- Home
- छत्तीसगढ़
- दुर्ग. नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा ग्राम कचांदुर में समोदा नाला के समीप निर्माणाधीन 150 एमएलडी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) एवं नगर पालिक निगम दुर्ग में निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से उपचारित जल के पुनः उपयोग के संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक संपन्न हुई । कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अक्ष्यता में आयोजित इस बैठक में नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री सुमित अग्रवाल सहित सिंचाई विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक क्षेत्र विकास निगम, पर्यावरण संरक्षण मंडल, जिला उद्योग केंद्र, शासकीय मेडिकल कॉलेज कचांदुर और नगर निगम भिलाई के अधिकारियों ने प्रस्तावित कार्ययोजना पर जल के पुनः उपयोग के संबंध में रायसुमारी की।अधिकारियों ने बताया कि उक्त प्लांट नवंबर 2027 तक बन कर तैयार हो जाएगी। एसटीपी के पानी के पुनः उपयोग एसीसी सीमेंट जामुल, छावनी औद्योगिक क्षेत्र के समस्त उद्योग, सिंचाई, रेल्वे सर्विस यार्ड व मेडिकल कॉलेज कचांदुर और आईटीआई भिलाई में गार्डनिंग, वाहन सफाई और सिंचाई आदि के उपयोग में लाया जा सकेगा। कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित संस्थानों से अधिकारियों को पानी की आवश्यकताओं के संबंध में चर्चा करने के निर्देश दिए है।
- दुर्ग. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने ’सुशासन तिहार-2026’ को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। उल्लेखनीय है कि 1 मई 2026 से ’सुशासन तिहार-2026’ का आगाज हो गया है। यह विशेष अभियान और जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन 10 जून 2026 तक निरंतर जारी रहेगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 10 जून तक की अवधि के दौरान कोई भी अधिकारी या कर्मचारी कलेक्टर की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे और न ही किसी प्रकार के अवकाश पर प्रस्थान करेंगे। सभी अधिकारी-कर्मचारियों को आदेश का कड़ाई से पालन करने कहा गया है।--
- बिलासपुर. मॉ शारदा खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी सोसायटी मर्यादित इन्दिरानगर, विकासखण्ड बिल्हा के मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। सूची के संबंध में दावा आपत्ति 6 मई 2026 तक सोसाइटी कार्यालय में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती खुशी अग्रवाल समक्ष लिखित में प्रस्तुत कर सकते है। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निराकरण सोसाइटी कार्यालय में 7 मई को सवेरे 10 बजे से किया जाएगा।--
- बिलासपुर. एकीकृत बाल विकास परियोजना मस्तुरी अंतर्गत मस्तुरी ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र ओखर 01, हरदी 01, मानिकचौरी 01 एवं कोकड़ी 01 में सहायिका के 1-1 रिक्त पदों पर 4 मई से 18 मई तक वेबसाईट https://aww.e-bharti.in/ में जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के वेबसाईट का अवलोकन किया जा सकता है।--
- 0- हितग्राहियों के खिले चेहरे, मुख्यमंत्री का जताया आभारबिलासपुर. श्रमिक दिवस के अवसर पर आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत श्रमिक परिवारों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। योजना से लाभान्वित हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई उन्होंने इस योजना का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया।श्रम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत ग्राम रहंगी की कविता ध्रुव को 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। राशि प्राप्त होते ही कविता भावुक हो उठीं। उन्होंने बताया कि उनका परिवार रोजी-मजदूरी कर जीवनयापन करता है, ऐसे में यह सहायता उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग वह अपनी पढ़ाई में करेंगी। वर्तमान में वह 12वीं कक्षा की छात्रा हैं और यह सहयोग उनके भविष्य को सशक्त बनाने में सहायक होगा। इसी प्रकार ग्राम तेलसरा की प्रीति बंजारे को मिनीमाता महतारी जतन योजना के अंतर्गत 20 हजार रुपये का चेक दिया गया प्रीति के पति सूरज बंजारे ने बताया कि इस राशि का उपयोग बच्चों के पालन-पोषण एवं शिक्षा में किया जाएगा। हितग्राहियों ने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की ऐसी योजनाएं उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।
- 0- जनरल स्टोर्स से हो रही 50 से 60 हजार रूपए प्रतिमाह आय0- संजना ने बनाया अपना नया घर, खेती किसानी के लिए खरीदा ट्रेक्टरराजनांदगांव। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं में न केवल सकारात्मक परिवर्तन एवं जागृति आयी है, बल्कि उनके आर्थिक उन्नयन की राह खुली है। ऐसी ही एक बानगी पेश की है, राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुकुलदैहान की लखपति दीदी श्रीमती संजना निर्मलकर ने। जिन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर अपने जीवन स्तर को मजबूत किया और उनकी जिंदगी बदल गई है। श्रीमती संजना निर्मलकर ने बताया कि वे माँ भवानी स्वसहायता समूह से जुड़ी हैं और अपनी आजीविका को बढ़ाने के लिए उन्होंने बैंक लिंकेज के माध्यम से 1 लाख रूपए का ऋण लिया तथा 2 लाख रूपए का मुद्रा लोन जनरल स्टोर्स प्रारंभ करने के लिए लिया। अब यह जनरल स्टोर्स अच्छा चल रहा है, जिससे उन्हें 50 से 60 हजार रूपए प्रतिमाह आय हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने 30 डिसमिल के तालाब में समूह के साथ मिकर मछली पालन प्रारंभ किया। जिसके लिए 60 हजार रूपए का अनुदान मिला है, जिससे फायदा मिल रहा है। वे बैंक मित्र के रूप में भी कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि समूह से जुडऩे से पहले उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। समूह से जुडऩे के बाद बैंक लिंकेज से आजीविका में परिवर्तन आया।लखपति दीदी श्रीमती संजना निर्मलकर ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उन्होंने इस वर्ष अपना नया घर बनावा लिया है और खेती-किसानी के लिए ट्रेक्टर खरीदा है। जिससे परिवार में बहुत खुशी है। उन्होंने बताया कि घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर कार्य करने से आत्मविश्वास बढ़ा है और वे परिवार के सहयोग से अच्छी तरह कार्य कर पा रही हैं। उन्होंने बताया कि वे शासन की अन्य योजनाओं जिसमें महतारी वंदन योजना, कृषक सम्मान निधि का भी लाभ ले रही है। श्रीमती संजना निर्मलकर ने शासन की लाभप्रद योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि आगे भविष्य में अपने व्यवसाय को बढ़ाना चाहती है और कपड़े का दुकान खोलना चाहती है।
- 0- आत्मनिर्भरता अभियान को मिली नई गतिबिलासपुर. जिला प्रशासन द्वारा संचालित “आत्मनिर्भर युवा – आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ अभियान” के अंतर्गत सीएमटीसी (कोनी) में जिला समन्वय केंद्र (DCC) का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह एवं सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल विशेष रूप से शामिल हुए। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं, विशेषकर महिलाओं को स्वरोज़गार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देना है।अभियान के प्रथम चरण में आईयूथ स्टोर मॉडल लागू किया जा रहा है, जिसके तहत 55 ग्राम पंचायतों की चयनित महिला उद्यमियों को अपना व्यवसाय स्थापित करने हेतु बैंक ऋण, प्रशिक्षण एवं संचालन सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।जिला समन्वय केंद्र इस पहल का प्रमुख संचालन केंद्र होगा, जहां से उद्यमियों, बैंकों और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा। साथ ही स्टोर स्थापना, प्रशिक्षण, ऋण स्वीकृति और व्यवसाय संचालन की निगरानी भी सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने इस अभियान को ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों एवं बैंक प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर ऋण प्रकरणों के त्वरित निपटान और आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। यह पहल वर्तमान में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू की गई है, जिसे सफल होने पर पूरे राज्य में विस्तार देने की योजना है।--
- रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के बाल संस्कार शिविर का ऑफलाइन मोड पर शुभारंभ शुक्रवार, एक मई को हो रहा है। चौबे कॉलोनी स्थित मंडल में शुरू हो रहे इस शिविर में बच्चों के लिए विभिन्न मंत्रोच्चार, व्यायाम, माइंड गेम सहित अनेक गतिविधियां होंगी। आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था अभय काले ने बताया कि ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड पर होने वाले एक महीने के शिविर में अब तक बड़ी संख्या में बच्चों ने गूगल फार्म भरे हैं। इनमें रायपुर, बिलासपुर सहित पुणे, सोलापुर सहित अनेक शहरों के बच्चे शामिल हैं। रायपुर से बाहर के बच्चों के लिए शुक्रवार और शनिवार को भी ऑनलाइन शिविर की व्यवस्था की गई है। इनमें प्रतिदिन की तरह ही सभी सेगमेंट की गतिविधियां होंगी। आस्था ने कहा कि अभी तक जिन बच्चों ने महाराष्ट्र मंडल के बाल संस्कार शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे बच्चे तत्काल अपने अभिभावकों के माध्यम से पंजीयन करवा लें। यह सुविधा रविवार, तीन मई तक ही जारी रहेगी।--
- 0 महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति का 30 दिवसीय ऑन- ऑफलाइन मोड पर हो रहा है शिविररायपुर। ‘कराग्रे वस्ते समुद्र वसने देवी, गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु' जैसे मंत्रोच्चार व हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ महाराष्ट्र मंडल का बाल संस्कार शिविर शुक्रवार को भरपूर जोश और मस्ती के साथ शुरू हो गया। मंडल की आध्यात्मिक समिति के 30 दिनों तक चलने वाले इस शिविर में पहले दिन से ही बड़ी संख्या में पहुंचे बच्चों में जबर्दस्त उत्साह देखा गया। बच्चों ने हर सेगमेंट में खूब एंजॉय किया।आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि मंजुषा वैशंपायन और नमिता शेष ने बच्चों को विभिन्न मंत्रों का सस्वर पाठ कराने के बाद उसके अर्थ से भी अवगत कराया और हनुमान चालीसा का पाठ कराया। आस्था काले और वर्षा चोपकर ने खेल- खेल में बच्चों से योग कराया। उसमें सभी ने एनिमल वॉक खूब मजे से किया। इस बीच रुमाल झपट्टा खेल भी खेला गया। सुमीता रायजादा और रचना ठेंगड़ी ने माइंड गेम एंड ब्रेन एक्टिविटीज से बच्चों की मजेदार तरीके से बौद्धिक परीक्षा ली।शिविर में बच्चों की सर्वाधिक दिलचस्पी फायरलैस कुकिंग में देखी गई। अक्षता पंडित और आराधना शेष ने बच्चों को फायरलैस सिस्टम से केक, बिस्कुट सेंडविच सहित अनेक स्वादिष्ट आइटम बनाना सिखाया। शिविर की शुरुआत में आध्यात्मिक समिति की सृष्टि दंडवते, आकांक्षा गद्रे, संध्या खंगन ने बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया और प्रतिदिन शिविर में आने के लिए प्रोत्साहित किया।मंडल के मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन ने भी बच्चों के अभिभावकों को शिविर में प्रतिदिन बच्चों के साथ जुड़ने का आग्रह किया। बताते चलें की बाल संस्कार शिविर प्रति शुक्रवार और शनिवार को ऑफलाइन मोड पर चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में लगाया जाएगा, जबकि सोमवार से गुरुवार को यह शिविर ऑनलाइन मोड पर रहेगा। पहले दिन शिविर में आरोही भुजाणे, आरव जोशी, अर्णव भुजाणे, अर्णव कुसरे, प्रशस्ति आकांत, मानसी चोपकर, अभिज्ञा अभिनव शुक्ला, युक्ता रोकडे, अनघा शेष, अक्षदा किरवई, आरोही भुजाडे, विदिका पंडित, प्राची शेंडे, आरुषि कांबलकर, धैर्या थानवी, अवनी महेश्वरी, श्रावणी महेश्वरी सहित अनेक बच्चे शामिल हुए।
- 0- इस बार भी छात्राओं ने मारी बाजी, अभिभावकों में खासा उत्साहरायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय (एसडीवी) के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम बेहतरीन और विद्यार्थियों- अभिभावकों व शिक्षक स्टाफ को प्रोत्साहित करने वाले हैं। एक ओर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 83.04 रहा, वहीं एसडीवी का 12वीं का परिणाम 9.29 फीसदी अधिक यानी 92.33 प्रतिशत रहा। इसी तरह सीजी बोर्ड में 10वीं बोर्ड में 77.15 फीसद बच्चे सफल रहे, वहीं एसडीवी में इसके परिणाम 94.50 प्रतिशत रहे। एक बार फिर एसडीवी की छात्राओं की सफलता के आंकड़े छात्रों से कही आगे हैं।प्राचार्य मनीष गोवर्धन से मिली जानकारी के अनुसार एसडीवी में 12वीं विज्ञान का रिजल्ट 95 प्रतिशत रहा। इसमें 20 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में कामयाबी हासिल की है। मात्र चार विद्यार्थियों को द्वितीय श्रेणी में संतोष करना पड़ा। विज्ञान संकाय में प्रथम इफत बानो पटेल (92.4%), द्वितीय वैभवी साहू (92%), तृतीय अदिति पांडे (81%) रहीं। गणित में 22 विद्यार्थियों में 16 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इसका परीक्षा परिणाम 82% रहा। आदर्श कुमार गजीर 92 प्रतिशत अंकों के साथ सबसे आगे रहे। अक्षय द्विवेदी दूसरे स्थान रहे और उन्हें 90 प्रतिशत रहा। 89.2 फीसदी अंकों के साथ श्रुति बंजारे रहीं। कॉमर्स में 78 विद्यार्थियों में से 50 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। बाकी विद्यार्थियों ने वित्तीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। इस तरह 12वीं बोर्ड में वाणिज्य संकाय के परिणाम लगभग 90% रहे। वाणिज्य संकाय में श्रद्धा इस्सर (92.6%) अव्वल रहीं। दूसरे स्थान पर जिया रमानी (91%) और तीसरे स्थान पर संजीवनी सोनी (90.4%) रहीं।एसडीवी की 12वीं बोर्ड परीक्षा में मिली जबर्दस्त सफलता पर प्राचार्य गोवर्धन ने पूरे सत्र में हुई तैयारी का जिक्र करते हुए बताया की तीन स्तर पर हमारे विद्यालय में जो प्री बोर्ड की परीक्षाएं होती हैं। इसमें तीन अलग-अलग पेपर एक भी प्रश्न दोबारा नहीं पूछा जाता व इससे न सिर्फ प्रश्नों के पाठ्यक्रम की तैयारी होती है, अपितु बच्चों का लिखने का भी अभ्यास होता है। यह अभ्यास उनके परीक्षा परिणाम में शत- प्रतिशत सफलता दिलाता है।दसवीं में 90 फीसदी रहे सफलदसवीं में भी विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर अपना और विद्यालय का नाम रोशन किया। 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ टीना साहू प्रथम रहीं। टीना से गणित में पूरे सौ में सौ अंक प्राप्त किए। द्वितीय स्थान विश्वजीत परीदा (91%) का रहा। यशिका साहू (90.5%) तीसरे स्थान रहीं। एसडीवी में एक बार फिर छात्राओं का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। बेहतरीन परिणाम के कारण छात्र- छात्राओं के साथ उनके माता-पिता भी उत्साहित रहे और उन्होंने शिक्षकों के साथ प्राचार्य को उन्होंने धन्यवाद प्रेषित किया। इधर प्राचार्य गोवर्धन, उप प्राचार्य राहुल वोडितेलवार सहित तमाम शिक्षक स्टाफ में छात्र- छात्राओं को इस अविस्मरणीय शैक्षणिक सफलता पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।--
- 0- गर्म हवा के थपेड़ों के बीच मठा पी रहे सैकड़ों राहगीरों ने वल्लभ नगर महिला केंद्र के सेवाभाव को सराहारायपुर। महाराष्ट्र मंडल की वल्लभ नगर महिला केंद्र ने शुक्रवार को टैगोर नगर के जिन कुशल मुनि चौक पर मठा वितरण किया। महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस पर प्रति वर्षानुसार आयोजित इस सेवा कार्य में सैकड़ों लोगों ने मठा पीकर अपनी प्यास बुझाई। साथ ही नीले रंग के ड्रेस कोड में तेज चुभती धूप में पसीना बहा रही वल्लभ नगर केंद्र की महिलाओं के इस सेवाभावी कार्य की सभी ने सराहना की।वल्लभ नगर केंद्र की सह संयोजिका अपर्णा देशमुख ने बताया कि टैगोर नगर के बेहद व्यस्त चौक पर दो और चार पहिया वाहन चालकों ने बकायदा अपनी गाड़ियों को किनारे खड़ा कर इत्मीनान से मठा पीया।अपर्णा के अनुसार केंद्र पिछले 11 वर्षों से सतत् एक मई को राहगीरों को नि:शुल्क मठा वितरण करता आ रहा है। इस वर्ष भी यह गौरवशाली परंपरा सभी सक्रिय महिला सभासदों के सहयोग से जारी रही।लोगों को मठा पिलाने वालों में मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, मानसी विठालकर, सुरेखा मेघावाले, अपर्णा पेंडसे, अस्मिता चांडोलकर, मीना हारडिकर, सुवर्णा कस्तूरे, प्राजक्ता पुसदकर, सुलभा विठालकर, माधुरी गाडगिल, शुभांगी आप्टे, कांचन पुसदकर, प्रतिभा आगलावे, मंजूषा चिलमवार, वंदना पाटिल, अर्चना राखडे़, रोहिणी पेंडसे, प्रेरणा मोरे सहित केंद्र की अनेक महिला सभासदों का काफी सहयोग रहा। इस विशेष मौके पर मंडल की उपाध्यक्ष गीता दलाल, मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, सखी निवास प्रभारी नमिता शेष, आध्यात्मिक समिति की संध्या खंगन, सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी सहित अनेक पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
- रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के सभी 17 महिला केंद्रों में शनिवार को शाम 7:00 बजे राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा। इस हफ्ते भी महिला केंद्रों के समीपस्थ मंदिरों अथवा सभासदों के घरों पर सभी भक्तजन एक साथ पाठ करेंगे। प्रति सप्ताह होने वाले इस आध्यात्मिक अभियान में इस बार शुक्रवार से शुरू हुए बाल संस्कार शिविर में शामिल बच्चे और महाराष्ट्र मंडल स्टाफ भी भागीदारी निभाएंगे। हालांकि इन दोनों जगह पर सुबह सामूहिक पाठ किया जाएगा लेकिन यह अभियान का हिस्सा तो होंगे ही। आध्यात्मिक समिति की प्रभारी सृष्टि दंडवते और आकांक्षा गद्रे ने महाराष्ट्र मंडल के अधिकाधिक सभासदों के साथ-साथ हर आयु वर्ग के श्रद्धालुजनों से भी आग्रह किया है कि महाराष्ट्र मंडल की राम रक्षा स्त्रोत व हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ मुहिम में नियमित शामिल हों।
- 0- हरी खाद, नील हरित काई एवं वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने दिए निर्देशमहासमुंद. कृषि विभाग महासमुंद में शुक्रवार को संयुक्त संचालक कृषि श्री गयाराम की अध्यक्षता में रबी वर्ष 2025-26 तथा खरीफ वर्ष 2026 के कार्यक्रम निर्धारण एवं तैयारियों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं खरीफ सीजन की तैयारियों की एजेंडावार समीक्षा की गई। बैठक में सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को वितरित किए जाने वाले बीज एवं उर्वरकों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु नियमित नमूना जांच कराने के निर्देश दिए गए।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लंबित फार्मर आईडी (एग्रीस्टैक) प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के लिए सुशासन तिहार एवं शिविरों के माध्यम से शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसानों को ऑनलाइन माध्यम से उर्वरक प्राप्त करने में सुविधा हो सके। खरीफ वर्ष 2026 के लिए रासायनिक उर्वरकों के वैकल्पिक उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरी खाद, मूंग, ढेंचा, सनई, नील हरित काई एवं नैनो उर्वरकों के उपयोग एवं उनके लाभों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान शासकीय कृषि प्रक्षेत्र बरंतुगा के प्रक्षेत्र प्रबंधक द्वारा जानकारी दी गई कि 22 टैंकों में नील हरित काई उत्पादन का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। वहीं, विकासखंड बसना के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने प्रगतिशील कृषक श्री अर्तयामी प्रधान द्वारा स्वयं के दो टैंकों में नील हरित काई उत्पादन किए जाने की जानकारी दी।संयुक्त संचालक कृषि ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्षेत्र स्तर पर सतत मॉनिटरिंग करते हुए किसानों के बीच हरी खाद एवं नील हरित काई के उपयोग को अधिक से अधिक बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने बीज उत्पादन कार्यक्रम के अंतर्गत 10 वर्ष के भीतर विकसित उन्नत किस्मों के चयन एवं अधिकाधिक बीज उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु प्रशिक्षण एवं प्रचार-प्रसार के माध्यम से किसानों को जोड़ने पर जोर दिया।बैठक में खरीफ वर्ष 2026 हेतु जिले में रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता, भंडारण, वितरण एवं शेष स्टॉक की समीक्षा भी की गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले में वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। किसानों को अग्रिम उर्वरक उठाव एवं डीएपी खाद के वैकल्पिक उपयोग के प्रति जागरूक करने के निर्देश मैदानी अमले को दिए गए। इसके अलावा महासमुंद जिले के प्रगतिशील कृषकों द्वारा उत्पादित सुगंधित एवं फोर्टिफाइड चावल की पैकेजिंग, ब्रांडिंग एवं निर्यात को बढ़ावा देने पर भी विशेष चर्चा की गई। बैठक में उप संचालक कृषि महासमुंद, अनुविभागीय कृषि अधिकारी महासमुंद, सरायपाली, सहायक मृदा परीक्षण अधिकारी महासमुंद, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी एवं संबंधित शाखाओं के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।--
- रायपुर. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एन.टी.ए.) द्वारा आयोजित नीट (यूजी) 2026 परीक्षा का आयोजन 03 मई 2026, रविवार को देशभर के साथ रायपुर जिले में भी किया जाएगा। परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन हेतु नीट जिला समन्वयक एवं जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बैठक में परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। परीक्षा के सफल संचालन हेतु सभी केंद्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करें।जिला नोडल अधिकारी (एन.टी.ए.) ने जानकारी दी कि रायपुर जिले में कुल 26 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक रहेगा। परीक्षार्थियों को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके पश्चात किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक पहचान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा केंद्रों में नकल प्रकरणों की रोकथाम हेतु तकनीकी संसाधन भी स्थापित किए गए हैं, जिससे परीक्षा निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से हो सके। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचें तथा प्रवेश पत्र में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षा में किसी प्रकार की असुविधा न हो।बैठक में अपर कलेक्टर श्री नवीन ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती नंदनी ठाकुर, जिला नोडल अधिकारी (एन.टी.ए.) श्रीमती लक्ष्मी सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती, रोजगार अधिकारी श्री केदार पटेल, एन.आई.सी. के श्री पी.सी. वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
- बिलासपुर. खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय खेल अकादमी में प्रवेश के लिए 28 अप्रैल से 1 मई तक चयन ट्रायल का आयोजन रायपुर के कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पिच-2 रायपुर में किया गया। चार दिवसीय चयन ट्रायल के अंतिम दिन आज हॉकी एवं एथलेटिक्स के खिलाड़ियों के खेल कौशल का ट्रायल लिया गया।चार दिनों तक चले चयन ट्रायल में हॉकी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, तीरंदाजी एवं वेटलिफ्टिंग के कुल 753 खिलाड़ियों ने भाग लिया। हॉकी में 284, तीरंदाजी में 95, फुटबॉल में 89, एथलेटिक्स में 256 एवं वेटलिफ्टिंग में 29 बालक-बालिकाओं ने भागीदारी की। अकादमी के लिए खिलाड़ियों का चयन मोटर एबिलिटी एवं खेल कौशल के आधार पर किया जाएगा। खिलाड़ियों की अंतिम चयन सूची दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण व खेल कौशल के आधार पर जारी की जाएगी।चयनित खिलाड़ी राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय खेल परिसर में निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, प्लेइंग किट एवं दुर्घटना बीमा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। चयन ट्रायल में सम्मिलित हुए सभी खिलाड़ियों को विभाग द्वारा निःशुल्क भोजन, आवास व मेडिकल सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।--
- 0- शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता एवं संचालक संघ के सम्मेलन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री0- संघ के सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख देने की घोषणा कीबिलासपुर. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज लोरमी के मानस मंच में आयोजित प्रदेश स्तरीय शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता एवं संचालक संघ के सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मलेन में उन्होंने संघ को सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी व प्रभावी बनाने का श्रेय दिया। साथ ही उनकी 6 मांगों पर गंभीरता से चर्चा का आश्वासन दिया। उन्होंने संघ के सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली आम जनता के जीवन से सीधे जुड़ी हुई व्यवस्था है। आप हितग्राहियों तक समय पर राशन पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में हजारों परिवारों के खाद्यान्न वितरण की जिम्मेदारी निभाते हैं। यह केवल एक कार्य नहीं है, यह सामाजिक दायित्व है। आप सभी की सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में महती भूमिका है।
- 0- जीवनदीप समिति के कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि0-उप मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लोरमी के 50 बिस्तर अस्पताल में जीवन दीप समिति की बैठक सम्पन्नबिलासपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोरमी स्थित 50 बिस्तर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल में आज जीवन दीप समिति की साधारण समिति की बैठक उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक से पहले उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने यहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई की व्यवस्था एवं गार्डन की हरियाली की सराहना की। उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।बैठक में एजेंडावार चर्चा करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं सुधार हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जीवन दीप समिति के कर्मचारियों के मानदेय में पांच वर्ष पूर्ण होने पर प्रतिमाह 2000 रुपये वृद्धि की स्वीकृति दी गई। साथ ही अस्पताल के सोलर सिस्टम की मरम्मत, बैटरी बदलने एवं जनरेटर सुधार के लिए डीएमएफ मद से प्रस्ताव तैयार कर कलेक्टर मुंगेली को भेजने के निर्देश दिए गए।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अस्पताल में नए पेइंग वार्ड के निर्माण के लिए अपने विधायक मद से 20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। वहीं डीएमएफ मद से शव वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी स्वास्थ्य विभाग को दिए। निर्माणाधीन ब्लड बैंक एवं इंटीग्रेटेड लैब को शीघ्र पूर्ण करने तथा 50 बिस्तर अस्पताल को 100 बिस्तर में उन्नत करने के लिए अतिरिक्त भवन स्वीकृति हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए। इसके लिए सहकारिता विभाग के पुराने गोदाम की भूमि स्वास्थ्य विभाग को आबंटित करने की प्रक्रिया तेज करने कहा गया।बरसात से पूर्व एटीआर क्षेत्र के गांवों में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने, खुड़िया बांध के पार स्थित गांवों के लिए बोट एम्बुलेंस प्रस्ताव तैयार करने तथा अस्पताल की सुरक्षा के लिए रात्रि में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और दो सुरक्षा गार्ड रखने की स्वीकृति दी बैठक में दी गई। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अस्पताल से अनावश्यक रिफरल केस को कम करने पर भी जोर देते हुए मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी और डीपीएम श्री गिरीश कुर्रे सहित जीवन दीप समिति के सदस्य और विभागीय अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे।--
- रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा की तिथियों में किए गए बदलाव का स्वागत किया है। श्री टिकरिहा ने परीक्षा की पूर्व घोषित तिथियों (16, 17, 18 व 19 मई) को संशोधित कर नई तिथियां (6, 7, 8 व 9 जून) घोषित करने के निर्णय को परीक्षार्थियों के हित में बताया है।भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री टिकरिहा ने कहा कि प्रदेश के हजारों अभ्यर्थी लम्बे समय से तैयारी के लिए अतिरिक्त समय की मांग कर रहे थे। भीषण गर्मी और चुनावी व्यस्तताओं के बीच मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह निर्णय एक बड़ी राहत लेकर आया है। श्री टिकरिहा ने कहा कि परीक्षा तिथियों के आगे बढ़ने से अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के विस्तृत पाठ्यक्रम को दोहराने के लिए बहुमूल्य 20 दिनों का अतिरिक्त समय प्राप्त होगा। यह निर्णय दर्शाता है कि वर्तमान प्रशासन युवाओं की जायज मांगों को सुनने और उन पर सकारात्मक कदम उठाने में विश्वास रखता है। श्री टिकरिहा ने विश्वास जताया कि संशोधित तिथियों से परीक्षार्थी मानसिक रूप से अधिक सुदृढ़ होकर परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे, जिससे प्रदेश को बेहतर प्रशासनिक सेवा अधिकारी प्राप्त होंगे।
- -भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय की दो टूक : छत्तीसगढ़ की जनता अब 'झूठ और गुटबाजी' के झाँसे में नहीं आने वालीरायपुर। भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने प्रदेश कांग्रेस में चल रही आंतरिक कलह और गुटबाजी पर कड़ा प्रहार कर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के रायपुर दौरे और विधायकों की आपात बैठकों को 'डैमेज कंट्रोल' की नाकाम कोशिश करार देते हुए कहा कि कांग्रेस का विमान अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिसे कोई भी 'पायलट' अब उड़ान नहीं दे सकता।भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद श्री पांडेय ने कटाक्ष किया कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में असंतोष की आग इतनी भयंकर है कि दिल्ली से विशेष रूप से सचिन पायलट को 'आग बुझाने' के लिए भेजना पड़ा है। लेकिन जिस पार्टी की बुनियाद ही आपसी अविश्वास पर टिकी हो, वहाँ बैठकों से कुछ हासिल होने वाला नहीं है। पांच वर्षों के अपने शासनकाल में कांग्रेस ने जो भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियाँ अपनाई थीं, आज वही असंतोष बनकर उनके विधायकों और कार्यकर्ताओं के बीच फूट रहा है। जनता ने तो उन्हें नकार ही दिया था, अब उनके अपनों ने ही बगावत का झंडा बुलंद कर दिया है। प्रदेश प्रभारी पायलट द्वारा ली जा रही विधायकों की बैठक के मद्देनजर श्री पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस अब गुटों में बँट चुकी है। सचिन पायलट यहाँ एकता का पाठ पढ़ाने आए हैं, लेकिन वे खुद जानते हैं कि राजस्थान से लेकर छत्तीसगढ़ तक कांग्रेस की 'एकता' सिर्फ तस्वीरों तक सीमित है। कांग्रेस चाहे कितनी भी बंद कमरे में बैठकें कर ले, छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता का विश्वास वह खो चुकी है। प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार आज सुशासन और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है, जिससे ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस अपनी अंदरूनी लड़ाई को छिपाने का ढोंग कर रही है।
- -आपदा प्रबंधन और सुरक्षा उपायों का दिया गया प्रशिक्षणबिलासपुर / अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन बिलासपुर के मार्गदर्शन एवं इंडस्ट्रियल हेल्थ एंड सेफ्टी विभाग के समन्वय से जिले की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रमिकों और कर्मचारियों को औद्योगिक दुर्घटनाओं से निपटने तथा आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।मॉक ड्रिल का आयोजन बिलासपुर जिले में स्थापित श्री बालाजी स्टील (नोवा आयरन) एंड मेटल प्रा.लि., ग्राम दगोरी, पोस्ट-बिल्हा तथा राशि स्टील एंड पावर लिमिटेड, ग्राम पाराघाट, पोस्ट-जयरामनगर में किया गया।कार्यक्रम का मुख्य विषय इलेक्ट्रिक शॉक एवं औद्योगिक आपदा प्रबंधन रहा, जिसमें दुर्घटना की काल्पनिक स्थिति निर्मित कर कर्मचारियों को आपातकालीन प्रतिक्रिया की प्रक्रिया समझाई गई।मॉक ड्रिल के दौरान श्रमिकों को विद्युत दुर्घटना होने पर प्राथमिक उपचार, प्रभावित व्यक्ति को सुरक्षित निकालने, फायर सेफ्टी उपकरणों के उपयोग, आपातकालीन निकासी मार्ग तथा त्वरित सूचना प्रणाली की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि इस प्रकार के अभ्यास से वास्तविक आपदा के समय घबराहट कम होती है और राहत कार्य अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकते हैं।इंडस्ट्रियल हेल्थ एंड सेफ्टी विभाग ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।नियमित मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कार्यस्थल पर सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा मिलता है और दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने में मदद मिलती है।कार्यक्रम में संबंधित उद्योगों के अधिकारी, सुरक्षा प्रभारी एवं बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने इस पहल को उपयोगी बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की आवश्यकता जताई।
- -नगर निगम क्षेत्र में सुशासन तिहार के तहत आयोजित किए जा रहें शिविर-विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा जनहित के कार्य और जन जन का सर्वांगीण विकास,हमारी प्राथमिकता-निगम कमिश्नर ने भी लिया शिविर का जायजाबिलासपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश में पूरे प्रदेश में 1 मई से शुरू हुए सुशासन तिहार 2026 के तहत शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे,जिन्होंने आवेदन दिया। सुशासन तिहार के पहले दिन बिलासपुर नगर निगम के जोन क्रमांक एक के अंतर्गत वार्ड 1 एवं 2 के लिए मिनीमाता सांस्कृतिक भवन सकरी में शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह शामिल हुए। इस दौरान विधायक श्री सिंह ने कहा कि राज्य में जनहित के कार्य और जन जन का सर्वांगीण विकास,हमारी सरकार की प्राथमिकता में है। छ.ग.,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी में संवर रहा है। जनता के हित,समस्या और समाधान के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा की प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय द्वारा लोगों को शासन की योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से सुशासन तिहार आयोजित किया जा रहा है। अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी योजनाओं का लाभ मिले और समस्याओं का समाधान हो इसके लिए समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सकरी में लगाए गए शिविर का निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया और नागरिकों से बातचीत की।विदित है की बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी 70 वार्डों के लिए 1 मई से 10 जून तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से आमजन के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। तिहार के पहले दिन वार्ड 1 एवं 2 के लिए मिनीमाता सांस्कृतिक भवन सकरी में आयोजित शिविर में 163 आवेदन प्राप्त किए गए जिसमें से 21 आवेदन अलग-अलग शिकायतों से संबंधित है और 142 आवेदन विभिन्न मांगों को लेकर है। यह तिहार प्रदेश में सुशासन की सशक्त स्थापना, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जन संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। सरकार शासन के प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता, प्रभावशीलता और जन-हितैषी प्रशासन की स्थापना को लेकर कटिबद्ध है। इस तिहार के माध्यम से शासन-प्रशासन सीधे आम जनता से जुड़कर, उनकी समस्याओं को समयबद्ध ढंग से सुलझाने का कार्य करेगा।
- -सुशासन तिहार के पहले दिन 196 आवेदन प्राप्त, त्वरित निराकरण की प्रक्रिया शुरू- कलेक्टर श्री सिंह और महापौर श्रीमती बाघमार ने शिविर का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश-सुशासन तिहार से हितग्राहियो को मिल रहा सीधा लाभ, समस्याओं के समाधान हेतु कार्यवाही तेजदुर्ग / जिले में सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत जन समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आयोजित समाधान शिविरों की श्रृंखला का शुभारंभ आज नगर निगम दुर्ग के चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पंचशील नगर से हुआ। शिविर के पहले ही दिन बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी देखने को मिली और कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर हितग्राहियों को राहत प्रदान की गई। शिविर का निरीक्षण कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह एवं महापौर श्रीमती अलका बाघमार द्वारा किया गया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्राप्त आवेदन का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। पहले दिन कुल 196 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 145 मांग एवं 51 शिकायतें शामिल हैं। प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को निराकरण हेतु प्रेषित किया गया। साथ ही त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 लर्निंग लाइसेंस एवं 1 राशन कार्ड का मौके पर ही वितरण कर हितग्राहियों को सीधा लाभ प्रदान किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना एवं उज्ज्वला योजना का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का स्थल पर ही समाधान करना है। पहले दिन की सफलता से यह स्पष्ट है कि सुशासन तिहार आम जनता के लिए अत्यंत उपयोगी पहल सिद्ध हो रहा है।कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि “शिविरों के माध्यम से प्रशासन जनता के द्वार तक पहुँच रहा है। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि प्राप्त आवेदनों का शीघ्र एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान हो। सुशासन तिहार के माध्यम से हम शासन की योजनाओं को सीधे जनता तक पहुँचाने और उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर आयुक्त श्री सुमित अग्रवाल, एडीएम श्री वीरेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, एसडीएम श्री हरवंश सिंह मिरी, अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती क्षमा यदु, सभापति श्री श्याम शर्मा, श्री देवनारायण चन्द्राकर, श्री शेखर चन्द्राकर, श्री ज्ञानेश्वर ताम्रकर, श्री शशि साहू, श्री गोविंद्र देवांगन, सुरूचि उमरे, कार्यपालन अभियंता सुश्री विनीता वर्मा, प्रकाश चंद थवानी, मो. सलीम सिद्दीकी, सहायक अभियंता गिरीश दिवान, संजय ठाकुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- विधायक श्री कौशिक और कलेक्टर ने किया निरीक्षणबिलासपुर/ जिला प्रशासन द्वारा सुशासन तिहार के अंतर्गत बिल्हा विकासखंड के ग्राम हरदी कला में आयोजित एक दिवसीय जनसमस्या निवारण शिविर में आयुष विभाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला आयुष अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह ध्रुव के निर्देशन में आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।आयुष विभाग के स्टॉल में शिविर के दौरान उच्च रक्तचाप, मधुमेह, वात रोग, उदर रोग, स्त्री रोग सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच कर उपचार किया गया तथा आवश्यक औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में कुल 216 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया। साथ ही आमजनों को विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। शिविर के दौरान क्षेत्रीय विधायक श्री धरमलाल कौशिक एवं कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आयुष विभाग के स्टॉल का निरीक्षण किया। विधायक श्री कौशिक ने स्वयं अपना रक्तचाप परीक्षण कराया, वहीं कलेक्टर श्री अग्रवाल ने विभागीय गतिविधियों और उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। शिविर में डॉ. भजन सिंह, डॉ. रमा जायसवाल, डॉ. भारती श्रीवास एवं डॉ. अंजलि कौशिक ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। आयोजन को सफल बनाने में श्री राजकुमार कौशिक, श्री कृष्ण कुमार पांडे, श्री सचिन कौशिक, श्रीमती कीर्तन मरकाम, श्री मंगलूराम कौशल, श्रीमती रूबी एवं श्री लसराम का विशेष योगदान रहा।
- -लोगों की समस्याओं का मौके पर होगा त्वरित समाधानबिलासपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आमजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ 1 मई से हो गया है। इसी क्रम में 2 मई को जिले के तखतपुर ब्लॉक के रानीडेरा में शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान होगा। शिविर में जूनापारा, कंचनपुर, भीमपुरी, रानीडेरा, घोघरा, डोमनपुर, बांधा, सल्हैया, जोगीपुर, गमजू, सिंघनपुरी, पाली, बेलसरा, सफरीभांठा, सकेरी एवं लिम्ही ग्राम पंचायत के ग्रामीण भी शामिल होंगे। यह अभियान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चरणबद्ध रूप से संचालित होंगे। अभियान के अंतर्गत जिले में कुल 73 शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें नगरीय निकाय क्षेत्रों में 24, नगर पंचायत क्षेत्रों में 18 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 31 शिविर शामिल हैं। तखतपुर के वार्ड क्रमांक 1 से 5 तक के वार्ड वासियों के लिए कार्यालय, नगर पालिका परिषद तखतपुर एवं बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में 4 मई को वार्ड क्रमांक 5, 6, 7 एवं 8 के लिए स्वामी आत्मानंद हायर सेकेण्डरी स्कूल तिफरा में शिविर लगेगा।कलेक्टर के निर्देशन में आयोजित इन शिविरों में विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी और प्रकरणों का त्वरित निराकरण संभव हो सकेगा। इन शिविरों में आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वास्थ्य सेवाएं तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं सहित अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने निकटतम शिविर में पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में इसका लाभ उठाएं और शासन की योजनाओं से जुड़कर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं।
- -सुशासन तिहार बना समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम : श्री धरमलाल कौशिक-मई दिवस पर शिविर में श्रमिकों का किया गया सम्मान-गरीब, बच्चे, महिला, किसान, मछुवारा सभी को शिविर से मिला लाभ-शिविर में 240 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण*बिलासपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू हुए सुशासन तिहार का जिले में आज हरदीकला से शानदार आगाज हुआ। बिल्हा ब्लॉक में आयोजित पहले जिला स्तरीय शिविर ने सुशासन की अवधारणा को धरातल पर उतारते हुए जनभागीदारी और त्वरित समाधान का सशक्त संदेश दिया। यह अभियान 01 मई से 10 जून 2026 तक जिलेभर में आयोजित किया जाएगा। शिविर में 394 आवेदन मिले, जिनमें 380 मांग और 14 शिकायतें हैं। मौके पर ही 240 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया।शिविर में बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता राजेंद्र शुक्ला, जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. रामकुमार कौशिक, उपाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह, सरपंच श्रीमती सरिता विष्णु साहू, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री शिव कुमार बनर्जी, एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी एवं जनपद सीईओ श्री कुमार लहरे सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। 19 गांवों से आए ग्रामीणों को शिविर का लाभ मिला।मुख्य अतिथि श्री धरमलाल कौशिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच संवाद एवं विश्वास को मजबूत करने का अभिनव प्रयास है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की प्राथमिकता है कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े, बल्कि प्रशासन स्वयं उनके द्वार तक पहुंचे और मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में भी गांव-गांव पहुंचकर समस्याओं का समाधान करना सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ उठाएं। इस अवसर पर विधायक श्री कौशिक ने शिविर स्थल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदीकला में शेड निर्माण के लिए 15 लाख रुपए की घोषणा की।जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि सुशासन तिहार आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है, जहां प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि शासन की मंशानुरूप योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह शिविर केवल आवेदन प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि विभिन्न विभागों द्वारा मौके पर ही मार्गदर्शन, समाधान एवं लाभ वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता राजेंद्र शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल तथा जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. रामकुमार कौशिक ने भी संबोधित किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 129 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।शिविर में इन हितग्राहियों को मिला लाभ -शिविर में हरदीकला के गुरूकृपा महिला स्व सहायता समूह की दीदियों को 1 नग मछली जाल प्रदान किया गया। परिवहन विभाग द्वारा संतोष कुमार बंजारे, ओमप्रकाश साहू, क्षत्रीलाल श्रीवास को लर्निंग लाइसेंस का वितरण किया गया। श्रम विभाग की योजना मिनीमाता माता योजना के तहत ग्राम तेलसरा की प्रीति बंजारे एवं रहंगी की ऋतु धु्रव को 20-20 हजार रूपए की सहायता राशि का लाभ मिला। हरदीकला के कुंवरिया ध्रुव, आशीष पाण्डेय, छबी लाल श्रीवास, संतोष साहू, रामायण नेताम, लसराम यादव, हरीराम रजक एवं श्रवण कुमार ध्रुव, पंचराम ध्रुव को मनरेगा जॉब कार्ड का वितरण किया गया।प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास पूर्ण कर चुके हितग्राहियों गंगा बाई, रेखा गोड़, बच्चन बाई, कृष्णा बाई, गोदवरी वैष्णव, सुजीन साहू एवं मनोज साहू को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र दिया गया। महिला बाल विकास विभाग द्वारा हरदीकला के यामिनी श्रीवास, अरमान बर्मन, फलक रजक, मोक्ष कौशिक, युवराज धु्रव को विद्या आरम्भ प्रमाण पत्र दिये गये एवं सुकन्या समृद्धि योजना अंतर्गत हरदीकला की शिवन्या रजक, कोरमी की आव्या घृतलहरे और बसिया के दुर्गेश्वरी यादव को पासबुक वितरण किया गया। सेवा सहकारी समिति मर्यादित सरवानी के जगदीश वाजपेयी को 3 लाख रूपये एवं भरतलाल धु्रव को 1 लाख रूपये का केसीसी ऋण वितरण चेक देकर लाभान्वित किया गया। विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने अन्न प्राशन कार्यक्रम में शिशु आभास लहरे, क्रीतिका यादव, अनवी धु्रव का मुंह मिठाया करवाया। शिविर में मथुरा बाई, माया सूर्यवंशी, नेहा कौशिक एवं नसरीन बानो को उज्जवला योजना का लाभ मिला। आज अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधायक श्री कौशिक ने श्रमिक सुखीन साहू, बच्चन बाई यादव, पंचराम धु्रव, अशोक साहू एवं भरारी लाल कौशिक को सम्मानित भी किया गया। शिविर में हरदीकला क्षेत्र के प्रियंका रात्रे, नीता यादव सहित अन्य हितग्राहियों को राशनकार्ड का वितरण किया गया। शिविर में एक दर्जन से अधिक ग्रामीण किसानों को किसान किताब प्रदान किये गये। कृषि विभाग द्वारा 4 किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर सिंचाई के लिए लपेटा पाइप वितरित किया गया। मुख्य अतिथि श्री कौशिक ने समाधान शिविर में छह श्रमिकों को श्रमिक दिवस के अवसर पर शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।



























