ब्रेकिंग न्यूज़

 नगरीय निकाय सहित त्रिस्तरीय पंचायतों में भी भाजपा भारी बहुमतों से विजय प्राप्त करेगी: मुख्यमंत्री

-रायपुर को एक नयी पहचान दिलाकर स्वच्छ और विकसित राजधानी बनाएंगे: मीनल चौबे
-महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने नामांकन पूर्व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंट कर आशीर्वाद लिया
 रायपुर। राजधानी रायपुर से भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती मीनल चौबे ने आज सुबह प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत, रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि  नगरीय निकाय और त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव लोकतंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।  इनमें  चुनाव होने जा रहे हैं। बड़े ही सौभाग्य की बात है कि रायपुर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती मीनल चौबे और 70 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी आज नामांकन दाखिल कर रहे  हैं सभी को शुभकामनाएं प्रदान करता हूं। महापौर प्रत्याशी श्रीमती मीनल चौबे को नगर निगम में पार्षद सहित नेता प्रतिपक्ष के रूप में काम करने का लंबा अनुभव है इसका लाभ अवश्य मिलेगा। छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम सहित, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं त्रि स्तरीय पंचायतों में भी भारतीय जनता पार्टी को सफलता प्राप्त होगी। त्रि स्तरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। मोदी जी की गारंटी के अधिकांश वादों को पूरा करने के कारण प्रदेश भर में भाजपा के प्रति विश्वास का वातावरण है। इसी विश्वास की बदौलत हमें इस चुनाव में भी ऐतिहासिक जनादेश मिलेगा।
भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में चुन-चुन कर कर्मठ एवं योग्य ऊर्जावान प्रत्याशियों को उतारा है। मीनल जी भी अनुभवी और योग्य नेत्री हैं। मीनल चौबे एक बेहतर महापौर रायपुर के लिए साबित होंगी।  पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा प्रत्याशी बड़ी संख्या में चुन कर आयेंगे।सभी प्रत्याशियों को फिर से शुभकामनाएं हैं।
 
तीन बार मौका मिलने पर भी कुछ नहीं कर पाई कांग्रेस:मीनल चौबे
 
भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर की जनता ने नगर निगम में तीन बार कांग्रेस का कार्यकाल देखा है । इस बार जनता विकास की संभावनाएं भारतीय जनता पार्टी में देख रही है मोदी जी की गारंटी पूरी हुई यह इस बात का प्रमाण है निश्चित तौर पर जनादेश भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त होगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में एक वर्ष की उपलब्धि लेकर जनता के बीच जाएंगे। राज्य सरकार के साथ- साथ नगरीय निकाय में भी मिलकर काम करेंगे और स्वच्छ और विकसित रायपुर बनाकर एक नयी पहचान दिलाएंगे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english