आदर्श गौरव शुरू करेंगे एलियन: अर्थ 2 की शूटिंग
नयी दिल्ली. "द व्हाइट टाइगर", "खो गए हम कहां" और "तू या मैं" जैसी फिल्मों में अपने प्रदर्शन के लिए मशहूर अभिनेता आदर्श गौरव विज्ञान-कथा श्रृंखला "एलियन: अर्थ" के एक और सीजन की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। 31 वर्षीय अभिनेता जून के पहले सप्ताह में एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वह श्रृंखला में अपने 'स्लाइटली' के किरदार को फिर से निभाएंगे। यह श्रृंखला नोह हॉली ने बनाई है और इसके कार्यकारी निर्माता रिडले स्कॉट हैं। अन्य कलाकारों के साथ-साथ इसमें सिडनी चांडलर, एलेक्स लॉदर, एस्सी डेविस, सैमुअल ब्लेंकिन, बाबु सीसे, टिमोथी ओलिफेंट और पीटर डिंकलेज भी शामिल हैं। गौरव ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में वापस आना उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने एक बयान में कहा, "'स्लाइटली' एक ऐसा किरदार है जो शूटिंग खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक मेरे साथ रहा, क्योंकि वह भावनात्मक रूप से काफी जटिल और अप्रत्याशित है।'' उन्होंने आगे कहा ''मैं जून के पहले सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल के लिए रवाना हो जाऊँगा, और हम इसके तुरंत बाद शूटिंग शुरू कर देंगे। इस सीज़न को लेकर उत्सुकता का एक बड़ा माहौल है।'' इस श्रृंखला का पहला सीज़न 2025 में रिलीज़ हुआ था।

.jpg)




.jpg)
.jpg)


Leave A Comment