- Home
- बिजनेस
- नयी दिल्ली। परिधान क्षेत्र की स्वीडन की कंपनी एचएंडएम ने बुधवार को भारत में अपने वैश्विक लॉयल्टी कार्यक्रम ‘एचएंडएम मेंबर' को पेश किया। कंपनी को उम्मीद है कि कोरोना वायरस महामारी के बाद उपभोक्ताओं की बदलती प्रवृत्ति के मद्देनजर यह कार्यक्रम उसकी वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। कंपनी यह कार्यक्रम ऐसे समय पेश कर रही है, जब भारत में उसके परिचालन के पांच वर्ष पूरे हो रहे हैं। कंपनी ने भारत में 2015 में दिल्ली में अपने पहले स्टोर की शुरुआत की थी। एचएंडएम इंडिया के कंट्री मैनेजर जेन इनोला ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यह (एचएंडएम मेंबर) महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। हम जानते हैं कि खुदरा कारोबार में न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर एक बड़ा बदलाव हो रहा है, जहां लोग डिजिटल माध्यम से ज्यादा से ज्यादा खरीदारी करना पसंद कर रहे हैं।" कंपनी ने कहा कि लॉयल्टी कार्यक्रम ‘एचएंडएम मेंबर' से जुड़ने वाले उपभोक्ताओं को विशेष लाभ और रिवार्ड आदि दिये जायेंगे। कंपनी अभी भारत में 24 शहरों में 48 स्टोर का परिचालन करती है।
- नयी दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना भाव बुधवार को 694 रुपये टूटकर बंद हुआ। जबकि चांदी भाव में 126 रुपये की तेजी देखी गयी। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के मुताबिक सोना 694 रुपये गिरकर 51,215 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। पिछले कारोबारी सत्र में यह 51,909 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 126 रुपये बढ़कर 63,427 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पिछले कारोबारी दिन में यह 63,301 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, डॉलर के मुकाबले रुपये में सुधार के बीच दिल्ली के हाजिर बाजार में 24 कैरेट सोना भाव में 694 रुपये की गिरावट रही।'' इस बीच लगातार दो दिन से गिर रहा रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 13 पैसे की बढ़त के साथ 73.33 पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,892 डॉलर और चांदी 23.73 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।
- मुंबई। देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अपने डिजिटल प्लेटफार्म योनो को अलग इकाई बनाने के बारे में सक्रियता के साथ विचार कर रहा है। बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार ने यह कहा है।योनो यानी यू आनली नीड वन ऐप स्टेट बैंक की एकीकृत बैंकिंग पलेटफार्म है। कुमार ने एक सालाना बैंकिंग और वित्त सम्मेलन -- सिबोस 2020 में कहा, हम अपने सभी भागीदारों के साथ इस बारे में (योनो को अलग अनुषंगी बनाने) विचार विमर्श कर रहे हैं। सम्मेलन का आयोजन सोसायटी फॉर वल्र्डवाइड इंटरबैंक फाइनेंसियल टेलीकम्युनिकेशंस (स्विफ्ट) ने किया। कुमार ने कहा कि योनो के अलग इकाई बन जाने के बाद स्टेट बैंक उसका इस्तेमाल करने वालों में एक होगा। उन्होंने कहा, हालांकि बातचीत अभी शुरुआती दौर में है, मूल्यांकन का काम अभी लंबित है।रजनीश कुमार ने हाल में कहा था कि योनो का मूल्यांकन 40 अरब डालर के आसपास हो सकता है। कुमार ने स्पष्ट किया, मैंने जो बयान दिया (योनो के मूल्यांकन पर) वह इस पर आधारित है कि जब मैं सभी स्टार्टअप के मूल्य पर गौर करता हूं और उसकी तुलना करता हूं तो ऐसे में निश्चित रूप से योनो का मूल्यांकन 40 अरब डालर से कम नहीं होना चाहिये। फिलहाल इस समय हमने इसके मूल्यांकन की कोई पहल नहीं की है, मेरा मानना है कि यह संभावना है। योनो को तीन साल पहले शुरू किया गया था। इसके 2.60 करोड़ पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं। इसमें रोजना 55 लाख लॉगइन होते हैं और 4 हजार से अधिक व्यक्तिगत रिण आवंटन और 16 हजार के करीब योनो कृषि एग्री गोल्ड लोन दिये जाते हैं। कुमार ने यह भी कहा कि स्टेट बैंक खुदरा भुगतान के लिये एक नई समग्र इकाई व्यवस्था के तहत अलग डिजिटल भुगतान कंपनी स्थापित करने पर भी विचार कर रहा है।रिजर्व बैंक ने इस साल अगस्त में एक अखिल भारतीय खुदरा भुगतान इकाई की अनुमति के लिये नियम कायदे जारी की थी। इसके लिये रिजर्व बैंक के पास आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 26 फरवरी 2021 है। वर्तमान में देश में नेशनल पेमेंट्स कापोर्रेशन आफ इंडिया (एनपीसीआई) एकमात्र खुदरा भुगतान इकाई है।----
- मुंबई। त्यौहारों के मौसम को देखते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा ने आवास और कार ऋण के लिए ऑफर की पेशकश की है।सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि वह 'बड़ौदा आवास ऋण और बड़ौदा कार ऋण की मौजूदा ब्याज दरों पर 0.25 प्रतिशत की छूट उपलब्ध कराएगा। बैंक के प्रमुख और महाप्रबंधक (रेहन और अन्य परिसंपत्तियां) एच. टी. सोलंकी ने कहा, इस त्यौहारी पेशकश के साथ हम अपने मौजूदा ग्राहकों और नए ग्राहकों को त्यौहारी मौसम की सौगात देना चाहते हैं। ग्राहक इन ऑफर का लाभ कार ऋण या अपने आवास ऋण को बैंक में स्थानांतरित करने पर उठा सकते हैं। उन्हें कम ब्याज दर पर ऋण मिलेगा और कोई प्रक्रिया शुल्क भी नहीं देना होगा।
- चेन्नई। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि केन्द्र सरकार द्वारा संसद में पारित कराए गए कृषि से संबंधित तीन नये कानूनों से किसान अपनी उपज पर लगी बिक्री संबंधी पाबंदियों से मुक्त हो जाएंगे। आज शाम चेन्नई में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि इन कानूनों को बनाने से पहले कृषि विशेषज्ञों, किसानों और खेती से जुडे अन्य विभिन्न लोगों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। वित्त मंत्री ने कहा कि किसानों को अपनी उपज कहीं भी और किसी भी व्यापारी को बेचने की स्वतंत्रता मिलने के बावजूद न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रणाली जारी रखी जाएगी।श्रीमती सीतारामन ने कहा कि ठेके पर खेती कराने से जमीन के मालिकाना हक को लेकर आशंकाएं पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि कृषि पदार्थों के दामों में उतार-चढाव से किसानों की रक्षा की जाएगी। श्रीमती सीतारामन ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों ने इन कानूनों के कुछ प्रावधानों को अपने चुनावी घोषणा पत्रों में शामिल किया था, हालांकि अब वे राजनीतिक कारणों से इनका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रणाली में 22-23 कृषि उत्पाद शामिल थे, मगर समर्थन मूल्यों की नियमित घोषणा गेहूं और धान जैसे उत्पादों को लेकर ही की जाती थी, जिससे किसान तिलहनों और दलहनों की जगह धान और गेहूं बोना अधिक पसंद करने लगे थे। उन्होंने कहा कि इससे देश को बडे पैमाने पर तिलहनों का आयात करना पड रहा था। वित्त मंत्री ने कहा कि कृषि संबंधी नये कानूनों के बनने के बाद इस स्थिति में बदलाव आएगा। श्रीमती सीतारामन ने कहा कि अब किसान प्रसंस्करण के लिए काफी मात्रा में कृषि उत्पादों का भंडारण कर सकते हैं, ताकि वे निर्बाध रूप से अपनी उपज का मूल्य संवर्धन कर सकें। उन्होंने कहा कि इससे जल्द खराब हो जाने वाली उपज की बर्बादी रूकेगी और किसानों तथा राष्ट्र को बड़े पैमाने पर धन की बचत होगी।वित्त मंत्री ने कहा कि ठेके पर खेती कराने में अगर खरीदार और किसान के बीच कोई विवाद पैदा होता है, तो इसे विवाद समाधान प्रणाली के जरिए सुलझाया जा सकता है। यह प्रणाली जिला कलेक्टर के अंतर्गत कार्य करेगी।
- नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्टार्ट अप पुरस्कारों के पहले संस्करण के परिणाम जारी किए। ये पुरस्कार 12 विभिन्न क्षेत्रों में दिए गए हैं, जिनमें कृषि, शिक्षा, उद्यम प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, वित्त, खाद्य, स्वास्थ्य, उद्योग और शहरी सेवाएं शामिल हैं।कृषि उत्पादकता श्रेणी में पुरस्कार नव डिजाइन और इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है जबकि फसल कटाई के बाद की श्रेणी में पुरस्कार इंटैलो लैब प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया। स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र का पुरस्कार एलोय ई-सेल प्राइवेट लिमिटेड ने प्राप्त किया है। उपग्रह प्रौद्योगिकी क्षेत्र के तहत पुरस्कार बैलाट्रिक्स ऐरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड को मिला है।इस अवसर पर श्री गोयल ने कहा कि इन पुरस्कारों से युवा उद्यमियों में नया उत्साह जगेगा और उन्हें स्टार्ट-अप्स के जरिए कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह समारोह देश में विकसित किए जा रहे नये कामकाजी माहौल को बढावा देने के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया में स्टार्टअप के लिए अनुकूल माहौल वाला तीसरा सबसे बडा देश बन गया है।---
-
नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने दिल्ली स्थित अपने उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय को छत पर सौर संयंत्र लगाकर रोशन किया है। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि उसने इमारत की छत पर 50 किलोवाट का सौर संयंत्र लगाया है। कंपनी ने एक बयान में कहा, इस सौर संयंत्र में 335 वाट के 150 सौर पैनल लगाए गए हैं। यह सालाना 50,400 यूनिट बिजली उत्पादन करेगा। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी को इससे सालाना करीब 5.59 लाख रुपये की बचत होगी। इस तरह सौर संयंत्र पर निवेश की राशि 3.7 वर्ष में भी वसूल हो जाएगी। कंपनी के निदेशक (विपणन) गुरमीत सिंह ने इस सौर संयंत्र का उद्घाटन किया। 50 किलोवाट का यह ऑन-ग्रिड संयंत्र दिल्ली के ग्रीनपार्क स्थित कंपनी के उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय की छत पर स्थापित किया गया है। इस बारे में सिंह ने कहा कि सतत विकास इंडियन ऑयल का सिर्फ प्रचार वाक्य नहीं है। बल्कि कंपनी इस पर पूरा भरोसा रखती है। इंडियन ऑयल की अक्षय ऊर्जा की कुल स्थापित क्षमता 226 मेगावाट हो गयी है। इसमें 21 मेगावाट ग्रिड से जुड़ी है और 37 मेगावाट ग्रिड से अलग। जबकि 168 मेगावाट के पवन ऊर्जा संयंत्र हैं।
-
नई दिल्ली। एयरटेल पेमेंट्स बैंक का लक्ष्य अगले कुछ महीनों में अपने नेटवर्क से जुड़े व्यापारियों की संख्या 15 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करना है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने एक बयान में कहा, एयरटेल पेमेंट्स बैंक के नेटवर्क से करीब 15 लाख व्यापारी जुड़े हैं। इसमें कई श्रेणियों और फॉरमेट के व्यापारी या दुकानदार शामिल हैं। बैंक का लक्ष्य आने वाले महीनों में 10 लाख और ऐसे नए व्यापारियों को नेटवर्क से जोड़ना है। कंपनी ने कहा कि ज्यादा दुकानदार एवं व्यापारियों को जोड़ने के लिए उसने नए फीचर ‘स्मार्ट ई-पीओएस' और ‘ऑन-डिमांड सैटलमेंट' पेश किए हैं। ‘स्मार्ट ई-पीओएस' एक ऐप है जो किसी दुकानदार के स्मार्टफोन को ‘पॉइंट ऑफ सेल' मशीन (पीओएस) में बदल देगी। इसके ऐप के माध्यम से किए जाने वाले सभी लेनदेन सीधे दुकानदार के खाते में जाएंगे।
-
नई दिल्ली। रुपये की विनिमय दर में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव मंगलवार को 454 रुपये बढ़कर 51,879 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी है। पिछले कारोबारी दिवस में सोना 51,425 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह सर्राफा बाजार में चांदी भी 751 रुपये के उछाल के साथ 63,127 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई जो पिछले कारोबारी सत्र में 62,376 रुपये प्रति किग्रा रही थी। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा, रुपये के मूल्य में गिरावट आने के बीच दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 454 रुपये की तेजी आई। मंगलवार को रुपये का आरंभिक लाभ लुप्त हो गया और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह 17 पैसे की गिरावट के साथ 73.46 रुपये प्रति डॉलर (प्रारंभिक आंकड़ा) पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,910 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 24.25 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही।
-
मुंबई। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच निवेशकों की चौतरफा लिवाली से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार चौथे कारोबार सत्र में तेजी रही। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 600.87 अंक यानी 1.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,574.57 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान मानक सूचकांक एक समय 650 अंक तक मजबूत होकर 39,623.76 अंक तक पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 159.05 अंक यानी 1.38 प्रतिशत मजबूत होकर 11,662.40 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में बाजार में अच्छी दखल रखने वाली कंपनी एचडीएफसी में 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी आयी। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट में भी अच्छी तेजी रही। वहीं दूसरी तरफ टाटा स्टील, नेस्ले, लार्सन एंड टूब्रो, सन फार्मा, एनटीपीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट दर्ज की गयी। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 24 लाभ में जबकि छह नुकसान में रहे। वैश्विक स्तर पर एशिया के अन्य प्र्रमुख बाजारों में भी तेजी रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कोविड-19 उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने से वैश्विक स्तर पर धारणा को मजबूती मिली। अमेरिका में नये प्रोत्साहन पैकेज जारी होने की उम्मीद से भी निवेशकों की धारणा को बल मिला। इस बीच, शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी निवेशकों ने सोमवार को घरेलू बाजार में शुद्ध रूप से 236.71 करोड़ रुपये के मूल्य के शेयर खरीदे। विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे टूटकर 73.46 पर बंद हुआ।
- नयी दिल्ली। देश में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद दूसरी ऐसी भारतीय कंपनी बन गई, जिसका बाजार पूंजीकरण 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। टीसीएस ने बताया कि उसका निदेशक मंडल कंपनी के शेयर वापस खरीदने के प्रस्ताव पर इस सप्ताहांत विचार करेगा, जिसके बाद शेयर सात प्रतिशत से अधिक बढ़े। बीएसई में टीसीएस का शेयर 7.30 प्रतिशत बढ़कर 2,706.85 रुपये पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान इसमें आठ प्रतिशत तक का उछाल देखने को मिला और यह अपने उच्चतम स्तर 2,727 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर कंपनी का शेयर 7.55 प्रतिशत बढ़कर 2,713.95 रुपये पर बंद हुआ।
- नई दिल्ली। जीएसटी परिषद ने राजस्व की कमी की पूर्ति के लिए पांच वर्ष की रूपातंरण अवधि से परे क्षतिपूर्ति उपकर लागू करने की अवधि जून 2022 से आगे बढ़ाने की सिफारिश की है। परिषद ने 2020-21 के दौरान राजस्?व हानि के हर्जाने के रूप में केन्द्र से राज्यों को 20 हजार करोड़ रुपए जारी करने की सिफारिश की है। 2017-18 के आईजीएसटी के लिए करीब 25 हजार करोड़ रुपए की राशि जारी करने की सिफारिश की गई है।वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए माल और सेवा परिषद की 42वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण सिफारिशें की गई। बैठक में वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों के वित्त मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
- नई दिल्ली। वायदा बाजार में आज सोने का भाव 0.71 प्रतिशत गिरकर 50 हजार 110 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। हाजिर बाजार में मांग घटने से सटोरियों ने सौदे हल्के किये जिससे वायदा भाव में नरमी रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर डिलीवरी के लिये सोने का भाव 360 रुपये यानी 0.71 प्रतिशत गिरकर 50 हजार 110 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। इसमें 67 लॉट के लिये कारोबार किया गया।इसी प्रकार दिसंबर डिलीवरी के लिये इस पीली धातु का वायदा भाव 425 रुपये यानी 0.84 प्रतिशत घटकर 50 हजार 145 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इस अनुबंध में 15 हजार 521 लॉट के लिये कारोबार हुआ। वहीं, न्यूयार्क में सोने का भाव 0.52 प्रतिशत घटकर 1,897.70 डालर प्रति औंस पर बोला गया।वहीं चांदी वायदा भाव सोमवार को मांग कमजोर रहने से 545 रुपये घटकर 60 हजार 600 रुपये प्रति किलो रह गया। हाजिर बाजार में मांग कमजोर रहने से वायदा बाजार में भी सटोरियों की बिकवाली का जोर रहा।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी दिसंबर वायदा अनुबंध 545 रुपये यानी 0.89 प्रतिशत गिरकर 60 हजार 600 रुपये प्रति किलो रह गया। इस अनुबंध में 16,180 लॉट के लिये सौदे किये गये। वहीं न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.18 प्रतिशत घटकर 23.99 डालर प्रति औंस रहा।
- नई दिल्ली। वालमार्ट के स्वामित्व वाली ई-वाणिज्य कंपनी फ्लिपकार्ट ने आगामी त्यौहारी सेल के लिए डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम के साथ गठजोड़ किया है। साझेदारी के तहत पेटीएम से भुगतान करने वाले ग्राहकों को कई सारी पेशकश और लाभ दिए जाएंगे।कंपनी ने एक बयान में कहा, इस साझेदारी से पेटीएम के करोड़ों उपयोक्ताओं को फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज त्यौहारी सेल के दौरान पेटीएम वालेट और पेटीएम यूपीआई से भुगतान करने में आसानी होगी। ग्राहकों को उनके पेटीएम वालेट में तत्काल कैशबैक मिलेगा।कंपनी की वार्षिक बिग बिलियन डेज त्यौहारी सेल 16 से 21 अक्टूबर को होगी। जबकि मिंत्रा पर बिग बिलियन सेल 16 से 22 अक्टूबर को है। बयान के मुताबिक यह साझेदारी फ्लिपकार्ट की आगामी त्यौहारी सेल की तैयारियों के अनुरूप है। इस बार सेल का मुख्य ध्यान सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को वृद्धि के अवसर प्रदान करना है। फ्लिपकार्ट की प्रतिद्वंदी कंपनी अमेजन के इस हफ्ते में अपनी सालाना सेल की तारीखें घोषित करने की उम्मीद है। स्नैपडील ने भी कहा था कि वह अपनी पहली त्यौहारी सेल इस साल मध्य अक्टूबर में नवरात्रि के अवसर पर लाएगगी। बाकी इसकी दो और सेल अक्टूबर के अंत और नवंबर की शुरुआत में भी चलेगी। फ्लिपकार्ट के फिनटेक और भुगतान समूह प्रमुख रंजीत बोयानापल्ली ने कहा कि पेटीएम के साथ हमारी साझेदारी डिजिटल भुगतान समधानको लेकर हमारी प्रतिबद्धता दिखाती है। यह डिजिटल भुगतान प्रणाली का सभी के लिए लोकतांत्रिकरण करना है।---
- नयी दिल्ली। गांधी जयंती के दिन दो अक्टूबर को खादी इंडिया के कनॉट प्लेस स्थित प्रमुख शोरूम ने एक करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री दर्ज की। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने कहा कि कोविड-19 के बावजूद गांधी जयंती के दिन खादी आउटलेट अच्छी बिक्री दर्ज करने में सफल रहा। केवीआईसी ने कहा कि दो अक्टूबर को खादी की कुल बिक्री 1.02 करोड़ रुपये रही। पिछले साल इसी दिन खादी की कुल बिक्री 1.27 करोड़ रुपये रही थी। केवीआईसी ने कहा कि गांधी जयंती के दिन कुल 1,633 बिल निकाले गए। एक बिल पर औसत खरीद का आंकड़ा 6,258 रुपये रहा। केवीआईसी ने कहा उस दिन विभिन्न आयुवर्गों के लोग सुबह से खादी इंडिया के शोरूम पर लाइन लगाकर खड़े थे। केवीआईसी ने महात्मा गांधी की 151वीं जयंती के मौके पर सभी उत्पादों पर विशेष वार्षिक 20 प्रतिशत की छूट भी शुरू की। केवीआईसी के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग खादी की खरीद के लिए आए। यह इस बारे में प्रधानमंत्री द्वारा बार-बार की जाने वाली अपील का परिणाम है। खादी अब घर-घर की पहचान बन रही है। खादी प्रशंसकों की संख्या बढ़ रही है।
- नयी दिल्ली। बिजली कारोबार बाजार इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) और पावर एक्सचेंज इंडिया लिमिटेड (पीएक्सआईएल) ने नवीकरणीय ऊर्जा प्रमाणपत्र (आरईसी) का कारोबार तीन महीने बंद रहने के बाद 28 अक्टूबर से फिर से शुरू होने की उम्मीद व्यक्त की है। विद्युत के लिये अपीलीय न्यायाधिकरण (एपीटीईएल) ने आरईसी के मूल्य निर्धारण पर सुनवाई पूरी कर ली है। इसी कारण कारोबार पुन: शुरू होने की उम्मीद जगी है। आईएक्स और पीएक्सआईएल पर हर महीने के आखिरी बुधवार को आरईसी का कारोबार होता है।एपीटीईएल ने केंद्रीय विद्युत नियामकीय आयोग (सीईआरसी) के द्वारा हरित प्रमाणपत्रों की न्यूनतम तथा अधिकतम कीमत तय किये जाने से संबंधित मुद्दे पर तीन अलग-अलग याचिकाओं की सुनवाई करते हुए इस साल जुलाई में चार सप्ताह तक आरईसी का कारोबार स्थगित करने का निर्णय लिया था। इसके बाद से आरईसी का कारोबार बंद है। पीएक्साआईएल के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) प्राभजीत कुमार सरकार ने इस बारे में पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘एपीटीईएल ने इस मामले की सुनवाई पूरी कर ली है और फैसले को सुरक्षित रखा है। हम उम्मीद करते हैं कि एपीटीईएल शीघ्र ही अपना फैसला सुनायेगा ताकि बिना किसी अतिरिक्त देरी के इस महीने 28 अक्टूबर से हरित प्रमाणपत्रों का कारोबार शुरू हो सके।'' एपीटीईएल के पोर्टल पर उपलब्ध ताजी जानकारी के अनुसार, तीनों याचिकाओं पर दलीलों को सुना जा चुका है और फैसले को अभी सुरक्षित रखा गया है। पोर्टल पर यह भी कहा गया है फैसले की घोषणा किये जाने तक अंतरिम आदेश प्रभावी रहेगा।
- नयी दिल्ली । सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी सेल कोकिंग कोयले के आयात के लिए नए बाजार तलाश रही है। सेल के चेयरमैन अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि कंपनी कच्चे माल के लिए चुनिंदा बाजारों पर अपनी निर्भरता को कम करना चाहती है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार भारत सालाना 72,000 करोड़ रुपये के 5.6 करोड़ टन कोकिंग कोयले का आयात करता है। इसमें से अकेले 45 प्रतिशत का आयात ऑस्ट्रेलिया से किया जाता है। शेष आयात दक्षिण अफ्रीका, कनाडा और अमेरिका से किया जाता है।सेल के चेयरमैन ने चौधरी ने साक्षात्कार में कहा, घरेलू इस्पात कंपनियां आयातित कोकिंग कोल पर निर्भर है। सेल द्वारा कोकिंग कोयले का काफी हद तक आयात किया जाता हैं हालांकि, घरेलू स्तर पर भी इसकी कुछ खरीद की जाती है। हम सीमित स्रोतों पर निर्भरता कम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार से कोकिंग कोयले के आयात को नए गंतव्यों ओर वेंडरों की संभावना तलाश रहे हैं। सेल के लिए कच्चे माल की सुरक्षा काफी महत्वपूर्ण है। कंपनी का लक्ष्य 2030 तक अपनी उत्पादन क्षमता को दोगुना कर पांच करोड़ टन करने का है। चौधरी ने बताया कि सेल संयुक्त उद्यम इंटरनेशनल कोल वेंचर्स लि. (आईसीवीएल) का हिस्सा। इस उपक्रम का गठन विदेशों में खनन संपत्तियों के अधिग्रहण के लिए किया गया है।इस संयुक्त उद्यम में आरआईएनएल, एनएमडीसी, कोल इंडिया और एनटीपीसी जैसी कंपनियां भागीदार हैं। आईसीवीएल ने मोजाम्बिक में कोयला खानों और परिसंपत्तियों का अधिग्रहण किया है। इनमें 50 करोड़ टन से अधिक का कोयला भंडार है। चौधरी ने कहा कि इन विदेशी संपत्तियों से खनन धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है। कंपनी के आंकड़ों के अनुसार 2019-20 में 15.3 लाख टन कोकिंग कोयले की जरूरत को घरेलू स्रोतों मसलन कोल इंडिया लि. और खुद के इस्तेमाल के स्रोतों से पूरा किया गया। वहीं शेष 1.37 करोड़ टन कोकिंग कोयले का आयात किया गया।
- नयी दिल्ली। कोल इंडिया का बिजली क्षेत्र को अप्रैल से अगस्त की अवधि में ई-नीलामी के जरिये कोयले का आवंटन 8.4 प्रतिशत बढ़कर 79.4 लाख टन पर पहुंच गया। कोयला मंत्रालय द्वारा कैबिनेट को दिए गए मासिक ब्योरे में यह जानकारी दी गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में बिजली क्षेत्र को ई-नीलामी के जरिये 73.2 लाख टन कोयले का आवंटन किया था। कोल इंडिया ने कहा कि अगस्त में इस योजना के तहत कोई कोयले का आवंटन नहीं किया गया। अगस्त, 2019-20 में बिजली क्षेत्र को कंपनी द्वारा 6.2 लाख टन कोयले का आवंटन किया गया था। ई-नीलामी के जरिये कोयले के आवंटन का मकसद ऐसे उपभोक्ताओं को कोयला उपलब्ध कराना है, जो दीर्घावधि मसलन एक साल के लिए कोयले की सुनिश्चित आपूर्ति चाहते हैं। इस योजना का उद्देश्य सभी कोयला ग्राहकों को समान अवसर उपलब्ध कराना है। ये ग्राहक एकल खिड़की सेवा के जरिये खुद के उपभोग के लिए कोयला खरीद सकते हैं। इसमें ऑनलाइन बोली प्रक्रिया के जरिये कीमत भी ग्राहक तय करते हैं। कोल इंडिया देश के बिजली क्षेत्र को कोयले की आपूर्ति करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी की घरेलू कोयला उत्पादन में हिस्सेदारी 80 प्रतिशत है। चालू वित्त वर्ष में कंपनी ने 71 करोड़ टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य रखा है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी का 2023-24 तक एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य है।
- नई दिल्ली। यदि आप अपना मोबाइल फोन बदलने की सोच रहे हैं, तो आपको हम आज ऐसे ही कुछ फोन के बारे में बता रहे हैं, जो 15 हजार रुपए से कम कीमत के हैं, और काफी अच्छे हैं।-सैमसंग गैलेक्सी एम 21- यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलता है। फोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080× 2340 पिक्सल) इनफिनिटी यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर के साथ Mali-G72 MP3 GPU दिया गया है। फोन का रैम 6 जीबी तक है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 123 डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। सेल्फी कैमरा एआई बेस्ड फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा फेस अनलॉक विकल्प पहले से उपलब्ध है। सैमसंग गैलेक्सी एम21 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसकी बैटरी 6,000 एमएएच की है। यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सैमसंग गैलेक्सी एम21 का 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भारत में 13 हजार 199 रुपये कीमत का है और इसका हाई-एंड वेरिएंट 6 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 15 हजार 499 रुपये है।- रियलमी नार्ज़ो 10 ए- एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर काम करता है। इस फोन की कीमत 8 हजार 999 रुपये से शुरू होती है।इस फोन में 6.5 इंच का एचडी+ (720&1600 पिक्सल) वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 89.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम है। इसकी और खासियत है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप। इस सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोट्र्रेट कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है और तीसरा कैमरा 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। फोन का कैमरा एचडीआर, नाइटस्केप, क्रोमा बूस्ट, स्लो मो, पीडीएएफ, पोट्र्रेट मोड और कई अन्य कैमरा फीचर्स से लैस है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एचडीआर, एआई ब्यूटीफिकेशन, पनोरमा व्यू और टाइम-लैप्स जैसे फीचर्स से लैस है। इसका इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए और भी बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैगनेटोमीटर और फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं।-रेडमी नोट 9 प्रो- एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080× 2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20.9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। रेडमी नोट 9 प्रो भी चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का स्ड्डद्वह्यह्वठ्ठद्द ढ्ढस्ह्रष्टश्वरुरु त्ररू२ प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। रेडमी नोट 9 प्रो की कीमत 13हजार 999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम+64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 6 जीबी रैम128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 16 हजार 999 रुपये का है। इसके साथ ही सेल्फी के शौकीनों के लिए 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।रेडमी नोट 9 प्रो की बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।---
- प्लांट क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं जेएसपीएल का मुख्य उद्देश्यः शालू जिन्दल7वें सीएसआर इंडिया समिट एवं एक्सपो में शालू जिन्दल ने ग्रहण किया सम्मानदेश के 700 से अधिक गांवों में कंपनी सामाजिक दायित्व के तहत सेवाएं दे रही है जेएसपीएलरायपुर। कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद और जाने-माने उद्योगपति नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) के सीएसआर दायित्वों का निर्वहन कर रहे जेएसपीएल फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल ने कहा कि प्लांट क्षेत्र में लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी कंपनी का प्राथमिक उद्देश्य है। जेएसपीएल की सभी सीएसआर गतिविधियां संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों से जुड़ी हुई है, जिसका समग्र उद्देश्य लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने में योगदान करना है।
श्रीमती शालू जिन्दल ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर वर्चुअली आयोजित 7वें सीएसआर इंडिया समिट एवं एक्सपो में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्था में जेएसपीएल के शानदार परफॉर्मेंस पर ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया-2020 अवार्ड ग्रहण करने के उपरांत ये विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और शिक्षित समाज से ही राष्ट्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सकता है। जेएसपीएल ने अपनी सीएसआर नीति में इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड एवं हरियाणा के 700 गांवों में सीएसआर के तहत अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है। हरियाणा में केंद्र सरकार की एस्पाइरेशनल डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए जेएसपीएल का चयन करने पर ग्रीनटेक फाउंडेशन और ज्यूरी को धन्यवाद दिया।“ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया-2020” अवार्ड समारोह में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश श्री दीपक मिश्रा, केनरा बैंक के पूर्व चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक आर.के. दुबे, तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम के पूर्व निदेशक डॉ. ए.के. बालयान एवं श्री वी.पी. महावर, एनटीपीसी के पूर्व निदेशक पी.के. मोहापात्रा, ग्रीनटेक फाउंडेशन के चेयरमैन एवं सीईओ श्री के. शरण, अन्य अधिकारी और अन्य संगठनों के प्रमुख लोग उपस्थित थे।इस अवार्ड के लिए जेएसपीएल का चयन कई स्तरों पर मूल्यांकन के बाद हुआ। कंपनी ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में लगभग 20 लाख लोगों की सेवा में समर्पित है और उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है। कंपनी का मानना है कि एक स्वस्थ व्यक्ति ही राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकता है इसलिए स्वास्थ्य सेवा उसकी प्राथमिकता है।कंपनी ने प्लांट क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल यूनिट से लेकर अस्पताल तक की व्यवस्था की है। वह बाल मृत्यु दर एवं मातृत्व मृत्यु दर में सुधार, पौष्टिक आहार, किशोरियों के स्वास्थ्य, खुले में शौच से मुक्ति और स्थानीय समुदायों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में सहयोग प्रदान करने का अभियान चला रही है। रायगढ़ में फोर्टिस-ओपी जिन्दल अस्पताल के माध्यम से टेलीमेडिसीन सहायता केंद्र का भी संचालन किया जा रहा है जिससे दूर-दराज के लोगों को गांव में ही चिकित्सा परामर्श मिल सके।सीएसआर के तहत अपनी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जेएसपीएल को गोल्डन पीकॉक अवार्ड, महिला सशक्तीकरण के लिए फिक्की सीएसआर अवार्ड एवं प्लैटिनम श्रेणी में ग्रो केयर इंडिया सीएसआर अवार्ड समेत अनेक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। - मुंबई । इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) ने जानेमाने कारोबारी रतन टाटा को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया है। आईएसीसी ने एक बयान में बताया कि कोविड-19 संकट के कारण टाटा को यह पुरस्कार शुक्रवार को किसी समारोह के बिना एक मुलाकात के दौरान उन्हें दिया गया। टाटा ने टाटा समूह को 2011-12 तक 100 अरब डॉलर की कंपनी बनाया और वह आज भी बेहद प्रभावशाली उद्योगपति, दानदाता और मानवतावादी हैं।
- नयी दिल्ली । जर्मनी की लग्जरी कार विनिर्माता ऑडी ने भारत में शनिवार से अपनी आगामी एसयूवी क्यू-2 के लिए बुकिंग शुरू की। यह गाड़ी इस महीने के दूसरे पखवाड़े में बाजार में आएगी। ऑडी इंडिया ने एक बयान में बताया कि ऑडी क्यू-2 इस साल कंपनी द्वारा भारत में पेश किया गया पांचवां उत्पाद होगा। इस गाड़ी को कंपनी की बेवसाइट पर या निकटतम ऑडी इंडिया डीलर के पास दो लाख रुपये की राशि के साथ बुक किया जा सकता है। कंपनी ने कहा कि यह मॉडल के लिए पांच साल के सर्विस पैकेज के साथ पांच साल की एक्सटेंडेड वारंटी और पांच साल की रोडसाइड असिस्टेंस की पेशकश कर रही है।
- नई दिल्ली। इस्पात मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने अटल रोहतांग सुरंग के निर्माण में स्टील के अधिकांश हिस्से की आपूर्ति की है, जिसका उद्घाटन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया।सेल ने इस परियोजना में प्रयुक्त 15 हजार टन स्टील में से गुणवत्ता युक्त 9 हजार टन से अधिक स्टील की आपूर्ति की है। यह सुरंग 3 हजार मीटर से अधिक की ऊंचाई पर विश्व की सबसे लंबी सड़क सुरंग बन गई है। कंपनी ने एक बार फिर राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा बनाने और भारत को मजबूत करने में भागीदारी निभाई है।केंद्रीय इस्पात तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान ने सेल की सराहना की और कहा, यह सुरंग स्थानीय लोगों के साथ-साथ रणनीतिक तौर पर भी बहुत महत्वपूर्ण होगा। यह स्पीति घाटी का संपर्क भी बढ़ाएगा। यह निर्माण स्थल और मौसम की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को देखते हुए एक बड़ी उपलब्धि है। सेल ने इस परियोजना के लिए बड़ी मात्रा में स्टील की आपूर्ति की है। सेल हमेशा राष्ट्रीय आवश्यकता के लिए आगे आया है और स्टील की आपूर्ति करता है और भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखेगा।किसी भी मौसम के दौरान, अटल सुरंग पूरे वर्ष हिमाचल प्रदेश के मनाली को लाहौल और स्पीति घाटी से जोड़े रखेगा। सेल द्वारा सप्लाई की जाने वाली 9 हजार टन स्टील में लगभग 6500 टन टीएमटी, संरचनागत के 1500 टन और एक हजार टन प्लेट्स स्टेशन और नियंत्रण कक्ष के निर्माण के लिए बीईएम और जीसी शीट दिया है।सेल के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने टिप्पणी की, सेल ने हमेशा खुद को प्रतिबद्ध किया है और राष्ट्र की सेवा में लगा रहेगा। कंपनी के लिए यह एक गौरव का पल है कि उसने भारत को मजबूत बनाने के लिए इस तरह के महत्वपूर्ण परियोजना में भागीदारी निभाई है। सेल की नई सुविधाएं हर घरेलू आवश्यकता को पूरा करने में हमारी क्षमताओं और विशेषज्ञता को बढ़ा रही है। जैस-जैसे भारत आत्मानिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, सेल राष्ट्र के हर बुनियादी ढांचे की जरूरत को पूरा करने के लिए आवश्यक मजबूत स्टील के उत्पादन में भागीदारी निभाएगा।---
- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर प्रदेश में ग्रामोद्योग उत्पादित सामग्रियों पर 10 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है। राज्य की जनता को ग्रामोद्योग सामग्रियों की खरीदी पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी।ग्रामोद्योग के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के वस्त्र, मास्क, सेनेटाईजर, गोबर से बने गमला, दिये सहित विभिन्न प्रकार की वस्तुएं और कलाकृतियां, बेलमेटल, बांसशिल्प, माटीकला बोर्ड से निर्मित विभिन्न कलाकृतियां, विभिन्न प्रकार के काष्टशिल्प आदि का विक्रय किया जाता है। आम जनता कोरोना महामारी के समय कोरोना से सुरक्षा के लिए उपयोगी सामग्री ग्रामोद्योग सामग्री विक्रय केन्द्र से कम कीमत पर खरीद सकते हैं।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रामोद्योग सामग्रियों का उत्पाद और विक्रय को बढ़ावा देने के लिए राज्य में ग्रामोद्योग के और 9 विक्रय केन्द्र शुरू करने की भी घोषणा की है। इन 9 केन्द्रों - रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर, कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर, कोरबा, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा जिले के सक्ती और दंतेवाड़ा में खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने आज पाटन तहसील के ग्राम सेलूद में सोलर चरखा प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया। इस केन्द्र के माध्यम से अंचल के युवाओं को धागा एवं वस्त्र बुनाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस केन्द्र की स्थापना से ग्रामोद्योग को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को रोजगार।---
- नई दिल्ली। आईफोन के मामले में ऐपल का जवाब नहीं है। मंहगे होने के बाद भी ऐपल के फोन लोगों की खास पसंद बने हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार ऐपल एक अनोखा आईफोन लाने की तैयारी में है। ऐपल ने खास फोल्डेबल आईफोन का पेटेंट फाइल किया है। रिपोर्ट के अनुसार इस आईफोन की स्क्रीन छोटे-मोटे स्क्रैच और डेंट को खुद से रिपेयर कर लेगी। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस फोन में सैमसंग का डिस्प्ले दे सकती है। इसे सेल्फ हिलिंग फोन नाम दिया गया है।ऐपल इनसाइडर की एक रिपोर्ट के अनुसार ऐपल ने हाल में इस खास ऑटोमैटिक डिस्प्ले रिपेयर टेक्नॉलजी वाले फोल्डेबल आईफोन का पेटेंट फाइल किया है।रिपोर्ट में कहा गया है कि इस टेक्नॉलजी की मदद से ऐपल के इस फोल्डेबल आईफोन का डिस्प्ले नॉर्मल वियर ऐंड टियर के साथ ही स्क्रैच और डेंट को भी खुद से ठीक कर लेगा। पिछली रिपोट्र्स की मानें तो कंपनी ने इस फोल्डेबल फोन को खास तरह से डिजाइन किया है। यह दो डिस्प्ले वाले होने के बावजूद खुलने पर एक सिंगल स्क्रीन वाला फोन की तरह ही नजर आएगा।कंपनी इसे अपने फोल्डेबल फोन्स के फस्र्ट जेनरेशन के साथ नहीं लॉन्च करेगी। ऐपल के फोल्डेबल आईफोन की करें तो कंपनी इसे अगले साल लॉन्च कर सकती है, क्योंकि तब तक इसे पेटेंट मिल जाएगा।--------



.jpg)
.jpg)








.jpg)
.jpg)












