मुख्यमंत्री ने तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की...
संगमु सिंहासनु सुठि सोहा। छत्रु अखयबटु मुनि मनु मोहा॥
चवँर जमुन अरु गंग तरंगा। देखि होहिं दुख दारिद भंगा॥
आज तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में 3 करोड़ छत्तीसगढ़वासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए डुबकी लगाई एवं स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया। महाकुम्भ सनातन धर्म की दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा का महापर्व है, यहां आस्था अमृत बनकर आत्मा को ब्रह्म से जोड़ती है।
------
त्वमेव मूलप्रकृतिस्त्वं हि नारायणः प्रभुः।
गङ्गे त्वं परमात्मा च शिवस्तुभ्यं नमो नमः॥
तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान के पश्चात सपत्नीक विधि-विधानपूर्वक माँ गंगा की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और आरोग्य की मंगल कामना की।
-
कुम्भ ऊर्जा का स्रोत है, कुम्भ मानवता का प्रवाह है
कुम्भ आध्यात्मिक चेतना है, कुम्भ आत्मप्रकाश का मार्ग है
कुम्भ जीवन की गतिशीलता है, कुम्भ सृष्टि में सभी संस्कृतियों का संगम है
कुम्भ प्रकृति एवं मानव जीवन का समन्वय है, कुम्भ नदियों, वनों एवं ऋषि संस्कृति का प्रवाह है...
श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन




.jpg)


.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment