हमारे गांव में सुगमता के साथ चल रही है धान खरीदी : किसान सुरेश यादव
0- 3100 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य ने बढ़ाया किसानों का मनोबल
रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी सुगमता और पारदर्शिता के साथ जारी है। किसान ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से टोकन प्राप्त कर बिना किसी परेशानी के अपना धान विक्रय कर रहे हैं। आरंग ब्लॉक के ग्राम मंदिर हसौद के किसान श्री सुरेश कुमार यादव ने ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित, मंदिर हसौद केंद्र में 150 क्विंटल धान का विक्रय किया।
श्री यादव ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन टोकन सुविधा का लाभ लेते हुए निर्धारित तिथि पर धान विक्रय किया। उन्होंने कहा कि ज़िले में चल रही धान खरीदी में हम किसानों को धान विक्रय करने के 48 घंटे के भीतर ही हमारे बैंक खाते में भुगतान मिल रहा है। मैं इन रुपयों का उपयोग अपने बच्चों की पढ़ाई और कृषि कार्यों में करता हूँ। मुझे धान खरीदी केंद्र में हमाल, बारदाना सहित अन्य सभी सुविधाएं मिली। सरकार द्वारा 3100 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर खरीदी से किसानों का मनोबल बढ़ा है, इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का सभी किसानों की ओर से आभार व्यक्त करता हूँ।


.jpg)




.jpg)
.jpg)
.jpg)
Leave A Comment