ब्रेकिंग न्यूज़

4 से 9 फरवरी तक खैरागढ़ में किया जाएगा विश्व का सबसे बड़ा रंगमंच महोत्सव ‘भारत रंग महोत्सव ’ का आयोजन

-राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के सहयोग से आयोजन
-इस वर्ष के महोत्सव का विषय है- ‘एक अभिव्यक्ति, सर्वोच्च सृजन’
 रायपुर। भारत का अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव, भारत रंग महोत्सव (बीआरएम),  जिसे राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) द्वारा आयोजित किया जाता है, वर्ष 2024 में इसने अपने 25 वर्षों का सफल दौर पूरा कर लिया है । बीआरएम जिसे ‘भारंगम’ के नाम से भी जाना जाता है, विश्व का सबसे बड़ा रंगमंच महोत्सव है, और इस वर्ष  इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के सहयोग से 04 से 09 फरवरी 2025 तक खैरागढ़, छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जा रहा है । इस अग्रणी प्रयास के माध्यम से, एनएसडी पिछले वर्ष की थीम 'वसुधैव कुटुम्बकम, वंदे भारंगम' के आधार पर, बढ़ी हुई अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी के साथ महोत्सव की पहुंच का विस्तार कर रहा है । 
 खैरागढ़ में महोत्सव का उद्घाटन 4 फरवरी, 2025 को शाम 6:00 बजे डॉ. नरेंद्र देव वर्मा ऑडिटोरियम में नर नारी उर्फ थैंकू बाबा लोचनदास नाटक के साथ होगा । इस साल के बीआरएम में अनेक नई पहल पहली बार होने जा रहे हैं, जिसमें इसकी थीम "एक अभिव्यक्ति, सर्वोच्च सृजन" भी शामिल है । भारत रंग महोत्सव 2025 का यह नारा रचनात्मक अभिव्यक्ति में एकता और सभी की एकता की भावना से मेल खाता है ।
प्रख्यात अभिनेता और एनएसडी के पूर्व छात्र श्री राजपाल यादव को इस वर्ष के लिए 'रंग दूत' (महोत्सव राजदूत) नामित किया गया है । इस वर्ष भारंगम में सेक्स वर्कर, ट्रांसजेंडर, वरिष्ठ नागरिक, बच्चे आदि जैसे विभिन्न समुदायों के साथ रंगमंच भी होगा ।
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के निदेशक, श्री चित्तरंजन त्रिपाठी ने कहा कि  "भारत रंग महोत्सव अपने व्यापक दृष्टिकोण के साथ वैश्विक मंच पर एक अनुकरणीय रंगमंच महोत्सव बन गया है । इसने न केवल दुनिया भर के रंगमंच प्रदर्शनों के लिए एक मंच के रूप में काम किया है बल्कि इसने विभिन्न पारंपरिक प्रदर्शन कला रूपों के समामेलन के अवसर भी प्रदान किए हैं ।" श्री राजपाल यादव ने कहा कि '1997 में एक छात्र के रूप में स्नातक होने के बाद भारंगम 2025 के लिए रंगदूत के रूप में एनएसडी में वापस आना, ऐसा लगता है जैसे जीवन का पूरा चक्र पूरा हो गया है । जैसा कि मैं सिनेमा में 25 साल मना रहा हूं, मैं इस अविश्वसनीय सभा का हिस्सा बनकर बहुत अभिभूत हूं ।
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के उपाध्यक्ष, प्रोफेसर भरत गुप्ता ने बताया कि रंग महोत्सव 2025 राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की 65वीं वर्षगांठ और एनएसडी रिपर्टरी कंपनी की 60वीं वर्षगांठ भी मना रहा है । उन्होंने आगे कहा कि 'एक रंग, श्रेष्ठ रंग' को अपनाना इस संदेश की परिणति है कि रंगमंच कहानी कहने की सार्वभौमिक भाषा के माध्यम से सीमाओं को पार करते हुए हम सभी को एकजुट करता है ।बीआरएम 2025, जो 28 जनवरी 2025 से 16 फरवरी 2025 तक 20 दिनों की अवधि तक आयोजित किया जाएगा । इसमें भारत के अलावा विभिन्न 09 देशों के 200 से अधिक अनूठे प्रोडक्शन होंगे, जिन्हें भारत के 11 स्थानों पर और विदेशों में 02 स्‍थानों, काठमांडू और कोलंबो में प्रदर्शित किया जाएगा । इस महोत्सव में भाग लेने वाले अंतर्राष्ट्रीय थिएटर समूह- रूस, इटली, जर्मनी, नॉर्वे, चेक गणराज्य, नेपाल, ताइवान, स्पेन और श्रीलंका से हैं ।
महोत्सव में दिल्ली केंद्र के अलावा, भारतीय उपस्‍थानों में अगरतला, अहमदाबाद, बठिंडा, बेंगलुरु, भोपाल, गोवा, गोरखपुर, जयपुर और रांची सहित खैरागढ़ शामिल हैं ।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english