- Home
- छत्तीसगढ़
- बिलासपुर, /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। पंचायतों के निर्वाचन की कार्यवाही कराने के लिए नियुक्त ऑफिसर्स जिम्मेदार होंगे।जिला पंचायत बिलासपुर के अंतर्गत सदस्यों के निर्वाचन की कार्यवाही संपन्न कराने सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल रिटर्निंग ऑफिसर बनाए गए हैं। इसी प्रकार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 से 05 बिल्हा एवं निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 06 से 07 तखतपुर हेतु अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत श्रीमती वंदना गबेल, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 08 से 09 तखतपुर एवं निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10 से 14 मस्तूरी हेतु संयुक्त कलेक्टर श्री मनीष कुमार साहू एवं उप संचालक पंचायत श्रीमती शिवानी सिंह, निर्वाचन क्षेत्र 15 से 17 कोटा हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री शिवकुमार कंवर, जिला आडिटर पंचायत श्री अशोक कुमार धिरही को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।तखतपुर जनपद पंचायत में सदस्यों, सरपंचों एवं पंच के संपूर्ण निर्वाचन की कार्यवाही हेतु तहसीलदार सकरी श्री आकाश गुप्ता को रिटर्निंग ऑफिसर एवं सीईओ जनपद पंचायत तखतपुर श्री सत्यव्रत तिवारी एव नायब तहसीलदार तखतपुर श्रीमती रूचिका अग्रवाल एवं अन्य विभागीय अधिकारियों को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनपद पंचायत मस्तूरी में सदस्यों, सरपंचों एवं पंच के निर्वाचन की कार्यवाही संपूर्ण कराने हेतु तहसीलदार मस्तूरी श्रीमती जयंती देवांगन को रिटर्निंग ऑफिसर एवं सीईओ मस्तूरी श्री जे.आर. भगत एंव नायब तहसीलदार श्री उमाशंकर लहरे एवं अन्य विभागीय अधिकारियों को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है।जनपद पंचायत बिल्हा में सदस्यों, सरपंचों एवं पंच के संपूर्ण निर्वाचन की कार्यवाही पूर्ण कराने तहसीलदार बिल्हा श्री राजेन्द्र भगत को रिटर्निंग ऑफिसर एवं सीईओ जनपद पंचायत बिल्हा श्री एस एस पोयाम, नायब तहसीलदार बिल्हा श्रीमती मनीषा झा एवं अन्य विभागीय अधिकारी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। जनपद पंचायत कोटा में सदस्यों, सरपंचों एवं पंच के निर्वाचन की संपूर्ण कार्यवाही हेतु तहसीलदार रतनपुर श्रीमती शिल्पा भगत को रिटर्निंग ऑफिसर एवं सीईओ जनपद पंचायत कोटा श्री युवराज सिन्हा, प्रभारी तहसीलदार श्री समर्थ थवाईत सहित अन्य विभागीय अधिकरियों को सहायक रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- -पैसे का सदुपयोग कैसे करें ये सुनिश्चित करें - सीईओ श्री विश्वदीपरायपुर, । राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के माध्यम से स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए वित्तीय एवं सायबर ठगी से बचाव हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज रेडक्रास सोसायटी सभाकक्ष में किया गया। इस कार्यशाला में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने महिलाओं को सायबर ठगी से सावधान रहने और जागरूक रहने के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा, जब गलत काम नहीं किया है तो डरने की कोई आवश्यकता नहीं है, लुभावने फोन कॉल्स से बचें और ऐसी घटनाओं की शिकायत नजदीकी थाने में करें। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप ने पैसे के सदुपयोग के बारे में चर्चा की और इस पर ध्यान देने की आवश्यकता जताई। आरबीआई के प्रतिनिधि श्री दिग्विजय राउत एलडीओ, श्री आकाश सिंघल सहायक प्रबंधक आरबीआई और श्री राज हाइत एलडीएम रायपुर ने सायबर ठगी के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इससे बचाव के उपायों के बारे में बताया। इसके अलावा, ठगी की घटना होने के बाद क्या कदम उठाने चाहिए, इस पर भी मार्गदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत गठित सभी क्लस्टर संगठन के पदाधिकारी, कैडर, स्व सहायता समूह की महिलाएं और बिहान अमला भी उपस्थित था।
- रायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। 16 जनवरी को मुखबीर की सूचना पर ग्राम नरदहा में आरोपी आशुतोष उर्फ अमन साहू के कब्जे से 490 पाव देशी मदिरा मसाला कुल 88.20 बल्क लीटर एवं राहुल साहू के द्वारा दो पहिया वाहन से अवैध मदिरा परिवहन करते हुए उसके कब्जे से 170 पाव देशी मदिरा मसाला कुल 30.60 बल्क लीटर मदिरा जब्त किया गया। इसी प्रकार रायपुर-अभनपुर मार्ग में नाका लगाकर भीम सतनामी पिता देवचरण सतनामी निवासी नवापारा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर के संदिग्ध दो पहिया वाहन सीजी 04 एचएक्स 8347 की तलाशी लेने पर वाहन के सामने पान पराग के थैला में भरी 140 पाव देशी मदिरा मसाला कुल 25.20 बल्क लीटर मदिरा जप्त किया जाकर आरोपियों को आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) एवं 59 (क) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री टेक बहादूर कुर्रे, आबकारी उप निरीक्षक श्री प्रकाश देशमुख, सुश्री नीलम स्वर्णकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा उपार्जन केन्द्रों में फर्जी/अवैध धान की बिक्री रोकने सतत् कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में विगत 16 जनवरी को ग्राम माटरा में राजेश साहू के ब्यारा के समीप अवैध धान संग्रहण की मौखिक सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार धमधा ने खाद्य निरीक्षक धमधा के साथ संयुक्त रूप से मौका निरीक्षण किया। मौका जांच में ब्यारा मालिक द्वारा अपने धान के संबंध में टोकन एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किया गया। ब्यारा के समीप ही 270 कट्टा धान अवैध रूप से पाये जाने पर जप्ती कार्यावाही के दौरान संजय राजपूत द्वारा 270 कट्टा धान स्वयं का होने का दावा किया गया किन्तु मौके पर इसके संबंध में कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया। वैध प्रमाण या दस्तावेज के अभाव में उक्त 270 कट्टा धान को निरीक्षण टीम द्वारा मण्डी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए धमधा मण्डी को सुपुर्द किया गया है।
- - धान का उठाव 3,50,544.98 मीट्रिक टनदुर्ग, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले के 87 सहकारी समितियों के अंतर्गत 102 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 101320 किसानों से 5,24,717.24 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। धान उठाव के लिए 4,67,984.09 मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है। अब तक 3,50,544.98 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। 25799 किसानों ने धान बिक्री के पश्चात् 600.36 हेक्टयेर रकबा समर्पण किया है। समितियों में धान खरीदी हेतु बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता है।
- -लोरमी शहर के विकास के लिए एक साल में दिए हैं 53 करोड़ रुपए - श्री अरुण साव-उप मुख्यमंत्री ने झाफल और बंधवा में नए विकास कार्यों की घोषणा कीरायपुर. । उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव लगातार फील्ड में उतरकर विकास कार्यों के जमीनी हालात का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने गुरूवार को मुंगेली जिले के लोरमी नगर पालिका के तुलसाघाट वार्ड में निर्मित सीसी रोड का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क की गुणवत्ता को लेकर लोगों से चर्चा कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। श्री साव ने वार्ड में 14 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सड़क का भूमिपूजन भी किया। वहां 80 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने तुलसाघाटवासियों की मांग पर मनियारी नदी पर पुल बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने लोरमी नगर पालिका के वार्ड-15 में निर्माणाधीन सतनाम भवन का जायजा लेकर अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोरमी हाईस्कूल मैदान में 44 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में 25 लाख रुपए से अधिक की लागत से बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जाएगा। शहर के खिलाड़ियों की सुविधा के लिए 19 लाख रुपए की लागत से अच्छी रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। लाइट लगने से मैदान में रात में भी विविध धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने लोरमी शहर के विकास के लिए पिछले एक साल में ही 53 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं।उप मुख्यमंत्री श्री साव अपने लोरमी प्रवास के दौरान सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक शाला झाफल के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने वहां सांस्कृतिक मंच का लोकार्पण भी किया। उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के लिए दस लाख रुपए और झाफल गंगा नगर में नवधा रामायण मंच निर्माण के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। श्री साव दशरथलाल अमरीका बाई आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय बंधवा में युवा सम्मान एवं वार्षिकोत्सव में भी शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यक्रम में एकलव्य स्कूल से दशरथलाल स्कूल तक सीसी रोड निर्माण एवं स्वेच्छानुदान से राशि देने की घोषणा की।
- -सातवें वेतनमान के पेंशनर्स के महंगाई राहत में 4 प्रतिशत और छटवें वेतनमान के में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी-नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारीरायपुर।. राज्य शासन ने नगरीय निकायों के पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स के महंगाई राहत में वृद्धि की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सातवें वेतनमान के अनुसार पेंशन प्राप्त करने वालों की महंगाई राहत में चार प्रतिशत और छटवें वेतनमान के अनुसार पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनर्स के महंगाई राहत में नौ प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। दोनों वेतनमानों के पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स को 1 अक्टूबर 2024 से इस वृद्धि का लाभ दिया जाएगा।उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद आज विभाग ने मंत्रालय से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। राज्य शासन द्वारा महंगाई राहत में बढ़ोतरी के बाद सातवें वेतनमान और छटवें वेतनमान के पेंशनर्स का महंगाई राहत क्रमशः 50 प्रतिशत और 239 प्रतिशत हो जाएगा। वर्तमान में सातवें वेतनमान के पेंशनर्स को 46 प्रतिशत और छटवें वेतनमान के पेंशनर्स को 230 प्रतिशत महंगाई राहत दी जा रही है।
- -23.76 लाख किसानों ने बेचा धान, अभी तक 26349 करोड़ रूपए का भुगतान-कुल खरीदी का 97 लाख मीटरिक टन से अधिक धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी--72 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का हो चुका है उठावरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। राज्य में 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक लगभग 132 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। प्रदेश के 23.76 लाख किसानों ने धान बेच चुके हैं। अभी तक बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 26 हजार 349 करोड़ रूपए किसानों को भुगतान किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मीलिंग के लिए तेजी के साथ धान का उठाव किया जा रहा है। अभी तक 97 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी कर दिया गया है। जिसके विरूद्ध 72 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।प्रदेश के समस्त पंजीकृत कृषकों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान विक्रय हेतु टोकन की सुविधा ऑनलाईन एप्प (टोकन तुंहर हांथ) एवं उपार्जन केन्द्रों में 25 जनवरी 2025 तक के लिए उपलब्ध कराया गया है। किसान सुविधा अनुसार तिथी का चयन कर नियमानुसार धान विक्रय कर सकते है।गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।धान खरीदी के साथ-साथ मिलर्स द्वारा धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 97 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है, इसके एवज में 72 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठाव कर लिया गया है। राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य की तहत 17 जनवरी को 55 हजार 301 किसानों से 3.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इसके लिए 67 हजार 055 टोकन जारी किए गए थे।
- -श्रम मंत्री श्री देवांगन ने 78 हजार से अधिक श्रमिकों के बैंक खाते में 31.81 करोड़ रूपए किए अंतरित-आगामी शिक्षा सत्र से अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना-श्रमिकों के बच्चों का होगा दाखिला-अब तक 430 करोड़ 03 लाख रूपए की राशि की जा चुकी है जारीरायपुर / श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आज शुक्रवार को शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में 78 हजार से अधिक श्रमिकों के बैंक खाते में 31.81 करोड़ रूपए डीबीटी के माध्यम से अंतरित किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव की सरकार में प्रदेश के श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को लगातार योजनाओं का लाभ तेजी से मिल रहा है। इस अवसर पर अपर आयुक्त श्रम श्री एस. एल. जांगड़े, श्रम कल्याण मंडल के सचिव श्री अभिषेक पांडेय, उपायुक्त श्रम विभाग श्री पैकरा, सहायक श्रमायुक्त श्री आर. के. प्रधान सहित श्रमिक उपस्थित थे।इस अवसर पर श्रम मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के श्रमिकों के हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसका सीधा लाभ श्रमिक भाई-बहनों को मिल रहा है। श्रम मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आगामी शिक्षा सत्र से अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के अंतर्गत श्रमिकों के बच्चों को दाखिला दिलाया जाएगा, जिसका खर्च शासन द्वारा वहन किया जाएगा। मजदूर का बच्चा मजदूर न रहे और पढ़ लिखकर अपना बेहतर मुकाम हासिल कर सके। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितम्बर को राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीबीटी के जरिए श्रमिकों के खाते में राशि अंतरित की थी। आज पांचवीं बार श्रमिकों के खाते में राशि हस्तांतरित की जा रही है। मुख्यमंत्री की सोच है कि समय-समय पर शासन की योजनाओं का लाभ श्रमिकों को मिले इस दिशा में सरकार द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।इस अवसर पर श्रम मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव की सरकार में प्रदेश के श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को लगातार योजनाओं का लाभ तेजी से मिल रहा है। श्रम विभाग के तीनों मंडल-छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार मंडल, संगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल एवं श्रम कल्याण मंडल के माध्यम से योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है। इसी का परिणाम है की 17 सितम्बर 2024 से 17 जनवरी 2025 तक 3 लाख 26 हजार श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 430 करोड़ 03 लाख रूपए अंतरित किये जा चुके हैं।कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत मुकुल कुमार साहू, कुमारी पल्लवी वर्मा, मुकेश तिवारी को 15-15 हजार रूपए, गौरव देवांगन को तीन हजार रूपए के सहायता राशि के चेक प्रदान किया। निःशुल्क सायकल वितरण योजना प्रियंका फ्रांसिस 3706 रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत मंगली कोठले को एक लाख रूपए एवं मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना खिरो नायक को 20 हजार रूपए का चेक प्रदाय किया गया।
-
-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा शासकीय कार्यों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध हो रही कड़ी कार्रवाई
-बीजापुर में सड़क निर्माण में गड़बड़ी, भ्रष्टाचार, मिलीभगत, शासकीय राशि के अपव्यय और गुणवत्ताहीन कार्यों पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश, तत्काल प्रभाव से निलंबन भी-रायपुर में मोवा ओवरब्रिज की मरम्मत में अमानक एवं गुणवत्ताहीन कार्य और अनियमितता पर पांच अधिकारी निलंबितरायपुर. / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विकास कार्यों में अनियमितता और लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए जीरो टॉलरेंस का परिचय दिया है। राज्य शासन ने सड़क निर्माण और ओवरब्रिज मरम्मत कार्य में गड़बड़ी, लापरवाही, गुणवत्ताहीन कार्य और अनियमितता पर सख्ती बरतते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के विरूद्ध बीजापुर से लेकर रायपुर तक कड़ी कार्रवाई की है। राज्य शासन ने बीजापुर में सड़क निर्माण में गड़बड़ी, भ्रष्टाचार, मिलीभगत, शासकीय राशि के अपव्यय और गुणवत्ताहीन कार्यों के दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर के साथ ही निलंबन की भी कार्रवाई की है। एक अधिकारी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। वहीं रायपुर में मोवा ओवरब्रिज की मरम्मत में अमानक एवं गुणवत्ताहीन कार्य और अनियमितता पर पांच अधिकारियों को निलंबित किया गया है।राज्य में भ्रष्टाचार और गडबड़ी पर जीरो टॉलरेंस पर अमल करते हुए सरकार ने आज कई अधिकारियों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई की है। बीजापुर में आर.आर.पी.-1 (एल.डब्ल्यू.ई.) योजना के अंतर्गत 54.40 किमी लंबाई के अति महत्वपूर्ण प्रगतिरत नेलसनार-कोडोली-मिरतुल-गंगालुर मार्ग के कार्य के संबंध में गठित जाँच दल से प्राप्त प्रतिवेदन में पाई गई गड़बड़ियों के गंभीर होने एवं संबंधित अधिकारियों के मिलीभगत होने के कारण सड़क निर्माण में शासकीय राशि के अपव्यय, गबन, त्रुटिपूर्ण मूल्यांकन प्रतिवेदन देने एवं ठेकेदार/निर्माण एजेंसी के साथ मिलकर भ्रष्टाचार करने के प्रथम दृष्टया साक्ष्य हैं। राज्य शासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य में गड़बड़ियों, गंभीर भ्रष्टाचार, मिलीभगत कर शासकीय राशि के अपव्यय एवं जानबूझकर गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य किए जाने के कारण तत्कालीन कार्यपालन अभियंता श्री बी.एल. ध्रुव, अनुविभागीय अधिकारी श्री आर.के. सिन्हा और उप अभियंता श्री जी.एस. कोड़ोपी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एवं अन्य सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराकर तत्काल लोक निर्माण विभाग को सूचित करने के निर्देश बस्तर परिक्षेत्र, जगदलपुर के मुख्य अभियंता को दिए हैं।नेलसनार-कोडोली-मिरतुल-गंगालुर मार्ग के कार्य के संबंध में गठित जाँच दल द्वारा बस्तर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता एवं बस्तर मंडल के अधीक्षण अभियंता के साथ विगत 8 जनवरी और 9 जनवरी को कार्यस्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई कमियां पाई गईं। मार्ग के निर्माण कार्य में 29.00 किमी से 32.00 किमी एवं 50/10 तक कुल 4.20 किमी बी.टी. (OGPC+SEAL COAT) कार्य में अधिकांश जगह सील कोट (SEAL COAT) उखड़ गए हैं, जो डी.एल.पी. 06/2025 तक में है। किमी 41/2 से 50/10 मार्ग के विभिन्न फर्लांग (Furlong) में 41/10, 42/2, 42/6, 42/8, 42/10, 43/2, 43/4, 43/8, 44/6, 44/8, 45/4, 45/6, 45/8, 45/10, 46/6, 47/2, 47/10 एवं 50/8 सड़क सतह सिंक पोथोल्स (SINK POTHOLES) उत्पन्न हो गए हैं, जो डी.एल.पी. 06/2025 तक में है। किमी 28/4, 30/6 एवं 40/2 में पुल के एप्रोच स्लैब अपर्याप्त मोटाई (Inadequate Thickness) एवं बिना रिइनफोर्समेंट (Reinforcement) के बैक फीलिंग मटेरियल (Back filling material) के कमजोर कॉम्पेक्शन (Poor compaction) होने से सेटल्ड (Settled) हो गया है। इस प्रकार निर्धारित मानक एवं मापदण्ड का पालन किए बिना ही कार्य कराया जाकर अनुविभागीय अधिकारी एवं उप अभियंता द्वारा अधिकार का दुरूपयोग कर अपने पदीय कर्तव्य के निर्वहन में अनियमितता बरती गई है। इस पर कठोर कार्रवाई करते हुए विभाग ने अनुविभागीय अधिकारी श्री आर.के. सिन्हा, और उप अभियंता श्री जी.एस. कोड़ोपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय नवा रायपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता कार्यालय निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में दोनों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।लोक निर्माण विभाग ने नेलसनार-कोडोली-मिरतुल-गंगालुर मार्ग के कार्य में निर्धारित मानक एवं मापदण्ड का पालन किए बिना ही कार्य कराए जाने को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता को गंभीर कदाचार मानते हुए बीजापुर के सेवानिवृत्त प्रभारी कार्यपालन अभियंता श्री बी.एल. ध्रुव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें जारी नोटिस में विभाग ने कहा है कि क्यों न उक्त कृत्य के लिए आपके विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। उन्हें इस संबंध में अपना लिखित प्रतिवाद नोटिस प्राप्ति के 15 दिवस की समयावधि में प्रस्तुत करने को कहा गया है। लिखित प्रतिवाद निर्धारित समयावधि में प्राप्त नहीं होने पर संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।मोवा ओवरब्रिज मरम्मत कार्य में गडबड़ी पर पांच अधिकारी निलंबित, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्य का निरीक्षण कर जांच के दिए थे आदेशलोक निर्माण विभाग ने रायपुर के मोवा रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत में अमानक एवं गुणवत्ताहीन कार्य तथा अनियमितता पर भी बड़ी कार्रवाई की है। जांच के बाद विभाग ने पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।ओवरब्रिज में डामरीकरण कार्य में शिकायतों का संज्ञान लेकर उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने कार्य का औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कार्यस्थल पर गुणवत्ताहीन कार्य/खराबी पाई थी। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सेतु परिक्षेत्र, रायपुर के मुख्य अभियंता द्वारा केन्द्रीय गुणवत्ता एवं अनुसंधान प्रयोगशाला, लोक निर्माण विभाग, रायपुर से जांच प्रतिवेदन प्राप्त की गई, जिसमें औसत बिटुमिन कंटेंट, कंबाईन्ड डेन्सिटी, मटेरियल के ग्रेडेशन मानक स्तर से कम पाया गया। इस प्रकार अमानक स्तर एवं गुणवत्ता के मापदण्डों का पालन किए बिना ही डामरीकरण का कार्य कराया जाकर कार्यपालन अभियंता, अनुविभागीय अधिकारी एवं उप अभियंताओं द्वारा अधिकार का दुरूपयोग कर अपने पदीय कर्तव्य के निर्वहन में अनियमितता बरती गई है। इस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए विभाग ने कार्यपालन अभियंता श्री विवेक शुक्ला, अनुविभागीय अधिकारी श्री रोशन कुमार साहू तथा उप अभियंता श्री राजीव मिश्रा, श्री देवव्रत यमराज और श्री तन्मय गुप्ता को निलंबित किया है। निलंबन अवधि में इन सभी का मुख्यालय नवा रायपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता कार्यालय निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। - रायपुर / लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने गुणवत्ताहीन कार्य के लिए ठेकेदार केशवदास आर. जादवानी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभाग ने ठेकेदार को जारी नोटिस में कहा है कि ओवरब्रिज में डामरीकरण के बाद यातायात प्रारंभ होने पर गिट्टी निकलने लगी जिससे कार्य की गुणवत्ता पर विपरीत प्रभाव पड़ा। इसमें ठेकेदार की लापरवाही स्पष्ट परिलक्षित होती है। इसके लिए मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सेतु परिक्षेत्र रायपुर द्वारा ठेकेदार के पंजीयन को निलंबित/पदावनत करने की अनुशंसा की गई है। विभाग ने नोटिस में ठेकेदार को कहा है कि आपका कृत्य शासन एवं लोकहित के विपरीत है। इसलिए क्यों न इस कृत्य के लिए आपके पंजीयन को निरस्त/पदावनत/निलंबित किया जाए? ठेकेदार को कारण बताओ सूचना का जवाब 15 दिन के अंदर प्रमुख अभियंता कार्यालय को प्रस्तुत करने कहा गया है। दी गई समयावधि में उत्तर प्राप्त नहीं होने की स्थिति में इस संबंध में ठेकेदार को कुछ नहीं कहना है, यह मानकर एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।
-
उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छाग्राही हुए सम्मानित
बालोद/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छाग्राही दीदीयों एवं सरपंच, सचिवों के सम्मान समारोह में कहा कि ग्राम के विकास में स्वच्छाग्राहियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंनें कहा कि स्वच्छता के बिना स्वस्थ्य समाज की कल्पना नही की जा सकती है। डॉ. कन्नौजे ने सरपंच, सचिव एवं स्वच्छाग्राही दीदीयों से चर्चा करते हुए कहा कि स्वच्छता पर्यावरण के लिए अत्यंत आवश्यक है। सिंगल यूज प्लास्टिक का कम से कम उपयोग कर प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण करना है। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत के सभाकक्ष में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छाग्राही दीदीयों एवं सरपंच, सचिवों के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उत्कृष्ट मॉडल ग्राम पंचायत, सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं फिकल स्लज ट्रीटमेन्ट प्लांट में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायतों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपसंचालक पंचायत श्री आकाश सोनी, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अधिकारी-कर्मचारी तथा ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव एवं स्वच्छाग्राही उपस्थित थे। -
बालोद/ जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित बालोद द्वारा ऋण वसूली शिविर का आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सेवा सहकारी समिति सुरेगावं एवं बड़गांव में 20 जनवरी को ऋण वसुली शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित बालोद ने बताया कि 20 जनवरी 2024 को जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड अंतर्गत सेवा सहकारी समिति सुरेगांव में सुबह 11.30 बजे से दोपहर 01 बजे तथा सेवा सहकारी समिति बड़गांव में दोपहर 02 बजे से शाम 04 बजे तक ऋण वसूली शिविर आयोजित की जाएगी। उन्होंने संबंधित ऋणी, जमानतदार कृषकों को ऋण वसूली शिविर में उपस्थिति होने को कहा है।
-
बालोद/ कार्यालय आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास के निर्देशानुसार जिले के कक्षा 6वीं मे राज्य के उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थाओं में निःशुल्क अध्ययन एवं प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 23 मार्च 2025 को किया जाएगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को वर्तमान में कक्षा 5वीं में नियमित अध्ययनरत् होना तथा कक्षा 4थीं की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया होना अनिवार्य है। ऐसे विद्यार्थी उक्त योजना के तहत् आयोजित चयन परीक्षा में शामिल होने के पात्र होगें। चयन परीक्षा के प्राप्तांको की मेरिट के आधार पर कक्षा 6वीं के लिये अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग हेतु आबंटित किये गए राज्य में स्थित उत्कृष्ट शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश हेतु आयोजित चयन परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के पालक की वार्षिक आय 2.50 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए। साथ ही योजनांतर्गत विद्यार्थियों का चयन पूर्णतः ग्रामीण क्षेत्र क्षेत्र में स्थित शालाओं के विद्यार्थियों से जो कक्षा 5वीं में अध्ययनरत् हो वे इस योजना का लाभ लेने हेतु पात्र होंगे। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 6वीं में प्रवेश दिलाने हेतु आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु कक्षा 5वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी अपने आवेदन पत्र के साथ कक्षा 4थीं की अंक सूची, जाति प्रमाण-पत्र, पालक का आयकरदाता नहीं होने प्रमाण-पत्र संस्था का ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने का प्रमाण-पत्र अपने शाला में 14 फरवरी 2025 तक जमा कर सकते है। उन्होंने बताया कि उक्त संबंध में अधिक जानकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं विभागीय वेबसाईट https://tribal.cg.gov.in पर अवलोकन कर सकते हैं।
-
बालोद/जिला पंचायत बालोद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजेे ने गुण्डरदेही विकासखंड में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में बिहान के सभी घटकों की समीक्षा करते हुए बिहान के कार्यों के निर्धारित समयावधि पर गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन एवं लक्ष्य पूर्ति के विस्तारपूर्वक निर्देश दिए। उन्होंने बिहान योजना में सीएलएफ के महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए सभी क्लस्टर में भवन, ऑफिस सेटप, इंटरनेट की व्यवस्था एवं क्लस्टर कार्यालय प्रतिदिवस संचालित करने के निर्देश दिए।
डॉ. कन्नौजे ने वित्तीय समावेशन की समीक्षा करते हुए एफएलसीआरपी की समूह लोन के अलावा मुद्रा, अंत्यावसायी, खादी ग्रामोद्योग से भी समूह सदस्यों को ऋण प्रदान के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ऋण की उपयोगिता आयमूलक गतिविधियों को बढ़ाने तथा प्रत्येक परिवार के आय को 01 लाख रूपये तक पहुंचाने हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने वित्तीय साक्षरता कैम्प के नियमित आयोजन कर प्रदाय ऋण राशि के सुरक्षित निवेश हेतु समूह सदस्यों एवं ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश दिए। डॉ. कन्नौजे ने सामाजिक समावेशन के घटकों की समीक्षा करते हुए एसएचजी, वीओ एवं सीएलएफ के रजिस्टर लेखन एवं नियमित रूप से आंतरिक ऑडिट की समीक्षा की। सीईओ ने संवहनीय कृषि के अंतर्गत नियुक्त कृषि सखियों, पशु सखियों को कतार विधि, श्रीविधि की खेती, जैविक खाद एवं दवाईयों के नियमित उपयोग, किचन गार्डन, सब्जी बाड़ी सहित कम पानी की आवश्यकता वाले फसलों के उत्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने पशु सखियों को पशु एवं कुक्कुट पालन जैसे गतिविधियों को विस्तार देते हुए कृत्रिम गर्भाधान एवं टीकाकरण तथा पशु संगणना में सक्रिय सहयोग करने को कहा। बैठक में लखपति पहल के कार्यों को सफल बनाने एवं पंचायतों के शत-प्रतिशत परिवारों को लखपति श्रेणी में लाकर ’लखपति पंचायत’ की मुहीम प्रारंभ करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। बैठक में सहायक परियोजना अधिकारी सुश्री दिप्ती मंडावी, श्री नितेश साहू उपस्थित थे। - 0 कार्यो को समय सीमा में गुणवत्ता सहित पूर्ण करने के दिये निर्देष 0रायपुर /नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा के निर्देष पर नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय ने अधीक्षण अभियंता श्री राजेष राठौर, जोन 3 जोन कमिष्नर श्री विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता श्री सुषील मोडेस्टस, सहायक अभियंता श्री अंषुल शर्मा, उपअभियंता श्री नरेष साहू की उपस्थिति में पंडरी कुष्ट बस्ती में नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन 4 ब्लाॅक के 64 आवासो के निर्माण की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया । इसके साथ ही राजातालाब में नूरानी चैक में लगाये जा रहे पेवर के कार्य का निरीक्षण किया।अपर आयुक्त ने जोन कमिष्नर, कार्यपालन अभियंता को निरीक्षण के दौरान कुष्ट बस्ती के निर्माणाधीन आवासों के कार्यो में तेजी लाकर समय सीमा के भीतर गुणवत्ता सहित सभी 64 आवासो का निर्माण और विकास कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देष दिये । साथ ही वहां गंदे पानी के सुगम निकास का समुचित प्रबंधन देने विषेष ध्यान दिये जाने निर्देषित किया गया।अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय ने नूरानी चैक राजातालाब में लगाये जा रहे पेवर के कार्य में गुणवत्ता सुधार के संबंध में आवष्यक कार्यवाही करने के निर्देष दिये। अपर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देषित किया कि पेवर बनाने के कार्य में ढाल का विषेष ध्यान रखा जाये। ताकि पेवर बनाने के बाद पानी किसी भी हालत में सडक पर ना ठहरे और नाली के माध्यम से पानी सुगमता से निकल जाये। इस बात का विषेष ध्यान रखने के निर्देष दिये गये है।
- -कलेक्टर ने कहा सुबह कार्यालय आने का समय 10 बजे, सिर्फ 10 बजे..-नगर निगम में पहुँच कर “निष्ठा ऐप” की ली जानकारी और हितग्राहियों से संवेदनशीलता से व्यवहार करने के दिए निर्देशरायपुर / कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज जिला महिला बाल विकास कार्यालय, रोजगार कार्यालय, नगर निगम और जिला अस्पताल पंडरी का निरीक्षण किया और कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली और बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इसके बाद नगर निगम प्रशासक एवं कलेक्टर डॉ सिंह ने नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण भी किया और डाटा सेंटर में जाकर निष्ठा ऐप से ऑनलाइन उपस्थिति की जानकारी ली। साथ ही कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। सभाकक्ष में सभी कर्मचारियों को बुलाया उपस्थिति जांची, निष्ठा ऐप में एंट्री किए गए कर्मचारियों को क्रास चेक किया। डॉ सिंह ने कहा कि सुबह किसी भी हाल मंे 10 बजे कार्यालय आ जाए और शाम को 5ः30 बजे से पहले कार्यालय ना छोड़े, अन्यथा वेतन काटा जायेगा। साथ ही सबके टेबल पर नाम पट्टिका भी लगाई जाए, ताकि सभी की पहचान हो सके। बैठक में कलेक्टर ने कर्मचारियों से समस्या की जानकारी ली। साथ ही कर्मचारी से निगम कार्यालय की व्यवस्था अच्छी करने के लिए सुझाव लिया। करे। साथ ही कार्यालयों में साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखने कहा। कार्यालय आने वाले हितग्राहियों नागरिकों से अच्छा व्यवहार करे उनकी समस्या को संवेदनशीलता से सुनकर समाधान करने प्रयास । उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी हेलमेट लगाकर आए, कार में आने वाले सीट बेल्ट लगाए। डॉ सिंह ने कहा कि प्रति शुक्रवार शाम को बैठक ली जाएगी और कर्मचारियों की समस्या सुनी जाएगी। कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों को पहचान पत्र उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर पंडरी स्थित जिला हॉस्पिटल पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सक समय पर पहुंचे और हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों का अच्छे से ईलाज करें और हमर लैब में रिजेंट की उपलब्धता की जानकारी ली और कहा कि यहां आने वाले मरीजों की जांच उचित तरीके से यह सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री अबिनाश मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप उपस्थित थे।
- -तीन जिलों में प्रगतिरत कार्यों का करेंगे परीक्षण, समीक्षकों के मोबाइल नम्बर पर साझा कर सकते हैं शिकायतेंरायपुर।. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों में तृतीय स्तर के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे प्रदेश के तीन जिलों का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का परीक्षण करेंगे। संबंधित जिले के राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर प्रगतिरत सड़कों की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत साझा की जा सकती है।राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक श्री विजेन्द्र कुमार (मोबाइल नम्बर 9939234345 एवं 8709213282) 21 जनवरी को गरियाबंद जिले में सड़कों की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे। श्री नुरुल एन. इशरत (मोबाइल नम्बर 9006457159) 20 जनवरी को सुकमा जिले में सड़कों की गुणवत्ता जांचेंगे। श्री बिनय कुमार सिन्हा (मोबाइल नम्बर 9430320975) 21 जनवरी को राजनांदगांव जिले में सड़कों की गुणवत्ता की समीक्षा करेंगे।
- -गृह निर्माण मण्डल के दो अभियंताओं पर निलंबन की गिरी गाज-ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की नोटिस-आवास एवं पर्यावरण मंत्री के निर्देश पर हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त ने जारी किया आदेशरायपुर / आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है।निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी और प्रशासनिक कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता को सहन नहीं किया जाएगा। सुशासन के मद्देनजर शासकीय कार्यो में अनियमितता पाए जाने पर सख्ती से कार्रवाई हो रही है।छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल जगदलपुर के कार्यपालन अभियंता श्री सी. के. ठाकुर और सहायक अभियंता श्री नीरज ठाकुर को निर्माण कार्य में अनियमितताएँ पाए जाने पर तत्काल निलंबित कर दिया गया है। वित्त मंत्री श्री चौधरी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त श्री कुंदन कुमार द्वारा कार्यपालन अभियंता और सहायक अभियंता का निलंबन आदेश तथा जगदलपुर के गृह निर्माण मण्डल के निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार मेसर्स एन. के. कंस्ट्रक्शन दुर्ग को भी ब्लैकलिस्ट करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।गौरतलब है कि बीजापुर जिले के भैरमगढ़, भोपालपट्टम और उसूर (आवापल्ली) ब्लॉकों में जीएडी आवास भवनों के निर्माण कार्यों में मिली शिकायतों के बाद मुख्यालय स्तर पर जांच की गई। जांच में वित्तीय अनियमितताएं और कार्यों में विलंब पाया गया, जिसके बाद ठेकेदार मेसर्स एन. के. कंस्ट्रक्शन दुर्ग के पंजीयन को निरस्त करने नोटिस जारी किया गया है। यह भी खुलासा हुआ कि मेसर्स एन. के. कंस्ट्रक्शन को कार्य से अधिक राशि का आखिरी भुगतान पूर्ववर्ती सरकार के समय किया गया था। ठेकेदार को उस कार्य का भी भुगतान कर दिया गया था जो कार्य उसके द्वारा किया ही नहीं गया है।
- रायपुर / बीजापुर के पुतकेल में हुए माओवादी हमले में घायल हुए दो बहादुर जवानों से आज उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने रायपुर के निजी अस्पताल में मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने संबंधित डॉक्टरों और अधिकारियों से जवानों के इलाज की प्रगति की जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि उनके इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न हो। इस दौरान उन्होंने जवानों का कुशलक्षेम जाना, उनसे बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इन जवानों के शौर्य और साहस के कारण नक्सल मोर्चे पर हमें निरंतर सफलता मिल रही है।उपमुख्यमंत्री ने जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा स्थापित करने के लिए दृढ़संकल्पित है। जवानों के बलिदान और समर्पण को कभी भुलाया नहीं जाएगा। उनके साहस ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
- -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ,प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन सहित सभी ने दी बधाई-प्रदेश अध्यक्ष बनते ही किरण देव भरा कार्यकर्ताओं में जोश कहा पंच से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा को ही लाना है।-राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के साथ कार्यकर्ताओं का जताया आभाररायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में किरण सिंह देव निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में श्री देव को आगामी कार्यकाल के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। कार्यालय परिसर में इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित केंद्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश पदाधिकारियों, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व कार्यकर्ताओँ की करतल ध्वनि और गगनभेदी नारों के बीच श्री तावड़े ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा की ओर से पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, परदे प्रभारी नितिन नबीन,पर्यवेक्षक गजेंद्र पटेल पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस,उपमुख्यमंत्री अरुण साव,विजय शर्मा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जमवाल,संगठन महामंत्री श्री पवन साय सही सभी नेतागण ने श्री देव का अभिनंदन कर उन्हें बधाई दी। प्रदेश के सभी महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश (रामू) रोहरा, भरतलाल वर्मा व रामजी भारती तथा रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश ठाकुर व रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग ने गजमाला पहना कर स्वागत किया।भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री श्री तावड़े ने इस दौरान राष्ट्रीय परिषद के लिए 17 सदस्यों श्री विष्णु देव साय,श्री अरुण साव,श्री विजय शर्मा ,सुश्री सरोज पांडे,सुश्री लता उसेंडी,श्री तोखन साहू,श्री बृजमोहन अग्रवाल,श्री विक्रम उसेंडी,श्री संतोष पांडे,श्री विजय बघेल,श्री पुन्नूलाल मोहिले,श्री दयालदास बघेल,श्री केदार कश्यप,श्रीमती रूपकुमारी चौधरी,श्री खूबचंद पारख,श्री ननकी राम कंवर ,श्री देवेंद्र राजा प्रताप सिंह के नाम की घोषणा की। सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव हेतु वोट करेंगे।अब छत्तीसगढ़ भाजपा का अभेद्य गढ़ बन गया : पारखसर्वप्रथम प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने संगठन चुनाव प्रक्रिया का वृत्त प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रदेश में संगठन पर्व के दौरान सदस्यता अभियान में 60 लाख सदस्यता का लक्ष्य अर्जित किया गया और प्रदेश में 71 हजार सक्रिय सदस्य बनाए गए। सदस्यता अभियान के बाद संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। 24,219 बूथों में से 23,400 बूथों में चुनाव हुए। प्रदेश में पहले 405 मंडल थे, जो परिसीमन के बाद बढ़कर 479 हो गए। इन 479 मंडल इकाइयों में से 416 मंडल इकाइयों का गठन हो चुका है। प्रदेश में भाजपा के सभी 36 संगठन जिलों के अध्यक्ष व प्रदेश प्रतिनिधियों का चुनाव किया जा चुका है। श्री पारख ने कहा कि इस पूरे अभियान में सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने परिश्रम की पराकाष्ठा की, इसले यह संगठन पर्व सफल हुआ है। अब छत्तीसगढ़ भाजपा का अभेद्य गढ़ बन गया है।संगठन चुनाव की प्रक्रिया समयबद्ध पूर्ण होने के कारण छत्तीसगढ़ मान बढ़ा : पटेलकेंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक व मप्र के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने संगठन चुनाव समय पर पूर्ण होने पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में संगठन चुनाव में कहीं कोई अकारण दखल नहीं दी गई और परस्पर तालमेल देखने को मिला। बस्तर के सुदूर क्षेत्रों तक बूथ और मंडल इकाइयों के गठन की सराहना करते हुए श्री पटेल ने कहा कि संगठन चुनाव की प्रक्रिया समयबद्ध पूर्ण होने के कारण छत्तीसगढ़ मान बढ़ा है।परिश्रम की पराकाष्ठा करके सारे संगठनात्मक कार्यक्रमों को समय पर पूर्ण किया : देवनव निर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि पिछली बार दायित्व मिलने के बाद ही लोकसभा चुनाव, रायपुर दक्षिण उपचुनाव, संगठन पर्व के तहत सदस्यता अभियान और संगठन के बूथ से लेकर जिला इकाइयों के चुनाव में सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने परिश्रम की पराकाष्ठा करके सारे संगठनात्मक कार्यक्रमों को समय पर पूर्ण किया और निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया। बूथ से लेकर जिला इकाइयों के गठन में कहीं कोई विवाद की स्थिति नहीं बनी। इसीलिए भाजपा पार्टी विथ डिफ्रेंस है। श्री देव ने आगामी नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों की चर्चा करते हुए कहा कि ये चुनाव हमारे कार्यकर्ताओं को नेतृत्वकर्ता बनाने का चुनाव है, इसलिए इसी समन्वय के साथ काम करते हुए पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम लहराने के लिए सभी कटिबद्ध हों। श्री देव ने मार्गदर्शन हेतु राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व व संगठन के कार्य में सहयोग करने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए आगामी कार्यकाल के लिए इसी तरह सहयोग की कामना की।
- बिलासपुर/महतारी वंदन योजना उन महिलाओं किए वरदान बनी हैं जो आर्थिक दिक्कतों से जूझ रही थी। जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक संबल देने के8 इस योजना ने कई महिलाओं का जीवन बदला है। योजना से लाभान्वित सरकंडा की श्रीमती नंदिनी के जीवन में योजना से सार्थक बदलाव आया है,और वह आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर है।सरकंडा में रहने वाली श्रीमती नंदिनी यादव अपने परिवार को आर्थिक सहयोग देने के लिए एक सिलाई सेंटर में काम करती है। नंदिनी ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है,जिससे आसानी से रोजमर्रा की जरूरतें पूरी हो सके।ऐसे में वो सिलाई दुकान में काम कर कुछ कमाई करके परिवार को सहयोग करती है। नंदिनी ने बताया कि वो स्वयं का सिलाई मशीन खरीदना चाहती है,ताकि वो घर पर रहकर ही ये काम कर सके। नंदिनी ने खुश होकर बताया कि सरकार से हर माह मिली महतारी वंदन योजना की राशि को वो जमा करती आ रही हैं और अब वो जल्द ही सिलाई मशीन खरीदेगी और स्वयं का काम शुरू कर पाएगी। नंदिनी ने सरकार का आभार जताते हुए कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही इस मदद से जरूरतमंद महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल मिला है, उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।इसी तरह बिलासपुर नगर निगम में स्वच्छता दीदी का काम करने वाली बंधवा पारा की श्रीमती रूपा बाई ने कहा कि सरकार की इस मदद से हमारी छोटी छोटी जरूरतें पूरी हो जाती है, उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इस योजना से हमें संबल मिल रहा है, और यह राशि हमारे बहुत काम आ रही है।उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना से जरूरतमंद महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा 1000 रुपए प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। इस माह योजना की 11वीं किश्त महिलाओं के खाते में आई है।
-
भिलाईनगर। निगम भिलाई के नालंदा स्कुल कुरूद के पास शासकीय भूमि में अपने घर के सामने सात लोगो के द्वारा तार धेरा कर किये गये अवैध कब्जे को जोन दो के राजस्व अमले ने बेदखल किया.
आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा समीक्षा बैठक में निर्देश दिया गया है कि निगम क्षेत्र में होने वाले अवैध कब्जे तथा अवैध निर्माण पर मानिटरिंग कर तत्काल बेदखली की कार्यवाही करे. जोन आयुक्त यशा लहरे के निर्देश पर जोन दो का राजस्व अमला ने वार्ड 22 कुरूद में नालंदा स्कुल के पास बेदखली कार्यवाही किया. जोन सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे ने जानकारी देते हुए बताया की कलेक्टर समय सीमा में दर्ज शिकायत के आधार पर कुरूद में सात लोगो के द्वारा शासकीय भूमि पर तार धेरा कर किये गये अवैध कब्जे को जे. सी. बी.से हटाया गया. इसी प्रकार कुरूद रोड में आई. टी. आई. के सामने सडक पर निर्माणाधीन मकान के मालिक द्वारा नाली को बंद किये जाने कि आयुक्त श्री पाण्डेय को व्हाट्स्एप पर प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही कर बंद नाली को खुलवाया गया.कार्यवाही के दौरान ए. आर. ओ.शरद दुबे, वार्ड प्रभारी अरूण सिंह, कृष्ण कुमार सुपैत, गुप्तानंद तिवारी, हरि ताम्रकार, मदन मोहन तिवारी, जागेश्वर पटेल,अमीत कोसरे,प्रतीक तिवारी, तोड फोड दस्ता के कर्मचारी उपस्थित रहे. - बालोद/जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित बालोद द्वारा ऋण वसूली शिविर का आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सेवा सहकारी समिति भर्रीटोला एवं कुआगोंदी में 18 जनवरी को ऋण वसुली शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित बालोद ने बताया कि 18 जनवरी 2024 को जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड अंतर्गत सेवा सहकारी समिति भर्रीटोला में सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तथा डौण्डी विकासखण्ड अंतर्गत सेवा सहकारी समिति कुआगोंदी में दोपहर 02 बजे से शाम 04 बजे तक ऋण वसूली शिविर आयोजित की जाएगी। उन्होंने संबंधित ऋणी, जमानतदार कृषकों को ऋण वसूली शिविर में उपस्थिति होने को कहा है।
- जिला प्रेस क्लब द्वारा नव वर्ष मिलन समारोह का किया गया आयोजनबालोद/कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि प्रशासन और पत्रकारों के बीच सार्थक संवाद की दिशा में जिला पे्रस क्लब बालोद ने काफी सराहनीय पहल की है। उक्त बातें कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने जिला प्रेस क्लब बालोद द्वारा आयोजित नव वर्ष मिलन समारोह में व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला प्रेस क्लब की पहल से प्रशासन और पत्रकारों के बीच सार्थक संवाद किए जाने यह कार्यक्रम बहुत ही अच्छी पहल है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रेस क्लब द्वारा आयोजित पत्रकारिता के प्रति समर्पण, सत्य और जनहित को समर्पित इस कार्यक्रम में जिला एवं पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी सहित जिला पे्रस क्लब बालोद के पत्रकारगण मौजूद थे।समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री एस आर भगत ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजनों से पत्रकार और प्रशासन के बीच बेहतर संबंध का निर्माण होता है। जिससे जिले में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने में हमें काफी मदद मिलती है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री भगत ने सरगुजिया भाषा में मनमोहक गीत की प्रस्तुति भी दी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने कहा कि ऐसे आयोजनों से पत्रकारों और प्रशासन के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित होता है। जिससे सूचनाओं के आदान-प्रदान में काफी सरलता होती है। इससे योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में भी बहुत मदद मिलती है। इसी प्रकार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक जोशी, मोनिका ठाकुर और एसडीएम गुरूर श्रीमती प्राची ठाकुर ने समारोह में आमंत्रित करने के लिए जिला प्रेस क्लब का आभार व्यक्त किया।जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री संतोष साहू ने समारोह में बताया कि जिला प्रेस क्लब के गठन का उद्देश्य जिले के पत्रकार साथियों को एकजुट करना तथा पत्रकार साथियों को फील्ड में आने वाली समस्या तथा उनके हितों की रक्षा करना है। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रेस क्लब के महासचिव श्री राहुल भूतड़ा द्वारा किया गया। समारोह में जिला प्रेस क्लब द्वारा जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया गया। समारोह में जिला प्रेस क्लब के पत्रकारों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उपहार भेंट किया गया। समारोह में डीएसपी श्री देवांश ठाकुर, जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश कुमार ठाकुर, थाना प्रभारी श्री रविशंकर पांडेय, तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा, अतिरिक्त तहसीलदार संध्या नामदेव सहित जिला प्रेस क्लब के संरक्षक श्री ओमप्रकाश टुवानी, सर्व श्री अफजल रिजवी, अरुण उपाध्याय, संजय दुबे, लक्ष्मीकांत बंसोड़, ओम गोलछा, विकास साहू, मंजू शर्मा, विवेक वैष्णव, नितेश वर्मा, किशोर साहू, बलराम गुप्ता, नरेश श्रीवास्तव, जगन्नाथ साहू, अनीश राजपूत, राज सोनी, गोरेलाल सोनी, परस साहू, संजय सोनी, देवेंद्र साहू, योगेश साहू, स्वाधीन जैन, सुप्रीत शर्मा, राकेश द्विवेदी, फुरकान खान, घनाराम साहू, मीनू साहू, विकास जोशी, आर के देवांगन, दुर्गाशंकर साहू, जागेश्वर सिन्हा, राजेश सोनी, सोनू ज्योति देवदास, मधु देवदास, राजेश साहू, ऋषभ सिन्हा, मनीष साहू सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।

.jpg)



.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)


.jpeg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)






.jpg)
.jpg)