कांकेर में टूटा रिकॉर्ड, 73 साल पर भाजपा ने लहराया परचम
रायपुर। नगर पालिका कांकेर में भाजपा को 73 साल बाद यह जीत हासिल हुई। नपा चुनाव 1952 में सबसे पहली बार हुए थे और तब से लेकर आज तक के चुनाव पर कांग्रेस के ही अध्यक्ष बनते आ रहे थे। इस बार भाजपा ने अनारक्षित सीट पर पिछड़ा वर्ग को मौका दिया और परिवर्तन की ऐसी लहर चली, जिसमें कांग्रेस का किला ढह गया और भाजपा ने परचम फहराया। भाजपा आएगी और लहर परिवर्तन की का जो नारा चला, अंतत: भाजपा को कामयाबी हासिल हुई।नगरपालिका कांकेर के अध्यक्ष कक्ष में पहले अध्यक्ष से लेकर अभी तक के अध्यक्ष की फोटो लगी हुई है, जिसमें एक भी भाजपा अध्यक्ष की फोटो नहीं है। 1952 से लेकर अभी तक 13 अध्यक्ष आसीन हो चुके है। भाजपा के निर्वाचित अरूण कौशिक 14 वें अध्यक्ष होंगे। कांग्रेस के 13 अध्यक्षों में रवि श्रीवास्तव दो बार और उनकी पत्नी एक बार अध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन हुई है। कांग्रेस के द्वारा टिकट नहीं देने पर रवि श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी को निर्दलीय चुनाव लड़वाया था और अंतत: जीत दिलवाने में कामयाब रहे थे, इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रही थी। इस परिवार का कार्यकाल सबसे ज्यादा लंबा 15 वर्षो तक रहा।




.jpg)


.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment