- Home
- छत्तीसगढ़
- - धान के उठाव के कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश- स्वीकृत एवं निर्माणाधीन कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश-बच्चों का आधार अपडेशन शिविर आयोजित करने के लिए कहा- कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लीराजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने इस वर्ष बजट में शामिल विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने बजट में शामिल विकास कार्य को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र प्राक्कलन बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिससे जनसामान्य को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने पिछले वर्ष में बजट में स्वीकृत कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्वीकृत एवं निर्माणाधीन कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसलदारों को सर्वेयर द्वारा किए गिरदावरी कार्य की पुन: जांच कर रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिले में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को संज्ञान लेते हुए हटाने के निर्देश दिए। जिससे शासकीय भूमि का शासकीय विकास कार्यों में उपयोग किया जा सके। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को अपने विभाग से संबंधित उच्च न्यायालय में चल रहे प्रकरणों की जांच कर समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने सभी आंगनबाड़ी एवं स्कूली बच्चों के आधार अपडेशन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए। इसके लिए तिथि निर्धारित करते हुए प्रत्येक स्कूलों में छूटे हुए बच्चों का आधार अपडेशन शिविर आयोजित करने कहा, जिससे शत प्रतिशत बच्चों का आधार कार्ड बन सके। कलेक्टर ने जिले में संस्थागत प्रसव बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बाल एवं मातृत्व मृत्यु दर में कमी लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने छात्रावासों में रहने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए लगातार निरीक्षण करने के लिए कहा। छात्रावासों में नजदीकी हॉस्पिटलों की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए। बच्चों को समय पर छात्रवृत्ति दिलाने के लिए कहा। कलेक्टर ने लक्ष्य निर्धारित करते हुए धान के उठाव के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राईस मिलर्स के लिए लक्ष्य निर्धारित करने कहा। परिवहन विभाग को अवैध परिवहन करने वाले वाहनों की नाका लगाकर जांच कर करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में प्रतिबंधित शराब को तत्काल प्रभाव से विक्रय एवं भण्डारण पर प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- कांकेर। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर द्वारा विकासखण्ड नरहरपुर अंतर्गत ग्राम पंडरीपानी में शासकीय उचित मूल्य की दुकान आबंटित किए जाने हेतु इच्छुक पात्र एजेंसियों से आगामी 23 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए वृहत्ताकार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, कृषि साख समितियों, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्व-सहायता समूह, ग्राम पंचायत एवं अन्य सहकारी समितियां जो शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित करने के इच्छुक हैं, ऐसी संस्था से समस्त दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर में कार्यालयीन समय पर आवेदन आगामी 23 मार्च तक जमा करने कहा गया है।
- रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रोजगार और स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं और महिला कोष की योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक जरूरतमंद महिलाओं तक इन योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि वे इसका लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन सकें।मंत्री श्रीमती राजवाड़े अटल नगर, नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में छत्तीसगढ़ महिला कोष के शासी बोर्ड एवं आमसभा की बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। बैठक में महिला कोष की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 में ऋण योजना के तहत 1500 महिला स्व-सहायता समूहों को 30 करोड़ रुपये तथा सक्षम योजना के तहत 1000 पात्र महिलाओं को 14 करोड़ रुपये के ऋण वितरण की साख योजना के कार्योत्तर अनुमोदन एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई। साथ ही सक्षम योजना, ऋण योजना और स्वावलंबन योजना के लक्ष्यों एवं उपलब्धियों पर भी चर्चा की गई।बैठक में यह जानकारी दी गई कि महिला स्व-सहायता समूहों को वर्तमान में द्वितीय बार अधिकतम 6 लाख रुपये तक ऋण दिए जाने का प्रावधान है। इसी प्रकार सक्षम योजना के अंतर्गत महिलाओं को अधिकतम 2 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाता है। इन प्रावधानों में आवश्यकता अनुसार संशोधन किए जाने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया।सितंबर 2025 की स्थिति में जिलों में कुल 8 लाख 2 हजार 843 रुपये की राशि ब्याज के रूप में जमा होने की जानकारी दी गई, जिसका उपयोग महिला कोष के सॉफ्टवेयर निर्माण के लिए किए जाने पर विचार किया गया। बैठक में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को भी पात्रता के आधार पर सक्षम योजना से लाभान्वित करने तथा योजना में महिलाओं की आयु सीमा 25 से 50 वर्ष करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक श्रीमती शम्मी आबिदी ने बताया कि महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ महिला कोष का गठन किया गया है। इसके तहत महिलाओं को मात्र 3 प्रतिशत साधारण वार्षिक ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे स्वरोजगार और छोटे व्यवसाय प्रारंभ कर आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं।बैठक में महिला एवं बाल विकास, वाणिज्य एवं उद्योग, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास, समाज कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, ग्रामोद्योग, कृषि, नगरीय प्रशासन, वन तथा कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों के साथ ही नेहरू युवा केन्द्र, नाबार्ड, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक तथा यूनिसेफ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
- -स्व सहायता समूह से जुड़कर कांसाबेल की महिलाओं ने स्वरोजगार की राह अपनाईरायपुर । पारंपरिक कौशल, जैसे मिट्टी के बर्तन, कढ़ाई और लकड़ी का काम, स्थानीय सामग्रियों का उपयोग कर पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों के माध्यम से न केवल रोजगार प्रदान करता है, बल्कि सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित करता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन – बिहान योजना के तहत जशपुर जिले की ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की मिसाल गढ़ रही हैं। कांसाबेल विकासखंड के ग्राम सेम्हर कछार की हरियाली स्व-सहायता समूह की 11 महिलाओं ने छिंद कासा से आकर्षक टोकरी और अन्य पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद तैयार कर अपनी आजीविका को मजबूत किया है।समूह की सदस्य श्रीमती बालमुनि भगत ने बताया कि बिहान योजना से जुड़ने के बाद उन्हें स्वरोजगार का अवसर मिला। पहले महिलाएं केवल घरेलू कामकाज तक सीमित थीं, लेकिन अब वे अच्छी कमाई कर रही हैं। यह कार्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ आत्मविश्वास भी दे रहा है। उन्होंने बताया कि यह न केवल एक व्यवसाय है, बल्कि यह परंपराओं, कौशल और सांस्कृतिक विरासत को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुँचाता है।महिलाओं ने बताया कि बिहान योजना ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। समूह के माध्यम से प्रशिक्षण, सहयोग और विपणन सुविधा मिलने से उनका उत्पाद अब स्थानीय हाट-बाजार और मेलों में लोकप्रिय हो चुका है। महिलाएं कहती हैं कि अब वे सिर्फ घर तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि अपनी पहचान खुद बना रही हैं।समूह की दीदियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं से हम सशक्त और आत्मनिर्भर हो रहे हैं। हम महिलाओं के लिए हस्तशिल्प उत्पाद आय का मुख्य जरिया है, जो लाखों लोगों को, विशेषकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा है।
- रायपुर। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र पाइपलाइन (SERPL), रायपुर में केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एवं न्यूक्लियर (CBRN) आपदा प्रबंधन की तैयारी के संबंध में एक टेबल-टॉप बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 11 मार्च 2026 को IOCL-SERPL, रायपुर में प्रस्तावित जिला स्तरीय CBRN मॉक ड्रिल की तैयारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम आरंग श्रीमती अभिलाषा पैकरा ने की। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और पूर्व तैयारी के महत्व पर प्रकाश डाला। बैठक के दौरान सभी अतिथियों का स्वागत SERPL रायपुर के स्टेशन इंचार्ज श्री जयंत कुमार पैकरा द्वारा किया गया। उन्होंने संभावित CBRN आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय और तैयारी को अत्यंत आवश्यक बताया। बैठक में 11 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय CBRN मॉक ड्रिल के सफल संचालन के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई। इसमें संबंधित एजेंसियों की भूमिकाएं एवं जिम्मेदारियां, आपातकालीन प्रतिक्रिया रणनीति, संचार व्यवस्था तथा विभागों के बीच समन्वय जैसे विषय शामिल रहे।बैठक को अत्यंत सार्थक और उपयोगी बताते हुए सभी विभागों ने आगामी मॉक ड्रिल के सफल आयोजन तथा किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में डिप्टी कलेक्टर (राहत शाखा) श्री उपेन्द्र किंडो, डिप्टी कमांडेंट (NDRF) श्री पवन जोशी तथा कमांडेंट (SDRF होमगार्ड) श्री पुष्पराज सिंह, आरंग तहसीलदार श्रीमती ज्योति मसियारे सहित पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राज्य अग्निशमन सेवा एवं अन्य जिला स्तरीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
- “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँरायपुर/ जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही है - खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं।इसी क्रम में आज शिक्षक श्री चंद्रकांत पटेल ने शासकीय माध्यमिक शाला सकरी आरंग, सहायक शिक्षक श्री धीरज कुमार साहू ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय अभनपुर, भृत्य श्री अब्दुल अब्बास खान ने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 04 धरसीवां, लेक्चरर श्रीमती उर्वशी तिवारी ने आंगनबाड़ी केंद्र सांकरा, मेडिकल ऑफिसर श्री तेजेंद्र कुमार साहू ने आंगनबाड़ी केंद्र एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गोबरा नवापारा, फार्मासिस्ट ग्रेट 2 श्री राहुल ध्रुव ने आंगनबाड़ी केंद्र मंदिर हसौद आरंग, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट श्रीमती परमेश्वरी निषाद ने आंगनबाड़ी केंद्र पुराना चांगोराभाठा में विद्यार्थियों के साथ जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया।
- सुश्री वैभवी अग्रवाल की यूपीएससी परीक्षा में सफलता युवाओं के लिए सफल होने प्रेरणा शक्ति का कार्य करेगी- महापौर मीनल*ऑक्सीजोन श्री हनुमानजी मन्दिर में विगत लगातार 4 वर्षों से प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को सुबह सुन्दरकांड पाठ कर रहे रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी के आयोजन की हुई सराहना*रायपुर/राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर लोकसभा सांसद प्रतिनिधि श्री विजय अग्रवाल ने राजधानी शहर के ऑक्सीजोन उद्यान परिसर में यूपीएससी परीक्षा 2025 में सफलता अर्जित करने वाली रायपुर निवासी सुश्री वैभवी अग्रवाल का रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी के आयोजन में सम्मानित किया.रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी के अध्यक्ष श्री रमेश कुमार अग्रवाल और सचिव श्री के. के. अग्रवाल ने जानकारी दी कि रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी द्वारा विगत 4 वर्षों से प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को सुबह ऑक्सीजोन उद्यान परिसर स्थित उद्यान में श्री हनुमानजी के मन्दिर में सुन्दर कांड पाठ किया जा रहा है. सोसायटी के आयोजन की सराहना की गयी.रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने यूपीएससी परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त करने पर रायपुर निवासी सुश्री वैभवी अग्रवाल को सम्मानित कर उनकी सफलता को सराहा कि सफल होकर उन्होंने अपने माता - पिता, अभिभावकों सहित रायपुर शहर, जिला सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य का गौरववान्वित किया है. महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने विश्वास व्यक्त किया कि सुश्री वैभवी अग्रवाल की यूपीएससी परीक्षा 2025 में सफलता रायपुर शहर, जिला और छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी युवाओं के लिए आने वाले समय में सफल होने प्रेरणाशक्ति बनेगी और रायपुर शहर, जिला और छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने अतिरिक्त मेहनत की पराकाष्ठा करके उसमें सफलता अवश्य प्राप्त कर सकेंगे.
- रायपुर/रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार रायपुर नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता द्वारा रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 10 के क्षेत्र के अंतर्गत अमलीडीह, पुरैना क्षेत्र में शासकीय स्कूलों से 200 मीटर के दायरे में संचालित की जा रही लगभग 22 पान दुकानों के सम्बंधित सभी संचालकों को औचक निरीक्षण कर सम्बंधित पान दुकान संचालकों को शासन के कोटपा एक्ट के प्रावधान का नियमानुसार कड़ाई से पालन करने स्वतः अपनी पान दुकानों को शासकीय स्कूलों से 200 मीटर के दायरे से तत्काल हटा लेने की नियमानुसार कड़ी हिदायत नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता श्री आशीष शुक्ला, सहायक अभियंता श्री योगेश यदु, उपअभियंता श्री राहुल सहित जोन 10 नगर निवेश विभाग के अन्य सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में दी गयी.
- रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता श्री अमन चंद्राकर, अनुराग पाटकर,उप अभियंता श्री लोचन चौहान, श्री अबरार खान , नगर निवेश विभाग टीम , टीम प्रहरी एवं पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक- 21 के अंतर्गत शहीद भगत सिंह एवम वार्ड क्रमांक 1 वीर सावरकर नगर में महोबा बाजार चौंक से टाटीबंध चौंक तक एवं टाटीबंध चौंक से बिलासपुर मुख्य मार्ग के किनारे तक अवैध रूप से लगाये गये लगभग 30 ठेलों और गुमटियों को हटाया गया एवं अवैध रूप से टीन और त्रिपाल की सहायता से बनाई गयी लगभग 15 दुकान को तोड़ने की कार्यवाही की गयी.
- रायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग द्वारा नगर निगम जोन क्रमांक 6 क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 60 के क्षेत्र के अंतर्गत मानसपुरम रोड के पास लगभग 1 एकड़ निजी भूमि और चौरसिया कॉलोनी में नवरंग पब्लिक स्कूल के पास लगभग 3.25 एकड़ निजी भूमि क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की जा रही अवैध प्लाटिंग पर सम्बंधित दोनों स्थानों पर पहुंचकर कार्यपालन अभियंता श्री दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता श्री पुकेश कुमार साहू, उप अभियंता श्री अंकुर अग्रवाल एवं अन्य अधिकारियो और कर्मचारियों की उपस्थिति में वहाँ निर्मित अवैध मुरूम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर और वहाँ का आवागमन अवरुद्ध करते हुए सम्बंधित विभिन्न दोनों स्थानों पर चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 60 के क्षेत्र में स्थल पर तत्काल कारगर रोक लगायी गयी.
- भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने आज शांति नगर स्थित दशहरा मैदान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेल मैदान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां अभ्यास कर रहे स्थानीय खिलाड़ियों और आम नागरिकों से संवाद किया। संवाद के दौरान खिलाड़ियों ने आयुक्त के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं, खिलाड़ियों का कहना था कि वर्तमान में निर्धारित सुरक्षा निधि 02 लाख रुपए अधिक है और ईओआई में वार्षिक किराया राशि अधिक प्राप्त होने पर स्थानीय प्रतिभाओं को मैदान का उपयोग करने में कठिनाई हो सकती है।खिलाड़ियों और आम नागरिकों को गंभीरता से सुनते हुए आयुक्त ने मौके पर ही उपस्थित कार्यपालन अभियंता श्री अरविंद शर्मा को निर्देशित किया कि मैदान के उपयोग संबंधी नियमावली में आवश्यक संशोधन के लिए महापौर परिषद में पुनर्विचार की कार्यवाही करें, जिससे किराया दरों और सुरक्षा निधि को तर्कसंगत बनाया जा सके, ताकि स्थानीय समितियों और खेल प्रेमियों को इसका भरपूर लाभ मिल सके। निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि ‘रुचि की अभिव्यक्ति' आमंत्रित करने का मुख्य उद्देश्य मैदान के प्रबंधन को व्यवस्थित करना था, जिससे युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकें।निगम द्वारा आयुक्त यह भी निर्देशित किया गया कि बड़े स्तर के खेल आयोजनों के लिए मैदान का संधारण शुल्क मात्र ₹10,000 से अधिक नहीं प्रस्तावित किया जाए, इसी प्रकार मैदान का संधारण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिव्यक्ति मेंटेनेंस शुल्क 250 रुपए मासिक से अधिक नहीं हो, ताकि आयोजन सुगमता से संपन्न हो सकें, साथ ही मैदान के रखरखाव में मदद मिले।"हमारा लक्ष्य भिलाई की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना है। नियमों में संशोधन का प्रस्ताव कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सार्वजनिक संसाधनों का लाभ बिना किसी बाधा के सीधे स्थानीय खिलाड़ियों और आम नागरिकों को मिले।"— राजीव कुमार पाण्डेय, आयुक्त, नगर पालिक निगम भिलाई
- *महापौर मीनल चौबे देर रात्रि तक फाग गीतों का पार्षदों सहित भावविभोर होकर श्रवण करती रहीं, सभी नगरवासियों को दी होली की हार्दिक शुभकामनायें*रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के परिसर में नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से रखे गए रायपुर नगर पालिक निगम परिवार के होली मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं और महापौर ने होली मिलन के इस आयोजन में नगर पालिक निगम रायपुर के पार्षदों और अधिकारियों, कर्मचारियों संग फूलों की होली जमकर खेली. महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर पालिक निगम रायपुर के समस्त पार्षदों, अधिकारियों, कर्मचारियों सहित सभी नगरवासियों को होली पर्व पर हार्दिक शुभकामनायें दीं. महापौर श्रीमती मीनल चौबे देर रात्रि तक स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा सुमधुर स्वरों में प्रस्तुत फाग गीतों का भावविभोर होकर नगर निगम के पार्षदों, अधिकारियों, कर्मचारियों सहित आयोजन में श्रवण करती रहीं.महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने विगत दिनों रायपुर नगर निगम द्वारा आयोजित मेयर कप रायपुर नगर निगम क्रिकेट स्पर्धा 2026 की विजेता टीम रायपुर नगर निगम मुख्यालय टीम और उपविजेता नगर निगम जोन 4 टीम के खिलाडियों को क्रमशः विनर्स और रनर्स ट्राफी मंच पर प्रदत्त कर नगर निगम रायपुर के खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से पुरस्कृत किया. जबकि महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने मंच पर नगर निगम मुख्यालय टीम के अधीक्षण अभियंता श्री इमरान खान को मैन ऑफ द टूर्नामेंट पुरस्कार ट्राफी प्रदत्त कर नगर निगम रायपुर की ओर से सम्मानित किया.महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग की ओर से श्रीगणेश विसर्जन झांकी और स्थल सजावट के लिए गठित निर्णायक मंडल के सदस्य विषय विशेषज्ञ डॉ प्रवीण शर्मा, श्री उमेश चोपकर को श्रीफल, शाल स्मृतिचिन्ह प्रदत्त कर मंच पर सम्मानित किया.रायपुर नगर पालिक निगम परिवार के आज केमुख्यालय भवन परिसर में रखे गए होली मिलन कार्यक्रम में महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित प्रमुख रूप से रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष श्री आकाश तिवारी, एमआईसी सदस्य सर्वश्री मनोज वर्मा, नंदकिशोर साहू, अमर गिदवानी, अवतार भारती बागल, दीपक जायसवाल, संतोष सीमा साहू, श्रीमती संजना संतोष हियाल, जोन अध्यक्ष सर्वश्री गज्जू साहू, मुरली शर्मा, अम्बर अग्रवाल, गोपेश साहू, पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, श्रीमती प्रभा मनोज विश्वकर्मा, सर्वश्री आशु चंद्रवंशी, प्रमोद कुमार साहू, रमेश सपहा, राजेश कुमार देवांगन, राजेश गुप्ता, कृष्णा सोनकर, अजय साहू, रवि ध्रुव, नगर निगम अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू, श्री विनोद पाण्डेय, अधीक्षण अभियंतागण, श्री राजेश राठौर, उपायुक्तगण, जोन कमिश्नरगण, कार्यपालन अभियंतागण, सहायक अभियंतागण, रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष श्री प्रमोद जाधव, नगर निगम अधिकारीगण, कर्मचारीगण की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही.
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार शहर के जोन-2 वैशाली नगर अंतर्गत नलों में टोटी लगाने का अभियान शुरू कर दिया है। इसका उददेश्य नागरिकों द्वारा नल खुला छोड़ने से होने वाले पानी की बरबादी को रोकना और जल संरक्षण को बढ़ावा देना है।निगम के अधिकारियों ने बताया है कि पानी का उपयोग करने के बाद लोग नल बंद नहीं करते, जिससे अनावश्यक पानी की बर्बादी होती है। इस समस्या के समाधान के लिए सभी सार्वजनिक नलों में विशेष टोटियां लगाई जा रही है, जिससे पानी की खपत नियंत्रित रहे और नागरिको में पानी की बचत के प्रति जागरूकता बढ़े। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर के सभी नागरिको से अपील की है कि नल का उपयोग करते समय सावधानी बरतें और टोटी का सही उपयोग करें, ताकि पानी का महत्व समझा जा सके और संसाधनों की बर्बादी रोकी जा सके। नल है तो जल है और जल है तो कल है। ’’जल है तो कल है’’ यदि आज हम पानी बचााएंगे, तभी हमारा भविष्य कल सुरक्षित रहेगा।
- भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा वैशाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विकास एवं साफ-सफाई कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहर के बेहतर विकास और स्वच्छता मानकों को बनाए रखने के लिए उपस्थित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।वार्ड क्रमांक 14, शांति नगर (सड़क 10) में अमृत मिशन योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के कार्य का आयुक्त ने स्थानीय पार्षद अभिषेक मिश्रा की उपस्थिति में अवलोकन किया। आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी ग्रीष्म ऋतु (गर्मी) शुरू होने से पहले हर घर में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कार्य में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द पाइपलाइन टेस्टिंग पूर्ण करने को कहा। आयुक्त ने दशहरा फुटबॉल ग्राउंड का भी निरीक्षण किया। खेल मैदान की साफ-साफ सफाई और बेहतर संचालन के लिए निगम द्वारा 'रुचि की अभिव्यक्ति' (EOI) जारी की गई है। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित खिलाड़ियों से सीधी चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि निगम की मंशा खेल मैदानों को व्यवस्थित रखना और आम नागरिकों को आधुनिक एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।निरीक्षण के समय कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा, सहायक अभियंता श्वेता वर्मा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी शंकर सहानी, स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह एवं अन्य विभागीय कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
- ड्रोन दीदी भूनेश्वरी बनी प्रेरणाबालोद/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप बालोद जिले में ’लखपति दीदी पहल’ महिला सशक्तिकरण की नई इबारत लिख रहा है। जिले की महिलाएं आज न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं, बल्कि आधुनिक तकनीक अपनाकर ’ड्रोन दीदी’ के रूप में अपनी नई पहचान बना रही हैं। बिहान योजना के माध्यम से जिले की 18,233 महिलाओं ने एक लाख रुपये से अधिक की वार्षिक आय अर्जित कर ’लखपति दीदी’ की श्रेणी में अपना स्थान बना लिया है। उल्लेखनीय है कि ’लखपति दीदी’ भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका लक्ष्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इसका प्राथमिक उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की 03 करोड़ महिलाओं को प्रशिक्षित कर परिवार के सभी श्रोतो से न्यूनतम आय 01 लाख रूपये वार्षिक किया जाना है। इस महत्वाकांक्षी पहल को पूर्ण करने हेतु छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन एवं उप मुख्यमंत्री के सक्रिय समन्वय तथा निर्देशन से बालोद जिले में लखपति दीदी योजना को पूरी तत्परता से क्रियान्वित कराया जा रहा है। जिसके अंतर्गत एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार किया गया है जिसमें प्राथमिकता बिहान से जुड़ी सभी सदस्यों के वर्तमान आय का सर्वे कर परिवार के आय के स्त्रोतो की जानकारी एकत्र करना रहा है। तत्पश्चात इसमें प्रयुक्त की जा रही तकनीक एवं परिवार विशेष के पास उपलब्ध संसाधन के आधार पर आय मूल्यांकन कर अंतर को समझ गया है तथा परिवारों को विभिन्न आय श्रेणी में विभाजित किया गया यथा 0-25 हजार, 26-60 हजार, तथा 60-99 हजार इस आधार पर लक्षित परिवारों की सूची तैयार की गई।दूसरे चरण में परिवार एवं समूह के दीदीयों से चर्चा कर आय बढ़ाने के संभावित स्त्रोत एवं रूचि को जानना रहा। इसके आगामी चरण में रूचि एवं कार्य प्रकृति के अनुरूप कौशल विकास के माध्यम से प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, इसमें आरसेटी, आजीविका महाविद्यालय, एनआरएलएम तथा कृषि, पशुपालन उद्यानिकी, मत्स्य आदि विभागों से अभिसरित कर उक्त सभी संस्थाओं का विभिन्न स्तर पर प्रशिक्षण कराया गया है। इस क्रम को गति प्रदान करते हुए मुख्यतः राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से न्यूनतम ब्याज दर पर 109 करोड़ ग्रुप ऋण 1300 एसएचजी को 7.80 करोड़ सामुदायिक निवेश कोष 160 चक्रिय निधि के साथ-साथ 700 एसएचजी दीदीयों को वूमेन लेड इन्टरप्राईज लोन जिसमें मुद्रा, स्वयं सिद्ध, अंत्यावसायी, खादी ग्रामोद्योग, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 06 करोड़ की ऋण प्रदाय कराया गया है। इसके अतिरिक्त कलस्टर स्तरीय संगठन से भी 40 करोड़ का ऋण समूह एवं सदस्यों के बीच आंतरिक लेन-देन के तहत वितरित है। इन्हे ऋण प्रदाय करने के साथ-साथ वित्तीय साक्षरता जिसके तहत सुरक्षित निवेश, डिजिटल बैंकिग और ऑनलाईन लेन-देन का प्रशिक्षण शामिल है। इसके पश्चात स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों के प्रमाणीकरण हेतु एफएसएसएआई पंजीयन आदि के माध्यम से गुणवत्ता सुनिश्चित् कराना, बाजार उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु लोकल मार्केट लिंकेज जिले में 30 उत्पादक संगठनों एफपीओ के माध्यम से मार्केट लिकेंज, ई-रिक्शा प्रदान करना, मोबाईल व्हीकल, स्टॉल, सरस मेला, बिहान मड़ई आदि का आयोजन कर उत्पादों के विक्रय में सहयोग प्रदान किया गया है, वर्तमान में उत्पादों को ई-कॉमर्स प्लेटफार्म से जोड़ने की कार्यवाही की जा रही है। इन सभी के समेकित प्रयासों से जिले में अभी तक 18 हजार 233 लखपति दीदी की श्रेणी में आ चुके है इनमें से अनेकों दीदीयों ने अपने परिश्रम एवं इच्छा शक्ति से एक विशेष पहचान बनाने में सफल रही है। कल तक जो हाथ सिर्फ चुल्हा-चैका संभालते थे आज वे ड्रोन उड़ाकर खेतो में खाद्य छिड़क रहे है।बालोद जिले के परसदा डंग गांव की श्रीमती भुनेश्वरी साहू जो कि एक सामान्य गृहणी से ड्रोन दीदी तक का सफर तय कर चुकी है। भुनेश्वरी बताती है कि मेरा चयन संभावित लखपति दीदी के रूप में किया गया। तब मेरे परिवार की वार्षिक आय 60 हजार थी, समूह के कार्यों में मेरी सक्रियता को देखते हुए मुझे ड्रोन दीदी के लिए चयन किया गया। चयन पश्चात् मुझे 15 दिवस का प्रशिक्षण इंदिरा उड़ान एकेडमी ग्वालियर में प्रशिक्षण कराया गया। प्रशिक्षण के पश्चात् मेरे द्वारा ड्रोन से दवाई छिड़काव प्रारंभ किया गया इसके लिये ड्रोन के साथ-साथ वेन भी मुझे मिला है अब तक में 2950 एकड़ में दवाई छिडकाव कर चुकी हूँ। जिसमें मुख्यतः धान, गन्ना, चना, सरसों के फसल प्रमुख है। इससे अब तक 3.90 लाख एवं अन्य स्त्रोतों को मिलाकर मेरे परिवार का आय 5.14 लाख है। भूनेश्वरी बताती है कि अब मुझे लोग ’ड्रोन दीदी’ कह कर बुलाते है। उन्होंने बताया कि बिहान के मार्गदर्शन एवं लखपति दीदी पहल योजना से ही आज यह संभव हो पाया है। इसी प्रकार ग्राम डढ़ारी की कल्याणी समूह की दीदी श्रीमती ममता निषाद जो कि बिहान के वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग से लखपति दीदी तक सफर किया है।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप एवं उप मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन तथा कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशन में बिहान टीम के साथ इस लखपति पहल की मूहीम को जिला में पूरी सक्रियता से आगे बढ़ाया जा रहा है। इससे मुख्यतः संभावित लखपति दीदी के वर्तमान आय, आंकलन एवं अभिसरण के माध्यम से आवश्यक वित्तीय एवं तकनीकी हस्तक्षेप पर फोकस किया गया है। प्रत्येक परिवार हेतु कार्य योजना तैयार कर माइक्रो लेवल पर इसके क्रियान्वयन एवं मैन्युअल तथा डिजिटल मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित् की गई है। अभी तक जिले में 25 हजार लक्ष्य के विरूद्ध 18233 दीदीयों को लखपति श्रेणी में लाया जा चुका है, शेष को जनवरी से मार्च तक के 4वें क्वार्टर की डिजिटल आजीविका रजिस्टर जिसकी एंट्री अप्रैल में होनी है लक्ष्य पूर्ण कर लिया जाएगा। लखपति दीदी पहल के क्रियान्वयन में इस विषय पर विशेष ध्यान दिया गया है कि उनके वर्तमान आय स्त्रोत को ही विकसित कर दो से तीन गतिविधियों से जोड़कर आय में बढ़ोतरी किया जाना है। इसके आगामी चरणों में वृहद इकाईयों की स्थापना पर कार्य किया जा रहा है। जिसमें विकासखंड डौंडीलोहारा के ग्राम मंगचुवा के आदिवासी स्व-सहायता समूह द्वारा महुंआ लड्डू निर्माण जो कि पूर्णतः हस्तनिर्मित है। जिसे आधुनिक तकनीक से कराया जाएगा। इसमें महुआ के संग्रहण से लेकर इसके प्रोसेसिंग तथा मार्केट लिंकेज का प्रोटोकॉल तय कर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। इसी प्रकार सेनेटरी पैड, अचार निर्माण जैसे इकाईयों को भी वृहद स्तर पर कराये जानी की कार्य योजना तैयार की गई है।
- बालोद/ पीसीपीएनडी एक्ट अंतर्गत जिला सहकार समिति की बैठक 20 मार्च 2026 को आयोजित की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पीसीपीएनडी एक्ट अंतर्गत जिला सहकार समिति की बैठक 20 मार्च 2026 को दोपहर 01 बजे से कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में आयोजित की गई है। उन्होंने बैठक में संबंधितों को निर्धारित तिथि एवं स्थान में उपस्थित होने को कहा है।
- बालोद/ आल इंडिया सिविल सर्विसेज खो-खो एवं वाॅलीबाल के चयन ट्रायल का आयोजन 11 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। अपर कलेक्टर एवं प्रभारी जिला खेल अधिकारी ने बताया कि संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ द्वारा आॅल इंडिया सिविल सर्विसेज खो-खो के चयन ट्रायल का आयोजन शारीरिक शिक्षा अध्ययन शाला खेल परिसर पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में तथा वाॅलीबाल प्रतियोगिता के चयन ट्रायल का आयोजन माधव राव सपे्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक वाॅलीबाल ग्राउण्ड रायपुर में सुबह 09 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खो-खो के लिए श्री शिवराज साहू मोबाईल नंबर 8871419609 तथा वाॅलीबाल हेतु श्री टीएन रेड्डी मोबाईल नंबर 9131181059 को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
- विभिन्न पदों पर की जाएगी नियोजकों द्वारा भर्तीबालोद/जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद में 17 मार्च 2026 को प्लेसमंेट कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी बालोद ने बताया कि प्लेसमंेट में कुल 03 नियोजकों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्लेसमंेट कैंप में नियोजक चैहान आॅटो मोबाईल सिवनी बालोद द्वारा सेल्स एक्सीक्यूटिव के 03, सर्विस एडवाईजर के 03, टेक्नीशयन के 02, ड्राईवर के 01 एवं स्पेयर पार्ट पीकर के 02 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें सेल्स एक्सीक्यूटिव हेतु शैक्षणिक योग्यता स्नातक एवं आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। इसी तरह सर्विस एडवाईजर हेतु शैक्षणिक योग्यता डिप्लोमा मैकेनिकल अथवा इलेक्ट्रिकल एवं आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। इसी तरह टेक्निशियन हेतु शैक्षणिक योग्यता आईटीआई डीजल मेकेनिक एवं आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। इसी तरह ड्राईवर हेतु 10वीं एवं आयु 18 से 35 वर्ष तथा स्पेयर पार्ट पीकर हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं एवं आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। इसी तरह नियोजक स्वतंत्र माईक्रोफाइसेंस लिमिटेड रायपुर द्वारा फील्ड आॅफिसर के 30 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं एवं आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। इसी तरह कलेक्शन आॅफिसर के 10 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता स्नातक एवं आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित है।इसी तरह सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरीटी सर्विसेस भिलाई के द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड पुरूष के 100 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 8वीं एवं 12वीं, एकाउंटेट के 02 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता बीकाॅम, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर पुरूष के 50 पद हेतु स्नातक एवं 02 वर्ष का अनुभव तथा टेक्निशियन के 08 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है। उक्त पद हेतु आयु 20 से 40 वर्ष निर्धारित है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हंै। इसके साथ ही उक्त संबंध में अधिक जानकारी वेबसाईट ई रोजगार सीजी डाॅट जीओवी डाॅट इन या जिला रोजगार कार्यालय बालोद अथवा कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07749-299509 पर प्राप्त की जा सकती है।
- निर्माणाधीन आवासों को 30 मार्च तक पूर्ण करने दिए निर्देशबालोद/जनपद पंचायत गुण्डरदेही के सभाकक्ष में जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती निखत सुल्ताना की अध्यक्षता में 26 ग्राम पंचायतों के सचिव एवं रोजगार सहायकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा शेष आवासों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिन ग्राम पंचायतों में आवास निर्माण की प्रगति धीमी है, वहाँ कार्यों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रथम किश्त राशि जारी समस्त हितग्राहियों को आवास निर्माण यथाशीघ्र प्रारंभ कराने तथा प्रारंभ आवासों का शीघ्र जियो टैगिंग सुनिश्चित कराने को कहा। द्वितीय किश्त प्राप्त कर चुके हितग्राहियों के आवासों को 15 दिवस के भीतर पूर्ण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। वर्ष 2024-26 तक के अपूर्ण आवासों को 30 मार्च 2026 तक शत् प्रतिशत पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। उन्होंने सभी पूर्ण आवासों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली स्थापित करने के निर्देश दिए। उक्त समीक्षा बैठक में जनपद स्तर से एसडीओ, पीओ, प्रधानमंत्री आवास के विकासखण्ड समन्वयक एवं सचिव तथा रोजगार सहायक उपस्थित थे।
- कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंबालोद/जिला प्रशासन और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सहयोग से प्रथम अरोरा शिक्षण केन्द्र कुरूद में प्लंबिंग कोर्स के छात्र रेसमन निषाद ने ’इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026’ में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। डौंडी विकासखण्ड के ग्राम सिंघनवही निवासी रेसमन ने प्लंबिंग एंड हीटिंग ट्रेड में यह उपलब्धि हासिल की है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने उनके इस उलपब्धि की सराहना की। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने रेसमन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।
- ग्राम समोदा में हटाई गई अवैध कब्जादुर्ग/ जिले के जनपद पंचायत दुर्ग के अतंर्गत ग्राम समोदा में जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई, अवैध कब्जों पर जेसीबी के माध्यम से शासकीय भूमि रिक्त कराई गई। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती क्षमा यदु द्वारा राजस्व अमले और पुलिस विभाग के सहयोग से ग्राम समोदा राजस्व निरीक्षक मंडल जेवरा सिरसा तहसील व जिला दुर्ग के अतंर्गत शासकीय घास भूमि खसरा नम्बर 778 रकबा 0.13 हेक्टेयर भूमि पर किये गये अवैध पक्का दुकान निर्माण, टीन शेेड लगाकर दुकान निर्माण तथा सीमेंट पोल लगाकर किया गया तार घेरा को हटाने की कार्रवाई की गई। ग्राम के ही श्री ब्रजेश ताम्रकार पिता श्री गिरजाशंकर ताम्रकार द्वारा उक्त शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किया गया था। अतिक्रमण हटाने के दौरान राजस्व निरीक्षक रेखा शुक्ला, पटवारी चन्द्रिका प्रसाद खरें, श्री शत्रुहन मिश्रा, अनिता साहू, संदीप देशमुख और पुलिस विभाग के अधिकारी तथा पंचायत जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीणजन मौजूद थे।
- दुर्ग/ गर्मी के मौसम में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने छत्तीसगढ़ पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 के अंतर्गत जिले में आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार 30 जून 2026 अथवा मानसून आगमन तक जिले में भूजल के अनियंत्रित दोहन को रोकने के लिए बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के नया नलकूप (बोरवेल) खनन नहीं किया जा सकेगा। यह व्यवस्था पेयजल स्रोतों के संरक्षण तथा आम नागरिकों को गर्मी के दौरान पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लागू की गई है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि शासकीय, अर्धशासकीय एवं नगरीय निकायों को अपने क्षेत्राधिकार में पेयजल व्यवस्था के लिए आवश्यक नलकूप खनन की अनुमति अलग से लेने की आवश्यकता नहीं होगी, लेकिन निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करना होगा। साथ ही, नलकूप खनन अथवा मरम्मत का कार्य केवल पंजीकृत बोरवेल एजेंसियों के माध्यम से ही किया जा सकेगा। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। आदेश के तहत विभिन्न क्षेत्रों के लिए अधिकृत अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है। नगर निगम दुर्ग, भिलाई और रिसाली क्षेत्र के लिए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी दुर्ग को अधिकृत किया गया है। इसी प्रकार राजस्व अनुविभाग दुर्ग के शेष क्षेत्रों के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दुर्ग, राजस्व अनुविभाग धमधा के लिए अनुविभागीय अधिकारी धमधा, राजस्व अनुविभाग पाटन के लिए अनुविभागीय अधिकारी पाटन तथा राजस्व अनुविभाग भिलाई-3 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के लिए अनुविभागीय अधिकारी भिलाई-3 को अधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। अधिकारी संबंधित क्षेत्र में आवश्यकतानुसार जांच एवं रिपोर्ट प्राप्त कर नलकूप खनन की अनुमति प्रदान करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
- दुर्ग/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 04-04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पाहंदा तहसील पाटन जिला दुर्ग के निवासी मृतक स्व. शुभम कुमार यादव उम्र 22 वर्ष की 23 मई 2025 को ग्राम पाहंदा के डोंगिया तालाब के पानी में डुबने से मृत्यु हुई थी। ग्राम सेलूद तहसील पाटन जिला दुर्ग की निवासी मृतिका स्व. श्याम बाई उम्र 60 वर्ष की 27 मई 2025 को सेलूद नहर में नहाते समय पानी में डुबने से मृत्यु हुई थी। इसी तरह ग्राम अकतई तहसील पाटन जिला दुर्ग मृतक स्व. केशव कुमार साहू उम्र 03 वर्ष की 30 जुलाई 2025 को ग्राम अकतई अपने घर में सोते समय जहरीले सर्प के काटने से मृत्यु हुई थी।कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप मृतक के परिजनों को स्व. शुभम कुमार यादव के माता श्रीमती पेमिन पति रामकृष्ण यादव, स्व. श्याम बाई के पुत्र अजय महिलांग पिता फिरंता राम महिलांग एवं स्व. केशव कुमार साहू के पिता श्री शिव प्रसाद पिता भूषण लाल को क्रमशः 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
- दुर्ग/ जिले के विकासखण्ड दुर्ग अंतर्गत ग्राम थनौद निवासी नंदनी कुंभकार के लिए मूर्तिकला आमदनी की जरिया बनी है। उन्होंने जय कुंभकार स्व-सहायता समूह से जुड़ कर परिवार की मॉली हॉलत सुधारने में कामयाबी हासिल की है। नंदनी ने बताया कि समूह से जुड़ने से पहले हमें कुंभकारी के कार्याें के लिए बड़े ब्याज दर पर ऋण लेना पड़ता था जिसके कारण हम मूर्ति निर्माण के कार्याें को बड़े पैमाने पर नहीं कर पाते थे और छोटे स्तर पर कार्य करके कम आमदनी होती थी। जिसे परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में कठनाईयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़े सी.आर.पी के माध्यम से स्व-सहायता समूह के संबंध मे जानकारी प्राप्त हुई फिर हमने यह निर्णय लिया कि हम भी समूह बनायेंगे और फिर हमने समूह का निर्माण किया और सर्वप्रथम छोटी-छोटी बचत कर आपसी लेन-देन करने कि प्रक्रिया प्रारंभ किया। जिसके पश्चात हमें चक्रिय निधि 15000 रूपए प्राप्त हुई, जिसके बाद समूह 60 हजार रूपए आजीविका कार्य हेतु ऋण प्राप्त हुआ। वित्तीय वर्ष 2024-2025 और 2025-2026 में कुल 1 लाख 50 हजार रूपए का ऋण लिया गया था, जिसमें से मूर्ति निर्माण करके एक लाख रूपए का ब्याज चुकता कर दिया गया है। आज समूह के माध्यम से हमें बहुत ही कम ब्याज दर पर ऋण आसानी से मिल जा रहा है, जिससे हमारी आजीविका को चलाने में कोई परेशानी नहीं आ रहीं। बिहान के माध्यम से हमें मार्केटिंग के संबंध में भी काफी सहयोग देकर अपनी आजीविका गतिविधि को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हूं। अप्रैल माह से लेकर दिसम्बर माह तक मूर्ति निर्माण, दीया, घरेलु और विवाह से संबंधित मिट्टी की वस्तुएं बच्चों के खिलौने बनाती हूं और दिसम्बर से मार्च आर्डर अनुसार सीमेंट की मुर्तियां भी बनाती हूं। गणेश पूजन, नवरात्री एवं दीपावली के समय हमारे समूह को बिहान के सहयोग से बाजार लगाने का मौका मिलता है, जिसमें छोटी मूर्तियां, दीया इत्यादि की बिक्री की जाती है और बाजार से हमें 9-10 लाख रूपए की बिक्री हो जाती हैं। जिसमें से 05 लाख रूपए तक शुद्ध आय प्राप्त होती है। प्राप्त आमदनी से परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है। बच्चों की शिक्षा के लिए अच्छे स्कूल का प्रबंध हुआ है। पक्के मकान एवं आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था हुई है। आज नंदनी मूर्तिकला के माध्यम से आत्मनिर्भर बनकर लखपति दीदी बनने का सपना साकार करने जा रही है।
- *- 9556 श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत 10 करोड़ 42 लाख रुपये से अधिक की सहायता**- सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की योजनाओं के हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चेक किया गया वितरित*दुर्ग/ स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव के मुख्य आतिथ्य में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक सम्मेलन का आयोजन आज महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में किया गया। सम्मेलन के दौरान छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित श्रमिकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 9 हजार 556 श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत लगभग 10 करोड़ 42 लाख 7 हजार 343 रूपए की राशि अंतरित की गई।इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत संचालित योजनाओं के हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए। इनमें मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना और मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना शामिल हैं।श्रमिक सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा लगातार योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मजदूरों द्वारा विभिन्न प्रकार के काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। ऐसे में यदि किसी श्रमिक के साथ कोई दुर्घटना हो जाती थी तो उसके परिवार को जीवन भर आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ती थी। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल का गठन किया गया। मंडल के माध्यम से प्रदेश के मजदूर भाई-बहनों का श्रम विभाग में पंजीयन शुरू किया गया और श्रमिक कार्ड बनाए गए, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। साथ ही महिला श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन उपलब्ध कराई गई, जिससे वे घर बैठे काम कर सकें। राज्य में गरीबों के लिए दो रुपये किलो चावल की योजना भी शुरू की गई थी। पहले यह सुविधा केवल गरीबी रेखा के अंतर्गत आने वाले परिवारों को मिलती थी, लेकिन बाद में श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक कार्ड धारकों को भी इसका लाभ मिलने लगा। इस तरह श्रमिकों को राशन कार्ड और श्रम कार्ड के माध्यम से खाद्य सुरक्षा भी सुनिश्चित की गई। वर्तमान में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में दिया जा रहा है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से श्रमिक परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। मंत्री श्री यादव ने श्रमिकों से अपील की है कि वे श्रम विभाग में पंजीयन कराकर इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल ने भी मंडल द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे ने भी संक्षिप्त उद्बोधन दिया। इस अवसर पर तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू, श्री भोजराम सिन्हा, श्रीमती तुलसी साहू, श्रीमती ललेश्वरी साहू, पार्षद श्री मनीष कोठारी, पार्षद श्री गुलराम साहू, अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती स्वीटी कौशिक, अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन श्रीमती कीर्ति नायक, श्रम अधिकारी श्री विकास सरोडे, श्रम निरीक्षक श्री बसंत वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित थे।

















.jpg)



.jpg)



.jpg)

