स्वास्थ्य विभाग ने 12 दुकानों से प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया
0- सूखा-गीला कचरा पृथक-पृथक नहीं रखने, गन्दगी फैलाने पर 12700 रूपये ई जुर्माना किया
0-जोन 4 स्वास्थ्य विभाग ने 22 दुकानों से गन्दगी फैलाने और डस्टबिन नहीं रखने पर कुल 9700 रूपये ई जुर्माना और जोन 10 स्वास्थ्य विभाग ने 11 दुकानों से प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने और गन्दगी फैलाने पर 6600 रूपये ई जुर्माना किया
रायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम स्वास्थ्य विभाग में प्रतिबंधित प्लास्टिक और गन्दगी और डस्टबिन नहीं रखने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन 2 स्वास्थ्य विभाग ने जोन 2 जोन कमिश्नर श्री पी. डी. धृतलहरे के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री बारोन बंजारे की उपस्थिति में जोन क्षेत्र में 12 दुकान संचालकों से प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने, सूखा एवं गीला कचरा पृथक - पृथक करके नहीं रखे जाने और गन्दगी फैलाने पर कुल 12700 रूपये का ई जुर्माना तत्काल सम्बंधित दुकान संचालकों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए किया.
वहीं जोन 4 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निगम मुखयालय स्वास्थ्य विभाग टीम के साथ मिलकर जोन 4 क्षेत्र अंतर्गत 22 दुकान संचालकों से गन्दगी फैलाये जाने और डस्टबिन नहीं रखे जाने पर कुल 9700 रूपये ई जुर्माना सम्बंधित दुकान संचालकों से उन्हें भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी चेतावनी देते हुए जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री पूरन कुमार ताण्डी और स्वच्छता निरीक्षक निगम स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय की उपस्थिति में वसूला गया. जबकि नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत जोन कमिश्नर सुश्री रूचि शर्मा के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आदिव्य हजारी की उपस्थिति में जोन क्षेत्र अंतर्गत 11 सम्बंधित दुकान संचालकों से प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने और गन्दगी फैलाने पर उन्हें भविष्य के लिए कड़ी chetav देते हुए कुल 6600 रूपये ई जुर्माना वसूला.











Leave A Comment