मुख्यमंत्री कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा हेतु कवर्धा के लिए रवाना
- हर-हर महादेव के जयकारे के साथ भक्तिमय हुआ वातावरण
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज कांवडिय़ों पर पुष्प वर्षा हेतु कवर्धा के लिए रवाना हुए। वे पवित्र सावन मास के तीसरे सोमवार को भगवान भोरमदेव का जलाभिषेक करेंगे। साथ ही श्रद्धालुओं और कांवडिय़ों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत और अभिवादन किया जाएगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय के साथ, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा तथा उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव भी कवर्धा के लिए रवाना हुए। इन सभी नेताओं ने रवाना होने से पहले हर-हर महादेव का जयकारा कर भगवान शिव से प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर पत्रकारों के साथ बातचीत में मुख्यमंंत्री ने कहा कि - समस्त छत्तीसगढ़ वासियों को पवित्र सावन मास के तृतीय सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी भोरमदेव में कांवडिय़ों पर पुष्प वर्षा करने का सौभाग्य मिलेगा। महादेव की कृपा सभी प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे।





.jpg)




Leave A Comment