ब्रेकिंग न्यूज़

विनोद कुमार शुक्ला को महाराष्ट्र मंडल ने किया सम्मानित

रायपुर। ज्ञानपीठ सम्मान के लिए नाम घोषित किए जाने के बाद मध्य भारत के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ला का महाराष्ट्र मंडल ने सम्मान किया। अध्यक्ष अजय मधुकर काले के नेतृत्व में मंडल के प्रतिनिधियों ने शुक्ला से टैगोर नगर स्थित उनके निवास पर मुलाकात की एवं सूत माला, शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह से उनका अभिनंदन किया। 
इस मौके पर विनोद कुमार शुक्ला ने कहा कि पुरस्कार मिलने पर मुझे आश्चर्य होता है कि यह क्यों मिल रहा है। मैंने पुरस्कार प्राप्त करने या सम्मान के लिए कभी कुछ नहीं लिखा। मैं इसलिए लिखता हूं क्योंकि मुझे लिखना अच्छा लगता है। शुक्ला ने बताया की ज्ञानपीठ पुरस्कार की समिति में नागपुर के वरिष्ठ साहित्यकार प्रफुल्ल शिल्लेदार भी थे, जिन्होंने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। समिति के बाकी सदस्यों ने उनका नाम सुनते ही एक स्वर में समर्थन कर दिया। इस तरह ज्ञानपीठ पुरस्कार समिति की बैठक उनके नाम को सम्मान के लिए सर्व सम्मति से फाइनल करते हुए महज पांच मिनट में ही संपन्न हो गई। 
शुक्ला ने महाराष्ट्र मंडल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहां कि वे समाचार पत्रों में महाराष्ट्र मंडल की खबर नियमित रूप से पढ़ते हैं। हाल ही में मंडल ने सचिन तेंदुलकर का जो सम्मान किया, उसे लेकर भी उन्हें खुशी हुई। शुक्ल के मुताबिक गजानन माधव मुक्तिबोध सम्मान की चयन समिति में उन्हें काम करने में खूब मजा आया। उन्होंने ज्ञानरंजन, प्रभात तिवारी, डॉ. राजेंद्र मिश्रा, जयप्रकाश जैसे जाने- माने साहित्यकारों को मुक्तिबोध सम्मान दिलाने में भूमिका निभाई। वे महाराष्ट्र मंडल से, मराठी समाज से बड़ी अात्मियता से जुड़े हुए हैं। वैसे भी उनकी पत्नी नागपुर की है और महाराष्ट्र से उनका गहरा नाता है। 
मंडल अध्यक्ष अजय काले ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल का अभिनंदन कर हम स्वयं भी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। गजानन माधव मुक्तिबोध साहित्य सम्मान में शुक्ल के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। भविष्य में जब भी महाराष्ट्र मंडल को अपने साहित्यिक आयोजनों में विनोद कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन की जरूरत होगी, वे स्वयं उनसे मिलने जरूर आएंगे।
महाराष्ट्र मंडल के प्रतिनिधियों ने शुक्ल के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, आध्यात्मिक- योग समिति की प्रभारी आस्था काले, शंकर नगर बाल वाचनालय की प्रभारी रेणुका पुराणिक, खेल समिति की प्रभारी व सह सचिव मालती मिश्रा और सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english