ब्रेकिंग न्यूज़

 छत्तीसगढ़ की डबल इंजन ग्रोथ को ईंधन देने वाला है बजट; भरत  लाल वर्मा

-छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाईयों में ले जाने वाला बजट; भरत लाल वर्मा
 रायपुर | भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत  लाल वर्मा ने बजट को ऐतिहासिक एवं प्रदेश के विकास को नई ऊंचाईयों पर ले जाने  वाला बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में गांव, गरीब, किसान, नारी शक्ति एवं नौजवान साथियों के जीवन में मूलभूत बदलाव के लिए कई दूरगामी घोषणाएं की गई जो विष्णु देव साय सरकार की प्रदेश के लिए विजन को दर्शाता है। साथ ही यह बजट केंद्र के मोदी सरकार के साथ डबल इंजन की रफ्तार से बढ़ने के ईंधन की तरह है।
भरत लाल वर्मा ने कहा कि कृषि बजट में 33% की वृद्धि, सिंचाई परियोजनाओं के लिए 300 करोड रुपए,  कृषि उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान किया है जो कृषकों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को व्यक्त करता है।
भरत  लाल वर्मा ने कहा कि अगले तीन वर्षों में आठ लाख महिलाओं को 'लखपति दीदी योजना' के तहत आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को रोजगार देने के लिए 561 करोड रुपए का प्रावधान, छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में महतारी वंदन योजना के लिए 5,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जो पिछले वर्ष के 3,000 करोड़ रुपये के मुकाबले उल्लेखनीय वृद्धि है यह मातृशक्ति को प्रदेश के विकास की शक्ति के रूप में पहचान देने वाला पहल है।
स्वास्थ्य सुविधाएं में विस्तार करने के लिए राज्य में 25 विश्वविद्यालय और 14 मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना। जीवन रक्षक दवाओं में टैक्स में छूट, CM सुपर स्पेशियलिटी 100 बेड अस्पताल समेत स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 1500 करोड़ के बजट का प्रावधान छत्तीसगढ़ सरकार जनस्वास्थ्य के प्रति गंभीरता को दर्शाता है।
श्री भरत  लाल वर्मा ने कहा PM आवास में लिए 8500 करोड़ रुपए, रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो सेवा सर्वे के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान, PM श्री योजना के लिए 277 करोड़ रुपए, मुख्यमंत्री नगर उत्थान योजना के लिए 500 करोड़ रुपए, 600 नए इंजीनियरों की भर्ती की घोषणा, 3200 बस्तर फाइटरों की भर्ती की घोषणा, फूड पार्क के लिए 17 करोड़, इको टूरिज्म के लिए 10 करोड़, समेत डिजिटल अरेस्ट से प्रदेश की जनता को सुरक्षित करने के लिए 5 नए साइबर थानों की घोषणा को सराहनीय बताया।
धर्म और पर्यटन के क्षेत्र में धर्मनगरी डोंगरगढ़ के विकास के लिए जिसमें परिक्रमा पथ एवं Y शेप ब्रिज के लिए लगभग 85 करोड़ का प्रावधान को सराहनीय बताया साथ ही राम लला दर्शन योजना के लिए 3600 करोड़ रुपए, सरगुजा एवं जशपुर क्षेत्र में पर्यटन के 10-10 करोड़ का प्रावधान प्रदेश को पर्यटन हब के रूप विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
भरत वर्मा ने कहा कि यह बजट नए छत्तीसगढ़ के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। इस बजट में सभी वर्ग और क्षेत्र के समावेशी विकास को ध्यान में रखा गया जिसकी बुनियाद सुशासन है। यह बजट प्रभु श्री राम के ननिहाल में राम राज्य की स्थापना करने वाला बजट है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english