ब्रेकिंग न्यूज़

सुशासन तिहार का असर: ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में उत्साहपूर्ण भागीदारी

आरंग विकासखंड में प्राप्त हुए 69 हजार से ज्यादा आवेदन
रायपुर।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेशभर में सुशासन तिहार 2025 मनाया जा रहा है। सुशासन तिहार को लेकर जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार का प्रथम चरण 8 से 11 अप्रैल तक सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस दौरान आरंग विकासखंड में 69 हजार से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए। सुशासन तिहार के द्वितीय चरण में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि सुशासन तिहार 2025 का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र एवं समयबद्ध निराकरण करना है।
जनपद पंचायत आरंग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह लहरे ने बताया कि विभिन्न ग्राम पंचायतों से मनरेगा जॉब कार्ड की मांग प्राप्त हुई थी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 887 मनरेगा जॉब कार्ड जारी किए गए हैं।
सुशासन तिहार का तीसरा चरण 5 मई से 31 मई तक आयोजित किया जाएगा, जिसके तहत समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के अंतर्गत सभी विभागों को नागरिकों से समस्याओं से संबंधित आवेदन मिल रहे हैं और संबंधित विभाग तत्परता से उनके निराकरण में जुटे हुए हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english