रेल्वे ठेकेदार आरवि कंस्ट्रक्शन पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई के कड़े निर्देश
रायपुर/रायपुर रेल्वे स्टेशन परिक्षेत्र में रेल्वे विकास हेतु अनुबंधित ठेकेदार आरवि कंस्ट्रक्शन द्वारा रायपुर नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर श्री पी. डी. धृतलहरे द्वारा विगत 7 नवम्बर 2026 को जारी लिखित नोटिस और किये गए 25 हजार रूपये जुर्माने की कार्रवाई का कोई असर अब तक सम्बंधित रेल्वे ठेकेदार आरवि कंस्ट्रक्शन पर नहीं पड़ा. रेल्वे ठेकेदार ने ना तो नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर की लिखित नोटिस का कोई जवाब दिया है और ना ही नगर निगम जोन 2 को जुर्माना की राशि रूपये 25000 अदा की है और ना ही ठेकेदार ने भारी मात्रा में लापरवाहीपूर्वक रेल्वे स्टेशन से फाफाडीह चौक तक मुख्य सार्वजनिक सड़क मार्ग पर गिराई गयी भारी मात्रा में धुल और गन्दगी को नहीं हटवाया है.
रेल्वे ठेकेदार आरवि कंस्ट्रक्शन की लापरवाही के चलते हो रही अत्यंत जनअसुविधा को देखते हुए रायपुर नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने स्वयं खडे होकर नगर निगम जोन 2 की टीम को बुलवाकर दीपावली पर्व के पूर्व नगर निगम से व्यापक अभियान चलाकर रेल्वे स्टेशन गेट नम्बर 2:से लेकर नगर निगम जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत रमण मन्दिर वार्ड क्रमांक 14 के क्षेत्र के अंतर्गत फाफाडीह चौक तक की धुल हटवाई और आज दीप पर्व के बाद सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने स्वयं अपने सामने जेटिंग मशीन को वहां बुलवाकर रेल्वे स्टेशन से फाफाडीह चौक तक मार्ग की जनसुविधा हेतु सुव्यवस्थित धुलाई करवाई. रेल्वे ठेकेदार आरवि कंस्ट्रक्शन के लापरवाहीपूर्वक कार्य के चलते नगर निगम रायपुर जोन क्रमांक 2 की टीम को जनअसुविधा दूर करने इस कार्य में आकस्मिक व्यय करना पड़ा.
इसे लेकर नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने गहन नाराजगी रेल्वे ठेकेदार आरवि कंस्ट्रक्शन के लापरवाहीपूर्वक कार्य पर व्यक्त की है और नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर श्री पी. डी. धृतलहरे को सम्बंधित रेल्वे ठेकेदार आरवि कंस्ट्रक्शन पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने और उनके सम्बंधित वाहन नगर निगम क्षेत्र की सड़क पर दिखते ही नियमानुसार उसको तत्काल जप्त करने के कड़े निर्देश दिए हैँ.
सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा को इसका तत्काल संज्ञान लेकर प्रकरण में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई रेल्वे ठेकेदार आरवि कंस्ट्रक्शन पर करना सुनिश्चित करने निर्देशित किया है.











.jpeg)

Leave A Comment