ब्रेकिंग न्यूज़

 प्रधानमंत्री मोदी ने लचित बोड़फूकन को श्रद्धांजलि दी, उनके नेतृत्व की सराहना की

 नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के अहोम साम्राज्य की शाही सेना के सेनापति और मुगलों को पराजित करने वाले लचित बोड़फूकन को मंगलवार को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका असाधारण नेतृत्व और लोगों के प्रति समर्पण आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है। मोदी ने कहा कि बोड़फूकन ने 1671 में मुगलों के खिलाफ सरायघाट की लड़ाई में जिस वीरता और साहस का परिचय दिया, वह मातृभूमि के प्रति उनके गहरे प्रेम की पराकाष्ठा थी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ''लचित दिवस पर हम महान लचित बोड़फूकन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिनके साहस और दृढ़ संकल्प ने असम की रक्षा करने में मदद की। उनका असाधारण नेतृत्व और लोगों के प्रति समर्पण आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है और हमें असम की ताकत और जज्बे की याद दिलाता है।'' बोड़फूकन का जन्म 24 नवंबर 1622 को हुआ था और उनका निधन 25 अप्रैल 1672 को हुआ। असम में उनकी जयंती 'लचित दिवस' के रूप में मनाई जाती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह असम की उस महान धरती को नमन करते हैं, जिसने मां भारती को लचित बोड़फूकन जैसा अजेय वीर दिया। उन्होंने कहा, ''मुगलों ने अपनी पूरी ताकत लगाकर गुवाहाटी पर कब्जा कर लिया था लेकिन लचित बोड़फूकन जैसे योद्धा ने गुवाहाटी को अत्याचारी मुगलों से मुक्त कराया।'' मोदी ने कहा कि औरंगजेब ने उस हार का बदला लेने के लिए हरसंभव प्रयास किया, लेकिन उसे हमेशा नाकामी हाथ लगी। उन्होंने कहा, ''जरा कल्पना कीजिए कि वीर लचित की सेना के एक साधारण से साधारण सैनिक का मनोबल भी कितना बढ़ गया होगा, जब उसने सुना होगा कि उसका सेनापति राष्ट्र को कितनी प्राथमिकता देता है।'' प्रधानमंत्री ने कहा कि यही मनोबल जीत की नींव बनता है।
उन्होंने कहा, ''मुझे खुशी है कि आज का नया भारत भी 'राष्ट्र प्रथम' के इसी आदर्श पर आगे बढ़ रहा है।''
बोड़फूकन असम के अहोम साम्राज्य की शाही सेना के सेनापति थे। उन्होंने मुगलों को पराजित किया और औरंगजेब के शासनकाल में मुगल साम्राज्य के विस्तार की महत्वाकांक्षाओं पर सफलतापूर्वक रोक लगाई। बोड़फूकन ने 1671 में गुवाहाटी के निकट हुई सरायघाट की लड़ाई में असम के सैनिकों में जोश भरा और मुगलों को पराजित किया। भाषा सिम्मी वैभव

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english