- Home
- मनोरंजन
-
मुंबई। अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' में उनका क्यूट डरपोक बेटा तो आपको याद ही होगा। वही बच्चा जो 'ओ माई फेंड गणेशा' में भगवान गणपति को अपना दोस्त बना लेता है। ऐसे ही कई किरदार निभाकर लोगों का प्यार पाने वाला वह बच्चा अब बड़ा होकर अभिनय की दुनिया में सक्रिय है। यह और कोई नहीं टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस अहसास चन्ना हैं। बीते सालों में अहसास में जो बदलाव हुआ है वह काबिले तारीफ है।
अहसास चन्ना के बचपन के लुक्स को देखकर ये यकीन करना मुश्किल होता है कि आज इतनी गॉर्जियस नजर आने वाली लड़की वही है। बीते सालों से अहसास फिल्मों से भले ही दूर हैं, लेकिन वे सोशल मीडिया में काफी सक्रिय हैं साथ ही वह कई टीवी और वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। अहसास की मां भी एक्ट्रेस हैं। अहसास की मां का नाम कुलबीर कौर हैं और कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। अहसास की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर उनके 2.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जो कई बॉलीवुड एक्ट्रेस से भी ज्यादा हैं। अहसास जल्द ही टीवीएफ के शो 'कोटा फैक्ट्री 2' में नजर आने वाली हैं।अहसास ने साल 2004 में फिल्म 'वास्तु शास्त्र' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह 'कभी अलविदा ना कहना', 'माई फ्रेंड गणेशा', 'फूंक' जैसी फिल्मों में भी बाल कलाकार के रूप में नजर आईं। टीवी पर वह वे 'देवों के देव महादेव' में शिव और पार्वती की बेटी अशोकसुंदरी बनी थीं। इसके अलावा अहसास 'ओह जस्सी', 'गुमराह' में भी काम कर चुकी हैं। - मुंबई। सीरियल कसौटी जिंदगी के 2 में नजर आ चुके एक्टर पार्थ समथान टीवी के उन सितारों में से एक हैं जिनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अपने फैंस के प्यार के दम पर पार्थ समथान ने कुछ समय में ही टीवी जगत में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। टीवी ही नहीं पार्थ समथान ने ओटीटी की दुनिया में भी कदम रख दिया है। कुछ समय पहले ही पार्थ समथान ने अपनी वेब सीरीज 'मैं हीरो बोल रहा हूं' की शूटिंग खत्म की है। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि पार्थ समथान को बॉलीवुड फिल्म में काम करने का मौका मिल गया है।पार्थ समथान जल्द ही आलिया भट्ट की फिल्म के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। इस बात का खुलासा खुद पार्थ समथान ने किया है। एक इंटरव्यू में बात करते हुए पार्थ समथान ने बताया, 'हां ये बात सच है कि मैं एक बॉलीवुड फिल्म में काम कर रहा हूं। एक आउटसाइड होने के नाते मेरे लिए ये बहुत बड़ी बात है। फिल्म मिलने पर मैं बहुत खुश हूं।'आगे पार्थ समथान ने बताया, 'मेरी फिल्म का अभी प्री प्रोडक्शन वर्क चल रहा है। इस फिल्म को मैं अपना सौ प्रतिशत देने वाला हूं। मुझे उम्मीद है कि आखिर तक सब ठीक रहेगा। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि पार्थ समथान, आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नजर आने वाले हैं।संजय लीला भंसाली 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को डायरेक्ट कर रहे हैं। वैसे अब तक भी इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। खबरें तो यह भी हैं कि पार्थ समथान को रेसुल पूकुट्टी की फिल्म 'पिहरवा' के लिए भी साइन किया गया है। इस फिल्म में भी आलिया भट्ट ही मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
- मुंबई। भारत में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना की इस लहर में सारे रिकॉर्ड टूटते जा रहे हैं। कोरोना की यह लहर हर किसी को अपनी चपेट में ले रही है, चाहे वे बड़ी-बड़ी हस्तियां हो या फिर एक गरीब वर्ग का इंसान। पिछले 24 घंटे में बॉलीवुड की तीन बड़ी हस्तियां भी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। शनिवार की शाम बॉलीवुड के जाने-माने सितारे अर्जुन रामपाल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट खुद को कोरोना पॉजिटिव बताया है।अर्जुन रामपाल ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "मैं करोना पॉजिटिव हो चुका हूं। लेकिन मुझे किसी तरह का कोई लक्षण महसूस नहीं हुआ है। मैंने खुद को आइसोलेट करके क्वारंटीन कर लिया है। मैं मेडिकल केयर लेने के साथ-साथ सभी जरूरी नियमों का पालन कर रहा हूं। इस बीच पिछले 10 दिनों से जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, प्लीज वे अपना ध्यान रखें। यह बहुत ही मुश्किल से भरा डरावना समय चल रहा है। इस समय में हम सबको जागरूक होने की जरूरत है और कुछ समय के लिए अपना ख्याल रखना है। ऐसा करने से आगे सभी को फायदा पहुंचेगा और हम सभी कोरोना से लड़ सकेंगे।"अर्जुन रामपाल से पहले नील नितिन मुकेश ने भी अपने फैंस को कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना दी थी। नील नितिन मुकेश ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके खुद को कोरोना पॉजिटिव बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा की "हर तरह के बचाव और नियमों का पालन करने के बावजूद मैं और मेरे परिवार के सदस्य कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। हम सभी क्वारंटीन हो चुके हैं और डॉक्टर के बताए नियमों का पालन कर रहे हैं। आप सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद। सभी अपना ख्याल रखें और सुरक्षित रहें।"
- मुंबई । देश में चल रहे कोविड-19 महामारी के दूसरे दौर में अभिनेता सोनू सूद तथा सुमित व्यास और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। तीनों हस्तियों ने सोशल मीडिया पर खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी और बताया कि फिलहाल वे घरों में पृथकवास में हैं। पिछले साल राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने में मदद करके चर्चा में आए सूद (47) ने कहा कि वह जरूरतमंदों के लिये काम करते रहेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ''आपको बताना चाहता हूं कि आज सुबह मैं कोविड-19 से संक्रमित पाया गया हूं। मैंने एहतियात के तौर पर पहले ही खुद को अलग कर लिया था और बहुत देखभाल कर रहा हूं।'' उन्होंने अपने प्रशंसकों को आश्वासन दिया कि वह उनकी समस्याओं के समाधान के लिये संपर्क में रहेंगे।सात अप्रैल को टीके की पहली खुराक लेने वाले सूद ने ट्वीट किया, ''चिंता मत कीजिये। इससे मुझे आपकी समस्याओं के समाधान के लिये और समय मिलेगा। आप सभी के लिये हमेशा हाजिर हूं।'' मल्होत्रा (54) ने खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी।उन्होंने शुक्रवार शाम लिखा, ''मैं कोविड-19 की चपेट में आ गया हूं। मैंने तत्काल खुद को पृथक कर लिया है। मैं डॉक्टरों की सलाह पर सभी सुरक्षा नियमों का पालन कर रहा हूं। सुरक्षित रहिये, खयाल रखिये।'' व्यास ने भी खुद के संक्रमित होने की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी और बताया कि उन्हें ''हल्के'' कोविड लक्षण महसूस हुए हैं। उन्होंने कहा, ''मैं सभी जरूरी एहतियात बरत रहा हूं। डॉक्टरों की सलाह पर दवाएं ले रहा हूं और मैंने खुद को घर में पृथक कर लिया है।'' इस बीच, अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने बताया है कि वह संक्रमण से उबर गई हैं।उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ''नेगेटिव, मेरे लिये कामना करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया।''कैफ ने छह अप्रैल को खुद के कोविड-19 की चपेट में आने की जानकारी दी थी। वह घर में पृथकवास में थीं।उधर, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी इंस्टाग्राम पर जानकारी दी कि वह कोविड-19 से उबर गई हैं। उन्होंने पांच अप्रैल को कोविड-19 से संक्रमित होने की सूचना साझा की थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार को भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 2,34,692 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,45,26,609 हो गई। मुंबई में कोविड-19 मामलों में लगातार तेज वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को शहर में संक्रमण के 8,839 मामले सामने आए। इससे पहले अक्षय कुमार, विक्की कौशल, आलिया भट्ट और फातिमा सना शेख कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।
- चेन्नई। लोकप्रिय तमिल अभिनेता विवेक का यहां शनिवार को एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे। दिल का दौरा पडऩे के बाद उनका इलाज चल रहा था।एसआईएमएस अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉ राजू शिवसामी ने एक बयान जारी कर बताया कि मशहूर कॉमेडियन विवेक का तड़के निधन हो गया। उन्हें शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था और हालत बिगडऩे के बाद उन्हें ईसीएमओ प्रणाली पर रखा गया था। अभिनेता को गुरुवार को कोविड-19 रोधी टीका दिया गया था।
- चेन्नई। लोकप्रिय तमिल अभिनेता विवेक को शुक्रवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अचेत होने पर यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिल्म उद्योग और अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभिनेता को शहर के एक अस्पताल में सघन देखभाल इकाई (आईसीयू) में रखा गया है।हास्य अभिनेता (59) ने गुरुवार को कोविड रोधी टीके की खुराक ली थी। उन्होंने कहा कि अभिनेता ने सीने में दर्द की शिकायत की और बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके प्रचार का काम देखने वाले निकिल मुरुगन ने संवाददाताओं को बताया कि अभिनेता का एंजियोग्राम (एक्स-रे के जरिये रक्त वाहिकाओं की तस्वीर लेने की प्रक्रिया) किया गया है और वह "ठीक" हैं। उन्होंने बताया, "अभिनेता होश में हैं और बात कर रहे हैं।"पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित विवेक ने रजनीकांत, विजय और अजित कुमार समेत कई बड़े तमिल अदाकारों के साथ काम किया है। वे कुछ फिल्मों में मुख्य कलाकार के तौर पर भी नजर आए और पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाने में भी वह सक्रिय रहे हैं।
- मुंबई । राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान प्रसारण के बाद रामानंद सागर की महाकृति "रामायण" को फिर से टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है। 33 साल बाद फिर से रामायण को मार्च 2020 में दूरदर्शन नेशनल चैनल पर प्रसारित किया गया था। वर्तमान में यह धार्मिक सीरियल स्टार भारत पर प्रसारित किया जा रहा है। रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया टोपीवाला ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘यह बताने के लिए उत्साहित हूं कि 'रामायण' का इस साल फिर से छोटे पर्दे पर प्रसारण होगा। 'रामायण' पिछले साल लॉकडाउन के दौरान प्रसारित हुई थी, और ऐसा लग रहा है कि इतिहास खुद को दोहरा रहा है।'' उन्होंने कहा, "यह शो न केवल मेरे जीवन का, बल्कि वर्षों से हजारों भारतीय परिवारों का एक बड़ा हिस्सा रहा है। हमारे समुदाय का हिस्सा बनें और आने वाली पीढ़ियों के साथ 'रामायण' के ज्ञान को साझा करें।" रामानंद सागर द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित "रामायण" पहली बार 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुई थी और काफी लोकप्रिय हु। इस शो में राम के किरदार को अरुण गोविल ने निभाया था और सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था।
- मुंबई। जानी-मानी अभिनेत्री और टॉक शो कार्यक्रम की मेजबान तबस्सुम कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट आयी हैं। उनके बेटे होशांग गोविल ने इस बारे में बताया। अभिनेत्री 10 दिन पहले कोविड-19 से संक्रमित हुई थीं और उन्हें इलाज के लिए शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बातचीत में अभिनेता-फिल्मकार ने कहा कि जांच में कोविड-19 की पुष्टि नहीं होने पर उनकी मां घर वापस आ गयी हैं। होशांग ने अभिनेत्री की अस्पताल से बाहर आते समय विजयी मुद्रा में उनकी एक तस्वीर भी पोस्ट की। होशांग ने कहा, अपने प्रशंसकों के प्यार और आशीर्वाद से तबस्सुम गोविल की जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई और वह घर लौट आयी हैं। उन्होंने कोरोना वायरस को हरा दिया और योद्धा की तरह घर लौट आयी हैं। ईश्वर महान है। तबस्सुम दूरदर्शन पर ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन' की मेजबानी कर लोकप्रिय हुईं। उन्होंने अभी तो मैं जवान हूं' कार्यक्रम की मेजबानी भी की। हाल में तबस्सुम के अल्झाइमर से ग्रसित होने की खबर का होशांग ने खंडन किया था और कहा था कि अभिनेत्री की सेहत बिल्कुल ठीक है। तबस्सुम ने बाल कलाकार के तौर पर अपने कॅरियर की शुरुआत फिल्म ‘दीदार' से की थी जिसमें उन्होंने नरगिस के बचपन की भूमिका निभायी थी। 1952 में आयी ‘बैजू बावरा' में उन्होंने मीना कुमारी के बचपन की भूमिका निभायी थी।
- मुंबई। बिग बॉस 11 की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी टीवी अदाकारा शिल्पा शिंदे अक्सर विवादों में घिरी रहती हैं। बिग बॉस 11 के घर में भी शिल्पा शिंदे ने जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। बिग बॉस 11 के बाद से शिल्पा शिंदे टीवी से गायब चल रही हैं। कुछ समय पहले ही शिल्पा शिंदे को टीवी के कॉमेडी शो गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान में देखा गया था। चंद एपिसोड में काम करने के बाद शिल्पा शिंदे ने इस शो से किनारा कर लिया था। जिसके बाद शिल्पा शिंदे ने पुरुषपुर नाम की एक वेब सीरीज में काम किया।सुनील ग्रोवर के शो से दूर होने के बाद से ही फैंस शिल्पा शिंदे के वापसी का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि शिल्पा शिंदे बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री मारने वाली हैं। शिल्पा शिंदे जल्द ही फिल्म फैमिली ड्रामा फिल्म बूंदी रायता में नजर आएंगी। फिल्म बूंदी रायता को कमल चंद्रा डायरेक्ट कर रहे हैं। मीडिया रिपोट्र्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म बूंदी रायता में शिल्पा शिंदे के साथ- साथ बंगाली फिल्म अदाकारा दर्शना बानिक भी नजर आएंगी। शिल्पा शिंदे की इस फिल्म में हिमांश कोहली, सोनाली सहगल, नीरज सूद, अलका अमीन और राजेश शर्मा नजर आने वाले हैं।फिल्म बूंदी रायता में शिल्पा शिंदे, बॉलीवुड एक्टर हिमांश कोहली की बड़ी बहन का किरदार निभाने वाली हैं। अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए शिल्पा शिंदे ने बताया, 'मैं एक फैमिली ड्रामा फिल्म में काम कर रही हूं। फिल्म में बहुत सारे किरदार हैं जिनकी वजह से कहानी आगे बढ़ती है। मैं हिमांश कोहली की बड़ी बहन बनी हूं जो कि अपने भाई को पूरा सपोर्ट करती है।
- मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में से एक अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर खासी चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर न्यासा ने अपना इंस्टा पेज तो प्राइवेट किया हुआ है लेकिन उनके नाम से कई फैन पेज हैं। हाल ही में उनकी पोस्ट की गई एक तस्वीर ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है।इस तस्वीर में न्यासा खुशी से उछल रही हैं और इस दौरान वे आसमान की ओर देख रही हैं। रात के अंधेरे में खींची गई ये तस्वीर फैंस के लिए रोशनी का काम कर रही है। फोटो में न्यासा ने सफेद क्रॉप टॉप और नीले रंग की जींस पहनी है। तस्वीर की खास बात है कि इसमें न्यासा के वॉशबोर्ड एब्स दिख रहे हैं, इससे इस बात पर मुहर लगती है कि न्यासा एक फिटनेस फ्रीक हैं।हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि उनकी तस्वीरों ने फैंस को हैरान कर दिया हो। इससे पहले भी न्यासा की कई तस्वीरों और वीडियोज ने फैंस को दीवाना बनाया था। पिता अजय देवगन न्यासा के साथ एक दोस्त की तरह बर्ताव करते हैं। न्यासा एक पारिवारिक पर्सन हैं और वे परिवार के हर कार्यक्रम में नजर आती हैं। न्यासा की लेटेस्ट तस्वीर काफी वायरल हो रही है। न्यासा 17 साल की हो चुकी हैं। न्यासा पिता अजय की लाडली हैं। न्यासा नैचरली ही फिट बॉडी की मालकिन हैं। वह अपने टोन्ड लेग्स को फ्लॉन्ट करने में कतराती भी नहीं हैं, तभी तो उन्हें शॉर्ट ड्रेसेस काफी पसंद आती हैं। न्यासा को बॉडीफिट या बॉडीकॉन ड्रेसेस भी बहुत पसंद हैं। अब उनके जैसा फिट फिगर हो तो भला किसे ऐसी ड्रेसेस पसंद नहीं आएंगी। वैसे सिर्फ वेस्टर्न ही नहीं न्यासा को तो टे्रडिशनल कपड़े भी काफी पसंद आते हैं और कहने की जरूरत नहीं कि इनमें भी वह काफी सुंदर दिखाई देती हैं। मां काजोल की तरह ही वे सांवली सलोनी हैं।बात करें अजय देवगन के वर्क फ्रंट की तो अजय की पाइपलाइन में कई सारी फिल्में हैं। इनमें गंगूबाई काठियावाड़ी , आरआरआर , मेड जैसी बड़ी बजट की फिल्में शामिल हैं।
- मुंबई। अमेजन प्राइम वीडियो ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय अमेजन के मूल सीरीज ‘एलओएल' के भारतीय संस्करण को शुरू करने की घोषणा की। इसकी मेजबानी अभिनेता अरशद वारसी और बोमन ईरानी करेंगे। ‘एलओएल - हंसे तो फंसे' रियलिटी कॉमेडी शो छह कड़ी में प्रसारित होगा। कार्यक्रम का प्रसारण 30 अप्रैल से होगा। एसओएल-प्रोडक्शन की सीरीज में 10 कॉमेडियन - आदर मलिक, आकाश गुप्ता, अदिति मित्तल, अंकिता श्रीवास्तव, सायरस बरोचा, गौरव गेरा, कुशा कपिला, मल्लिका दुआ, सुनील ग्रोवर और सुरेश मेनन दिखेंगे। मूल कार्यक्रम का निर्माण जापान में हुआ था और बाद में ऑस्ट्रेलिया, मैक्सिको, जर्मनी, इटली और कनाडा में इसके संस्करणों का प्रसारण हुआ। अमेजन स्टूडियोज के स्थानीय प्रमुख जेम्स फैरेल ने कहा, ‘‘कार्यक्रम के प्रसारण के लिए जाहिर तौर पर अगले देश के रूप में भारत का नाम हमारे जेहन में था। हमारे भारतीय दर्शक कार्यक्रम को जरूर पसंद करेंगे। हमें भरोसा है कि वे ‘एलओएल - हंसे तो फंसे' को पसंद करेंगे।
- मुंबई । अभिनेत्री पाउली दाम का कहना है कि वह सिनेमा में हमेशा महिलाओं के दृष्टिकोण को सामने रखना चाहती हैं और उनकी हाल की फिल्में इस सोच को दर्शाती हैं। बंगाली और हिन्दी सिनेमा में काम करने वाली दाम की 2020 में दो फिल्में ‘काली' और ‘बुलबुल' आयीं जिन्हें आलोचकों और दर्शकों दोनों ने खूब पसंद किया। ‘बुलबुल' में अभिनेत्री ने जहां विधवा की भूमिका निभाई है वहीं ‘काली' में वह अपने बेटे को बचाने के लिए भ्रष्टतंत्र से लड़ रही मां की भूमिका में थीं। पाउली दाम ने कहा, ‘‘मैं हमेशा से यही करना चाहती थी। ऐसा नहीं है कि मुझे मेरे करियर की शुरुआत से ही ऐसे मजबूत किरदार मिलने लगे। मुख्य धारा की सिनेमा में आप कुछ सीमित तरीके के किरदार ही कर सकते हैं। आप एक ही तरह से सोचते हैं। लेकिन मैं ऐसी फिल्में करना चाहती थी जहां महिलाओं की भूमिका प्रमुख हो, जहां वे मजबूत किरदार में हों।'' दाम (40) ने 2006 में अपने करियर की शुरुआत की और तीन साल बाद नक्सल आंदोलन पर आधारित गौतम घोष के बंगाली ड्रामा ‘कालबेला' से उन्हें लोकप्रियता मिली। फिलहाल पाउली दाम की थ्रिलर फिल्म ‘रात बाकी है' जी5 पर आने वाली है। इसमें अनूप सोनी और राहुल देव मुख्य भूमिका में हैं।
- मुंबई। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश का हाल खराब कर दिया है। इस बार की लहर बीते साल से भी अधिक खतरनाक नजर आ रही है। फिल्म इंडस्ट्री के तो कई नामी सेलेब्स इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं। इस लिस्ट में टीवी, फिल्म और भोजपुरी स्टार्स शामिल हैं। खबर है कि दिग्गज अभिनेता आशुतोष राणा को भी कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है।आशुतोष ने बताया कि फिलहाल वे डॉक्टर्स की सलाह पर क्वारंटाइन हैं और सारी गाइडलाइंस का पालन कर रहे हैं। आशुतोष के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आते ही फैंस परेशान हो गए। मध्यप्रदेश के कैबिनेट मिनिस्टर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी उनके लिए प्रार्थना की। इसके जवाब में आशुतोष ने ट्वीट कर लिखा, 'प्रिय भैया, स्नेहमयी शुभकामनाओं व सर्व सुखदात्री माँ पीतांबरा से मेरे उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करने हेतु हृदय से धन्यवाद। प्रणाम।'
- मुंबई। बीते साल में सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया था। इसके बाद से ही फैंस उनकी मौत पर सवाल उठा रहे थे। उनकी मौत के राज से तो पर्दा नहीं उठा लेकिन उनकी मौत का राज पर्दे पर जरूर आने वाला है। सुशांत की कहानी पर आधारित फिल्म में सुशांत के रोल के लिए जिस एक्टर को साइन किया गया है। वो हूबहू सुशांत जैसे दिखते हैं। चलिए आपको मिलवाते हैं सचिन तिवारी से....सचिन तिवारी अभिनेता सुशांत की मौत के बाद से टिकटॉक पर इस कदर वायरल हुए कि फैंस को उनमें दिवंगत एक्टर का अक्स दिखने लगा। सचिन तिवारी का ना केवल चेहरा बल्कि उनका अंदाज और हाव-भाव भी बिल्कुल सुशांत से मिलते हैं। वीडियो देखकर तो खुद सुशांत के फैंस भी कन्फ्यूज होने लगे। सचिन तिवारी उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के हैं। वे खुद को सुशांत का सबसे बड़ा फैन मानते हैं। वहीं फैंस उन्हें सुशांत की कार्बन कॉपी कहते हैं। सचिन तिवारी को शॉर्ट वीडियो प्लैटफॉर्म टिकटॉक ने बैन होने से पहले ही अच्छी खासी पहचान दिला दी। फिलहाल वे इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और उनके 28 हजार के करीब फॉलोवर्स हैं।सचिन तिवारी अपने फेवरेट एक्टर सुशांत की जिंदगी पर बनी फिल्म सुसाइड ओर मर्डर में नजर आएंगे। उनके वायरल वीडियोज का ही कमाल था कि उन्हें ये फिल्म मिली। सचिन चाहते हैं कि जल्द से जल्द सुशांत को न्याय मिले। सुशांत की मौत से सचिन काफी दुखी हुए थे और इसके बाद से वे लगातार सोशल मीडिया पर सुशांत के न्याय की खातिर लड़ रहे हैं।---
- मुंबई। कोरोना के कहर के बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म राधे की रिलीज पर संकट आ खड़ा हुआ है। इसी वजह से बीते दिनों सलमान खान ने भी बड़ा इशारा देते हुए कहा था कि अगर इस ईद नहीं तो अगली ईद पर ये फिल्म जरूर रिलीज होगी। इसके बाद चर्चाएं होने लगी थी तो क्या ये फिल्म अगले साल सिनेमाघर पहुंचेगी। अब एक रिपोर्ट के मुताबिक सुनने में आ रहा है कि ये फिल्म इस ईद पर नहीं तो जुलाई में पडऩे वाली बकरीद पर रिलीज हो सकती है। अब देखना ये है कि सलमान इस बारे में क्या घोषणा करते हैं।
- मुंबई । एक सप्ताह से अधिक समय पहले कोविड-19 से संक्रमित पाई गईं दिग्गज अभिनेत्री और टॉक शो की मेजबानी करने वाली तबस्सुम अब ठीक हो गई हैं। उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है और उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। उनके बेटे और अभिनेता-फिल्म निर्माता होशांग गोविल ने यह जानकारी दी। 76 वर्षीय अभिनेत्री मार्च के अंत में अपने घर पर अपने डिजिटल शो "तबस्सुम टॉकीज" की शूटिंग कर रही थीं, जिसके ठीक दो दिन बाद उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। होशांग ने बताया, "उनका रक्तचाप थोड़ा अधिक था, इसलिए हमने उनकी कोविड-19 जांच करवाने का फैसला किया । तब यह पता चला कि वह संक्रमित हैं, लेकिन गंभीर रूप से प्रभावित नहीं हुईं। सुरक्षा के लिहाज से, हमने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने कहा, "पिछले आठ-नौ दिनों से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। कल, उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है और शायद आज या कल उन्हें छुट्टी मिल जाएगी।" तबस्सुम को दूरदर्शन के लंबे समय से चलने वाले शो "फूल खिले हैं गुलशन गुलशन" की मेजबानी के लिए जाना जाता है।
- नागपुर । अभिनेता-कार्यकर्ता वीरा साथीदार की कोविड-19 संबंधी समस्याओं के चलते मंगलवार को मृत्यु हो गई। उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘कोर्ट' में यादगार अभिनय के लिए जाना जाता है। साथीदार (62) को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नागपुर में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेता को पिछले सप्ताह अस्पताल में भर्ती कराया गया था और मंगलवार तड़के तीन बजकर 42 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। फिल्म ‘कोर्ट' का निर्देशन करने वाले चैतन्य तम्हाने के मुताबिक, अभिनेता को अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। तम्हाने ने बताया, “वह वेंटिलेटर पर थे। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण खबर है। इस पर विश्वास करना मुश्किल है कि वह अब नहीं रहें।” निर्देशक ने कहा, “ वह न सिर्फ अभिनेता, कार्यकर्ता और एक कवि थे, बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी थे।”‘कोर्ट' 2016 में ऑस्कर पुरस्कारों के लिए भारत की ओर से आधिकारिक प्रविष्टि थी। इस फिल्म के अलावा उन्होंने दो और लघु फिल्मों में काम किया था।
- मुंबई। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित भले ही फिल्मों में सक्रिय नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.। वे स्टाइलिश आउटफिट्स में अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने अपने नए इंस्टाग्राम पोस्ट में सुंदर गुलाबी लहंगा पहनकर अपनी तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में माधुरी हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ये डिजाइनर पीस उन पर खूब जंच रहा है। इंस्टाग्राम फोटोज में माधुरी एक हल्के और गहरे गुलाबी जरी लहंगे में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने डार्क पिंक लिप्स, ड्रॉप डायमंड झुमके और एक नेकपीस के साथ अपना लुक पूरा किया। वे अपने बालों को बांधे दिख रही हैं।उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'गुलाबी रंग में खूबसूरत। ' जो लहंगा माधुरी ने पहना है उसकी कीमत 1 लाख 65 हजार रुपये है। ये डिजाइनर अमित अग्रवाल का डिजाइनर लहंगा पीस है। इस आउफिट को पहनकर माधुरी दीक्षित डांसिंग रियालिटी शो 'डांस दीवाने' में पहुंची थीं। माधुरी का ये ऑल पिंक लुक लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।जहां तक अभिनय की बात है, तो माधुरी 'फाइंडिंग अनामिका' वेब सीरीज में अपने डिजिटल कॅरिअर की शुरूआत करने जा रही हैं। शो में माधुरी एक सुपरस्टार की भूमिका में नजर आएंगी, जो लापता हो जाती हैं। शो का निर्देशन करिश्मा कोहली और बेजॉय नांबियार ने किया है।----
- मुंबई। कोरोना वायरस से संक्रमित अभिनेता अक्षय कुमार स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट आये हैं। अभिनेता की पत्नी एवं अभिनेत्री से लेखिका बनीं ट्विंकल खन्ना ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। पिछले सप्ताह अभिनेता कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये थे। इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर खन्ना ने बताया कि 53 वर्षीय अभिनेता स्वस्थ हैं।उन्होंने लिखा, ‘‘सुरक्षित, स्वस्थ और बेहतर हालत में उन्हें (कुमार को) घर में देखकर अच्छा लग रहा है। सब ठीक है।'' कुमार अपनी एक्शन प्रधान फिल्म ‘राम सेतु' की शूटिंग शुरू करने के पांच दिन बाद संक्रमित हो गये थे। कुमार के अलावा फिल्म से जुड़े 45 लोग भी संक्रमित हो गये थे।
- मुंबई ।फिल्म ‘थप्पड़' के अभिनेता पावैल गुलाटी आगामी फिल्म ‘गुडबाय' में अमिताभ बच्चन और दक्षिण की अभिनेत्री रश्मिका मंदना के साथ नजर आएंगे। बालाजी टेलीफिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म ‘गुडबाय' में गुलाटी, बच्चन के बेटे की भूमिका निभा रहे हैं। इन दोनों ने इससे पहले 2014 में आई टीवी श्रृंखला ‘युद्ध' में एक साथ काम किया था।गुलाटी ने सोमवार को ‘गुडबाय' की शूटिंग शुरू की और कहा कि यह एक बहुत विशेष परियोजना है। अभिनेता ने एक बयान में कहा, ‘‘इसका हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं। यह इसलिए भी विशेष है क्योंकि इसमें अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। यह अद्भुत एहसास है।'' फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं।
- मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने सोमवार को जीओ मामी मुंबई फिल्म महोत्सव के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। इस निर्णय के लिए उन्होंने अपनी व्यस्तता का हवाला दिया है। फिल्मकार किरण राव के स्थान पर वर्ष 2019 में पादुकोण को फिल्म महोत्सव का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उन्होंने जीओ मामी मुंबई फिल्म महोत्सव के अध्यक्ष पद को छोड़ने का फैसला किया है क्योंकि वह फिल्म महोत्सव की ओर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करने में असमर्थ रहेंगी। पादुकोण ने कहा कि मामी के बोर्ड का हिस्सा रहना उनके अनुभव को समृद्ध करने वाला रहा।अभिनेत्री ने कहा, '' अपने वर्तमान कार्यों की व्यस्तता के चलते मुझे लगता है कि मैं मामी फिल्म महोत्सव पर अपना ध्यान पूरी तरह केंद्रित करने में असमर्थ रहूंगी।'' दीपिका पादुकोण फिल्म पठान और फाइटर में काम कर रही हैं। पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण के चलते जीओ मामी मुंबई फिल्म महोत्सव को स्थगित कर दिया गया था।
- लंदन। निर्देशक क्लो झाओ की फिल्म “नोमैडलैंड” सर्वश्रेष्ठ फिल्म समेत चार पुरस्कार जीतकर बाफ्टा फिल्म पुरस्कार 2021 में शीर्ष पर रही। फिल्म की मुख्य कलाकार फ्रांसेस मैकडोरमेंड ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब जीता जबकि सर्वेश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार झाओ ने अपने नाम किया। फिल्म सिनेमेटोग्राफी श्रेणी में भी विजेता रही। बाफ्टा में फिल्म को मिले इन पुरस्कारों के बाद इस माह के अंत में होने जा रहे ऑस्कर पुरस्कार समारोह में भी इसके अव्वल दावेदार होने की संभावना काफी बढ़ गई है। एमरेल्ड फेनेल की “मी टू” ड्रामा “प्रॉमिसिंग यंग वूमेन” को समारोह में सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश फिल्म घोषित किया गया। नेटफ्लिक्स की हिट फिल्म “द क्राउन” में कैमिला पार्कर बाउल्स की भूमिका निभाने वाली फेनेल को पटकथा श्रेणी में भी पुरस्कार हासिल हुआ। किसी ब्रिटिश लेखक, निर्देशक या निर्माता की पहली बेहतरीन फिल्म का पुरस्कार रेमी वीक्स की ‘‘हिज़ हाउस” को गया। थॉमस विंटरबर्ग की “अनदर राउंड” को अंग्रेजी भाषा में नहीं बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। वहीं वृत्तचित्र श्रेणी में “माय ऑक्टोपस टीचर” ने बाफ्टा पुरस्कार अपने नाम किया। एनिमेटेड फिल्म के लिए बाफ्टा पीटे डॉक्टर डाना मुर्रे की “सोल” को मिला। फिल्म को दूसरा पुरस्कार ‘ऑरिजनल स्कोर श्रेणी' में मिला। एंथनी हॉपकिन्स अभिनीत “द फादर” को सर्वश्रेष्ठ अनुभवी अभिनेता का पुरस्कार मिला। इसी श्रेणी में भारत के आदर्श गौरव को ‘‘द व्हाइट टाइगर'' में उनकी भूमिका के लिए नामित किया गया था।
- चंडीगढ़ । अभिनेता सोनू सूद को पंजाब के कोरोना वायरस टीकाकरण कार्यक्रम के लिए ‘ब्रांड एंबेसडर' बनाया गया है। सूद ने पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को उनके गृह राज्यों में पहुंचाने में मदद की थी। अभिनेता ने कोविड-19 महामारी के बीच हजारों जरूरतमंद लोगों को भोजन भी उपलब्ध कराया था। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अभिनेता से अपने आवास पर मुलाकात करने के एक दिन बाद रविवार को यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे इस बात को साझा करने में खुशी हो रही है कि सोनू सूद हमारे कोविड-19 टीकाकरण अभियान के ब्रांड एंबेसडर होंगे। मैं हमारे अभियान को हर पंजाबी तक पहुंचाने और सभी को जल्द से जल्द टीकाकरण करवाने की अपील करने के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।'' सिंह ने कहा कि टीका लगवाने लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए उनसे (सूद) बेहतर कोई और आदर्श नहीं है। उन्होंने कहा, पंजाब में लोगों के बीच बहुत झिझक है। उनके बीच सोनू की लोकप्रियता और पिछले साल महामारी के बाद से हजारों प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाने के बाद एक आदर्श के रूप में सामने आए सोनू की अपील से मदद मिलेगी।'' सूद ने कहा कि वह खुद को टीकाकरण कार्यक्रम के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए जाने से खुश और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने गृह राज्य के लोगों के जीवन की रक्षा के लिए पंजाब सरकार के इस अभियान में कोई भी भूमिका निभाने के लिए धन्य महसूस कर रहा हूं।-
- मुंबई ।संगीतकार एवं गायक बप्पी लाहिरी ने रविवार को बताया कि वह कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हो गए हैं तथा उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए 68 वर्षीय गायक ने यह जानकारी साझा की। वह ‘चलते-चलते', ‘डिस्को डांसर' और ‘शराबी' समेत कई अन्य फिल्मों में संगीत देने के लिए जाने जाते हैं। लाहिरी ने अपनी एक तस्वीर के साथ लिखा, ‘‘ भगवान और अपने प्रिय लोगों के आशीर्वाद से मैं घर आ गया हूं।'' कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद एहतियात के तौर पर संगीतकार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में इस महीने की शुरुआत में भर्ती कराया गया था। पोस्ट में उन्होंने अस्पताल के कर्मियों और प्रशंसकों के प्रति आभार प्रकट किया।
- लास एंजिलिस। फिल्मकार क्लोई जाव ने अपनी फीचर फिल्म ‘‘नोमैडलैंड'' के लिए ‘डायरेक्टर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका' (डीजीए) पुरस्कारों में शीर्ष पुरस्कार जीता है। ‘डेडलाइन' के अनुसार बीजिंग में जन्मी जाव ने इस पुरस्कार समारोह के 73वें संस्करण में सर्वश्रेष्ठ फीचर निर्देशन का पुरस्कार प्राप्त किया। इसके साथ ही जाव यह पुरस्कार जीतने वाली पहली एशियाई महिला बन गई हैं। समारोह का आयोजन शनिवार को हुआ।जाव शीर्ष डीजीए पुरस्कार प्राप्त करने वाली दूसरी महिला हैं। इससे पहले कैथरीन बिगेलॉव ने 2009 में आई अपनी फिल्म "द हर्ट लॉकर" के लिए पुरस्कार प्राप्त किया था। ‘‘नोमैडलैंड'' में अकादमी पुरस्कार विजेता फ्रांसेस मैकडोरमैंड ने एक ऐसी महिला की भूमिका निभाई है जो अपनी नौकरी खोने के बाद पश्चिम अमेरिका की यात्रा करने के लिए घर छोड़ देती है।









.jpg)

















.jpg)