ब्रेकिंग न्यूज़

 फर्जी दस्तावेज के सहारे इराक भागने की कोशिश, तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

 रायपुर,।  छत्तीसगढ़ के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने भारत के फर्जी दस्तावेज के माध्यम से इराक भागने की कोशिश कर रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों को मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। छत्तीसगढ़ एटीएस की पुलिस अधीक्षक राजश्री मिश्रा ने बताया कि एटीएस के दल ने बांग्लादेशी नागरिक तीन सगे भाई मोहम्मद इस्माइल (27), शेख अकबर (23) और शेख साजन (22) को एटीएस मुंबई के नागपाड़ा यूनिट के सहयोग से पायधुनी इलाके से गिरफ्तार किया है। वहीं इनके लिए दस्तावेज तैयार करने के आरोप में रायपुर निवासी सत्कार कंप्यूटर के संचालक मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।   
   पुलिस अधीक्षक  मिश्रा ने बताया कि बांग्लादेश के खुलना प्रांत के निवासी तीनों भाई रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में स्थित मिश्रा बाड़ा में रह रहे थे। एटीएस को सूचना मिली थी कि तीनों व्यक्ति फर्जी दस्तावेज बनवाकर 26 जनवरी को बगदाद (इराक) जाने के लिए हावड़ा मुंबई मेल ट्रेन से मुंबई पहुंचे हैं। सूचना के बाद एटीएस छत्तीसगढ़ के दल ने एटीएस मुंबई के सहयोग से पायधुनी इलाके से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों से भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान-पत्र कार्ड के साथ ही बगदाद का वीजा बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि तीनों जियारत के बहाने बगदाद जाकर छिपकर रुकने वाले थे तथा वापस भारत नहीं आने वाले थे। मिश्रा ने बताया कि तीनों व्यक्तियों ने रायपुर में रहने के दौरान भारतीय दस्तावेज आधार, पैन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बनवाया है। उन्होंने जन्मतिथि के प्रमाण पत्र के लिए फर्जी अंकपत्र, रायपुर स्थित सत्कार कम्प्यूटर के संचालक मोहम्मद आरिफ के माध्यम से बनवाया था। आरोपियों ने बताया कि पूर्व में भी कई व्यक्ति इसी तरह सत्कार कंप्यूटर के संचालक मोहम्मद आरिफ की मदद से फर्जी दस्तावेज बनवाकर इराक जा चुके हैं और वापस नहीं आए हैं। मोहम्मद आरिफ, उसके सहयोगी शेख अली तथा अन्य के द्वारा संगठित गिरोह बनाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों देश के बाहर भेजा जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्धों की अन्य अवैधानिक गतिविधियों के संबंध में जांच की जा रही है। एटीएस ने मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लिया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पिता शमसुद्दीन, माता रशीदा, भाई अजगर, बहन सुरैया, इस्माइल की पत्नी यास्मीन और दो बेटियां वर्तमान में बांग्लादेश में रह रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ टिकरापारा थाना में भारतीय न्याय संहिता और भारतीय पासपोर्ट अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english