्सव के अवसर पर श्रमिकों को एकीकृत रूप से स्वास्थ्य और श्रम विभाग की योजनाओं से लाभान्वित करने यह शिविर लगाया गया। जिले के अन्य स्थानों पर भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इनसे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
- 0- अकार्य दिवस के संबंध में विभाग द्वारा पत्र जारीदुर्ग. युक्तियुक्तकरण के तहत् पदभार ग्रहण नहीं करने पर संबंधित शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है और अकार्य दिवस के संबंध में पत्र भी जारी किया गया है। दैनिक हिन्दी समाचार पत्र के दुर्ग-भिलाई एडिशन में 15 सितंबर 2025 को प्रकाशित समाचार ’’युक्तियुक्तकरण सुनवाई के बहाने 250 शिक्षक चार महीने से घरों में’’ के परिपेक्ष्य में जिला शिक्षा विभाग द्वारा जिले में युक्तियुक्तकरण की स्थिति की जानकारी दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्द कुमार मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में युक्ति युक्तिकरण और काउंसलिंग के बाद, कुल 631 अतिरिक्त शिक्षकों की पहचान की गई थी। जिनमें 86 व्याख्याता, 01 प्र.पा.पू.मा.शाला, 329 शिक्षक, 06 प्र.पा.प्राथ.शाला एवं 209 सहायक शिक्षक शामिल है। कुल 366 शिक्षक काउंसलिंग उपरांत जिले में पदांकित किए जा चुके है।जिनमें 75 व्याख्याता, 01 प्र.पा.पू.मा.शाला, 75 शिक्षक, 06 प्र.पा.प्राथ.शाला एवं 209 सहायक शिक्षक शामिल है। जबकि 17 शिक्षकों ने पदभार ग्रहण नहीं किया। जिनमें 02 व्याख्याता, 06 शिक्षक, 02 प्र.पा.प्राथ.शाला एवं 07 सहायक शिक्षक शामिल है। पदभार ग्रहण नहीं करने पर संबंधित शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है और अकार्य दिवस के संबंध में पत्र भी जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार व्याख्याता के 11 पद एवं शिक्षक पू.मा.शाला के 254 पद जिले में रिक्त नहीं होने के कारण उच्च कार्यालय को प्रेषित किया गया है। उक्त अतिशेष शिक्षकों को काउंसलिंग उपरांत दुर्ग संभाग के अन्य जिलों के शालाओ में पदांकित किया गया है।
- दुर्ग. शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग रजत जयंती महोत्सव मना रहा है। इसी क्रम में महाविद्यालय के कैरियर एवं प्लेसमेंट सेल एवं जिला रोजगार कार्यालय, दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में विगत दिवस महाविद्यालय के रवीन्द्रनाथ टैगोर सभागार में ’’वृहद रोजगार मेला 2025’’ का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग तथा विधि एवं विधायी कार्यमंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दृष्टि से इवेंट मैनेजमेंट को पाठ्यक्रम में शामिल करने का प्रस्ताव शासन से किया जाएगा। उन्होंने मेले में नौकरी हेतु चयनित 10 विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। दुर्ग के जिलाधीश श्री अभिजीत सिंह ने मेला स्थल का निरीक्षण किया एवं युवाओं का उत्साह बढ़ाया। यह रोजगार मेला दुर्ग जिले के 21 शासकीय महाविद्यालयों से प्रतिभागिता करने वाले युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के अपने उद्देश्य में सफल रहा।जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उप संचालक से मिली जानकारी अनुसार इस रोजगार मेले में बैंकिंग, फाइनेंस, ऑटोमोबाइल, बीपीओ, हेल्थकेयर, सुरक्षा सेवाएं और स्किल ट्रेनिंग जैसे विविध क्षेत्रों की 28 पंजीकृत कंपनियों में से 20 कंपनियों ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। इनमें बंधन बैंक, चोलामंडलम, एनआईआईटी, वेक्टर फाइनेंस, मुथूट माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड, श्रीराम फाइनेंस, फ्लिपकार्ट, मेहता स्टील, टेलीपरफॉर्मेंस बीपीओ, स्क्वेयर बिजनेस सर्विस, प्रिया नर्सिंग होम केयर सोसाइटी, टेक्नोटास्क, टीवीएस ट्रेनिंग एंड सर्विसेज, परिधान, धन्वंतरि आयुर्वेद, सेफ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी सर्विस, फायर सेफ्टी एंड डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, एस. आर. हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं पैरामेडिकल कॉलेज, फाइंड दक्ष, कॉन्फिडेंस मैनपावर सर्विसेज (ओपीसी) प्रा. लि., रिलायंस प्रायवेट लिमिटेड जैसी कंपनियां शामिल हुई। विभिन्न महाविद्यालयों से कुल 563 युवाओं ने रोजगार मेले के लिए पंजीयन कराया था, जिनमें से कुल 335 युवाओं को रोजगार हेतु चयनित किया गया। रोजगार मेले को सफल बनाने में लक्ष्य फाउण्डेशन बंगलौर एवं एआईसेक्ट का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
- 0- न्यू सुंदर नगर बोरसी निवासियों ने सड़क व नाली निर्माण के लिये दिये आवेदन0- जनदर्शन में 107 आवेदन प्राप्त हुए\दुर्ग. जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन भी उपस्थित थीं। जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 107 आवेदन प्राप्त हुए।भिलाई नगर निवासी ने फैक्ट्री के द्वारा होने वाले प्रदूषण की शिकायत की। उन्होंने बताया कि एक रासायनिक फैक्ट्री औद्योगिक नियमों की अनदेखी करते हुए हवा और भूजल को गंभीर रूप से प्रदूषित कर रही है। फैक्ट्री के बेकार केमिकल को जमीन पर बहा दिया जाता है, जिससे आसपास के बोरवेल का पानी पीने योग्य नहीं रहा। साथ ही दूषित हवा से रहवासियों को सांस, त्वचा व अन्य गंभीर समस्या हो रही हैं। इस पर कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।न्यू सुंदर नगर बोरसी दुर्ग निवासियों ने सड़क व नाली निर्माण कराने आवेदन दिया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि न्यू सुंदर नगर, बोरसी स्थित आर.व्ही. पेट्रोल पंप के सामने वाली गली में पक्की सड़क एवं नाली निर्माण नही किया गया है। कच्ची सड़क में बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुपहिया वाहन चालक, महिलाएं और बच्चे चोटिल हो रहे हैं। हेल्पलाइन 112 और कचरा वाहन भी इस रास्ते पर आने से मना कर देते हैं। इस संबंध में संबंधित विभाग को आवदेन प्रस्तुत किया गया है। इस पर कलेक्टर ने आयुक्त नगर निगम दुर्ग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।वृद्ध ने भूमि से अवैध कब्जा हटवाने आवेदन दिया। ग्राम अण्डा के वृद्ध ने बताया कि भूमि का सीमांकन होने के बाद भी एक अन्य व्यक्ति द्वारा भूमि पर कब्जा कर लिया गया है। भूमि पर पत्थर से घेरा डाल कब्जा किया गया है और विरोध करने पर गाली-गलौज व धमकी दी जाती है। वृद्ध ने अन्य व्यक्ति से जमीन को मुक्त कराने की मांग की। इस पर कलेक्टर ने तहसीलदार दुर्ग को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।ग्राम रहटादाह धमधा के किसानों ने मुआवजा राशि दिलाने की मांग की। किसानों ने बताया कि खेतों में बिजली विभाग द्वारा बड़ी टावर लगाकर विद्युत लाईन का प्रवाह किया जा रहा है। जिन किसानों के खेतों में टावर खड़ा किया गया है उनको मुआवजा राशि देने का आश्वासन दिया गया था, किंतु आज दिनांक तक मुआवजा राशि प्राप्त नही हुआ है। इस पर कलेक्टर ने बिजली विभाग को परीक्षण कर कार्यवाही करने को कहा। जनदर्शन कार्यक्रम में खाद्य विभाग, नगर निगम दुर्ग, रिसाली एवं भिलाई, समाज कल्याण एवं जिला पंचायत के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
- दुर्ग. छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिला प्रशासन दुर्ग के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी दुर्ग के मार्गदर्शन में आयुष विभाग द्वारा ’’हर दिन हर घर आयुर्वेद’’ थीम पर 01 से 21 सितम्बर 2025 तक विभिन्न प्रकार के आयुर्वेद जागरूकता संबंधी कार्यक्रम व गतिविधियां आयोजित किये जा रहे है जिसके अंतर्गत आज विभाग के समस्त आयुष संस्थाओं में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर में हर दिन हर घर आयुर्वेद अपनाते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने सभी को प्रेरित किया गया।अनेकों संस्थाओं में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा करते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने आमजनो को संदेश दिया। इसी प्रकार 14 सितम्बर 2025 को शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय एवं अन्य संस्थाओं में मरीजों द्वारा लिए गये उपचार से उनको हो रहे लाभ के बारे में बताते हुए स्माइली सिम्बोल को दिखाकर व्यक्त किया गया। जागरूकता हेतु प्रतिदिन समस्त आयुष संस्थाओं मे पाम्पलेट वितरण किये जा रहे है। छत्तीसगढ रजत जयंती कार्यक्रम का सफल कियान्वयन हेतु जिला आयुष अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्रवंशी द्वारा विभाग के समस्त संस्थाओं की निरंतर मानिटरिंग की जा रही है तथा अधिकारी एवं कर्मचारियों को सजगता पूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन करने आदेशित किया गया हैं।
- 0- निजी क्षेत्र के 77 पदों पर होगी भर्तीदुर्ग. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक दुर्ग में शुक्रवार 19 सितम्बर 2025 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में एक्में आटोमेशन प्राइवेट लिमिटेड दुर्ग के 17 पद (इंजीनियर, ड्राफ्टमेन, प्रोडक्शन असिस्टेंट, वेल्डर, फिटर एवं कारपेंटर) तथा जय एम्बे इमरजेंसी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के 60 पद (ड्राईवर, नर्सिंग स्टाफ), कुल 77 रिक्त पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। उक्त सभी पदों हेतु वेतन 7000 से 30,000 रूपए तक है, तथा 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, बीई/बीटेक, बीएससी नर्सिंग एवं कोई भी स्नातक शैक्षणिक योग्यताधारी आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी erojgar.cg.gov.in, chhattisgarh rozgar app एवं सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg अथवा रोजगार कार्यालय के सूचना पटल के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण/अंकसूची, पहचानपत्र (मतदाता परिचय पत्र/आधार कार्ड/पेनकार्ड/ड्रायविंग लाइसेंस/ राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।
- 0- सचेत, दामिनी एवं मेघदूत ऐप से मिलेगी पूर्व चेतावनीदुर्ग. भारत सरकार द्वारा आपदाओं जैसे (बाढ़, आकाशीय बिजली, वनीय आग, लू-ताप-घात, आदि) के बारे में जनसामान्य को पूर्व चेतावनी प्रदान करने हेतु सचेत, दामिनी एवं मेघदूत ऐप्स विकसित किये गए हैं। आपदा के समय जनसामान्य की सहायता एवं बचाव हेतु आपदा टोल फ्री नंबर 1070 जारी किया गया है। जिले के पुलिस, नगर सेना, जिला एवं तहसील स्तर के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ-साथ ग्राम पंचायत स्तर पर पटवारी, सरपंच, सचिव, शिक्षक, आशा कार्यकर्ताओं एवं आम जनसमान्य से सचेत, दामिनी एवं मेघदूत इत्यादि ऐप्स को गूगलप्ले स्टोर से डाउनलोड कर उपयोग करने का अनुरोध किया गया है। ऐप्स के साथ ही आपदा टोल फ्री नंबर 1070 का भी उपयोग कर सकते हैं।
- दुर्ग, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए 10 लाख रूपए की स्वीकृति की गई है। विधानसभा अहिवारा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा द्वारा किया जाएगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार अहिवारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकासखण्ड धमधा के ग्राम पंचायत लिमतरा में सीसी रोड निर्माण हेतु 10 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
- दुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए भिलाईनगर विधानसभा अंतर्गत तीन विकास कार्यों के लिए 06 लाख 99 हजार 838 रूपए की स्वीकृत दी है। जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्यों का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त नगर पालिका निगम भिलाई द्वारा किया जाएगा।जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार भिलाई नगर वार्ड क्र. 38 दुर्गा नगर पावर हाउस भिलाई शिव दुर्गा हनुमान मंदिर के पास 01 नग सार्वजनिक बोर खनन के लिए 1 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुर्सीपार भिलाई में 01 नग आर.ओ. वाटर कूलर हेतु 1 लाख रूपए तथा खुर्सीपार स्टेडियम के पास स्व. राजीव गांधी जी प्रतिमा के पास सार्वजनिक सौंदर्यीकरण हेतु 4 लाख 99 हजार 838 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।--
- दुर्ग,. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए निर्माण कार्य के लिए 13 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। सांसद श्री विजय बघेल द्वारा अनुशंसित उक्त कार्याे का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग द्वारा किया जाएगा।जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड दुर्ग अंतर्गत ग्राम पीपरछेड़ी में सीसी रोड निर्माण हेतु 5 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार विनायकपुर में सीसी रोड निर्माण हेतु 3 लाख 50 हजार तथा सामुदायिक भवन व मिडिल स्कूल में बाउन्ड्रीवाल निर्माण हेतु 5 लाख रूपए स्वीकृत की गयी है।
- बालोद. आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिले के गुरूर विकासखण्ड के चयनित ग्रामों में कार्ययोजना बनाने तिथि निर्धारित किया गया है। जनपद पंचायत गुरूर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि चयनित ग्रामों में आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस दौरान आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत ग्राम में सतत् मुनादी कराई जाएगी एवं दीवारों में दिवाल लेखन के साथ ही प्रस्तावित तिथि अनुसार सफल क्रियान्वयन हेतु आदि कर्मयोगी टीम के सदस्यों को सहयोग प्रदान करेंगें।उन्होंने बताया कि ग्रामों में कार्ययोजना तैयार करने हेतु आवश्यक सामग्री मानचित्र बनाने के लिए कागज की बड़ी शीट, मार्रकर, रंगीन पॉउडर, रंगोली, पत्थर छड़े या स्थानीय सामग्री तैयार करना, बैठक व्यवस्था दरी, चूना. इत्यादि सामग्री एकत्र की जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्राम पोड़ में 17 सितंबर को कार्य योजना बनाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इसी प्रकार ग्राम कोचवाही में 18 सितंबर, बड़भूम में 19 सिंतबर, कपरमेटा में 20 सितंबर, नारागांव में 22 सितंबर, बोहारडीह में 23 सितंबर, डोकला में 24 सितंबर, चिरचारी में 25 सितंबर, अर्जुनी में 26 सितंबर, बगदई में 27 सितंबर और खैरडीगी में 29 सितंबर को कार्ययोजना बनाने हेतु कार्यवाही की जाएगी।
- 0- कलेक्टर ने बैठक लेकर मेगा रोजगार मेला के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश0- रोजगार मेले में शामिल होेने के लिए रोजगार पंजीयन को आधार कार्ड से लिंक कराना अनिवार्यबालोद. बालोद जिले के अधिक से अधिक युवा-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आयोजित रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जिला मुख्यालय बालोद के गंजपारा स्थित महादेव भवन में 30 अक्टूबर 2025 को जिला स्तरीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिला स्तरीय वृहद रोजगार मेला के सफल आयोजन सुनिश्चित करने हेतु संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर आयोजन के तैयारियों के संबंध में विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वृहद रोजगार मेला में बेरोजगार युवा-युवतियों को अधिक से अधिक रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु जिले तथा राज्य एवं राज्य के बाहर के रोजगार प्रदाता संस्थानों को आमंत्रित करने के निर्देश भी दिए।इसके अलावा उन्होेंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को वृहद रोजगार मेला के सफल आयोजन हेतु कार्य योजना बनाने के निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कहा कि इस वृहद रोजगार मेला में शामिल होने हेतु युवा-युवतियों को छत्तीसगढ़ रोजगार एप्प एवं ीजजचेरूध्ध्मतवरहंतण्बहण्हवअण्पद वेबसाईट में अपना रोजगार पंजीयन कार्ड को अपडेट करना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से बारी-बारी से जानकारी लेकर आयोजन के तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, नोडल अधिकारी श्रीमती प्राची ठाकुर एवं औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने वृहद रोजगार मेला में उपस्थित लोगों के भोजन, पेयजल, साफ-सफाई आदि अन्य सभी व्यवस्थाओं के लिए बैठक में उपस्थित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मागदर्शन केन्द्र के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ रोजगार एप्प एंव वेबसाईट ीजजचेरूध्ध्मतवरहंतण्बहण्हवअण्पद में 90 हजार 877 लोगों ने अपना पंजीयन कराया है। जिसमें से अभी तक 40 हजार 724 पंजीकृत आवेदकों का आधार लिंक हो गया है। उन्होंने बताया कि शेष आवेदक वृहद रोजगार मेले में शामिल होना चाहते हैं उन्हें छत्तीसगढ़ रोजगार एप्प अथवा वेबसाईट ीजजचेरूध्ध्मतवरहंतण्बहण्हवअण्पद में रोजगार पंजीयन कार्ड को आधार से अपडेट कराना आवश्यक है। वे स्वयं अथवा नजदीकी च्वाईस सेन्टरों के माध्यम से अपना रोजगार पंजीयन कार्ड को आधार से अपडेट करा सकते हैं। इसके अलावा यदि कोई आवेदक कंपनी में रोजगार हेतु जाने के इच्छुक नही है ऐसे आवेदकों के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बालोद एवं कौशल विकास विभाग द्वारा विश्वकर्मा योजना के तहत उन्हें कौशल उन्नयन हेतु चिन्हांकित कर कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार हेतु प्रेरित किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद अथवा दूरभाष क्रमांक 07749-299509 पर संपर्क किया जा सकता है।
- 0- मरीजों को कर्मचारियों द्वारा दी जा रही है आवश्यक दवाईबालोद. जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में मरीजों को सुचारू रूप से स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में 196 उप स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित हैं। जिसमें एनएचएम कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल में होने के कारण वहाॅ पदस्थ नियमित ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरूष के द्वारा स्वास्थ्य संबंधी कार्यों का निर्वहन किया जा रहा है। जिस उप स्वास्थ्य केन्द्र में नियमित कर्मचारी पदस्थ नहीं हैं, वहाॅ वैकल्पिक व्यवस्था कर स्वास्थ्य सुविधा को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मंे नियमित डाॅक्टर, नियमित आरएमए एवं अन्य नियमित स्टाॅफ के द्वारा स्वास्थ्य सुविधा को सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रोें में बीपी शुगर एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक दवाई उपलब्ध है, जो नियमित कर्मचारी द्वारा मरीजों को समय समय पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
-
-छत्तीसगढ़ का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर किया रोशन – प्रशिक्षण हेतु जाएँगे जर्मनी (यूरोप)
रायपुर। छत्तीसगढ़ की मिट्टी एक बार फिर गौरवान्वित हुई है। गाँव किरारी (जिला सक्ती) में जन्मे और हिंदी माध्यम स्कूल से पढ़ाई शुरू करने वाले डॉ. विमल अग्रवाल ने वह कर दिखाया है, जिसकी कल्पना भी कठिन लगती थी। उन्हें दुनिया की सबसे बड़ी स्पाइन संस्था AO Spine की प्रतिष्ठित फेलोशिप के लिए चुना गया है।इस फेलोशिप में पूरे भारत से केवल कुछ ही चुनिंदा सर्जनों का चयन होता है, और उनमें छत्तीसगढ़ के डॉ. अग्रवाल का नाम शामिल होना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। इस फेलोशिप के अंतर्गत वे जल्द ही जर्मनी (यूरोप) जाकर विश्व की अत्याधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।शिक्षा और संघर्ष की कहानीडॉ. अग्रवाल ने अपनी शिक्षा का सफ़र अनेक चुनौतियों के बावजूद जारी रखा।-एमबीबीएस – एनकेपी साल्वे मेडिकल कॉलेज, नागपुर-डिप्लोमा ऑर्थोपेडिक्स – पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, रायपुर-एम.एस. ऑर्थोपेडिक्स – जेएसएस मेडिकल कॉलेज, मैसूरु-एफ.एन.बी. स्पाइन सर्जरी – सर गंगाराम हॉस्पिटल, नई दिल्लीसाधारण ग्रामीण परिवेश और सीमित साधनों से उठकर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।काशी स्पाइन हॉस्पिटल – प्रदेश का गौरवअपनी शिक्षा पूरी करने के बाद डॉ. अग्रवाल ने रायपुर में काशी स्पाइन हॉस्पिटल की स्थापना की – मध्य भारत का पहला एक्सक्लूसिव स्पाइन हॉस्पिटल।-अब तक हज़ारों मरीजों को परामर्श और सैकड़ों जटिल स्पाइन सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं।-यह प्रदेश का एकमात्र हॉस्पिटल है जहाँ एडवांस्ड स्पाइनल नेविगेशन सिस्टम जैसी अंतरराष्ट्रीय तकनीक उपलब्ध है।-यहाँ छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से भी मरीज इलाज के लिए आते हैं।- AO Spine Fellowship – एक ऐतिहासिक अवसरAO Spine Fellowship पूरी दुनिया के लिए स्पाइन सर्जरी का सर्वोच्च प्रशिक्षण मंच है। इसमें चयन होना किसी भी सर्जन के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है।डॉ. अग्रवाल अब जर्मनी (यूरोप) जाकर—रोबोटिक स्पाइन सर्जरी , नेविगेशन आधारित सर्जरी,स्पाइन एंडोस्कोपी, मिनिमली इनवेसिव स्पाइन तकनीक का गहन प्रशिक्षण लेंगे ।जर्मनी तकनीक के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी देशों में गिना जाता है। वहाँ की एडवांस्ड स्पाइन टेक्नोलॉजी को सीखकर डॉ. अग्रवाल इसे सीधे छत्तीसगढ़ के मरीजों तक पहुँचाएँगे। इससे भविष्य में प्रदेश के मरीजों को और भी अत्याधुनिक व विश्वस्तरीय उपचार अपने ही राज्य में उपलब्ध होगा।डॉ. विमल अग्रवाल का संदेश“मैं गाँव किरारी की उस मिट्टी से निकला हूँ, जहाँ से मैंने संघर्ष करना और सपने देखना सीखा। सीमित साधनों और साधारण परिवेश में पला-बढ़ा, लेकिन मेरे माता-पिता, गुरुजनों और इस मिट्टी की सीख ने मुझे आगे बढ़ने की ताकत दी। AO Spine जैसी दुनिया की सबसे बड़ी संस्था की प्रतिष्ठित फेलोशिप में मेरा चयन मेरे लिए केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि मेरे गाँव, जिला सक्ती और पूरे छत्तीसगढ़ का सम्मान है। यह सिद्ध करता है कि अगर जज़्बा और मेहनत सच्ची हो तो कोई भी सपना बड़ा नहीं होता। मेरा संकल्प है कि प्रदेश के मरीजों को अब दिल्ली, मुंबई या विदेश जाने की ज़रूरत न पड़े। वे यहीं छत्तीसगढ़ की धरती पर, अपने ही रायपुर में विश्वस्तरीय इलाज पाएँगे। यही मेरे जीवन का उद्देश्य और सबसे बड़ी साधना है।” - 0- विद्यार्थी एवं खेल प्रेमियों को अधिक से अधिक खेल गतिविधियों से जोड़ने हेतु उपाय सुनिश्चित करने को कहाबालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने रजत जयंती वर्ष के अवसर पर बालोद जिले में खेल गतिविधियों के सफल संचालन, विकास एवं विस्तार के संबंध में संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिले के खेल संघ एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर इस संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बैठक में उपस्थित खेल संघ एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ जिले में खेल गतिविधियों के सफल संचालन विकास एवं विस्तार के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए खेल संघ एवं खेल संस्थानों के प्रतिनिधियों से जिले में इस कार्य को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने हेतु आवश्यक सुझाव भी लिए।कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिले में खेल गतिविधियों के विस्तारीकरण के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं खेल प्रेमियों को अधिक से अधिक खेल गतिविधियों से जोड़ने के उपाय भी सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक सहित डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक खेल अधिकारी श्रीमती प्राची ठाकुर एवं अन्य अधिकारियों के अलावा जिले के खेल संघ एवं संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिले में क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना, सांसद खेल महोत्सव, आवश्यक खेल सामग्रियों की उपलब्धता, जिले में बहुद्देशिय इण्डोर हाॅल का निर्माण की प्रक्रिया के अलावा जिले के खेल संघ एवं संस्थाओं के मांगों के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने युवा प्रतिभाओं को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने, ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर खेल संस्कृति विकसित करने तथा फिट इण्डिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रामीण, विधानसभा स्तर एवं लोकसभा स्तर पर आयोजित सांसद खेल महोत्सव के आयोजन के तैयारियों के संबंध में भी संबंधित विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के अवसर पर जिले में ग्रामीण, विधानसभा एवं लोकसभा स्तर पर अलग-अलग अवधियों में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।इस दौरान खो-खो, कबड्डी, वालीवाॅल, दौड़, रस्सा-कस्सी, गेड़ी दौड़, गिल्ली डण्डा, लंबी कूद आदि प्रतियोगिता आयेाजित की जाएगी। इसके अंतर्गत 18 वर्ष तथा 18 से 40 वर्ष एवं 40 वर्ष से अधिक आयु के वर्ग के पुरूष एवं महिला प्रतियोगियों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कलेक्टर ने जिले में तीन स्तर पर आयोजित होने वाली सांसद खेल महोत्सव के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। इसके अलावा उन्होंने मुनादी एवं अन्य माध्यमों से सांसद खेल महोत्सव के आयोजन के समुचित प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए। श्रीमती मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगियों को खेल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए वेबसाईट http://www.sansadkhelmahotsav.in/ में 25 सितम्बर 2025 तक अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
- 0- रजिस्टेªशन की अंतिम तिथि 25 सितम्बरबालोद. सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत जिले के ग्रामीण, विधानसभा और लोकसभा स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। सांसद खेल महोत्सव का आयोजन युवा प्रतिभागियों को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने, ग्रामीण और शहरी स्तर पर खेल संस्कृति विकसित करने तथा फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कराया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि खेल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए युवाओं को वेबसाईट http://www.sansadkhelmahotsav.in/ में 25 सितम्बर 2025 तक अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।सांसद खेल महोत्सव के अवसर पर जिले में ग्रामीण, विधानसभा एवं लोकसभा स्तर पर अलग-अलग अवधियों में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस खेल महोत्सव में तीन आयु वर्गों 18 वर्ष तक, 18-40 वर्ष, और 40 वर्ष से अधिक के महिला व पुरूष प्रतिभागियों को शामिल होने का मौका मिलेगा। महोत्सव में विविध खेल और मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिसमें खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, 100 मीटर दौड़, रस्साकशी, गेड़ी दौड़, गिल्ली-डंडा, और कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल शामिल हैं। इसके साथ ही फिट इंडिया कार्निवल और मनोरंजन गतिविधियों का भी आयोजन होगा, जो प्रतिभागियों के लिए आनंददायक अनुभव लेकर आएगा।
- रायपुर. माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और रायपुर जिला प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशो के अनुरूप नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर और आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी 10 जोनों के स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा प्रतिदिन नियमित अभियान चलाकर सभी जोन क्षेत्रों के भिन्न वार्डों के विभिन्न मुख्य मार्गों में मानिटरिंग करके सड़को पर आवारा पशुओं की धरपकड़ कर उन्हें गौठानों में काउकेचर वाहन से भेजे जाने की कार्यवाही तेज गति से सतत निरंतर प्रगति पर हैइस क्रम में नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा 36 आवारा पशुओं की विभिन्न सड़क मार्गो से धरपकड़ कर उन्हें काऊकैचर वाहन की सहायता से गौठानों में भेजा गया। धरपकड़ अभियान के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा सभी 10 जोनो के विभिन्न मुख्य मार्गो में सघन अभियान चलाकर राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में विगत 44 दिनों में विभिन्न मुख्य सड़क मार्गो से 2116आवारा पशुओं की धरपकड़ कर उन्हें गौठानों में भेजा गया है.यहां उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन सतत चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान की नियमित मॉनिटरिंग महापौर, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष, आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय और स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती प्रीति सिह द्वारा की जा रही है और सभी 10 जोनों के जोन कमिश्नरों द्वारा जोन स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर आवारा पशुओं को काऊकैचर वाहनों की सहायता से गौठानों में भिजवाने की व्यवस्था दी जा रही है. धरपकड़ अभियान सतत जारी है।
- 0- महापौर मीनल चौबे, आयुक्त श्री विश्वदीप ने किया अभियंता दिवस पर सेवानिवृत्त अभियंताओं की सेवाओं को सम्मानित0- रायपुर नगर निगम के अभियंता सौभाग्यशाली है कि उन्हें प्रदेश की राजधानी को संवारने का दायित्व मिला है - महापौर मीनल चौबे0- जीवन में मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता आयुक्त श्री विश्वदीप0- संगी मितान सेवा समिति रायपुर नगर निगम ने समाज सेवा के क्षेत्र में चार प्रभावितों को त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाईरायपुर. अभियंता दिवस भारत रत्न महान अभियंता मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैय्या की 165 वीं जयंती पर संगी मितान सेवा समिति नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा नगर निगम रायपुर के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अभियंताओं की सेवाओ का सम्मान किया गया। नगर निगम रायपुर मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल सामान्य समा सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं आयुक्त श्री विश्वदीप ने श्रीफल शॉल, स्मृति चिन्ह प्रदत्त कर नगर निगम रायपुर के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अभियंता सर्वश्री राजेश शर्मा, हेमंत सोलंकी, सुभाष चंद्राकर, विनोद देवांगन, बी.एल. चंद्राकर, एस.पी त्रिपाठी, हरेन्द्र कुमार साहू, विनोद कुमार चतुर्वेदी, लोकेश चंद्रवंशी, सीबूलाल पटेल, आर.एन. पटेल, राकेश अवधिया, ललित वर्मा, के.के. शर्मा, विमल कुमार शर्मा सहित नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्य अभियंता श्री यू. के. धलेन्द्र की सेवाओ को सम्मानित किया गया।संगी मितान सेवा समिति नगर निगम रायपुर द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में चार भिन्न घटनाओं से प्रभावित 4 हितग्राहियों को त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई.कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री विश्वदीप ने भारत रत्न महान अभियंता मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैय्या की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन कर किया। संगी मितान सेवा समिति नगर निगम रायपुर के अध्यक्ष नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्रालय के ओ एस डी श्री निशीकांत वर्मा, अधीक्षण अभियंता सर्वश्री राजेश राठौर, संजय बागडे, पी. राजेश नायडू, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंताओ, सहायक अभियंताओं, उप अभियंताओं ने महापौर श्रीमती मीनल चौबे, आयुक्त श्री विश्वदीप, सूडा के मुख्यअभियंता श्री राजेश शर्मा, रायपुर नगर निगम के मुख्य अभियंता श्री यू. के. धलेन्द्र का बुके देकर मंच पर आत्मीय स्वागत किया ।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सभी अभियंताओ को भारत रत्न महान अभियंता मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैय्या की 165 वीं जयंती और अभियंता दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। महापौर ने कहा कि नगर निगम रायपुर के अभियंता राजधानी शहर रायपुर के वर्तमान है। यहां के अभियंता सौभाग्यशाली है कि उन्हें राजधानी शहर रायपुर को सजाने व संवारने का कार्यदायित्व प्राप्त हुआ है और वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा के सदुपयोग से रायपुर शहर को सुन्दर आकार देने में लगे है। महापौर ने कहा कि सभी अभियंताओ को रायपुर के लिए अच्छे से अच्छा कार्य करने जागरूक व सजग रहना चाहिए और अभियंताओ के अच्छे कार्यों के अच्छे सकारात्मक परिणाम रायपुर शहर के लिए अवश्य मिलेंगे।आयुक्त श्री विश्वदीप ने कहा कि जीवन में मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। नगर निगम में प्रत्येक अभियंता को अपना दायित्व अच्छी तरह निर्वहन करने का प्रण लेना चाहिए। सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता श्री विनोद कुमार चतुर्वेदी ने आयुक्त श्री विश्वदीप की सहज सरल कार्यप्रणाली को सराहा और सभी निगम अभियंताओं से आयुक्त श्री विश्वदीप के प्रशासनिक कार्यों से अपने कैरियर में प्रेरणाशक्ति संकल्प लेकर प्राप्त करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन कार्यपालन अभियता श्री अंशुल शर्मा जुनियर एवं अंत में आभार प्रदर्शन संगी मितान सेवा समिति नगर निगम रायपुर के अध्यक्ष नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्रालय के ओ एस डी श्री निशीकांत वर्मा ने किया, सम्मान कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम में सेवारत 100 अभियंताओं की उपस्थिति रही।
- भिलाईनगर। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत डोर-टू-डोर कचरा एकत्र करने निगम के सफाई कर्मी, ई-रिक्शा, आटो टिप्पर एवं दवाई छिड़काव की टीम सभी जोन के वार्डो में जाकर कार्य कर रहे है। वार्ड क्रं. 07 राधिका नगर एवं वार्ड क्रं. 8 कृष्णा नगर में जोन के स्वास्थ्य विभाग की टीम दुकानों में जाकर जांच कर रही है।प्रतिश्ठान संचालकों द्वारा गंदगी फैलाने, गीला एवं सूखा कचरा पृथक कर नहीं देने, सिंगलयूज प्लास्टिक रखने एवं अनुज्ञप्ति लाइसेंस नहीं रखने वालो पर कार्यवाही कर रही है। कार्यवाही सजल अग्रवाल होटल से 1000 रूपये, पहलजनीस हास्पिटल 1000 से रूपये, अपोलो फार्मेसी से 1500 रूपये, चिंटू फल सेंटर से 100 रूपये, चीर सागर डेयरी से 200 रूपये, सुरेश फल सेंटर से 100 रूपये, हिना फल सेंटर से 200 रूपये, सुनीता जनरल स्टोर से 1000 रूपये, सिंग हिन्द्र फेब्रिकेशन से 1000 रूपये, शारदा डेयरी से 1000 रूपये, ब्यूटी पार्लर से 5000 रूपये, वंदना जनरल स्टोर से 1000 रूपये एवं मां शारदा साड़ी सेंटर से 500 रूपये इस प्रकार कुल 13600 रूपये की चालानी कार्यवाही करते हुए रसीद काटकर दिया गया है। इसी तारतम्य में सहेली अलंकरण से सहायक राजस्व अधिकारी अजय शुक्ला द्वारा दिए गए नोटिस के अनुसार 55,680 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई है।
- बिलासपुर. आबकारी विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 की शेष अवधि एवं वर्ष 2026-27 के लिए देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान सकरी से संलग्न मदिरा अहाता के लिए ऑनलाईन निविदा आमंत्रित किये गये है। ऑनलाईन आवेदन 16 सितम्बर को सवेरे 10.30 से प्रारंभ होगी, जो 24 घंटे और सप्ताह के सभी सातों दिन अनवरत जारी रहेगी। ऑनलाईन आवेदन https://excise.cg.nic.in/eAhata/indes.aspx पर कर सकते है।लाइसेंस का आबंटन छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 एवं इसके अधीन बनाए गए छत्तीसगढ़ आबकारी देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री के अनुज्ञापनों के व्यवस्थापन नियम, 2018 (संशोधित) के अंतर्गत किया जाएगा। यह प्रक्रिया ऑनलाईन के माध्यम से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर निष्पादित की जाएगी। अनुज्ञप्तियों की वैधता वित्तीय वर्ष 2025-26 की शेष अवधि एवं वर्ष 2026-27 तक होगी।


.jpg)
























