- Home
- छत्तीसगढ़
- गौरेला पेंड्रा मरवाही/सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले में दूसरा जन समस्या निवारण शिविर 6 मई बुधवार को जनपद पंचायत पेण्ड्रा के कलस्टर ग्राम पंचायत देवरीकला में पंचायत भवन प्रांगण में आयोजित किया गया है। शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। देवरीकला में आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत दमदम, गोंढ़ा, तिलोरा, देवरीकला, कोटमीकला, सकोला, कंचनडीह, भाड़ी विशेषरा, पिपलामार, कुदरी, देवरीखुर्द, पीथमपुर एवं अमारू शामिल किए गए हैं। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को अपने अधिनस्थ कर्मचारियों के साथ जन समस्या निवारण शिविर में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए हैं
- इमरजेंसी, वार्ड एवं ओपीडी की व्यवस्थाओं का लिया जायजाराजनांदगांव/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने बीती रात जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। देर रात पहुंचे कलेक्टर ने अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, मरीजों को मिल रही सुविधाओं एवं ड्यूटी पर तैनात स्टाफ की उपस्थिति की जांच की।कलेक्टर ने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, वार्डों एवं दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उपचार एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को समय पर उपचार एवं आवश्यक दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए और अस्पताल में व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखें। कलेक्टर ने कहा कि जिला अस्पताल में आम जनता को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
-
-प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित चित्रकला आयोजन में ओम की प्रस्तुति विशेष आकर्षण बनीरायपुर। प्रेस क्लब द्वारा प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभा, जागरूकता और कल्पनाशक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को प्रेस और जनसंचार की स्वतंत्रता के महत्व से परिचित कराना था। रंगों और रेखाओं के माध्यम से बच्चों ने लोकतंत्र, सत्य, सामाजिक चेतना और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मूल स्वरूप को सशक्त ढंग से प्रस्तुत किया। भिलाई से आए दिव्यांग कलाकार ओम उपाध्याय ने अपनी अद्वितीय कला प्रतिभा से सभी को भावविभोर कर दिया। उनके चित्रों में संघर्ष, साहस और आत्मविश्वास की प्रेरक झलक दिखाई दी। राज्यपाल वीरता सम्मान प्राप्त कर चुके ओम की प्रस्तुति आयोजन का विशेष आकर्षण बनी।बाल मन ने चित्रों में उकेरी सच की शक्तिप्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रेस, समाज और स्वतंत्र अभिव्यक्ति के महत्व को चित्रों में जीवंत किया। किसी ने पत्रकारिता को सत्य का प्रहरी बताया तो किसी ने जनजागरण में जनसंचार की भूमिका को प्रभावशाली रूप से दर्शाया। बच्चों की कलाकृतियों ने यह स्पष्ट किया कि स्वतंत्र प्रेस लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला है।कलाकारों और निर्णायकों ने बढ़ाई गरिमाइस आयोजन में प्रसिद्ध कलाकार एवं निर्णायक राजेन्द्र निगम, परमानंद यादव और राजेश प्रजापति ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता, विषय की समझ और कलात्मक प्रस्तुति का मूल्यांकन किया। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष ऊंचाई प्रदान की। कलाकारों ने बच्चों को सृजनशीलता को निरंतर विकसित करने का संदेश दिया।प्रेस स्वतंत्रता के संदेश संग विशिष्ट अतिथियों की प्रेरक उपस्थितिप्रसिद्ध हास्य कलाकार जॉनी लीवर के सुपुत्र जेसी लीवर तथा अभिनेत्री रोज़े सदाना ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों की प्रतिभा को सराहा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र प्रेस समाज में जागरूकता और सत्य की सबसे सशक्त आवाज है। दोनों अतिथियों ने बच्चों को अपनी कला के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा दी।प्रेस क्लब नेतृत्व की सक्रिय भूमिकाइस सफल आयोजन में अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव नवेदिता साहू तथा भूपेश जागड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी पदाधिकारियों ने बच्चों, कलाकारों और अतिथियों का उत्साहवर्धन करते हुए रचनात्मक अभिव्यक्ति को लोकतंत्र की सशक्त पहचान बताया। -
-प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित चित्रकला आयोजन में बच्चों ने रचनात्मकता से बताया जनसंचार का महत्व, दिव्यांग प्रतिभा, कलाकारों और विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाया गौरव
रायपुर। प्रेस क्लब द्वारा प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभा, जागरूकता और कल्पनाशक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को प्रेस और जनसंचार की स्वतंत्रता के महत्व से परिचित कराना था। रंगों और रेखाओं के माध्यम से बच्चों ने लोकतंत्र, सत्य, सामाजिक चेतना और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मूल स्वरूप को सशक्त ढंग से प्रस्तुत किया।
बाल मन ने चित्रों में उकेरी सच की शक्ति
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रेस, समाज और स्वतंत्र अभिव्यक्ति के महत्व को चित्रों में जीवंत किया। किसी ने पत्रकारिता को सत्य का प्रहरी बताया तो किसी ने जनजागरण में जनसंचार की भूमिका को प्रभावशाली रूप से दर्शाया। बच्चों की कलाकृतियों ने यह स्पष्ट किया कि स्वतंत्र प्रेस लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला है।
कलाकारों और निर्णायकों ने बढ़ाई गरिमा
इस आयोजन में प्रसिद्ध कलाकार एवं निर्णायक राजेन्द्र निगम, परमानंद यादव और राजेश प्रजापति ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता, विषय की समझ और कलात्मक प्रस्तुति का मूल्यांकन किया। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष ऊंचाई प्रदान की। कलाकारों ने बच्चों को सृजनशीलता को निरंतर विकसित करने का संदेश दिया।
दिव्यांग प्रतिभा बनी साहस की मिसाल
भिलाई से आए दिव्यांग कलाकार ओम उपाध्याय ने अपनी अद्वितीय कला प्रतिभा से सभी को भावविभोर कर दिया। उनके चित्रों में संघर्ष, साहस और आत्मविश्वास की प्रेरक झलक दिखाई दी। राज्यपाल वीरता सम्मान प्राप्त कर चुके ओम की प्रस्तुति आयोजन का विशेष आकर्षण बनी।
प्रेस स्वतंत्रता के संदेश संग विशिष्ट अतिथियों की प्रेरक उपस्थिति
प्रसिद्ध हास्य कलाकार जॉनी लीवर के सुपुत्र जेसी लीवर तथा अभिनेत्री रोज़े सदाना ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों की प्रतिभा को सराहा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र प्रेस समाज में जागरूकता और सत्य की सबसे सशक्त आवाज है। दोनों अतिथियों ने बच्चों को अपनी कला के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा दी।
प्रेस क्लब नेतृत्व की सक्रिय भूमिका
इस सफल आयोजन में अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव नवेदिता साहू तथा भूपेश जागड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी पदाधिकारियों ने बच्चों, कलाकारों और अतिथियों का उत्साहवर्धन करते हुए रचनात्मक अभिव्यक्ति को लोकतंत्र की सशक्त पहचान बताया। - -अधिकारियों को चेतावनी: काम में लापरवाही हुई तो कार्रवाई तय-अपने जिले में अपने अधीनस्थ अधिकारियों के काम का मूल्यांकन करें कलेक्टर, जरूरत पड़ने पर करें कठोर कार्रवाई - मुख्यमंत्री-राजस्व सेवाएं होंगी डिजिटल, टोल फ्री हेल्पलाइन जल्द - मुख्यमंत्री श्री साय-बारिश के पहले सड़कों की मरम्मत करने के दिए निर्देश-रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार में बलरामपुर प्रवास के दौरान आयोजित समीक्षा बैठक में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर सख्त संदेश दिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने योजनाओं की प्रगति के साथ-साथ अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की। बैठक के दौरान उस समय स्थिति गंभीर हो गई, जब लोक निर्माण विभाग का एक अधिकारी सड़क मरम्मत की सही जानकारी प्रस्तुत नहीं कर पाया। इस पर मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा, “मीटिंग से बाहर जाइए, अपने सचिव से बात करिए और सही जानकारी लेकर आइए।” इसके बाद बैठक कक्ष में सन्नाटा छा गया और यह स्पष्ट हो गया कि अब कार्यप्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम सभी जनता के सेवक हैं और अपने-अपने कार्यालयों को सेवा तीर्थ की तरह देखें, जहां आम जनता की सेवा ही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि सरकार का विकास सबसे पहले सड़कों पर दिखाई देता है, इसलिए मानसून आने से पहले एक भी सड़क खराब नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि सभी सड़कों की मरम्मत समय-सीमा में पूर्ण की जाए और विशेष रूप से आबादी क्षेत्रों की सड़कों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।मुख्यमंत्री श्री साय ने घोषणा की कि राज्य के सभी राजस्व अभिलेखों का डिजिटलीकरण किया जाएगा, जिससे नागरिकों को खसरा-नक्शा डिजिटल हस्ताक्षर के साथ घर बैठे उपलब्ध हो सकेगा। इसके साथ ही “मुख्यमंत्री हेल्पलाइन” सेवा भी शीघ्र प्रारंभ की जाएगी, जिसमें टोल फ्री नंबर के माध्यम से आमजन अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे।मुख्यमंत्री श्री साय ने कलेक्टरों को निर्देशित किया कि राजस्व मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।मुख्यमंत्री ने जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) निधि के उपयोग पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि इस निधि की अधिकतम राशि खनन प्रभावित गांवों के विकास में खर्च की जानी चाहिए। मुख्यालय के नाम पर इस राशि का उपयोग स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने बलरामपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में खनिज संसाधनों के बेहतर और पारदर्शी उपयोग के निर्देश भी दिए।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी नागरिक को पेयजल के लिए भटकना न पड़े और जहां आवश्यकता हो, वहां टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गर्मी और बारिश के बीच संभावित मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए अग्रिम तैयारी करने को कहा, साथ ही किसानों के लिए धान, बीज और खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के आचरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आम जनता के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए, उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना जाए और समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कलेक्टरों को निर्देश दिया कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों के कार्यों का नियमित मूल्यांकन करें और आवश्यकता पड़ने पर कठोर कार्रवाई से भी न हिचकें।बैठक में जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद सरगुजा श्री चिंतामणि महाराज, विधायक सामरी श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, विधायक प्रतापपुर श्रीमती शकुंतला पोर्ते तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनि निकुंज सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
-
-बाल संस्कार शिविर में बच्चों ने सस्वर पाठ कर दिखाई भक्ति, मंत्रोच्चार भी कियारायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से हर शनिवार को जारी हनुमान चालीसा पाठ अभियान में अब मंडल का स्टाफ भी जुड़ गया है। शनिवार को शाम 5.30 बजे मंडल भवन कार्यालय और मेस स्टाफ ने एक साथ मिलकर हनुमान चालीसा पाठ का किया। वहीं सियान गुड़ी और बाल संस्कार शिविर में शामिल क्रमश: वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों ने सुबह हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके साथ मंडल के कई महिला केंद्रों में भी राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि मंडल के महिला केंद्रों के साथ इस शनिवार से महाराष्ट्र मंडल कार्यालय में कार्यरत स्टाफ ने भी साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ शुरू किया। मंडल की लेखा व्यवस्थापिका बी. नंदिनी नायडू के मार्गदर्शन में सभी कार्यालयीन सहयोगी और वार्डन मंजिरी बक्षी के साथ मेस स्टाफ ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान सखी निवास की मैनेजर कमलेश्वरी साहू, कार्यालयीन स्टाफ श्रद्धा जोशी, सनत यदु, तेजनारायण साहू, प्रकाश गुरव, मेस की मुख्य रसोइया जामबाई यादव, हेमिन साहू, सुधा पटेल, सुनीता तांडी, नीता खड़तकर, रेखा शेंडे, गायत्री निषाद और सविता निषाद शामिल हुईं।समिति की प्रभारी सृष्टि दंडवते ने जानकारी दी कि समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित और महाराष्ट्र मंडल की ओर से संचालित सियान गुड़ी में भी बुजुर्गों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान डा. कमल वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थीं। सियान गुड़ी में प्रबंधक मनीष देसाई, सहायक रमा नाहरगढ़कर, लखन लाल साहू, केके पाठक, जीपी जोशी, ओपी सोनी ने पाठ करने वालों में शामिल रहे।समिति की प्रभारी आकांक्षा गद्रे के अनुसार शनिवार को सुबह बाल संस्कार शिविर में छोटे-छोटे बच्चों ने भी उत्साह के साथ हनुमान चालीसा पाठ किया। बच्चों को आध्यात्मिक समिति की संध्या खंगन ने पाठ करवाया। इस दौरान आरोही भुजाणे, आरव जोशी, अर्णव भुजाणे, अर्णव कुसरे, प्रशस्ति आकांत, मानसी चोपकर, अभिज्ञा अभिनव शुक्ला, युक्ता रोकडे, अनघा शेष, अक्षदा किरवई, आरोही भुजाडे़, विदिका पंडित, प्राची शेंडे, आरुषि कांबलकर, धैर्या थानवी, अवनी महेश्वरी, श्रावणी महेश्वरी सहित अनेक बच्चे ने पाठ किया। -
टी सहदेवभिलाई नगर। आंध्र साहित्य समिति के तत्वावधान में रविवार को सेक्टर 05 बालाजी मंदिर के आंध्र भवन में तेलुगु भाषी विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए राज्य स्तरीय परिचय सम्मेलन (परिचय वेदिका) आयोजित किया गया। इस मेगा इवेंट में प्रदेश के साथ-साथ आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, ओड़िशा, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के सवा तीन सौ विवाह योग्य युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया, जिनका व्यक्तिगत विवरण बड़ी स्क्रीन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इनमें अमेरिका, आस्ट्रेलिया तथा यूके में रह रहे भारतीय मूल के तेलुगु भाषी युवक-युवती भी शामिल हैं। परिचय वेदिका की शुरुआत भगवान बालाजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। सम्मेलन में मध्याह्न भोजन की भी व्यवस्था की गई। पहली बार परिचय वेदिका की शुरुआत 2015 में हुई थी।रिश्ते पक्के होने के हैं बेहतर विकल्पआंध्र साहित्य समिति के अध्यक्ष पीवी राव ने इस मौके पर कहा कि हमारा उद्देश्य विवाह योग्य युवाओं को एक-दूसरे से परिचय कराना था, ताकि रिश्ते पक्के होने के लिए उनके सामने बेहतर विकल्प उपलब्ध हो सकें। सचिव पीएस राव ने कहा कि समाज के उच्च शिक्षित युवा करियर बनाने के लिए दूरदराज क्षेत्रों में चले जाते हैं, हमारा प्रयास है कि युवाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना, जिससे उन्हें मनपसंद जीवनसाथी चुनने में मदद मिल सके। इस अवसर पर आंध्र समाज के अध्यक्ष जी स्वामी, उपाध्यक्ष श्रीनिवास रेड्डी, महासचिव के आचार्यलु, एक्सक्यूटिव मेंबर बीवीएस राजकुमार, छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंघम के प्रदेशाध्यक्ष आर मुरली और राजेश वेगी को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वेगी ने अपने माता-पिता की 25 मई को होने वाली 52 वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर गरीब परिवारों के 11 जोड़ों को 51-51 हजार रुपये देने की भी घोषणा की।विभिन्न जाति-वर्ग के आठ ग्रुप बनेजाति एवं वर्ग के आधार पर युवक-युवतियों को आठ ग्रुपों में बांटा गया था। ए ग्रुप में ब्राह्मण, वैष्णव, बी में तेलगा, कापु, सी में बलिजा, वाड़बलिजा, जालारी, डी में अग्निकुल क्षत्रिय, पल्ली, रेड्डी, गोल्ला (यादव), ई में विश्व ब्राह्मण, स्वर्णकार, कम्मा, तेलका, एफ में पद्मसाली, देवांग, पटनायक, जी में वैश्य, गवरा, सोंडी व अन्य तथा एच ग्रुप में जाति बंधन से मुक्त युवक- युवतियों को रखा गया। परिचय सम्मेलन आयोजित करने वालों में कोषाध्यक्ष टीवीएन शंकर, उपाध्यक्ष एनएस राव, संयुक्त सचिव के लक्ष्मी नारायण व एस रवि आदि शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में पिछले कई दशकों से रह रहे लोगों की मांग पर आयोजित यह परिचय सम्मेलन सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक चला, जिसमें बड़ी तादाद में लोगों ने हिस्सा लिया। - -खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देशबिलासपुर / राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में “सही दवा-शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर जिले में 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आज बिलासपुर शहर स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों, अस्पताल कैंटीनों एवं केक विक्रेता फर्मों का सघन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण दल द्वारा सिम्स हॉस्पिटल कैंटीन, जिला अस्पताल कैंटीन सहित शहर के विभिन्न केक विक्रेताओं की जांच की गई। इस दौरान यूटोपिया केक शॉप से केक का नमूना लेकर परीक्षण हेतु भेजा गया।जांच के दौरान खाद्य कारोबार संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विक्रेताओं को कर्मचारियों के लिए अनिवार्य रूप से हैंड ग्लव्स और हेड कवर उपयोग करने, प्रतिष्ठान में खाद्य लाइसेंस प्रदर्शित करने, पेयजल जांच रिपोर्ट उपलब्ध रखने तथा कर्मचारियों का नियमित मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्वच्छता एवं साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की समझाइश दी गई।निरीक्षण दल ने स्पष्ट किया कि निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान में अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
-
-डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम पिनकापार में आयोजित होगा बालोद जिले का पहला शिविर
-शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारी पूर्ण, हितग्राहियों को किया जाएगा शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित
बालोद। राज्य शासन द्वारा जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाओं का उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिले पहला जनसमस्या निवारण शिविर डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पिनकापार में 04 मई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पिनकापार में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम महराजपुर, गिधवा, पिनकापार, मुजगहन, फुलसुंदरी, बहेराभाठा, चेबा नवागांव, जेवरतला, रानीतराई रोड, भरदा ट, हरदी, औरी, टटेंगा, नाहंदा पीपरखार ना, संबलपुर क, खामतराई, कुआगांव, मनकी सा एवं खपराभाट के ग्रामीण शामिल होंगे। शिविर के सफल आयोजन हेतु कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग श्री पीयूष देवांगन (मोबाईल नंबर 9754976727) को नोडल अधिकारी एवं जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पंकज देव एवं जल संसाधन विभाग के श्री आशीष रूसिया को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित कर ली गई है। भीषण गर्मी को देखते हुए शिविर स्थल पर आम जनता के लिए शीतल पेयजल के अलावा , आम का पना, कूलर आदि की भी समुचित व्यवस्था की गई है। शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा । इसके अलावा आम जनता को शिविर के संबंध में जानकारी प्रदान करने हेतु विभिन्न माध्यमों से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया है।
-
- रिटायरमेंट अब और भी रहेगा यादगार
- मुख्यमंत्री श्री साय के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर डाॅ. सिंह की पहल अब सेवानिवृत्त सेवकों के लिए साबित हुई वरदान- रिटायर्ड शासकीय सेवकों ने जताई खुशी, 44 अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए हुआ सम्मान समारोहरायपुर । एक वक्त था, जब शासकीय सेवकों को रिटायरमेंट के वक्त पेंशन सहित अन्य सत्वों के लिए कई बार शासकीय कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब उन्हें किसी भी तरह की रिटायरमेंट के वक्त में दिक्कतें नहीं होगी। प्रोजेक्ट वंदन के जरिए सारे सत्वों एवं पेंशन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। ताकि रिटायरमेंट के बाद उन्हें किसी भी प्रकार की चिंता न हो। दरअसल, प्रोजेक्ट वंदन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की पहल पर शुरू की गई है। विगत अप्रैल माह में 44 अधिकारी-कर्मचारी रिटायर हुए उन्हें सम्मान के साथ रिटायरमेंट की शुभकामनाओं के साथ ही शाॅल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया। जिनमें 7 अधिकारी-कर्मचारियों के सारे सत्वों का भुगतान किया गया तथा बाकियों का 10 दिन के भीतर सभी सत्व प्रदान किए जाएंगे।खमतराई के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षक श्री अब्दुल याकुब खान ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रोजेक्ट वंदन सभी शासकीय कर्मचारियों के लिए एक अच्छी पहल हैं। पहले रिटायरमेंट के वक्त कई बार पेंशन को लेकर बहुत-सी समस्याओं का सामना करना पड़ता था और कार्यालयांे का चक्कर लगाना पड़ता था, लेकिन अब इस प्रोजेक्ट के माध्यम से विदाई समारोह के दिन जिले के कलेक्टर द्वारा पीपीओ एवं सत्वों का भुगतान 40 लाख रूपए तत्काल कर दिया गया। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री साय एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद करता हूँ।अम्लीडीह के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता श्री नारायण लाल साहू ने कहा कि पहली बार सामूहिक विदाई समारोह देखा, जिसमें स्वयं जिले के कलेक्टर किसी शिक्षक या अन्य शासकीय कर्मचारी को श्रीफल, प्रशस्ती पत्र एवं पीपीओ देकर सम्मानित कर रहे हों मुझे पहली बार अपने सेवा काल में कलेक्टर द्वारा सम्मानित होने का अवसर मिला। यह मेरे लिए एक सुखद अनुभव रहा, “प्रोजेक्ट वंदन” सभी शासकीय कर्मचारियों के लिए एक मिसाल साबित हो रहा है। पहले साथी कर्मचारी रिटायर होने पर कार्यालयों में भटकते थे, लेकिन उनका काम नहीं होता था। अब रिटायरमेंट के दिन मेरे सभी प्रकरण पहले ही समाप्त करके मुझे पीपीओ एवं सत्वों की भुगतान राशि 71 लाख रूपए प्राप्त हुई। इस पहल के लिए जिला प्रशासन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह का आभार व्यक्त करता हूँ।तिल्दा विकासखण्ड के शासकीय हाईस्कूल ग्राम बहेसर के लेक्चरर श्री मोतीराम साहू ने कहा कि प्रोजेक्ट वंदन के तहत मुझे कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह द्वारा विदाई समारोह में श्रीफल, शॉल एवं प्रशस्ती पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही विभाग द्वारा मुझे तत्काल पीपीओ एवं सत्वों की भुगतान राशि 30 लाख 62 हजार रूपए से अधिक राशि दी गई। इस प्रोजेक्ट वंदन के लिए मैं जिला प्रशासन का धन्यवाद करता हूँ। अब किसी कर्मचारी को अपने पेंशन संबंधित प्रकरणों के लिए किसी शासकीय कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, यह प्रोेजेक्ट वंदन एक अच्छी पहल है।अब जिले के किसी भी विभाग के सेवानिवृत्त होने वाले प्रत्येक शासकीय सेवक को आत्मीयता और सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी। सेवानिवृत्ति को केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया न मानकर, उनके जीवनभर के योगदान के उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।सेवानिवृत्ति के उपरांत अधिकारियों-कर्मचारियों के बहुमूल्य अनुभव और कौशल का लाभ समाज को मिलता रहे, इसके लिए जिला प्रशासन ने प्रोजेक्ट सेकेण्ड इनिंग की भी शुरुआत की है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी अपनी इच्छा और दक्षता के अनुरूप शिक्षण, मार्गदर्शन एवं प्रशासनिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में स्वैच्छिक योगदान दे सकेंगे। - -जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-श्रीकांत वर्मा मार्ग,तालापारा,मगरपारा और हंसा विहार में जल भराव से मिलेगी से मुक्ति-कुंदन पैलेस से सहारे गली होते हुए बस स्टैंड तक 3×3 मीटर का बनेगा आधुनिक आरसीसी बॉक्स नालाबिलासपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव की पहल पर शहर के प्रमुख क्षेत्र में जल भराव की समस्या से निजात मिलने वाली है। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा बिलासपुर को एक बड़ी सौगात देते हुए अधोसंरचना मद अंतर्गत ₹5 करोड़ 55 लाख 87 हजार की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से कुंदन पैलेस से सहारे गली होते हुए बस स्टैंड तक 3×3 मीटर के आधुनिक आरसीसी बॉक्स नाले का निर्माण किया जाएगा। इस नाले की मांग बहुत पुरानी थी,जिसके बन जाने से शहर के एक प्रमुख क्षेत्र में बारिश के दिनों में होने वाली जल भराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। नाला निर्माण के बाद शहर के श्रीकांत वर्मा मार्ग, तालापारा मगरपारा और हंसा विहार जहां हर साल जल भराव होता हैं,उससे राहत मिलेगी।छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के भारसाधक मंत्री श्री अरुण साव के सतत प्रयासों और प्रभावी मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप बिलासपुर शहर को जल निकासी व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। लंबे समय से लंबित जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में राज्य शासन द्वारा नगर पालिक निगम बिलासपुर को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अधोसंरचना मद अंतर्गत ₹5 करोड़ 55 लाख 87 हजार की राशि स्वीकृत की गई है।यह स्वीकृति उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव की प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रदान की गई है, जिनके द्वारा शहरी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने और नागरिकों को बेहतर जीवन-स्तर उपलब्ध कराने पर लगातार जोर दिया जाता रहा है। उनके निर्देशन में नगरीय निकायों की आवश्यकताओं के आधार पर योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए उन्हें शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जा रही है।उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में यह भी सुनिश्चित किया गया है कि परियोजना का क्रियान्वयन पूर्ण पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ किया जाए। शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए तथा छत्तीसगढ़ वर्क्स डिपार्टमेंट मैनुअल एवं विभागीय प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। परियोजना के प्रत्येक चरण में पारदर्शिता बनाए रखने हेतु जियोटैग्ड फोटोग्राफी को अनिवार्य किया गया है, जिससे कार्यों की वास्तविक प्रगति का सटीक आकलन किया जा सके।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने कहा कि यह परियोजना बिलासपुर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के नेतृत्व में राज्य में शहरी अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इस तरह की योजनाओं से न केवल शहरों की मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आएगा और शहरी विकास को नई गति मिलेगी।वर्जन“शहरी क्षेत्रों में जल निकासी, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता है। बिलासपुर में आरसीसी बॉक्स नाला निर्माण जैसी परियोजनाएं नागरिकों की समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। हमने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्य गुणवत्ता और समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण किए जाएं, ताकि आम नागरिकों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके।"
श्री अरुण सावउपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के भारसाधक मंत्री - -खाद्य सुरक्षा टीम ने रायपुर में 11 बेकरी फर्मों का किया निरीक्षण, 5 नमूने जांच हेतु भेजे-एक्सपायर्ड बर्गर बर्न एवं व्हाइट ब्रेड मौके पर नष्ट, 2 फर्मों को सुधार सूचना पत्र जारीरायपुर । लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा प्रदेश के नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु ‘सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार’ थीम पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के छठवें दिन खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा रायपुर शहर में केक एवं बेकरी उत्पाद विक्रेता 11 फर्मों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 5 नमूने संग्रहित कर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए।जांच में पाई गई कमियों के आधार पर 2 फर्मों को सुधार सूचना पत्र जारी किया गया। एक फर्म में अवसान तिथि समाप्त होने के बाद भी विक्रय हेतु रखे गए बर्गर बर्न 200 ग्राम के 4 पैकेट एवं व्हाइट ब्रेड 800 ग्राम के 2 पैकेट पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नियमानुसार नष्ट कराया गया। सभी फर्म संचालकों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों का ही विक्रय करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। खाद्य प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- रायपुर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे आम नागरिकों तक पहुंच रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ सुरक्षा कवच साबित हो रही है।अभनपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कठिया में ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत हाई स्कूल प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर ने ग्राम कठिया निवासी श्रीमती विद्या बाई माहिलांग के लिए राहत की नई किरण जगाई।श्रीमती विद्या बाई ने शिविर में आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आवेदन किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही उनका आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें सौंप दिया। हितग्राही श्रीमती विद्या बाई ने कहा कि अब बीमार होने पर मुझे इलाज के खर्च की चिंता नहीं रहेगी। सरकार के इस आयुष्मान कार्ड से मेरा इलाज निःशुल्क हो सकेगा। यह योजना हम जैसे गरीबों के लिए वरदान है। इसके लिए मैं छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद देती हूँ।प्रति परिवार प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का कैशलेस एवं निःशुल्क इलाज। परिवार के सदस्यों की संख्या पर कोई सीमा नहीं। सरकारी एवं सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस और पेपरलेस इलाज। कैंसर, हृदय रोग, गुर्दे की बीमारी सहित अनेक गंभीर बीमारियों का उपचार शामिल।आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं: PMJAY पोर्टल या 'Ayushman App' के माध्यम से। नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), अटल सेवा केंद्र या पैनलबद्ध सरकारी अस्पताल में जाकर। आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर। यह कार्ड पूरी तरह से निःशुल्क बनाया जाता है।‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत लग रहे समाधान शिविरों के माध्यम से राज्य शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी आर्थिक बोझ से मुक्ति मिल रही है।
- - महाराष्ट्र मंडल के कुमुदिनी वरवंडकर रंगमंच पर छह जून को शिवाजी राज्याभिषेक दिवस पर होगा मंचनरायपुर। महाराष्ट्र मंडल में इन दिनों अभिषेक बक्षी निर्देशित व अभिनीत हिंदी नाटक ‘शिव शौर्य’ की जोरशोर से रिहर्सल जारी है। लगभग दो दर्जन कलाकारों वाले नाटक को लेकर सभी रंगसाधक अब रंगमंच पर ही रिहर्सल कर रहे हैं। यह नाटक छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस पर 6 जून को महाराष्ट्र मंडल में संत ज्ञानेश्वर सभागृह के कुमुदिनी वरवंडकर रंगमंच पर मंचित किया जाएगा। इसी दिन मंडल भवन के लॉन एरिया में शिवाजी महाराज की सिंहासन पर बैठी भव्य प्रतिमा भी प्रतिष्ठित की जाएगी।नाटक के लेखक, निर्देशक और छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका साकार कर रहे अभिषेक बक्षी ने बताया कि नाटक के करीब सभी पात्र फाइनल हो गए हैं और उनकी संवाद अदायगी व भाव भंगिमाओं पर लगातार कार्य जारी है। इसके लिए ‘शिव शौर्य’ के कलाकार अपने- अपने डायलॉग यादकर शाम को रिहर्सल में घंटों पसीना बहा रहे हैं। करीब पखवाड़े भर से नाटक को लेकर वाचन और बैठकर रिहर्सल करने के बाद अब हम रंगमंच पर भरपूर एक्शन के साथ इसकी रिहर्सल कर रहे हैं।बाजी प्रभु देशपांडे की भूमिका निभा रहे वरिष्ठ रंगसाधक चेतन गोविंद दंडवते, सईबाई के रोल में कीर्ति हिशीकर, भारती पलोसदकर जीजा भाई के रूप में और अफजल खान की खूंखार भूमिका में शशि वरवंडकर के साथ आवश्यकतानुसार दोपहर को भी महाराष्ट्र मंडल में प्रैक्टिस की जा रही है। अभिषेक ने बताया कि नाटक में बीसियों छोटी- छोटी भूमिकाएं हैं, जिनके लिए हमारे सहायक कलाकारों का सकारात्मक सहयोग मिल रहा है। उन्हें रंगप्रेमी दर्शक बार-बार मंच पर विभिन्न भूमिकाओं को साकार करते देख सकेंगे।शिव शौर्य की विभिन्न भूमिकाओं में योगेश दंडवते, श्वेता निगम, अभय भागवतकर, पराग दलाल, गणेशा जाधव पाटिल, यशस्वी दंडवते, प्रार्थना दंडवते, अनुष्का टेंबे, श्याम सुंदर खंगन, अतुल गद्रे, पवन ओगले, रविंद्र ठेंगड़ी सहित अनेक रंगमंचीय कलाकार नजर आएंगे। बैकस्टेज नरेशन भारी भरकम आवाज वाले दीपक हटवार करेंगे। मंच पर नेपश्य में अजय पोतदार, प्रवीण क्षीरसागर और परितोष डोनगांवकर की भूमिकाएं अहम होंगी।
- बिलासपुर / जिले में यूनिसेफ एवं छत्तीसगढ़ एग्रिकोन समिति के सहयोग से मनोबल स्वयं सेवकों के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवोदय के ब्लॉक स्तरीय क्लब स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही।प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वयंसेवकों की क्षमता वृद्धि करते हुए उन्हें समुदाय स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तैयार करना था। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कोटा और बिल्हा ब्लॉक के स्वयं सेवकों के लिए आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को जीवन कौशल (लाइफ स्किल्स), ‘सर्कल ऑफ केयर’ की अवधारणा, सामुदायिक समन्वय की रणनीतियों तथा महिला एवं बाल विकास विभाग एवं हकदर्शक जैसे प्रमुख हितधारकों की भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए यह भी बताया गया कि इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सुदृढ़ एवं प्रभावी रेफरल तंत्र का उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है। प्रशिक्षण में व्यावहारिक उदाहरणों एवं संवादात्मक सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को जमीनी स्तर पर आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान के बारे में भी अवगत कराया गया।दो दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस में कोटा ब्लॉक तथा द्वितीय दिवस में बिल्हा ब्लॉक के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा विभिन्न विषयों पर समूह चर्चा के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाया।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बलरामपुर जिला मुख्यालय में 4 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, क्योंकि यह परिसर जिले के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने परिसर में उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री, कार्य की प्रगति तथा प्रस्तावित सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और गुणवत्ता के सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकें।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नालंदा परिसर में आधुनिक ई-लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें, समृद्ध अध्ययन सामग्री एवं पत्र-पत्रिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे युवाओं को एक समग्र और अनुकूल अध्ययन वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने निर्देशित किया कि कार्य में तेजी लाते हुए परिसर को शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि जिले के विद्यार्थियों को इसका लाभ जल्द से जल्द मिल सके।उन्होंने निरीक्षण के दौरान परिसर में प्रस्तावित अन्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और कहा कि नालंदा परिसर राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसके तहत युवाओं को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह परिसर जिले के विद्यार्थियों के लिए ज्ञान और अवसर का एक सशक्त केंद्र बनेगा तथा उनके भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव और असम में आगामी सरकार गठन को लेकर दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में इस बार भाजपा की ऐतिहासिक और क्रांतिकारी जीत सुनिश्चित है, वहीं असम की जनता लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार चुनकर विकास की निरंतरता पर मुहर लगाएगी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता अब तुष्टीकरण और अराजकता की राजनीति से त्रस्त हो चुकी है। बंगाल की माटी अब परिवर्तन मांग रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकासवादी नीतियों के प्रति वहाँ की जनता का अटूट विश्वास इस चुनाव में एक क्रांतिकारी परिणाम लेकर आएगा। प.बंगाल में पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनना तय है। श्री देव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भयमुक्त वातावरण और सुशासन की स्थापना के लिए जनता ने भाजपा को विकल्प के रूप में चुन लिया है। यह जीत केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और वैचारिक पुनर्स्थापना की जीत होगी।भाजपा प्रदेश ऐ श्री देव ने असम में भाजपा की जीत की हैट्रिक का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा के कुशल नेतृत्व और केंद्र सरकार की 'एक्ट ईस्ट' पॉलिसी के कारण असम आज उत्तर-पूर्व के विकास का इंजन बन चुका है। वहाँ की जनता शांति और प्रगति के पक्ष में तीसरी बार भाजपा को सत्ता सौंपने जा रही है। श्री देव ने कहा कि बंगाल-असम के परिणाम आगामी राष्ट्रीय राजनीति की दिशा तय करेंगे। बंगाल और असम की जनता भी 'डबल इंजन सरकार' चुनकर विकास के एक नए युग का सूत्रपात करेगी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने प्रदेश के उन सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया, जिन्होंने असम के साथ-साथ नितांत प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अपने पुरुषार्थ से प. बंगाल में भाजपा की शानदार जीत सुनिश्चित करने के लिए अनथक परिश्रम किया
- -पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर, असम में भी फिर से बनेगी भाजपा की सरकार : मुख्यमंत्री सायरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव परिणामों की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत का भरोसा जताया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने विशेष रूप से असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने का दावा किया है। श्री साय ने कहा कि पार्टी कल आने वाले परिणाम को लेकर बेहद आशान्वित है।प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा, 'कल चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव के परिणाम आने हैं और हम लोग बहुत आशावान हैं। दो राज्यों- पश्चिम बंगाल और असम में निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी की स्पष्ट बहुमत की सरकार बना रही है।' अन्य राज्यों में भी एनडीए की मजबूत स्थिति की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने गठबंधन की सफलता का दावा कर कहा कि उन्होंने (मुख्यमंत्री श्री साय ने) स्वयं केरल का दौरा किया और वहां के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोगों का विश्वास बढ़ा है, जिसका लाभ एनडीए को मिलेगा। श्री साय ने उन सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया जो छत्तीसगढ़ से दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए गए थे।बंगाल में 'परिवर्तन की लहर'पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल पर चर्चा करते हुए श्री साय ने कहा कि वहाँ की जनता वर्तमान ममता बनर्जी सरकार और टीएमसी के कामकाज से असंतुष्ट है। बंगाल में इस बार 'परिवर्तन की लहर' चल रही है और जनता का जनसैलाब भाजपा के पक्ष में उमड़ रहा है।
- -योजनाओं से मिले लाभ एवं उनके जीवन में आए बदलाव के बारे में बताया, मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित कियाअंबिकापुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जब सिलमा गांव में जनचौपाल में ग्रामीणों से संवाद कर रहे थे। तब विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री से अपने अनुभव साझा करते हुए, उनका आभार व्यक्त किया। हितग्राहियों ने योजनाओं से मिले लाभ एवं उनके जीवन में आए बदलाव की कहानी सभी के समक्ष रखते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।लखपति दीदियों ने साझा किए अनुभव-जनचौपाल में लखपति दीदी महिमा एक्का ने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि वे बिहान स्वसहायता समूह से 2019 से जुड़ी हुई हूँ। मैंने समूह से 60 हजार का लोन लिया था, जिससे मैंने गांव में ही एक छोटा फूडकोर्ट शुरू किया, आज उस फूडकोर्ट के जरिए मैं अच्छी इनकम कर रही हूं। मेरी सालाना आय 2 से 2.5 लाख रुपए है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय का धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। वहीं लखपति दीदी संगीता तिर्की ने मुख्यमंत्री को बताया कि मैंने लोन ले के पोल्ट्री फार्म खोला है, 2 लाख रुपए तक वार्षिक आय हो जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इसी तरह मेहनत करें आगे बढ़ें और करोड़पति बनें। अर्चना तिग्गा ने बताया कि उनके पास खेती के लिए भूमि थी, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नही थी। समूह से जुड़कर मैंने लोन लिया और सीजनल खेती करना शुरू किया। अभी एक एकड़ में मैंने खीरा लगाया है, जिससे अच्छी आमदनी हो रही है।महतारी वंदन योजना की राशि का उपयोग आत्मनिर्भर हुई महिलाओं ने बताई अपनी कहानी-मुख्यमंत्री श्री साय के चौपाल में महतारी वंदन से मिल रही सहायता पर ग्राम कुनकुरीकला की श्रीमती सनिता पैंकरा ने अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत मिली राशि का उपयोग बच्चों को पढाने में लगाती हूं। साथ ही घर का राशन और साग-सब्जी के लिए भी मैं पैसों का उपयोग करती हूँ। पहले मुझे छोटी-छोटी जरूरतों के लिए अपने पति से पैसे मांगने पड़ते थे, लेकिन अब महतारी वंदन योजना के कारण मुझे किसी और पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। मैं अपनी मर्जी से इन पैसों का उपयोग कर सकती हूँ। इसके लिए मुख्यमंत्री को मैं हृदय से धन्यवाद देती हूं।वहीं हितग्राही सुनीता तिग्गा ने कहा कि मुझे महतारी वंदन योजना की राशि नियमित रूप से मिलती है। इन पैसों को इकट्ठा करके मैंने एक छोटी सी किराने की दुकान खोली है। पहले मैं बहुत परेशान थी, लेकिन अब दुकान की बचत से अपने घर-परिवार का खर्च चलाती हूं। उन्होंने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।प्रधानमंत्री आवास योजना राजेश और उनके परिवार के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई-प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही राजेश ने मुख्यमंत्री को बताया कि पहले उनका कच्चा घर था। बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था, बरसात में सबसे ज्यादा समस्या होती थी। प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ और 2025 में पक्का मकान बनकर तैयार हो गया। अब मैं पूरे परिवार के साथ खुशी-खुशी रहता हूं, आवास योजना हमारे लिए खुशियों की सौगात लेकर आई है। मुख्यमंत्री ने राजेश से अन्य योजनाओं से मिलने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी ली।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि से सुरेश प्रसाद को खेती किसानी में मिली सहायता-प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राही सुरेश प्रसाद ने बताया कि योजना के तहत उन्हें सालाना 6 हजार रुपए मिल रहा है। अब उन्हें खेती कार्य के दौरान छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में परेशानी का सामना करना नहीं पड़ता है। किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिली राशि के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
- मुंगेली-जिला मुख्यालय अंतर्गत ग्राम जमकोर में जनगणना कार्य के दौरान एक युवक द्वारा शासकीय कर्मचारियों से दुर्व्यवहार और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया एवं जेल भेजने की कार्यवाही की गयी।मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज ने बताया कि 02 मई 2026 की दोपहर करीब 12 बजे जनगणना कार्य में लगे कर्मचारी ग्राम जमकोर में सर्वे हेतु पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय निवासी आरोपी रंजीत कुमार चेलकर के घर जनगणना हेतु पहुंचने पर आरोपी ने टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की बात कहते हुए कर्मचारियों को अपशब्द कहे और डराने-धमकाने लगा। स्थिति को गंभीर होते देख मौके पर ग्राम प्रमुख और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने पर भी आरोपी शांत नहीं हुआ और उत्तेजित व्यवहार करता रहा। संभावित अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत शांति भंग की आशंका में मामला दर्ज किया गया है, साथ ही धारा 126(बी) और 135(3) के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शासकीय कार्य में बाधा डालने और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में सहयोग करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का साथ दें। file photo
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अपने बलरामपुर जिला प्रवास के दौरान ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं और युवाओं से आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रशिक्षण कक्ष में प्रवेश करते ही मुख्यमंत्री ने “जय बिहान” कहकर अभिवादन किया, जिससे पूरे वातावरण में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ। उन्होंने प्रशिक्षण गतिविधियों का अवलोकन करते हुए विशेष रूप से पशु सखियों और ‘लखपति दीदी’ से बातचीत कर उनके अनुभवों को जाना। संवाद के दौरान ग्राम केवली की अनुराधा गुप्ता ने बताया कि बिहान योजना से जुड़कर वे पशु सखी के रूप में गांव में पशुओं का सर्वे, उपचार में सहयोग और जागरूकता का कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने इस बदलाव को नजदीक से महसूस किया और कहा कि कौशल विकास और प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि गांव की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे रही हैं। उल्लेखनीय है कि RSETI के माध्यम से जिले में अब तक 16 बैचों में 510 प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार हेतु तैयार किया जा चुका है।इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में स्व-सहायता समूहों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यहां उन्होंने विभिन्न समूहों की महिलाओं से संवाद करते हुए उनके उत्पादों और अनुभवों की जानकारी ली। कोमल स्व-सहायता समूह की श्रीमती पूर्णिमा बासिन ने बताया कि बैंक लिंकेज और CIF के माध्यम से प्राप्त ऋण से उन्होंने जैविक खेती शुरू की और जीराफूल चावल का उत्पादन कर एक वर्ष में 3 लाख रुपये की बिक्री की है। मुख्यमंत्री ने उनकी इस सफलता की सराहना करते हुए 5 समूहों को 21 लाख रुपये के चेक प्रदान किए।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाएं जमीन पर बदलाव की स्पष्ट तस्वीर बनकर सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर रही हैं और स्थानीय उत्पादों को प्रदेश स्तर तक पहचान मिल रही है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद पंचायत वाड्रफनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत कछिया की सरपंच श्रीमती खुशबू सिंह एवं सचिव श्रीमती सुनीता मरावी को बाल हितैषी पंचायत श्रेणी में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि जब महिलाओं को नेतृत्व का अवसर मिलता है, तो वे समाज के सबसे महत्वपूर्ण वर्ग—बच्चों के भविष्य को प्राथमिकता देते हुए विकास की नई दिशा तय करती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ के गांवों में महिलाओं की यह भागीदारी राज्य को आत्मनिर्भरता और समृद्धि की ओर तेजी से आगे बढ़ाएगी।
-
महासमुंद। महासमुंद जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल शिशुपाल पर्वत से एक हृदयविदारक खबर सामने आ रही है, जहाँ सांकरा थाना क्षेत्र के दो युवक-युवती ने पर्वत से कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पिथौरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम बारीकपाली के दो परिवारों में उस वक्त मातम छा गया, जब घर से निकले युवक और युवती के शिशुपाल पर्वत से कूदने की खबर मिली। युवक अपने माता-पिता की इकलौती संतान बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि दोनों कल दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच अपने घर से निकले थे। शिशुपाल पर्वत पहुँचने के बाद उन्होंने फोन पर अपने परिजनों को इस आत्मघाती कदम की सूचना दी। बदहवास परिजन जब शाम 6 बजे मौके पर पहुँचे, तो उन्हें पर्वत के नीचे केवल उनकी मोटरसाइकिल खड़ी मिली।परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से कल देर रात 12 बजे तक ऊबड़-खाबड़ रास्तों और झाड़ियों में दोनों की तलाश की, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। आज सुबह घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुँच चुकी है। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर इन दोनों ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया - भिलाईनगर । भिलाई नगर क्षेत्र में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मचारी से 45.18 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद भिलाई नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आमदी नगर, हुडको निवासी 61 वर्षीय जयंत बागची ने पुलिस को बताया कि 10 मार्च 2026 को फेसबुक देखते समय उन्हें निवेश संबंधी बातें दिखाई गईं। इन बातों से प्रभावित होकर उन्होंने दिए गए लिंक पर रजिस्ट्रेशन कराया। प्रार्थी के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर पंजीयन शुल्क के रूप में 18,998 रुपये जमा कराए गए। इसके बाद कथित अकाउंट मैनेजरों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर लगातार रकम जमा करानी शुरू कर दी।आरोपियों ने खुद को अंतरराष्ट्रीय ट्रेडिंग नेटवर्क से जुड़ा बताया। इसी भरोसे में जयंत बागची ने अलग-अलग तारीखों में कुल 45 लाख 18 हजार 998 रुपये निवेश कर दिए। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने ट्रेडिंग खाते में भारी लाभ दिखाया और करीब 2.70 लाख अमेरिकी डॉलर की निकासी का विकल्प बताया। लेकिन जब प्रार्थी ने रकम वापस मांगी तो क्रॉस-बॉर्डर ट्रांजेक्शन और टैक्स के नाम पर पहले 34 लाख रुपये, बाद में 12 लाख रुपये और जमा करने का दबाव बनाया। लगातार अतिरिक्त रकम की मांग और संदिग्ध गतिविधियों के बाद प्रार्थी को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और बैंक को भी सूचना दी।प्रार्थी जयंत बागची की रिपोर्ट पर भिलाई नगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 0217/26 दर्ज किया है। पुलिस ने मोबाइल नंबरों और बैंक खातों के धारकों के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।पुलिस अब मोबाइल नंबर, बैंक खाते, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और संबंधित डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि ठगी में शामिल नेटवर्क तक पहुंचा जा सके।
- कोण्डागांव । जिले की पारंपरिक शिल्पकला अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत राजस्थान की प्रतिष्ठित संस्था इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्राफ्ट्स एंड डिजाइन (IICD), जयपुर के विशेषज्ञों ने कोण्डागांव के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर यहां के शिल्पकारों के कौशल को नजदीक से समझा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक कला को आधुनिक बाजार की मांग के अनुरूप ढालना तथा शिल्पकारों को बेहतर विपणन अवसर उपलब्ध कराना है। विशेषज्ञ गांव-गांव पहुंचकर शिल्पकारों से सीधे संवाद करते हुए उनके कार्यों का अवलोकन कर सराहना की।ग्राम करनपुर में ढोकरा शिल्प की जटिल निर्माण प्रक्रिया ने विशेषज्ञों को विशेष रूप से प्रभावित किया। वहीं ग्राम छोटेराजपुर एवं कुसमा में रॉट आयरन शिल्पकला को बारीकी से समझते हुए संबंधित समूहों से चर्चा की गई और बाजार से जुड़ी चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया।इस दौरान राज्य कार्यालय से सहायक राज्य कार्यक्रम प्रबंधक श्री मनोज मिश्रा के नेतृत्व में जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोण्डागांव श्री अविनाश भोई के मार्गदर्शन में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री कुंजलाल सिन्हा ने शिल्पकारों और विशेषज्ञों के बीच समन्वय स्थापित किया।विशेषज्ञों ने माना कि कोण्डागांव के शिल्पकारों में अद्भुत कौशल और सृजनात्मकता है। उन्होंने कहा कि यदि इन उत्पादों को आधुनिक डिजाइन, बेहतर फिनिशिंग और प्रभावी ब्रांडिंग का सहयोग मिले, तो इनके मूल्य में कई गुना वृद्धि संभव है। साथ ही उन्होंने बाजार के नए रुझान, ग्राहकों की पसंद और आकर्षक पैकेजिंग के महत्व के प्रति शिल्पकारों को जागरूक किया।इस पहल को आगे बढ़ाते हुए आईआईसीडी जयपुर ने बस्तर के शिल्पकारों को जयपुर आमंत्रित किया है, जहां उन्हें विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से ई-कॉमर्स, डिजाइन नवाचार और आधुनिक विपणन तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। संस्था का उद्देश्य शिल्पकारों को आधुनिक डिजाइन मानकों में दक्ष बनाकर उनके उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाना है।ऐसे बदलेगी शिल्पकारों की तकदीरइस पहल के अंतर्गत शिल्पकारों को आधुनिक डिजाइन, पैकेजिंग और ब्रांडिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही उन्हें ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और बड़े बाजारों तक पहुंच बनाने के तरीकों से अवगत कराया जाएगा। जयपुर में प्रशिक्षण एवं एक्सपोजर से शिल्पकारों को नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनके उत्पादों की मांग बढ़ेगी और आय में वृद्धि होगी।मोर सुआद के व्यंजनों का लिया स्वादजयपुर से आए IICD के प्रतिनिधियों ने ‘मोर सुआद’ के तहत छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया और उनकी सराहना की। ‘मोर सुआद’ का संचालन कर रही लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद करते हुए उनके नवाचार की प्रशंसा की और उनका उत्साहवर्धन किया।
- -अस्पतालों व होटलों में की जा रही सघन जांचमुंगेली । जिले में नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री और औषधि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित “सही दवा-शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत 15 दिवसीय सघन जांच अभियान तेजी से जारी है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में यह अभियान 11 मई तक संचालित किया जाएगा। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा अभियान के अंतर्गत जिले में निजी अस्पतालों एवं उनसे जुड़ी फार्मेसियों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान वैक्सीन स्टोरेज एवं कोल्ड चैन व्यवस्था का विशेष रूप से परीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि अधिकांश स्थानों पर वैक्सीन निर्धारित तापमान पर सुरक्षित रखी गई थीं। हालांकि, कुछ अस्पतालों में रेफ्रिजरेटर में पावर बैकअप की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि आपात स्थिति में भी वैक्सीन सुरक्षित रह सके।इसी तरह खाद्य शाखा द्वारा शहर के प्रमुख होटल एवं रेस्टोरेंट प्रतिष्ठानों में भी सघन निरीक्षण किया गया। कुल 08 प्रतिष्ठानों की जांच में साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर किचन व बर्तनों की नियमित सफाई, कर्मचारियों को हेड कवर व एप्रन पहनने तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही, कीट नियंत्रण के लिए इंसेट कैचर लाइट लगाने और डस्टबिन को ढंककर रखने की सलाह दी गई। जिन प्रतिष्ठानों के पास खाद्य पंजीयन नहीं पाया गया, उन्हें तत्काल पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीयन संचालन करने पर कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे केवल स्वच्छ एवं पंजीकृत होटल-रेस्टोरेंट में ही भोजन करें। भोजन की गुणवत्ता या स्वच्छता में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही, वैक्सीन केवल पंजीकृत चिकित्सकों से ही लगवाने और चोट या पशु काटने की स्थिति में आवश्यक टीकाकरण अवश्य कराने की सलाह दी गई है।



























