ब्रेकिंग न्यूज़

 'पेद्दी' के निर्देशक ने जाह्नवी कपूर से जुड़े दृश्यों पर विवाद के बीच मांगी माफी

 मुंबई। फिल्म निर्देशक बुची बाबू सना ने हाल में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'पेद्दी' में अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के किरदार के चित्रण को लेकर हो रही आलोचनाओं के बाद शनिवार को सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि फिल्म की टीम ने दर्शकों की प्रतिक्रिया को 'गंभीरता से' लिया है और इसमें आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। खेल की पृष्ठभूमि पर बनी इस एक्शन फिल्म में अभिनेता राम चरण मुख्य भूमिका में है। यह तेलुगु फिल्म उस समय विवादों से घिर गई जब दर्शकों के एक वर्ग ने आलोचना करते हुए कहा कि इसके फिल्मांकन, संवाद तथा चरण व जाह्नवी के बीच के रूमानी दृश्यों के माध्यम से महिलाओं को वस्तु के रूप में पेश किया गया है। फिल्म के एक खास दृश्य की तीखी आलोचना हो रही है, जिसमें राम चरण का किरदार बिजली चले जाने की आड़ में जाह्नवी कपूर के किरदार 'अचियम्मा' के साथ अनुचित व्यवहार करता दिख रहा है। इंटरनेट पर लोगों ने इस दृश्य को ''यौन उत्पीड़न'' करार दिया है। सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर साझा किए गए एक बयान में बाबू सना ने कहा कि सिनेमा वह है जो ''दर्शकों का मनोरंजन करे, उन्हें प्रेरित करे और उनसे जुड़े'' तथा इससे कोई भी ''असहज या अपमानित'' महसूस नहीं करे। निर्देशक ने कहा कि टीम ने दर्शकों की प्रतिक्रिया की समीक्षा की और विवादित दृश्यों में बदलाव करने का निर्णय लिया है। इससे पहले 'उप्पेना' जैसी फिल्म बनाने वाले सना ने जिम्मेदारपूर्ण तरीके से कहानियां पर्दे पर लाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। हालांकि, अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
यह फिल्म 1980 के दशक की ग्रामीण आंध्र प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है। 'पेद्दी' में एक निचली जाति के ग्रामीण के संघर्ष और यात्रा को दिखाया गया है, जो अपने समुदाय को पहचान और सम्मान दिलाने के लिए कुश्ती का सहारा लेता है। फिल्म में शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बमन ईरानी सहायक भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म चार जून को रिलीज हुई थी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english