- Home
- छत्तीसगढ़
- - स्वच्छता, जल संरक्षण और कचरा प्रबंधन को लेकर ग्रामीणों ने लिया सामूहिक संकल्पदुर्ग/ स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विकासखंड पाटन के ग्राम पंचायत बठेना में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026’ के अंतर्गत विशेष जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।जन संवाद के दौरान स्वच्छता, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन और सामुदायिक सहभागिता से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। ग्रामीणों को पानी की प्रत्येक बूंद को सहेजने, जलस्रोतों को स्वच्छ रखने तथा घर एवं आसपास के क्षेत्र में नियमित स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी अभियान तक सीमित न रहकर प्रत्येक परिवार की दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बने, तभी गांव को स्थायी रूप से स्वच्छ और स्वस्थ बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में सरपंच सुश्री उनिका वर्मा एवं सचिव श्री विनय कुमार साहू की विशेष उपस्थिति रही। वहीं विकासखंड समन्वयक श्री नीलमणि चंदेल, ए.डी.ई.ओ. श्री रणजीत सिंह एवं संकुल समन्वयक श्री नरेश साहू ने ग्रामीणों को स्वच्छता, जल संरक्षण एवं जल जीवन मिशन से संबंधित योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों एवं महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों ने गांव में स्वच्छता बनाए रखने, ओडीएफ प्लस की स्थिति को सुदृढ़ करने तथा ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे के नेतृत्व में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026’ के तहत जिले की ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी आधारित गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान के तहत ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही स्वच्छ एवं स्वस्थ गांव के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करना है। ग्राम पंचायत बठेना में आयोजित जन संवाद ने ग्रामीणों में स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ सामुदायिक सहभागिता को भी मजबूती प्रदान की।
- - ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत 2 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले अभियान में अमृत सरोवर स्थलों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगीदुर्ग/ स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने, जलस्रोतों के संरक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरणीय चेतना को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान के दौरान जिले के अमृत सरोवर स्थलों पर स्वच्छता, सामूहिक श्रमदान, जल संरक्षण, पौधरोपण और जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।अभियान का मुख्य विषय “स्वच्छता में जनभागीदारी, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” रखा गया है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री बजरंग कुमार दुबे के निर्देशन में ग्राम पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों, युवाओं, विद्यार्थियों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। अमृत सरोवरों को स्वच्छ, सुंदर और उपयोगी सामुदायिक स्थलों के रूप में विकसित करने के साथ इनके नियमित रखरखाव पर भी जोर दिया जाएगा। अभियान के दौरान अमृत सरोवरों के साथ उनके आसपास के क्षेत्रों, पहुंच मार्गों और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई के लिए सामूहिक श्रमदान किया जाएगा। जल निकायों के पुनर्जीवन और संरक्षण से जुड़ी जनभागीदारी आधारित गतिविधियां भी आयोजित होंगी। इसके माध्यम से ग्रामीणों में अपने गांव के जलस्रोतों के प्रति जिम्मेदारी और स्वामित्व की भावना को मजबूत किया जाएगा।‘एक पेड़ मां के नाम’ से पर्यावरण संरक्षण का संदेशस्वच्छ किए गए अमृत सरोवर परिसरों एवं अन्य उपयुक्त स्थानों पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया जाएगा। जलस्रोतों के आसपास हरित क्षेत्र विकसित करने के साथ पौधों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और जलस्रोतों की सुरक्षा के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा।विद्यार्थी और युवा बनेंगे स्वच्छता के संदेशवाहक‘स्वच्छ पाठशाला युवा फॉर स्वच्छता’ पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों और युवाओं को अभियान से जोड़ा जाएगा। स्वच्छता रैली, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता, जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।अभियान के तहत 1 अक्टूबर को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ पहल आयोजित की जाएगी। जिले के अमृत सरोवर स्थलों पर सामूहिक स्वैच्छिक श्रमदान एवं स्वच्छता गतिविधियां की जाएंगी। इसमें अधिक से अधिक ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, महिला स्व-सहायता समूहों, युवाओं और विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। 2 अक्टूबर, स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओं में अभियान की गतिविधियों, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026, अमृत सरोवरों की नियमित स्वच्छता एवं रखरखाव तथा जल संरक्षण से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।अभियान का उद्देश्य अमृत सरोवरों को केवल जल संग्रहण के स्थल तक सीमित न रखते हुए उन्हें जल संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता के स्थायी केंद्र के रूप में विकसित करना है। ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से इन जलस्रोतों की स्वच्छता, संरक्षण और नियमित रखरखाव को निरंतर बनाए रखने की दिशा में भी ठोस पहल की जाएगी।
- -रायपुर के इंडोर स्टेडियम में लगेगा मेला, युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिलेंगे ऑफर लेटरदुर्ग/ छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा आगामी 07 और 08 अक्टूबर 2026 को रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का विशाल आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले इस मेले को सफल बनाने और जिले के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए दुर्ग जिला प्रशासन विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। शासन के निर्देशानुसार, जिले के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के माध्यम से इस आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि अंतिम व्यक्ति तक इसकी जानकारी पहुँच सके।इस राज्य स्तरीय रोजगार मेले में तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों के लगभग 8,000 से अधिक पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जिनमें और भी वृद्धि होने की संभावना है। प्राप्त निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया हैं कि वे जिले के प्रमुख वृहद् उद्योगों और निजी प्रतिष्ठानों को भी इस मेले में शामिल होने तथा रिक्त पदों को भरने के लिए प्रोत्साहित करें। रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी राज्य सरकार के अधिकृत पोर्टल [https://erojgar.cg.gov.in/](https://erojgar.cg.gov.in/) पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। आयोजन के दौरान पूर्व में आयोजित जिला एवं राज्य स्तरीय रोजगार मेलों में चयनित युवाओं को मुख्यमंत्री के करकमलों से नियुक्ति पत्र (ऑफर लेटर) भी प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की सूची 01 अक्टूबर 2026 तक तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। जिला प्रशासन ने जिले के सभी शिक्षित एवं योग्य युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर अपना पंजीयन सुनिश्चित करें।
- 0- ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण0- कलेक्टर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ, अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया जनभागीदारी का संकल्पबालोद. सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत आज बालोद जिले के संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त जिला कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।स्वच्छ कार्यालय, स्वच्छ परिसर का लिया संकल्पकार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने अधिकारी-कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कार्यालय परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने तथा स्वच्छता को दैनिक कार्यशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प दिलाया। अधिकारी-कर्मचारियों ने भी स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और आसपास के लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।वृक्षारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेशस्वच्छता अभियान के साथ संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण सहित अन्य अधिकारियों ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।‘सेवा मेरा योगदान’ के माध्यम से जिले में जनभागीदारी को बढ़ावा देते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री अजय किशोर लकरा, एडिशनल एसपी श्री चंद्रकांत गवर्ना, डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष पेंद्रो सहित संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
- 0- आयुर्वेद, होम्योपैथी, स्वास्थ्य जांच, स्वर्णप्राशन और औषधीय पौधों के वितरण से लोगों को मिला लाभबालोद. संचालनालय आयुष, छत्तीसगढ़ शासन एवं प्रभारी जिला आयुष अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश टिकरिहा, जिला बालोद के निर्देशानुसार 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ’स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ की थीम पर जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला, आयुर्वेद संगोष्ठी, आयुर्वेद प्रदर्शनी एवं स्वर्णप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला स्थित सी-मार्ट, नगर पालिका परिसर में किया गया।कार्यक्रम में संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, पूर्व सदस्य राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग श्री यशवंत जैन, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, राज्य एथेलेटिक संघ के उपाध्यक्ष श्री सौरभ लुनिया तथा अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती सरस्वती टेमरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।भगवान श्री धन्वंतरि की पूजा-अर्चना से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभकार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री धन्वंतरि की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति, स्वस्थ जीवनशैली और आयुष सेवाओं के महत्व की विस्तार से जानकारी दी गई। अतिथियों ने आयुष पद्धतियों को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए जागरूक करने पर जोर दिया।निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का 925 लोगों को मिला लाभस्वास्थ्य मेले में कुल 925 मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इनमें आयुर्वेद पद्धति से 310 तथा होम्योपैथी पद्धति से 160 मरीजों का उपचार किया गया। 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी मरीजों का रक्तचाप जांचा गया। इसके अलावा 169 मरीजों की रक्त शर्करा, 75 मरीजों के हीमोग्लोबिन तथा 35 मरीजों की नेत्र जांच की गई।शिविर में उपस्थित सभी लोगों को स्वास्थ्यवर्धक आयुष पानक भी पिलाया गया। बच्चों के स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 455 बच्चों का निःशुल्क स्वर्णप्राशन किया गया।औषधीय पौधों और आयुष प्रदर्शनी ने किया आकर्षितकार्यक्रम में 100 आयुर्वेदिक औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। औषधीय पादप प्रदर्शनी, रस पाकशाला प्रदर्शनी, राष्ट्रीय आयुष मिशन प्रदर्शनी और पंचकर्म प्रदर्शनी जनसामान्य एवं बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को औषधीय पौधों, आयुर्वेदिक औषधियों, पंचकर्म चिकित्सा और आयुष योजनाओं की जानकारी दी गई।अतिथियों ने आयोजन की सराहना कीकार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और जनसामान्य ने जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेले की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों को एक ही स्थान पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, उपचार और आयुष चिकित्सा पद्धतियों की जानकारी मिलती है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम आयुष सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
- 0- महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश0- सशक्त अभिनय ने दर्शकों को बांधे रखा, जनप्रतिनिधियों और दर्शकों ने की विद्यार्थियों की भूरी-भूरी प्रशंसाबालोद. ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिला स्थित घनश्याम सिंह गुप्त शासकीय महाविद्यालय में ‘नमो सेवा अनकही कहानियाँ’ संगीतमय नाट्य प्रस्तुति का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन एवं सेवाकाल को नाटक के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों के सशक्त अभिनय, संवाद और संगीतमय प्रस्तुति ने दर्शकों को कार्यक्रम से अंत तक एक सूत्र में बांधे रखा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री यशवंत जैन ने ‘भारत माता की जयकारा’ के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने महाविद्यालय से जुड़ी अपनी पुरानी स्मृतियों को साझा करते हुए परिसर से जुड़े अपने 30 वर्षों के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन के अनुभवों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया। उन्होंने अपने पुराने शिक्षकों, प्राचार्यों और साथियों को भी स्मरण किया।सेवा को जीवन का संस्कार बनाने का दिया संदेशश्री जैन ने सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सेवा केवल किसी विशेष अवसर तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे जीवन का हिस्सा और संस्कार बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना, बुजुर्गों का सम्मान करना और सार्वजनिक परिसरों की देखभाल करना भी सेवा का महत्वपूर्ण रूप है। उन्होंने युवाओं से समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।नाट्य प्रस्तुति में विद्यार्थियों का प्रभावी अभिनय‘नमो सेवा अनकही कहानियाँ’ संगीतमय नाट्य प्रस्तुति में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को प्रभावशाली ढंग से मंचित किया। कलाकारों के संवाद, अभिनय, संगीत और प्रस्तुति ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। विद्यार्थियों ने अपने अभिनय के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। दर्शकों ने पूरे कार्यक्रम के दौरान कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।युवाओं से सकारात्मक बदलाव में भागीदारी का किया आह्वानमुख्य अतिथि श्री जैन ने कहा कि देश और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए संकल्पित और जागरूक युवाओं की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता, सेवा और सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।दुष्यंत कुमार की पंक्तियों से दिया प्रेरक संदेशश्री जैन ने अपने संबोधन के अंत में कवि दुष्यंत कुमार की प्रसिद्ध पंक्तियों “हो गई है पीर पर्वत-सी पिघलनी चाहिए, इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए” के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक बदलाव का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर समाजहित में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम में पूर्व सदस्य राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग श्री यशवंत जैन, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती सरस्वती टेमरिया, श्री पवन साहू, श्री राकेश यादव (छोटू), अन्य जनप्रतिनिधि प्राचार्य श्री जेके खलखो, शिक्षकगण सहित छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, महाविद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं दर्शकों ने संगीतमय नाट्य प्रस्तुति की सराहना की। सभी ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों की अभिनय कला, संवाद प्रस्तुति और मंचीय प्रतिभा की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष पेंद्रो ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से युवाओं में सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।--
- 0- हेलमेट, यातायात नियम और पीएम राहत योजना पर दी गई जानकारी0- बीआईएस केयर ऐप से हेलमेट की प्रामाणिकता जांचने की अपील0- सड़क हादसे में घायलों के कैशलेस उपचार की योजना पर भी हुई चर्चाबालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज परिवहन विभाग द्वारा जिला संयुक्त कार्यालय के सभा कक्ष में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सुरक्षित वाहन चालन, मानक हेलमेट के उपयोग, यातायात नियमों के पालन तथा सड़क दुर्घटना में घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई।आईएस 4151 मानक वाला हेलमेट खरीदने की अपीलकार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो के अभियान की जानकारी देते हुए बताया गया कि मोटरसाइकिल चालकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप हेलमेट का उपयोग करना चाहिए। भारतीय मानक ब्यूरो के अनुसार मोटरसाइकिल चालकों के सुरक्षात्मक हेलमेट के लिए आईएस 4151: 2015 मानक निर्धारित है।वक्ताओं ने नागरिकों से हेलमेट खरीदते समय उसके मानक चिह्न और लाइसेंस संबंधी विवरण की जांच करने की अपील की। बीआईएस केयर ऐप के माध्यम से उत्पाद पर दिए गए लाइसेंस विवरण की प्रामाणिकता जांची जा सकती है। बीआईएस केयर ऐप में वेरिफाई लाइसेंस डिटेल सुविधा उपलब्ध है।पीएम राहत योजना से सड़क हादसे में घायलों को कैशलेस उपचारबैठक में पीएम राहत योजना के संबंध में डिस्ट्रिक्ट रोल आउट मैनेजर श्री टिकेन्द्र देशमुख ने विस्तार से जानकारी दी। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा कैशलेस ट्रिटमेंट आफ रोड एक्सिडेंट विक्टिम्स स्कीम 2025 लागू की गई है। योजना के तहत पात्र सड़क दुर्घटना पीड़ितों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार दुर्घटना की तारीख से अधिकतम सात दिनों तक प्रति व्यक्ति प्रति दुर्घटना 1.50 लाख रूपए तक कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जा सकता है।कार्यक्रम में बताया गया कि दुर्घटना के बाद शुरुआती समय में उपचार मिलने से गंभीर स्थिति वाले घायलों के उपचार में महत्वपूर्ण मदद मिलती है। योजना का उद्देश्य उपचार में आर्थिक बाधा को कम करना और सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।सड़क दुर्घटना की स्थिति में तत्काल सहायता पर जोरकार्यक्रम में पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, अस्पतालों तथा आम नागरिकों की भूमिका पर भी चर्चा की गई। दुर्घटना होने पर घायल व्यक्ति को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने और आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के महत्व को रेखांकित किया गया। योजना के दिशा-निर्देशों में पुलिस, अस्पतालों तथा संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वित व्यवस्था का प्रावधान है।राहवीर योजना और सड़क सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी चर्चाइस जागरूकता कार्यक्रम में राहवीर योजना से संबंधित प्रावधानों तथा सड़क दुर्घटनाओं के दौरान नागरिकों की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने सड़क सुरक्षा को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति में वाहन चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की।प्रशासनिक अधिकारी और विशेषज्ञ की रही उपस्थितिकार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय मानक ब्यूरो, रायपुर के वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र प्रसाद देवांगन उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि डॉ देवांगन सीएसवीटीयू भिलाई के प्रोफेसर, भिलाई इस्पात संयंत्र के पूर्व उप महाप्रबंधक, जल संसाधन प्रबंधन के पूर्व तकनीकी प्रमुख तथा नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सलाहकार के पद पर भी रहे हैं। उन्होंने सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक, अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधु हर्ष, डिप्टी कलेक्टर श्री राम कुमार सोनकर, एसडीओपी श्रीमती माया शर्मा तथा जिला परिवहन अधिकारी श्री योगेश भंडारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।सुरक्षित यातायात के लिए लिया संकल्पकार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों, विशेषज्ञों एवं नागरिकों ने हस्ताक्षर कर सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सभी ने ठप्ै मानक वाला हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने तथा अन्य लोगों को भी सुरक्षित एवं प्रमाणित हेलमेट के उपयोग के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
- 0- “स्पष्ट लक्ष्य, दृढ़ संकल्प और सतत परिश्रम से सफलता निश्चित” — राजेश मूणत0- महाविद्यालय में ₹7 करोड़ का ऑक्सी जोन, ₹80 लाख की लाइब्रेरी का कार्य जल्द प्रारंभ होगा ₹25 लाख की लागत से कैंटीन निर्माण कार्य जारीरायपुर। शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर के दीक्षारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं, विशेषकर प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।अपने संबोधन में श्री राजेश मूणत ने विद्यार्थियों को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर पूर्ण निष्ठा, लगन और परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में जो भी दायित्व मिले, उसका निर्वहन सकारात्मक सोच और समर्पण के साथ करना चाहिए। आज हमारी बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य का परिचय देते हुए निरंतर आगे बढ़ रही हैं, जो समाज और देश के लिए गौरव का विषय है।विधायक श्री मूणत ने कहा कि शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय रायपुर का गौरवशाली शैक्षणिक संस्थान है। यहां से अध्ययन पूर्ण कर निकले अनेक विद्यार्थियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता अर्जित की है। विद्यार्थियों की इस सफलता में महाविद्यालय के अनुभवी एवं विद्वान प्राध्यापकों का महत्वपूर्ण योगदान है।महाविद्यालय में शैक्षणिक वातावरण और सुविधाओं के विस्तार पर जोरश्री मूणत ने महाविद्यालय में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि परिसर में ₹7 करोड़ की लागत से ऑक्सी जोन का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। इसके अतिरिक्त ₹80 लाख की लागत से लाइब्रेरी निर्माण का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा, जबकि ₹25 लाख की लागत से कैंटीन निर्माण का कार्य चल रहा है।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक सुविधाओं एवं अधोसंरचना का विस्तार आवश्यक है। इन कार्यों से विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए अधिक सुविधाजनक एवं अनुकूल वातावरण प्राप्त होगा। उन्होंने बताया किगुढ़ियारी नवीन महाविद्यालय के लिए ₹4.65 करोड़ से भवन निर्माण का कार्य द्रुत गति से चल रहा है । उन्होंने यह भी बताया कि अटारी महाविद्यालय में अंग्रेजी के साथ साथ हिंदी माध्यम से भी अध्ययन कार्य हो इसके लिए गंभीर प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उच्च शिक्षा की सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।श्री मूणत ने विद्यार्थियों को पुनः शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें और उसे प्राप्त करने के लिए पूरी लगन एवं मेहनत के साथ निरंतर प्रयास करें। दृढ़ संकल्प और सतत परिश्रम के साथ आगे बढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए सफलता के द्वार सदैव खुले रहते हैं। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, विद्यार्थी एवं महाविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
- 0- 5.56 करोड़ की लागत से बनेंगे गरीबों के लिए भागीदारी में किफायती आवासरायपुर. प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत रायपुर नगर निगम में दो एएचपी परियोजनाओं (भागीदारी में किफायती आवास) में 100 आवासों के निर्माण की मंजूरी मिली है। भारत सरकार के प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 की केन्द्रीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति (CSMC) द्वारा इन आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई है। दोनों परियोजनाओं की कुल लागत 5 करोड़ 56 लाख रुपए है।रायपुर में बांसटाल स्वीपर कॉलोनी स्लम के पुनर्वास के लिए दो करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से 40 आवासों के निर्माण किए जाएंगे। योजना के तहत इसके लिए केंद्राश के रूप में प्रति आवास डेढ़ लाख रुपए के मान से 60 लाख रुपए और राज्यांश के रूप में प्रति आवास दो लाख 33 हजार रुपए के मान से 93 लाख रुपए मिलेंगे। इन आवासों के निर्माण के लिए हितग्राही अंशदान के रूप में प्रति आवास एक लाख 45 हजार रुपए के मान से 58 लाख रूपए एकत्र किए जाएंगे।अमलीडीह कमजोर आय वर्ग के लाभार्थियों के लिए तीन करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से 60 आवास बनाए जाएंगे। इसके लिए केंद्राश के रूप में प्रति आवास डेढ़ लाख रुपए के मान से 90 लाख रुपए और राज्यांश के रूप में प्रति आवास एक लाख रुपए के मान से 60 लाख रुपए मिलेंगे। इन आवासों के निर्माण के लिए हितग्राही अंशदान के रूप में प्रति आवास तीन लाख 45 हजार रुपए के मान से एक करोड़ 95 लाख रूपए एकत्र किए जाएंगे।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इन आवासों के निर्माण में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए स्वीकृत परियोजनाओं को स्वीकृति तिथि से 36 माह की समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। दोनों एएचपी परियोजनाओं में आवासों का आबंटन पारदर्शी प्रक्रिया से करने तथा दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर भूतल या निचले तलों पर आवास देने के निर्देश भी राज्य शासन ने दिए हैं।
- 0- महापौर निगम के पंडाल से गणेश विसर्जन झांकियों का पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत करेंगीरायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग द्वारा राजधानी शहर रायपुर में जयस्तंभ चौक के पास लगायी जाने वाली श्री गणेश विसर्जन झांकी पंडाल की प्रशासनिक व्यवस्था की प्रगति का वहां पहुंचकर प्रत्यक्ष अवलोकन किया एवं संबंधित नगर निगम जोन 4 अधिकारियों को पंडाल की व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। महापौर नगर निगम संस्कृति विभाग के गणेश विसर्जन झांकी पंडाल से दिनांक 27 सितम्बर 2026 की रात्रि को निकलने वाली श्री गणेश विसर्जन झांकियों का पुष्पवर्षा कर रायपुर शहर में आत्मीय स्वागत करेंगी.महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निरीक्षण के दौरान नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, ब्राम्हणपारा वार्ड के पार्षद श्री अजय साहू सहित नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण की उपस्थिति रही।
- 0- अभियंता दिवस पर संगी मितान सेवा समिति ने किया आयोजन0- महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, आयुक्त संबित मिश्रा ने सेवानिवृत्त अभियंताओं को किया सम्मानितरायपुर. संगी मितान सेवा समिति रायपुर द्वारा अभियंता दिवस के अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम के मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल नगर निगम सामान्य सभा सभागार में रायपुर नगर पालिक निगम के सेवानिवृत्त 25 वरिष्ठ अभियंताओ का शॉल, श्रीफल स्मृति चिन्ह देकर मंच पर सम्मानित किया गया। संगी मितान सेवा समिति रायपुर की ओर से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अभियंताओं का सम्मान नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, नेता प्रतिपक्ष श्री आकाश तिवारी एवं आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने किया एवं सेवानिवृत्त वरिष्ठ अभियंताओं का सुखमय सुदीर्घ, स्वस्थ, समृद्ध जीवन हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संगी मितान सेवा समिति रायपुर के अध्यक्ष नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय के कार्यपालन अभियंता श्री निशीकांत वर्मा सहित अन्य अभियंता पदाधिकारीगण की मंच पर उपस्थिति रही।अभियंता दिवस के अवसर पर संगी मितान सेवा समिति रायपुर की ओर से मंच पर नगर निगम मुख्यालय सामान्य सभा सभागार में महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, नेताप्रतिपक्ष श्री आकाश तिवारी एवं आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री यूके घलेन्द्र, सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता सर्वश्री राकेश गुप्ता, हेमंत शर्मा, बद्री चंद्राकर, संतोष पाण्डेय, सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता सर्वश्री एस.पी. त्रिपाठी, हरेन्द्र कुमार साहू, हेमंत सोलंकी, रघुमणी प्रधान, संजय शर्मा, राकेश अवधिया, विमल शर्मा, सहायक अभियंता श्री राजनारायण पटेल, श्री विनोद चतुर्वेदी, उपअभियंता श्री ललित वर्मा, श्री योगेन्द्र वर्मा एवं अन्य सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों का श्रीफल, शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया ।
- रायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के आदेशानुसार नगर पालिक निगम की मेयर इन काउंसिल एमआईसी की बैठक नगर निगम सचिवालय द्वारा दिनांक 25 सितम्बर 2026 शुक्रवार को दोपहर 1 बजे रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल स्थित सभाकक्ष क्रमांक 405 में आहुत की गयी है.--
- 0- प्रशासनिक व्यवस्था अंतर्गत भक्तजनों द्वारा गणपति मूर्तियों के श्रद्धापूर्ण विसर्जन का सिलसिला निरन्तर जारीरायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 क्षेत्र अंतर्गत महादेवघाट के समीप निर्मित विसर्जन कुण्ड में पहुंचकर 150 से भी अधिक गणपति मूर्तियों का श्रीगणेश के भक्तगणों द्वारा ससम्मान श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया जा चुका है और यह सिलसिला लगातार श्रद्धापूर्ण तरीके से भक्तजनों द्वारा नगर निगम रायपुर की प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत जारी रखा है.महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा द्वारा नगर निगम जोन 8 के अधिकारियों सहित विसर्जन कुण्ड की प्रशासनिक व्यवस्था की सतत निरन्तर निरीक्षण सहित मॉनिटरिंग की जा रही है.
- 0- महाराष्ट्र मंडल के गणेशोत्सव पर आमजनों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रंगोली प्रेरणास्पद भीरायपुर। शासन के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर के आग्रह पर महाराष्ट्र मंडल के डायनिंग हॉल में 14/12 फीट की अद्भुत स्वच्छता का संदेश देती विशाल रंगोली संस्कार भारती छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने बनाई है। जिसे देखने के लिए शुरू से ही लोगों की भीड़ लगातार बनी हुई है।‘स्वच्छता ही संस्कृति’ शीर्षक के अंतर्गत प्रांतीय दृश्य कला विभाग संयोजक भोजराज धनगर और महानगर सदस्य सिद्धार्थ सोनी ने अपने कला प्रदर्शन में श्री गणेश भगवान और वाहन मूषक के माध्यम से मंदिर/देवालयों की स्वच्छता, गंगा आरती के माध्यम से नदी की स्वच्छता और देशज संस्कृति के प्रति जागरूक महिला के माध्यस से स्वच्छता का संदेश दिया है। सनातन संस्कृति में आदिकाल से स्वच्छता ही हमारी संस्कृति रही है। इस बात को कलाकारों ने रंगोली के माध्यम से बखूबी प्रदर्शित किया है।दो दिनों की अथक मेहनत के बाद पूरी हुई चित्ताकर्षक रंगोली को देखने के लिए अभी से ही महाराष्ट्र मंडल के सभासदों के साथ आमजनों की भीड़ भी लगी हुई है। महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने जानकारी दी कि आमजनों को स्वच्छता की प्रेरणा देने वाली यह रंगोली अनंत चतुर्दशी यानी 25 सितंबर, शुक्रवार तक देखी जा सकेगी।--
- 0- महाराष्ट्र मंडल गणेशोत्सव में कराओके गायन समिति के सदस्यों ने दीं सुमधुर प्रस्तुतियांरायपुर। भूपेंद्र हजारिका के सदाबहार गीत ‘दिल हुम हुम करे, घबराए’ के साथ महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में कोराओके गीत संगीत संध्या की बेहद सटीक शुरुआत हुई। इस गाने को सीधे हुए अंदाज में गाया आनंद मोखलीवाले ने। वे आज की संगीतमय शाम के मुख्य अतिथि, मंडल के आजीवन सभासद और बिजली कंपनी के सेवानिवृत्त एक्जक्यूटिव इंजीनियर भी हैं। कुछ ही क्षणों में छत्तीसगढ़़ विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के प्रबंध संचालक भीमसिंह कंवर भी बतौर विशेष अतिथि कार्यक्रम में न केवल शामिल हुए, बल्कि एक शानदार फिल्मी लेकिन भक्ति गीत ‘रामजी की निकली सवारी’ प्रस्तुत कर दर्शकों को प्रभावित किया।महराष्ट्र मंडल में आयोजित शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंडल की कराओके गायन समिति ने शानदार मराठी, हिंदी के नये- पुराने गानों की प्रस्तुति दी। गानों के शौकीन दर्शकों ने अपने दिलों में जो प्ले लिस्ट बनाकर लाई थी, तीन घंटे के कार्यक्रम में लगभग उसी लिस्ट के गाने सुनने को मिले।मोखलीवाले ने कहा कि पहले के जमाने में गायन थोड़ा सरल था, क्योंकि लय टूट जाने या आगे- पीछे होने पर संगत में बैठे कलाकारों को यह बोल दिया जाता था कि भाई थोड़ा देख लेना, लय बना रहे। लेकिन अब मोबाइल के जमाने में ऐसा नहीं है। महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं दी और कहां मंडल नये फनकारों को हमेशा मंच उपलब्ध कराता है।करोओके गायन समिति की अंकिता किरवई ने बताया कि निखिल मुकादम ने ‘गणनायकाय गणदेवताय गणाध्यक्षाय धीमहि’ को माउथ आर्गन में बजाकर तालियां बटोरी। इसके बाद ग्रुप प्रस्तुति के रूप में ‘देवा हो देवा गणपति देवा’ के साथ सभी फनकारों ने ईश्वर की आराधना की। फिर शुरू हुआ वह प्ले लिस्ट जिसका सभी को इंतजार था।आशीष और स्वाती जोशी ने ‘घूंघट की आड़ से...’, हेमंत मार्डीकर और धनश्री पेंडसे ने ‘वादा कर ले साजना....’, सुमीत मोड़क और अंकिता किरवई ने ‘कितना प्यारा वादा है....’ प्रशांत बक्षी ने ‘है दुनिया उसी की....’, मनीषा वरवंडकर ने ‘मेरे ख्वाबों में जो आए.....’ की प्रस्तुति से संगीतप्रेमी दर्शकों का दिल जीता। समिति प्रमुख सुमित मोड़क ने बताया कि सुनील गोहलानी ने ‘किसी की मुस्कुराहटों....’, श्रीकांत कोरान्ने ने ‘छू लेने दो नाजुक......’ की प्रस्तुति दी। वहीं अंकिता ने ‘रूपेली वाडूत माण्डयाचा...’,प्रगति ओगले ने ‘आइरनीच्या देवा तुला मराठी.....’ की प्रस्तुति दी।
- रायपुर। महाराष्ट्र शासन के 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर की ओर से बुधवार, 23 सितंबर को संत ज्ञानेश्वर विद्यालय रायपुर के प्रांगण में लोक वाद्यों के माध्यम से देशभक्ति गीतों की सुमधुर प्रस्तुति हुई। संस्कार भारती छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अध्यक्ष रिखी क्षत्रिय के निर्देशन में लगभग सौ से अधिक छोटे -बडे़ लोक वाद्य यंत्रों से ‘छत्तीसगढ़ फोक बैंड’ नामक कार्यक्रम में वंदे मातरम् सहित देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं। इस संगीतमय कार्यक्रम में शताधिक शालेय विद्यार्थियों, शिक्षकों और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने 15 कलाकारों की ओर से प्रस्तुत इन गीतों की भूरि भूरि प्रशंसा की।
- 0- स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी, मिलकर बदलें शहर की तस्वीर : विधायक श्री धर्मजीत सिंह0- स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाएं, हर नागरिक निभाएं जिम्मेदारी: विधायक श्री सुशांत शुक्लाबिलासपुर. सेवा संकल्प अभियान के तहत जनसेवा, जनभागीदारी और सेवा भावना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आज छठ घाट पर स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने छठ घाट की साफ-सफाई की। इस दौरान महापौर ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पौधारोपण कर स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।विधायक श्री धर्मजीत सिंह ने कहा कि स्वच्छ और साफ-सुथरे शहर में लोग आना पसंद करते हैं। बिलासपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में और आगे ले जाने के लिए जनता की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा गंदगी फैलाने वालों को रोकने के लिए जागरूक करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नागरिक स्वयं जागरूक होकर स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाएं और इसे जनआंदोलन का रूप दें। विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे जीवन का संकल्प बनाना होगा। जिस तरह हम अपने घर को स्वच्छ रखते हैं, उसी भावना से मोहल्ले, गांव और सार्वजनिक स्थानों को भी साफ रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प का उद्देश्य केवल प्रशासन की गतिविधियों तक सीमित नहीं है। जनभागीदारी के माध्यम से इसे जनआंदोलन का रूप देना होगा। प्रत्येक नागरिक स्वयं गंदगी नहीं फैलाने और दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संकल्प ले।कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, श्री मोहित जायसवाल, पार्षद श्री श्याम साहू, एडिशनल कमिश्नर श्री खजांची कुमार, अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने छठ घाट की साफ-सफाई में सहभागिता निभाई तथा पौधारोपण कर स्वच्छ एवं हरित शहर के लिए सामूहिक संकल्प व्यक्त किया।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा अप्रेन्टिसशिप एक्ट 1961 के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए ग्रेजुएट अप्रेन्टिसशिप प्रशिक्षण हेतु योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। निगम द्वारा कुल 50 प्रशिक्षुओं को 06 माह अथवा एक वर्षीय अप्रेन्टिसशिप प्रशिक्षण के लिए नियोजित किया जाएगा।ग्रेजुएट अप्रेन्टिस के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का संबंधित संकाय में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान अथवा विश्वविद्यालय से स्नातक अथवा स्नातक समकक्ष योग्यता उत्तीर्ण होना आवश्यक है। चयनित प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिमाह ₹12,300 मानदेय प्रदान किया जाएगा। इस मानदेय में 50 प्रतिशत राशि नगर पालिक निगम भिलाई तथा शेष 50 प्रतिशत राशि बोर्ड ऑफ अप्रेन्टिसशिप ट्रेनिंग, भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन 05 अक्टूबर 2026 तक नगर पालिक निगम भिलाई, आकाश गंगा, जी.ई. रोड, भिलाई के कार्यालय में डाक के माध्यम से अथवा सीधे जमा कर सकते हैं। आवेदन कार्यालयीन अवधि में प्रातः 10ः00 बजे से शाम 5ः30 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।निगम द्वारा इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की गई है। अप्रेन्टिसशिप प्रशिक्षण युवाओं को संबंधित क्षेत्र में व्यावहारिक कार्य अनुभव प्राप्त करने के साथ-साथ अपने कौशल को विकसित करने का अवसर प्रदान करेगा। आवेदन प्रक्रिया, निर्धारित प्रपत्र, पात्रता एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए नगर पालिक निगम भिलाई की वेबसाइट www.bhilainagarnigam.com पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
- भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में गणेश प्रतिमाओं के सुरक्षित एवं व्यवस्थित विसर्जन को लेकर निगम प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। गणेश विसर्जन हेतु चिन्हांकित तालाब एवं अन्य निर्धारित स्थलों की साफ-सफाई व्यवस्था करा दी गई है।नगर निगम द्वारा विसर्जन स्थलों पर जलकुंभी, कचरा एवं अन्य अपशिष्ट की सफाई के साथ आसपास के क्षेत्र की भी स्वच्छता सुनिश्चित की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। संबंधित जोन की टीमों को विसर्जन स्थलों पर नियमित साफ-सफाई बनाए रखने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।निगम प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित एवं चिन्हांकित स्थलों पर ही करें। तालाबों में पूजन सामग्री, प्लास्टिक, निर्माल्य एवं अन्य कचरा न डालें तथा निगम की स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करें।निगम प्रशासन का उद्देश्य है कि गणेश विसर्जन श्रद्धा, आस्था और पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वच्छ एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।
- बिलासपुर. एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर शहरी अंतर्गत प्रियदर्शनी नगर वार्ड 28 के आंगनबाड़ी केंद्र 54 पुराना टंकी के पास तारबहार में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर 8 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाईन आवेदन किये जा सकते है। इच्छुक एवं पात्र आवेदिका ई-भर्ती ऑनलाईन लिंक https://aww.e-bharti.in/login में जाकर अनिवार्य दस्तावेजों की फाइल अपलोड कर आवेदन कर सकती है।
- 0- इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति ने किया निरीक्षण, अस्थायी परिसर में जल्द शुरू होंगी कक्षाएं0- बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स अंतर्गत संगीत, नृत्य और रंगमंच में अध्ययन की सुविधा, 28 सितंबर तक आवेदनबिलासपुर . संभाग के रायगढ़ जिले में नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय में शीघ्र ही अध्यापन कार्य शुरू होने जा रहा है। महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है और अस्थायी परिसर में कक्षाएं शुरू करने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इसी सिलसिले में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.डॉ.लवली शर्मा ने जिला कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के साथ परिसर का निरीक्षण किया।कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि फिलहाल नवीन संगीत महाविद्यालय का संचालन क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केंद्र रायगढ़ से किया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। रिनोवेशन, कमरों, दरवाजे-खिड़कियों, टाइल्स सहित अन्य जरूरी कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। आवश्यक इंस्ट्रूमेंट और फर्नीचर की व्यवस्था भी की जा रही है। इन कार्यों को लगभग एक माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। महाविद्यालय के स्थायी भवन निर्माण के लिए प्रक्रिया जारी है। वर्तमान में विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी। महाविद्यालय के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक सुविधाओं और संसाधनों को भी चरणबद्ध तरीके से तैयार किया जा रहा है।इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीअभिजीत बबन पठारे, संयुक्त कलेक्टर पूजा बंसल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स में मिलेगा अध्ययन का अवसरशैक्षणिक सत्र 2026-27 में महाविद्यालय में बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स अंतर्गत संगीत, नृत्य और रंगमंच में अध्ययन की सुविधा मिलेगी। इससे रायगढ़ सहित आसपास के विद्यार्थियों को संगीत एवं कला शिक्षा के लिए स्थानीय स्तर पर अवसर मिलेगा। इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश के लिए पंजीयन फार्म किरोड़ीमल शासकीय पीजी महाविद्यालय रायगढ़ से प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। पंजीयन फार्म जिले की वेबसाइट raigarh.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026 निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए नोडल अधिकारी डॉ. आनंद शर्मा के मोबाइल नंबर 9827897200 पर संपर्क किया जा सकता है।मुख्यमंत्री की घोषणा को मिल रहा मूर्त रूपउल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में उत्कृष्ट संगीत महाविद्यालय खोलने की घोषणा की थी। अब महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और अध्यापन कार्य प्रारंभ करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महाविद्यालय के बेहतर संचालन के साथ विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
- बिलासपुर. जिले के पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालिक संगीत प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों के जांच उपरांत पात्रता सूची जारी कर दी गई है। सूची के संबंध में दावा आपत्ति 25 सितम्बर 2026 तक लिखित में उचित दस्तावेज के साथ जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा जिला पंचायत भवन, द्वितीय तल बिलासपुर में प्रस्तुत कर सकते है। पात्र-अपात्र आवेदकों की सूची का अवलोकन जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा एवं वेबसाईट www.bilaspur.gov.in में जाकर कर सकते है।
- 0- आयुष्मान कार्ड बना इलाज का सहारा, आर्थिक संकट से बचा परिवारबिलासपुर. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जरूरत के समय स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत माध्यम बन रही है। बिलासपुर के सरकंडा निवासी श्री श्यामू खैरवार की पुत्री कुमारी श्रीजल खैरवार के लिए भी आयुष्मान कार्ड मुश्किल समय में उपचार का सहारा बना।अचानक आगजनी की घटना में घायल होने के बाद कुमारी श्रीजल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद उनकी स्थिति गंभीर पाए जाने पर तत्काल उपचार शुरू किया गया। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण महंगे इलाज को लेकर परिजन चिंतित थे। इसी दौरान परिवार ने आयुष्मान कार्ड के माध्यम से योजना के तहत निःशुल्क उपचार का लाभ लिया। योजना के अंतर्गत उपचार की सुविधा मिलने से परिवार को बड़ी आर्थिक राहत मिली। इलाज के लिए उन्हें कर्ज लेने अथवा अपनी आवश्यक संपत्ति बेचने की जरूरत नहीं पड़ी। उपचार के बाद श्रीजल स्वस्थ होकर अपने घर लौट आईं और अब सामान्य जीवन व्यतीत कर रही हैं। श्रीजल के परिवार ने आयुष्मान भारत योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन समय में योजना ने उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के साथ आर्थिक संकट से भी राहत दिलाई।आयुष्मान कार्ड से मिला समय पर उपचार और आर्थिक सुरक्षा -कुमारी श्रीजल खैरवार की कहानी बताती है कि जरूरत के समय आयुष्मान कार्ड पात्र परिवारों के लिए उपचार का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है। योजना के तहत निःशुल्क उपचार मिलने से परिवार पर महंगे इलाज का आर्थिक बोझ कम हुआ और श्रीजल को समय पर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकी।
- बिलासपुर. छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के तहत नगर पालिका निगम बिलासपुर अंतर्गत चार वार्डों में उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए संबंधित वार्ड में पंजीकृत महिला स्व-सहायता समूह एवं प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा) द्वारा जारी उद्घोषणा के अनुसार वार्ड क्रमांक 17 नेहरू नगर, वार्ड क्रमांक 27 विनोबा नगर, वार्ड क्रमांक 39 शहीद भगत सिंह नगर तथा वार्ड क्रमांक 64 महामाया नगर के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन 30 सितंबर 2026 तक सीलबंद लिफाफे में जमा किए जा सकते हैं।आवेदन पत्र कार्यालय कलेक्टर, खाद्य शाखा, बिलासपुर में जमा किए जाएंगे।शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए महिला स्व-सहायता समूह अथवा प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार का उद्घोषणा की तिथि से कम से कम तीन माह पूर्व पंजीकृत होना अनिवार्य है। निजी व्यक्तियों के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। पंजीयन प्रमाण-पत्र में उल्लेखित कार्यक्षेत्र के अनुसार ही संबंधित वार्ड के लिए आवेदन स्वीकार होगा। अन्य वार्ड के लिए किया गया आवेदन पात्र नहीं होगा तथा अपूर्ण दस्तावेजों वाले आवेदन भी स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
- 0- दक्षिण पूर्व रेलवे में मिली नियुक्ति, बचपन से स्काउट-गाइड से जुड़ी रहीं निधि ने कलेक्टर से की मुलाकातबिलासपुर. भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़, जिला संघ बिलासपुर की रेंजर लीडर सुश्री निधि कश्यप का स्काउट-गाइड कोटा से दक्षिण पूर्व रेलवे में चयन हुआ है। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित निधि कश्यप बचपन से ही स्काउट-गाइड गतिविधियों से जुड़ी रही हैं। अपनी इस उपलब्धि के बाद उन्होंने बुधवार को कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात की।कलेक्टर श्री अग्रवाल ने निधि को रेलवे में चयन पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड गतिविधियां युवाओं में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। निधि का चयन उनकी मेहनत, समर्पण और लंबे समय से स्काउट-गाइड के प्रति सक्रिय सहभागिता का परिणाम है। बचपन से स्काउट-गाइड से जुड़ी निधि ने राष्ट्रपति पुरस्कार भी प्राप्त किया है। रेंजर लीडर के रूप में उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सेवा एवं जनजागरूकता गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई। स्काउट-गाइड से मिले अनुभव, प्रशिक्षण और उपलब्धियों ने उन्हें रेलवे में स्काउट-गाइड कोटा से चयन का अवसर दिलाया।निधि कश्यप ने कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्काउट-गाइड से जुड़कर उन्हें सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के साथ काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर संयुक्त राज्य सचिव श्रीमती बीना यादव, सहायक राज्य आयुक्त स्काउट श्री विजय कुमार यादव, जिला मुख्य आयुक्त श्री राजेन्द्र साहू, जिला शिक्षा अधिकारी श्री संदीप कुमार पांडे, जिला आयुक्त गाइड श्रीमती आरती राय, जिला सचिव सुश्री लता यादव, जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री महेन्द्र बाबू टंडन सहित जिला संघ के पदाधिकारियों ने निधि कश्यप को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।




























.jpg)