- Home
- देश
- -राम मंदिर के भूमिपूजन के लिए हो रही हैं जोर-शोर से तैयारियांअयोध्या। आगामी 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होने वाला है, जिसके लिए अयोध्या में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद 5 अगस्त को अयोध्या आकर भूमि पूजन में हिस्सा लेंगे। इसके मद्देनजर अयोध्या को दुलहन की तरह से सजाया जा रहा है।एएनआई ने ट्वीट कर बताया कि 5 अगस्त को होने वाले राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। भगवान के भोग के लिए मणिराम दास छावनी में बड़ी मात्रा में लड्डू तैयार किए जा रहे हैं। श्री देवराहा हंस बाबाजी के सेवक ने बताया, यहां भोग और वितरण के लिए 1 लाख 11हजार लड्डू तैयार हो रहे हैं।दरअसल अयोध्या में 500 साल के लंबे इंतजार के बाद आ रहे इस दिन को और खास बनाने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट दिवाली जैसे उत्सव का माहौल बना रहा है। सरयू आरती में भीड़ बढऩे लगी है। ट्रस्ट की ओर से लड्डुओं के एक लाख पैकेट प्रसाद में बांटे जाएंंगे।5 अगस्त को सुबह 8 बजे गर्भगृह पूजन होगा-राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि जन्मभूमि कैंपस में पंडितों की टीम 3 अगस्त से अनुष्ठान और पूजा के कार्यक्रम शुरू कर देगी। 3 अगस्त को गणेश पूजा के साथ उत्सव शुरू होगा। 5 अगस्त को सुबह 8 बजे से गर्भगृह पर पूजन और अनुष्ठान शुरू होंगे। इसे काशी के विद्वानों की देखरेख में 11 पंडितों की टीम करवायेगी। यही टीम प्रधानमंत्री मोदी से भूमि पूजन कार्यक्रम को करवायेगी।हनुमानगढ़ी के रास्ते में पडऩे वाले मकानों पर रामकथा के चित्रअयोध्या में दिवाली जैसा माहौल बनाने के लिए कामों का बंटवारा किया गया है। डीएम हर दिन के काम की समीक्षा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी जिस रास्ते से हनुमानगढ़ी जायेंगे, उसके दोनों तरफ के मकानों पर पीला रंग करवाकर रामकथा से जुड़े चित्र बनाए जा रहे हैं। यह संभावना है कि प्रधानमंत्री सरयू नदी को नमन करने और मंदिर कार्यशाला में तराशे गये पत्थरों को देखने भी जा सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर सुरक्षा का दायरा बढ़ा दिया गया है।----
- उत्तरकाशी। गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने उत्तराखंड के बाहर के तीर्थयात्रियों को इस हिमालयी मंदिर में नहीं आने देने का निर्णय वापस ले लिया है। चारधाम देवस्थानम बोर्ड द्वारा कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के लिए आगाह किए जाने के बाद पुरोहितों ने अपना निर्णय वापस लिया है।तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पुरोहितों से कहा गया कि मंदिर का प्रबंधन चारधाम देवस्थानम बोर्ड करता है और वे उसके आदेशों का उल्लंघन करके किसी भी तीर्थयात्री को मंदिर में आने से नहीं रोक सकते। जिलाधिकारी ने चौहान को पुरोहितों से बात करने के लिए गंगोत्री भेजा था।चौहान ने कहा कि उपयुक्त दस्तावेजों के साथ आने वाले किसी भी तीर्थयात्री के मंदिर में आने पर कोई रोक नहीं है। बोर्ड ने बुधवार को पुराहितों के फैसले को अवज्ञा का कृत्य करार देकर उन्हें कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। बोर्ड चारधारम समेत उत्तराखंड के 51 मंदिरों का प्रबंधन संभालता है। उसने कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावित तीर्थाटन को रफ्तार देने के लिए 24 जुलाई को राÓय के बाहर के तीर्थयात्रियों को चारधाम यात्रा की मंजूरी दे दी थी। लेकिन मंगलवार को मंदिर के पुरोहितों ने देश में कोविड-19 के बढ़ते मामले के मद्देनजर जनसुरक्षा के लिए उत्तराखंड के बाहर के तीर्थयात्रियों के वास्ते यात्रा बंद करने का फैसला किया था। उन्होंने पत्र भेजकर जिला प्रशासन को अपने इस फैसले की जानकारी दी थी।
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वित्तीय क्षेत्र के नियामकों के साथ गहन चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कोविड- 19 संकट से प्रभावित अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने और उसकी रफ्तार बढ़ाने को लेकर विभिन्न उपायों पर चर्चा की।सूत्रों के अनुसार बैठक में मंदी की तरफ बढ़ रही अर्थव्यवस्था को फिर से वृद्धि के रास्ते पर लाने में विभिन्न नियामकों खासतौर से रिजर्व बैंक द्वारा उठाये जा सकने वाले कदमों पर चर्चा की गई। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास, सेबी के चेयरमैन अजय त्यागी, बीमा क्षेत्र के नियामक इरडा के चेयरमैन एस सी खुंतिया और पेंशन कोष नियामक, पीएफआरडीए के चेयरमैन सुप्रतिम बंधोपाध्याय इस बैठक में शामिल थे। इनके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी और वाणिÓय एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी इस बैठक में मौजूद थे।लगभग तीन घंटे लंबी चली इस वर्चुअल बैठक में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी उपस्थित थे। यह बैठक ऐसे समय हुई है जब अगले सप्ताह रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक भी होने वाली है। रिजर्व बैंक इससे पहले हुई दो समीक्षा बैठकों में कर्ज सस्ता करने की दिशा में कदम उठाते हुये मुख्य नीतिगत दर रेपो में 1.15 प्रतिशत की कटौती कर चुका है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के ताजा अनुमान के मुताबिक भारतीय अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष के दौरान 4.5 प्रतिशत गिरावट आने का अनुमान है। बैठक में कोविड- 19 के बाद की दुनिया से निपटने और आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्यों को हासिल करने में मदद के लिये नियामकीय उपायों पर भी चर्चा हुई। --
- नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा है कि पांच अगस्त को अयोध्या में भव्य राम मंदिर के शिलान्यास के मौके पर पार्टी पूरे शहर भर में विशाल एलईडी स्क्रीन लगाएगी ताकि राजधानी के लोग इसका सीधा प्रसारण देख सकें।गुरुवार को उन्होंने कहा कि भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में मौजूद रहेंगे और यह एक ऐतिहासिक मौका होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता दीप प्र"वलित कर इस अवसर पर जश्न मनाएंगे। गुप्ता ने एक बयान में कहा, इस अवसर को आने वाली पीढिय़ां भी याद करेंगी और यह हमारा दायित्व बनता है कि हम इस ऐतिहासिक क्षण को गौरवशाली बना दें। उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रदेश भाजपा के नेता और कार्यकर्ता राजधानी की सभी 70 विधानसभा सीटों पर लोगों के साथ भूमि पूजन का विशाल एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण देखेंगे। उन्होंने कहा कि शाम को पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में दीप जलाएंगे और अपने पड़ोसियों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।प्रदेश भाजपा के महासचिव राजेश भाटिया ने कहा कि दिल्ली भाजपा इस दिन को उत्सव के रूप में मनाएगी और इसमें भारी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा, पांच अगस्त को, 500 सालों के बाद अयोध्या में राम मंदिर का सपना पूरा होने जा रहा है। हम दिल्ली के लोगों के साथ इस दिन को दिवाली की तरह मनाने की तैयारी कर रहे हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास ने अयोध्या में भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया है। न्यास के सदस्यों के अनुसार, राम मंदिर का निर्माण शुरू करने के वास्ते भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री के पांच अगस्त को अयोध्या का दौरा करने की उम्मीद है।--
- नई दिल्ली। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं नयी शिक्षा नीति तैयार करने वाली समिति के अध्यक्ष के कस्तूरीरंगन ने कहा कि नई शिक्षा नीति में कोई भी भाषा किसी पर थोपी नहीं गई है और त्रिभाषा फार्मूले को लेकर लचीला रूख प्रस्तावित किया गया है।इसरो के पूर्व प्रमुख ने कहा कि पांचवीं कक्षा तक निर्देश का माध्यम स्थनीय भाषा अपनाना शिक्षा के प्रारंभिक चरण में महत्वपूर्ण है क्योंकि बच्चा अपनी मातृभाषा और स्थानीय भाषा में चीजों के प्रति अच्छे से समझा बनाता है और अपनी रचनात्मकता व्यक्त करता है ।गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को नयी शिक्षा नीति को मंजूरी दी । नीति के अनुसार, नीति में कम से कम ग्रेड 5 तक और उससे आगे भी मातृभाषा/स्थानीय भाषा/क्षेत्रीय भाषा को ही शिक्षा का माध्यम रखने पर विशेष जोर दिया गया है और यह आठवीं कक्षा तक भी हो सकता है। त्रि-भाषा फॉर्मूले में भी यह विकल्प शामिल होगा। किसी भी विद्यार्थी पर कोई भी भाषा नहीं थोपी जाएगी। भारत की अन्य पारंपरिक भाषाएं और साहित्य भी विकल्प के रूप में उपलब्ध होंगे। कस्तूरीरंगन ने कहा, कम उम्र में बच्चों में कई भाषाओं को अपनाने की बड़ी क्षमता होती है। नीति में त्रिभाषा फार्मूले के बारे में लचीला रूख है। राज्यों में इसे कैसे लागू किया जायेगा, इस पर उन्हें निर्णय करना है। नीति में कोई भाषा किसी पर थोपी नहीं गई है। उन्होंने कहा कि हमने निर्देश के माध्यम के रूप में मातृ भाषा, क्षेत्रीय भाषा या स्थानीय भाषा का विकल्प सुझाया है।---
- नई दिल्ली। अमरीका में न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में पांच अगस्त को भगवान राम की छवि और अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के डिजायन की थ्री-डी इमेज, विशालकाय बोर्ड पर दिखाई जाएंगी। अयोध्या में इस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे। आयोजकों ने इसे अपनी तरह का अनूठा और ऐतिहासिक आयोजन बताया है।अमरिकन-इंडिया पब्लिक अफेयर्स कमेटी के अध्यक्ष और जाने-माने नेता जगदीश साहनी ने बताया कि न्यूयॉर्क में इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। इसमें दिखाए गए चित्रों में हिन्दी और अंग्रेजी में जय श्रीराम लिखा होगा। मंदिर के डिजायन की थ्री-डी इमेज भगवान राम के चित्र और भूमि पूजन के समय रखी जाने वाली शिला के चित्र भी दिखाए जाएंगे।---
-
गुवाहाटी। असम में बाढ़ के पानी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। राज्य में बाढ़ की स्थिति में सुधार होने के बावजूद 21 जिलों के करीब 17 लाख लोग इससे प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, बारपेटा, कोकराझार और कामरुप जिलों में डूबने से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। बुलेटिन के अनुसार, राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से अभी तक 133 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 107 लोगों की मौत बाढ़ जनित घटनाओं में हुई है वहीं 26 लोग की मौत भूस्खलन के कारण हुई है। प्राधिकरण के अनुसार, धेमाजी, लखीमपुर, बिस्वनाथ, दरांग, बक्सा, बारपेटा, चिरांग, बोंगाईगांव, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण जोरहाट, माजुली, शिवसागर और डिब्रूगढ़ जिलों में 16.55 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। गोपालपारा जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है जहां 4.19 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं वहीं मोरीगांव में 2.63 लाख से ज्यादा और दक्षिण सालमारा में करीब 2.50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। मंगलवार तक राज्य के 21 जिलों के 19.81 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित थे।
- नई दिल्ली। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को क्षेत्रीय हवाई सम्पर्क बढ़ाने की उड़े देश का आम नागरिक यानी उड़ान योजना के अंतर्गत उत्तराखंड में पवन हंस की पहली हेलीकॉप्टर सेवा का उद्घाटन किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर सेवाओं के प्रारंभ होने और नए हवाई मार्गों के खुलने से राज्य के लोग और करीब आएंगे और इस क्षेत्र में पर्यटन के विकास में मदद करेंगे। हेलीकॉप्टर सेवा के शुरू होने से देहरादून, नई टिहरी, श्रीनगर और गौचर के बीच हवाई सम्पर्क स्थापित हो जाएगा और इन स्थानों के बीच यात्रा में औसतन 20 से 25 मिनट लगेंगे।चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को भी इसका फायदा मिलेगा। पवन हंस लिमिटेड इन हवाई मार्गों पर सप्ताह में तीन उड़ाने संचालित करेगा।इसके अलावा देहरादून से रामनगर, पंतनगर, नैनीताल, अलमोड़ा, पिथौरागढ़ और देहरादून से मसूरी के लिए भी पवन हंस की हवाई सेवा जल्द शुरू हो जाएगी। अब तक उड़ान योजना के अंतर्गत 274 हवाई मार्गों पर सेवाएं शुरू की जा चुकी हैं और अप्रैल-17 में उड़ान कार्यक्रम की शुरुआत के बाद से 45 हवाई अड्डों और 3 हेलीपोर्टों को जोड़ा जा चुका है। उड़ान योजना के अंतर्गत पहली सेवा का शुभारंभ प्रधानमंत्री ने शिमला से दिल्ली के बीच किया था।
- भुवनेश्वर। पश्चिम बंगाल और ओडि़शा की सीमा पर बंगाल के दीघा तट से मछुआरों के एक समूह ने लगभग 800 किलोग्राम वजनी मछली पकड़ी गई। इसे स्थानीय लोग शंकर मछली कहते हैं। यह मछली करीब 8 फीट लंबी और 5 फीट चौड़ी थी। एक मछली व्यापार करने वाली कंपनी को यह विशाल मछली 50 हजार रुपये में बेची गई।दीघा के पास ओडिशा के उदयपुर समुद्र तट से 8 किमी दूर मंगलवार को यह मछली पकड़ में आई है। तटीय शहर के मछुआरों का कहना है कि यह अब तक की सबसे भारी मछली है। यह मछली मांटा रे मछली की तरह दिखती है। यह मछली हाथी के कान जैसी होती है। शंकर मछली पूर्वी भारत के सभी रे मछलियों का एक सामान्य नाम है। शंकर मछली बंगाल में व्यापक रूप से खाई जाती है।दीघा में विशाल मछली को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किए गए। वेस्ट बंगाल यूनाइटेड फिशमैन एसोसिएशन के डायरेक्टर पिनाकी रंजनकर ने बताया कि इस मछली का वजन लगभग 8 सौ किलो है। जब यह मछली जाल में पकड़ में आई तो उसे देखकर मछुवारे आश्चर्य में पड़ गए। इस वर्ष मार्च में दीघा तट से मछुआरों द्वारा लगभग 300 किलोग्राम वजन वाले विशाल मंटा रे को पकड़ा गया था। लेकिन इस बार उससे भी वजनी मछली मछुवारों ने पकड़ी है। उन्होंने बताया कि इस प्रजाति की मछली कभी-कभी 7 से 8 फीट लंबी और 2 हजार किलो तक मिलती है।
- नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ लोगों की संख्या दस लाख तक पहुंच गई है। इसके साथ ही स्वस्थ होने की दर अब 64.51 प्रतिशत हो गयी है। कोरोना से मृत्यु दर भी घटकर दो दशमलव दो-तीन प्रतिशत रह गई है।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 35 हजार 286 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक कुल नौ लाख 88 हजार 29 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं।अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में कुल 48 हजार 513 लोग संक्रमित हुए। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 15 लाख 31 हजार 669 हो गई है। इनमें से पांच लाख नौ हजार 447 का इलाज चल रहा है। एक दिन में 768 लोगों की मृत्यु के साथ कोविड-19 से मृतकों की संख्या 34 हजार 193 हो गई है।भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद-आईसीएमआर ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान विभिन्न प्रयोगशालाओं में चार लाख आठ हजार आठ सौ 55 कोविड-19 नमूनों की जांच की गई। अब तक देशभर में एक करोड 77 लाख 43 हजार सात सौ चालीस नमूनों की जांच की जा चुकी है। फिलहाल देश में एक हजार तीन सौ 16 जांच केन्द्र हैं, जिसमें नौ सौ छह सरकारी और चार सौ दस निजी क्षेत्र के जांच केंद्र शामिल हैं।---
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रफाल लड़ाकू विमानों के भारत पहुंचने का स्वागत किया है।
संस्कृत में अपने ट्वीट संदेश में श्री मोदी ने कहा है कि राष्ट्र की रक्षा से बढ़ कर कोई बड़ा पुण्य नहीं है। राष्ट्र रक्षा से बड़ा कोई और व्रत नहीं है और राष्ट्र रक्षा से बढ़ कर कोई भी यज्ञ नहीं है। श्री मोदी ने रफाल के आगमन का स्वागत करते हुए उनके नई ऊंचाइयों को छूने की कामना की है।
--

- नई दिल्ली। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने पृथ्वी प्रणाली विज्ञान में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष का लाइफ टाइम उत्कृष्टता पुरस्कार प्रोफेसर अशोक साहनी को भूगर्भ विज्ञान के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है।राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान विशाखापत्तनम के डॉ वी वी एस सरमा और ध्रुवीय तथा समुद्री अनुसंधान केन्द्र, गोवा के डॉ. रविचन्द्रन को ध्रुवीय और समुद्र अनुसंधान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। वायुमंडलीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी का राष्ट्रीय पुरस्कार डॉ एस सुरेश बाबू को प्रदान किया गया है।---
-
अयोध्या। भगवान राम की जन्म स्थली अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। पीएम मोदी पांच अगस्त को मंदिर निर्माण के भूमि पूजन समारोह में शामिल होने यहां आएंगे। जिन सड़कों से प्रधानमंत्री का काफिला गुजरेगा, वहां दोनों ओर की इमारतों पर पीला रंग-रोगन किया जा रहा है जिनपर रामायाण के विभिन्न पात्रों की तस्वीरें उकेरी जा रही हैं। मोदी साकेत कॉलेज स्थित हेलीपैड से राम जन्मभूमि पहुंचेंगे। अयोध्या सूचना विभाग के उपनिदेशक मुरलीधर सिंह ने बताया कि सड़क की तीन किलोमीटर की पट्टी के दोनों ओर की इमारतों पर रंग-रोगन और रामायण के विभिन्न पात्रों की तस्वीरें उकेरने का काम अयोध्या नगर निगम कर रहा है। उन्होंने बताया कि साकेत में हेलीपैड पर भगवान राम और मां सीता के आदमकद रेखाचित्र नजर आएंगे, वहीं सड़कों के दोनों ओर इमारतों की दीवारों पर रामायण के विभिन्न चरित्रों की तस्वीरें दिखेंगी। अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री हनुमानगढ़ी भी जाएंगे और यहां जाने वाले रास्ते के दोनों ओर की इमारतों को भी सजाया-संवारा जा रहा है। प्रधानमंत्री के दौरे वाले दिन अयोध्या में अनेक सड़कों और मंदिरों को फूलों से सजाया जाएगा तथा सरयू नदी के किनारे और विभिन्न मंदिरों में एक लाख से अधिक दीपक जलाए जाएंगे। -
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संवाद कर कोविड-19 संकट से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। साथ ही, आत्मनिर्भर भारत अभियान सहित अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के संबंध में केंद्र की विभिन्न घोषणाओं पर चर्चा की। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई डिजिटल बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान, गुजरात के विजय रूपाणी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदीयुरप्पा, हरियाणा के मनोहरलाल खट्टर, उत्तराखंड के त्रिवेंद्र सिंह रावत, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी इस बैठक में शामिल हुए। खट्टर ने बैठक के बारे में ट्वीट किया, आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी एवं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी जी के साथ भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की डिजिटल बैठक में सम्मिलित हुआ तथा कोरोना के विरुद्ध निर्णायक रणनीति और अर्थव्यवस्था पर कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित आत्मनिर्भर पैकेज के प्रभावी क्रियान्वयन और रेहड़ी पटरी वालों के कल्याण आदि विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। -
नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत ई-ज्ञान कोष ने एंवायर्नमेंट सस्टेनिबिलिटी (पर्यावरण स्थिरता) विषय पर आनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर कहा, तमाम पर्यावरणविदों और प्रकृति प्रेमियों का आह्वान, ईज्ञानकोष आपके घर पर रहते हुए एंवायर्नमेंट सस्टेनिबिलिटी (पर्यावरण स्थिरता) विषय पर सर्टिफिकेट कोर्स पेश करता है। उन्होंने अपने ट्वीट के साथ कोर्स का लिंक भी साझा किया। गौरतलब है कि ईज्ञानकोष राष्ट्रीय डिजिटल निक्षेपागार है जिसमें देश के मुक्त एवं दूरस्थ शैक्षिक संस्थानों द्वारा तैयार डिजिटल शैक्षणिक संसाधनों का भंडारण किया जाता है और इसके माध्यम से शैक्षणिक सामग्रियों का वितरण भी किया जाता है।
- हैदराबाद। पूर्ववर्ती हैदराबाद राज्य के आखिरी निजाम मीर उस्मान अली खान की अंतिम जीवित पुत्री साहेबजादी बशीरुन्निसा बेगम का मंगलवार को यहां उनके घर पर निधन हो गया। वह 93 साल की थीं।उनके परिवार में उनकी एक मात्र पुत्री हैं। निजाम के पोते नवाब नजफ अली खान ने कहा कि उनकी मौत प्राकृतिक वजहों से हुई। निजाम फैमली वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष खान ने एक बयान में कहा, हैदराबाद से सातवें निजाम नवाब मीर उस्मान अली खान बहादुर की अंतिम जीवित संतान का निधन हो गया। यह परिवार के लिये बड़ी क्षति है क्योंकि साहेबजादी बशीरुन्निसा बेगम साहिबा हैदराबादी संस्कृति, परंपरा और मूल्यों की प्रतीक थीं। उन्होंने कहा कि सितंबर 1927 में जन्मी बशीरुन्निसा बेगम का निकाह नवाब काजिम नवाज जंग से हुआ था जिन्हें आम तौर पर अली पाशा के नाम से जाना जाता है।
- (तस्वीर-गिरिजा बाई तिवारी (117)भोपाल। आयकर विभाग ने अपने 160वें स्थापना दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के सौ वर्ष से अधिक आयु वाले चार आयकरदाताओं को सम्मानित किया है। इनमें भारत के सबसे अधिक बुजुर्ग आयकर दाताओं में शामिल 117 वर्षीय महिला भी शामिल है।आयकर विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि विभाग ने 24 जुलाई को 160 वें आयकर दिवस के मौके पर इन बुजुर्ग आयकर दाताओं को सम्मानित करने की घोषणा की। कार्यक्रम के तहत आयकर विभाग ने सोमवार को प्रदेश की चार महिला बुजुर्ग आयकर दाताओं का सम्मान किया गया । इनमें सबसे बुजुर्ग महिला प्रदेश के सागर जिले के बीमा की रहने वाली महिला गिरिजा बाई तिवारी (117) हैं। वहीं इन्दौर की ईश्वरबाई लुल्ला (103), बिलासपुर (छत्तीसगढ़) की बीना रक्षित (100) तथा इन्दौर की कंचन बाई (100) को भी सम्मानित किया गया है। गिरिजा बाई भारत या दुनिया की सबसे अधिक आयु वाली आयकर दाता हैं।मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त ए के चौहान ने बताया,मुझे इस बारे में निश्चित तौर पर जानकारी नहीं है, लेकिन पैन कार्ड के रिकार्ड के अनुसार वह इन दो राज्यों में सबसे अधिक उम्र की आयकर दाता हैं। उन्होंने कहा कि वह देश या दुनिया में सबसे अधिक उम्र की आयकर दाता हैं या नहीं, इस रिकॉर्ड की हमें जांच करनी होगी लेकिन वह निश्चित तौर पर देश के सबसे अधिक आयु वाले आयकर दाताओं में से एक हैं। चौहान ने बताया कि गिरिजा तिवारी अपने पति की पारिवारिक पेंशन प्राप्त करती हैं जो मूल पेंशनभोगी थे। उन्होंने बताया कि आयकर विभाग ने प्रदेश में करदाताओं की सुविधा के लिये मुरैना और बालाघाट में दो नये आयकर सेवा केन्द्र खोले हैं। एक आयकर अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दिशानिर्देशों के तहत बीना, बिलासपुर और इन्दौर में इन बुजुर्ग आयकर दाताओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम ऑनलाइन किया गया।---
-
नई दिल्ली। भारत ने बांग्लादेश के रेलवे ढांचे को मजबूत करने के उदेश्य से उसे 10 रेल इंजन सौंपे हैं। ये इंजन बड़ी लाइन वाले हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रेल मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में इन रेल इंजनों को डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाई। इस दौरान बांग्लादेश से भी कई पदाधिकारी मौजूद थे। इन इंजनों को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के पूर्वी रेलवे के गेदे स्टेशन से रवाना किया गया और बांग्लादेश ने इसे दरशाना में हासिल किया।
-
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि बैंकों ने खरीफ की खेती में मदद के लिए लगभग 1.1 करोड़ किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) धारकों को 89,810 करोड़ रुपए के ऋण मंजूर किए हैं। सरकार ने 20.97 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज के तहत केसीसी के माध्यम से 2.5 करोड़ किसानों, मछुआरों और पशुपालन से जुड़े लोगों को कुल दो लाख करोड़ रुपये का रियायती कर्ज देने की घोषणा की है। वित्त मंत्री ने एक ट्वीट में कहा, 24 जुलाई 2020 तक, आत्म निर्भर भारत पैकेज के तहत दो लाख करोड़ रुपए के रियायती ऋण में से 111.98 लाख किसान क्रेडिट कार्ड पर कुल 89,810 करोड़ रुपए के कर्ज को मंजूरी दी जा चुकी है। इससे मछुआरों और डेयरी किसानों सहित कुल 2.5 करोड़ किसानों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि 30 जून तक 70.32 लाख केसीसी धारकों को 62,870 करोड़ रुपए के कर्ज को मंजूरी दी जा चुकी थी।
-
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि 55 करोड़ रुपए की लागत से अयोध्या बाईपास के लिये निर्माण और सौंदर्यीकरण का काम हो रहा है। यह बाईपास अयोध्य नगरी की खूबसूरती को प्रदर्शित करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर की आधारशिला रखने के लिए पांच अगस्त को अयोध्या जा सकते हैं। गडकरी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि श्री राम हमारी संस्कृति और धरोहर के प्रतीक हैं। राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण जल्द शुरू होगा। अयोध्या बाईपास के सौंदर्यीकरण और निर्माण संबंधी कार्य के लिये एनएचएआई (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने 55 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि बाईपास देश और विदेश के आगंतुकों के लिये अयोध्या की सुंदरता को प्रदर्शित करेगा। अयोध्या को जोडऩे वाला बाईपास 16 किलोमीटर लंबा होगा। परियोजना के विस्तृत ब्योरा के बारे में एनएचएआई से पूछे गये सवाल का फिलहाल जवाब नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह के आग्रह पर 55 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी मिली है। इसमें 40 करोड़ रुपये से बाईपास के निर्माण 15 करोड़ रुपये सौंदर्यीकरण कार्यों पर खर्च होंगे।
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अगस्त को स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के ग्रैंड फिनाले को संबोधित करेंगे। इस दौरान 10,000 से अधिक छात्र सरकारी विभागों और उद्योगों की 243 समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार को यह घोषणा की। मानव संसाधन विकास मंत्री ने एक-तीन अगस्त तक निर्धारित हैकाथॉन के फिनाले की योजना को अंतिम रूप देने के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन हमारे देश के सामने आने वाली चुनौतियों को हल करने के लिए नयी और डिजिटल प्रौद्योगिकी नवाचारों की पहचान करने की एक पहल है। मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक अगस्त को शाम सात बजे से दुनिया के सबसे बड़े ऑनलाइन हैकाथॉन के ग्रैंड फिनाले को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा, इस साल, हमारे पास 10,000 से अधिक छात्र होंगे जो केंद्र सरकार के 37 विभागों, 17 राज्य सरकारों और 20 उद्योगों के 243 समस्या बयानों को हल करने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। प्रत्येक समस्या बयान के लिए एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि होगी, छात्र नवाचार विषय को छोड़कर जिसमें तीन विजेता होंगे, प्रथम, द्वितीय और तृतीय और पुरस्कार राशि क्रमश: एक लाख रुपये, 75,000 और 50,000 रुपये की होगी। यह मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित हैकाथॉन का चौथा संस्करण है।
-
200 शहरों के तापमान, नमी के स्तर और हवा के रफ्तार की जानकारी मिल सकेगी
नई दिल्ली। पृथ्वी विज्ञान मंत्री हर्षवर्धन ने मौसम संबंधी पूर्वानुमान के लिए सोमवार को एक मोबाइल ऐप की शुरुआत की। इसके जरिए शहर के मौसम के पूर्वानुमान और अन्य सूचनाएं मिलेंगी। इंटरनेशनल क्राप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स (आईसीआरआईएसएटी), भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम), पुणे और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने साथ मिलकर यह ऐप तैयार किया है। इस अवसर पर हर्षवर्धन ने कहा कि नए उपकरणों, कंप्यूटर संबंधी संसाधनों आदि को बदलने के लिए भारी निवेश की जरूरत है। कम से कम मौजूदा बजट के दोगुने निवेश की जरूरत है। मौसम ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐपल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। ऐप विभिन्न सेवाओं की पेशकश करेगा। ऐप के जरिए करीब 200 शहरों के तापमान, नमी के स्तर, हवा की रफ्तार और दिशा सहित मौसम संबंधी अन्य जानकारी मिलेगी। इसपर दिन में आठ बार सूचनाएं अद्यतन की जाएंगी। ऐप देश के करीब 450 शहरों के लिए अगले सात दिनों के मौसम का पुर्वानुमान मुहैया कराएगा। पिछले 24 घंटे की जानकारी भी ऐप पर मौजूद रहेगी। इसमें सभी जिलों के लिए रंग आधारित अलर्ट (लाल, पीला, नारंगी) सिस्टम भी होगा जिसके जरिए प्रतिकूल मौसम के बारे में लोगों को आगाह किया जाएगा। -
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि 55 करोड़ रुपए की लागत से अयोध्या बाईपास के लिये निर्माण और सौंदर्यीकरण का काम हो रहा है। यह बाईपास अयोध्य नगरी की खूबसूरती को प्रदर्शित करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर की आधारशिला रखने के लिए पांच अगस्त को अयोध्या जा सकते हैं। गडकरी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि श्री राम हमारी संस्कृति और धरोहर के प्रतीक हैं। राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण जल्द शुरू होगा। अयोध्या बाईपास के सौंदर्यीकरण और निर्माण संबंधी कार्य के लिये एनएचएआई (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने 55 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि बाईपास देश और विदेश के आगंतुकों के लिये अयोध्या की सुंदरता को प्रदर्शित करेगा। अयोध्या को जोडऩे वाला बाईपास 16 किलोमीटर लंबा होगा। परियोजना के विस्तृत ब्योरा के बारे में एनएचएआई से पूछे गये सवाल का फिलहाल जवाब नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह के आग्रह पर 55 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी मिली है। इसमें 40 करोड़ रुपये से बाईपास के निर्माण 15 करोड़ रुपये सौंदर्यीकरण कार्यों पर खर्च होंगे।
- नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस (29 जुलाई) से एक दिन पहले आज केंद्रीय पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो ने बाघों की जनगणना की रिपोर्ट 2018 जारी की। इस रिपोर्ट को गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।उल्लेखनीय है कि भारत में इस काम के लिए कैमरों का नेटवर्क बिछाया गया है और दुनिया में भारत के इस अभूतपूर्व प्रयास के लिए सराहना हो रही है।इस मौके पर प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि 1973 में देश में केवल 9 टाइगर रिजर्व थे अब इनकी संख्या बढ़कर 50 हो गई है। खुशी की बात ये है कि किसी की भी खराब क्वालिटी का नहीं है और यह काफी महत्वपूर्ण है। भारत में दुनिया की कुल बाघों की आबादी का 70 फीसदी है। भारत को इस पर गर्व होना चाहिए। हमारे पास 30 हजार हाथी, 3 हजार एक सींग वाले गैंडे और 500 से अधिक शेर हैं। भारत में सबसे बड़ा कैमरों का जाल बिछाकर गणना करने के इस अभूतपूर्व प्रयास को दुनिया में पहली पहल के रूप में मान्यता दी गई है।कोरोना संक्रमण के चलते लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए राष्ट्रीय मीडिया केंद्र, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को यूट्यूब पर लाइव प्रसरित किया गया।गौरतलब है कि 2022 तक बाघों के आवास वाले देशों की सरकारों ने इनकी संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य तय किया है। इस संबंध में वर्ष 2010 में इन देशों ने बाघ संरक्षण पर सेंट पीटरबर्ग घोषणा पर हस्ताक्षर किये थे। इसी बैठक में यह तय किया गया था कि प्रत्येक वर्ष 29 जुलाई को दुनियाभर में बाघ संरक्षण की जागरूकता पैदा करने के लिए विश्व बाघ दिवस मनाया जाएगा।
- नई दिल्ली। लड़ाकू विमान रफाल के पहले बेड़े ने आज फ्रांस से उड़ान भरी। इसमें पांच विमान हैं, जो बुधवार को भारत पहुंचेंगे। उस दिन इन विमानों को हरियाणा के अंबाला में वायु सेना की १७वीं बटालियन में आधिकारिक रूप से शामिल किया जाएगा।फ्रांस से लगभग सात हजार किलोमीटर की उड़ान के दौरान ये पांच विमान कुछ समय तक संयुक्त अरब अमारात में फ्रांस के वायु सेना के अड्डे पर रुकेंगे और हवा में ही इनमें ईंधन भरा जाएगा। इन विमानों को फ्रांस की कंपनी दसाल्ट ने बनाया है।दस विमानों की डिलीवरी निर्धारित अवधि के अनुसार पूरी हो रही है। पांच विमान प्रशिक्षण के लिए फ्रांस में ही रहेंगे। भारत ५९ हजार करोड़ रुपये के २०१६ के सौदे के तहत ३६ रफाल विमान खरीद रहा है। भारत और फ्रांस की सरकारों के बीच हुए समझौते के तहत ये सभी ३६ विमान २०२१ के आखिर तक सौंपे जाने हैं। पहला रफाल विमान अक्टूबर २०१९ में भारत को सौंपा गया था। इन पांच विमानों में तीन सिंगल सीटर विमान और दो ट्विन सीटर विमान शामिल हैं।इन विमानों का आगमन दो चरणों में करने की योजना बनाई गई है। इन विमानों को वहां से लाने की जिम्मेदारी भारतीय वायुसेना के पायलटों को दी गई है जिन्होंने इन विमानों को उड़ाने का व्यापक प्रशिक्षण लिया है।--












.jpg)














