- Home
- देश
- नयी दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि शहरों में ‘अपना घर’ का सपना देखने वाले लोगों के लिए सरकार जल्द ही एक योजना लायेगी और इसके माध्यम से बैंक ऋण में राहत प्रदान की जायेगी।देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार शहरों में रहने वाले मध्यम वर्ग के ऐसे लोगों के लिए जल्द ही एक योजना लायेगी जिनका अपना आवास नहीं है।अभी आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) को क्रियान्वित कर रहा है जिसकी शुरूआत 25 जून 2015 को हुई थी। इस वर्ष 31 जुलाई तक पीएमएवाई-यू के तहत 1.18 करोड़ मकान मंजूर किये गए हैं जिनमें से 76.02 लाख मकान लाभार्थियों को आवंटित किये गये हैं।प्रधानमंत्री ने कहा ‘‘मध्यम वर्ग के लिए हम एक योजना लेकर आ रहे हैं। जो लोग शहरों में रहते हैं लेकिन किराए के मकान में रहते हैं, झुग्गी-झोपड़ी में रहते हैं, अनधिकृत कॉलोनियों में रहते हैं। ऐसे परिवारजन अगर अपना मकान बनाना चाहते हैं तो उन्हें बैंक से जो कर्ज मिलेगा, उसके ब्याज में राहत देकर हमने लाखों रुपये की मदद करने का निर्णय किया है।’’
-
-भारत मणिपुर के लोगों के साथ है: प्रधानमंत्री
नई दिल्ली। राष्ट्र आज 77वां स्वाधीनता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। देश की 140 करोड़ जनता को आजादी के महान पर्व पर शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जैसे अनगिनत वीरों के बलिदान और योगदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि उस पीढ़ी में शायद ही कोई व्यक्ति होगा, जिन्होंने आजादी के संघर्ष में योगदान और बलिदान न दिया हो।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह वर्ष रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती का वर्ष है। ये वर्ष मीराबाई के 525 वर्ष का भी वर्ष है। इस बार 26 जनवरी हमारे गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ होगी। पल-पल प्रेरणा और पल-पल संकल्प का इससे बड़ा अवसर नहीं होगा। उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रधानमंत्री ने मणिपुर में हिंसा के दौर और मां-बहनों के साथ अत्याचार पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि शांति से ही समाधान का रास्ता निकलेगा और इसके लिए केंद्र तथा राज्य सरकारों को मिलकर प्रयास करने होंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि इतिहास में कई बार ऐसी घटनाएं होती हैं जो सदियों तक अपनी अमिट छाप छोड़ जाती हैं। कई वर्षों पहले देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा गया था। भारत के वीरों ने आजादी की लौ जलाए रखने तथा बलिदान की परंपरा बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।प्रधानमंत्री ने कहा कि जन चेतना, त्याग और तपस्या के कारण देश 1947 में आजाद हुआ। हम ऐसे काल खंड में जी रहे हैं जब अमृतकाल का पहला वर्ष है। इस काल खंड में उठाए गए कदम त्याग और तपस्या आने वाले एक हजार साल के इतिहास का निर्माण करेंगे।उन्होंने कहा कि गुलामी की मानसिकता से निकलकर देशा आज जी जान से आगे बढ़ रहा है। श्री मोदी ने कहा कि विश्व भर में भारत की चेतना और सामर्थ्य के प्रति नई आशा और विश्वास बढा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज पुरानी सोच और पुराने ढर्रों को छोडकर आगे बढ रहा है। बडा सोचना, दूर का सोचना हमारी सरकार की कार्यशैली रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज करीब 5 हजार अमृत सरोवरों पर कार्य हो रहा है। 18 हजार गॉवों तक बिजली पहुँचाने जैसे सभी लक्ष्य हासिल किए जा रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश का निर्यात बढ़ रहा है और दुनिया भर के विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की अर्थव्यवस्था अपनी वृद्धि गति जारी रखेगी। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं युवा शक्ति में विश्वास करता हूं, युवा शक्ति ही मेरी ताकत है… हमारी नीतियां युवा शक्ति को और ताकत दे रही हैं… विश्व के युवा भारत के युवाओं की ताकत देखकर चकित हो रहे हैं।’’मोदी ने कहा कि युवाओं की ताकत ने भारत को ‘‘दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र’’ बनने में मदद की है।सरकार ने इस साल 30 अप्रैल तक 98,119 संस्थाओं को स्टार्टअप के रूप में मान्यता दी है। ये सभी ‘स्टार्टअप इंडिया’ योजना के तहत कर लाभ सहित प्रोत्साहन प्राप्त करने के पात्र हैं।स्टार्टअप के लिए फंड ऑफ फंड्स, स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम और क्रेडिट गारंटी स्कीम जैसी योजनाएं इन संस्थाओं को उनके व्यापार चक्र के विभिन्न चरणों में मदद करती हैं।सरकार ने देश में नवाचार व स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के इरादे से 16 जनवरी 2016 को स्टार्टअप इंडिया पहल शुरू की थी। -
नयी दिल्ली. सरकार ने आर दुरईस्वामी को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। एलआईसी ने सोमवार को यह जानकारी दी। दुरईस्वामी फिलहाल मुंबई में केंद्रीय कार्यालय में कार्यकारी निदेशक हैं। एलआईसी ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि उन्हें आइपे मिनी के स्थान पर एलआईसी के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति एक सितंबर, 2023 या उसके बाद पदभार संभालने से उनकी सेवानिवृत्त की तारीख 31 अगस्त, 2026 तक या अगले आदेश तक, इनमें से जो भी पहले हो, तक के लिये की गयी है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों में निदेशकों की नियुक्ति करने वाला वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (एफएसआईबी) ने जून में प्रबंध निदेशक के रूप में दुरईस्वामी के नाम की सिफारिश की थी।
-
नयी दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साकेत इलाके में तीन लोगों ने 24 वर्षीय महिला शिक्षिका से उसका मोबाइल फोन छीन लिया और इस दौरान वह ऑटोरिक्शा से गिरकर घायल हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को दोपहर में घटना के बारे में सूचना मिली थी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि देवली के जवाहर पार्क की रहने वाली महिला शिक्षिका स्कूल से ऑटोरिक्शा करके घर लौट रही थी कि तभी साकेत के खोखा बाजार के समीप मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। अधिकारी ने बताया कि महिला ऑटो से गिर गई और उसे चोट आई है। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी है। पुलिस के मुताबिक, इलाके की सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। -
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को लगातार 10वीं बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे जो अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले लाल किले से उनका आखिरी संबोधन होगा। प्रधानमंत्री मोदी इस वार्षिक कार्यक्रम का उपयोग अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करने, प्रमुख योजनाओं का अनावरण करने और देश के लिए अपना भावी दृष्टिकोण रखने के लिए करते रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री 2014 के बाद से विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास की रुपरेखा सबके सामने रख सकते हैं और आने वाले वर्षों के लिए अपने दृष्टिकोण को रेखांकित कर सकते हैं, जैसा कि उन्होंने पिछले संबोधनों में भी किया है। प्रधानमंत्री के संबोधनों के राजनीतिक निहितार्थ भी निकाले जाते रहे हैं, ऐसे में कहा जा रहा है कि इस बार के उनके संबोधन में भी आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कोई ना कोई राजनीतिक संदेश भी हो सकता है। मोदी स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधनों में विपक्षी दलों पर कोई सीधा राजनीतिक हमला करने से बचते रहे हैं, लेकिन उन्होंने अक्सर भ्रष्टाचार और परिवारवाद के मुद्दों पर विपक्ष पर निशाना साधा है। विपक्षी दलों के कार्यकाल को वह नीतिगत पंगुता का दौर बताते रहे हैं और उसके बाद अपनी सरकार में शासन में आए बदलावों पर जोर भी देते रहे हैं। प्रधानमंत्री ने अपने भाषणों में अक्सर भारत के बढ़ते वैश्विक कद का उल्लेख किया है और राष्ट्रीय हित के साथ ही सुरक्षा और विदेश नीति पर भी प्रकाश डाला है। वर्ष 2014 में लाल किले की प्राचीर से अपने पहले स्वतंत्रता दिवस भाषण में उन्होंने स्वच्छ भारत और जन धन खातों जैसे कई नए कार्यक्रमों की घोषणा की थी। इसके बाद भी उन्होंने इस दिन कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं और महिलाओं के खिलाफ अपराध और सामाजिक संघर्ष जैसी सामाजिक बुराइयों सहित कई मुद्दों पर नागरिकों के साथ जुड़ने की कोशिश की है। पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर ‘पंच प्रण' की घोषणा प्रधानमंत्री के भाषण का मुख्य आकर्षण था, क्योंकि उन्होंने लोगों से 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने, औपनिवेशिक मानसिकता के किसी भी निशान को खत्म करने, विरासत पर गर्व करने, एकता की ताकत को बढ़ावा देने और ईमानदारी के साथ नागरिकों के कर्तव्यों को पूरा करने का आह्वान किया था। उन्होंने अक्सर इस बात पर प्रकाश डाला है कि उन्होंने खुले में शौच के चलन को समाप्त करने के लिए गरीब परिवारों के लिए शौचालय बनाने जैसे जमीनी मुद्दों को कैसे उठाया है। जानकारों के मुताबिक इस वर्ष भी प्रधानमंत्री कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले 2018 में, मोदी ने गरीबों के लिए महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य बीमा योजना, आयुष्मान भारत शुरु किए जाने की घोषणा की थी। स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषणों में उन्होंने 2019 में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) पद के सृजन, 2021 में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने जैसे महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों की घोषणा की और गति शक्ति योजना और 75 वंदे भारत एक्सप्रेस शुरु करने की परियोजना को रेखांकित किया।
-
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के मौके पर देश के बंटवारे के दौरान जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी। मोदी ने सोशल नेटवर्किंग साइट 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन भारतवासियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करने का अवसर है, जिनका जीवन देश के बंटवारे की बलि चढ़ गया। इसके साथ ही यह दिन उन लोगों के कष्ट और संघर्ष की भी याद दिलाता है, जिन्हें विस्थापन का दंश झेलने को मजबूर होना पड़ा। ऐसे सभी लोगों को मेरा शत-शत नमन।" केंद्र सरकार ने 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के रूप में मनाए जाने की 2021 में घोषणा की थी। यह दिन 1947 में भारत के विभाजन के दौरान लोगों की पीड़ा और कष्टों का स्मरण कराता है।
-
नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘हर घर तिरंगा' अभियान के तहत सोमवार को राजधानी स्थित अपने आधिकारिक आवास पर तिरंगा फहराया। शाह ने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने आवास पर मैंने आज तिरंगा फहराया। स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय आसमान में लाखों तिरंगे भारत को फिर से महानता का प्रतीक बनाने के लिए राष्ट्र की सामूहिक इच्छा शक्ति को दर्शाते हैं।'' सरकार आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा अभियान' चला रही है। इसका उद्देश्य सहभागी हिस्सेदारी की भावना और अधिक जन भागीदारी के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है। शाह ने सभी नागरिकों से निवेदन किया कि वे भी अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं और अपनी सेल्फी ‘हर घर तिरंगा डॉट कॉम' पर अपलोड करें। उन्होंने सभी से अपने साथी नागरिकों को भी इसके लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया। शाह ने अपनी सेल्फी भी उक्त वेबसाइट पर अपलोड की। उन्होंने इसके लिए उन्हें मिले प्रमाणपत्र को भी साझा किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लोगों से 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) में तिरंगे की तस्वीर लगाने का आग्रह किया था। उन्होंने खुद भी अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट की ‘डीपी' में भी राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर लगाई है। इसका अनुसरण करते हुए कई केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों समेत भाजपा नेताओं ने अपनी डीपी में तिरंगे की तस्वीर लगाई है। कई केंद्रीय मंत्रियों व भाजपा नेताओं ने अपने आवास पर भी तिरंगा फहराया। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच 'हर घर तिरंगा' अभियान में हिस्सा लेने का आह्वान किया था।
-
श्रीनगर. कश्मीर में सुचारु और शांतिपूर्ण स्वतंत्रता दिवस समारोह को सुनिश्चित करने के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा कवर प्रदान करने की योजना बनाई गई है जिसमें हेलीकॉप्टर और ड्रोन से निगरानी करना भी शामिल है। सोमवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोहों के दौरान इंटरनेट सेवाएं निलंबित नहीं की जाएंगी जैसा कि कुछ साल पहले तक किया जाता था। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशिष्ट एसओजी कर्मियों ने अन्य सुरक्षा बलों की सहायता से घाटी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य स्थल लाल चौक और बख्शी स्टेडियम के आसपास अभ्यास करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों की तरह इस बार शहर में कोई बैरिकेड नहीं हैं, लेकिन सुरक्षा बल राष्ट्र-विरोधी तत्वों को दूर रखने के लिए वाहनों और राहगीरों की औचक तलाशी ले रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कश्मीर) विजय कुमार ने कहा, ‘‘हमने पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं। चूंकि इस साल कई कार्यक्रमों की योजना है, इसलिए हम त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रदान करेंगे। ड्रोन और हेलीकॉप्टर से निगरानी की जाएगी।'' उन्होंने कहा, ‘‘उपराज्यपाल घंटाघर परियोजना का उद्घाटन करने जा रहे हैं। हमने यह सुनिश्चित करने की योजना बनाई है कि कारोबारियों और आम जनता को कोई असुविधा ना हो।' कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर इंटरनेट सेवा बिना किसी बाधा के जारी रहेगी जबकि वर्ष 2019 से पहले इस सेवा को स्वतंत्रता दिवस पर बाधित किया जाता रहा है।
-
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस, 2023 के अवसर पर कुल 954 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। 01 सीआरपीएफ कर्मी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमजी) प्रदान किया गया है, 229 को वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी) प्रदान किया गया है, 82 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) और 642 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएम) से सम्मानित किया गया है।
230 वीरता पुरस्कारों में से, वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के 125 कर्मियों, जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के 71 कर्मियों और पूर्वोत्तर क्षेत्र के 11 कर्मियों को उनके वीरतापूर्ण कार्य के लिए सम्मानित किया जा रहा है। वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मियों में सीआरपीएफ के 28, महाराष्ट्र के 33, जम्मू-कश्मीर पुलिस के 55, छत्तीसगढ़ के 24, तेलंगाना के 22, आंध्र प्रदेश के 18 तथा शेष अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों एवं सीएपीएफ से हैं।राष्ट्रपति का वीरता के लिए पुलिस पदक (पीपीएमजी) और वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी); जीवन और संपत्ति को बचाने या अपराध को रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने में विशिष्ट वीरता के प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया जाता है। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) पुलिस सेवा में उत्कृष्ट रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है तथा सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएम) संसाधन और कर्तव्य के प्रति समर्पण आधारित मूल्यवान सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। -
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में हो रही लगातार भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हुआ है। भारी बारिश और भूस्खलन से कई राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य सम्पर्क सड़कें भी अवरुद्व हुई हैं। राज्य में कई जगहों पर बाढ़ और बादल फटने से आई बाढ़ व भू-स्खलन से शिमला, मंडी और सोलन में मंदिर व मकानों के जमीन में धसने से कई लोगों के दबने की सूचना है शिमला के समरहिल का शिव बावड़ी मंदिर भू-स्खलन की चपेट में आ गया। इस घटना में 20 से 25 लोगों के दबने का समाचार है। प्रशासन द्वारा राहत व बचाव कार्य जारी है। नौ लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना स्थल का दौरा कर राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया। वहीं सोलन के ममलीग क्षेत्र में बादल फटने से आई बाढ़ में दो मकान के जमीन में धस जाने से दो परिवारो के लोग दब गए थे, जिनमें से पांच को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि 7 की मृत्यु हो गई और 3 के दबे होने की आंशका है।
-
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में दो दिन से तेज बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में लैंडस्लाइड, बादल फटने और बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में 32 लोगों की जान चली गई है। मौसम विभाग ने राज्य में 16 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। शिमला के समरहिल इलाके में स्थित शिव बावड़ी मंदिर भारी बारिश की वजह से भूस्खलन की चपेट में आ गया। 25 से ज्यादा लोग मलबे में दब गए। अब तक 2 बच्चों समेत 6 शव निकाले जा चुके हैं। बाकी की तलाश जारी है। भारी बारिश की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत हो रही है। पहाड़ी से अभी भी पत्थर गिर रहे हैं। मंदिर के ऊपर मलबे के साथ चार से पांच पेड़ आ गिरे। इससे ज्यादा नुकसान हुआ है। एनडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटी हुई है। जेसीबी मशीन से मलबा हटाया जा रहा है। स्थानीय निवासी किशोर ठाकुर ने बताया कि उनके 4 भतीजे भी मंदिर के अंदर फंसे हुए है। मंदिर में हर साल 15 अगस्त को भंडारा होता है और आज सावन का अंतिम सोमवार है। इसलिए भी उनके भतीजे सहित मंदिर में छह-सात लोग खीर बनाने के लिए मौजूद थे।
-
कटनी. मध्य प्रदेश के कटनी जिले में रविवार को तालाब में नहाने गये चार लड़कों की डूबने से मौत हो गई। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि यह घटना स्लीमनाबाद पुलिस थाना क्षेत्र के नैगवा गांव में शाम करीब चार बजे हुई। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने कहा कि 11 से 14 साल की उम्र के चार लड़के उस समय डूब गए जब वे एक तालाब के पास खेलने के बाद नहा रहे थे। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के सदस्य मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे। रंजन ने बताया कि खोजबीन करने पर इन लड़कों के परिजन तालाब के पास पहुंचे और उन्हें उनके कपड़े और साइकिल मिली। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुछ ग्रामीणों ने तालाब में लड़कों की तलाश की और उनके शवों को बाहर निकाला।
-file photo
-
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लोगों से 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) में तिरंगे की तस्वीर लगाने का आग्रह किया। मोदी ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट की ‘डीपी' में भी राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर लगाई है।
इसका अनुसरण करते हुए कई केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों समेत भाजपा नेताओं ने अपनी डीपी में तिरंगे की तस्वीर लगाई है। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच 'हर घर तिरंगा' आंदोलन में हिस्सा लेने का आह्वान किया था। मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "हर घर तिरंगा आंदोलन की भावना के साथ आइए हम अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी को बदलें और इस अनूठे प्रयास को समर्थन दें, जो हमारे प्यारे देश और हमारे बीच के बंधन को गहरा करेगा।" प्रधानमंत्री ने लोगों से आग्रह किया है कि वे ‘हर घर तिरंगा' वेबसाइट पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी तस्वीरें अपलोड करें। इसी तरह का अभियान पिछले साल भी शुरू किया गया था। -
जम्मू. सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ के प्रयासों को विफल करने के लिए अत्याधुनिक सेंसर एवं सीसीटीवी कैमरा प्रौद्योगिकी पर आधारित स्मार्ट बाड़ लगाई है। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी। जम्मू में सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने अखनूर और पुंछ सेक्टर के अग्रिम इलाकों का दौरा करने वाले पत्रकारों के एक समूह को बताया कि इससे सीमा सुरक्षा एवं निगरानी और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट बाड़ उन्नत प्रौद्योगिकी का हिस्सा है, जिसे सेना ने नियंत्रण रेखा पर अपने अभियानों में एकीकृत किया है। बर्तवाल ने कहा कि अत्याधुनिक सेंसर और सीसीटीवी कैमरों से बचकर निकलना बहुत मुश्किल है, क्योंकि ये थोड़ी-सी भी हलचल को पकड़ लेते हैं और तुरंत नियंत्रण केंद्र को अलर्ट भेजते हैं। एलओसी को सुरक्षित करने के लिए इस्तेमाल की जा रही प्रौद्योगिकी और उपकरणों का भी इस दौरान प्रदर्शन किया गया। लेफ्टिनेंट कर्नल बर्तवाल ने कहा, "पारंपरिक तरीकों और नवाचार का अंतर्संबंध आधुनिक भारतीय सैनिक की बहुआयामी भूमिका की एक व्यापक तस्वीर पेश करता है।" उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपना जीवन दांव पर लगाकर, सैनिक सम्मान, कर्तव्य और बलिदान के मूल्यों का उदाहरण देते हैं, जो उनकी सेवा का आधार हैं।
-
लखीमपुर खीरी. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी थाना क्षेत्र में रविवार को एक विवाद के बाद 55 वर्षीय एक महिला की उसके बेटे ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मैलानी थाना क्षेत्र के बोझिया गांव की रहने वाली सरला देवी (55) की रविवार सुबह उसके ही छोटे बेटे आरोपी मयंक ने बेरहमी से कथित तौर पर चाकू गोद कर हत्या कर दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रवीण कुमार अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने पत्रकारों को बताया कि रविवार सुबह आरोपी मयंक का अपनी मां सरला देवी से कुछ विवाद हुआ, जिसके बाद उसने चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी मयंक को गिरफ्तार कर लिया गया है और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
-
शिमला. हिमाचल प्रदेश में शिमला के एक गांव में एक मंदिर के पास पुजारी का शव मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान महाराष्ट्र के रहने वाले सुनील दास (45) के रूप में हुई है और वह मार्च 2021 से शिमला के कांति गांव में भूतेश्वर महाराज मंदिर में पुजारी था। पुलिस ने कमल सिंह नामक व्यक्ति की शिकायत के हवाले से बताया कि उसे शनिवार दोपहर सत्यपाल नामक व्यक्ति का फोन आया, जिसने बताया कि वह एक अनुष्ठान के लिए पुजारी को अपने घर बुलाना चाहता है, लेकिन पुजारी का फोन बंद है। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह और सत्यपाल सूनसान जगह पर स्थित मंदिर पहुंचे और परिसर में स्थित पुजारी के कमरे का दरवाजा बंद पाया। पुलिस के अनुसार, दोनों ने आसपास खोजा तो पुजारी का शव झाड़ियों में मिला, जिस पर चोट के निशान थे। पुलिस के मुताबिक, घटना के सिलसिले में अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
-
श्योपुर. मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में 21 जुलाई को रेडियो कॉलर के काम करना बंद करने के बाद से लापता एक दक्षिण अफ्रीकी मादा चीता को 22 दिनों की खोजबीन अभियान के बाद रविवार को पकड़ लिया गया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। मध्यप्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘मादा चीता निरवा को आज प्रातः लगभग 10 बजे केएनपी के धोरट परिक्षेत्र से स्वास्थ्य परीक्षण के लिये पकड़ लिया गया। 21 जुलाई से जब निरवा की कॉलर से सैटेलाइट के माध्यम से मिलने वाली लोकेशन प्राप्त होना बंद हो गयी थी, तबसे उसकी खोज लगभग 22 दिनों से लगातार जारी थी।'' इसमें कहा गया है कि केएनपी प्रबंधन वृहद स्तर पर निरवा की खोजबीन में लगा हुआ था। 100 से भी ज्यादा संख्या में प्रबंधन स्टाफ, जिसमें अधिकारी, कर्मचारी, वन्यप्राणी चिकित्सक तथा चीता ट्रैकर सम्मिलित थे, दिन-रात पूरे संभावित क्षेत्र में निरवा की खोजबीन में लगे हुए थे। विज्ञप्ति के अनुसार क्षेत्र में पैदल सर्च पार्टियों के अलावा दो ड्रोन टीमें, एक श्वान दस्ता और उपलब्ध हाथियों से निरवा को ढूंढने का अभियान चलाया जा रहा था। प्रतिदिन लगभग 15-20 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में खोजबीन की जा रही थी। इसके अलावा, स्थानीय ग्रामीणों को निरवा के संबंध में अवगत कराकर, उनसे प्राप्त होने वाली समस्त सूचनाओं का तत्काल परीक्षण एवं सत्यापन कराया जा रहा था। इसमें कहा गया हे कि इसी दौरान सहसा 12 अगस्त को, 11 अगस्त की शाम की निरवा की लोकेशन सैटेलाइट के माध्यम से प्राप्त हुई। तुरंत ही सर्च टीमों को प्राप्त लोकेशन पर भेजा गया। दिन में भी सैटेलाइट के माध्यम से निरवा की 12 अगस्त की ही अन्य लोकेशन भी प्राप्त हुई। विज्ञप्ति के अनुसार श्वान दस्ते और ड्रोन टीमों की सहायता से वन्यप्राणी चिकित्सकों की टीम द्वारा अंततः निरवा को शाम के समय पता लगा लिया गया, लेकिन वे उसे पकड़ नहीं सके। निरवा स्वस्थ दिखाई पड़ी और गतिमान थी। चूंकि अंधेरा घिरने वाला था अतः उसे पकड़ने का अभियान अगले दिन तक स्थगित कर दिया गया। इसमें कहा गया है कि ड्रोन टीमों को रात भर निरवा के लोकेशन पर निगाह रखने की जिम्मेदारी दी गई जिसे टीमों ने बखूबी निभाया। ड्रोन टीमों द्वारा उपलब्ध कराई गई लोकेशन की जानकारी के आधार पर आज प्रातः चार बजे से अभियान प्रारंभ किया गया। लगभग 6 घंटे तक चले अभियान के पश्चात निरवा को सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया। इसमें कहा गया है, ‘‘निरवा पूरी तरह से स्वस्थ है और उसे स्वाथ्य परीक्षण हेतु बाड़े में रखा गया है।'' विज्ञप्ति के अनुसार सभी 15 चीते (7 नर, 7 मादा तथा 1 मादा शावक) स्वस्थ हैं और सभी अब बाड़े में हैं। केएनपी के वन्यप्राणी चिकिसकों की टीम की सतत निगरानी में उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।
-
नयी दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यातायात परामर्श जारी किया है। परामर्श के मुताबिक, लाल किला के आसपास के रास्ते आम जनता के लिये तड़के चार बजे से लेकर पूर्वाह्न 10 बजे तक बंद रहेंगे। प्रधानमंत्री 15 अगस्त को लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इसमें कहा गया है कि यहां के रास्ते केवल अधिकृत वाहनों के लिए खुले रहेंगे।
रविवार को जारी परामर्श के मुताबिक, नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निशाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और इसके लिंक रोड से नेताजी सुभाष मार्ग, राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड और आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर तक बाहरी रिंग रोड मंगलवार को सामान्य यातायात के लिए बंद रहेंगे। इसमें कहा गया है कि सोमवार रात 12 बजे से मंगलवार सुबह 11 बजे तक निजामुद्दीन खट्टा और वजीराबाद ब्रिज के बीच भारी वाहनों को अनुमति नहीं दी जाएगी तथा इसी दयमियान महाराणा प्रताप आईएसबीटी और सराय काले खां आईएसबीटी के बीच अंतरराज्यीय बसों को भी अनुमति नहीं दी जाएगी। परामर्श में कहा गया है कि शांति वन की ओर पुराने लोहा पुल और गीता कॉलेनी पुल भी बंद रहेगा। इसमें कहा गया है कि लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली मुख्य रेलवे स्टेशन पर समाप्त होने वाली बसों की संख्या कम कर दी जाएगी या उनका मार्ग बदल दिया जाएगा। मंगलवार सुबह 11 बजे के बाद सामान्य बस सेवा बहाल कर दी जाएगी। - भदोही (उप्र)। उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के चौरी थाना इलाके में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। भदोही की पुलिस अधीक्षक (एसपी) मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि चौरी थाना अंतर्गत गोहिलांव गांव निवासी अनुराग पटेल (35) को शनिवार रात को किसी ने फोन करके बुलाया था, जिसके बाद वह मोटर साइकिल लेकर घर से निकला था। उन्होंने बताया कि अनुराग के परिजनों को सूचना मिली कि वह लगभग तीन सौ मीटर की दूरी पर बुरी तरह से जख्मी पड़ा है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी ने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कई जोड़ी चप्पल एवं अनुराग की बाइक बरामद की गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि हत्या के कारणों की हर पहलू से जांच की जा रही है।कात्यायन ने आरंभिक जांच के बाद बताया कि मौके पर खोजी कुत्ते की मदद से की गयी । जांच के आधार पर उसी गांव के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
- श्योपुर (मप्र)। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में 21 जुलाई को रेडियो कॉलर के काम करना बंद करने के बाद से लापता एक दक्षिण अफ्रीकी मादा चीता को 22 दिनों की खोजबीन अभियान के बाद रविवार को पकड़ लिया गया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। मध्यप्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘मादा चीता निरवा को केएनपी के धोरट परिक्षेत्र से स्वास्थ्य परीक्षण के लिये पकड़ लिया गया। 21 जुलाई से जब निरवा की कॉलर से सैटेलाइट के माध्यम से मिलने वाली लोकेशन प्राप्त होना बंद हो गयी थी, तबसे उसकी खोज लगभग 22 दिनों से लगातार जारी थी।'' इसमें कहा गया है कि केएनपी प्रबंधन वृहद स्तर पर निरवा की खोजबीन में लगा हुआ था। 100 से भी ज्यादा संख्या में प्रबंधन स्टाफ, जिसमें अधिकारी, कर्मचारी, वन्यप्राणी चिकित्सक तथा चीता ट्रैकर सम्मिलित थे, दिन-रात पूरे संभावित क्षेत्र में निरवा की खोजबीन में लगे हुए थे। विज्ञप्ति के अनुसार क्षेत्र में पैदल सर्च पार्टियों के अलावा दो ड्रोन टीमें, एक श्वान दस्ता और उपलब्ध हाथियों से निरवा को ढूंढने का अभियान चलाया जा रहा था। प्रतिदिन लगभग 15-20 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में खोजबीन की जा रही थी। इसके अलावा, स्थानीय ग्रामीणों को निरवा के संबंध में अवगत कराकर, उनसे प्राप्त होने वाली समस्त सूचनाओं का तत्काल परीक्षण एवं सत्यापन कराया जा रहा था। इसमें कहा गया हे कि इसी दौरान सहसा 12 अगस्त को, 11 अगस्त की शाम की निरवा की लोकेशन सैटेलाइट के माध्यम से प्राप्त हुई। तुरंत ही सर्च टीमों को प्राप्त लोकेशन पर भेजा गया। दिन में भी सैटेलाइट के माध्यम से निरवा की 12 अगस्त की ही अन्य लोकेशन भी प्राप्त हुई। विज्ञप्ति के अनुसार श्वान दस्ते और ड्रोन टीमों की सहायता से वन्यप्राणी चिकित्सकों की टीम द्वारा अंततः निरवा को शाम के समय पता लगा लिया गया, लेकिन वे उसे पकड़ नहीं सके। निरवा स्वस्थ दिखाई पड़ी और गतिमान थी। चूंकि अंधेरा घिरने वाला था अतः उसे पकड़ने का अभियान अगले दिन तक स्थगित कर दिया गया। इसमें कहा गया है कि ड्रोन टीमों को रात भर निरवा के लोकेशन पर निगाह रखने की जिम्मेदारी दी गई जिसे टीमों ने बखूबी निभाया। ड्रोन टीमों द्वारा उपलब्ध कराई गई लोकेशन की जानकारी के आधार पर प्रातः चार बजे से अभियान प्रारंभ किया गया। लगभग 6 घंटे तक चले अभियान के पश्चात निरवा को सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया। इसमें कहा गया है, ‘‘निरवा पूरी तरह से स्वस्थ है और उसे स्वाथ्य परीक्षण हेतु बाड़े में रखा गया है।'' विज्ञप्ति के अनुसार सभी 15 चीते (7 नर, 7 मादा तथा 1 मादा शावक) स्वस्थ हैं और सभी अब बाड़े में हैं। केएनपी के वन्यप्राणी चिकिसकों की टीम की सतत निगरानी में उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।
- मुंबई। दक्षिण मुंबई के तारदेव में रविवार को तीन लुटेरों द्वारा एक फ्लैट में बुजुर्ग दंपति के मुंह पर कथित तौर पर टेप लगाकर और उनके हाथ बांधकर लूट को अंजाम देने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना यूसुफ मंजिल इमारत में हुई और इसमें 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई है, जबकि उसका पति घायल है। अधिकारी के मुताबिक, घटना के समय पीड़ित सुरेखा अग्रवाल और उनके 75 वर्षीय पति मदन मोहन अग्रवाल फ्लैट में अकेले थे। तारदेव पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ‘‘जब दंपति सुबह करीब छह बजे सैर के लिए अपने फ्लैट से बाहर निकल रहे थे, तभी तीन लुटेरे वहां पहुंचे। उन्होंने दंपति के मुंह पर टेप लगा दिया और उनके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद वे सोने के आभूषण, घड़ियां और नकदी लेकर फरार हो गए।'' अधिकारी के अनुसार, आरोपियों के वहां से चले जाने के बाद पति किसी तरह फ्लैट के दरवाजे तक पहुंचा और अलार्म बटन दबाया, जिसके बाद हाउसिंग सोसाइटी से कोई उनकी मदद के लिए पहुंचा। अधिकारी ने बताया कि तब तक महिला बेहोश हो गई थी, उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।(सांकेतिक फोटो)
- भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बालासोर ट्रेन हादसे के बाद मदद के लिए आगे आए स्वयंसेवकों और संस्थानों के कर्मचारियों को रविवार को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को ऐसी अप्रत्याशित आपदाओं से निपटने के लिए मोचन दलों की क्षमता बढ़ाने की जरूरत है। सम्मानित होने वालों में ओडिशा आपदा त्वरित मोचन दल (ओडीआरएफ), राष्ट्रीय आपदा मोचन दल (एनडीआरएफ), एम्स-भुवनेश्वर, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के कर्मचारियों के साथ-साथ बालासोर के कलेक्टर भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा, ‘‘हमें ऐसी अप्रत्याशित आपदाओं से बेहतर तरीके से निपटने के लिए अपने मोचन दलों और सामुदायिक स्वयंसेवकों की क्षमताओं को बढ़ाने की जरूरत है। हमें निरंतर तैयारी की स्थिति में रहने की आवश्यकता है।'' बालासोर जिले के बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास दो जून को तीन ट्रेनों की टक्कर में 293 लोगों की जान चली गई थी और 1,200 से अधिक घायल हो गए थे। एक अन्य कार्यक्रम में पटनायक ने विश्व अंग दान दिवस के अवसर पर अंग दान करने वाले लोगों के परिवार के सदस्यों को ‘सूरज' पुरस्कार से सम्मानित किया।
-
नई दिल्ली। 15 अगस्त को कल 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऐतिहासिक लाल किला के प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे। श्री मोदी देशवासियों को संबोधित भी करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह का कल पूर्वाभ्यास किया गया।
इस वर्ष सरकार की जन-भागीदारी परिकल्पना के साथ कई नई पहल भी की जा रही हैं। देश भर से विभिन्न व्यवसायों के एक हजार आठ सौ से अधिक अतिथियों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। इन अतिथियों में 660 से अधिक विशेष ग्राम पंचायतों के सरपंच और कृषि उत्पाद संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, सैंट्रल विस्टा परियोजना और नये संसद भवन के श्रम योगियों को भी समारोह में बुलाया गया है। प्रत्येक राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश से 75 जोड़ों को अपनी पारंपरिक वेशभूषा में आमंत्रित किया गया है।इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर दो वर्ष तक चला आजादी का अमृत महोत्सव का भी सम्पन्न हो जाएगा। इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 मार्च 2021 को गुजरात में अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से शुरू किया था। -
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को सम्बोधित करेंगी। उनका यह सम्बोधन आकाशवाणी के समूचे राष्ट्रीय नेटवर्क पर शाम 7 बजे से प्रसारित किया जाएगा। राष्ट्रपति का संबोधन दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिन्दी में और उसके बाद अंग्रेज़ी में प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन पर हिन्दी और अंग्रेजी में सम्बोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल भी क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण करेंगे। आकाशवाणी से भी सम्बन्धित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात साढ़े नौ बजे क्षेत्रीय भाषाओं में राष्ट्रपति का संबोधन प्रसारित किया जाएगा।
-
नयी दिल्ली. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के 15 अधिकारियों को वर्ष 2023 के वास्ते "जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक" से सम्मानित किया गया है। एजेंसी ने रविवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार, इस प्रतिष्ठित पदक के लिए चुने गए अधिकारियों में पुलिस अधीक्षक (एसपी) विद्युत विकास, सहायक एसपी (एएसपी) तथागत वरदन, उपाधीक्षक (डीएसपी) मुकेश कुमार, आलोक कुमार शाही, रूबी चौधरी, दीपक कुमार पुरोहित, अखिल पांडेय, निरीक्षक हुकम वीर अत्री, दिनेश कुमार, जहीर अख्तर अंसारी, शीतल अरुण शेंडगे, कमलेश चंद्र तिवारी, राहुल राज, सुब्रमण्यम लक्ष्मी वेंकट गली और संतोष कुमार अरेकाथ शामिल हैं। बयान में कहा गया है, ‘‘गृह मंत्रालय (भारत सरकार) ने जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के पुलिस जांच एजेंसियों के सदस्यों को पदक देने के लिए इस योजना की शुरुआत की है।'' इसमें कहा गया है, ‘‘पुलिस जांचकर्ताओं के लिए पदक की शुरुआत करने का उद्देश्य देश में राज्य पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों में, अपराध की जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देना और पुलिस संगठनों के जांच अधिकारियों द्वारा जांच में उत्कृष्टता की पहचान करना है।









.jpg)










.jpg)

.jpg)



.jpeg)

.jpg)