- Home
- छत्तीसगढ़
- - जोन 9 अध्यक्ष गोपेश साहू एमआईसी सदस्य खेम कुमार सेन, गणमान्यजनो, आमजनो की रही उपस्थितिरायपुर - आज धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा ने घरसीवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 9 अतर्गत पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 9 के क्षेत्र में 29 लाख 35 हजार में आमा सिवनी बाजार मे शेड व चबूतरा निर्माण करने 30 लाख में कचना में अपूर्ण मंगल भवन को पूर्ण करने आमा सिवनी राम जानकी मंदिर के पास 3 लाख 26 हजार की लागत से अपूर्ण भवन को पूर्ण करने श्रीफल फोडकर और कुदाल चलाकर नगर निगम जोन 9 जोन अध्यक्ष श्री गोपेश साहू, एमआईसी सदस्य श्री खेमकुमार सेन, वार्ड पार्षद श्री मोहन कुमार साहू सहित गणमान्यजनो, सामाजिक कार्यकर्ताओ, नवयुवको, महिलाओ, आमजनो की उपस्थिति में भूमिपूजन किया।धरसीवा विधायक श्री अनुज शर्मा ने जोन 9 जोन कमिश्नर श्री अशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, सहायक अभियंता श्री संदीप तिवारी, उपअभियंता सुश्री अकिता जनार्दन को अधोसंरचना मद स्वीकृति अनुसार वार्ड 9 क्षेत्र के संबंधित स्थलो पर नवीन विकास कार्य तत्काल कार्य प्रारंभ कर सतत मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता युक्त तरीके से पूर्ण किया जाना प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने निर्देशित किया। नये विकास कार्य पडित मोतीलाल नेहरू वार्ड में प्रारंभ करने जोन 9 जोन अध्यक्ष श्री गोपेश साहू ने धरसीवा विधायक श्री अनुज शर्मा को नागरिको की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया।
- -23 जनवरी को होगा भव्य शिलान्यास; शिक्षा, सेहत और सुविधाओं का 'त्रिवेणी संगम' बनेगा नया नालंदा परिसर-चौपाटी के स्थान पर विकसित होगा प्रदेश का सबसे आधुनिक 'ऑल-इन-वन' स्टडी हब-मूणत का मास्टरप्लान: युवाओं को दिल्ली-इंदौर जैसी सुविधाएं अब रायपुर में ही मिलेंगीरायपुर | रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के शैक्षणिक कायाकल्प की दिशा में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। जीई रोड (एनआईटी के सामने) पर 21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक 'नालंदा परिसर फेज-2' का भव्य भूमिपूजन आगामी 23 जनवरी (शुक्रवार) को दोपहर 3:00 बजे संपन्न होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी होंगे, जो विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री राजेश मूणत की उपस्थिति में इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला रखेंगे।शिक्षा और स्वास्थ्य का अभिनव प्रयोगइस अवसर पर विधायक श्री राजेश मूणत ने कहा कि, "हमें गर्व है कि उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के मार्गदर्शन में हम रायपुर के युवाओं को एक ऐसी सौगात दे रहे हैं, जो पूरे प्रदेश में मिसाल बनेगी। अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र मानसिक थकान का अनुभव करते हैं। उनकी इसी समस्या को समझते हुए हमने नालंदा फेज-2 में 'स्टडी विथ फिटनेस' का कॉन्सेप्ट लागू किया है। यहाँ छात्र लाइब्रेरी में पढ़ाई के साथ-साथ परिसर के भीतर ही आधुनिक जिम और स्पोर्ट्स जोन का लाभ उठा सकेंगे।"परियोजना की विस्तृत रूपरेखा और आधुनिक सुविधाएं:यह तीन मंजिला (G+3) भवन 5,615 वर्ग मीटर में फैला होगा, जिसे भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है:विशाल अध्ययन केंद्र: यहाँ एक साथ 1,000 से अधिक छात्र बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। साथ ही 90 सीटों का एक विशेष लेक्चर हॉल होगा जहाँ विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।डिजिटल और फिजिकल लाइब्रेरी: परिसर में 11,500 से अधिक किताबों का संग्रह होगा। इसके साथ ही एक हाई-टेक ई-लाइब्रेरी भी विकसित की जाएगी।फ्लोर-वाइज विशेष सुविधाएं:ग्राउंड फ्लोर: छात्रों के रिलैक्सेशन के लिए कैफेटेरिया, इंडोर गेम्स और प्ले-जोन।प्रथम एवं द्वितीय तल: शांत अध्ययन क्षेत्र और मुख्य पुस्तकालय।तृतीय तल: विशेष रूप से 'ग्रुप स्टडी' के लिए समर्पित, जहाँ छात्र आपस में विचार-विमर्श कर सकेंगे।अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा: 21 मीटर ऊंचे इस भवन में पार्किंग के लिए 3,500 वर्ग मीटर का क्षेत्र और हरियाली के लिए विशेष ग्रीन जोन बनाया जाएगा।चौपाटी से 'ज्ञान के केंद्र' तक का सफरश्री मूणत ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि जिस स्थान पर पहले अव्यवस्थित चौपाटी थी, वहां अब ज्ञान का मंदिर बनेगा। इससे न केवल क्षेत्र का वातावरण बदलेगा, बल्कि हजारों छात्रों को एक सुरक्षित और शैक्षणिक माहौल मिलेगा। यह रायपुर का तीसरा नालंदा परिसर होगा, जो एनआईटी, आयुष विश्वविद्यालय और साइंस कॉलेज के आसपास रहने वाले हजारों छात्रों के लिए वरदान साबित होगा।इस भव्य भूमिपूजन समारोह में इस गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी होंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रायपुर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, रायपुर दक्षिण के विधायक श्री सुनील सोनी जी, रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री मोतीलाल साहू जी, रायपुर उत्तर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी, आरंग के विधायक श्री अनुज शर्मा जी एवं रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी विशेष रूप से उपस्थित रहकर युवाओं को प्रोत्साहित करेंगे।नगर निगम के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहेंगे।
- - सबंधित क्षेत्र में टैकरो से पेयजल आपूर्ति की जायेगीरायपुर- आज रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के जोन कमांक 1 क्षेत्र अंतर्गत गोगाव जलागार को भरने वाली राईजिगमेन पाईप लाईन प्रिंस ढाबा के समीप नाला कासिंग पर अचानक क्षतिग्रस्त हो गई। इस बात की जानकारी मिलते ही नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, जल कार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जलविभाग के फिल्टर प्लांट की टीम तत्काल कार्यपालन अभियता फिल्टर प्लांट श्री नरसिंग फरेन्द्र के मार्गनिर्देशन में स्थल पर पहुंची एवं तत्काल पेयजल आपूर्ति रोककर आवश्यक सुधार कार्य स्थल पर प्रारंभ कर दिया।राईजिगमेन पाईप लाईन में अचानक आयी क्षति के कारण अत्यावश्यक सुधार हेतु नये राईजिंगमेन पाईप लाईन डालने का कार्य किया जाना है। इस अत्यावश्यक सुधार कार्य के दौरान आज दिनाक 21 जनवरी 2026 बुधवार को नियमित होने वाली संध्याकालीन जलापूर्ति दिनाक 22 जनवरी गुरूवार को प्रातः कालीन एव सध्याकालीन होने वाली नियमित जल आपूर्ति गोगाव जलागार से संबधित क्षेत्र एवं वार्डो के रहवासियों को नहीं की जायेगी। पेयजल आपूर्ति राईजिंगमेन पाईप लाईन का क्षतिग्रस्त सुधार कार्य पूर्ण करने उपरात की जायेगी। इस दौरान सबंधित क्षेत्र के रहवासी नागरिको को नगर निगम जलकार्य विभाग द्वारा व्यवहारिक माग व आवश्यकता के अनुरूप पेयजल टैंकरो के माध्यम से पेयजल आपूर्ति नगर निगम जोन 1 जलविभाग के सहयोग से संबंधित क्षेत्र में सुनिश्चित की जायेगी। इसके अलावा रायपुर शहर मे सभी जलागारो और पावर पपो से जलप्रदाय यथावत रहेगा।
- बालोद ।जनपद पंचायत बालोद क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवारभाट में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरेसटी बालोद द्वारा मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को राजमिस्त्री का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण प्रारंभ होने से पूर्व हितग्राहियो की काउंसलिग कर उनकी अभिरूची के अनुसार चयन किया गया। 26 दिसम्बर से प्रारंभ हुए इस 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 20 हितग्राहियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसके अंतर्गत उन्हें प्रधानमंत्री आवास निर्माण को गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप करने मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में 05 महिलाएं एवं 15 पुरुष शामिल है। जिसमें 05 महिला हितग्राही राजमिस्त्री का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है जो कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रशिक्षण अवधी के दौरान प्रशिक्षनार्थियों को मनरेगा अंतर्गत प्रतिदिवस 261 रूपये की दर से मजदूरी का भुगतान किया जाएगा। डी.एस.टी ट्रेनर ललीता नाग के द्वारा आवास निर्माण में प्रयुक्त सामाग्री के उचित अनुपात, निर्माण कार्य की समय-सीमा, संरचनात्मक मजबूती आवश्यक सावधानियों व तकनीकि पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीणो को आत्मर्निभर बनाया जा रहा है।
- बालोद । पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल ने बताया कि क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र जशपुर के द्वारा एसआईएस लिमिटेड की ओर से जिले के 10वीं पास अथवा फेल युवकों को रोजगार प्रदान करने रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि आवेदित उम्मीदवारों को पंजीकृत कर प्रशिक्षणोपरांत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सुरक्षा गार्ड में स्थाई रोजगार दिया जाएगा। जिसके अंतर्गत पंजीयन शिविर का आयोजन थाना गुण्डरदेही में 24 जनवरी एवं 01 अपै्रल, थाना अर्जुंदा में 25 जनवरी एवं 02 अपै्रल, थाना डौण्डीलोहारा में 27 जनवरी एवं 03 अपै्रल, थाना देवरी में 28 जनवरी एवं 04 अपै्रल, थाना मंगचुवा में 29 जनवरी एवं 05 अपै्रल, चैकी पिनकापार में 30 जनवरी एवं 06 अपै्रल, थाना सुरेगांव में 31 जनवरी एवं 07 अपै्रल, थाना पुरूर में 01 फरवरी एवं 08 अपै्रल, थाना गुरूर में 02 फरवरी एवं 09 अपै्रल, थाना रनचिरई में 03 फरवरी एवं 10 अपै्रल एवं थाना बालोद में 04 फरवरी एवं 11 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदक को भर्ती से संबंधित आवश्यक दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड की मूल एवं छायाप्रति के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।
- -22 जनवरी से शुरू होगा प्रशिक्षण शिविरबालोद। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के प्रथम संस्करण का आयोजन 14 फरवरी 2026 से अस्थायी रूप से छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के दल गठन के लिए 06 से 08 जनवरी तक रायपुर में हॉकी, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग व कुश्ती एवं बिलासपुर में एथलेटिक्स, तीरंदाजी व तैराकी हेतु चयन ट्रायल आयोजित किए गए थे। चयन ट्रायल समिति द्वारा योग्य खिलाड़ियों के चयन उपरांत चयनित खिलाड़ियों की आधिकारिक सूची भी जारी कर दी गई है। खेलो इंडिया ट्राइबल्स गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चयनित खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत चयनित खिलाड़ियों का 22 जनवरी से 05 फरवरी 2026 तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। उक्त संबंध में विस्तृत सूचना और दिशा-निर्देश पृथक से जारी की जाएगी।
- -जिले में अब तक 01 लाख 34 हजार 778 किसानों से 63 लाख 85 हजार 959 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की गई-1516 करोड़ 14 लाख 08 हजार रूपये से अधिक की राशि का किया गया भुगतान, समय पर राशि की भुगतान होने से किसान हुए प्रसन्नचितबालोद। राज्य शासन के विशेष प्राथमिकता वाले समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत बालोद जिले में धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य सफलतापूर्वक जारी है। जिसके अंतर्गत जिले में अब तक 01 लाख 34 हजार 778 किसानों से 63 लाख 85 हजार 959 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी कर 1516 करोड़ 14 लाख 08 हजार 832 रूपये से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु नोडल अधिकारियों द्वारा अपने-अपने प्रभार वाले धान खरीदी केन्द्रों में पहुँचकर धान खरीदी कार्य का सतत माॅनिटरिंग कर रहे है। इसके साथ ही धान खरीदी कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित की गई है। इसके अंतर्गत धान खरीदी केन्द्रों में अपने धान की बिक्री हेतु पहुँचने वाले किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए उनके लिए शुद्ध पेजयल, छांव, बैठक इत्यादि के अलावा शौचालय आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के निर्देंशानुसार जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के अलावा जिले के सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा खाद्य, सहकारिता एवं संबंधित विभाग के अधिकारी धान खरीदी केन्द्रों में पहुँचकर कार्य की सतत माॅनिटरिंग कर रहे हैं।
-
- रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य अवतार भारती बागल, पार्षद कृतिका जैन सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, आमजनो ने किया सादर नमन
रायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 2 के सहयोग से राजधानी शहर रायपुर के कचहरी चौक में स्थित शहीद हेमू कालाणी की मूर्ति के समक्ष उनके शहादत दिवस पर उन्हें नमन करने रखे गये संक्षिप्त व गरिमापूर्ण आयोजन में पहुंचकर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने मूर्ति स्थल पर सभी राजधानीवासियों की ओर से सादर नमन करते हुए शहीद हेमू कालाणी को आदरांजलि अर्पित की।
नगर निगम संस्कृति विभाग के आयोजन में रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने शहीद हेमूकालाणी को शहादत दिवस पर सादर नमन किया। प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, राजस्व विभाग अध्यक्ष श्री अवतार भारती बागल, सामान्य प्रशासन विभाग डॉ. अनामिका सिंह, शहीद हेमूकालाणी वार्ड पार्षद श्रीमती कृतिका जैन, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर, छ.ग. राज्य ब्रेवरेज कार्पोरेशन के पूर्व अध्यक्ष श्री सच्चिदानंद उपासने, साहित्यकार सांई जलकुमार मसंद, सामाजिक कार्यकर्ता श्री किशोर आहूजा, श्री अनेश बजाज सहित बडी संख्या में गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवको, महिलाओ, आमजनो ने शहीद हेमू कालाणी को उनके शहादत दिवस पर मूर्ति स्थल पर पहुंचकर सादर नमन किया। -
-अधिकारी आपदा प्रबंधन की पुख्ता तैयारी गंभीरता से ईमानदारी पूर्वक करें - दक्षिण विधायक सुनील
-कार्यशाला से खारून नदी में नालो का गंदा पानी जाने से रोकने एवं शहर में जलभराव की समस्या दूर करने की दिशा में कार्य करने प्रेरणा मिलेगी- महापौर श्रीमती मीनल
रायपुर/ आज स्थानीय पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस में शहरी आपदा प्रबंधन में प्रतिरोधक क्षमता विषय पर आधारित 2 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और छत्तीसगढ़ राज्य राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सहयोग से रायपुर नगर पालिक निगम के तत्वावधान में प्रारंभ हुआ। इसका शुभारंभ दीप प्रज्जवलन से रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा, नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव श्री बसवराजू एस., राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव श्री अरविंद एक्का, रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, रायपुर नगर निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप एवं यूएनडीआरआर प्रमुख श्री संजय भाटिया, नगर निगम रायपुर के एमआईसी सदस्य सर्वश्री मनोज वर्मा, दीपक जायसवाल, अमर गिदवानी, अवतार भारती बागल की उपस्थिति में हुआ।
रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कहा कि शहर में आपदा प्रबंधन की पुख्ता तैयारी होनी चाहिए। जिस प्रकार नदी को रोकने बड़े बड़े बांध बनाये जाते है उसी प्रकार शहर में नीचली बस्तियों में गंदे पानी की निकासी का समुचित प्रबंधन तालाबो में ओव्हर फ्लो होने से रोकने सिस्टम विकसित किया जाना चाहिए। कार्यशाला में सार्थक चर्चा होगी एवं शहर में अच्छे आपदा प्रबंधन हेतु योजना रणनीति बनायी जा सकेगी।
रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने कहा कि जब वे रायपुर नगर निगम के महापौर थे तब उन्होने शहर में वाटर सिस्टम, ड्रेनेज सिस्टम, डक्ट सिस्टम पर कार्य करके योजना तैयार की थी। छत्तीसगढ़ शासन में अच्छे आपदा प्रबंधन हेतु राशि की कोई कमी नहीं है। अभियंताओं और अधिकारियों को मिलकर रायपुर शहर में अच्छा आपदा प्रबंधन करने गंभीरता से ईमानदारी पूर्वक कार्य करना चाहिए। अच्छे आपदा प्रबंधन को किये जाने अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम शहर में तैयार करने और शहर में वर्तमान में ओपन ड्रेनेज की समस्या को दूर करने कार्यशाला में चर्चा कर प्रभावी समाधान को प्रस्ताव दिया जाना चाहिए।
रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने कहा कि समय समय पर शहर क्षेत्र में भी तेज बारिश में आपदा जैसी स्थिति निर्मित होती है। इसे दूर करने पहले से ही आपदा प्रबंधन व्यवस्थित करने तैयारी सहित आपदा आने की स्थिति में त्वरित कार्यवाही की जानी चाहिए। शहर में जलभराव की समस्या बस्तियों व नीचले क्षेत्रो से दूर करने ठोस योजना देने का कार्य चर्चा करके किया जाना चाहिए।
धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा ने कहा कि आपदा प्रबंधन का विषय छत्तीसगढ़ राज्य के सशक्तिकरण की दृष्टि से आवश्यक है ताकि संभावित आपदाओ पर कारगर नियंत्रण पर कार्य किया जा सके और शासन के विकास कार्यों व योजनाओं का आमजनो को भरपूर लाभप्राप्त हो सके। सभी अधिकारियों और अभियंताओं को दो दिवसीय महत्वपूर्ण कार्यशाला के सभी सत्रों में गंभीरता से प्रशिक्षण विषय विशेषज्ञो से प्राप्त कर भविष्य की आपदा प्रचंधन की ठोस योजनाएं विकसित करने की दिशा में कार्य करने प्रण लेना चाहिए।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने दो दिवसीय कार्यशाला में पहुंचे देश विदेश के प्रतिनिधियों सहित राज्य के विभिन्न निकायो और नगरीय प्रशासन एवं विकास संवालनालय से आए अधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया। महापौर ने विश्वास व्यक्त किया कि दो दिवसीय महत्वपूर्ण कार्यशाला रायपुर शहर में खारून नदी में नालो का गंदा पानी जाने से रोकने का कार्य करने और तालाबो को ओव्हर फ्लो रोककर गंदा पानी जाने से रोकने महत्वपूर्ण चर्चा कर आवश्यक रणनीति बनाने सुझाव प्रस्तुत करने में भूमिका अदा करेगी। इससे शासन द्वारा आपदा प्रबंधन का कार्य करने दी गई राशि का पूर्ण एवं सही दिशा में रायपुर शहर के हित में महत्वपूर्ण उपयोग प्रशासन के माध्यम से किया जा सकेगा।
छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास सचिव श्री बसवराजू एस ने कहा कि शहर में आपदा प्रबंधन कुशलता से करने हेतु नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होने अधिकारियों से कहा कि वे योजना में प्रस्ताव देते समय यह तय कर लेवें कि कौन सा कार्य शहर के लिए महत्वपूर्ण है और ऐसे महत्वपूर्ण कार्यों को वे प्राथमिकता देना तय करे। नगर निगम एवं नगरीय निकाय की शहर क्षेत्र में आने वाली आपदाओ के कुशल प्रबंधन हेतु भूमिका महत्वपूर्ण है एवं इसके लिए नगरीय निकाय अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों की जानकारी में आपदा प्रबंधन की पुख्ता तैयारी होनी चाहिए ताकि आपदा आने की स्थिति में त्वरित कार्यवाही शहर क्षेत्र में वे मिलकर प्रशासनिक दृष्टि से कर सके। उन्होने अधिकारियों और अभियंताओ को कार्यशाला में आए विषय विशेषज्ञों से कुशल आपदा प्रबंधन के गुर पूरी गंभीरता के साथ सीखने कहा ताकि इसका लाभ नगरीय निकायो एवं शहरो को कियान्वयन के समय प्राप्त हो सके।
रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने अधिकारियों एवं अभियंताओं को सुझाव दिया कि कार्यशाला में सिद्धांत के साथ-साथ व्यवहार पर भी चर्चा की जानी चाहिए एवं भविष्य में संभावित आपदाओ के प्रबंधन को लेकर भी समस्या समाधान हेतु तैयारी करने चर्चा होनी चाहिए। वर्तमान में दुनिया में कई देशो में इलेक्ट्रानिक गजेट्स का निष्पादन बहुत बड़ी समस्या बन गया है। हमारे देश में भी 10 वर्षों बाद इलेक्ट्रानिक गजेट्स के निष्पादन की बडी समस्या आ सकती है। इस कार्यशाला में इस भविष्य की संभावित समस्या का निदान कैसे होगा इस पर सार्थक की जानी चाहिए। कार्यशाला में अधिकारीगण और अभियंतागण बहुमंजिली ईमारत में 24 वें माले में आने वाली संभावित विपदा के कुशल निदान व प्रबंधन की रणनीति बनाने विचार करे।
जिला कलेक्टर ने रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप सहित रायपुर के अपर कलेक्टर एवं होमगार्ड कमाण्डेंट के विगत वर्ष गुढियारी में ट्रांसफार्मरो में लगी भीषण आग के दौरान फील्ड में त्वरित निर्णय लेकर बडी दुर्घटना को आपदा बनने से रोकने किये गये कार्य का उल्लेख करते हुए तब अधिकारियों के त्वरित निर्णय की सराहना की। जिला कलेक्टर ने कहा कि कार्यशाला में दुर्घटना को शहर में आपदा बनने से रोकने हेतु रणनीति तैयार करने प्रभावी चर्चा को सम्मिलित किया जाना चाहिए। एक दुर्घटना को आपदा बनने से कैसे रोका जा सकता है और यदि आपदा आती ही है तो आपदा के कुशल प्रबंधन हेतु क्या रणनीति त्वरित अपनायी जानी चाहिए। उन्होने कहा कि दुर्घटना के समय फील्ड में उपस्थित अधिकारी को व्यवहारिक परिस्थितियों का ध्यान रखकर त्वरित निर्णय लेना होता है।
नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप ने आपदा प्रबंधन के विषय विशेषज्ञो सहित जनप्रतिनिधियों अधिकारियों एवं अभियंताओ का दो दिवसीय कार्यशाला में आत्मीय स्वागत किया। आयुक्त ने कहा कि यह कार्यशाला भविष्य में आपदा प्रबंधन कुशलता से करने योजना और रणनीति तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। उन्होने अधिकारियों और अभियंताओं से पूरी कार्यशाला में गंभीरता से भाग लेने कहा ताकि वे मजबूती से आपदा प्रबंधन की समस्या के समाधान की दिशा में कार्य कर सके एवं शहर को भविष्य ने सकारात्मक परिणाम आज योजना बनाकर कार्य किये जाने पर प्राप्त हो सके।
कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में एनडीएमए के सदस्य श्री कृष्णा वत्स ने ऑनलाईन प्रस्तुति दी। उन्होने शहर में बारिश के दौरान जल भराव की समस्या को कारगर ढंग से दूर करने कुशल आपदा प्रबंधन की रणनीति तैयार किया जाना आवश्यक बतलाया एवं इस संबंध में उपयोगी सुझाव अधिकारियो और अभियंताओं को दिये। प्रारंभिक सत्र के अंत में केपीएनजी के संचालक श्री प्रबल भारद्वाज ने आभार व्यक्त किया। दो दिवसीय कार्यशाला में सम्मिलित होने वृहंन मुंबई महानगर पालिका के आपदा प्रबंधन संचालक श्री महेश नार्वेकर, आईआईएसएम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संतोष कुमार, एडीपीसी के किलियन मूर्फी, टीईआरआई के श्री शरीयन पंडित सहित अन्य विषय विशेषज्ञ सम्मिलित है और इसमें राज्य राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय एवं नगर पालिक निगम रायपुर के अधिकारीगण एवं अभियंतागण भाग ले रहे है। -
समृद्धि की राह पर अग्रसर जिले के किसान
बिलासपुर/राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से किसान समृद्धि की राह पर अग्रसर है। धान खरीदी की समुचित व्यवस्था एवं किसान हितैषी विभिन्न योजनाओं से किसानों के जीवन में सकरात्मक बदलाव आ रहे हैं। धान खरीदी की सुव्यवस्थित प्रक्रिया न केवल किसानों की मेहनत को सम्मान दिला रही है बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर रही है। जिसके लिए वे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आभारी हैं।
राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी से किसान सशक्त हो रहे है। बेलगहना धान उपार्जन केन्द्र में आए किसानों ने बताया कि केन्द्र में सभी सुविधाएं उपलब्ध है और वे आसानी से बिना किसी परेशानी के धान बेच रहे हैं। धान खरीदी के लिए धान उपार्जन केन्द्रों में प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही धान के उठाव की व्यवस्था भी केन्द्रों में की गई है। बेलगहना धान उपार्जन केन्द्र में धान बेचने आए किसान श्री लक्ष्मण सिंह ने बताया कि वे 29 क्विंटल 20 किलो धान लेकर केंद्र आए है। केंद्र में तौल प्रक्रियाओं सहित अन्य व्यवस्थाएं भी सुचारू रूप से चल रही है।किसानों को राशि का भुगतान भी त्वरित रूप से किया जा था है। सरकार ने किसानों के हित में कई कदम उठाए हैं जिसका लाभ उन्हें मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार के किसानों के हित में लिए गए कई निर्णयों से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित में कई योजनाएं चला रही है जिससे किसानों को बड़ी राहत मिल रही है। -
-दुर्ग जिले के आवेदकों का साक्षात्कार 30 जनवरी को
दुर्ग/ शासन द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने हेतु विशेष पहल की जा रही है। प्रदेश के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा आगामी 29, 30 और 31 जनवरी 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, सेजबहार रायपुर में तीन दिवसीय ’राज्य स्तरीय रोजगार मेला’ का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उपसंचालक से मिली जानकारी के अनुसार इस आयोजन के माध्यम से निजी क्षेत्र के तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणी के लगभग 15,000 रिक्त पदों पर चयन हेतु साक्षात्कार लिए जाएंगे। विशेष रूप से दुर्ग जिले के आवेदकों के लिए विभाग द्वारा 30 जनवरी 2026, दिन शुक्रवार की तिथि निर्धारित की गई है। मेले में सम्मिलित होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर अपना रोजगार पंजीयन तथा रोजगार मेला हेतु पंजीयन कराना अनिवार्य है। जिन आवेदकों ने अब तक पोर्टल पर पंजीयन नहीं कराया है, वे तत्काल अपनी प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। पंजीकृत आवेदक 30 जनवरी को अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता के मूल दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र के साथ रायपुर स्थित निर्धारित स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं। इस संबंध में किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग (मालवीय नगर चौक) से संपर्क किया जा सकता है या फोन नंबर 0788-2323504 पर कॉल किया जा सकता है। -
- विद्यार्थियों ने बैण्ड के माध्यम से वंदे मातरम् गीत की धुन प्रस्तुत की
दुर्ग/ राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् के 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम में जिले के स्कूल, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों ने बैण्ड के माध्यम से वंदे मातरम् गीत की धुन प्रस्तुत की।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का स्वर है। इसकी 150वीं वर्षगांठ राष्ट्र की एकता, आत्मगौरव और मातृभूमि के प्रति समर्पण का जीवंत संदेश देती है। उन्होंने यह भी कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ की नई पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हुए उनमें देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करेगा।
कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि जिले में ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे देशभक्ति का वातावरण निर्मित हो रहा है। छत्तीसगढ़ तेलधानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू ने वंदे मातरम् के गौरवशाली इतिहास को साझा किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री बजरंग दुबे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। -
दुर्ग/ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) दुर्ग के अंतर्गत संविदा भर्ती हेतु कुल 03 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। विज्ञापन के माध्यम से स्टाफ नर्स (पीआईसीयू/एचडीयू), स्टाफ नर्स (एलएमयू), कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (एनएचएम) पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में स्पष्ट एवं त्रुटिरहित ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 04 फरवरी 2026 तक शाम 5.30 बजे तक ऑनलाइन कर सकते है। आवेदन केवल दुर्ग जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.durg.gov.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात अथवा किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, योग्यता, अनुभव, चयन प्रक्रिया एवं अन्य शर्तें दुर्ग जिले की वेबसाइट durg.gov.in पर उपलब्ध हैं, जिसे अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं।
-
दुर्ग/ पुलगांव निवासी श्री देवनारायण एक छोटे किसान हैं। पौन एकड़ भूमि पर मोटा धान लगाकर उन्होंने कड़ी मेहनत और सीमित संसाधनों के बावजूद 15 क्विंटल धान का उत्पादन किया। पति-पत्नी दोनों रोज़ मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और छोटे-छोटे बचत से घर की आवश्यकताए पूरी करते हैं। इसी क्रम में आज वे अपने धान के बोरे लेकर उपार्जन केंद्र कोलिहापुरी पहुंचे। शासन द्वारा स्थापित धान खरीदी व्यवस्था के अंतर्गत न केवल उनकी उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी गई, बल्कि पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में सुनिश्चित किया गया।
श्री देवनारायण की दो बेटियाँ हैं, जो वर्तमान में अध्ययनरत हैं। उन्होंने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपनी बेटियों की शिक्षा में करेंगे तथा शेष राशि को अपने सेविंग एकाउंट में जमा करेंगे। यह बचत आगे चलकर बेटियों के विवाह में सहायक होगी। उन्होंने बताया कि उपार्जन केन्द्र में किसानों के सभी प्रकार के धानों का उठाव किया जा रहा है। यह कहानी केवल एक छोटे किसान परिवार की नहीं है, बल्कि शासन की पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था की सफलता को भी दर्शाती है, जिसका प्रभाव ज़मीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उपार्जन केंद्र, समर्थन मूल्य, सीधा भुगतान और किसान-हितैषी योजनाएँ आज छोटे किसानों के जीवन में आत्मविश्वास, सुरक्षा और आशा का संचार कर रही हैं। -
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के प्रातः निरीक्षण में खुले में अवैध रूप से दुकान लगाकर मांस-मटन विक्रय करते पाया गया। निगम क्षेत्र में अवैध दुकान संचालित कर मांस-मटन विक्रय प्रतिबंधित किया गया है, उसके बाद भी मुख्य चौराहे पर कटिंग कर बेचा जा रहा था।
जोन-3 सुभाष चौंक में अवैध रूप से दुकान लगाकर खुले में मांस-मटन विक्रय किया जा रहा था। निगम आयुक्त के निर्देशानुसार स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के उपस्थिति में मांस-मटन किये जा रहे दुकानों पर बेदखली कार्यवाही की गई। लगाये गये बांस-बल्ली को जे.सी.बी. से तोड़कर जप्त किया गया। दुकान संचालक को समझाइस भी दिया गया है कि कहीं भी खुले में दुकान न लगाये। कार्यवाही के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी बीरेन्द्र बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक चुड़ामणी यादव सहित बेदखली टीम उपस्थित रहे। -
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज महापौर नीरज पाल एवं अपर आयुक्त सह सचिव राजेन्द्र कुमार दोहरे की उपस्थिति में आहूत की गई। बैठक में जनहित, अधोसंरचना विकास और निगम की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने हेतु डामरीकरण, कचरा प्रबंधन और लीज भूखंडों के प्रयोजन परिवर्तन जैसे अहम विषयों पर गहन चर्चा के बाद कई प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई।
विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा 30 वर्षीय लीज पर आवंटित भूखंडों के प्रयोजन परिवर्तन हेतु विधि अनुसार प्रक्रिया निर्धारण पर परिषद ने पुनर्विचार कर अपनी सहमति दे दी है। इससे लंबे समय से लंबित प्रकरणों का निराकरण हो सकेगा। जोन-3 के अंतर्गत वार्ड 31 बैकुण्ठधाम स्वागत द्वार से स्वास्थ्य कार्यालय तक और वार्ड 35 किशन चौक से पप्पू चौक होते हुए 1 नंबर पंप हाउस तक डामरीकरण कार्य को मंजूरी दी गई है, जिससे आवागमन सुगम होगा।एसएलआरएम सेंटर में कचरा पृथकीकरण और गीले कचरे से खाद बनाने के कार्य के साथ-साथ, 15वें वित्त आयोग के 'मिलियन प्लस सिटी' योजना के तहत नए संसाधन वाहनों की खरीदी को स्वीकृति दी गई। जोन-2 वैशाली नगर स्थित खेल मैदान के बेहतर संचालन, प्रबंधन और संधारण की जिम्मेदारी निजी/संस्थागत हाथों में सौंपने का निर्णय लिया गया है।
नेहरू नगर (वार्ड 4) के जी.ई. रोड स्थित गार्डन नंबर 1 से 4 के संचालन हेतु 'रुचि की अभिव्यक्ति' आमंत्रित करने के प्रस्ताव को सलाहकार समिति के समक्ष रखने का निर्णय लिया गया है। अवैध वाहन नीलामी और शहर में लावारिस एवं अवैध रूप से खड़े वाहनों की नीलामी तथा सुपेला एवं घासीदास नगर के सामुदायिक भवनों व शांति नगर दशहरा मैदान के खाली परिसर को किराये पर देने हेतु नए सिरे से प्रस्ताव तैयार कर अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में निगम के नियमित एवं प्लेसमेंट कर्मचारियों के सेवा विस्तार और अन्य विभागीय विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, सीजू एन्थोनी, संदीप निरंकारी, एकांश बंछोर, केशव चौबे, आदित्य सिंह, लालचंद वर्मा, चंद्रशेखर गंवई, रीता सिंह गेरा, नेहा साहू सहित कार्यपालन अभियंता संजय अग्रवाल, अनिल सिंह, अरविन्द शर्मा, राजस्व अधिकारी जे.पी. तिवारी, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली एवं अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। -
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई जोन-3 अंतर्गत नवीन डामरीकरण सड़क, वाटर एटीएम, सड़क बाधा, अवैध पार्किंग, साफ-सफाई सहित तेल्हा नाला का निरीक्षण आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। निगम आयुक्त एवं जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता द्वारा वार्ड क्रमांक 30 में 18 नंबर रोड के पास नया डामरीकरण सड़क निर्माण किया गया है, जिसका निरीक्षण किया गया। समीपस्थ पार्षद निधि से नागरिको की सुविधा के लिए वाटर एटीएम स्थापित है, जिसका अवलोकन कर साफ-सफाई कराने निर्देशित किये है। स्थानीय नागरिको द्वारा सड़क किनारे कचरा फेंका गया था, जिसे साफ कराने कहा गया है। वार्ड क्रमांक 27 व 28 में सड़क पर ब्रेकर बनाया गया है, जिसे हटाने निर्देशित किये है। वहीं सड़क किनारे पुराना टैम्पो खड़ा कर सड़क बाधा किया गया है, जिसे हटवाने कहा गया है। समीपस्थ बीएसपी स्कूल के बाउण्ड्रीवाल से लगा हुआ अवैध पार्किंग किया है, जिसे नोटिस देकर कार्यवाही करने कहा गया है। स्थानीय नागरिकों द्वारा स्कूल के पास कचरा फेकते पाया गया, जिसमें चालानी कार्यवाही करने निर्देशित किये है। आयुक्त द्वारा नागरिको में जागरूकता लाने एवं प्रचार-प्रसार कराने कहा गया है।
सुभाष चौक में खुले में मांस-मटन बेचने वालो के उपर कार्यवाही करने निर्देशित किये है। वार्ड क्रमांक 34 तेल्हा नाला के किनारे प्रस्तावित बाउण्ड्रीवाल स्थल का अवलोकन किये। समीपस्थ नागरिको द्वारा अवैध अतिक्रमण किया गया है, जिसे हटाने निर्देशित किये हैं। आयुक्त महोदय द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए बंद पड़े कार्य को अविलंब शुरू करने एजेंसी को कहा गया है । साथ ही वहां आस-पास की साफ-सफाई कराने कहा गया है। निरीक्षण के दौरान पार्षद जालंधर सिंह, सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, उप अभियंता दीपक देवांगन, सहायक राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी बीरेन्द्र बंजारे उपस्थित रहे। -
दुर्ग/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य जिले में संचालित किया जा रहा है। यह कार्य 27 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ होकर 21 फरवरी 2026 तक संपादित किया जाएगा। इसी क्रम में आयुक्त दुर्ग संभाग, दुर्ग एवं रोल ऑब्जर्वर की अध्यक्षता में निर्वाचन नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में 22 जनवरी 2026 को सायं 4.30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने सभी विधानसभा क्षेत्र दुर्ग ग्रामीण/शहर, वैशाली नगर, भिलाई नगर, पाटन, अहिवारा और नगर पालिक निगम आयुक्त दुर्ग, भिलाई, रिसाली, भिलाई चरोदा तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
- -स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में पहुँचकर आयोजन के तैयारियों का किया अवलोकनबालोद । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को भव्य एवं गरिमामय ढंग से आयोजित करने हेतु सभी तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सीईओ श्री चंद्रवंशी ने आज कार्यक्रम स्थल स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में पहुँचकर वहाँ चल रहे आयोजन के तैयारियों का अवलोकन किया। श्री चंद्रवंशी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से आयोजन के तैयारियों के संबंध में आवश्यक जानकारियां भी ली। उन्होंने अधिकारियों को जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु निर्धारित समयावधि में सभी तैयारियां पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों से मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदर्शित की जाने वाली झाँकियों का निर्माण, पुरस्कार वितरण, परेड व्यवस्था, साउंड सर्विस सिस्टम, सुरक्षा व्यवस्था आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री अजय किशोर लकरा, एसडीएम श्री नूतन कंवर सहित डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
- दुर्ग / प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय दुर्ग के नवीन सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वारा महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 (POSH Act) के अंतर्गत महिलाओं को कार्यस्थल पर सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में सरकारी एवं गैर-सरकारी दोनों ही क्षेत्रों में बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यरत हैं। कई बार महिलाएं कार्यस्थल पर होने वाले लैंगिक उत्पीड़न अथवा अनुचित व्यवहार के विरुद्ध आवाज़ उठाने से डरती हैं या जानकारी के अभाव में शिकायत नहीं कर पातीं। इसी को ध्यान में रखते हुए POSH Act लागू किया गया है, ताकि महिलाएं बिना किसी भय के अपनी शिकायत दर्ज कर सकें और सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण में कार्य कर सकें।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग ने अपने संबोधन में महिला कर्मचारियों के साथ घटित मामलों के उदाहरणों के माध्यम से यह स्पष्ट किया कि लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 क्यों आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे कानूनों की जानकारी एवं समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग हो सकें और किसी भी प्रकार की प्रताड़ना के विरुद्ध निर्भीक होकर आवाज़ उठा सकें।उक्त कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी द्वारा SHe-Box पोर्टल (shebox.wcd.gov.in) की विस्तृत जानकारी दी गई तथा बताया गया कि कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की स्थिति में महिलाएं इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकती हैं और इसका लाभ उठा सकती हैं। इस अवसर पर चतुर्थ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष आंतरिक शिकायत समिति, जिला न्यायालय दुर्ग ने बताया कि जिला न्यायालय दुर्ग में भी POSH Act के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आंतरिक शिकायत समिति का गठन पूर्व से ही किया गया है, जिससे न्यायालय परिसर में कार्यरत महिलाओं को सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।कार्यशाला के दौरान पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से अधिनियम की प्रक्रिया, शिकायत दर्ज करने की विधि एवं महिलाओं के अधिकारों को सरल और प्रभावी ढंग से समझाया गया, जिससे प्रतिभागियों को विषय को समझने में विशेष सुविधा हुई। कार्यक्रम का समापन महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, सुरक्षित कार्यस्थल के निर्माण एवं POSH Act के प्रभावी पालन के संकल्प के साथ किया गया। यह कार्यशाला महिलाओं के प्रति संवेदनशील न्याय व्यवस्था और सुरक्षित कार्य संस्कृति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई।उक्त कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग, चतुर्थ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष आंतरिक शिकायत समिति, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के सचिव, न्यायाधीशगण, सुश्री नीता जैन, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग, श्रीमती उमा भारती अधिवक्ता, श्रीमती सावित्री तिवारी, महिला उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ तथा महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रीमती प्रीति बाला उपस्थित रहीं।
- - अब तक जिले में 112133 पंजीकृत किसानों से 1322 करोड़ 72 लाख 14 हजार रूपए मूल्य का 5571654.80 क्विंटल धान की खरीदी- अब तक धान उपार्जन केन्द्रों से 1740587.80 क्विंटल धान का उठावराजनांदगांव । जिले में धान खरीदी अभियान से किसानों में खुशी की लहर है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों के धान का परीक्षण किया जा रहा है। जिले के सभी 96 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की दर एवं सूची व फ्लैक्स लगाए गए है। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों की सतत निगरानी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। धान बिक्री के लिए किसान टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर रहे है। जिससे उनके समय की बचत हो रही है और उन्हें सुविधा मिल रही है। उल्लेखनीय है कि अब तक जिले में 112133 पंजीकृत किसानों से 1322 करोड़ 72 लाख 14 हजार रूपए मूल्य का 5571654.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। धान का उठाव भी लगातार जारी है। अब तक धान उपार्जन केन्द्रों से 1740587.80 क्विंटल धान का उठाव किया गया है।
- - शिविर के तीसरे दिन कैंसर रोग विशेषज्ञों द्वारा 375 व्यक्तियों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया गया- 109 मरीजों की पेप स्मीयर टेस्ट एवं 60 मरीजों की मेमोग्राफी स्क्रीनिंग की गई- शिविर में अब तक 941 व्यक्तियों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया गयाराजनांदगांव । जिला स्वास्थ्य समिति राजनांदगांव एवं बालको मेडिकल सेंटर नया रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में 19 जनवरी से 25 जनवरी 2026 सुबह 10.30 बजे से शाम 4 बजे तक शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के तीसरे दिन कैंसर रोग विशेषज्ञों द्वारा 375 व्यक्तियों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। साथ ही 109 मरीजों की पेप स्मीयर टेस्ट एवं 60 मरीजों की मेमोग्राफी स्क्रीनिंग की गई। शिविर में अब तक 941 व्यक्तियों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर में मेमोग्राफी मशीन, मुख कैंसर परीक्षण (ब्रश साइटोलॉजी), स्त्री रोग संबंधी परीक्षण (पेप स्मीयर) सहित अन्य सेवाएं उपलब्ध है। शिविर में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद पटेल, डॉ. पलक अग्रवाल, डॉ. दिवाकर पाण्डेय, डॉ. मीना आर्मो, डॉ. सुनिता मेश्राम सहित अन्य चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्तन में गांठ, असामान्य गांठ या उभार, मुंह में बदलाव या आवाज में भारीपन, निगलने में कठिनाई, लगातार खांसी व सिरदर्द या बदन दर्द, ठीक न होने वाले छाले व घाव, बार-बार बुखार या संक्रमण, खून की कमी, सिकल सेल एनीमिया, थैलेसेमिया, रक्त संबंधित बीमारियां, त्वचा (स्किन) में बदलाव, वजन में बिना कारण कमी, मल या मूत्र त्यागने की आदतों में बदलाव, मासिक धर्म चक्र में बदलाव या पेट के निचले हिस्से में दर्द कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। नागरिक शिविर में उपस्थित होकर कैंसर जांच करा सकते है। शिविर के संबंध में अन्य जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 9098118682, 8282824444 पर संपर्क किया जा सकता है।
- -मुख्यमंत्री शहीद शिरोमणि गैंदसिंह के 201वें शहादत दिवस एवं श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में हुए शामिल-शहीद गैंदसिंह के नाम पर चौक, मूर्ति स्थापना और सामाजिक केंद्रों की घोषणारायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज के तत्वावधान में साइंस कॉलेज ग्राउंड रायपुर में आयोजित शहीद शिरोमणि गैंदसिंह के 201वें शहादत दिवस एवं श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने महान जनजातीय नायक एवं स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत शहीद गैंदसिंह का पुण्य स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद गैंदसिंह के सम्मान में नया रायपुर में चौक के नामकरण एवं मूर्ति स्थापना, चंगोराभाटा स्थित समाज के सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार, तथा बालोद जिले के देवरी, कांकेर जिले के मरकाटोला, दानीटोला, नगरी, डोंगरगांव एवं बस्तर जिले के भानपुरी तथा करूटोला में हल्बा समाज के सामाजिक केंद्रों के निर्माण हेतु प्रत्येक स्थान के लिए 10-10 लाख रुपये प्रदान किए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही ग्राम कितूर में रंगमंच निर्माण तथा चपका बस्तर में श्रीराम मंदिर के जीर्णोद्धार की भी घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि जनजातीय समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली और समृद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि देश में स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत भले ही वर्ष 1857 से मानी जाती है, किंतु उससे बहुत पहले ही छत्तीसगढ़ की धरती पर जनजातीय क्रांतियों की गूंज सुनाई देने लगी थी। महान क्रांतिकारी शहीद गैंदसिंह अंग्रेजी हुकूमत से संघर्ष करते हुए वर्ष 1825 में शहीद हुए, और उस कालखंड में भी आदिवासी समाज ने आजादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाई।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में एक-दो नहीं बल्कि कुल 14 जनजातीय क्रांतियां हुईं, जिन्होंने अंग्रेजों की सत्ता की नींव हिला दी। यह धरती शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद गैंदसिंह और वीर गुण्डाधुर जैसे महान जननायकों की भूमि रही है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश इन वीरों और जनजातीय नायकों को लंबे समय तक इतिहास के पन्नों में उचित स्थान नहीं मिला। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय नायकों के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने का कार्य किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हुई 14 जनजातीय क्रांतियों पर आधारित ट्राइबल म्यूजियम नया रायपुर में निर्मित किया गया है, जिसका लोकार्पण स्वयं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। इस संग्रहालय में इन सभी क्रांतियों का सचित्र विवरण एवं गहन जानकारी प्रस्तुत की गई है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि सभी लोग इस म्यूजियम का अवश्य अवलोकन करें, ताकि छत्तीसगढ़ की बलिदानी धरती में जनजातीय नायकों के योगदान को भली-भांति समझा जा सके।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज देश के सर्वोच्च पद पर जनजातीय समाज की बेटी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आसीन हैं और छत्तीसगढ़ प्रदेश का नेतृत्व भी जनजातीय समाज के बेटे के हाथों में है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए। उनके नेतृत्व में जनजातीय कार्य मंत्रालय का गठन किया गया, जो आज हजारों करोड़ रुपये के बजट के साथ जनजातीय समाज के विकास को नई दिशा दे रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय ऐतिहासिक है। धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना एवं प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से जनजातीय समाज के कल्याण की नई इबारत लिखी जा रही है। जनजातीय बहुल क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य राज्य सरकार द्वारा प्राथमिकता से किया जा रहा है। इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान भी प्राप्त हुआ है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे पुरखों ने शिक्षा को विकास का मूलमंत्र बताया है। शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय प्रगति की है और आज प्रदेश में आईआईएम, आईआईटी और एम्स जैसे राष्ट्रीय स्तर के संस्थान संचालित हो रहे हैं। उन्होंने समाज के प्रबुद्धजनों से शिक्षा को बढ़ावा देने, शासन की योजनाओं की जानकारी समाज तक पहुंचाने तथा युवाओं को अपने अधिकारों और लक्ष्यों के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर अंचल में नक्सलवाद लंबे समय तक विकास में सबसे बड़ी बाधा रहा है, किंतु डबल इंजन सरकार के संकल्प और हमारे सुरक्षा बलों के अदम्य साहस से इस बाधा को दूर किया जा रहा है। वर्षों से विकास से वंचित इस अंचल में अब विकास की नई धारा प्रवाहित हो रही है।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि शहीद गैंदसिंह छत्तीसगढ़ के पहले वीर शहीद जननायक थे, जिन्होंने वर्ष 1824-25 में अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष का बिगुल फूंका। उन्होंने अंग्रेजों द्वारा संसाधनों की लूट और आदिवासियों के शोषण के खिलाफ साहसिक संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ के जनजातीय नायकों का योगदान अतुलनीय रहा है।कार्यक्रम में अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र माहला, महामंत्री श्री गिरवर सिंह ठाकुर, श्री महेश गागड़ा सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- -श्रीमंत शंकर देव के विचार सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विविधता की नींव - श्री डेका-श्रीमंत शंकर देव के लेखनी से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है - श्री सायरायपुर / राज्यपाल श्री रमेन डेका की पहल पर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में स्थापित महान संत, समाज सुधारक और सांस्कृतिक चेतना के प्रणेता श्रीमंत शंकरदेव के विचारों, दर्शन और साहित्य को समर्पित शोध संस्थान का भव्य लोकार्पण आज गरिमामय समारोह में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल श्री रमेन डेका ने की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा, डॉ. कृष्ण गोपाल जी सह-सरकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सहित शिक्षा जगत के विद्वान, शोधार्थी, युवा वर्ग तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इसके साथ ही पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ तथा पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के मध्य एम.ओ.यू. पर भी हस्ताक्षर किया गया। एम.ओ.यू. के पश्चात दोनों ही विश्वविद्यालय के शोधार्थी एक-दूसरे विश्वविद्यालय में अंतरविषयक अनुसंधान कर सकेंगे।इस अवसर पर अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि श्रीमंत शंकर देव के विचार आज भी समाज को जोड़ने, सामानता स्थापित करने और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देते हैं।श्री डेका ने कहा कि इस शोध पीठ की स्थापना उत्तर पूर्वी भारत और मध्य भारत की सांस्कृतिक विरासत को अकादमी एवं शोध के स्तर पर जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह शोध पीठ भारत की महान संत परंपरा, भक्ति आंदोलन और सामाजिक सुधारों पर केंद्रित अध्ययन का सशक्त केंद्र बनेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे अकादमिक प्रयास देश की सांस्कृतिक एकता को और मजबूत करते हैं।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस शोध पीठ के संचालन हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में 2 करोड़ रूपये दिए गए हैं जिसके लिए उन्हांेने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।राज्यपाल ने कहा कि श्रीमंत शंकर देव ने समाज सुधारक, शिक्षाविद, कलाकार, नाटककार, नाट्य निर्देशक, चित्रकार, साहित्यकार, गीतकार, संगीत और वैष्णव धर्म के प्रवर्तक व प्रचारक के रूप में ख्याति अर्जित की है। श्रीमंत शंकर देव को उत्तर पूर्व भारत के महान समाज सुधारक बताते हुए कहा कि उन्होंने जाति, वर्ग और धर्म से ऊपर उठ कर समरस समाज की कल्पना की। नामघर और सत्र परंपरा के माध्यम से उन्होंने समानता, करूणा और उदारता पर आधारित सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ किया। श्रीमंत शंकर देव द्वारा रचित साहित्य अंकिया नाट और बोरगीत आज भारतीय सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर हैं। उनके विचारों ने असमिया समाज को एक सूत्र में पिरोया और सामाजिक चेतना को नई दिशा दी।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि पूज्य शंकरदेव जी का कार्यक्षेत्र भले ही असम था, लेकिन उनके द्वारा सामाजिक जागरण का जो कार्य किया गया, उसका प्रभाव संपूर्ण देश पर पड़ा। श्रीमंत शंकर देव जी द्वारा रचित साहित्य, नाटक, भजन में भारतीय संस्कृति का उद्घोष है।. हमारा देश अपनी एकता और अखंडता के लिए जाना जाता है। इसके पीछे श्री शंकरदेव जी जैसे भारत माता के सपूत हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश की संस्कृति को समर्पित किया। वर्तमान और नई पीढ़ी को अपने पूर्वजों के योगदान को बताकर हम एक सक्षम और समृद्ध भारत बना सकते हैं। इससे लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार होता है। श्री शंकर देव जी ने अपनी एक रचना में कहा कि भारत भूमि में जन्म लेना सबसे सौभाग्य की बात है। उन्होंने 500 वर्ष पहले एक भारत का जो संदेश दिया, उसे आज हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘ का नारा देकर साकार कर रहे हैं।मुख्य वक्ता डॉ कृष्ण गोपाल जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा असम राज्य विविधताओं से भरा हुआ है। यहां विविध प्रकार की जनजाति भौगालिक, नदी, पहाड़, जंगल, घने वन उपस्थित है। जिस कारण यहां हजारों वर्षों से दूर दूर विविध जनजाति निवास करते है। इन जनजातियों को एक सूत्र में बांधने का महत्वपूर्व कार्य श्रीमंत शंकर देव ने किया। उन्होंने श्री कृष्ण भक्ति के माध्यम से किया लोगो को जोड़ा। वे भक्ति आंदोलन के प्रमुख व्यक्तिव है उन्होंने भक्ति के साहित्य का लेखन किया, नाट्य, गायन खड़े प्रशिक्षण दिया। गांव गांव में नाम घर की स्थापना किए। आज असम के हर गांव है जिसे नाम स्थापित है। भक्ति, संस्कृति एवं सामाजिक सद्भाव का घर कहलाता है। उन्होंने श्रीमंत शंकर देव के योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला।उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि श्रीमंत शंकरदेव ने शिक्षा को केवल साक्षरता तक सीमित न रखकर उसे संस्कार और संस्कृति से जोड़ा। यह शोध संस्थान केवल भवन नहीं, बल्कि विचारों की कार्यशाला बनकर उभरेगा। यहाँ से निकलने वाले शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय ज्ञान परंपरा को नई पहचान दिलाएंगे।कार्यक्रम के अंत में संस्थान की स्थापना से जुड़े सभी सहयोगियों और प्रबंधन समिति को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की गई कि यह केंद्र भविष्य में ज्ञान, नवाचार और सत्य की खोज का प्रमुख केंद्र बनेगा तथा वसुधैव कुटुम्बकम् के संदेश को विश्व पटल पर स्थापित करेगा।गौरतलब है श्रीमंत शंकरदेव शोध पीठ की स्थापना का मुख्य उद्देश्य उत्तरपूर्वी भारत तथा मध्य भारत के भक्ति आन्दोलन से जुड़े महान संतों के योगदान एवं व्यापक प्रभाव को भारतीय जनमानस के समक्ष लेकर आना साथ ही दोनों ही क्षेत्रों के जनजातीय सांस्कृतिक विरासत की मौखिक परंपरा को लेखबद्ध करना है। शोधपीठ के द्वारा शोधवृत्ति भी शोधार्थियों को प्रदान किया जाएगा। शोधपीठ में भाषा, साहित्य, इतिहास, प्राचीन भारतीय इतिहास, क्षेत्रीय अध्ययन, समाजशास्त्र एवं समाजकार्य के विषय के शोधार्थी शोधकार्य कर सकते हैं।
- बलौदाबाजार, / कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर अवैध धान के परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजस्व, मंडी और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त जांच टीम के द्वारा विभिन्न स्थानों से 655 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खरतोरा चेक पोस्ट पर जांच के दौरान दो ट्रैक्टरों से अवैध रूप से ले जाया जा रहा 250 कट्टा धान जब्त किया गया। यह धान बरौदा (रायपुर) से लाकर बलौदी खरीदी केंद्र में खपाने की तैयारी थी, जिसे जब्त कर खरतोरा समिति प्रबंधक की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है। लवन तहसील के ग्राम अमलीडीह में तहसीलदार पलारी के नेतृत्व में दबिश दी गई, जहाँ व्यापारी नीलकंठ पटेल के प्रतिष्ठान से अवैध रूप से भंडारित 360 बोरी धान और 62 बोरी चावल बरामद कर गोदाम को सील कर दिया गया है। इसके अलावा, ग्राम चिखली निवासी धनेश्वर यादव के वाहन से 45 कट्टा अवैध धान जब्त कर थाना गिधपुरी के सुपुर्द किया गया। इसी कड़ी में भाटापारा ब्लॉक के ग्राम गोढ़ी में रामेश्वर यादव के पास से 12.80 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है।






.jpg)



















.jpg)
