ब्रेकिंग न्यूज़

इलेक्ट्राॅनिक तौल मशीन, आनलाईन टोकन की सुविधा से किसानों को धान बिक्री करने में हो रही है आसानी

एक-एक दाना धान की खरीदी होेने से प्रसन्नचित हुआ किसान दुर्गेश्वर एवं दलसिंह साहू, नवीन व्यवस्था को बताया आसान एवं बेहतर
बालोद। 
राज्य शासन के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत सभी धान खरीदी केंद्रों में इलेक्ट्राॅनिक तौल मशीन, नमी मापक यंत्र एवं सीसीटीवी कैमरा, टोकन तुंहर हाथ एप्प आदि की व्यवस्था ने किसानों के धान बिक्री के कार्य को अत्यंत आसान एवं सुविधाजनक बना दिया है। इस नई व्यवस्था से किसानों की धान खरीदी केन्द्रांे में अपने धान की बिक्री करने में किसी प्रकार की कठिनाई नही हो रही है। इसके अलावा टोकन तुंहर हाथ एप्प की सुविधा मिलने से किसान अपने सुविधा के अनुरूप अपने घरों पर ही आॅनलाईन टोकन कटवा रहे हंै। जिससे उन्हें समय की बचत होने के साथ-साथ किसानों को धान खरीदी केन्द्रों के चक्कर लगाने के समस्या से भी मुक्ति मिल गई है। इसके अलावा सभी धान खरीदी केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था होने से धान की अवैध खरीदी की रोकथाम सुनिश्चित करने तथा धान खरीदी केन्द्र के व्यवस्थाओं के समुचित निगरानी के लिए भी अत्यंत कारगर साबित हो रहा है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत धान खरीदी केन्द्रों में की गई बेहतर व्यवस्था से कृषकों में हर्ष व्याप्त है। शासन की इस नई व्यवस्था की सराहना जिले के बालोद विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र सांकरा क के अंतर्गत ग्राम जमरूवा के किसान श्री दुर्गेश्वर देवांगन एवं ग्राम करकाभाट के किसान श्री दलसिंह साहू ने किया है। इन दोनों कृषकों ने धान खरीदी केन्द्रांे में इस नवीन व्यवस्था को किसानों के लिए कारगर एवं उपयोगी बताते हुए इसकी भूरी-भूरी सराहना की है।
राज्य शासन की इस नई व्यवस्था की सराहना करते हुए किसान दुर्गेश्वर देवांगन ने कहा कि उन्होंने टोकन कटने की निर्धारित तिथि 18 नवंबर को धान खरीदी केन्द्र सांकरा क में पहुँचकर अपने धान की बिक्री की है। किसान दुर्गेश्वर देवांगन ने बताया कि उन्हें इलेक्ट्राॅनिक तौल मशीन के माध्यम से अपने धान की तौल कराने में बहुत ही आसानी हुई। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्राॅनिक तौल मशीन के माध्यम से 96 क्विंटल 80 किलो मोटा धान के तौल का कार्य बहुत ही कम समय में पूरा हो गया। इसके अलावा इलेक्ट्राॅनिक तौल मशीन के माध्यम से धान के तौल करने में धान की बर्बादी बिल्कुल भी नही हुई। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को धान बिक्री करने के 72 घण्टे की अवधि में उनके खाते में 02 लाख 23 हजार 376 रुपये की राशि भी जमा हो गया है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था हम किसानों को सुकून देने वाली एवं अत्यंत प्रशंसनीय है। इसी तरह धान खरीदी की नई व्यवस्था की सराहना ग्राम करकाभाट के किसान श्री दलसिंह साहू ने भी किया है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्रांे में इलेक्ट्राॅनिक तौल मशीन तथा टोकन तुंहर हाथ एप्प ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य को हम किसानों के लिए अत्यंत आसान बना दिया है। जिससे हम सभी किसान प्रसन्नचित होने के साथ-साथ हममें आत्मविश्वास भी बड़ा है। इन दोनों किसानों में राज्य शासन के इस नई व्यवस्था को किसान हितैषी बताते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english