अब तक का सबसे बड़ा बजट 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपयों का पेश
रायपुर/ वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपयों का पेश किया। इस बार के बजट में सरकार ने नया स्लोगन गति दिया है। इसमें गुड गर्वनेंस, एक्सेलरेटिंग इंफ्रा स्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और इंड्रस्टियल ग्रोथ शामिल है। सरकार इस साल को अटल वर्ष के रूप में मनाएगी। यही वजह है कि अधोसंचरना विकास यानी इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया गया है। इसके लिए पूंजीगत व्यय को पिछले साल के मुकाबले 18 प्रतिशत बढ़ाते हुए 26 हजार 341 करोड़ का प्रावधान किया गया है। यह कुल बजट का 16 प्रतिशत हिस्सा है। सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाले वैट पर कमी करते हुए कीमत में एक रुपए की कमी की है। इससे 65 लाख वाहन चालकों को लाभ मिलेगा। कृषक उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़, पीएम आवास ग्रामीण के लिए 8500 करोड़, खाद्यान सहायता योजना के लिए 4500 करोड़, किसानों को मुफ्त बिजली के लिए 3500 करोड़ का प्रावधान करते हुए नई योजनाओं के लिए बड़ी राशि रखी गई है। बजट में हेल्थ पर भी फोकस किया गया है। इसी तहत सरोना रायपुर और जनकपुर - मनेंद्रगढ़ में नए 100 बिस्तरों वाले अस्पताल की स्थापना के लिए प्रावधानराशि प्रदान की गई है, तखतपुर - बिलासपुर में 50 बिस्तरों वाले महिला बाल अस्पताल, मनेंद्रगढ़ में मनोरोग अस्पताल, राखी, सारिया और कटघोरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन, रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ में यू.पी.एच.सी खोलने का जिक्र है।
पत्रकारों को 20 हजार रुपए पेंशन
वरिष्ठ पत्रकार सम्मान निधि की राशि हुई दोगुनी। 10 हजार से 20 हजार करने की घोषणा। पत्रकारों के एक्सपोजर विजिट के लिए एक करोड़ रुपए। रायपुर प्रेस क्लब के रिनोवेशन के लिए एक करोड़।
राज्य में पेट्रोल 1 रुपए सस्ता
राज्य सरकार की ओर से पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 1 रुपए की कटौती की गई है। प्रदेश के सभी शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पार चल रही है। कीमत अब 100 रुपए से कम हो जाएगी।
कर्मचारियों का डीए 53 फीसदी
सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर 53 फीसदी किया जाएगा। अप्रैल से मिलेगा डीए का लाभ। प्रदेश में एनएसजी की तर्ज पर एसएजी बनेगा। सीआईएसएफ की तर्ज पर सीआईएसएफ का गठन होगा।
भूमिहीन के लिए 600 करोड़
छत्तीसगढ़ बजट में भूमिहीन मजदूरों के लिए 600 करोड़ रुपये का प्रावधान, दलहन-तिलहन को एमएसपी पर खरीदने का फैसला किया गया है। दलहन-तिलहन खरीदी के लिए 80 करोड़ रुपये का भी प्रावधान। ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिये बजट में प्रावधान, एकीकृत बगवानी के लिये 150 करोड़ रुपए का प्रावधान। गन्ना किसानों के लिए बोनस के लिए 60 करोड़ रुपए का प्रावधान।
बीजापुर में 200 बिस्तर अस्पताल
छत्तीसगढ़ बजट में बस्तरवासियों के हेल्थ का खास ध्यान रखा गया है। बीजापुर में 200 बिस्तर अस्पताल का निर्माण होगा। तखतपुर में मातृ-शिशु अस्पताल बनेगा।




.jpg)


.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment