ब्रेकिंग न्यूज़

 जिला कार्यालय की महिलाओं के लिए यादगार बना अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस

वूमन कॉमन रूम और झूलाघर "वात्सल्य" की मिली सौगात 
कार्यालयीन दायित्वों के साथ मां होने की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा पाएंगी महिलाएं
कलेक्टर ने किया शुभारंभ, महिला कर्मचारियों ने जताया आभार 
बिलासपुर/जिला कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए यह अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस यादगार साबित हुआ। बरसो पुरानी उनकी मांग आज पूरी हुई। उन्हें कॉमन रूम और झूलाघर "वात्सल्य"की सौगात मिली। जिला कार्यालय के मंथन हॉल के ऊपर कक्ष के एक हिस्से में कॉमन रूम और झूलाघर बनाया गया है। इसे वात्सल्य नाम दिया गया है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज इसका शुभारंभ किया। कलेक्टर ने इस अवसर पर सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दी। कॉमन रूम और झूलाघर की आवश्यकता काफी समय से महसूस की जा रही थी। आज पूरी होने पर महिला कर्मचारियों की खुशी देखते बन रही थी। उन्होंने इसके लिए कलेक्टर और जिला प्रशासन का आभार जताया। नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रजनी भगत सहित बड़ी संख्या में जिला कार्यालय की महिला कर्मचारी मौजूद थी। 
गौरतलब है कि सितंबर माह में कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने महिला कर्मचारियों की समस्याएं जानने एवं समझने के लिए उनकी बैठक ली थी। बैठक में उनकी समस्याएं सुनकर निदान का भरोसा दिलाया था। इस सिलसिले में यह कॉमन रूम और झूलाघर तैयार करवाया गया है। 
पूरी सुविधाओं से सुसज्जित है वात्सल्य-
कॉमन रूम में सोफा, टेबल, एसी, महिलाओं के लिए टॉयलेट की पूरी व्यवस्था की गई है। झूलाघर को बच्चों के अनुकूल बनाया गया है। यहां बच्चों के मन बहलाने के लिए खिलौने एवं बाल सुलभ सुविधाएं मौजूद हैं। यहां एक आंगनबाड़ी सहायिका भी बच्चों की देखभाल के लिए मौजूद रहेगी। कामकाजी महिलाएं यहां अपने शिशुवती माताएं शिशुओं को फीड भी करा सकती है।  
महिला कर्मचारियों ने जताया आभार-
इस अवसर पर मौजूद महिला कर्मचारी श्रीमती अनिता तन्तुवार, श्रीमती चांदनी धु्रव, सुप्रिया कौशिक, पुष्पा सहारे एवं वर्षा चरण सहित अन्य महिलाओं ने इस सुविधा के लिए कलेक्टर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पिछले 8-10 बरस से इसके लिए हम प्रयास करते आ रहे थे। कामकाजी महिलाओं के लिए काम के साथ-साथ बच्चों की जिम्मेदारी निभाना चुनौतीपूर्ण होता है। कई बार घर में किसी के ना होने पर हमें बच्चों की देखभाल के लिए अवकाश लेना पड़ता था। अब हमारी यह समस्या दूर हो गई है। अब हम निश्चिंत होकर कार्यालयीन दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि कॉमन रूम की आवश्यकता भी काफी समय से महसूस कर रहे थें। यह हमारा अपना कोना होगा। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english