ब्रेकिंग न्यूज़

 गुरु नानक जयंती पर नितिन नवीन ने गुरुद्वारा रकाबगंज में मत्था टेका

 नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को गुरु नानक देव की 557वीं जयंती के अवसर पर यहां गुरुद्वारा रकाबगंज में मत्था टेका। सिख धर्म के प्रथम गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मंगलवार को मनाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी मंगलवार सुबह इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि गुरु नानक देव लोगों को सादगी, सद्भाव और दूसरों के कल्याण के प्रति समर्पण का भाव अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। मोदी ने सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा, ''श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी शाश्वत शिक्षाएं मानवता का मार्गदर्शन करती रहेंगी। उनका संदेश हमें दया, एकता और सभी के कल्याण पर आधारित समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करे।'' नवीन ने भी गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, '' 'नाम जपो, किरत करो, वंड छको' के संदेश के माध्यम से गुरु साहिब ने मानवता को ईश्वर का स्मरण करने और मिल-बांटकर जीने की सीख दी। उनके द्वारा आरंभ की गई लंगर की परंपरा सामाजिक भेदभाव मिटाकर समानता, सेवा और भाईचारे का आज भी संदेश दे रही है। गुरु साहिब की शिक्षाएं हमें सेवा, समरसता और मानव कल्याण के पथ पर सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रहें।'' भाषा सिम्मी मनीषा

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english