पद्म पुरस्कार 2027 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु दिशा-निर्देश जारी
बालोद. अपर कलेक्टर ने जिले के सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को पद्म पुरस्कार 2027 के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अनुशंसाए आमंत्रित करने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया है। अपर कलेक्टर ने बताया कि शासन की मंशानुरूप राज्य, जिले के सुदूर वनांचलों, ग्रामीण क्षेत्रों और नगरीय क्षेत्रों से समाज के उन अनछुए और गुमनाम नायकों की पहचान करना है, जो समाज सेवा, कला, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाया जा सके। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस वर्ष 2027 के अवसर पर घोषित किए जाने वाल पद्म पुरस्कार पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री के लिए नामांकन की प्रक्रिया 15 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुकी है।













Leave A Comment