ब्रेकिंग न्यूज़

 भाजपा की वक्फ बिल सुधार जनजागरण अभियान कार्यशाला 25 को

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भरतलाल वर्मा ने बताया है कि आगामी 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में वक्फ बिल सुधार जनजागरण अभियान कार्यशाला रखी गई है, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यन्त गौतम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। श्री वर्मा ने बताया कि बैठक में प्रदेश भाजपा पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, मंत्री, सांसद, विधायक, निगम-मण्डल-आयोग-बोर्ड के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, जिला भाजपा अध्यक्ष, सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष व पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक/सह संयोजक, नगरपालिक निगम के महापौर/सभापति, जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष और वक्फ बिल सुधार जनजागरण अभियान की जिला समिति अपेक्षित हैं।
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री वर्मा ने कहा कि वक्फ बोर्ड सुधार कानून को लेकर देशभर में विपक्षी दल झूठ बोलकर भ्रम और घृणा फेलाने की कुत्सित राजनीति कर रहे हैं, ऐसे में भाजपा ने इस कानून के जरिए होने वाले सुधारों और फायदों के बारे में जनजागरण करने का अभियान हाथ में लिया है। इस अभियान में हम हर घर पर दस्तक देकर विपक्ष के हिंसक और अराजकतावादी टूलकिट एजेंडे का पर्दाफाश करेंगे। अभियान के दौरान जनता तक अपनी बात सार्थक रूप से पहुँचे, इस दृष्टि से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर इस कार्यशाला में मार्गदर्शन किया जाएगा। श्री वर्मा ने कहा कि नए वक्फ बोर्ड कानून के जरिए गरीब मुस्लिमों के हितों का संरक्षण और आदिवासियों, सरकारी जमीनों और सर्व समाज की जमीनों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। यह बिल हर समाज के साथ न्याय करने वाला है। इंडी गठबंधन के दल तुष्टीकरण के चलते विरोध कर रहे हैं। नया वक्फ कानून कट्टरपंथी वोटबैंक की राजनीति करने वालों को बेनकाब करेगा। यह केंद्र सरकार का ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है। देश के आम तरक्कीपसंद मुस्लिमों ने इस संशोधन विधेयक को अपने लिए हितकारी बताते हुए इसका समर्थन और स्वागत किया है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english