- Home
- छत्तीसगढ़
- *02 बार लायसेंस एक सप्ताह के लिए और 4 बार दो दिन के लिए हुऐ निलंबित**कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी अमले द्वारा की जा रही निरंतर कार्रवाईरायपुर/ आबकारी आयुक्त श्री श्याम लाल धावडे़ एवं कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर जिले के आबकारी अमले द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि जिले के संयुक्त आबकारी टीम द्वारा 05 जनवरी को एफ.एल. 3 शेमरॉक ग्लोवल प्रा.लि. होटल बार की आकस्मिक जांच की गई थी और 12.300 बल्क लीटर हरियाणा प्रांत की नॉन ड्यूटी पेड मदिरा जप्त कर विभागीय प्रकरण कायम किया गया था। इसी तरह 12 जनवरी को एफ.एल. 3 मिलानो फुड एण्ड कंपनी व्ही.आई.पी. रोड रायपुर की संभागीय उड़नदस्ता एवं जिला रायपुर की की संयुक्त आबकारी टीम द्वारा आकस्मिक जांच कर कुल 3.300 बल्क लीटर नॉन ड्यूटी पेड मदिरा जप्त कर विभागीय प्रकरण कायम किया गया था।उपरोक्त अनियमितता गंभीर प्रकृति की होने के कारण कलेक्टर (आबकारी) द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत उक्त दोनो एफ.एल. 3 होटल वार लायसेंस को 07 दिवस के लिये निलंबित कर दिया गया है। जिसका आदेश आज 24 जनवरी को जारी किया गया है। इसके अनुसार 25 से 31 जनवरी 2025 तक के लिए एफ.एल. 3 सेमरॉक ग्लोबल प्रा.लि. होटल वार एवं एफ.एल. 3 मिलानो फुड एण्ड कंपनी व्ही.आई.पी. रोड को सीलबंद की कार्रवाई की जा रही है। इसके पूर्व बार से पार्सल किये जाने के कारण एफ. एल. 3 ग्रैण्ड नीलम व्ही.आई.पी. रोड रायपुर, एफ.एल. 3 मेट्रो बार, एफ.एल. 3 योगी बार एवं एफ. एल. 3 शालू बार का होटल बार लायसेंस को 02 दिवस दिनांक 24 जनवरी 2025 से 25 जनवरी 2025 तक के लिये निलंबित कर सीलबंद किया गया है।
- दुर्ग/ 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की घोषणा होने पर सन् 1950 की संध्या नागरिक एकादश एवं कलेक्टर एकादश के मध्य हॉकी मैच का आयोजन किया गया। यह मैच दुर्ग की जनता और तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य खेला गया था। उक्त जानकारी देते हुए खेल समिति के सचिव एडवोकेट श्री अमर चोपड़ा ने बताया कि परम्परा को कायम रखते हुए जिले के प्रशासनिक अधिकारी एवं शहर के प्रबुद्ध नागरिक 1950 से चली आ रही परंपरा के निरंतर जारी रखने में रूचि लेकर 76वॉ हॉकी मैच 26 जनवरी 2025 को प्रथम बटालियन कातुलबोड़ के प्रांगण में आयोजित किया गया है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी तथा खेल समिति के सचिव श्री अमर चोपड़ा द्वारा आयोजन को सफल बनाने की अपील नगरवासियों से की गई है। श्री चोपड़ा के अनुसार दुर्ग जिला ही भारत वर्ष में एकमात्र जिला है जो इस तरह के सद्भावना मैच को जारी रखे हुये है। कलेक्टर एकादश के खिलाड़ी वर्तमान समय में व्यस्त होने के बाद भी परंपरा को जारी रखने में कटिबद्ध है।
- दुर्ग/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित की जाने वाली विभागीय परीक्षा नगरपालिकाओं एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन 2025 के कारणवश स्थगित की गई है। परीक्षा का आयोजन सोमवार 27 जनवरी, 2025 से सोमवार 03 फरवरी 2025 तक आयोजित होना था। विभागीय परीक्षा का आयोजन नगरपालिकाओं एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन 2025 के समाप्त होने के पश्चात् किया जाएगा। जिसकी सूचना पृथक से दी जाएगी।
- जिला पंचायत सीईओ ने दिलाई शपथरायपुर / जिले में मतदाता दिवस के अवसर पर आज कलेक्टोरेट में अधिकारी कर्मचारियों द्वारा मतदाता शपथ ली गई। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव सिंह के निर्देश में जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप ने कलेक्टोरेट के अधिकारी कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई। शपथ में कहा गया कि ’हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने कि शपथ दिलाई गई।
- अधिकारी-कर्मचारियों ने ली मताधिकार काप्रयोग करने की शपथबालोद/ राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में आज जिले के विभिन्न शासकीय संस्थाओं में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वहाँ विभाग एवं संस्था प्रमुखों के द्वारा लोकतंत्र में मताधिकार के प्रयोग की जानकारी देते हुए अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को लोकतंत्र को और अधिक मजबूज एवं सशक्त बनाने हेतु सभी प्रकार के निर्वाचनों में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इसके अंतर्गत आज तहसील कार्यालय डौण्डीलोहारा एवं डौण्डी सहित जिले के अन्य शासकीय कार्योलयों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
- बिलासपुर/नाम निर्देशन पत्र जमा करने के तीसरे दिन आज किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया। नाम निर्देशन पत्र 28 जनवरी तक जमा किए जा सकेंगे। वहीं पार्षद पद के चुनाव लड़ने के इच्छुक 68 लोगों ने निक्षेप राशि जमाकर निर्देशन पत्र इश्यू कराए हैं। महापौर पद के लिए एक व्यक्ति द्वारा निक्षेप राशि जमाकर नाम निर्देशन पत्र लिया गया है। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में श्री त्रिलोकचंद्र श्रीवास शामिल हैं। कल शनिवार 25 तारीख अवकाश के दिन भी जिला कार्यालय में नामांकन पत्र जमा होंगे।
-
रायपुर/छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग एवं रायपुर जिला निर्वाचन कार्यालय के निर्देश पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आज रायपुर नगर पालिक निगम के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के भूतल पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम मुख्यालय भवन के सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान की सामूहिक शपथ दिलवाई. रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक और नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोन कार्यालयों में जोन कमिश्नरों ने जोन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदान की सामूहिक शपथ दिलवाई.
- गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरीरायपुर/ राजधानी रायपुर में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड में सुबह 9 बजे से आयोजित होगा। राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य समारोह स्थल में ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। आज सुबह पुलिस परेड ग्राउण्ड में फूल डेªस फायनल रिहर्सल हुई। इस अवसर पर डीजीपी श्री अशोक जुनेजा, कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम कमिश्नर श्री अबिनाश मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप के साथ संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।इस बार 17 सुरक्षा बल की टुकड़ी परेड में शामिल होंगी। इसमें सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल, भारत तिब्बत सीमा बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, तेलंगाना पुलिस, नगर सेना पुलिस एवं महिला, एनसीसी गर्ल्स एवं बॉय्ाज, घुड़सवार बल, बैंण्ड प्लाटून पुलिस और महिला बैग पाईपर बैंड दस्ता शामिल हैं। तेलंगाना पुलिस का प्लाटून विशेष रूप से शामिल हैं। सम्पूर्ण परेड आयोजन के प्रभारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री विवेकानंद सिन्हा हैं। इसके सहायतार्थ उप पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविन्द कुजूर (आई.पी.एस.) एवं सेनानी श्री प्रफुल्ल ठाकुर (आई.पी.एस.) होंगे।रिहर्सल में आकर्षक मार्च-पास्ट के साथ पदक अलंकरण समारोह और अन्य कार्यक्रमों की पूर्व तैयारियों को परखा गया। राज्यपाल के सुरक्षा अधिकारी डीएसपी श्री गिरीश कोरी रिहर्सल में राज्यपाल की भूमिका निभाकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान निर्धारित मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार समारोह की गतिविधियां संचालित की गई। आकर्षक परेड के साथ सशस्त्र बलों की टुकड़ियो द्वारा रिहर्सल में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी गई।रिहर्सल में परेड कमाण्डर श्री हर्षित मेहर परीवाक्षाधीन आईपीएस के नेतृत्व में, सुरक्षा बलों की 17 प्लाटूनों के साथ बैंड प्लाटून ने भी कदम से कदम मिलाकर गणतंत्र के महोत्सव में मार्च-पास्ट किया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का की अभ्यास प्रस्तुति दी गई।
-
*आगे भी जारी रहेगी संयुक्त टीम की कार्रवाई*
बिलासपुर,/कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर संयुक्त सत्यापन टीम ने आज फिर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने टोकन प्राप्त करने वाले किसानों और विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में सत्यापन कर लगभग 93 लाख रुपए मूल्य के 2997 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया। कलेक्टर ने बच्चे पांच खरीदी दिनों के दौरान भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रखने की निर्देश दिए।
खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया ने बताया कि तहसील पचपेडी स्थित धान उपार्जन केन्द्र जोंधरा का निरीक्षण नायब तहसीलदार द्वारा किया गया। मौके पर उपस्थित कृषकों के पास उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन उपरांत 06 कृषकों से 356 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया। इसी प्रकार सेवा सहकारी समिति चिल्हाटी में 4 किसानों से 2.758 हेक्टेयर का 143 क्विटल धान का रकबा समर्पण कराया गया। उपार्जन केन्द्र ओखर में 3 किसानों से 90 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया।
तहसील कोटा स्थित धान उपार्जन केन्द्र धूमा का निरीक्षण नायब तहसीलदार द्वारा किया गया। मौके पर उपस्थित कृषकों के पास उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन उपरांत रकबा 1.720 हेक्टेयर का रकबा समर्पण कराया गया। धान उपार्जन केन्द्र करगीकला में आज 11 किसानो से 482 क्विंटल धान का क्रय किया गया तथा 38 क्विंटल धान के रकबे का रकबा समर्पण कराया गया। धान उपार्जन केन्द्र करगीखुर्द में किसानों की सहमति से 5.101 हेक्टेयर रकबे का रकबा समर्पण कराया गया। धान उपार्जन केन्द्र कर्रा की जाँच के दौरान मौके पर किसान से 21 क्विंटल धान के रकबे का रकबा समर्पण कराया गया। धान मण्डी कोटा के निरीक्षण में 29 किसानों का टोकन कटा पाया गया एवं 6 हेक्टर रकबे का समर्पण कराया गया। तहसील सीपत्त स्थित धान उपार्जन केन्द्र देवरी का निरीक्षण नायब तहसीलदार द्वारा किया गया एवं मौके पर 547 क्विंटल के एवज में केवल 78 क्विंटल धान भौतिक सत्यापन में पाये जाने पर शेष धान का रकबा समर्पण कराया गया।
तहसील मस्तूरी स्थित धान उपार्जन केन्द्र गोडाडीह का निरीक्षण नायब तहसीलदार द्वारा किया गया तथा 19 किसानों का 28.633 क्विंटल धान का टोकन काटा गया था। भौतिक सत्यापन में धान उपलब्ध नहीं होने पर उपरोक्त धान के रकबे का रकबा समर्पण किये जाने के निर्देश दिये गये। धान उपार्जन केन्द्र भरारी में 4 किसानो से 116 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया। धान उपार्जन केन्द्र मल्हार में 375 क्विंटल एवं धान उपार्जन केन्द्र किरारी में 181 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया। धान उपार्जन केन्द्र टिकारी में जॉच के दौरान 742 क्विंटल एवं उपार्जन केन्द्र वेदपरसदा में 432 क्विंटल धान के रकबे का रकबा समर्पण कराया गया। तहसील बेलगहना स्थित धान उपार्जन केन्द्र केंदा में निरीक्षण के दौरान कृषक द्वारा लाये 325 बोरी धान में से 100 बोरी धान पुराना एवं अमानक श्रेणी का पाया गया। अतः उपरोक्त अमानक धान को जप्त किया गया। -
रायपुर/ रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक एवं रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के शास्त्री बाजार प्रोजेक्ट के कार्यों की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक ( तकनीकी ) श्री पंकज कुमार पंचायती, सहायक प्रबंधक श्री योगेन्द्र साहू सहित सम्बंधित तकनीकी अधिकारियों की उपस्थिति में किया. प्रबंध संचालक श्री अबिनाश मिश्रा ने शास्त्री बाजार प्रोजेक्ट की प्रगति के निरीक्षण के दौरान कार्य को अत्यंत धीमी गति को देखकर गहन नाराजगी व्यक्त की एवं सम्बंधित ठेकेदार को 15 फरवरी 2025 तक शास्त्री बाजार प्रोजेक्ट का कार्य शत - प्रतिशत पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, अन्यथा की स्थिति में ठेकेदार पर 6 प्रतिशत पेनल्टी लगाने ki कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए. रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एमडी एवं नगर निगम आयुक्त ने मटन मार्केट प्रोजेक्ट में सम्बंधित क्षेत्र नगर निगम जोन 4 के जोन कमिश्नर के साथ समन्वय कर झुग्गी झोपड़ियों को व्यवस्थापन शीघ्र दिलवाकर रोड की आवश्यक मरम्मत एवं सुधार करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैँ.रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक ने स्मार्ट सिटी की 24×7 पेयजल आपूर्ति योजना के अंतर्गत मौलाना अब्दुल ररूफ वार्ड क्षेत्र में लगाए गये वाटर मीटर को देखा एवं कम प्रेशर के साथ पानी आने की जनशिकायत को शीघ्र दूर करवाकर सतत मॉनिटरिंग करते हुए अधिक प्रेशर में सुगम पेयजल आपूर्ति सुव्यवस्थित तौर पर करवाने के निर्देश दिए.
- - गायक सत्यम निगम और योगेश साहू को मिली भरपूर सराहना-बॉलीवुड के साथ छत्तीसगढ़ी गीतों पर झूमे दर्शकरायपुर। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राडा ऑटो एक्सपो में लोगों की काफी भीड़ रोजाना उमड़ रही है। यहां पहुंचने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए 22 जनवरी को शानदार संगीत संध्या का आयोजन किया गया जिसमें यारी बैंड ने समां बांध दिया।यारी बैंड के लीड वोकलिस्ट सत्यम निगम और योगेश साहू ने शानदार प्रस्तुति दी। लोगों ने उनकी गायकी की भरपूर सराहना की। .उन्होंने बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक अरिजीत सिंग , आतिफ असलम , दर्शन रावल के गानों के साथ अनेक लोकप्रिय हिन्दी गाने गाए। साथ ही छत्तीसगढ़ी गीत छुनुर छुनुर पैरी बाजे को प्रस्तुत किया जिसे दर्शकों ने बहुत सराहा। यारी बैंड में वायलिन पर कार्तिक भारद्वाज , गिटार में मार्टिन फाया, प्यानो में हर्ष मेश्राम और ड्रम में दिवेश कुकरेजा ने बखूबी साथ निभाया। यारी बैंड को एक्सपो में अपनी प्रस्तुति देने के लिए अक्षय ठाकुर की भूमिका रही। कार्यक्रम समापन के उपरांत श्रोताओं ने कलाकारों से उनके ऑटोग्राफ भी लिए और उनका उत्साहवर्धन किया।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमें भारत के प्रजातांत्रिक जीवन मूल्यों और परम्पराओं के प्रति जागरूक करता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारत अपने लोकतंत्र के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। हम सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है कि हम लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभाएं। मुख्यमंत्री श्री साय ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवाओं से मतदान प्रक्रिया में शामिल होकर भारत की लोकतांत्रिक परम्परा का हिस्सा बनने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र के नवनिर्माण में एक एक मत की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए सभी नागरिकों को अपने बहुमूल्य मताधिकार का प्रयोग पूरी जिम्मेदारी और निर्भीकता से करना चाहिए।
- बिलासपुर/संभागायुक्त महादेव कावरे एवं कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियों-कर्मचारियों को एक मतदाता के रूप में सजगता एवं निष्पक्षता के साथ अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को अवकाश की वजह से चुनाव आयोग के निर्देशानुसार शपथ का कार्यक्रम आज आयोजित किया गया। कमिश्नर महादेव कावरे ने अपने कार्यालय में तथा कलेक्टर अवनीश शरण ने जिला कार्यालय परिसर में सवेरे 11 बजे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को थपथ दिलाई। सभी ने यह शपथ ली कि लोकतंत्र में हम अपनी पूर्ण आस्था रखते हैं। हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भिक होकर बिना किसी भेद-भाव अथवा प्रलोभन में आये अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी ने बताया कि 25 जनवरी को कोनी स्थित कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम में सवेरे 10 बजे मतदाता दिवस समारोह मनाया जायेगा। इस अवसर पर बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियो को प्रशस्ति पत्र भेंट किया जायेगा। इसी तरह जिले के सभी कार्यालयों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित की जाने वाली विभागीय परीक्षा नगरपालिकाओं एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन 2025 के कारणवश स्थगित की गई है। परीक्षा का आयोजन सोमवार 27 जनवरी, 2025 से सोमवार 03 फरवरी 2025 तक आयोजित होना था। विभागीय परीक्षा का आयोजन नगरपालिकाओं एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन 2025 के समाप्त होने के पश्चात् किया जाएगा। जिसकी सूचना पृथक से दी जाएगी।
- रायपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के विवेकानंद सभागार में 25 जनवरी को प्रातः 11 बजे से राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में निर्वाचन कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने जानकारी दी कि रायगढ़ कलेक्टर श्री कार्तिकेय गोयल को प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन 2024 में सर्वाधिक 81.66 प्रतिशत मतदान कराए जाने, दुर्ग कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को शहरी क्षेत्र होने के बावजूद विगत लोकसभा चुनाव की तुलना में वर्ष 2024 में लोकसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत में 2.48 प्रतिशत वृद्धि, दंतेवाड़ा कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी को धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होते हुए भी विगत लोकसभा निर्वाचन की तुलना में लोकसभा निर्वाचन 2024 में 10.39 प्रतिशत वृद्धि के लिए उत्कृष्ट जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में सम्मानित किया जाएगा। रायपुर कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह को लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान मतदान दलों का प्रशिक्षण कार्य उत्कृष्ट तरीके से संपन्न कराने, राजनांदगांव जिले की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुश्री सुरुचि सिंह को गुणवत्ता पूर्ण स्वीप गतिविधियां आयोजित करने और मुंगेली जिले के जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पांडे को प्रवासी मजदूरों को मतदान के लिए प्रेरित करने संबंधी स्वीप गतिविधियों के लिए स्पेशल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
- रायपुर ।राज्यपाल श्री रमेन डेका ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं से अपील की है कि लोकतंत्र के प्रति अपने कर्त्तव्य और जिम्मेदारियों को लेकर सचेत रहें और अपने बहुमूल्य मत का उपयोग लोकतंत्र की मजबूती और देश के विकास में अपनी भागीदारी निभाने के लिए करें।उन्होंने कहा कि एक सफल लोकतंत्र के लिए यह जरूरी है, कि हर युवा भारतीय नागरिक स्वयं को मतदाता के रूप मे पंजीकृत कराए और समय-समय पर होने वाले निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग भी करें। श्री डेका ने कहा कि आज का दिन मतदाताओं की जागरूकता के लिए समर्पित है। हमारा देश, विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। प्रजातंत्र को सुदृढ़ और सुरक्षित बनाने के लिए हमे धर्म, वर्ग, जाति समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुये बिना निष्पक्ष, स्वतंत्र और भयरहित होकर मतदान करना चाहिए।
-
*फण्ड के बावजूद अस्पतालों की बुनियादी सुविधाओं के निर्माण में हो रहा विलंब, कलेक्टर ने जताई गहरी नाराज़गी*
*तेजी से कार्य पूर्ण करने एजेंसियों को दी चेतावनी*
बिलासपुर/ कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियों की बैठक लेकर स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेक्टर की मजबूती के लिए गत 1 वर्ष में डीएमएफ सहित अन्य मद से 30 करोड़ के लगभग कार्य मंजूर किए गए हैं। लेकिन इन कार्यों की प्रगति अत्यंत धीमा है। मरीजों और जनहित के कामों में ढिलाई और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कार्य एजेंसियों को तेज गति से काम करने की चेतावनी दी है। बैठक में निगम आयुक्त अमितकुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, सीएमएचओ डॉक्टर प्रमोद तिवारी उपस्थित थे।
कलेक्टर अवनीश शरण ने आज अपने कक्ष में स्वास्थ्य विभाग की कार्य एजेंसी अफसरों, पीएचई, पीडब्ल्यूडी और निर्माण एजेंसियों की बैठक ली। उन्होंने डीएमएफ के तहत स्वास्थ्य केंद्रों के उन्नयन के लिए स्वीकृत किए गए कार्यों की सिलसिलेवार समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्रों में नलकूप खनन और पेयजल आपूर्ति के विषय में पीएचई के जिम्मेदार अधिकारी से जानकारी ली, स्पष्ट जवाब न मिलने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराज़गी जाहिर की और अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल और सिम्स के लिए स्वीकृत कार्यों की जानकारी ली और अधूरे कार्यों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अनुमोदित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने अफसरों की लापरवाही और लेटलतीफी पर कड़ी आपत्ति जताई। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्रों में सोलर पैनल के विषय में क्रेडा प्रभारी से जानकारी ली, डीएमएफ के तहत 15 स्वास्थ्य केंद्रों में सौर संयंत्र की स्थापना की जा रही है,जिनमें से 10 केंद्रों में सोलर पैनल की स्थापना की जा चुकी है, जिस पर कलेक्टर ने संतोष जाहिर किया। कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के उन्नयन की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं जिसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए ये जरूरी है कि जिम्मेदार अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करें।
उल्लेखनीय है कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए डीएमएफ के तहत बिल्हा, बेलगहना, आमागोहन, कुरदर, सीपत, खोनंदरा, पिपरतराई, सिम्स, जिला चिकित्सालय सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में अधोसंरचना विकास के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है जिनमें, सिम्स में गैस पाइपलाइन, रैंप निर्माण, डिजी सेट स्थापना, जिला चिकित्सालय में परिजन शेड, बर्न यूनिट, नेफ्रोलॉजी विभाग नवीनीकरण, विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में परिवर्तन, परिवर्धन एवं एनक्यूएएस कार्यक्रम के लिए उन्नयन कार्य, पेयजल आपूर्ति सहित केंद्रों में मरम्मत, रेनोवेशन सहित विभिन्न कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। -
*पांच दिवसीय योग शिविर का 855 ने उठाया फायदा*
बिलासपुर/आयुष ग्राम सिंघरी विकासखंड बिल्हा में आयोजित पांच दिवसीय योगाभ्यास शिविर आज सम्पन्न हुआ। सुदूर ग्रामीण अंचल में आयोजित योग शिविर का 855 लोगों ने लाभ उठाया। संचालनालय आयुष रायपुर के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ यशपाल सिंह ध्रुव के मार्गदर्शन में यह 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। आयुष ग्राम सिंघरी के माध्यमिक शाला प्रांगण में 20 से 24 जनवरी तक रोजाना प्रातः 6 बजे 8 बजे तक रखा गया था। योग प्रशिक्षक श्री रामेश्वर प्रसाद बरगाह द्वारा सूर्य नमस्कार, नौकासन, वृक्षासन, पवन मुक्तासन, अनुलोम विलोम, कपालभाति, भ्रामरी सहित बहुत से योगासनों का अभ्यास कराया गया। योगासन पश्चात अंकुरित चना, मूंग, मूंगफली, किशमिश एवं रोग प्रतिरोधक काढ़ा का वितरण किया गया। 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में 855 हितग्राहियों ने योगाभ्यास का लाभ उठाया। योग प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ कुमुदिनी पटेल ने ग्रामीणों को प्रोत्साहित करते हुए अपील की योगाभ्यास को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं, ताकि शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें। योग प्रशिक्षण शिविर में श्री लक्ष्मी कुमार साहू (फार्मासिस्ट), श्री कुशल प्रसाद यादव, श्री आकाश यादव, श्री शानू यादव एवं जन प्रतिनिधियों का विशेष योगदान रहा।
-
दुर्ग/ जिला मुख्यालय में गरिमामय गणतंत्र दिवस आयोजन के लिए आज कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और एसपी श्री जितेन्द्र शुक्ला की मौजूदगी में अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। सहायक कलेक्टर श्री एम. भार्गव ने पूर्वाभ्यास के दौरान मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। मंच पर मुख्य अतिथि के आगमन व ध्वजारोहण का अभ्यास के साथ ही कलेक्टर और एसपी के साथ परेड निरीक्षण, प्लाटूनों द्वारा मार्च पास्ट, हर्ष फायर, प्लाटून कमांडरों से परिचय, खुले आकाश में रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़ने, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फोटो सेशन सहित संपूर्ण आयोजन का पूर्वाभ्यास किया गया। इस अवसर पर एडीएम श्री अरविन्द एक्का, जिला पंचायत के सीइओ श्री बीके दुबे, अपर कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह, एसडीएम श्री एच.एस. मिरी, सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी श्री सुरेन्द्र पाण्डेय सहित पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
-
*वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी होंगे मुख्य अतिथि*
बिलासपुर/ गणतंत्र दिवस समारोह का अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल पुलिस परेड मैदान में सवेरे संपन्न हुआ। सब कुछ ठीक उसी तरह व उसी क्रम से हुआ जैसे कि 26 जनवरी को इस स्थल पर होना है। कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह की मौजूदगी और निर्देशन में रिहर्सल किया गया। कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप बेहतरीन आयोजन के लिए कलेक्टर ने महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
जिला स्तरीय समारोह इसी पुलिस परेड मैदान में होगा। राज्य सरकार के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। समारोह सवेरे 9 बजे से लेकर 11.30 बजे तक विविध कार्यक्रम होंगे। रिहर्सल में अपर कलेक्टर आर ए कुरूवंशी मुख्य अतिथि की भूमिका में थे। स्कूली बच्चों ने इस अवसर पर देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस बार 8 स्कूलों की टीमों को प्रस्तुति के लिए चयन किया गया है। आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। तेरह टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट कर अनुशासन का परिचय दिया। समारोह में छत्तीसगढ़ के विकास की झलक दिखाती विभागीय झांकी भी लोगों को देखने को मिलेगी। बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा नक्सल हिंसा में शहीद के परिवारों से मुलाकात कर उनके प्रति आदर और श्रद्धा व्यक्त करेंगे। मुख्य समारोह का संचालन हमेशा की तरह व्याख्याता द्वय सौरभ सक्सेना और मुकुल शर्मा करेंगे। अंतिम रिहर्सल को देखने बड़ी संख्या में शहर के नागरिक, छात्र - छात्राएं, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। -
स्वच्छ वायु गुणवत्ता सुधार हेतु किए जा रहे कार्यों की हुई समीक्षा
प्रदूषण मुक्त शहर विकास के प्रयासों को मिली सराहना
नवाचारों से जुड़कर देश में अपनी बड़ी पहचान बनाएगा रायपुर
रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक डॉ. योगेंद्र कुमार सक्सेना ने रायपुर आकर राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत 15 वें वित्त आयोग मद से वायु गुणवत्ता सुधार हेतु किए जा रहे प्रबंधों व नवाचारों की विस्तार से जानकारी ली एवं उपयोगी सुझाव भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने रायपुर नगर निगम द्वारा शवदाह गृहों में नवाचारों के तहत फिल्टर लगाए जाने के प्रोजेक्ट को सराहा और कहा है कि इस दिशा में पहल करने वाला रायपुर संभवतः देश का पहला नगर निगम है। इसी तरह बीरगांव नगर निगम द्वारा सीएसआर अंतर्गत बृहद वृक्षारोपण व पेवर लगाए जाने के कार्यों की भी प्रशंसा की है एवं उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से स्वच्छ वायु के गुणवत्ता स्तर तक पहुंचने में रायपुर को सफलता मिलेगी। बैठक में नगर निगम के अपर आयुक्त कृष्णा खटिक, छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मंडल क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी श्री पी.के. रबड़े सहित परिवहन, नगर निगम बीरगांव व रायपुर के अधिकारी शामिल हुए।
राजधानी रायपुर पहुंचे डॉ. सक्सेना छत्तीसगढ़ में रायपुर-बीरगांव, दुर्ग व भिलाई शहर हेतु राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत नोडल अधिकारी हैं एवं इसी तारतम्य में उन्होंने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत 15 वें वित्त आयोग मद से किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। रायपुर निगम द्वारा विस्तार से अवगत कराया गया कि अब तक 72 हजार से अधिक पौधा रोपण किया जा चुका है। सड़कों को धुल मुक्त रखने सघन आवागमन वाले क्षेत्रों में जल छिड़काव के अलावा बी.टी. रोड व कॉक्रीट सड़कों का निर्माण किया गया है। रायपुर नगर निगम द्वारा सी. एण्ड डी. प्रोसेसिंग प्लांट पूर्व क्षमता 15 टन से बढ़ाकर 65 टन प्रति दिवस कर ली गई है एवं स्वसहायता समूह की महिलाएं इस संयंत्र का संचालन कर रही है। इलेक्ट्रानिक व्हीकल्स के लिए 4 चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं एवं अगले वित्तीय वर्ष में इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। शहर के तीन शवदाह गृहों में ए.पी.सी.डी. फिल्टर लगाए जाने के कार्य की डॉ. सक्सेना सराहना की एवं नगर निगम के माध्यम से गौ काष्ठ की सुलभता सुनिश्चित करते हुए दाह संस्कार हेतु इसके उपयोग हेतु प्रेरित करने का सुझाव दिया। इसी तरह जल के शोधन व दुर्गंध नाशक के तौर पर बायो एन्जाइम्स के उपयोग को भी बढ़ावा देकर एक नए नवाचार को प्रेरित करने का सुझाव भी उन्होंने दिया है। बैठक में बीरगांव नगर निगम के पेवर कार्य व वृक्षारोपण गतिविधियों को उन्होंने सराहा साथ ही परिवहन विभाग को पी.यू.सी. सर्टिफिकेट देने वाले एजेंसियों व सभी वाहनों का सघन प्रदूषण जांच के साथ ही अपशिष्ट के साथ जमें लीचेट्स के समयबद्ध निपटान के निर्देश भी दिए हैं।
बैठक में रायपुर नगर निगम के मुख्य अभियंता श्री यू.के. धलेंद्र, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, कार्यपालन अभिंयतागण श्री अंशुल शर्मा, श्री रघुमणी प्रधान, श्री नवसिंह फरेंद्र, श्री द्रोणी कुमार पैंकरा, बीरगावं नगर निगम के कार्यपालन अभियंता श्री धन्नूलाल देवांगन, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सलाहकार डॉ. पोखराज साहू, सहायक अभियंता श्री कृष्ण विजय सिंह, उपअभियंता श्री रमेश पटेल, ए.एस.ओ. श्री रोहित कुमार मेहरा सहित जिला परिवहन विभाग के अधिकारी शामिल हुए। -
शहर को साफ सुथरा बनाने अभियान चलाने दिए निर्देश
बिलासपुर/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने नगर निगम के कामकाज की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। निगम क्षेत्र में कार्यरत स्वच्छता कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारियों का वेतन हर हाल में महीने की पांच तारीख तक अनिवार्य रूप से भुगतान करने कहा। जोन कमिशनर को सबेरे 6 से 9 बजे तब शहर में सफाई कार्य का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, उपायुक्त श्री खजांची कुमार, सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी और जोन कमिश्नर मौजूद थे।
जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने नगर निगम अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं की विस्तार से गहन समीक्षा की। उन्होंने निदान के तहत् मिलने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल इनका निराकरण करने के निर्देश दिए। लोगों की समस्याओं का निराकण कर उन्हें की गई कार्यवाही से अवगत् कराने भी कहा। मूलभूत सुविधाओं के लिए लोगों को भटकना ना पड़े, इसी प्रकार राशन कार्ड के लिए भी लोग ना भटके। कलेक्टर ने पूरे शहर में मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग प्रभावी तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने नालों की साफ-सफाई नियमित करवाने कहा। मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर वहा मूलभूत सुविधांए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का काम भी सुचारु रूप से करने कहा। - रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए सभी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि समाज में बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने और उनके साथ होने वाले भेदभाव के प्रति लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। श्री साय ने कहा कि बालिकाएं देश-प्रदेश, समाज और परिवार की शान, मान और अभिमान होती हैं। उन्हें सशक्त बनाने के लिए सुरक्षित और सहज माहौल देने की जरूरत है। इसके लिए समाज को अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं के सम्मान की परंपरा रही है। इसी कारण प्रदेश की प्रगति में छत्तीसगढ़ की बेटियां अप्रतिम योगदान दे रही हैं। यह बहन बेटियों और माताओं के लिए बेहतर वातावरण से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि बेटियां खूब पढ़ें, निडर होकर आगे बढ़ें, अपने सपनों को साकार करें और घर परिवार के साथ देश-प्रदेश की उन्नति में भी सहभागी बने, इसके लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित है।
- भिलाईनगर। आज 23 जनवरी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हाउसिंग बोर्ड शासकीय स्कूल में मनाई गई। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय छात्रों के बीच में जाकर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवनी पर परिचर्चा किया। बच्चों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा किए गए स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में साहसिक कार्यों के बारे में बताएं।किस प्रकार से अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने यात्राएं की अफगानिस्तान होते हुए जर्मनी से जापान आदि देशों के बीच जाकर सैनिकों को संगठित किया। आजाद हिंद फौज की स्थापना की जिससे अंग्रेज भी घबराते थे। सुभाष बाबू ने अपनी सूझबूझ अपनी कुशल से अंग्रेजी हुकूमत को दिला दिए थे। आयुक्त पाण्डेय द्वारा बच्चों को सुभाष चंद्र बोस जी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान किए गए योगदानों के ऊपर परिचर्चा करके मनाई गई। जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला ने बताया तुम हमें खून दो हम तुम्हें आजादी देंगे यह नारा देने वाले सुभाष चंद्र बोस सही थे। उस समय हर भारतीय जवान नौजवानों के मुख पर यह नारा गूंजता था ।इसको सुनते ही जोश खरगोश देश के प्रति बलिदान की भावना जागृत हो जाती है। हम सब लोगों को सुभाष बाबू के जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए ।यह आजादी आजादी बड़े संघर्षों से मिली है। हमें हमेशा इसका सम्मान करना चाहिए।
-
रायपुर - आज निर्धारित कार्यक्रम अनुसार नगर निगम रायपुर के जल कार्य विभाग द्वारा रायपुरा के 2500 किलोलीटर क्षमता के ओवर हेड टैंक की शील्ट सफाई का कार्य करवाया गया है. रायपुरा ओवर हेडटैंक में सुबह की नियमित जलापूर्ति के पश्चात शील्ट सफाई के साथ - साथ कैमिकल ट्रीटमेंट , सभी चैंबरों की सफाई एवं पेंटिंग का कार्य किया गया है . इस कार्य के लिए एजेंसी सतगुरु को ओवर हेड टैंक की शील्ट सफाई हेतु नगर निगम जल कार्य विभाग द्वारा अनुबंधित किया गया है. रायपुरा ओवर हेड टैंक में शील्ट की सफाई का कार्य अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से सुबह 9 बजे प्रारम्भ कर दोपहर 2 बजे तक पूर्ण कर लिया गया. इस कारण से आज संध्याकालीन जलापूर्ति सम्बंधित रायपुरा ओवर हेड टैंक में आंशिक प्रभावित रही. दिनांक 24 जनवरी 2025:शुक्रवार को सरोना ओवर हेड टैंक में शील्ट सफाई का कार्य नगर निगम जल कार्य विभाग द्वारा अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से करवाया जायेगा. शील्ट सफाई कार्य के चलते दिनांक 24 जनवरी 2025 को सरोना ओवर हेडटैंक से संध्याकालीन जलापूर्ति आंशिक प्रभावित रहेगी. रायपुर शहर की अन्य ओवर हेड टंकियों से जलप्रदाय व्यवस्था यथावत रहेगी.

















.jpg)


.jpg)





.jpg)
.jpg)