ब्रेकिंग न्यूज़

प्रेस–प्रशासन संवाद का सशक्त मंच बना ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम

न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर का प्रेस से मिलिए कार्यक्रम 
भिलाई। न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर द्वारा शनिवार को 'प्रेस से मिलिए' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रेस क्लब भवन सुपेला में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अभिजीत सिहं व वरिष्ट पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल अथिति के रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर व एसएसपी ने जिले में अपने अब तक के अनुभवों को साझा किया। इस दौरान दोनों अफसरों ने जिले में कानून व्यवस्था व प्रशासनिक ढांचे पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के सवालों का भी जवाब दिया। इस तरह प्रेस से मिलिए कार्यक्रम प्रेस-पुलिस संवाद का सशख्त मंच बना। 
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर के अध्यक्ष अनिल गुप्ता व महासचिव दिलीप शर्मा ने बारी बारी कलेक्टर व एसएसपी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों ने भी अतिथियों का स्वागत किया। अपने स्वागत संबोधन में अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने प्रेस क्लब की गतिविधियों से अवगत कराया और क्लब के संधारण के लिए कलेक्टर अभिजीत सिंह के समक्ष मांग रखी। कार्यक्रम के दौरान क्लब के महासचिव दिलीप शर्मा ने अतिथियों को प्रेस क्लब की सामाजिक, रचनात्मक गतिविधियों, पत्रकार कल्याण योजनाओं और भावी कार्ययोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
जिले की पुलिसिंग एक बड़ी चुनौती
कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब के सदस्यों के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि दुर्ग जिले में तीन अलग अलग क्षेत्र हैं और सभी की अलग व्यवस्था है। एक ओर भिलाई टाउन शिप दूसरी ओर पटरी पार का क्षेत्र और तीसरा दुर्ग शहर। इसके साथ ही एक बड़ा क्षेत्र देहात भी है। 25 लाख से अधिक की आबादी के लिए दो हजार से कुछ ज्यादा का पुलिस बल काम कर रहा है। इतने कम बल के साथ पूरे जिले की कानून व्यवस्था को संभालना एक बड़ी चुनौती है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने कार्यक्रम के दौरान अपने कार्यकाल के कुछ किस्से भी साझा किए। 
कलेक्टर ने की पत्रकारों के भूमिका की सराहना
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर अभिजीत सिंह ने मीडिया को लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ बताते हुए शहर और जिले के विकास में पत्रकारों की सकारात्मक भूमिका की सराहना की और प्रशासन–मीडिया के बीच बेहतर समन्वय पर बल दिया। उन्होंने बताया कि 2012 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन के बाद केन्द्र सरकार के अधीन कार्य किया। दुर्ग जिला कलेक्टर के तौर पर यहां काम करना काफी सुखद रहा। उन्होंने बताया कि दुर्ग जिले की भौगोलिक स्थिति व यहां की मांग के अनुसार प्रशासन का कार्य करना चुनौती पूर्ण रहा है।  कार्यक्रम के समापन पर प्रेस क्लब की ओर से दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के वरिष्ट उपाध्यक्ष सुनील चौहान, उपाध्यक्ष जय प्रकाश आर्य, रघुनंदन पंडा, सचिव गौकरण निषाद, जोगिंदर सिंह, कार्यालय सचिव मोहन राव, सह सचिव भोपाल देवांगन, कार्यक्रारिणी सदस्य सर्वेश सिंह, पी मोहन, सोनू यादव, योगेश वर्मा व सुरेन्द्र ठाकुर ने अतिथियों का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में टी सूर्या राव, अरविंद सिंह, राजेंद्र सोनबोईर, बीडी निजामी, राजेंद्र गोस्वामी, अशोक पंडा, सुधीर सिंह, संदीप उपाध्याय, आर एन रामाराव राव, रत्नाकर अल्वा,,रमेश गुप्ता, कोमल धनेसर ,राजेश अग्रवाल, डीके साहू, आनंद ओझा, हरप्रीत भाटिया, रमेश भगत,  कमल शर्मा,  मोहम्मद फारूक, प्रशांत सरकार, आरबी केशरवानी, शमशीर शिवानी, यदुनंदन मिश्रा,  संतोष तिवारी, शशिकांत तिवारी, तापस सान्याल, संतोष मलिक, सतीश बौद्ध, शफीक कलीम, सुशील सोनी, दीपक दहाट, अमित नागरकर, संजय पांडेय, इस्माइल खान, रवि  दहाट,  नीरज उपाध्याय, जवाहर चौहान, सूरज सिंह, तनवीर अहमद, रमजान खान, शमसुद्दीन खान, जनार्दन मांझी  सहित अन्य पत्रकार मुख्य रूप से शामिल रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english