- Home
- छत्तीसगढ़
-
जनपद पंचायत सभाकक्ष में अधिकारी-कर्मचारियों की ली बैठक
बालोद. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे ने आज गुरूर विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में पहुँचकर वहाँ चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान जनपद पंचायत गुरूर के सभाकक्ष में अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अंतर्गत डॉ. संजय कन्नौजे ने गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अर्जुनी एवं कनेरी में प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, एन.आर.एल.एम., समग्र विकास एवं अन्य कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित लाभार्थियों से चर्चा कर शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत उन्हें मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को सभी प्रगतिरत कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा कराने के निर्देश भी दिए।
डॉ. संजय कन्नौजे विकासखण्ड मुख्यालय गुरूर में पहुँचकर जनपद पंचायत कार्यालय का औचन निरीक्षण भी किया। इसके पश्चात् उन्होंने जनपद पंचायत सभाकक्ष में अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा भी की। उन्होंने कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा समय-सीमा में कार्यों का संपादन करने के निर्देश दिए। डाॅ. कन्नौजे ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में पर्याप्त रोजगार सृजन करने हेतु महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत करने के निर्देश दिए। डाॅ. कन्नौजे ने ग्राम कनेरी में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होकर ग्रामीणों एवं मतदाताओं को आगामी लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की। -
पंजीयन एवं नवीनीकरण
बालोद। राज्य के शिक्षित बेरोजगार अब अपना पंजीयन एवं नवीनीकरण राज्य शासन की नई व्यवस्था के राज्य तहत अब ई रोजगार डाॅट सीजी डाॅट जीओवी डाॅट इन वेबसाईट पर जाकर अपना नवीनीकरण पंजीयन करा सकते हैं। उप संचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगर मागदर्शन बालोद ने बताया कि संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण रायपुर ने नवीन ई-रोजगार पोर्टल प्रचलन में लाया है। वे आवेदक जो पूर्व में रोजगार कार्यालय के पुराने पोर्टल में पंजीकृत हैं उन्हें नया पंजीयन, नवीनीकरण, अतिरिक्त योग्यता दर्ज यदि करना है तो उक्त पोर्टल का प्रयोग कर सकते हैं। नए आवेदक इस पोर्टल का सीधे ही प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हंै। जिसके अंतर्गत यदि आवेदक पूर्व से ही प्रदेश के किसी भी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में पंजीकृत है तो दोबारा नया पंजीयन न करें। यदि वह अपने पंजीयन में किसी प्रकार का अपडेट अथवा नवीनीकरण करना चाहता है तो अपना पुराना पंजीयन क्रमांक डालकर आगे बढ़े। इसी प्रकार यदि आवेदक प्रदेश के किसी भी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में पूर्व में पंजीकृत नहीं है, तो नया पंजीयन बटन पर क्लिक करें। आवेदक पोर्टल में पंजीयन हेतु अपना मोबाईल नंबर दर्ज कर मोबाईल ओटीपी भेजें बटन पर क्लिक करें। तदुपरान्त मोबाईल पर प्राप्त ओ.टी.पी. की एंट्री कर मोबाईल ओ.टी.पी. सत्यापित कर बटन पर क्लिक करें। मोबाईल ओ.टी.पी. सत्यापित होने के पश्चात् आधार नंबर एवं आधार के अनुसार अंग्रेजी में अपना नाम दर्ज करें। आधार प्रमाणीकरण हेतु सहमति देवें, जिसके पश्चात् आधार ओ.टी.पी. भेजें बटन पर क्लिक करें। आधार में दर्ज मोबाईल नंबर पर प्राप्त आधार ओ.टी.पी. की एंट्री कर आधार ओ.टी.पी. सत्यापित कर बटन पर क्लिक करें। अन्य वांछित जानकारी भरकर सुरक्षित करें’ बटन पर क्लिक करंे। इसके पश्चात् आवेदक को नया पंजीयन क्रमांक प्राप्त होगा एवं आवेदक के मोबाईल पर ई रोजगार डाॅट सीजी डाॅट जीओवी डाॅट इन पोर्टल पर लॉग इन करने हेतु यूजर आई.डी. (आवेदक का रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर) एवं पासवर्ड प्राप्त होगा। ई रोजगार पोर्टल पर लॉग-इन करने हेतु जॉब सीकर लाॅग इन पर क्लिक कर मोबाईल नंबर पर प्राप्त यूजर आई.डी. (आवेदक का रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर), पासवर्ड एवं कैप्चा कोड की एंट्री कर लाॅगन इन पर क्लिक करना है। लॉग-इनके पश्चात् आवेदक को अपना डैशबोर्ड दिखाई देगा जिसमें आवेदक अपना पंजीयन पहचान-पत्र (एक्स-10) कभी भी कहीं से भी प्रिंट कर प्राप्त कर सकता है। इस पहचान पत्र पर जिला रोजगार अधिकारी के हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं होगी। आवेदक पोर्टल पर अपना लॉग इन करके अपनी जानकारी केवल एक ही बार सुधार सकता है। जिसमें से आधार नंबर, मोबाइल नंबर, नाम एवं जन्मतिथि में परिवर्तन नहीं किया जा सकता।
यदि आवेदक को अपना नाम या जन्मतिथि सुधरवाना है, तो सम्बंधित जिला रोजगार कार्यालय में संपर्क करना होगा। रोजगार कार्यालय भी एक बार ही किसी आवेदक के पंजीयन में सुधार कर सकते हैं। यदि त्रुटिवश रोजगार कार्यालय के द्वारा एक बार में ही सभी आवश्यक सुधार नहीं किये जा सके, तो रोजगार कार्यालय को संचालनालय स्तर पर अनुरोध करना होगा। रोजगार कार्यालय पुराने पोर्टल में पंजीकृत आवेदकों की जानकारी अपडेट करने के पहले ये सुनिश्चित कर लें कि उस आवेदक का नवीनीकरण इस माह में नहीं किया जाना है। यदि आवेदक का नवीनीकरण इस माह में अथवा पिछले दो माहों में लंबित है तो उस आवेदक के लिए नवीनीकरण के विकल्प का चयन करें। यदि पंजीकृत आवेदक अपना पासवर्ड भूल गया हो तो उसे वेब पोर्टल ई रोजगार डाॅट सीजी डाॅट जीओवी डाॅट इन पर जाकर जॉब सीकर लॉग इन पर क्लिक कर फाॅरगेट पासवर्ड पर जाना होगा। तत्पश्चात् उसे अपने रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर यूजर आईडी पर ओटीपी प्राप्त कर नया पासवर्ड बना सकते हैं। -
बालोद. भारतीय थलसेना द्वारा थल सेना अग्निवीर के पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 मार्च 2024 निर्धारित की गई है। प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी श्री एस.व्ही. राजौरिया ने बताया कि ईच्छुक उम्मीदवार वेबसाईट जाईन इंडियन आर्मी डाॅट एनआईसी डाॅट इन पर आनलाईन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि थल सेना अग्निवीर की ऑनलाईन भर्ती परीक्षा 22 अप्रैल 2024 के बाद होने की संभावना है] जिसके अंतर्गत जनरल ड्यूटी तकनीकी, ऑफिस असिस्टेंट, ट्रेडमैन, महिला सैन्य पुलिस एवं नियमित कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी तथा हवलदार एस.ए.सी. के पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि अग्निवीर क्लर्क का नाम परिवर्तित कर अब अग्नि अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट कहा जाएगा। अग्नि अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट हेतु ऑनलाईन परीक्षा के समय टाईपिंग टेस्ट उत्तीर्ण करना भी अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि भर्ती की विस्तृत जानकारी सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 या 0771-2965213 पर संपर्क कर सकते हैं।
-
रायपुर । संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सौजन्य से छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति द्वारा संत कवि पवन दीवान श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन आज 3 मार्च रविवार को संध्या 6:00 बजे विप्र भवन में किया गया है । पवन दीवान श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह अध्यक्ष ,छत्तीसगढ़ विधानसभा एवं रविंद्र चौबे,पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए विप्र भवन प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के स्वप्न द्रष्टा पुरोधा संत कवि पवन दीवान के 10 वीं पुण्यतिथि में श्रद्धांजलि सभा के बाद छत्तीसगढ़ के विभूति कवि व साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा।
-
-कृतज्ञता प्रकट करने दी विशेष पूर्णाहुति- कर्नाटक शास्त्रीय संगीत समारोह आयोजितटी सहदेवभिलाई नगर। बालाजी मंदर में शनिवार को आंध्र साहित्य समिति के तत्वावधान में किए गए धार्मिक अनुष्ठान अष्टबंधन महासंप्रोक्षण के अंतिम दिन वैदिक विधि-विधान से भगवान बालाजी की 48 कलाओं का उनकी मुख्य मूर्ति में आह्वान किया गया। इन कलाओं का आह्वान अनुष्ठान के पहले दिन यज्ञशाला में प्रतिष्ठित किए गए मुख्य कलश पुण्याहवचनम कलश में किया गया था। इस कलश की पूजा-अर्चना उसी तरह की गई, जिस प्रकार मूल मूर्ति की पूजा की जाती है। इस अनुष्ठान में श्री चक्र महा मेरुपीठम के पीठाधिपति सचिदानंद तीर्थ महा स्वामी तथा सांसद विजय बघेल अपनी धर्मपत्नी रजनी बघेल के साथ शामिल हुए। रविवार को चार दिनों तक होने वाला ब्रह्मोत्सव शुरू हो जाएगा।कृतज्ञता प्रकट करने दी विशेष पूर्णाहुतिरोज की तरह सुबह अनुष्ठान की शुरुआत विष्वक्सेन और पुण्याहवचनम कलश की आराधना से हुई। उसके बाद अग्नि देव की उपासना करके हवन कुंडों में पहले अग्नि प्रज्वलित की गई, फिर उक्तहोम यानी नित्यहोम का संस्कार किया गया। उसके पश्चात भगवान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए विशेष पूर्णाहुति दी गई। पूर्णाहुति के उपरांत महाआरती की गई, जिसमें भगवान की ओर से पंडितों द्वारा भक्तगणों को आशीर्वाद दिया गया।भक्तों ने पहले शीशे में देखी भगवान की छवि, फिर किए साक्षात दर्शनमहाआरती के बाद शुरू हुआ सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान कुंभातबिंब कलावाहनम, जिसकी सभी को प्रतीक्षा थी। इस अनुष्ठान में प्रधान पंडित डी फणी कुमार ने मुख्य कलश और अन्य पंडितों ने दूसरे कलशों को शिरोधार्य किया था। कलशों को सिर पर रखे हुए प्रधान सहित अन्य पंडित पहले यज्ञशाला पहुंचे और उसके बाद उन्होंने मंदिर की परिक्रमा की। इस दौरान पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज अपने चरम पर थी। प्रदक्षिणा के बाद कुंभातबिंब कलावाहनम का संस्कार किया गया, जिसमें पहले मुख्य कलश को मंदिर के गर्भगृह में ले जाया गया और उसके बाद इस कलश से अष्टचत्वारिंशत् (48) कलाओं का भगवान बालाजी की मूल मूर्ति में आह्वान किया गया, जिसमें लगभग दो घंटे लगे। इस दौरान भक्तगणों द्वारा पूरे उत्साह से गोविंद नामावली का जाप किया गया। नामावली जाप के पश्चात पंडितों ने राम परिवार समेत आठ उत्सव विग्रहों को मंदिर में रखा। विग्रहों को रखने के बाद पंडितों ने शीशे में दिखे मंदिरों के प्रतिबिंबों पर पवित्र और अभिमंत्रित जल का छिड़काव भी किया। कुंभातबिंब कलावाहनम के दौरान मंदिर के कपाट बंद थे, भगवान की एक झलक पाने के लिए भक्तगण तत्पर थे। लेकिन वे सीधे भगवान के दर्शन नहीं कर सकते थे। मूल मूर्ति में कलाओं के आह्वान के उपरांत जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, श्रद्धालुओं ने पहले शीशे में भगवान की छवि देखी, फिर बारी-बारी से साक्षात दर्शन किए।कर्नाटक शास्त्रीय संगीत समारोह आयोजितशाम को हुए अनुष्ठान के अगले चरण में विष्वक्सेन आराधना, पुण्याहवचनम संस्कारों को फिर से दोहराया गया। इन धार्मिक कृत्यों के बाद मेदिनी पूजा, मृत्तिका संग्रह, अंकुरार्पण एवं गरुड़ शय्याधिवासम प्रतिष्ठा की गई। प्रधान पंडित डी फणी कुमार ने गरुड़ ध्वजारोहण के बारे में रोचक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गरुड़ ध्वजारोहण इसलिए किया जाता है, ताकि आकाश मार्ग में विचरण कर रहे देवी-देवताओं का आह्वान किया जा सके। इस मौके पर कर्नाटक शास्त्रीय संगीत समारोह का आयोजन भी किया गया, जिसमें कलारत्न गायक एम सुधाकर, वॉयलिन वादक पी नागेश्वर राव, मृदंग वादक एम एडुकोंडलु तथा कंजरी वादक डॉ. एम रवि ने शानदार प्रस्तुति दी। उधर महिला कलाकार पूर्णिमा और नन्ही एस हिमाक्षी ने सेमी क्लासिकल डान्स पेश कर सबका दिल जीता। - -महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के खातों की आधार सीडिंग प्रक्रिया में आएगी तेजी-महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी ने लाभार्थियों के आधार कार्ड लिंक करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देशरायपुर, / निदेशक, संस्थागत वित्त निदेशालय छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के खातों में आधार सीडिंग की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की गई। इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी की संयुक्त अध्यक्षता में एसएलबीसी संयोजक और सदस्य बैंकों के साथ महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों से आधार कार्ड को जोड़ने के मुद्दों पर चर्चा की गई।बैठक की शुरुआत में सचिव, महिला एवं बाल विकास श्रीमती शम्मी आबिदी ने छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना "महतारी वंदन योजना" के लाभार्थियों के खातों से आधार कार्ड लिंक करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि जिलों में स्टेट बैंक की शाखाएं आधार सीडिंग प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए जिला अधिकारियों के साथ सहयोग करें। उन्होंने एसएलबीसी संयोजक को निर्देश दिया कि वे अपनी शाखाओं को खातों की आधार सीडिंग को प्राथमिकता देने और कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करें। साथ ही उन्होंने कहा किमहिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका भी ध्यान रखा जाए।उन्होने बैंक शाखाओं को शिविर आयोजित कर लैपटॉप के साथ सीएसपी/बैंक मित्र को बुलाकर लाभार्थियों के खातों को आधार से जोड़ने की बात कही ताकि आधार सीडिंग की प्रक्रिया आसान हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जिलों में स्थित बैंक शाखाओं को आधार सीडिंग की प्रक्रिया को प्राथमिकता देकर आगे बढ़ाना चाहिए।निदेशक, संस्थागत वित्त निदेशालय ने आधार सीडिंग प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जिले में जल्द ही शिविर आयोजित किया जाएगा। सभी सदस्य बैंकों से आधार सीडिंग की प्रक्रिया को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने का आग्रह किया जाएगा।बैठक में बताया गया कि राज्य में सभी बैंकों की शाखाएं शेष खातों में आधार जोड़ने में सहायता करेंगी और समय पर कार्य पूरा करने के लिए बैंकों को निर्देश जारी करेंगी। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों की आधार सीडिंग के लिए रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में भी बैंक शाखाएं खुली रहेंगी।
- मुख्यमंत्री अधोसंरचना संधारण एवं उन्नयन प्राधिकरण द्वारा क्षेत्रीय आवश्यकताओं हेतु स्वीकृत किए गए 15 विकास कार्यरायपुर, । रायगढ़ विधायक एवं छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर रायगढ़ विधानसभा के लिए 1 करोड़ 05 लाख रूपए के 15 विकास कार्यों की मंजूरी दी गई है। वित्तमंत्री ने क्षेत्रीय आवश्यकताओं को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को आवश्यक विकास कार्यों के प्रस्ताव की सूची स्वीकृति हेतु भेजी थी। वित्तमंत्री ओपी चौधरी के प्रस्ताव पर श्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना संधारण एवं उन्नयन प्राधिकरण से विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की है। इनमें रायगढ़ विधानसभा के लिए 1 करोड़ 5 लाख रूपए के 15 विकास कार्य स्वीकृत किया गया है ।रायगढ़ के ग्राम पंचायत कोयलंगा में बालक राम साहू के घर के पास से चौहान मोहल्ला रोड तक 2.50 लाख रूपए, ग्राम पंचायत सुकुलभठली में घनसुन्दर घर से चौकीदार घर तक 10 लाख रूपए की लागत से, विकास घर से मुख्य मार्ग की ओर 10 लाख रूपए, ग्राम पंचायत नवापाली में शनि मंदिर गबेत शरण घर से गौतम मांझी के घर तक 8.70 लाख रूपए, ग्राम पंचायत आमापाली में मौहापाली बीच बस्ती में 4 लाख रूपए, ग्राम पंचायत कांदागढ़ में बजरंग बली मंदिर से मुक्ति धाम तक 10 लाख रूपए, ग्राम पंचायत नावापारा में चंद्रहास यादव घर से किशोर के घर तक 10 लाख रूपए, ग्राम पंचायत कोड़ातराई में रामनगर कोड़ातराई तक 10 लाख रूपए, ग्राम पंचायत ओडेकेला मे गुरूडीपा में 7.80 लाख रूपए, ग्राम पंचायत उमरिया में गौडियापारा पुरानी बस्ती आनंद प्रधान घर से उदयभोग घर तक 5 लाख रूपए तथा ग्राम पंचायत कोतासुरा में सारथी घर से नंदेली रोड तक 2.60 लाख रूपए की लागत से सीसी रोड निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी है।विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायक अर्मुरा में सारथी मोहल्ला से मेन रोड तक 2.60 लाख रूपए, ग्राम पंचायत सुखापाली में समारू घर से सुखापाली रोड तक 7.80 लाख रूपए, ग्राम पंचायत बोरिदा में बस्ती से मुक्ति धाम तक 9 लाख रूपए तथा ग्राम पंचायत नदीगांव में नया मोहल्ला में 5 लाख रूपए की लागत से सीसी रोड निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
- -मुख्यमंत्री ने की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सी.एच.सी) मनोरा में एम्बुलेंस की घोषणा-ग्राम डाडटोली में सामुदायिक भवन हेतु 30 लाख रूपए की घोषणा, मनोरा के शासकीय कॉलेज के भवन की दी स्वीकृति-पत्थलगांव में जल्द ही अपर कलेक्टर का लिंक कोर्ट एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की होगी पदस्थानारायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शनिवार को जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड के ग्राम डाड़टोली में शहीद वीर बुधु भगत जयंती समारोह एवं उरांव समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए और उन्होंने ग्राम डाडटोली में सामुदायिक भवन हेतु 30 लाख रूपए की घोषणा की साथ ही मनोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सी.एच.सी) में एम्बुलेंस की व्यवस्था, मनोरा के शासकीय कॉलेज के भवन की स्वीकृति एवं पत्थलगांव में अपर कलेक्टर का लिंक कोर्ट एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की पदस्थाना करने की घोषणा की।मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी कहा कि वर्ष 2024-25 की बजट में कुनकुरी में 220 बिस्तरों वाले अस्पताल निर्माण करने का प्रावधान किया गया है। मनोरा के 30 बिस्तर वाले अस्पताल को अच्छा से अच्छा बनाएंगे साथ ही जशपुर में सामुदायिक भवन के लिए भी प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने समाज की मांग पर यह भी भरोसा दिलाया कि डाड़टोली में उरांव समाज के सामुदायिक भवन के लिए जमीन आबंटन की प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर ली जाएगी। इसके अलावा समाज की मांग पर मुख्यमंत्री ने मिसल बंदोबस्त में संसारी उरांव राजस्व रिकार्ड में दर्ज है इस कारण अनुसूचित जनजाति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस पर श्री साय ने भारत सरकार स्तर पर इस संबंध में उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि देश की राष्ट्रपति एक महिला है जो आदिवासी समाज से है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आदिवासी समाज से मेरे जैसे एक साधारण कार्यकर्त्ता को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के कार्यकाल में आदिवासी समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए जनजातीय कल्याण मंत्रालय का गठन किया गया था।मुख्यमंत्री श्री साय ने विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि 7-8 मार्च को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत् माताओं एवं बहनों के खाते में प्रतिमाह एक हजार रूपए की राशि की प्रथम किश्त अंतरित करने प्रधानमंत्री को समय देने के लिए अनुरोध किया गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 12 मार्च को प्रदेश के 24 लाख से अधिक किसानों के खाते में धान उपार्जन के अंतर की राशि प्रति क्विटल 917 रूपए को भी अंतरित कर दिया जाएगा। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत् प्रदेश में 72 लाख 14 हजार आवेदन पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार को अभी ढाई माह ही हुए हैं। इस अल्प अवधि में सरकार ने समाज के सभी वर्गो के उत्थान के लिए अनेक पहल की है। इनमें गरीबों के लिए 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी है। इस तरह 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस सुशासन दिवस के मौके पर 12 लाख से अधिक किसानों को उनके अंतर की राशि 3 हजार 716 करोड़ रूपए अंतरित कर दी गई है। प्रदेश में इस वर्ष समर्थन मूल्य पर लगभग 145 लाख मैट्रिक टन धान की रिकार्ड खरीदी हुई है। सरकार ने युवाओं के हित में यह भी फैसला लिया है कि पी.एस.सी. भर्ती परीक्षा 2021 की सी.बी.आई. जांच कराई जाएगी। तेन्दुपत्ता सीजन आने वाला है प्रदेश सरकार ने 5500 प्रति मानक बोरा के मान से खरीदी करने का निर्णय लिया है। तेन्दुपत्ता संग्राहकों के लिए चरण पादुका योजना फिर से लागू की जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 फरवरी को समाज के क्रांतिकारी वीर बुधु भगत की जयंती थी। उक्त् तिथि को मैं दिल्ली के प्रवास पर रहा। इस कारण नहीं आ पाया। इसके लिए मैं आप सभी से विनम्रता पूर्वक क्षमा चाहता हूं। उन्होंने कहा कि उरांव समाज के सम्मेलन में अपने आपको पाकर बहुत प्रसन्नता हो रही है। आप सभी ने मेरा आत्मीय स्वागत किया है। इसके लिए मैं आप सबका आभारी रहूंगा। आप सभी लोगों से मिलकर खुशी हो रही है। मैं आप लोगों के बीच का ही हूं। उरांव समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। रोहतासगढ़ में आपके समाज के राजा ने मुगलों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। इसमें महिलाओं ने भी अपनी सहभागिता दिखाई। झारखण्ड में हर 12 वर्ष पश्चात् जनी शिकार की परम्परा निभाई जाती है। जिसमें महिलाएं पुरूष का भेष धारण कर जंगल में शिकार करने जाती हैं। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सहित बुधु भगत के योगदान का स्मरण किया। जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई। समाज के ही गौरव स्व. कार्तिक उरांव प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के शासन काल में लोकसभा के सांसद रहे हैं। समाज की विकास में उनका अतुलनीय योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने समाज के लोगों से आव्हान किया है कि वे अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं। शिक्षा विकास का मूलमंत्र है। शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है।मुख्यमंत्री ने समाज को नशा-पान से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि खासकर युवा पीढ़ी नशा की ओर अग्रसर हो रही है। इससे हमे सजग रहना होगा। प्रदेश सरकार भी नशा के सौदागरों को जेल भेजने की कार्यवाही कर रही है।इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने संबोधित करते हुए कहा कि यह हम सब के लिए गौरव का विषय है कि आज के इस सम्मेलन में प्रदेश यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय हम सबके बीच शामिल होने पहुंचे हैं। समय-समय पर उनका मार्गदर्शन हम सबको मिलता रहा है।राज्यसभा सांसद कुमार देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमारा आदिवासी समाज काफी संगठित समाज है और समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। हमें बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने अंचल के विकास के लिए जशपुर के राजा स्व. दिलीप सिंह जूदेव का स्मरण किया। इस अवसर पर विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति भगत, युवराज यशप्रताप सिंह जुदेव, कुमार विक्रमादित्य सिंह जूदेव, पूर्व विधायक श्री राजशरण भगत सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- -वन मंत्री ‘जनजाति क्षेत्र में जैव विविधता संरक्षण एवं संवर्धन‘ कार्यशाला में हुए शामिलरायपुर / वनों में रहने वाले जनजाति समुदाय ने कभी भी वनों को हानि नहीं पहुंचाई। वनों पर आधारित जीवन होने के बावजूद सीमित संसाधनों में हमारे पूर्वज जीवनयापन करते आये हैं। हमारे वनवासी और जनजाति समुदाय के लोगों ने वनों को सहेजने का कार्य किया है। प्रत्येक जनजाति समाज के घर-बाड़ी में हमें 20-25 अलग-अलग पेड़ पौधे अवश्य मिलेंगे। जनजाति समाज का प्रकृति के प्रति गहरा प्रेम है। यह बात वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर स्थित अरण्य भवन में छत्तीसगढ़ बायो डायवर्सिटी बोर्ड एवं सेवावर्धिनी छत्तीसगढ़ के द्वारा ‘जनजाति क्षेत्र में जैव विविधता संरक्षण एवं संवर्धन‘ विषय पर आयोजित कार्यशाला में कही।वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि जैव विविधता व्यापक और विस्तृत विषय है, सृष्टि के आदर्श स्वरूप के लिये जैव विविधता का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है, इस सन्दर्भ में गीता का एक श्लोक है ‘ईश्वर सर्वभूतानां हृदये अर्जुन तिष्ठति‘ इसका भाव यह है कि प्रत्येक जीव में ईश्वर का वास है। इस दृष्टि से जीव जगत की विविधता ही जगत की सुंदरता है। जैव विविधता पृथ्वी की समृद्धता की परिचायक है, यह प्रकृति की विविध जीवमंडल से सम्बन्धित है। वस्तुतः जैव विविधता पौधों, जानवरों और सूक्ष्म जीव प्रजातियों के बीच के संबंध को दर्शाता है। यह पारिस्थितिकी और आर्थिक महत्व रखता है। यह हमें पोषण आवास, ईंधन, वस्त्र आदि अन्य संसाधन प्रदान करता है, साथ ही जैव विविधता पर्यटन से भी जुड़ा है।वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि छतीसगढ़ के परिप्रेक्ष्य में जहां तक जैव विविधता को हम देखें तो गौरव की अनुभूति होती है। छत्तीसगढ़ भारत का 10वां सबसे बड़ा समृद्ध संस्कृति, विरासत एवं आकर्षक प्राकृतिक विविधता से संपन्न राज्य है। दस हजार वर्षों पुरानी सभ्यता के साथ भारत के केंद्र में स्थित यह आश्चर्यों से भरा राज्य उन पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है, जो प्राचीनता का अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ एक विशिष्ट भारतीय अनुभव प्रदान करता हैं। देश के सबसे विस्तृत झरने, गुफाएं, हरे-भरे जंगल, प्राचीन स्मारक, दुर्लभ वन्यजीव, उत्कृष्ट नक्काशीदार मंदिर, बौद्ध स्थल और पहाड़ी पठार इस राज्य में विद्यमान हैं।वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 80 प्रतिशत से अधिक जैव विविधता पाई जाती है, जो पूरे देश में कहीं भी नहीं पाई जाती है। 32 प्रतिशत जनजातीय आबादी के साथ इस राज्य का 44 प्रतिशत हिस्सा वनों से घिरा हुआ है। छत्तीसगढ़ प्रकृति के प्रति उत्साही लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। जो अद्वितीय आदिवासी कला, शिल्प और परंपराओं की खोज करना चाहते हैं। सदियों से इसके आदिवासी समुदायों ने पर्यावरण की अनुकूल प्रथाओं के माध्यम से प्राकृतिक आवास को पोषित एवं संरक्षित करने में अहम भूमिका निभाई है। छत्तीसगढ़ में पर्यटकों को कला और वास्तुकला, विरासत, हस्तशिल्प, व्यंजन, मेले एवं त्योहार जैसा बहुत कुछ देखने को मिलता है।वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ का उल्लेख अनेक कथाओं में मिलता है, जिनमें भारत के दो महान महाकाव्य रामायण एवं महाभारत भी शामिल हैं। भारत का सबसे चौड़ा जलप्रपात चित्रकोट भी इसी राज्य में है। मानसून में जब इंद्रावती नदी पूरे प्रवाह में होती है, तब बस्तर जिले में स्थित यह जलप्रपात 980 फुट चौड़ा हो जाता है। छत्तीसगढ़ में देवी-देवताओं और कई मंदिरों की विरासत है। बैकुंठपुर कोरिया के हसदेव नदी तट पर 28 करोड़ साल पुराने समुद्री जीवाश्म को संरक्षित करने फॉसिल पार्क बनाया गया।कार्यक्रम में अखिल भारतीय जनजाति हितरक्षा प्रमुख श्री गिरीश कुबेर, अखिल भारतीय जनजाति शिक्षा प्रमुख श्री सुहास देशपांडे, प्रान्त संगठन मंत्री वनवासी कल्याण आश्रम श्री रामनाथ कश्यप एवं एसीएस श्री मनोज कुमार पिंगुआ, पीसीसीएफ श्रीनिवास राव, एपीसीसीएफ श्री अरुण पांडेय, सदस्य सचिव जैव विविधता बोर्ड श्री प्रभात मिश्रा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम तपकरा में राष्ट्रीय जागरण अभियान 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं मां गायत्री मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन 29 फरवरी से 3 मार्च तक गायत्री प्रज्ञापीठ तपकरा भंडारडीपा में अखिल भारतीय गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।मुख्यमंत्री ने यहां मां गायत्री की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि गांव वालों के सहयोग से मंदिर का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम पहुंचने पर ग्रामवासियों और आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्रद्धालुओं को आप सबके बीच गायत्री महायज्ञ में आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि वेद माता गायत्री से प्रार्थना है कि आप सभी को, क्षेत्रवासियों को तथा पूरे प्रदेश वासियों को अपना आशीर्वाद दें। माता गायत्री के आशीर्वाद से आज मैं एक कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री तक के मुकाम पर पहुंचा हूं।उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से पूरा देश राममय हो गया है। हमारी सरकार ने श्री रामलला दर्शन के लिए विशेष योजना बनाई है जिसमें राज्य सरकार के खर्चे से लोगों को श्री रामलला का दर्शन कराएंगे। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव एवं कंवर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भारत साय, सर्वश्री यश प्रताप सिंह देव, सुनील गुप्ता, शांति हरिद्वार से पधारे सर्वश्री बुद्धदेव वर्मा, नेतराम सिंह एवं गायत्री परिवार के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे। इस अवसर पर सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र का उच्चारण किया गया।
- उप मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह में शामिल होकर नवदंपत्तियों को दी बधाई और शुभकामनाएंरायपुर. उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव आज कोरबा के मां सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सपत्नीक शामिल हुए। उन्होंने नवदम्पतियों के परिणय सूत्र में बंधकर दाम्पत्य जीवन में प्रवेश पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने वर-वधुओं के सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि आप सभी समाज के लिए प्रेरणा बने एवं आदर्श जीवन-यापन करें। आयोजन में 31 जोड़े पूरे रीति-रिवाज से विवाह के पवित्र बंधन में आबद्ध हुए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, जनप्रतिनिधि, मंदिर समिति के प्रबंधक व व्यवस्थापक तथा विभिन्न समाज के नागरिक बड़ी संख्या में वर-वधुओं को आशीर्वाद देने उपस्थित थे।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि आज मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में 31 जोड़ो का सामूहिक विवाह सम्पन्न हो रहा है। सभी जोड़ो को माँ सर्वमंगला के आशीर्वाद के साथ ही अपने माता-पिता एवं परिजन सहित विभिन्न समाज के लोगों और वरिष्ठजनों का शुभ आशीष मिल रहा है। उन्होंने मन्दिर समिति को इस आयोजन के लिए साधुवाद दिया।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश नित नई सफलता की ऊंचाईयों को छू रहा है। अब अनेक मामलों में भारत पूरे विश्व का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अगुवाई में राज्य में विकास कार्यों में तेजी आई है। प्रदेश सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर उनके कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू कर रही है जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कार्यक्रम में कहा कि सामूहिक विवाह के इस आयोजन में 31 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ है। यह हम सभी के लिए हर्ष की बात है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सपत्नीक वर-वधुओं को आशीर्वाद देने आए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का आयोजन बहुत ही सराहनीय व पुनीत है। श्री देवांगन ने सभी वर-वधुओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की।उप मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देकर उपहार सामग्रियां भेंट कीं। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सपत्नीक मां सर्वमंगला देवी के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माँ सर्वमंगला से आशीर्वाद लिया एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।
- रायपुर / राजिम कुंभ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में पहुंचे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयालदास बघेल एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर राजिम विधायक श्री रोहित साहू के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधगण मौजूद रहे।
- -साहू समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्रीरायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज कोरबा जिला साहू संघ द्वारा आयोजित साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं स्मारिका विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज सभी समाज को साथ लेकर आगे बढ़ने वाला समाज है। समाज के युवा सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं। समाज के युवाओं को सही दिशा की ओर ले जाने के लिए और थोड़े प्रयास की जरूरत है। हम सभी समाज के लोग आपस में मिल-जुल कर छत्तीसगढ़ महतारी और भारत का गौरव को बढ़ाने की दिशा में आगे आएं तो हमारा देश लगातार उन्नति की राह में आगे बढ़ेगा।कोरबा के प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम परिसर में स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित परिचय सम्मेलन में उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, विधायकगण सर्वश्री प्रेमचंद पटेल, बालेश्वर साहू, संदीप साहू, कोरबा के महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, पूर्व गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री टहल सिंह साहू और जिलाध्यक्ष गिरिजा साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, साहू समाज के पदाधिकारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।मुख्य अतिथि श्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह हर्ष का विषय है कि अब हर जिले में युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाता है और इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के लोग एक-दूसरे से जुड़कर समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि कोरबा जिले का प्रभारी मंत्री होने के नाते उनकी जिम्मेदारी है कि जिले के विकास के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे। समाज का बेटा होने के नाते समाज की तरक्की में भी लगातार सहयोग करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने समाज द्वारा की गई मांग को पूरा करने का आश्वासन देते हुए कहा कि भवन हेतु जमीन का चिन्हांकन कर आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।कार्यक्रम में अपने संबोधन में श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि साहू समाज अन्य समाज की अपेक्षा तेजी से आगे बढ़ रहा है। राजनीति, व्यवसाय और शिक्षा के क्षेत्र में समाज की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। साहू समाज एक सीधा-साधा समाज है जो अपने काम से काम को महत्व देकर परिश्रम से आगे बढ़ने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए जो भी मांगे होंगी उन्हें पूरा किया जाएगा। समाज के लोग कभी भी उनके पास आकर अपनी समस्या बता सकते हैं। कार्यक्रम में जिला साहू संघ द्वारा साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन से संबंधित स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
- - जिले के 177 बेटियों के हाथ हुए पीले-नव दंपत्तियों ने भगवान राजीव लोचन मंदिर प्रांगण में लिए सात फेरे-नव वधुओं को 21 हजार रूपये सहित अन्य सामान उपहार किया गया प्रदानमहिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल एवं विधायक श्री रोहित साहू ने नवदम्पतियों को दिया आशीर्वादरायपुर / राजिम कुंभ कल्प मेला के दौरान श्री राजीव लोचन मंदिर प्रांगण में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। योजना अंतर्गत जिले के 177 बेटियों का विवाह सम्पन्न हुआ। सभी जोड़ों का धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, जिले के प्रभारी मंत्री एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल, राजिम विधायक श्री रोहित साहू सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। राज्य शासन द्वारा योजना अंतर्गत 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता नव विवाहित जोड़ों को दी जाती है। सामूहिक विवाह में वधुओं को 21 हजार रूपये का चेक राशि सहित शेष राशि से श्रृंगार सामग्री और घरेलू सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। सामूहिक विवाह में छुरा, मैनपुर, फिंगेश्वर, गरियाबंद एवं देवभोग विकासखंड के नवयुवक - युवतियां जोड़े शादी के पवित्र बंधन में बंधे।सामूहिक कन्या विवाह में मौजूद महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने नवविवाहित जोड़ों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सभी वर्गो के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना शुरू किया गया था। योजना अंतर्गत जनवरी 2024 तक प्रदेश में कुल 1 लाख 14 हजार 750 जोड़ों को लाभान्वित किया गया है। समाज में वैवाहिक कार्यक्रमों में खर्च को रोकने के लिए यह योजना लाभदायक है । मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 50 हजार रूपये नव विवाहित जोड़ों को दिया जाता है। इससे विवाह के समय होने वाले खर्च और जरूरी तैयारियों की चिंता दूर हो गई। जिससे कमजोर एवं गरीब परिवारों के बेटियों के विवाह में होने वाले खर्च की भी बचत हो रही है। प्रधानमंत्री जी के गारंटी के तहत सभी विवाहितों के लिए महतारी वंदन योजना का शुभारंभ किया है, जिसमें अभी तक 70 लाख से महिलाओं का पंजीयन किया गया है। पात्र महिलाओं को इस योजना के माध्यम से प्रत्येक माह 1 हजार रुपये प्रदान किया जायेगा।विश्वास ही विवाह का आधार, समन्वय के साथ वैवाहिक जीवन बिताएं - मंत्री श्री बघेलकार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिले के प्रभारी एवं खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने नव दंपत्तियों को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विवाह का आधार विश्वास होता है। पति-पत्नी को एक-दूसरे पर विश्वास और समन्वयता के साथ वैवाहिक जीवन बिताना चाहिए। उन्होंने वर-वधुओं को एक-दूसरे का सम्मान करते हुए परिवारों का भी मान-सम्मान बनाये रखने के लिए प्रेरित किया।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से विवाह के खर्चों की फिक्र हुई दूर-सामूहिक कन्या विवाह के अंतर्गत विवाह करने आए नवदंपत्तियों ने बताया कि इस योजना के तहत शासन की ओर से की जाने वाली सहायता से विवाह में होने वाले खर्चों की फिक्र दूर हो गई है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत दिए जाने वाली सहायता राशि और शादी का खर्च शासन द्वारा निर्वहन करने से गरीब परिवारों के बेटियों की शादी की चिंता दूर हो गई है। सामूहिक कन्या विवाह में शामिल होने आये वर-वधुओं और उनके परिजनों ने शासन की इस योजना के लिए आभार जताया। इस दौरान राजिम विधायक श्री रोहित साहू एवं पूर्व सांसद श्री चन्दूलाल साहू ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मधुबाला रात्रे, श्री चंद्रशेखर साहू, अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम श्रीमती रेखा जितेन्द्र सोनकर, अध्यक्ष नगर पंचायत छुरा श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू, श्रीमती नूरमती मांझी, वरिष्ठ नागरिक श्री राजेश साहू सहित जिले के जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम कांबले, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अशोक पांडेय सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
- -विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुहों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा पहुंचे : डॉ. सोनकर-जननी सुरक्षा योजना तथा अन्य योजनाओं के क्लेम की राशि के भुगतान में तेजी लाने के दिए निर्देशरायपुर । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन संचालक डॉ.जगदीश सोनकर ने आज राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में बैठक लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त संचालक डॉ सुरेंद्र पामभोई, राज्य कार्यक्रम प्रबंधक श्री आनंद साहू एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सभी जिलों से आए जिला कार्यक्रम प्रबंधक,लेखा प्रबंधक एवं जिला डेटा प्रबंधक की बैठक लेकर स्वास्थ्य सेवाओं और मिशन द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की।मिशन संचालक डॉ.सोनकर ने बैठक में छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को राज्य के अंतिम व्यक्ति खासकर विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुहों तक पहुंचाए जाने की बात कही। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना एवं अन्य योजनाओं के तहत दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि का जल्द से जल्द भुगतान करने को कहा। डॉ सोनकर ने एनएचएम के तहत हो रही भर्ती प्रक्रिया में तेज़ी लाने के निर्देश दिए।अस्पताल में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, जांच, उपचार और दवाईयों की उपलब्धता पर विशेष रूप से ध्यान देने को कहा। उन्होंने पी.एम.जनमन कार्यक्रम के तहत पी.वी.टी.जी. समुहों के समस्त लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने एवं एल.एल.आई.एन.(मच्छरदानी) के वितरण, टी.बी. नोटिफिकेशन एवं सिकल सेल स्क्रीनिंग एवं कार्ड वितरण को विशेष रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने ने सभी जिलों से वित्तीय वर्ष 2023-24 में मिशन के तहत दिए गए बज़ट को इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण करने को कहा ।डॉ सोनकर ने बैठक में मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम,शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय वेक्टरजनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम,आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स) द्वारा प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, संस्थागत प्रसव, बाल स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, सिकलसेल कार्यक्रम स्क्रीनिंग, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्य कर रहे सभी अधिकारी कर्मचारी की सराहना भी की।
- -समरसता भवन और रौनियार समाज सांस्कृतिक भवन का किया लोकार्पण-प्रदेश की महिलाओं का जल्द मिलेगी महतारी वंदन योजना की पहली किश्त-तपकरा में 50 लाख रूपए की लागत से बनेगा मंगल भवन, सोनकर समाज के सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए की घोषणारायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के तपकरा में विशाल आम सभा को संबोधित किया और तपकरा में विधायक निधि से 20 लाख की लागत से निर्मित समरसता भवन तथा सांसद निधि से 5 लाख की लागत से निर्मित रौनियार समाज सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री के आगमन क्षेत्रवासियों ने लड्डुओं से तौल कर उनका स्वागत किया।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आत्मीय स्वागत के लिए क्षेत्रवासियों के प्रति आभार जताया और तपकरा में मंगल भवन के लिए 50 लाख रुपए और तपकरा में ही सोनकर समाज के सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए दिए जाने के साथ ही तपकरा हाई स्कूल ग्राउंड के समतलीकरण, सौंदर्यीकरण की घोषणा की। उन्होंने हाईस्कूल परिसर में जिम की स्थापना और सोलर लाइट लगाने की घोषणा भी की।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 13 दिसंबर को हमारी सरकार ने शपथ लेते ही 14 दिसंबर की प्रथम केबिनेट की बैठक में प्रदेश के 18 लाख गरीब परिवारों के आवास निर्माण का निर्णय लिया। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश के 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल के बकाया धान के बोनस की राशि 3716 करोड़ रुपए अंतरित किए। मुख्यमंत्री ने पीएससी में हुई गड़बड़ी की जांच सीबीआई को सौंपने की जानकारी देते हुए कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने राज्य की विवाहित महिलाओं के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि की पहली किस्त जल्द ही दिए जाने की बात कही।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य सरकार द्वारा श्री रामलला दर्शन योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए भगवान रामलला के दर्शन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपए प्रति मानक बोरा पारिश्रमिक दिया जाएगा और चरण पादुका योजना भी पुनः प्रारंभ की जाएगी।
-
-आदिवासी शक्तिपीठ के 14वें स्थापना समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री
रायपुर। . उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आज कोरबा के बुधवारी स्थित आदिवासी समाज के शक्तिपीठ के 14वें स्थापना समारोह में शामिल हुए। उन्होंने आदिवासी शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और तरक्की के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान परिसर में 45 लाख 84 हजार रुपए की लागत से निर्मित डोम का लोकार्पण भी किया गया।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि यह आदिवासी समाज के लिए गौरव की बात है कि आज समाज की महिला देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर है। आदिवासी समाज के लिए यह भी गौरव की बात है कि उनके समाज से आने वाले श्री विष्णु देव साय जो कि बहुत सीधे-सादे, सरल और सज्जन हैं, अपनी काबिलियत और परिश्रम के बल पर गांव के एक पंच से लेकर सांसद और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने। समाज को ऐसे महान विभूतियों से प्रेरणा मिलती है।श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार आदिवासी समाज सहित सभी समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। सरकार का ध्येय है कि हर व्यक्ति के हाथ में काम हो, उन्हें रहने के लिए पक्का मकान मिले और योजनाओं के माध्यम से गरीब परिवार आर्थिक रूप से समृद्ध बने। सरकार द्वारा आदिवासी समाज के विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने तथा उनका भविष्य गढ़ने की दिशा में काम किया जा रहा है। सभी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। आदिवासी समाज अपनी मेहनत और परिश्रम से आगे बढ़ रहा है।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में आने और आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला। उन्होंने प्रदेश में खुशहाली तथा सबके जीवन में खुशी और तरक्की के लिए कामना भी की है। उप मुख्यमंत्री ने शक्तिपीठ स्थल पर डोम के लोकार्पण की सबको बधाई देते हुए कहा कि यह डोम समाज को एक साथ जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में कारगर साबित होगा। कार्यक्रम में समाज के संरक्षक श्री मोहन प्रधान ने समाज द्वारा युवाओं को नशापान से दूर रहने किए जा रहे प्रयास की जानकारी दी। विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, श्री ननकीराम कंवर और आदिवासी समाज के श्री शिवनारायण सिंह कंवर सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण और आदिवासी समाज समाज के लोग उपस्थित थे। - -उप मुख्यमंत्री और कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री साव ने की विकास कार्यों की समीक्षा-शासकीय योजनाओं का प्राथमिकता से क्रियान्वयन के दिए निर्देशरायपुर.। उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज अपने कोरबा प्रवास के दौरान जिले में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कहा कि कोरबा प्रदेश की ऊर्जा धानी है। यहां कार्य करने की असीम संभावनाएं है, संसाधनों की कोई कमी नही है, बहुमूल्य खनिज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। सभी अधिकारी नई ऊर्जा व उत्साह के साथ काम करें। सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें एवं शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक प्राथमिकता से पहुँचाएं।वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, कोरबा के महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, डीएफओ श्री अरविंद पीएम, श्री कुमार निशांत, जिला पंचायत के सीईओ श्री संबित मिश्रा और नगर निगम की आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बैठक में कहा कि बदलते समय के अनुरूप जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी अधिकारी नई सोच के साथ कार्य करें। कार्य को पूर्ण करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर दक्षता के साथ टीम के रूप में कार्य करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी हमेशा उत्साह एवं ऊर्जा के साथ कार्य करें। कार्यालयों में समस्याओं को बढ़ने नहीं दें, समस्याओं का शीघ्रता से समाधान करें।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि सभी को समय के साथ अपने काम के तौर-तरीकों में भी बदलाव करना होगा। हमें तकनीकी ज्ञान और नए कौशल के साथ आगे बढ़ना होगा। अपने कार्यालयों में कार्य विभाजन कर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें जिससे कार्य समय पर पूर्ण हो सके। उन्होंने अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी अपने कर्तव्यों का इस प्रकार निर्वहन करें कि आपके कार्यों से आपकी पहचान और प्रतिष्ठा बढ़े। इससे सरकार पर भी लोगों का भरोसा बढ़ेगा।श्री साव ने विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के फील्ड में पहुंचने से टीम कार्य के प्रति सचेत रहती है। साथ ही अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत पता चलती है। फील्ड में जाने पर कार्यों में गति आएगी और समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा। उन्होंने सरकार की विशेष प्राथमिकता की योजनाओं में गंभीरता से कार्य करने को कहा। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरुरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने बैठक में कहा कि जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में जिले में विकास कार्याे को तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन गंभीरता एवं सक्रियता से करने को कहा।
-
फरसाबहार। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने फरसाबहार विकास खंड के अंतर्गत ग्राम तामामुंडा में स्थित गिरी गोवर्धन धाम में निर्मित सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप सहित अखिल भारतीय महाकुल (यादव) समाज के कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी उपस्थित रहीं।
यहां मुख्यमंत्री ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा कर तीन दिवसीय अखंड "हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे,हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे" कीर्तन एवं अधिवास समारोह का शुभारंभ किया और परिसर में रुद्राक्ष के पौधे का भी रोपण किया। -
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। तेज रफ्तार दो बाइक की आमने सामने से टक्कर से ये हादसा हुआ। तुमला थाना क्षेत्र के गंझियाडीह धान मंडी के पास की घटना है। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज रायगढ़ में चल रहा है। पत्थलगांव एसडीओपी ने बताया कि गंंझियाडीह गांव में शुक्रवार रात रात 9 बजे दो बाइक का जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया। एक बाइक पर 3 और दूसरी बाइक पर 2 लोग सवार थे। दोनों ही बाइकर्स काफी स्पीड से गाड़ी चला रहे थे। इसी दौरान गंझियाडीह धान मंडी के पास उनका एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे मे चार युवकों की जान चली गई। पुलिस के अनुसार दोनों गाडिय़ों की टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक में तुरंत आग लग गई वहीं दूसरी बाइक के परखच्चे उड़ गए। 3 मृतकों की शिनाख्त हो गई है। मृतकों में खगेश्वर धोबी कोल्हेंझरिया निवासी, दूसरा चंदन नायक गंझियाडीह निवासी और तीसरे का नाम उमाशंकर निवासी कोल्हेंझरिया निवासी है।
मुख्यमंत्री ने संवेदना जताई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है, जशपुर जिले के तुमला क्षेत्र के गंझियाडीह धान मंडी में घटित बाइक दुर्घटना में 4 युवकों के देहावसान की हृदयविदारक सूचना प्राप्त हुई तथा एक युवक के गंभीर स्थिति में होने की खबर आ रही है। मैं प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। घायल युवक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। -
भिलाई। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने वाले आवेदिकाओं के खाते को डी.बी.टी (प्रत्यक्ष लाभ भुगतान) से जोड़ने के लिए अवकाश दिवस रविवार को बैंको को खुला रखने का आदेश जारी कर कलेक्टर ऋृचा प्रकाश चौधरी ने हितग्राहियो को बड़ी राहत प्रदान की है।
कलेक्टर ने प्रबंधक अग्रणी बैंक दुर्ग के नाम पर पत्र जारी कर निर्देशित किये है कि छत्तीसगढ़ शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन की कार्यवाही की जा रही है। इस योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक उम्र की विवाहित महिलाएं (तलाकशुदा/परित्यक्ता भी शामिल) को प्रतिमाह राशि 1000 उनके आधार लिंक बैंक खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से भुगतान किया जाना है। जिले में बैंक खातो को आधार लिंक करने हेतु 59420 का लक्ष्य है, जिसमें से जिले के अधिकांश महिलाओ का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं हुआ है। उक्त कार्य समय सीमा में 5 मार्च तक पूर्ण किया जाना है। इस हेतु अवकाश दिवस रविवार को अर्थात 3 मार्च को महिलाएं बैंक में उपस्थित होकर अपना खाता आधार लिंक व डी.बी.टी. सक्रिय करवा सकते है। बैंक में रविवार को सिर्फ महतारी वंदन योजना के कार्य ही स्वीकार होंगे । इसके अलावा बैंकर्स प्रत्येक बैंक मे 2 से 5 मार्च तक महतारी वंदन योजना के आधार लिंक एवं डी.बी.टी क्रियान्वयन के लिए विशेष काउन्टर की सुविधा भी उपलब्ध करायेगे।
भिलाई निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने जानकारी देते हुए बताया कि भिलाई निगम क्षेत्र में संचालित 148 आंगनबाड़ी केन्द्रो में उन हितग्राहियो की सूची उपलब्ध कराई गई है जिन्होने महतारी वंदन योजना के साथ जो बैंक खाते संलग्न किये है वे आधार लिंक एवं डायरेक्ट बेनिफिट ट्राॅसफर (डी.बी.टी.) से जुड़े नही है। आवेदिका अपने निकट के आंगनबाड़ी केन्द्रो में जाकर सूची का अवलोकन भी कर सकते है। हितग्राही अपने बैंक खाते को प्रत्यक्ष लाभ भुगतान यानि डी.बी.टी. 5 मार्च तक अवश्य करवा लेवें। -
भिलाई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मोर मकान-मोर आस घटक अंतर्गत किरायेदारी में निवासरत परिवारो के लिए तृतीय चरण में सूर्या विहार के पीछे वार्ड क्रं. 01 खम्हरिया में कृष्णा इंजीनियरिंग काॅलेज के पीछे , एनार स्टेट एवं माईल स्टोन स्कूल के पीछे में निर्मित आवास आबंटन के लिए उपलब्ध है।
जिसके आबंटन के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र 29 फरवरी तक जमा करना निर्धारित किया गया था। उस तिथि में वृद्वि करते हुए 5 मार्च तक आवेदन पत्र विक्रय करने एवं 7 मार्च तक आवेदन पत्र जमा किया जायेगा।
भिलाई निगम के विभिन्न स्थलो में निर्माणधीन प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानो के आबंटन के लिए निगम मुख्य कार्यालय के कक्ष क्रमांक-16 योजना शाखा के काउन्टर में कार्यालयीन दिवस में प्रतिदिन शाम 4 बजे तक नागरिक अपने आधार कार्ड की छायाप्रति प्रति के साथ 100 रूपये का नगद भुगतान कर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है और आवेदन जमा भी कर सकते है। -
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा सुपेला घड़ी चौक से गदा चौक तक लगने वाले सण्डे मार्केट को व्यवस्थित करने एवं यातायात को सुगम बनाने निगम की टीम मार्केट क्षेत्र में लगातार मुनादी एवं दुकानदारो को समझाईस दे रही है
निगम के जोन कार्यालय नेहरू नगर एवं वैशालीनगर की टीम ने शनिवार को मार्केट क्षेत्र में सड़क के दोनो किनारे फिर चुना मार्किग किया और व्यापारियो को समझाईस दिये है कि लाईनिंग के बाहर कोई भी दुकानदार अपने विक्रय वस्तु को प्रदर्शन के लिए न लगाये अपने सामानो को निगम द्वारा आबंटित दुकान के क्षेत्र में रखे इसी प्रकार सड़क पर लगने वाले पसरा, ठेला, खोमचे के फुटकर व्यपारियो से भी कहा है कि कोई भी व्यापार सड़क पर न करे जिससे यातायात प्रभावित हो। निगम द्वारा सण्डे मार्केट क्षेत्र मे इस आशय का मुनादी भी करवाया जा रहा है। रविवार 3 मार्च को भी निगम का राजस्व व स्वास्थ्य अमला, जोन आयुक्त के नेतृत्व में घड़ी चौक से गदा चौक तक दुकान के बाहर फैले सामान तथा सड़क पर लगने वाले ठेले, खोमचे की जाॅच के लिए निकलेगी।
आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने व्यापारियो से अपील करते हुए कहा है कि निगम द्वारा यातायात को सुगम बनाने एवं मार्केट क्षेत्र को व्यवस्थित करने लगातार प्रयास किया जा रहा है, जिसमे व्यापारियो का सहयोग आवश्यक है। ताकि जन सामान्य को आवागमन में किसी तरह की कोई असुविधा न हो। - बिलासपुर /छत्तीसगढ़ की प्राचीन राजधानी रतनपुर जहां राजा महाराजाओं के समय से जो स्वर्णिम परंपराएं विकसित हुई थी उसका जीवंत रूप आज भी यहां देखने को मिलता है। उनमें से एक है रतनपुर का ऐतिहासिक माघी पूर्णिमा आदिवासी विकास मेला। सप्ताह भर तक चलने वाले इस मेले की शुरुआत 24 फरवरी से हुई थी और सात दिनों तक इंद्रधनुषी छटा बिखेरती इस मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छ. ग शासन के उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विशिष्ट अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। रतनपुर मांघी पूर्णिमा प्रशासनिक मेले में पहुंचे अतिथियों का मेला परिसर में भव्य आतिशी स्वागत किया गया।उसके बाद उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा माँ महामाया व छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया,तत्पश्यात न.पा अधिकारी, एच डी रात्रे, न.पा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के द्वारा उप मुख्यमंत्री अरुण साव को शाल,श्रीफल,कांसे का लोटा तथा पारंपरिक मेले का उखरा प्रसाद और मेले का प्रतीक चिन्ह के रूप में लकड़ी का तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। ऐतिहासिक माघी पूर्णिमा आदिवासी विकास मेले से समापन के अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सब का सौभाग्य है कि आज एक आदिवासी समाज की बेटी एक राष्ट्रपति के रुप में देश का नेतृत्व कर रही है, जो कि आदिवासी समाज के उत्थान का संकेत है। इसके अलावा उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं के व जनता को मिल रहे लाभ के बारे में बतलाया। और अंत मे मेला परिसर में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।पटेल/
- बिलासपुर /जिला पंचायत की सामान्य सभा एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक अब 7 मार्च को जिला पंचायत सभाकक्ष में रखी गई है। जिसकी अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान करेंगे। सामान्य सभा की बैठक दोपहर 12 बजे एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक शाम 4.30 बजे होगी।बैठक में विद्युत, वन, क्रेडा, कृषि, पशु पालन, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, एमएमजीएसवाय, पीएमजीएसवाय, जल संसाधन विभाग एवं शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि के अंतर्गत चल रहे कार्यों की जानकारी, समीक्षा एवं अन्य विषयों पर चर्चा करेंगे। सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में रीपा, एनआरएलएम, रूर्बन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, अमृत सरोवर, गोधन न्याय योजना आदि की जानकारी एवं समीक्षा की जाएगी।


























.jpg)
