सुशासन तिहार में मछुआ समिति खुर्सीटिकुर को मिला मछली जाल, वनांचल के मत्स्य पालकों के चेहरे खिले
बालोद। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित सुशासन तिहार 2026 ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। इसी कड़ी में आज जिले के डौण्डी विकासखण्ड के सुदूर वनांचल ग्राम मंगलतराई में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर खुशियों की सौगात लेकर आया। यहाँ मत्स्य पालन विभाग द्वारा मछुआ समिति खुर्सीटिकुर को योजना के तहत लगभग 01 लाख रुपए मूल्य का मछली जाल प्रदान किया गया। समिति के सदस्यों के लिए यह केवल सहायता नहीं, बल्कि उनकी आजीविका को सशक्त करने का एक बड़ा माध्यम है। मछली जाल प्राप्त करने के बाद समिति के सचिव श्री आशाराम कुंजाम ने उत्साह के साथ बताया कि वे लंबे समय से पारंपरिक रूप से मत्स्य पालन कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। उनकी समिति में 21 लोग जुड़े हुए हैं, मछली पालन के कार्य से उन सभी के परिवार की आजीविका चल रही है। उन्होंने बताया कि गुणवत्तापूर्ण जाल मिलने से अब वे बड़े पैमाने पर मछली पकड़ सकेंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। सुशासन तिहार के माध्यम से आज सीधे शिविर में हमें यह सहायता मिली है, जो हमारे काम को बहुत आसान बना देगी। मछुआ समिति के सदस्यों ने शासन की संवेदनशीलता की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मछुआरों के कल्याण के लिए निरंतर लाभकारी योजनाएं चला रही है, जिसका सीधा लाभ उन तक पहुँच रहा है।









.jpg)
.jpg)


Leave A Comment