ब्रेकिंग न्यूज़

 छत्तीसगढ़ के एक तिहाई आबादी के लिए नई आशाएं एवं विश्वास लेकर आने वाला है यह बजट; विकास मरकाम

-आदिवासी समुदाय के सशक्तिकरण और उनकी सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगा यह बजट; विकास मरकाम

-यह बजट सुशासन,  और अंत्योदय को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है; विकास मरकाम
रायपुर।  भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट सुशासन और अंत्योदय को ध्यान में रखकर तैयार किया गया बजट है। जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी प्रभावी लाभ प्रदान करने वाला है। यह बजट आदिवासियों के समावेशी विकास को लक्ष्य में रखकर जारी किया गया है। इस बजट में युवाओं, महिलाओं, माताओं एवं बुजुर्गों के लिए कई क्रांतिकारी घोषणाएं की गई है जिससे प्रदेश की 32 प्रतिशत आबादी के मन में न केवल उत्साह बढ़ेगा बल्कि छत्तीसगढ़ के विकास गाथा में आदिवासी समाज अपना योगदान बढ़ चढ़ कर दे सकेंगे। 
विकास मरकाम ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में आदिवासी समुदाय के सशक्तिकरण और उनकी सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं। इनमें प्रमुख रूप से आदिवासी संस्कृति के लिए विशेष संग्रहालयों की स्थापना शामिल है, जिसके लिए 11 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, अनुसूचित जनजाति के पूजा स्थलों के उन्नयन का भी ऐलान किया गया है, जिससे आदिवासी समुदाय की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलेगी। 
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 15,000 नए आवासों के निर्माण की योजना बनाई है। यह पहल इन क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी समुदाय के जीवन स्तर में सुधार लाने और उन्हें सुरक्षित आवास प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह बस्तर क्षेत्र की नियद नेल्लानार योजना को सफल बनाने में सहयोग करेगा।
विकास मरकाम ने कहा बस्तर में इको टूरिज्म के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान, कोंडागांव में इथेनॉल प्लांट, बस्तर एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के लिए 50-50 करोड़ रुपए, सरगुजा में बांस की खेती के लिए 10 करोड़, जशपुर में पर्यटन सर्किट के लिए 10 करोड़, 3200 नए बस्तर फाइटर्स की भर्ती से आदिवासी युवाओं को रोजगार तो मिलेगा ही साथ ही माओवाद के समूल खात्मे का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
'महतारी वंदन योजना' जिससे प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। लगभग 18 लाख पीएम आवास स्वीकृत किए गए है जिसमें से एक तिहाई लाभार्थी हमारे आदिवासी भाई बहन है। साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के तहत बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों में सड़क और पुल-पुलिया निर्माण, सरकारी दफ्तरों की मरम्मत, स्कूल-कॉलेज की नई बिल्डिंग्स के निर्माण पर विशेष ध्यान देने की बात यह दर्शाता है कि विष्णु देव साय सरकार कि आदिवासी क्षेत्रों एवं समुदायों के लिए विकास की प्रतिबद्धता को व्यक्त करता है।
विकास मरकाम ने कहा इस बजट में विष्णुदेव साय सरकार ने केंद्र के मोदी सरकार के विकास के विजन को डबल इंजन के रफ़्तार से बढ़ाने के लिए ऊर्जा देने का कार्य किया है। यह बजट ऐतिहासिक एवं दूरगामी प्रभावों वाला होगा। यह एक शानदार बजट है जो गाँव से लेकर शहर तक, हर छत्तीसगढ़ वासी को समृद्ध बनाने का माध्यम बनेगा। इन सभी योजनाओं और प्रावधानों के माध्यम से सरकार ने आदिवासी समुदाय के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया है, जिससे उनकी समृद्धि और सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english