- Home
- छत्तीसगढ़
-
-दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित हुआ साउथ एशिया ट्रेवल एंड टूरिज्म एक्सपो 2025
रायपुर। दक्षिण एशिया के सबसे बड़े ट्रैवल एक्सपो SATTE ( साउथ एशिया ट्रेवल एंड टूरिज्म एक्सपो) 2025 में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। 19 से 21 फरवरी 2025 तक आयोजित इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को प्रमोट करने के लिए एक विशेष स्टॉल लगाया गया, जिसने देशभर के टूर ऑपरेटर्स, निवेशकों और पर्यटकों का ध्यान आकर्षित किया। एक्सपो के दौरान छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने विभिन्न राज्यों से आए पर्यटन विभाग के अधिकारियों और टूर ऑपरेटर्स से मुलाकात की। श्री आचार्य ने एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से चित्रकोट जलप्रपात, बारनवापारा अभयारण्य, बस्तर की गुफाएं, सिरपुर, मैनपाट सहित राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास और निवेश के अवसरों पर भी प्रकाश डाला। विवेक आचार्य ने कहा, "छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की पर्यटन नीतियां इसे एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में उभरने में मदद कर रही हैं।" उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पर्यटकों और निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल बनाने हेतु कई नई योजनाओं पर कार्य कर रही है।SATTE 2025 में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड का स्टॉल एक्सपो के आकर्षण का केंद्र बना रहा, जहां बड़ी संख्या में टूर एंड ट्रैवल एजेंसियों, उद्योग विशेषज्ञों और पर्यटन प्रेमियों ने भाग लिया। एक्सपो में छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और संभावनाओं को लेकर उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली, जिससे यह साफ है कि राज्य जल्द ही देश के शीर्ष पर्यटन स्थलों में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।विभिन्न राज्यों के टूर ऑपरेटरर्स और ट्रेवेल एजेंटस ने SATTE ( साउथ एशिया ट्रेवल एंड टूरिज्म एक्सपो) के स्टाल में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के साथ अपना स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी कराया ताकि टूरिज्म बोर्ड की नीतियों के तहत उन्हें टूरिज्म बुकिंग का लाभ मिल सके और दूसरे राज्यों के पर्यटक अधिक से अधिक संख्या में छत्तीसगढ़ के आकर्षक पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी कर सकें। इस छोटी सी शुरूवात ने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के लिए भविष्य की सार्थक संभावनाओं के द्वार खोले हैं।दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के महाप्रबंधक श्री वेदव्रत सिरमौर, उप महाप्रबंधक श्री संदीप ठाकुर एवं विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने टूर एंड ट्रैवल एजेंसियों, सरकारी अधिकारियों और निवेशकों से मुलाकात कर राज्य के पर्यटन स्थलों, योजनाओं और निवेश के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की।
-
रायपुर/ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज नवा रायपुर, अटल नगर में निर्माणाधीन नवीन विधानसभा भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली और दिशानिर्देश दिए।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा सदन, सचिवालय, मुख्यमंत्री कार्यालय, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष के कक्ष, सेंट्रल हॉल एवं लाइब्रेरी के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रीगणों के कक्ष, मीटिंग हॉल, लाउंज, कैंटीन, ऑडिटोरियम सहित विधानसभा भवन के अन्य महत्वपूर्ण निर्माणाधीन कक्षों की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त की।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि नवा रायपुर में बन रहा नवीन विधानसभा भवन न केवल आधुनिकतम सुविधाओं से युक्त होगा, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक परंपराओं को भी दर्शाएगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को गुणवत्ता की उत्कृष्टता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि नया विधानसभा भवन छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाएगा। इसमें विधायी कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आधुनिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, वन एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा सहित अन्य मंत्रीगण, विधायकगण, विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। -
1.05 लाख किसानों को मिला फायदा*
बिलासपुर/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त की राशि जारी किया गया । उक्त हेतु भागलपुर (बिहार) में वृहद किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसका प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से किया गया । दिवस को ‘‘किसान सम्मान समारोह‘‘ के रूप में मनाया गया ।जिला स्तर पर कृषि महाविद्यालय बिलासपुर के आडिटोरियम में जिला स्तरीय किसान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी एवं विशिष्ट अतिथि श्री अरूण सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, श्री दीपक सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि, श्री अनिल कौशिक सहायक संचालक कृषि, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र, विभागीय अधिकारीगण एवं मैदानी स्तर पर स्थानीय जन प्रतिनिधियों की सहभागिता रही है । इसी प्रकार विकासखण्ड स्तर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में तथा ग्राम स्तर पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मुख्यालय एवं पंचायत भवन किसान सम्मान समारोह ‘‘ मनाया गया । विदित हो कि पी.एम.किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत जिले के 104977 किसानों को उनके बैंक खाते में कुल 22.21 करोड़ राशि का सीधा हस्तातंरण किया गया।पटेल/77/297--00-- -
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
9 वां किस्त की राशि हस्तांतरण का सजीव प्रसारण
*कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ) दुर्ग में*दुर्ग / कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ) दुर्ग में 24 फरवरी, 2025 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 19 वां किस्त के तहत देश भर के 9.8 करोड़ किसानों को कुल 22 हजार करोड़ रूपये सीधे किसानों के खाातों में स्थानांतरित किये गये। उक्त राशि हस्तांतरण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भागलपुर बिहार में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। इस अवसर पर पीएम वेबकास्ट का सजीव प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ) दुर्ग में किया गया। कार्यक्रम में सहायक संचालक कृषि दुर्ग श्रीमती पुष्पा राजेन्द्रन व ग्राम कुरूदडीह के प्रगतिशील कृषक एवं जनप्रतिनिधि श्री देवानंद वर्मा, उपस्थित थे।कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. विजय जैन, कृषि विभाग के अधिकारी तथा जिले के 89 कृषक बंधु व महिलाओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर कृषक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया जिसमें कृषकों के लिए नवीन कृषि तकनीकी का प्रदर्शन किया गया। कृषकों को सशक्त बनाने की कड़ी में केन्द्र सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कृषि हेतु क्रियान्वित योजनाओं की रूपरेखा बताई गई।प्रधानमंत्री द्वारा अपने सम्बोधन में देश के कृषकों को सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए विशेष जोर दिया गया एवं कृषि औद्योगिक तकनीकियों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करने कहा गया जिससे विकसित भारत के संकल्प को मजबूती मिले। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. ललिता रामटेके, प्रक्षेत्र प्रबंधक डॉ. आरती टिकरिहा, सृष्टि तिवारी तथा सुश्री हर्षना चंद्राकर एवं कृषि विभाग से श्री मुकेश, श्री रौशन शर्मा, श्रीमती सोनल शर्मा उपस्थित थे। -
- एनसीसी-एनएसएस को भी लाभ
-माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शिक्षा विभाग से 25 मार्च तक मांगी सूची
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10 वीं एवं 12 वीं के स्पोर्ट्स स्टूडेंट्स को बोर्ड परीक्षा में 10 से 20 तक बोनस अंक दिए जाएंगे। एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, साक्षरता कार्यक्रम के स्वयंसेवक एवं अन्य चयनित गतिविधियों में शामिल छात्रों को भी बोनस अंक का लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने इसके लिए शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर खिलाड़ियों की सूची मांगी है। राज्य स्तरीय खेलों में भाग लेने वाले छात्रों को 10 अंक, राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी करने वालों को 15 अंक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को 20 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जिला शिक्षा अधिकारियों और शिक्षा विभाग के अफसरों को निर्देशित किया है कि अपने क्षेत्र के स्कूलों से पात्र छात्रों की सूची निर्धारित समय तक माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय भेजें, ताकि परीक्षा के दौरान बोनस अंक जोड़ने की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सत्र 2024-25 की बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों को खेल और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बोनस अंक देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए सभी स्कूलों से पात्र विद्यार्थियों की सूची 25 मार्च 2025 तक मांगी गई है।इस योजना के तहत केवल भारतीय ओलंपिक संघ, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और अन्य मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा प्रमाणित प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र ही पात्र होंगे। इसके अलावा, एनसीसी के आरडी परेड, वायु सैनिक, नौसेना और थल सेना कैंप में भाग लेने वाले कैडेट्स को भी अंक दिए जाएंगे। इस निर्णय का उद्देश्य छात्रों को खेलों और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना है।
-
*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की*
*_कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम हुए शामिल _*रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पी.एम. किसान सम्मान निधि अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के किसानों को 22,000 करोड़ की किसान सम्मान निधि की 19वीं किश्त आनलाईन हस्तातंरित की। कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री राम विचार नेताम ने की। इस अवसर पर कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर.आर. सक्सेना, संचालक कृषि डॉ. सारांश मित्तर, कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक, शिक्षक, अधिकारी एवं कृषि विभाग के अधिकारीगण उपास्थित थे। कार्यक्रम में रायपुर, बलोदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा एवं मुंगेली जिले के लगभग 1500 कृषक भी उपस्थित थे।हाईब्रीड मोड पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ऐसे पवित्र अवसर पर पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करना उनके लिए सौभाग्य की बात है और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से लगभग 22,000 करोड़ रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को अच्छे बीज, पर्याप्त और सस्ते उर्वरक, सिंचाई की सुविधाएं, पशुओं को बीमारियों से बचाने और आपदाओं के दौरान नुकसान से बचाने की जरूरत है। श्री मोदी ने कहा कि महामारी के बड़े संकट के दौरान भी सरकार ने सुनिश्चित किया कि किसानों को उर्वरकों की कोई कमी न हो। प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि योजना की शुरुआत के बाद से छह वर्षों में लगभग 3,7 लाख करोड़ सीधे किसानों के खातों में स्थानांतरित किए गए हैं।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की कृषक हितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन के कारण छत्तीसगढ़ की खेती किसानी में खुशहाली आई है। उन्होंने बताया कि पी.एम. किसान सम्मान निधि की 19वीं किश्त में प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों को लगभग 600 करोड़ रूपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में हस्तानंतरित किया गया है। उन्होंने इस अवसर पर कृषि विभाग की योजनाओं से लाभान्वित तीन कृषकों को 1.50 लाख का चेक प्रदान किया। कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि किसानों को धान के अलावा अन्य फसलों की खेती करनी चाहिए जिससे किसानों को अधिक लाभ प्राप्त हो सकेगा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ के कृषकों से आव्हान किया कि वे लघु धान्य फसलों की खेती अधिक से अधिक रकबे में करें। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त 27 कृषि विज्ञान केन्द्रों में पी.एम. किसान सम्मान निधि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का ऑनलाईन प्रसारण किया गया। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्रों में 6 हजार से अधिक कृषकों ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना। -
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि अब तो कांग्रेस के पास अब यह बहाना भी नहीं बचा है कि ईवीएम पर कुछ बोल सके, क्योंकि पंचायत चुनाव बैलेट पेपर में हुए हैं और उनमें भी भाजपा ने लगभग 80 प्रतिशत स्थानों पर जीत दर्ज की है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सोमवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा के अधिकृत व समर्थित कार्यकर्ता 433 में से लगभग 325 स्थानों पर जीतकर आ रहे है। जिसमें पहले चरण के 160 में से 119, दूसरे के चरण के 126 में से 97 और तीसरे चरण के प्राप्त 147 में से 103 इस तरह प्राप्त अभी तक कुल 433 परिणाम में से 319 परिणाम भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में रहे हैं । जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर भी भाजपा लगभग 80 फीसदी स्थानों पर जीतकर आएंगे। इसी प्रकार जनपद और ग्राम पंचायतों में भी भाजपा ने ऐतिहासिक सफलता अर्जित की है। श्री शर्मा ने कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन व सवा साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों पर जनता के विश्वास की मुहर है। ग्रामीण क्षेत्रों में विकासात्मक और सुधारात्मक कार्यों के साथ-साथ भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति अपनाई गई है और आज शराब, कोयला पीएससी घोटाले करने वाले जेल में बंद हैं। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता यह स्पष्टत: देख रही है कि विनम्रता के साथ बिना ज्यादा बोले बहुत बड़े-बड़े काम कर रही है। महतारी वंदन, धान खरीदी, बकाया बोनस भुगतान, प्रधानमंत्री आवास , भूमिहीन कषि मजदूरों को 10 हजार रुपए सालाना देने, पीएम जनमन जैसी अनेक योजनाओं का आँकड़ेवार ब्योरा देते हुए श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं ने, किसान ने , जनता ने भाजपा पर पूर्ण विश्वास जताया है। इसीलिए जनता का भाजपा और उसकी सरकार पर यह विश्वास दृढ़ हुआ है कि हम चुनावी लाभ के लिए काम नहीं करते। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि जनता ने जो अगाध विश्वास व्यक्त किया है, उसे देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने स्पष्ट कहा है कि अब हमें और मेहनत करने की जरूरत है और जनता के विश्वास पर और खरा उतरने की आवश्यकता है अब हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है तथा हमें और अधिक परिश्रम व काम करना है। श्री शर्मा ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि जिन गाँवों में पहले मतदान नहीं हो पाता था, ऐसे धुर नक्सली क्षेत्रों में पहली बार रिकॉर्ड मतदान होना शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि यह मतदान बताता है कि वहां अब भारत का संविधान पहुंच रहा है वे किसी विदेशी सोच के अधीन नहीं रहेंगे। वे अभी भारत के संविधान के साथ स्वतंत्र होकर स्वाभिमान के साथ खड़े हैं । उन्होंने भाजपा के इस रिकॉर्ड तोड़ जीत के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव , पंचायत चुनाव प्रभारी सौरभ सिंह व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी साधुवाद दिया। कांग्रेस के जीत के दावे पर जवाब देते हुए विजय शर्मा ने कहा की नगरी निकाय चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो गया है जिला पंचायत के चुनाव में विधानसभा के समान 10000 से अधिक वोटो से वे हार रहे हैं। इसके बाद भी अगर कांग्रेस दावा कर रही है तो तर्कहीन, अर्थहीन और आधारहीन बातों का जवाब जनता दे चुकी है। पत्रकार वार्ता के दौरान पंचायत चुनाव समिति के प्रदेश प्रभारी सौरभ सिंह व सदस्य अनुराग अग्रवाल उपस्थित रहे।
-
जुम्बा, योग विविध गतिविधियां मेडिकल कैम्प, साइकिल चलाना़, खेल स्पर्धाएं आदि सकारात्मक आयोजन, बाकी शहरों में एक दिन आयोजन होता है, रायपुर में 2 दिवसीय आयोजन होगा
रायपुर/नगर पालिक निगम रायपुर के अंतर्गत राहगीरी फाउंडेशन के सहयोग से रायपुर शहर में सड़क सुरक्षा - पर्यावरण जागरूकता हेतु दो दिवसीय राहगीरी दिवस दिनांक 1 मार्च को संध्या 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक और दिनांक 2 मार्च को सुबह 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक राजधानी शहर के जी ई मार्ग पर साइंस कॉलेज के गेट के सामने से पण्डित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के गेट के सामने तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन में जुंबा, योग, विविध गतिविधियां, चिकित्सा शिविर, साइकिल चलाना, खेल प्रतियोगिता जैसी सकारात्मक गतिविधियां की जायेंगी।राहगीरी फाउंडेशन, जो कि देश के कई शहरों जैसे गुरुग्राम, दिल्ली में राहगीरी दिवस का आयोजन कर नागरिकों को सड़क सुरक्षा, पर्यावरण जागरूकता, सांस्कृतिक गतिविधि, खेल गतिविधि, फिटनेस गतिविधि, प्रतियोगिता आदि के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गो को साथ लाने का कार्य कर रहा है। उल्लेखनीय है कि राहगीरी दिवस के दिन शहर के किसी सड़क या स्थल को नो व्हीकल जोन घोषित कर उपरोक्त आयोजन किए जाते है।बाकी शहरो में राहगीरी दिवस केवल एक दिन का आयोजित किया जाता है, लेकिन रायपुर शहर में सर्वप्रथम राहगीरी फाउंडेशन द्वारा दो दिवसीय राहगीरी दिवस कार्यक्रम का आयोजन राजधानी शहर रायपुर के जीई मार्ग में साइंस कॉलेज गेट के सामने से पण्डित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के गेट तक दिनांक 1 मार्च को संध्या 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक और दिनांक 2 मार्च को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा। जिसमें राजधानी शहर रायपुर के सभी नागरिकों , विशैष रूप से युवाओं से प्रत्यक्ष लाभ हेतु दो दिवसीय राहगीरी दिवस आयोजन में अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की गयी है। -
भिलाई/नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण में हमारा भिलाई शहर अव्वल आए। इसलिए विभिन्न प्रकार की स्वच्छता की गतिविधियों की जा रही है। इसी तारतम में नगर निगम भिलाई के कुसुम कानून उद्यान में कबाड़ में पड़ी साइकिलों को आकर्षक बनाकर के सेल्फी जोन बनाया गया है। जो सबके लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वही साइकिल है जिसे हम चलाएं, जब पुरानी हो गई तो उसे हम फेंक दिए। नगर निगम भिलाई उसी का एक मॉडल बना करके आपके सामने सेल्फी जोन के रूप में निर्मित किया है। स्वच्छ भारत अभियान में प्रमुख चौक चौराहों पर नगर निगम भिलाई द्वारा डस्टबिन रखा जा रहा है।
जहां पर गंदगी लोग फेकते थे, उसी जगह को साफ करके उसे और आकर्षक बनाया जा रहा है। वहां पर टाइल्स लगाया जा रहा है। स्लोगन लिखा जा रहा है। उसे व्यवस्थित बनाया जा रहा है। हमको आपको पता नहीं चल रहा कि वहां पर कभी कचरा फेंका जाता था। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल ने सबसे सहयोग के अपील की है। अगर इंदौर शहर स्वच्छता में पूरे भारत में नंबर वन है। इसमें वहां के नागरिकों का बहुत बड़ा योगदान है। हम सब लोग मिलकर के अगर ठान ले तो हमारा भिलाई भी टॉप टेन में आ जाएगा। इसके लिए हर नागरिक को प्रयास करना होगा। -
बिलासपुर/कलेक्टर श्री अवनीश शरण की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति जिला चिकित्सालय की कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की बैठक 28 फरवरी को दोपहर 02ः00 बजे जिला चिकित्सालय के सभागृह मातृ एवं शिशु अस्पताल के तृतीय तल में आयोजित की गई है। बैठक में संबंधित अधिकारियों को उपस्थित होने निर्देश दिए गए हैं।
- -
-नगरीय निकायों में सभापति और उपाध्यक्ष चुनाव के परिप्रेक्ष्य में भाजपा की बैठक वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शनरायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में नगर निगमों के सभापति और नगरपालिकाओं-नगर पंचायतों में उपाध्यक्ष चुनाव के परिप्रेक्ष्य में एक जरूरी बैठक भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में सोमवार को रखी गई। बैठक में सम्भाग प्रभारी-सह प्रभारी, नगरीय निकाय चुनाव की दृष्टि से जिला प्रभारी-सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष, नगर निगमों के संगठन प्रभारी-सह प्रभारी (चुनाव-2025), नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायत के नियुक्त पर्यवेक्षक और नगरीय निकाय की प्रदेशस्तरीय टीम ने शिरकत की।भाजपा सोच-समझकर वादे करती है, जो वादे किए हैं उन्हें शत-प्रतिशत पूरा करेंगे : मुख्यमंत्री सायप्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत हमारे शीर्ष नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। हमें मिल रहा सम्मान स्वागत सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत है। जो सफलता भाजपा ने हासिल की है वो पहले कभी नहीं मिली थी। प्रदेश के हर कोने में हमने विकास कार्य शुरू किए हैं। हमारे रोड शो में जैसी भीड़ उमड़ रही थी उससे ही जीत का विश्वास हो गया था। हमारे वरिष्ठ नेता शिवप्रकाश जी प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन जी का भी लागतार मार्गदर्शन मिलता रहा। कई जगहों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशियों घोषित नहीं कर पाई। जनता का अपार आशीर्वाद हमारी जिम्मेदारी और बढ़ाता है, हम उस पर पूरी तरह खरे उतरेंगे,जनता के कार्यों के लिए हम दिन-रात काम करेंगे, कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। भाजपा कांग्रेस की तरह नहीं है। कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए कुछ भी वादे करती है और इसे पूरा नहीं करती परन्तु भाजपा सोच-समझकर वादे करती है जो भी वादे किए गए उसे भाजपा शत-प्रतिशत पूरा करेगी।पंचायत से पार्लियामेंट भाजपा का परचम लहराने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं की मेहनत से हासिल कर लिया : देवभाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि हम सबने लक्ष्य रखा था जो एक बड़ी चुनौती था कि पंचायत से पार्लियामेंट भाजपा का परचम लहराना चाहिए आप सबकी मेहनत से ये हासिल कर लिया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा की है, इसके लिए मैं अध्यक्ष के नाते हाथ जोड़कर सबका अभिनंदन करता हूं। प्रदेश में लगातार विकास के कार्य हुए व लोगों ने इस बात को महसूस किया कि जो भाजपा कहती है वो करती है। मोदी जी की गारंटी को जिस प्रकार विष्णु देव साय सरकार ने नीचे तक पहुंचाया है यह जीत उसका प्रभाव है।जनता के विकास पर मुहर लगाई है।जनता का हम बहुत बहुत अभिनंदन करते है। पंचायत चुनाव के 33 जिलों में 30 जिलों में भाजपा प्रचंड जीत की ओर है ये एक बड़ा जनादेश है। भाजपा के कमल फूल के सामने कांग्रेस कहीं दिखाई नहीं दी। छत्तीसगढ़ की यह जीत पूरे देश में हुई बड़ी जीतों में एक है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी इस हेतु छत्तीसगढ़ भाजपा को बधाई दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा जनता के आशीर्वाद से हम सब एक बड़े फलदार वृक्ष बन चुके है जो वृक्ष जितना फलदार होता है उतना झुका हुआ होता है इसी प्रणाली से हम सब कार्य करेंगे। श्री देव ने कहा कि नगर निगम सभापति ,नगर पालिका उपाध्यक्ष के लिए 4 से 6 मार्च, नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 9 से 11 मार्च तक हमें सारी प्रकिया को पूर्ण करना है।भाजपा की जीत संगठन और सरकार के तालमेल का परिणाम, हमारा जनाधार लगातार बढ़ रहा : सावप्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सभी के सार्थक प्रयास से छत्तीसगढ़ में इतिहास रचने का काम हुआ है। जो नतीजे आए हैं, जिससे कांग्रेस के मुंह से आवाज आ रही है अरे दादा रे ये क्या हो गया? 10 नगर निगम में हमने कांग्रेस को शून्य पर आउट किया है, 3200 वार्डो में से 1868 वार्ड में भाजपा की जीत हुई है जो संगठन और सरकार के तालमेल का परिणाम है। हमारा जनाधार लगातार बढ़ रहा है। विधासनभा में 46 प्रतिशत लोकसभा में 52 प्रतिशत और नगरीय निकाय चुनाव में 56 प्रतिशत वोट हमें मिले हैं। हम लगातार अपने रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं।भाजपा ने 85 प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया, लेकिन 15 प्रतिशत कांग्रेस के पक्ष में आए नतीजों की भी हम समीक्षा करेंगे : जम्वालभाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने सभी को जीत को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत एक विराट जीत है। सरकार की नीतियां अब हर घर तक पहुंचे इसके लिए हम सबको कार्य करना है। छत्तीसगढ़ को कांग्रेस का प्रभाव क्षेत्र कहा जाता था लेकिन भाजपा ने वो प्रभाव खत्म कर दिया है। जनप्रतिनिधियों का भी अभ्यास वर्ग किया जाएगा जिससे वो पूरी ताकत से जनता की सेवा कर सके। प्रशिक्षण देकर उन्हें ज्यादा से ज्यादा काम करने की प्रेरणा देंगे व सभी अपनी विचारधारा को साथ लेकर चले इसे सुनिश्चित किया जाएगा। भाजपा ने 85 प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया है लेकिन 15 प्रतिशत जो कांग्रेस के पक्ष में आया भाजपा उसकी भी समीक्षा करेगी और आगामी चुनावों में शत प्रतिशत रिजल्ट सुनिश्चित करेगी।भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने निगम के सभापति सहित अन्य सभी बाकी कार्यों हेतु, आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने टीम भावना की मिसाल कायम की : सवन्नीनगरीय निकाय चुनाव समिति के प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र सिंह सवन्नी ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने टीम भावना की मिसाल कायम की। विष्णु देव साय सरकार ने मोदी जी की गारंटी पूरा करने का रिकॉर्ड कायम किया। जनता ने उनके नेतृत्व पर विश्वास जताया। श्री सवन्नी ने बताया कि निकाय चुनावों में भाजपा ने सभी 10 नगर निगमों, 49 में से 35 नगरपालिकाओं और 114 में से 81 नगर पंचायतों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है। श्री सवन्नी ने प्रदेश टीम द्वारा अपने दायित्वों का शत प्रतिशत निर्वहन कर रिकॉर्ड रचने के लिए प्रदेश टीम का आभार व्यक्त किया और विस्तार से आगमी कार्ययोजना हेतु मार्गदर्शन किया।ये रहे उपस्थितबैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा, प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा, निकाय चुनाव समिति प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र सिंह सवन्नी, पंचायत चुनाव समिति प्रदेश प्रभारी सौरभ सिंह सहित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सांसद द्वय संतोष पाण्डेय व रूपकुमारी चौधरी, विधायक मोती राम साहू,पुरंदर मिश्रा ,प्रफुल्ल विश्वकर्मा, छगन मूंदड़ा, दीपक म्हस्के, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी आदि उपस्थित रहे। बैठक की कार्यवाही का संचालन प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने और आभार प्रदर्शन प्रदेश महामंत्री रामजी भारती ने किया। - रायपुर, / छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज सदन में राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया है।छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सदन को संबोधित करते हुए राज्यपाल डेका ने राज्य सरकार की एक साल की उपलब्धियों को रेखांकित किया.विधानसभा पहुंचने पर राज्यपाल श्री डेका का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने स्वागत किया।अभिभाषण का मूल पाठ इस प्रकार है-:माननीय सदस्यगण,छत्तीसगढ़ विधानसभा के वर्ष 2025 में आयोजित इस प्रथम सत्र में आप सभी का हार्दिक अभिनंदन है। आप सभी को इसके लिए बहुत सारी शुभकामनाएँ।2. यह विधानसभा गणतंत्र का मंदिर है। यहाँ संविधान की पूजा होती है। मुझे खुशी है कि सदस्यगण अपनी पूरी क्षमता के साथ यहाँ अपने संवैधानिक दायित्वों को निभा रहे हैं। अपने क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में आम जनता की आवाज इस फोरम में रख रहे हैं।3. विकसित देशों की सूची में शामिल होने, भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ तैयार करने मेरी सरकार कड़ी मेहनत कर रही है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने मेरी सरकार ने जनप्रतिनिधियों, विशेषज्ञों तथा आम जनता का फीडबैक लेकर आर्थिक-सामाजिक-सांस्कृतिक विकास के लिए बारीकी से रणनीति तैयार की है और इस पर अमल कर रही है।4. यह वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना का रजत जयंती वर्ष है। यह हमारी विधानसभा का भी रजत जयंती वर्ष है। छत्तीसगढ़ में विकास की बुनियाद को मजबूत करने छत्तीसगढ़ विधानसभा का हिस्सा रहे सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान है। सुखद संयोग यह है कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का भी यह जन्मशताब्दी वर्ष है। मेरी सरकार इसे अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रही है। इन 25 सालों में छत्तीसगढ़ में विकास की जो भव्य इमारतें खड़ी हुई हैं, उनमें पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी तथा यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मार्गदर्शन और सोच नजर आती है।5. अटल जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया। बीते 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ में मानव संसाधन तथा अधोसंरचना विकास के बड़े कार्य हुए। कुछ साल की बाधा और कमजोर प्रगति के बाद यह विकास प्रक्रिया पुनः तेज हुई। मेरी सरकार ने लंबित पड़ी परियोजनाओं को पुनः आरंभ कराया और सुस्त पड़ गई प्रदेश की अर्थव्यवस्था में पुनः संजीवनी देने का कार्य किया।6. मेरी सरकार ने एक वर्ष पूरे कर लिये हैं। मेरी सरकार ने इस मौके को जनादेश परब के रूप में मनाया और जनता को अपने साल भर के काम का लेखा-जोखा दिया। मेरी सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प लेकर काम कर रही है। इसे पूरा करने हर साल किये गये प्रयासों का जनादेश परब के मौके पर लेखा-जोखा मेरी सरकार प्रस्तुत करेगी। लोकतंत्र की जड़ों की मजबूती जनता से निरंतर संवाद पर निर्भर करती है। जनता के प्रति अपनी जवाबदेही की इसी भावना को मूर्त रूप देने यह नई लोकतांत्रिक परंपरा आरंभ की गई है।7. नगरीय निकायों में अब नई निर्वाचित सरकार चुनी गई है। अब प्रदेश को ट्रिपल इंजन की सरकार मिल गई है। केंद्र, राज्य तथा स्थानीय निकायों में बेहतर समन्वय होने से निश्चित ही बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। स्वाभाविक रूप से इससे प्रदेश के विकास की गति में तीव्र वृद्धि होगी।8. मेरी सरकार ने नगरीय निकायों में महापौर और अध्यक्ष के लिए प्रत्यक्ष निर्वाचन की परंपरा पुनः आरंभ की। इसके चलते जनता को महापौर के लिए अपने प्रतिनिधियों के प्रत्यक्ष निर्वाचन का पुनः अधिकार मिला। लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने की दिशा में यह कदम प्रभावी साबित हुआ है।9. मेरी सरकार ने इस अवधि में पूरी संवेदनशीलता के साथ हर वर्ग के विकास के लिए हितकारी निर्णय लिये हैं। इन निर्णयों से किसान भाइयों के चेहरों पर खुशी और उत्साह नजर आता है। माताओं-बहनों में भरपूर उत्साह है। भ्रष्टाचार मुक्त प्रतियोगी परीक्षाएँ आयोजित होने और स्टार्टअप के प्रति बेहतर इकोसिस्टम निर्मित होने से युवावर्ग भरपूर ऊर्जा से भरा हुआ है। जनजातीय संग्राहकों को वनोपज के अच्छे दाम मिल रहे हैं। हमारे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा तेजी से लिए गये एक्शन और एरिया डॉमिनेशन की वजह से आज नक्सलवाद बस्तर में आखिरी साँसें ले रहा है। सरकार की कार्यप्रणाली में डिजिटल गवर्नेंस को अपनाकर मेरी सरकार ने पारदर्शिता सुनिश्चित की है।10. मेरी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता किसानों का संतोष है। इस खरीफ वर्ष में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 52 हजार करोड रुपए से अधिक की राशि किसानों के खाते में अंतरित की गई। इसके साथ ही मेरी सरकार ने बीते 14 महीने में लगभग 1 लाख करोड़ रुपए की राशि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किसानों के खाते में अंतरित की है। मेरी सरकार ने किसानों से किये गये वायदे के अनुरूप 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से तथा 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की। मेरी सरकार की प्रोत्साहक नीतियों के चलते इस साल धान खरीदी ने रिकॉर्ड आंकड़ा छू लिया। 25 लाख 49 हजार किसानों से 149 लाख 25 हजार मीट्रिक टन धान खरीदा गया। भूमिहीन कृषि श्रमिकों के लिए मेरी सरकार ने ‘दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ आरंभ की है। इस वर्ष 5 लाख 62 हजार भूमिहीन किसानों को 10-10 हजार रुपए की राशि दी गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से 24 लाख 31 हजार 993 किसान लाभान्वित हो रहे हैं। मुझे यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि मेरी सरकार की किसान हितैषी नीतियों के चलते राज्य में किसानों की संख्या बढी है। इसी के चलते प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की प्राथमिकता श्रेणी में राज्य के लाभान्वित होने वाले किसानों की संख्या अब बढ़कर 25 लाख 9 हजार 514 हो गई है। इस तरह से 77 हजार 500 से अधिक नये किसान योजना से लाभान्वित होने के दायरे में आए हैं।11. मेरी सरकार खेती-किसानी को हाइटेक करने की दिशा में कार्य कर रही है। फसल का उचित दाम मिलने से किसान भाइयों को पर्याप्त बचत हो रही है। मेरी सरकार के प्रोत्साहन और अपनी बचत के चलते किसान भाई तेजी से कृषि यंत्रों की खरीदी कर रहे हैं। इस बार रिकॉर्ड संख्या में ट्रैक्टर की बिक्री हुई है।12. मेरी सरकार क्लाइमेट चेंज से जुड़ी चुनौतियों को समझती है। इसके अनुरूप खेती-किसानी को सहेजने ऐसे बीज तैयार किये जा रहे हैं, जो मौसम की मार झेल सकें, अधिक उत्पादन कर सकें। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए मेरी सरकार प्रतिबद्ध है। मेरी सरकार ने जैविक खेती मिशन अंतर्गत अब तक 22 हजार 180 हेक्टेयर रकबे का जैविक जीपीएस प्रमाणीकरण कर 39 हजार 950 किसानों को लाभान्वित किया है। मेरी सरकार फसल वैविध्यकरण को बढ़ावा देने के लिए भी कार्य कर रही है।13. छत्तीसगढ़ शक्तिपूजा का केंद्र है। मेरी सरकार माताओं-बहनों के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए महीने की पहली तारीख को ‘महतारी वंदन योजना’ की एक हजार रुपए की राशि 69 लाख 54 हजार माताओं-बहनों के खाते में दी जाती है। इन माताओं-बहनों के लिए एक हजार रुपए की राशि बहुत मायने रखती है। माताएं-बहनें इससे अपने लिए और बच्चों के लिए छोटी-छोटी खुशियां खरीदती हैं। उनके लिए अच्छी शिक्षा का इंतजाम करती हैं। इलाज के लिए दवा खरीदती हैं।14. ‘महतारी वंदन योजना’ की इस राशि का उपयोग वे बचत के लिए भी कर रही हैं। बड़े पैमाने में पोस्ट ऑफिस में माताओं-बहनों ने खाते खोले हैं। जब हम माताओं-बहनों को सशक्त करते हैं, तो पूरा परिवार सशक्त होता है। परिवार से समाज और समाज से राष्ट्र सशक्त होता है।15. मेरी सरकार स्वसहायता समूहों को आगे बढ़ाने प्रतिबद्ध है। इन्हें आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराने छत्तीसगढ़ महिला कोष से अब तक 42 हजार 258 समूहों को 122 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। वर्ष 2024-25 में 220 समूहों को 2 करोड़ 69 लाख रुपए का ऋण वितरित किया गया है।16. स्व-सहायता समूहों को आगे बढ़ाने से प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी तेजी से सशक्त हो रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में एसआरएलएम अंतर्गत 68 हजार से अधिक स्व-सहायता समूहों को 1108 करोड़ रूपए का ऋण बैंकों के माध्यम से वितरित किया गया है। इसके साथ ही समुदाय आधारित संवहनीय कृषि से 11 लाख 62 हजार महिलाओं को जोड़ा गया है। स्व-सहायता समूहों को आगे बढ़ाने से ग्रामीण विकास सशक्त हो रहा है इसका सीधा लाभ अर्थव्यवस्था को मिल रहा है।17. मेरी सरकार रेडी-टू-ईट फूड के निर्माण का काम पुनः स्व- सहायता समूहों को चरणबद्ध तरीके से सौंप रही है । इससे स्व-सहायता समूह से जुड़ी हजारों महिलाओं के जीवन में उम्मीद की रोशनी लौटी है।18. छत्तीसगढ़ ऐसा प्रदेश है, जहाँ स्वामी विवेकानंद ने अपनी किशोरावस्था बिताई है। स्वामी जी के विचार हम सबके लिए प्रेरक हैं और हमारा मार्गदर्शन करते हैं। स्वामी विवेकानंद कहते थे कि मुझे 100 उत्साही युवा दे दो, मैं पूरे विश्व को बदल दूँगा। मेरी सरकार ने युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा दी है।19. छत्तीसगढ़ में एक ऐसा इकोसिस्टम तैयार हुआ है, जहाँ युवाओं की सृजनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा मिल रहा है। मेरी सरकार ने को-वर्किंग सेंटर बनाये हैं, जहां स्टार्टअप करने वाले युवाओं को फर्निश्ड ऑफिस और सभी तरह की तकनीकी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।20. मेरी सरकार रायपुर-भिलाई सहित आसपास के क्षेत्रों को स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में विकसित कर यहां विश्वस्तरीय आईटी सेक्टर विकसित कर रही है। नवा रायपुर अटल नगर में लाइवलीहुड सेंटर आफ एक्सीलेंस एवं दुर्ग जिले में सेंटर आफ एंटरप्रेन्योरशिप स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है। साथ ही स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किये जा रहे हैं। बीपीओ और केपीओ कंपनियों को आकर्षित करने आईटी पार्क की स्थापना की जा रही है। नवा रायपुर में आईटी आधारित रोजगार सृजन के लिए प्लग एंड प्ले माडल का विकास किया जा रहा है।21. यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में एआई के क्षेत्र में देश तेजी से प्रगति कर रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के युवाओं को एआई से जोड़ने में मेरी सरकार अग्रणी भूमिका निभा रही है। अटल नगर नवा रायपुर में 14 एकड़ में डाटा सेंटर बनाया जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। इसके साथ ही मेरी सरकार अटल नगर नवा रायपुर में फार्मास्युटिकल हब भी बना रही है।22. यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते एक दशक में छत्तीसगढ़ में तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर विकास हुआ है। रेलवे नेटवर्क का विस्तार हुआ है। प्रदेश में 26 परियोजनाओं के माध्यम से 2768 किलोमीटर नई रेल पटरियां बिछाई गई हैं। इन परियोजनाओं की लागत 38 हजार 378 करोड़ रुपए है। प्रदेश में 1 हजार 672 करोड़ रुपए की लागत से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग स्टेशनों के पुनर्विकास के साथ 32 अमृत रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण भी किया जा रहा है। वर्ष 2025-26 के बजट में केन्द्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के रेल विकास के लिए 6925 करोड़ रुपए का आवंटन भी किया गया है जिससे राज्य में रेल नेटवर्क के विस्तार और आधुनिकीकरण को बढ़ावा मिलेगा।23. धनबाद और विशाखापट्नम जैसे शहरों को जोड़ने एक्सप्रेस-वे तैयार किये जा रहे हैं। सरगुजा, बस्तर और बिलासपुर में उड़ान योजना अंतर्गत विमान सेवाएं शुरू हो गई हैं। इस शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर से आर्थिक विकास का रोडमैप तैयार हुआ।24. मेरी सरकार राष्ट्रीय राजमार्गों का तेजी से विकास कर रही है। वर्ष 2024-25 में राज्य मद के तहत 899 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किये गये। केंद्रीय सड़क निधि के तहत वर्ष 2024-25 में 1204 करोड़ रुपए के 17 कार्य स्वीकृत किये गये। एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा 3370 करोड़ रुपए की 826 किलोमीटर सड़कें स्वीकृत की गई हैं। छत्तीसगढ़ रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा राज्य में महत्वपूर्ण सड़कों और पुलों के लिए 5784 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। इनमें 451 कार्य पूर्ण कर लिये गए हैं तथा 57 कार्य प्रगति पर हैं।25. छत्तीसगढ़ खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है। गेवरा और कुसमुंडा खदानों से 100 मिलियन टन कोयले का उत्पादन होता है जो भारत के कुल कोयला उत्पादन का 10 प्रतिशत है। कोयला और लौह अयस्क उत्पादक राज्यों में छत्तीसगढ़ द्वितीय स्थान पर है। देश की जरूरत के 20 प्रतिशत सीमेंट का उत्पादन छत्तीसगढ़ में होता है। डोलोमाइट उत्पादन में छत्तीसगढ़ देश में पहले स्थान पर है। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जहां लिथियम ब्लाक का ई-आक्शन के माध्यम से आवंटन हुआ।26. मेरी सरकार ने छत्तीसगढ़ के खनिज संसाधनों के उचित दोहन के लिए तथा यहां औद्योगिक विकास की जरूरतों के अनुरूप नई औद्योगिक नीति लागू की है। नई नीति में एक हजार से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार देने वाले उद्यमों को हम विशेष अनुदान दे रहे हैं। वर्ष 2070 तक मोदी जी ने शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य रखा है। इससे ग्रीन उद्यमों के लिए छत्तीसगढ़ में अच्छी संभावनाएं हैं जिन्हें हम बढ़ावा दे रहे हैं।27. नई औद्योगिक नीति में सेवानिवृत्त अग्निवीर, आत्मसमर्पित नक्सली और नक्सल हिंसा प्रभावित लोगों के लिए उद्यम हेतु विशेष अनुदान की व्यवस्था की गई है। मेरी सरकार देश के प्रमुख नगरों में निवेश सम्मेलन आयोजित कर रही है जिसके माध्यम से अब तक करीब एक लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं।28. मेरी सरकार कारोबार को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयत्नशील है। कारोबारी अपने व्यवसाय के लिए अधिक समय दें इसके लिए हमने एक्ट में बदलाव किया है। श्रमिकों के हितों को संरक्षित करते हुए अब दुकानें 24 घंटे सातों दिन खुली रह सकेंगी। इससे न केवल व्यवसाय बढ़ेगा, बल्कि रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे। उपभोक्ताओं को भी सुविधा होगी।29. मेरी सरकार स्ट्रीट वेंडर्स के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत 31 हजार 956 आवेदनों पर 55 करोड़ 61 लाख रुपए का ऋण व्यवसायों को बढ़ाने के लिए स्वीकृत किया गया है। पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 18 व्यवसायों के 49 हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है।30. छत्तीसगढ़ की सुंदरता अब वैश्विक मानचित्र में आ गई है। संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन ने कांगेर घाटी के धुड़मारास गाँव को बेस्ट टूरिज्म विलेज के रूप में चुना है। मेरी सरकार ने देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व गुरु घासीदास तमोरपिंगला बनाया है। जशपुर में विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर महादेव हैं।31. छत्तीसगढ़ देश के सबसे सुंदर राज्यों में से है। यहाँ के सघन जंगल, जलप्रपात, स्टेलेग्माइट की गुफाएँ और सुंदर आदिवासी संस्कृति के चलते, यहाँ पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। भाग-दौड़ से भरी जिंदगी में सुकून से कुछ दिन गुजारने के लिए हर कोई बस्तर अथवा सरगुजा में होम-स्टे करना चाहेगा। नई औद्योगिक नीति में होम-स्टे को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रावधान मेरी सरकार ने किये हैं। टूरिज्म सेक्टर में बढ़ रही संभावनाओं के चलते, यहाँ युवाओं के लिए रोजगार के विपुल अवसर उपलब्ध होंगे। शासकीय विभागों में 9 हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया मेरी सरकार ने आरंभ की है।32. नई पीढ़ी को रोजगार के नये अवसरों के लिए तैयार करने और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने मेरी सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रदेश में लागू किया है। मेरी सरकार 18 स्थानीय भाषाओं में बच्चों को शिक्षा दे रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कक्षा पहली से कक्षा दसवी तक की हिन्दी माध्यम की पाठ्य पुस्तकों को क्यूआर कोड युक्त किताबों में परिवर्तित किया गया है। कक्षा पहली एवं दूसरी के लिए द्वि-भाषी पाठ्य पुस्तकें निकाली गई है। प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के विद्यालयों के संचालन के लिए शैक्षणिक कैलेण्डर का निर्माण किया गया है। 5 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए संचालित 9438 बालवाड़ियों में गतिविधि पुस्तिका, अभ्यास पुस्तिका के साथ दैनिक शिक्षण योजना तैयार की गई है। खेल-खेल में बच्चों को सिखाने में 30 हजार 522 विद्यालयों में टॉय किट का वितरण किया गया है। 33. प्रदेश में 341 पीएमश्री विद्यालय आरंभ किये गये हैं। पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएँ पुनः आरंभ की गई हैं। पेरेण्ट्स टीचर मीटिंग का एजेंडा मेरी सरकार ने व्यवस्थित किया है। आम नागरिकों को अपने जन्मदिन को न्योता भोज के रूप में बच्चों के साथ मनाने की परंपरा आरंभ करने से स्कूलों से सामुदायिक जुड़ाव बढ़ा है।34. मेरी सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा को भी जोड़ा है। इसके अंतर्गत स्नातक पाठ्यक्रम में कौशल विकास के साथ ही मूल्यपरक शिक्षा आदि विद्यार्थियों की रुचि और रोजगार की जरूरतों के अनुरूप 44 पाठ्यक्रमों को शामिल किया गया है। महापुरुषों की जीवनियों को भी पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया गया है।35. सभी नागरिकों को बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ मेरी सरकार काम कर रही है। मेरी सरकार ने ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना’ के माध्यम से 77 लाख 20 हजार परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की है।36. मेरी सरकार 100 दिवसीय निक्षय निरामय अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत राज्य के 11 हजार 664 ग्राम पंचायतों में 2198 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया जा चुका है।37. हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में चलाई जा रही केन्द्र की फ्लैगशिप योजनाओं से छत्तीसगढ़ में विकास का नया सूरज उगा है। उज्जवला योजना के माध्यम से 36 लाख 76 हजार 260 गैस कनेक्शन जारी किए गए हैं। लाखों महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के माध्यम से 01 लाख 90 हजार 210 महिलाओं के खाते में 70 करोड़ रूपए से अधिक की राशि अंतरित की गई है।38. मेरी सरकार ने जरूरतमंद 68 लाख परिवारों को पाँच साल तक मुफ्त राशन देने का निर्णय लिया। जल-जीवन मिशन के माध्यम से मेरी सरकार ने 40 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की है। मेरी सरकार ने कैबिनेट की पहली बैठक में ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों को स्वीकृति दी। इन आवासों का निर्माण तेजी से पूरा हो रहा है और हितग्राहियों को घरों की चाबी सौंपी जा रही है। राज्य में नये वित्तीय वर्ष में तीन लाख अतिरिक्त पीएम आवासों की स्वीकृति भी हो गई है। मेरी सरकार मार्च महीने तक इसके लिए सर्वे पूरा कर लेगी। मेरी सरकार ने तेंदूपत्ता संग्रहण दर 4 हजार रुपए से बढ़ाकर साढ़े पाँच हजार रुपए कर दिया है। इससे 52 लाख संग्राहकों को लाभ हो रहा है एवं उन्हें 855 करोड़ रुपए संग्रहण राशि का भुगतान किया गया है।39. महात्मा गांधी कहते थे कि स्वच्छता में भगवान का वास है। मेरी सरकार स्वच्छ भारत मिशन अभियान ग्रामीण के द्वितीय चरण के तहत 3 लाख 88 हजार परिवारों के घरों में शौचालय का निर्माण पूरा कर चुकी है। अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में 13 हजार 115 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है। राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे 146 शौचालयों का निर्माण किया गया है। ओडीएफ प्लस मॉडल की श्रेणी में राज्य के 4 जिले दुर्ग, कबीरधाम, जांजगीर चांपा एवं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी आ गये हैं। इस श्रेणी में अब तक 15 हजार 816 गांव तथा 43 विकासखंड आ चुके हैं।40. मेरी सरकार के लिए दिव्यांगजनों की सुविधाएं सर्वाेच्च प्राथमिकता में हैं। सुगम्य भारत अभियान के तहत रायपुर के 42 भवनों को बाधारहित किया गया है। दिव्यांग व्यक्तियों को आश्रय प्रदान करने 11 घरौंदा केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, थर्ड जेंडर के लिए हेल्प लाइन एवं टोल फ्री नंबर संचालित किये जा रहे हैं। सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत 22 लाख हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं। नशा मुक्ति के लिए और नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने 22 जिलों में 24 नशामुक्ति केंद्र संचालित किये जा रहे हैं। नशा मुक्ति केन्द्रों के माध्यम से वर्ष 2023-24 में 2880 नशा पीड़ित व्यक्ति लाभान्वित हुए। वरिष्ठ नागरिकों के लिए 26 जिलों में 35 वृद्धाश्रमों का संचालन किया जा रहा है।41. छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में श्रमिकों की अहम भूमिका रही है। मेरी सरकार श्रमिकों के सरोकारों से जुड़ी हुई है। वर्ष 2024 में श्रम विभाग के अंतर्गत गठित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल तथा छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल की योजनाओं के तहत 18 लाख से अधिक श्रमिकों को लाभान्वित किया गया। वर्ष 2024 में 75 हजार से अधिक महिला श्रमिकों को मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत लाभान्वित किया गया। साथ ही 50 हजार से अधिक निर्माण श्रमिकों की बेटियों को मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत लाभान्वित किया गया है।42. भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण के माध्यम से ग्रामीणों को संपत्ति का अधिकार प्रदान करने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पीएम स्वामित्व योजना लेकर आये हैं। प्रदेश के सभी आबादी गांवों में इसके अंतर्गत ड्रोन सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है एवं 1384 गांवों में 1 लाख 84 हजार सर्टिफिकेट वितरित किये जा चुके हैं।43. सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के मेरी सरकार के प्रयासों से आजादी के 78 साल बाद पहली बार सुकमा जिले के सिलगेर, टेकलगुड़ा व पूवर्ती जैसे अत्यंत नक्सल प्रभावित रहे गांवों में सोलर एनर्जी के माध्यम से बिजली पहुंची है और पहली बार यहां डीटीएच का प्रसारण हुआ है। नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखंड में नक्सल हिंसा से प्रभावित रहे अनेक गांव में सोलर हाई मास्ट के माध्यम से बिजली पहुंची है। देश का पहला सबसे बड़ा बैटरी एनर्जी स्टोरेज आधारित 100 मेगावाट का सौर ऊर्जा प्लांट राजनांदगांव जिले में स्थापित हुआ है।44. मेरी सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 तक एक लाख 30 हजार घरेलू उपभोक्ताओं की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। अब तक 1050 रूफ टाप सोलर प्लांट स्थापित किये जा चुके हैं तथा 3800 रुफ टाप प्लांट्स की स्थापना प्रक्रियाधीन है। प्रदेश में औद्योगिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा ओपन एक्सेस के माध्यम से 850 मेगावाट के सौर संयंत्र स्थापित किये गये हैं।45. मेरी सरकार प्रदेश के वन आवरण में वृद्धि के लिए भी लगातार कार्य कर रही है। भारतीय वन सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में 684 वर्ग किलोमीटर संयुक्त वन एवं वृक्ष आवरण की वृद्धि हुई है जो देश में सबसे ज्यादा रही है। प्रदेश में हरियाली वृद्धि के लिए एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत 3 करोड़ 50 लाख 73 हजार पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया है।46. साइबर क्राइम इस समय की सबसे गंभीर समस्याओं में से है। मेरी सरकार इससे निपटने के लिए पुख्ता कार्य कर रही है। साइबर सुरक्षा नीति का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। इसका उद्देश्य राज्य के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को संरक्षित और साइबर खतरों को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करना है। राज्य स्तर पर साइबर भवन का निर्माण किया गया है।47. मेरी सरकार ने प्रदेश में नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने की दिशा में प्रभावी कार्य किया है। केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में देश को 31 मार्च 2026 तक नक्सल हिंसा से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रभावी रणनीति बनाई गई है। इसके अनुरूप लगातार कार्रवाई की जा रही है। नक्सलवाद छत्तीसगढ़ में अब अंतिम साँसें ले रहा है। मेरी सरकार की कुशल रणनीति, जवानों के हौसले और आम जनता के संकल्प के बूते एरिया डॉमिनेशन की सतत कार्रवाई की जा रही है। चौदह महीने की अवधि में 300 से अधिक नक्सली मार गिराये गये। 972 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं और 1183 नक्सली गिरफ्तार किये गये हैं। आत्मसमर्पित नक्सलियों तथा नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए पुनर्वास नीति के तहत 15 हजार प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किये गये हैं।48. नक्सल हिंसा प्रभावित 26 गांवों में पहली बार ध्वजारोहण तथा यहां त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन में सुकमा जिले के पेंटाचिमली, केरलापेंदा, दुलेड, सुन्नम गुडा और पुवर्ती जैसे गांवों में पहली बार मतदान हुआ। सुकमा जिले के चिंतागुफा स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज की इतनी बढ़िया सुविधा मिल रही है कि इसे केन्द्र सरकार से राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणपत्र मिला है, वहीं 19 साल बाद दन्तेवाड़ा जिले के पोटाली गांव में पुनः स्वास्थ्य केन्द्र आरंभ किया गया है।49. सुरक्षा के इस नये वातावरण में बस्तर में तेजी से विकास का उजाला फैल रहा है। बस्तर में नक्सलवाद प्रभावित इलाकों में नियद नेल्ला नार योजना आरंभ की गई। इसके माध्यम से सुरक्षा कैंपों के निकटवर्ती पांच किमी के दायरे में आने वाले गांवों में 17 विभागों की 52 हितग्राहीमूलक योजना एवं 31 सामुदायिक सुविधाओं का लाभ लोगों को दिया जा रहा है। पीएम जनमन योजना के तहत राज्य के 18 जिलों के 2121 ग्रामों की 2 हजार 160 बसाहटों में 59 हजार 758 विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के परिवारों को लाभान्वित किया गया है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत देश में 4781 किलोमीटर लंबाई की सड़कें स्वीकृत की गई हैं जिनमें 2 हजार 449 किलोमीटर की सड़कें अकेले छत्तीसगढ़ में ही हैं। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत राज्य के 32 जिलों के 6 हजार 691 अनुसूचित जनजाति बाहुल्य ग्रामों को लाभान्वित किया जा रहा है।50. बस्तर शांति की ओर लौटने का उत्सव मना रहा है। मेरी सरकार ने लोगों में उत्साह भरने और खेल प्रतिभाओं को निखारने बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया। इन खेलों में 1 लाख 65 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें बड़ी संख्या में माओवादी आतंकवाद से प्रभावित परिवारों के लोग, आत्मसमर्पित माओवादी और माओवादी हिंसा में दिव्यांग हो चुके लोग भी शामिल रहे।51. मेरी सरकार यह मानती है कि खेलों के माध्यम से आम जनता में उत्साह का संचार होता है। इसके लिए हम खेल अधोसंरचना को लगातार बढ़ावा दे रहे हैं। प्रदेश में 07 जिलों में खेलो इंडिया के नये सेंटर आरंभ किए गए हैं। मेरी सरकार ने पूर्व वर्षों के लंबित खेल अलंकरण सम्मान भी खिलाड़ियों को प्रदान किए हैं। बस्तर ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन के पश्चात मेरी सरकार अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन का आयोजन नारायणपुर जिले में करने जा रही है।52. मेरी सरकार पारदर्शिता की राह पर चलती है। डिजिटल गवर्नेंस को सभी विभागीय कार्यों में अपनाया गया है। फाइलों के मूवमेंट के लिए ई-ऑफिस प्रणाली अपनाई गई है। इससे लालफीताशाही से मुक्ति मिलेगी। अटल मानिटरिंग पोर्टल के माध्यम से फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर सतत नजर रखी जा रही है।53. छत्तीसगढ देश का तेजी से उभरता हुआ राज्य है। मेरी सरकार प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों में ले जाने का कार्य कर रही है। सरकार की आर्थिक नीतियों से राज्य का सकल घरेलू उत्पाद तेजी से बढ़ रहा है। 54. मेरी सरकार का वित्तीय प्रबंधन अच्छा है। भारत सरकार राज्यों को बेहतर काम के लिए इंसेटिव देती है। इससे छत्तीसगढ़ को 4 हजार 400 करोड़ रूपए मिले हैं, जिसे मेरी सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर पर व्यय करेगी।55. छत्तीसगढ़ की भूमि श्री रामलला का ननिहाल भी है और कर्मक्षेत्र भी है। प्रभु श्रीराम से उनके भक्तों के मिलन का माध्यम बनने का सौभाग्य मेरी सरकार को भी प्राप्त हो रहा है। मेरी सरकार ने ‘श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना’ के माध्यम से अब तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम एवं काशी विश्वनाथ की तीर्थ यात्रा कराई है।56. प्रयागराज में 144 वर्षों बाद महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। यहां छत्तीसगढ़ के तीर्थयात्रियों को पर्याप्त सुविधा मिल सके, इसके लिए मेरी सरकार ने साढ़े चार एकड़ में छत्तीसगढ़ पैवेलियन तैयार किया और यहां श्रद्धालुओं के रूकने और खान-पान की अच्छी सुविधा प्रदान की। मेरी सरकार ने राजिम कुंभ कल्प का वैभव पुनः लौटाया है।57. अभी राजिम कुंभ कल्प का सुंदर आयोजन भी त्रिवेणी स्थल पर हो रहा है। यहां संत-समागम के माध्यम से भक्ति भाव की धारा प्रवाहित हो रही है।58. हमारे प्रदेश की जनजातीय संस्कृति विलक्षण है। मेरी सरकार इसे सहेजने के लिए पुरखौती मुक्तांगन में जनजातीय संस्कृति पर केंद्रित छत्तीसगढ़ राजकीय मानव संग्रहालय, बाबा गुरु घासीदास पर केंद्रित संग्रहालय एवं शोध पीठ, भारत भवन, कबीर शोध संस्थान, टॉय म्यूजियम एवं राज्य अभिलेखागार बना रही है।59. विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने हम सबको कड़ी मेहनत करना है। आप सभी के प्रयासों से निश्चित ही यह लक्ष्य पूरा होगा।
-
- महाराष्ट्र मंडल में हुआ महापौर मीनल चौबे समेत 52 पार्षदों का अभिनंदन
-रायपुर। वार्ड पार्षद के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह ने रायपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों को नसीहत दी कि पार्षद बनना, ठेकेदार नहीं। वे स्वयं भी ठेकेदार बनते तो आज क्लास वन ठेकेदार होते। लेकिन वो सम्मान नहीं मिलता, जो आज उन्हें मिलता है। महाराष्ट्र मंडल ने रायपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे और 52 पार्षदों का गरिमामय समारोह में अभिनंदन किया। इस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि डा. रमन सिंह संबोधित कर रहे थे।
स्पीकर डा. रमन ने कहा कि पार्षद से लेकर अब तक के अपने सफर के अनुभव से वे कह सकते हैं कि सर्वाधिक कठिन चुनाव पार्षद का होता है। अगर आप पार्षद बन सकते हैं, तो कुछ भी बन सकते हैं। आपका भविष्य उज्जवल है। उन्होंने कहा कि रायपुर शहर के विकास की जिम्मेदारी महापौर सहित आप सभी की है। अपने- अपने वार्ड में विकास के हर कार्य करना, लेकिन कभी फौव्वारा मत लगाना। फौव्वारा पांच- सात दिन चलकर बंद हो जाता है। यह पैसे की बर्बादी भी है।
महापौर ने वोट लिया या दान
डा. रमन ने नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे के जीत के अंतर पर चुटकी लेते हुए कहा कि नई महापौर ब्राह्मण है और राज्य में सर्वाधिक 151111 (एक लाख इनक्यावन हजार एक सौ ग्यारह) मतों से जीती हैं। उनके जीत के अंतर को देखकर समझ नहीं आता कि उन्होंने लोगों से वोट मांगे हैं या दक्षिणा।
15 साल के वनवास के बाद लौटे है ‘सीता मां’ को लेकर
अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता कर रहे रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत ने कहा कि भगवान राम 14 बरस के वनवास के बाद लौटे थे। हम 15 साल के वनवास के बाद सीता मां को लेकर लौटे हैं। जितनी बड़ी जीत होती है, उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी भी। मुझे विश्वास है कि महापौर के साथ सभी पार्षद विचारधारा से ऊपर उठकर रायपुर शहर के विकास के लिए काम करेंगे। अच्छे काम करने के लिए अच्छे विचारों का होना जरूरी है। आप रहे न रहें, शहर रहेगा, यह याद रखें। मूणत ने आश्वस्त किया कि महाराष्ट्र मंडल अब इतनी बड़ी संस्था हो गई है कि उसे कुछ मांगने की जरूरत नहीं है। रही रायपुर में वीर सावरकर की प्रतिमा लगाने की मांग की, तो मैं आश्वस्त करता हूं कि वो तो हम लगाएंगे ही।
मुफ्त अंतिम संस्कार पर काम करेंगेः मीनल
कविता की प्रेरक पंक्तियों के साथ महापौर मीनल चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि जितना बड़ा सम्मान आपने हमारा किया है, उनती ही बड़ी जिम्मेदारी हमारी होगी। मैं सभी पार्षदों के साथ आश्वस्त करती हूं कि हम शहर को समस्या मुक्त करते हुए विकास की दिशा में ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगे। मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले की मांग पर मीनल ने कहा कि रायपुर शहर के मुक्तिधामों में अंतिम संस्कार की व्यवस्था नगर निगम की ओर से कैसे संभव हो सकेगी, इस पर वे जरूर काम करेंगी।
राजगीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत मिले सुर हमारा ग्रुप की ओर से राजगीत गायन के साथ हुई। महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने अध्यक्षीय संबोधन में महाराष्ट्र मंडल के 90 साल का उपलब्धि पूर्ण इतिहास बताया। साथ ही नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों से जनअपेक्षाओं को भी अपने संबोधन में पिरोया। कार्यक्रम का संचालन सचिव चेतन दंडवते और आभार प्रदर्शन सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी ने किया।
इन 52 पार्षदों का हुआ सम्मान:-
वार्ड-1 संदीप साहू, वार्ड-2 डा. भरतराम हरबंध, वार्ड-3 डा. मनमोहन मनहरे, वार्ड-4 नंदकिशोर साहू, वार्ड-5 अंबिका साहू, वार्ड-7 खेमकुमार सेन, वार्ड-8 सावित्री धीवर, वार्ड-10 देवदत्त द्विवेदी, वार्ड-13 महेंद्र खोडियार, वार्ड-15 राजेश कुमार देवांगन, वार्ड-16 गज्जू साहू, वार्ड-17 प्रमिला साहू, वार्ड 18 सोहन लाल साहू, वार्ड-20 अमन सिंह ठाकुर, वार्ड-21 गायत्री चंद्राकर, वार्ड-22 मीना ठाकुर, वार्ड-23 रोनिता प्रकाश जगत, वार्ड-24 दीप मणिराम साहू, वार्ड-25 भोलाराम साहू, वार्ड-26 रामहीन कुर्रे, वार्ड-27 अवतार भारती बागल, वार्ड-28 कृतिका जैन, वार्ड-29 कैलाश बेहरा, वार्ड-30 राजेश गुप्ता, वार्ड-31 पुष्पा रोहित साहू, वार्ड-33 प्रदीप कुमार वर्मा, वार्ड-34 आकाश तिवारी, वार्ड-35 शेख मुशीर, वार्ड-36 श्वेता विश्वकर्मा, वार्ड-37 दीपक जायसवाल, वार्ड-38 आनंदर अग्रवाल, वार्ड-39 सुमन अशोक पांडे, वार्ड-40 आशु चंद्रवंशी, वार्ड-41 सरिता आकाश दुबे, वार्ड-42 अम्बर अग्रवाल, वार्ड-43 अजय साहू, वार्ड-44 मुरली शर्मा, वार्ड 46 संजना हियाल, वार्ड-47 संतोष कुमार साहू, वार्ड 48 महेश कुमार ध्रुव, वार्ड 49 अनामिका सिंह, वार्ड 50 गायत्री नौरंगे, वार्ड-52 विनय पंकज निर्मलकर, वार्ड 55 विनय प्रताप सिंह ध्रुव, वार्ड 56 सचिन मेघानी, वार्ड 57 अमर गिदवानी, वार्ड-58 स्पनिल मिश्रा, वार्ड 59 अंजली गोलछा जैन, वार्ड 62 बद्री प्रसाद गुप्ता, वार्ड 63 प्रमोद कुमार साहू, वार्ड 65 जयश्री नायक, वार्ड 66 कृष्णा सोनकर,वार्ड 69 महेंद्र औसर, वार्ड 70 अरुण कुमार यादव।
-
गरियाबंद . गरियाबंद कस्बे के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मादा तेंदुआ घायल हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गरियाबंद-देवभोग मार्ग पर उर्तुली मोड़ के पास सड़क किनारे मादा तेंदुआ घायल अवस्था में पाई गई। उसकी उम्र करीब डेढ़ से दो वर्ष है। वन विभाग अब उस वाहन की पहचान करने में जुटा है जिसने उसे टक्कर मारी। स्थानीय लोगों ने सुबह साढ़े पांच बजे वन विभाग को सूचना दी जिसके बाद टीम घटनास्थल पर पहुंची और तेंदुए को वन विश्राम गृह ले गयी। अधिकारी ने बताया कि तेंदुए के मुंह पर चोट के निशान से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह किसी वाहन की टक्कर से घायल हुई है। राहत और बचाव कार्य के करीब तीन घंटे बाद स्थानीय पशु चिकित्सक विश्राम गृह पहुंचे और तेंदुए को दर्द निवारक एवं एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाया। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि तेंदुए को इलाज के लिए रायपुर स्थानांतरित किया जा रहा है। घटना की जांच जारी है।
- -मुख्यमंत्री ने रणजीता स्टेडियम के जीर्णोद्धार की घोषणा की-8 फरवरी से 23 फरवरी 25 तक प्रतियोगिता आयोजित की गई है-प्रतियोगिता ने एक बार फिर शहर के रणजीता स्टेडियम में फुटबॉल प्रेमियों का दिल जीत लियारायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जशपुर के रणजीत स्टेडियम में स्व.दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाड़ीयों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन खेलो इंडिया के तहत खिलाड़ियों को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर 3 करोड़ ,रजत पदक जितने पर 2 करोड़ और कांस्य पदक जितने पर 1 करोड़ का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने रणजीता स्टेडियम के जीर्णोद्धार करवाने की घोषणा की।देश भर के 16 राज्यों से फूटबाल प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ी को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।प्रतियोगिता की शुरूआत 8 फरवरी से 23 फरवरी 2025 से किया गया।इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय,नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत,नव निर्वाचित पार्षद श्री यश प्रताप सिंह जुदेव, शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, शान्ति भगत, पार्षद फैजान सरवर, ओम प्रकाश , नरेश नंदे और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, खिलाड़ी, कोंच और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।प्रतियोगिता में देश भर के 16 राज्यों की राष्ट्रीय स्तरीय फुटबॉल टीमें भाग लिए थे। टीमों में डाउन-टाउन जम्मू कश्मीर, कालीघाट फुटबॉल क्लब पश्चिम बंगाल, शैल फुटबॉल अकादमी बोकारो झारखंड, वाईडीसी मणिपुर, वाईएमएफसी बक्सर बिहार, एमएफजी बैंगलोर कर्नाटक, सेंचुरी सीमेंट मुंबई, महाराष्ट्र, आर्मी आटलरी सेंटर हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, एफसी अवध उत्तरखंड, राउरकेला रेड ओडिशा, मल्लपुरम एफसी, केरल, लुक्का एफसी केरला और जशपुर की टीम शामिल हैं। फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह प्रतियोगिता एक शानदार आयोजन साबित हो रहा, जो देशभर से आए फुटबॉल खिलाड़ियों और दर्शकों का दिल जीत लियामुख्यमंत्री ने रेलवे नागपुर और एमईजी बैंगलूरू के बीच फायनल मैच का आनंद लिया और सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी प्रतियोगिता में पहले सेमीफायनल में मां कामाख्या स्पोर्ट्स क्लब बक्सर को हरा कर फायनल में पहुंची मद्रास इंजीनियरिंग ग्रूप, एमईजी बैंगलूरू और शुक्रवार को दूसरे सेमीफायनल में सी-लैंड केरला को 4-1 से हराने वाली साउथ ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे नागपुर के बीच 23 फरवरी रविवार फायनल मैच खेला गया ।पांच साल के लंबे अंतराल के बाद रणजीता स्टेडियम में एक बार फिर राष्ट्रीय टीमों के खिलाड़ियो को खेलते हुए देख कर रोमांचित होने का अवसर शहरवासियों को मिला। इस फुटबाल मैच को देखने के लिए शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचल से खेल प्रेमियों ने खेल का आनंद लिया
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर में प्रसिद्ध अघोर संत भगवान अवधूत राम के सोगड़ा आश्रम में मां काली की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा कर प्रदेश के उज्जवल भविष्य और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि धर्म और आस्था समाज को एकजुट करने की शक्ति देते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से सामाजिक समरसता और विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित में निरंतर कार्य कर रही है और जनता के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ समृद्धि और विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, श्रीमती शांति भगत, श्री कृष्ण राय सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।
- -परिवार संग लोकतंत्र के महापर्व में निभाई भागीदारीरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने जशपुर जिला अंतर्गत विकासखंड कांसाबेल के शासकीय प्राथमिक शाला, बगिया स्थित मतदान केंद्र क्रमांक-45 में मतदान किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने मतदान केंद्र में कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और निर्वाचन अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उनकी माताजी श्रीमती जसमनी देवी, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, भाई श्री विनोद साय सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी मतदान किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, कर्तव्य भी है। प्रदेश की समृद्धि और विकास के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
- -भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव बैठक में अपेक्षित पदाधिकारियों व सदस्यों का मार्गदर्शन करेंगेरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और नगरीय निकाय चुनाव के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने जानकारी दी है कि आगामी 24 फरवरी को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में नगरीय निकाय चुनाव में नगर निगमों के सभापति और नगरपालिकाओं-नगर पंचायतों में उपाध्यक्ष चुनाव के परिप्रेक्ष्य में एक जरूरी बैठक अपराह्न 4 बजे रखी गई है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव चुनाव को लेकर मार्गदर्शन करेंगे। श्री सवन्नी ने बताया कि बैठक में सम्भाग प्रभारी-सह प्रभारी, नगरीय निकाय चुनाव की दृष्टि से जिला प्रभारी-सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष, नगर निगमों के संगठन प्रभारी-सह प्रभारी (चुनाव-2025), नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायत के नियुक्त पर्यवेक्षक और नगरीय निकाय की प्रदेशस्तरीय टीम भाग लेगी।श्री सवन्नी ने बताया नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद अब आगे की रणनीति के लिए यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण होगी।भाजपा ने छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का जो लक्ष्य रखा है उसमें नगरीय निकायों की भी अहम भूमिका होगी।भाजपा न सिर्फ अपने किए वादों को पूरा करेगी बल्कि नगरीय निकायों में विकास के कार्यों के कीर्तिमान रचेगी।,शहरों की स्वच्छता, इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्य,लोगो को मूलभूत सुविधाएं जो नगर निगमों से मिलती है ऐसे सभी कार्यों को पूरा करने तेजी से आगे बढ़ेंगे। भाजपा का हर एक कार्यकर्ता भी प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
- -भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री जम्वाल सहित विधायक मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, जिला अध्यक्ष ठाकुर व सभी 60 पार्षदों सहित भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जगन्नाथ मंदिर में सुनी मन की बातरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक प्रसारण “मन की बात” का प्रसारण रविवार को छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं ने उत्साहपूर्ण वातावरण में सुना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने जगदलपुर में ,प्रदेश भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जम्वाल ने जगन्नाथ मंदिर, गीतांजलि नगर, रायपुर में आयोजित "मन की बात" कार्यकम का श्रवण किया। इस दौरान रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर व रायपुर के सभी 60 पार्षदों सहित भाजपा के नेता, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मन की बात का प्रसारण सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन विषयों को लेकर जनता की बीच आते हैं, हम सबसे से चर्चा करते हैं, वह अद्भुत होता है। न केवल जानकारी वरन उससे मोटिवेशन भी मिलता है। जिस प्रकार से एआई को लेकर दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बनी है और जिस प्रकार से हेल्थ को लेकर, प्रधानमंत्री ने हम सबको प्रेरणा दी है, वह अद्भुत है। परीक्षा पर चर्चा से तो आज जिस प्रकार से हमारे विद्यार्थियों, एग्जाम वॉरियर्स को जो मोटिवेशन मिल रहा है, वह बताता है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी हर वर्ग और हर वर्ग के भविष्य की चिंता करते हैं। श्री साव ने कहा कि खाद्य तेलों का उपयोग 10 फीसदी कम करने का जो उनका आह्वान है, वह वाकई प्रेरक है ताकि हम अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहें। अपने बच्चों को प्रेरित करें कि उनकी कुछ फिजिकल एक्टिविटी हो। यह जिस प्रकार का कंसर्न प्रधानमंत्री रखते हैं वह बातें हम सबको प्रेरणा देती है।
- भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के आकाशगंगा व्यावसायिक परिसर में ढिल्लन काम्पलेक्स निर्मित है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार दल का गठन किया गया है। जो उक्त स्थल की जांच एवं भौतिक सत्यापन/परीक्षण करेगा और उसका वास्तविक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। गठित दल में प्रमुख रूप से उपायुक्त सह विधि अधिकारी नरेन्द्र कुमार बंजारे, जोन-1 आयुक्त अजय सिंह राजपूत, सहायक राजस्व अधिकारी जे.पी.तिवारी, धीरज साहू, उपअभियंता दौलत चंद्राकर, सिद्वार्थ साहू, प्रभारी उपअभियंता बसंत साहू, प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी प्रशन्न तिवारी, शशांक सिंह, सर्वेयर जगमोहन वर्मा एवं ट्रेसर उमेश साहू को शामिल किया गया है।दल के सदस्य प्रस्तावित स्थल पर जाकर यह पता करेगा, कि भवन अनुज्ञा कितने पर लिया गया है, कितने का भवन पूर्णताः प्रमाण पत्र लिया गया है एवं वर्तमान में उसका वास्तविक स्थिति क्या है। स्थल पर कोई अतिरिक्त निर्माण तो नहीं किया गया है, वहां पर कौन-कौन किरायेदार है और उसका वास्तविक मालिक कौन है। इसी वास्तविकता की जांच करने के लिए आज गठित दल के सदस्य गए थे। सभी दुकानो का भौतिक सत्यापन किया गया है, वहां पर वास्तविक कब्जाधारी है, कुछ लोगों ने कागज दिखाये, ज्यादातर लोगों ने किरायेदारी के रूप में लिए है या खरीदी-बिक्री कर लिया है। सभी के दस्तावेजो को मंगवाया गया है, उसकी जांच कर भौतिक सत्यापन/परीक्षण कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट किया जायेगा।ढिल्लन काम्पलेक्स द्वारा जमा किये जा रहे संपत्तिकर, जलकर, भू-भाटक इत्यादि का वास्तविक मूल्यांकन किया जा सकेगा। भौतिक सत्यापन के दौरान भवन अनुज्ञा शाखा से अभियंता सिद्वार्थ साहू, सहायक राजस्व अधिकारी प्रशन्न तिवारी, सर्वेयर जगमोहन वर्मा, ट्रेसर उमेश साहू एवं निगम के राजस्व विभाग का दल उपस्थित रहा।
-
बिलासपुर/डॉ. संजय अलंग का व्याख्यान फ़रवरी के अंत में जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय नई दिल्ली में आयोजित है। डॉ अलंग की छत्तीसगढ़ के इतिहास और संस्कृति पर दस से अधिक शोध पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। वे छत्तीसगढ़ से संबंधित विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान देने हेतु बड़े मंचों पर बुलाए जाते रहे हैं। डॉ संजय अलंग हाल में अरुणाचल प्रदेश साहित्य महोत्सव, ईटानगर; विश्व पुस्तक मेला, नई दिल्ली; आज तक साहित्य महोत्सव, नई दिल्ली; बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU),वाराणसी: रायपुर साहित्य महोत्सव आदि स्थानों पर भी छत्तीसगढ़ पर विशेषज्ञ व्याख्यान दे चुके हैं या कविता पाठ कर चुके हैं। डॉ संजय अलंग इतिहास, संस्कृति और जनजातीय विषयों पर शोध करने के अलावा, इन विषयों को स्पष्ट करने के लिए व्याख्यान देते रहते है। वे इस हेतु कई राष्ट्रीय स्तर के मंचों पर बुलाए जाते हैं। इस बार उनका व्याख्यान JNU में है। पूर्व में वे BHU में भी व्याख्यान दे चुके हैं।
डॉक्टर संजय अलंग द्वारा लिखी गई शोध पुस्तक *छत्तीसगढ़ : इतिहास और संस्कृति* को सर्वश्रेष्ठ शोध शिक्षा लेखन हेतु भारत सरकार का सर्वोच्च सम्मान एक लाख रुपए के साथ प्रदान किया गया था।डॉ संजय अलंग की लिखी छत्तीसगढ़ की रियासतें और जमींदारियां, छत्तीसगढ़ की जनजातीयां और जातियाँ सहित दस से अधिक पुस्तकें हैं। उन्हें शोध के लिए कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। संजय अलंग के तीन कविता संग्रह- शव, पगडंडी छिप गई थी (छत्तीसगढ़ पर एकाग्र) और नदी उसी तरह सुन्दर थी जैसे कोई बाघ- हिन्दी में और एक कविता संग्रह- मउहा कान म बोलय बांस - छत्तीसगढ़ी में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्हें कविताओं के लिए भी कई सम्मान मिल चुके हैं। - अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष का पंजाब प्रवासरायपुर। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने पंजाब प्रवास में पंजाब-हरियाणा के सामाजिक कार्यकर्ताओं से भेंट की। उन्होंने जनजागरण अभियान एवं तर्कशील आंदोलन पर चर्चा भी की। डॉ. दिनेश मिश्र के साथ बैठक में तर्कशील पत्रिका के संपादक गुरमीत सिंह अंबाला, तर्कशील टीवी के निर्देशक डॉ. मजीद आजाद, तर्कशील संस्था, हरियाणा के कोषाध्यक्ष अनुपम सिंह, तर्कशील सोसायटी पंजाब के समन्वयक जसवंत सिंह, चंडीगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता मनोज मलिक आदि शामिल रहे। इसमें सामाजिक कुरीतियों एवं अंधविश्वास के खिलाफ अभियान पर विचार विमर्श हुआ। डॉ. दिनेश मिश्र ने उन्हें छत्तीसगढ़ में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी और किताबें भेंट की। गुरमीत सिंह ने पंजाब से प्रकाशित पत्रिका तर्कशील तथा मनोज मालिक ने स्वलिखित किताबें भेंट की। इस दौरान वैज्ञानिक दृष्टिकोण के लिए अभियान चलाने पर चर्चा की गई।
- बिलासपुर/ जिला पंचायत के सीईओ और रिटर्निंग ऑफिसर संदीप अग्रवाल ने दूसरे चरण के मतदान के सारणीकरण के बाद जिला पंचायत सदस्य चुनाव परिणाम की घोषणा की। उन्होंने नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। दूसरे चरण में 20 फरवरी को बिल्हा विकासखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुआ था। इनमें जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से अनुसुइया जागेंद्र कश्यप ग्राम गढ़वट रतनपुर, क्रमांक 2 से राजेश सूर्यवंशी, क्षेत्र क्रमांक 3 से स्मृति त्रिलोक श्रीवास, रमतला बिलासपुर, क्रमांक 4 से अनीता राजेंद्र शुक्ला कृष्णा नगर, बेलगहना और क्षेत्र क्रमांक 5 से गोविंद राम यादव ग्राम बरतोरी बिल्हा शामिल हैं। इस अवसर पर विधायक बिल्हा धरम लाल कौशिक भी उपस्थित थे।
-
- भारत ने शानदार प्रदर्शन किया:किरण सिंह देव
रायपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भारतीय टीम की शानदार जीत पर उन्हें बधाई प्रेषित की है और कहा कि भारत ने पाकिस्तान को हराकर भारत वासियों को बहुत बड़ी खुशी दी है।भारत के करोड़ों क्रिकेट प्रेमी आज देश में जश्न मना रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी को पाकिस्तान होस्ट कर रहा है लेकिन इस पाकिस्तान को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी से लगभग बाहर कर भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। श्री देव ने कहा है कि भारतीय टीम जब-जब अच्छा प्रदर्शन करती है जब तक भारतवासी जश्न में डूब जाते हैं लेकिन पाकिस्तान को हराने का अपना एक अलग मजा है आज की जीत में भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर मोदी सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक की याद दिला दी। मैं भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को प्रदेशवासियों की तरफ से शानदार जीत की बहुत-बहुत बधाई प्रेषित करता हूं।
- रोटेशन पर साप्ताहिक अवकाश मिलेगा, 8 घंटे की कार्यावधि निर्धारित, हर महीने एक दिन का सवैतनिक आकस्मिक अवकाश भीबिलासपुर/ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत नगरीय निकायों में कार्यरत स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों के लिए राहत का पिटारा खोला है। राज्य शासन द्वारा उनके लिए आठ घंटे की कार्यावधि निर्धारित करने के साथ ही साप्ताहिक अवकाश और महीने में एक दिन का सवैतनिक आकस्मिक अवकाश प्रदान करने के संबंध में नए दिशा-निर्देश सभी नगरीय निकायों को जारी किए हैं। साथ ही सभी स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों का श्रम विभाग में पंजीयन कराकर विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने के भी निर्देश दिए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नगरीय निकायों में लागू "मिशन क्लीन सिटी" के तहत निर्मित अधोसंरचना तथा स्वसहायता समूहों के संचालन एवं संधारण के लिए वर्ष 2016 में जारी निर्देशों को संशोधित कर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये नए दिशा-निर्देश रायपुर, भिलाई और रिसाली को छोड़कर शेष सभी नगर निगमों तथा सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में लागू होंगे। निकायों में कार्यरत् विभिन्न स्वसहायता समूहों की मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने नगर निगम आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को इस संबंध में परिपत्र जारी कर नए निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा है। सभी क्षेत्रीय संयुक्त संचालकों को समय-समय पर निकायों का भ्रमण कर इन निर्देशों का पालन किया जाना प्रतिवेदित करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार स्वच्छता दीदियों/सफाई मित्रों की कार्यावधि आठ घण्टे निर्धारित की गई है। निकाय सुविधानुसार प्रातः छह बजे से दोपहर तीन बजे (एक घण्टे का भोजन अवकाश मिलाकर) या प्रातः सात बजे से शाम चार बजे तक कार्यावधि निर्धारित कर सकते हैं। विशेष अवसरों के अतिरिक्त निर्धारित कार्यावधि से अधिक कार्य कराया जाना प्रतिबंधित होगा। निकायों में प्रत्येक स्वच्छता दीदी/सफाई मित्र का कार्य रोस्टर स्वसहायता समूह द्वारा इस प्रकार तैयार किया जाएगा कि प्रत्येक सदस्य को रोटेशन आधार पर एक साप्ताहिक अवकाश अनिवार्यतः प्राप्त हो सके। नगरीय निकायों को इस बात का ध्यान रखने कहा गया है कि सभी सदस्यों का साप्ताहिक अवकाश एक ही दिन न पड़े, जिससे डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एवं निपटान का कार्य प्रभावित न हो, तथा मणिकंचन केन्द्र में कचरे का जमाव न होने लगे।राज्य शासन ने मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत कार्यरत् सभी सदस्यों का पंजीयन श्रम विभाग के पोर्टल पर अनिवार्यतः कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा जीवन बीमा, मेडिकल क्लेम आदि का सम्पूर्ण लाभ सभी सदस्यों को दिलाने निकाय प्रमुख को प्राथमिकता से सुनिश्चित कराने को कहा है।परिपत्र में कहा गया है कि मिशन क्लीन सिटी अंतर्गत नियोजित मानव बल का कार्य डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एवं निपटान की कार्यवाही करना है। किंतु कुछ निकायों द्वारा इनसे स्ट्रीट स्वीपिंग, नाली सफाई एवं अन्य प्रकृति के कार्य कराए जा रहे हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी निकायों को निर्देशित किया है कि मिशन क्लीन सिटी अंतर्गत नियोजित स्वच्छता दीदी/सफाई मित्रों से योजना के दिशा-निर्देशों के अतिरिक्त अन्य प्रकृति के कार्य कराए जाने पर पूर्णतः प्रतिषेध होगा। निर्देशों के उल्लंघन पर जिम्मेदारी का निर्धारण कर कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।नगरीय प्रशासन विभाग ने मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत नियोजित सभी मानव बल का मासिक स्वास्थ्य परीक्षण मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट में अनिवार्यतः कराया जाना सुनिश्चित करने को कहा है। प्रत्येक तीन माह में सभी सदस्यों का ब्लड टेस्ट, थॉयरॉइड टेस्ट, बीपी व शुगर टेस्ट, यूरीन टेस्ट, यूरीन कल्चर, यूरिक एसिड, एल्यूमिन टेस्ट, एलडीएच टेस्ट, टोटल कोलेस्ट्रॉल टेस्ट, वीएचडीएल टेस्ट एवं टीएचएस टेस्ट भी कराया जाएगा। इसके लिए जिला मुख्यालय के निकाय जिले के अन्य निकायों से समन्वय कर कैम्प प्लान तैयार कर कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।राज्य शासन ने स्वच्छता दीदियों/सफाई मित्रों के हितों को ध्यान रखते हुए माह में एक दिन का सवैतनिक आकस्मिक अवकाश प्रदान करने का निर्णय लिया है। हर एसएलआरएम माहवार प्रत्येक सदस्य के अवकाश का लेखा-जोखा संधारित करते हुए रजिस्टर में इंद्राज करेंगे तथा कटौती की गई राशि से ही वर्ष में एक बार राशि उपलब्धता के आधार पर बोनस राशि यथासंभव प्रदान की जाएगी या प्रत्येक सेंटर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक सदस्य को विशेष दिवस पर इस राशि से सम्मान स्वरूप राशि या पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।मिशन क्लीन सिटी के तहत नए निर्देशों के मुताबिक एसएलआरएम सेंटर्स (मणिकंचन केन्द्र) तथा उसकी सामग्री की मरम्मत व संधारण निकाय द्वारा मरम्मत व संधारण मद अंतर्गत जारी राशि से किया जाएगा। विशेष परिस्थिति में वृहत मरम्मत कार्य की आवश्यकता पड़ने पर पृथक से राशि सुडा (SUDA) द्वारा प्रकरण का परीक्षण कर गुण-दोष के आधार पर प्रदान किया जाएगा। एसएलआरएम सेंटर्स के लिए नियुक्त सुपरवाइजर निकाय के नियमित कर्मचारी या स्वसहायता समूह के सदस्य होंगे। अन्य प्लेसमेंट कर्मचारी/स्वच्छता कमाण्डो आदि सुपरवाइजर नहीं बनाए जाएंगे। ट्रायसायकिल रिक्शा, मिनी टिप्पर आदि की मरम्मत का कार्य सुपरवाइजर द्वारा कराया जाएगा तथा निकाय द्वारा सुपरवाइजर को मरम्मत राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके लिए वार्षिक अधिकतम एक लाख रुपए तक के भुगतान के लिए यूजर चार्ज की राशि का उपयोग किया जा सकेगा।*सेहत की सुरक्षा और काम में सहूलियत के लिए दिए जाएंगे विभिन्न सामग्री*राज्य शासन ने मिशन क्लीन सिटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार मणिकंचन केन्द्रों में सफाई मित्रों को सेहत की सुरक्षा और काम में सहूलियत के लिए विभिन्न सामग्रियां निःशुल्क उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सफाई मित्रों को हर वर्ष पहचान पत्र, पुरूषों की वर्दी के लिए हरे रंग की दो टी-शर्ट, महिलाओं की वर्दी के लिए दो साड़ियां, दो एपेरन और एक रेनकोट प्रदान किया जाएगा। साथ ही हर तीन महीने में चार जोड़ी रबर के दस्ताने और चार जोड़ी कपड़े के दस्ताने, प्रत्येक दो माह में छह जोड़ी मोजे और छह मास्क, हर छह महीने में दो जोड़ी कपड़े के जूते और दो टोपियां दी जाएंगी। कंपोस्ट शेड में काम करने वाले सफाई मित्रों को प्रति वर्ष एक जोड़ी गमबूट भी प्रदान किए जाएंगे।





.jpg)


















.jpg)

.jpg)
.jpg)