ब्रेकिंग न्यूज़

  केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों से छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी सौगात – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अनेक  ट्रेन का ठहराव पुनः बहाल

 बिलासपुर। आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू के निरंतर प्रयासों और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए, कोविड-19 के दौरान बंद हुए सभी ट्रेन ठहराव पुनः बहाल करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।

क्षेत्रवासियों की यह वर्षों पुरानी मांग थी कि उनके नज़दीकी स्टेशन पर सभी प्रमुख ट्रेनों का ठहराव हो, ताकि यात्रा सुगम और सुविधाजनक हो। इस पर श्री साहू ने स्वयं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर पत्र सौंपा और क्षेत्र की जनभावना को सामने रखा। आज यह प्रयास सफल हुआ, और बिलासपुर संसदीय क्षेत्र सहित पूरे बिलासपुर रेल मंडल में सभी ठहराव बहाल किए गए हैं।
यह निर्णय न केवल यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि क्षेत्रीय विकास, शिक्षा, व्यापार, स्वास्थ्य और पर्यटन को भी नई गति देगा।
पुनः बहाल किए गए ठहराव की सूची (ट्रेन नंबर एवं स्टेशन के नाम)
 
18110 - एनएससी बोस इतवारी - टाटानगर एक्सप्रेस, ब्रजराजनगर
 
18109 - टाटानगर - एनएससी बोस इतवारी एक्सप्रेस, ब्रजराजनगर
 
20808 - अमृतसर - विशाखापट्टनम एक्सप्रेस, बेलपहाड़
 
20807 - विशाखापट्टनम - अमृतसर एक्सप्रेस, बेलपहाड़
 
11752 - चिरमिरी - रीवा एक्सप्रेस, बाइहटोला
 
11751 - रीवा - चिरमिरी एक्सप्रेस, बाइहटोला
 
18204 - कानपुर - दुर्ग एक्सप्रेस, उमरिया
 
18203 - दुर्ग - कानपुर एक्सप्रेस, उमरिया
 
18756 - अम्बिकापुर - शहडोल एक्सप्रेस, अमलाई
 
18755 - शहडोल - अम्बिकापुर एक्सप्रेस, अमलाई
 
18204 - कानपुर - दुर्ग एक्सप्रेस, बिरसिंहपुर
 
18203 - दुर्ग - कानपुर एक्सप्रेस, बिरसिंहपुर
 
15160 - दुर्ग - छपरा एक्सप्रेस, चंडिया रोड
 
15159 - छपरा - दुर्ग एक्सप्रेस, चंडिया रोड
 
18236 - बिलासपुर - भोपाल एक्सप्रेस, बेलगहना
 
18236 - बिलासपुर - भोपाल एक्सप्रेस, कारगी रोड
 
18235 - भोपाल - बिलासपुर एक्सप्रेस, बेलगहना
 
18235 - भोपाल - बिलासपुर एक्सप्रेस, कारगी रोड
 
15160 - दुर्ग - छपरा एक्सप्रेस, बेलगहना
 
15159 - छपरा - दुर्ग एक्सप्रेस, बेलगहना
 
18478 - योगनगरी ऋषिकेश - पुरी एक्सप्रेस, बेलगहना
 
18477 - पुरी - योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, बेलगहना
 
18236 - बिलासपुर - भोपाल एक्सप्रेस, खोंगसारा
 
18235 - भोपाल - बिलासपुर एक्सप्रेस, खोंगसारा
 
18258 - चिरमिरी - बिलासपुर एक्सप्रेस, खोंगसारा
 
18257 - बिलासपुर - चिरमिरी एक्सप्रेस, खोंगसारा
 
18258 - चिरमिरी - बिलासपुर एक्सप्रेस, पेंड्रा रोड
 
18257 - बिलासपुर - चिरमिरी एक्सप्रेस, पेंड्रा रोड
 
18114 - बिलासपुर - टाटानगर एक्सप्रेस, गतोरा
 
18113 - टाटानगर - बिलासपुर एक्सप्रेस, गतोरा
 
18030 - शालीमार - लोकमान्य तिलक (T) एक्सप्रेस, बेलहा
 
18029 - लोकमान्य तिलक (T) - शालीमार एक्सप्रेस, बेलहा
 
12856 - एनएससी बोस इतवारी - बिलासपुर एक्सप्रेस, बेलहा
 
12855 - बिलासपुर - एनएससी बोस इतवारी एक्सप्रेस, बेलहा
 
18240 - एनएससी बोस इतवारी - कोरबा एक्सप्रेस, बेलहा
 
18239 - गेवरा रोड - एनएससी बोस इतवारी एक्सप्रेस, बेलहा
 
15160 - दुर्ग - छपरा एक्सप्रेस, बेलहा
 
15159 - छपरा - दुर्ग एक्सप्रेस, बेलहा
 
18110 - एनएससी बोस इतवारी - टाटानगर एक्सप्रेस, किरोडीमलनगर
 
18109 - टाटानगर - एनएससी बोस इतवारी एक्सप्रेस, किरोडीमलनगर
 
18756 - अम्बिकापुर - शहडोल एक्सप्रेस, कारोंजी
 
18755 - शहडोल - अम्बिकापुर एक्सप्रेस, कारोंजी
 
11752 - चिरमिरी - रीवा एक्सप्रेस, पराडोल
 
11751 - रीवा - चिरमिरी एक्सप्रेस, पराडोल
 
12852 - एमजीआर चेन्नई सेंट्रल - बिलासपुर एक्सप्रेस, मुल मारोरा
 
12851 - बिलासपुर - एमजीआर चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस, मुल मारोरा
 
11752 - चिरमिरी - रीवा एक्सप्रेस, धुरवासिन
 
11751 - रीवा - चिरमिरी एक्सप्रेस, धुरवासिन
 
18238 - अमृतसर - बिलासपुर एक्सप्रेस, हाथबन्ध
 
18237 - बिलासपुर - अमृतसर एक्सप्रेस, हाथबन्ध
 
18030 - शालीमार - लोकमान्य तिलक (T) एक्सप्रेस, देवबलोड़ा चारोड़ा
 
18029 - लोकमान्य तिलक (T) - शालीमार एक्सप्रेस, देवबलोड़ा चारोड़ा
 
 
श्री तोखन साहू का वक्तव्य
 
यह निर्णय हमारे क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करता है। कोविड-19 के दौरान बंद हुए ठहरावों के कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। मुझे अत्यंत खुशी है कि रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने क्षेत्र की जरूरतों को समझते हुए सभी ठहरावों की पुनर्बहाली की अनुमति दी। इससे *बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ रेल मंडल के यात्रियों को निश्चित रूप से राहत मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।"
 
श्री साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को क्षेत्रवासियों की भावनाओं को समझने और उनका सम्मान करने के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english