ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी

 *प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की*

*_कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम हुए शामिल _*
 
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पी.एम. किसान सम्मान निधि अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के किसानों को 22,000 करोड़ की किसान सम्मान निधि की 19वीं किश्त आनलाईन हस्तातंरित की। कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री राम विचार नेताम ने की। इस अवसर पर कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर.आर. सक्सेना, संचालक कृषि डॉ. सारांश मित्तर, कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक, शिक्षक, अधिकारी एवं कृषि विभाग के अधिकारीगण उपास्थित थे। कार्यक्रम में रायपुर, बलोदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा एवं मुंगेली जिले के लगभग 1500 कृषक भी उपस्थित थे। 
हाईब्रीड मोड पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ऐसे पवित्र अवसर पर पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करना उनके लिए सौभाग्य की बात है और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से लगभग 22,000 करोड़ रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को अच्छे बीज, पर्याप्त और सस्ते उर्वरक, सिंचाई की सुविधाएं, पशुओं को बीमारियों से बचाने और आपदाओं के दौरान नुकसान से बचाने की जरूरत है। श्री मोदी ने कहा कि महामारी के बड़े संकट के दौरान भी सरकार ने सुनिश्चित किया कि किसानों को उर्वरकों की कोई कमी न हो। प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि योजना की शुरुआत के बाद से छह वर्षों में लगभग 3,7 लाख करोड़ सीधे किसानों के खातों में स्थानांतरित किए गए हैं। 
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की कृषक हितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन के कारण छत्तीसगढ़ की खेती किसानी में खुशहाली आई है। उन्होंने बताया कि पी.एम. किसान सम्मान निधि की 19वीं किश्त में प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों को लगभग 600 करोड़ रूपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में हस्तानंतरित किया गया है। उन्होंने इस अवसर पर कृषि विभाग की योजनाओं से लाभान्वित तीन कृषकों को 1.50 लाख का चेक प्रदान किया। कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि किसानों को धान के अलावा अन्य फसलों की खेती करनी चाहिए जिससे किसानों को अधिक लाभ प्राप्त हो सकेगा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ के कृषकों से आव्हान किया कि वे लघु धान्य फसलों की खेती अधिक से अधिक रकबे में करें। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त 27 कृषि विज्ञान केन्द्रों में पी.एम. किसान सम्मान निधि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का ऑनलाईन प्रसारण किया गया। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्रों में 6 हजार से अधिक कृषकों ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english